Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोपालगंज में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, प्रेम प्रसंग में नया मोड़

Bihar Crime: बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें मां-बेटी की मौत के पीछे हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतका के भाई आशीष मिश्रा ने दावा किया है कि उसकी बहन और मां को जहर देकर मार दिया गया. प्रेम प्रसंग से शादी तक का सफर और दहेज का विवाद मृतका का प्रेम संबंध तीन वर्षों से सूरज मिश्रा नामक युवक से चल रहा था. दोनों परिवारों ने उनकी शादी के लिए सहमति भी दे दी थी, लेकिन दहेज को लेकर विवाद गहराता चला गया. आशीष मिश्रा का आरोप है कि सूरज मिश्रा के परिवार ने शादी के लिए पहले तीन लाख रुपये लिए, लेकिन बाद में छह लाख रुपये की मांग करने लगे. परिवार के अनुसार, शादी की तारीख तय करने के लिए सूरज के परिजनों ने उनकी मां और बहन को घर बुलाया था. इसी दौरान, उन्हें खाने में जहर देकर मौत के घाट उतार दिया गया. मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी घटना को लेकर आशीष मिश्रा ने कुचायकोट थाने में लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर सूरज मिश्रा, उसके पिता हरेंद्र मिश्र, बड़े भाई लक्ष्मीकांत और मां इंदु देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. कुचायकोट थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है. ये भी पढ़े: फरार आरोपी मोनू की संपत्ति कुर्की की तैयारी, दूसरा आरोपी सोनू गिरफ्तार अंतिम संस्कार और परिजनों की पीड़ा पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंप दिया. शुक्रवार देर शाम प्रेमी के गांव में ही मां-बेटी का अंतिम संस्कार किया गया, जहां आशीष मिश्रा ने दोनों को मुखाग्नि दी. The post गोपालगंज में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, प्रेम प्रसंग में नया मोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Red Mirch ka Achar Recipe: महाराष्ट्रीयन स्टाइल में इस तरह बनाएं स्वादिष्ट लाल मिर्च का अचार

Red Mirch ka Achar Recipe: अचार हिंदुस्तानीय खाने का एक अहम हिस्सा होता है, जो खाने का स्वाद दोगुना कर देता है. खासतौर पर जब बात हो तीखी और चटपटी लाल मिर्च के अचार की, तो हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है. महाराष्ट्र में बनने वाला लाल मिर्च का अचार (Red Mirch Pickle) अपने खास मसालों और स्वाद के लिए जाना जाता है. यह अचार लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है और इसे पराठे, रोटी, या दाल-चावल के साथ खाने का मजा ही अलग होता है. अगर आप भी घर पर पारंपरिक महाराष्ट्रीयन स्टाइल में लाल मिर्च का अचार / Bharwan Mirch ka Achar बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें. Red Mirch ka Achar Recipe: सामग्री Red mirch ka achar recipe: महाराष्ट्रीयन स्टाइल में इस तरह बनाएं स्वादिष्ट लाल मिर्च का अचार 500 ग्राम लाल मिर्च (मोटी और ताजी) 100 ग्राम राई (सरसों) 50 ग्राम मेथी दाना 2 टेबलस्पून सौंफ 1 टेबलस्पून हल्दी पाउडर 1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर 1 टेबलस्पून हींग 1 टेबलस्पून नमक (स्वादानुसार) 1 कप सरसों का तेल 2 टेबलस्पून नींबू का रस Red Chilli Pickle Recipe: बनाने की विधि Red mirch ka achar recipe: महाराष्ट्रीयन स्टाइल में इस तरह बनाएं स्वादिष्ट लाल मिर्च का अचार लाल मिर्च को अच्छे से धोकर साफ करें और धूप में हल्का सुखा लें. फिर बीच में एक कट लगाएं ताकि उसमें मसाला भर सके. मेथी दाना, राई और सौंफ को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें. फिर इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. तैयार मसाले में नींबू का रस डालें और इसे कट की हुई लाल मिर्च के अंदर भरें. सरसों के तेल को अच्छी तरह गरम करें और ठंडा होने दें. अब इसमें भरी हुई मिर्च डालकर हल्का मिलाएं. अचार को कांच के जार में भरें और धूप में 3-4 दिन तक रखें ताकि मसाले अच्छी तरह मिर्च में घुल जाएं. यह लाल मिर्च का अचार पूरी तरह तैयार होने के बाद किसी भी खाने के साथ खाया जा सकता है. खासतौर पर इसे पराठे या दाल-चावल के साथ खाने का अलग ही मजा होता है. अगर आप तीखा और चटपटा अचार पसंद करते हैं, तो यह महाराष्ट्रीयन स्टाइल की रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. इसे एक बार बनाएं और इसका स्वाद महीनों तक उठाएं! Also Read: Bamboo Shoots Pickle: पोषक तत्वों से भरपूर होता है बांस का अचार, जानें इसके फायदे Also Read: Stuffed Mushrooms Recipe For Appetizers: पार्टी के लिए बनाएं परफेक्ट ऐपेटाइजर स्टफ्ड मशरूम The post Red Mirch ka Achar Recipe: महाराष्ट्रीयन स्टाइल में इस तरह बनाएं स्वादिष्ट लाल मिर्च का अचार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर गहना चुराया

