Hot News

“बाप रे! सब कुछ बह गया…”, नेपाल बाढ़ त्रासदी से भटककर मुजफ्फरपुर पहुंची डरी-सहमी महिला

नेपाल त्रासदी आंखों-देखी: नेपाल में आयी भीषण आपदा के बीच एक स्त्री भटककर मंगलवार की रात मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा पहुंच गयी. डरी-सहमी स्त्री ने शुरुआती बातचीत में खुद को नेपाल के मोरंग जिले की रहने वाली बताया है. वह इस कदर सदमे में है कि ठीक से अपनी बात नहीं बता पा रही है. रोते हुए उसने टूटी-फूटी भाषा में कहा कि आपदा में उसका सब कुछ तबाह हो गया और बह गया.

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

मंगलवार रात मिठनपुरा इलाके में स्त्री को अकेले और परेशान हालत में देखकर स्थानीय लोगों ने उससे जानकारी लेने की कोशिश की. स्त्री की स्थिति देखकर लोगों ने सुरक्षा के लिहाज से उसे मिठनपुरा पुलिस के हवाले कर दिया. उसके कपड़े भी इस बात की गवाही दे रहे थे कि वह काफी परेशानी और बदहवासी की हालत में है.

पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती स्त्री से सही तरीके से संवाद करने की है. वह मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आ रही है. इसके अलावा भाषा का अंतर होने के कारण वह जो कुछ बता रही है, उसकी पूरी जानकारी पुलिस तक नहीं पहुंच पा रही है.

नेपाली भाषा जानने वाले व्यक्ति की तलाश

मिठनपुरा थानेदार अजय कुमार ने बताया कि स्त्री से बातचीत कर पूरी जानकारी जुटाने के लिए नेपाली भाषा समझने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है. पुलिस चाहती है कि किसी नेपाली भाषा के जानकार की मौजूदगी में स्त्री से विस्तार से बातचीत की जाए, ताकि उसके मुजफ्फरपुर पहुंचने की पूरी कहानी सामने आ सके.

थानेदार के अनुसार, बातचीत के बाद यह भी पता चल सकेगा कि स्त्री नेपाल से किस तरह यहां तक पहुंची और उसके परिवार के अन्य सदस्यों की स्थिति क्या है.

फिलहाल पुलिस की निगरानी में स्त्री

पुलिस ने स्त्री को फिलहाल मिठनपुरा थाने में सुरक्षित रखा है. थानेदार ने कहा कि स्त्री की स्थिति को देखते हुए उसके साथ पूरी संवेदनशीलता बरती जा रही है. उसकी हर संभव मदद की जाएगी.

पुलिस अब स्त्री की पहचान और उसके परिजनों से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी है. नेपाली भाषा जानने वाले व्यक्ति से बातचीत होने के बाद मामले में आगे की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है. फिलहाल स्त्री के बयानों और उसकी स्थिति से नेपाल में आयी आपदा के बाद उसके बेहद परेशान होकर यहां तक पहुंचने की आशंका जतायी जा रही है.

यह भी पढे़ं:

मुजफ्फरपुर में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, जानें आपके मोहल्ले में कब बंद रहेगी बिजली

The post “बाप रे! सब कुछ बह गया…”, नेपाल बाढ़ त्रासदी से भटककर मुजफ्फरपुर पहुंची डरी-सहमी स्त्री appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top