संवाददाता. गुठनी थाना क्षेत्र के खिरौली गांव में शुक्रवार को दो लोग साधु वेश में स्त्री को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके गहने और नकदी चुरा ली. खिरौली गांव निवासी सुनैना देवी ने थाने में दिए हुए अपने आवेदन में कहा है कि दो लोग योगी वेश में उसके घर पहुंचे और भोजन कराने की जिद करने लगे. बदमाशों ने पानी पीने के लिए दिया. पानी पीने की कुछ मिनट के बाद उसकी दिमागी संतुलन बिगड़ गयी. उन्होंने ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि दोनों बदमाशों ने नशीले पदार्थ पिलाकर उसके सोने के झुमके, डरकश, 16 हजार नगदी, पायल की चोरी कर लिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें थाना क्षेत्र के खिरौली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ में दोनों आरोपियों की पहचान यूपी के मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी अब्दुल हकीम (32) और छोटे लाल (55) वर्ष के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस मामले में पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्त्री को नशीला पदार्थ पिलाकर गहना चुराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राम -जानकी पथ के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

संवाददाता. सीवान. जिला पदाधिकारी सिवान की अध्यक्षता में राम-जानकी पथ के सिवान- गुठनी खंड में संबंधित कार्यकारी निर्माण एजेंसी के द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य एवं भू अर्जन कार्य के अद्यतन स्थिति से संबंधित शुक्रवार को जिला सभागार में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई. जिला पदाधिकारी ने बताया कि राम जानकी पथ का निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूर्ण किया जाना है. उन्होंने कार्यकारी एजेंसी को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. राम- जानकी पथ के निर्माण कार्य के उपरांत जिला के विकास को नया आयाम मिलने की बात भी बतायी गयी. गुठनी खंड से संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारियों को इस संबंध में भूअर्जन की कार्रवाई को तेज करने, भू- अर्जन के एवज में मुआवजा हेतु आवेदन कैंप के माध्यम से प्राप्त करने का निर्देश दिया. ताकि रैय्यतों को आसानी से मुआवजा राशि प्राप्त करने में सहायता मिल सके. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि रैय्यतों के द्वारा मुआवजा हेतु दिये गए आवेदनों पर शीघ्रता से अग्रतर कार्रवाई करते हुए मुआवजा की राशि रैय्यतों के खाता में हस्तांतरित करने, संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारियों को सिवान- गुठनी खंड के रास्ते में आने वाले सभी प्रशासनी भवनों को अन्यत्र बनवाने हेतु भूमि चयन कर प्रस्ताव अविलंब भेजने, सिवान-गुठनी खंड में आने वाले बिजली के ट्रांसमिशन लाइन को अन्यत्र शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी सिवान, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सिवान, सदर, संबंधित अंचल के अंचलाधिकारी एवं निर्माण कार्य से संबंधित कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राम -जानकी पथ के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : खटकाचक मोड़ के पास जेवर दुकान में चोरी, 20 लाख के गहने गायब

गया.विष्णुपद थाना क्षेत्र के खटकाचक मोड़ के पास श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में शुक्रवार की देर रात चोरों ने करीब 20 लाख रुपये के गहने की चोरी की व फरार हो गये. इधर इसकी भनक आसपास के लोगों को भी नहीं लगी. दुकानदार सुमित कुमार ने बताया कि जब सुबह दुकान खोलने आये तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है. चोरी की आशंका होने की बाद शटर हो उठाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है. जेवर का आलमारी देखा गया तो उसमें रखा हुआ 120 ग्राम सोना गायब था. कैश बॉक्स से 1.50 लाख रुपये गायब थे. इसकी सूचना विष्णुपद थाने की पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने के बाद विष्णुपद के थानाध्यक्ष सहित सिपाही मौके पर पहुंचे व मामले की छानबीन की. दुकानदार ने बताया कि करीब 20 लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं. उन्होंने बताया कि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ लोगों को देखा गया है. हालांकि, चेहरा ढका हुआ था. उन्होंने बताया कि दुकान को फिर से नये तरीके से बनाया जा रहा था. इस कारण सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल नहीं किया गया था. उन्होंने बताया कि चोरी की भनक आसपास के लोगों को नहीं लगी है. इधर, विष्णुपद थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : खटकाचक मोड़ के पास जेवर दुकान में चोरी, 20 लाख के गहने गायब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मरीज का प्राथमिक उपचार किये बिना किया रेफर

सीवान. महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से शुक्रवार को बलिया पोखरा निवासी 80 वर्षीय चंपा देवी का बिना जांच एवं इलाज किए बिना रेफर किए जाने का मामले को सिविल सर्जन डॉक्टर श्रीनिवास प्रसाद ने गंभीरता से लिया है.उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बिपिन बिहारी सिन्हा से शो कॉज किया है. बताया जाता है कि महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य से शुक्रवार की शाम में स्थिति सही नहीं होने पर ऑक्सीजन के साथ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.सदर अस्पताल मरीज के पहुंचने पर पर्ची देख डॉक्टरों ने इसकी सूचना अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार सिंह को दिया.अधीक्षक द्वारा महाराजगंज पीएचसी की लापरवाही की सूचना सिविल सर्जन को दी गई. मरीज के पर्ची पर मरीज की स्थिति गैस्पिंग कंडीशन बताया गया था. पर्ची पर दवा की बात तो दूर की है मरीज का ब्लड प्रेसर,प्लस,शुगर एवं ऑक्सीजन लेवल जैसे आवश्यक जांच भी नहीं किये गये थे.डॉक्टर को मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद ही रेफर करना चाहिए था.लेकिन महाराजगंज पीएचसी के डॉक्टरों द्वारा ऐसा नहीं किया गया.इसके बाद मरीज की पर्ची वायरल होने लगी.बताया जाता है कि पीएचसी के डॉक्टरों द्वारा अपनी गलती स्वीकार किए जाने की जगह विभागीय अधिकारियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.इधर अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना सिविल सर्जन को दे दिया है.उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से रेफर आने वाले मरीजों विशेषकर दुर्घटना वाले मरीजों की सही तरीके से प्राथमिक उपचार नहीं किए जाने की शिकायत अक्सर मिलती रहती है.सिविल सर्जन डॉक्टर श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से शो कॉज किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मरीज का प्राथमिक उपचार किये बिना किया रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अनियंत्रित होकर बाइक ट्रक से टकरायी, दो लोग घायल

संवाददाता,गुठनी. गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर केलहरुआ गांव के समीप शनिवार की शाम अनियंत्रित होकर बाइक ट्रक से टकरा गयी. जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल युवकों की पहचान देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के सुकवा गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू कुशवाहा और हिंदुस्तानेन्दु यादव के रूप में हुई है. घायल युवकों के परिजनों ने बताया कि शनिवार की दोपहर देवरिया बहन के घर जाने की बात कह के घर से निकले थे. उसकी बाइक अनियंत्रित होकर केलहरुआ गांव के समीप ट्रक से टकरा गई. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे खून से लथपथ हालत में सड़क से उठाया. और उसे गंभीर हालत में पीएचसी पहुंचाया. जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परंतु परिजन अच्छे इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जहां हिंदुस्तानेन्दु यादव हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसआई संतोष राम ने मामले की गंभीरता से जांच किया. और घटना से संबंधित जानकारी परिजनो से लिया. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया की घायल के परिजन के तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर एफआइआर दर्ज किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अनियंत्रित होकर बाइक ट्रक से टकरायी, दो लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : इमामगंज को जाम से मिलेगी मुक्ति, बाइपास के लिए डीपीआर बनाने का टास्क

इमामगंज. प्रगति यात्रा के दौरान अगले सप्ताह इमामगंज इलाके में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा के मद्देनजर शनिवार को डीएम डॉ त्यागराजन अपनी टीम के साथ इमामगंज पहुंचे और प्रखंड कार्यालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें जनप्रतिनिधियों ने बारी-बारी से अपनी समस्या रखी. इमामगंज में प्रतिदिन लगनेवाले जाम के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया. लोगो ने कहा कि जाम की समस्या के कारण प्रतिदिन खास कर स्कूली बच्चों को परेशानी होती है. इसके अलावा भी कई मुद्दों को प्रतिनिधियों ने उठाया. बैठक से पहले डीएम ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये. नगर पंचायत इमामगंज के वार्ड पार्षद 11 के प्रतिनिधि संतोष कुमार सौंडिक ने डीएम से निवेदन किया कि जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में वार्ड पार्षदों को भी बुलाया जाय, ताकि अपनी समस्या को लोग बता सकें. जिस पर डीएम ने अगली बैठक में बुलाने की बातें कहीं. इस संबंध में डीएम ने बताया कि प्रखंडों का भ्रमण किया जा रहा है. जनप्रतिनिधियों के द्वारा बतायी गयी समस्याओं के समाधान की कोशिश की जा रही है. कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया जा रहा है. कुछ बड़ी समस्याओं एवं संरचना संबंधित को निदान करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है. उन्होंने इमामगंज मे लगने वाली जाम की समस्या पर बताया कि बाइपास के लिए डीपीआर बनाने के लिए बोला गया है. स्टेट हाइवे 69 से जोड़कर कोठी सलैया रोड में मिलाने का काम तेज गति से किया जा रहा है. बहुत जल्द जाम की समस्या से निजात मिल जायेगी. इसी कड़ी में शनिवार को आरसीडी के एग्जीक्यूटि इंजीनियर कांति भूषण ने बाइपास निकालने को लेकर निरीक्षण करते हुए आगे की कार्रवाई की. डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अभी निश्चित नहीं है, पर विचार में है. इस मौके पर डीडीसी नवीन कुमार, शेरघाटी एसडीओ सारा असरफ, वरीय उप समाहर्ता, शेरघाटी डीसीएलआर, बीडीओ संजय कुमार, सीओ सुनीता कुमारी, सहित भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद सिंह उर्फ निकू, पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, मुखिया मेहरे अंगेज खानम, इन्दु देवी, श्याम सुन्दर गुप्ता, उतमदीप कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : इमामगंज को जाम से मिलेगी मुक्ति, बाइपास के लिए डीपीआर बनाने का टास्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका, AAP के 8 विधायक BJP में शामिल

Delhi Election 2025: दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शनिवार को आम आदमी पार्टी के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए. इन सभी विधायकों को इस बार अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने टिकट देने से इनकार कर दिया था. AAP के इन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में भावना गौड़ (पालम), रोहित मेहरौलिया (त्रिलोकपुरी), गिरीश सोनी (मादीपुर), मदन लाल (कस्तूरबा नगर), राजेश ऋषि (उत्तम नगर), बी एस जून (बिजवासन), नरेश यादव (महरौली) और पवन शर्मा (आदर्श नगर) शामिल हैं. यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: सबसे मुश्किल मुकाबले में फंसी आम आदमी पार्टी पूर्व विधायक विजेंद्र गर्ग और कई आप नेता भी बीजेपी में शामिल आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक विजेंद्र गर्ग और कई अन्य नेता भी बीजेपी में शामिल हो गए. सभी ने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी के दिल्ली प्रभारी बैजयंत पांडा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए. केजरीवाल के विधायकों ने आम आदमी पार्टी पर बोला हमला बीजेपी में शामिल होने से एक दिन पहले ही सभी 8 विधायकों ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोला था. उन्होंने पार्टी पर भ्रष्टाचार और अपनी विचारधारा से भटकने का आरोप लगाया था. सभी ने शुक्रवार को ही आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. आप से इस्तीफा देने वाले विधायकों ने कहा है कि उन्होंने सदन की सदस्यता छोड़ते हुए विधानसभा अध्यक्ष को भी अपना त्यागपत्र भेज दिया है. यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल या फिर आतिशी, कौन है सबसे अधिक पढ़ा-लिखा? जानें बीजेपी ने बताया ऐतिहासिक दिन आम आदमी पार्टी के विधायकों और नेताओं का बीजेपी ने पार्टी में जोरदार स्वागत किया. बैजयंत पांडा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि उन्हें आप-दा से मुक्ति मिल गई है और उम्मीद है कि पांच फरवरी के चुनाव के बाद दिल्ली भी इससे मुक्त हो जाएगी. मालूम हो दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी. The post Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका, AAP के 8 विधायक BJP में शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

1 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 1 February 2025: झारखंड में 1 फरवरी 2025 को 14.2 किलो का सिलेंडर कितने में मिल रहा है? सबसे सस्ता सिलेंडर किस जिले या शहर में मिल रहा है? सबसे महंगा गैस सिलेंडर आज किस जिले में है? अगर आप इन सवालों के जवाब ढूंढ़ रहे हैं, तो आपको बता दें कि पूर्वी सिंहभूम में आज सबसे सस्ता सिलेंडर मिल रहा है. जमशेदपुर में घरेलू रसोई गैस का एक सिलेंडर आज 842.50 रुपए में मिल रहा है. हजारीबाग और कोडरमा में यही सिलेंडर ग्राहक को 862 रुपए में मिलेगा. इंडियन ऑयल ने 1 फरवरी को रसोई गैस सिलेंडर के जो रेट तय किये हैं, उसके मुताबिक, रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और देवघर में गैस सिलेंडर के लिए कस्टमर को 860.50 रुपए देने होंगे. पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर 852 रुपए में मिलेगा. सरायकेला-खरसावां में 843 रुपए और चतरा में 859.50 रुपए में गैस सिलेंडर 31 जनवरी 2025 को आपको मिल जायेगा. झारखंड के करीब डेढ़ दर्जन जिलों में आज यानी 1 फरवरी 2025 को 14 किलो के गैस सिलेंडर के लिए ग्राहकों को 860.50 रुपए देने पड़ेंगे. झारखंड के किस शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है, यहां देखें एक-एक जिले का रेट चार्ट. आज 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का क्या है रेट, यहां देखें जिला का नाम एलपीजी सिलेंडर की कीमत बोकारो 860.50 रुपए चतरा 859.50 रुपए देवघर 860.50 रुपए धनबाद 860.50 रुपए दुमका 860.50 रुपए पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) 842.50 रुपए गढ़वा 860.50 रुपए गिरिडीह 860.50 रुपए गोड्डा 860.50 रुपए गुमला 860.50 रुपए हजारीबाग 862.00 रुपए जामताड़ा 860.50 रुपए खूंटी 860.50 रुपए कोडरमा 862.00 रुपए लातेहार 860.50 रुपए लोहरदगा 860.50 रुपए पाकुड़ 860.50 रुपए पलामू 860.50 रुपए रामगढ़ 862.00 रुपए रांची 860.50 रुपए साहिबगंज 860.50 रुपए सरायकेला-खरसावां 843.00 रुपए सिमडेगा 860.50 रुपए पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) 852.00 रुपए स्रोत : Indian Oil इसे भी पढ़ें कोयला खदान हमला मामले में NIA ने अमन साहू के भाई के खिलाफ दायर किया आरोप-पत्र ‘सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र और पोषण 2.0’ का झारखंड के 3.90 लाख कुपोषित बच्चों, गर्भवती स्त्रीओं को मिलेगा लाभ नक्सलियों की साजिश नाकाम, दूधिया जंगल से मिला 8 किलो का लैंडमाइन और देशी कट्टा बजट 2025: सबसे ज्यादा 12.76 लाख करोड़ रुपए ब्याज चुकाने पर खर्च, 9 विभागों के बजट से डबल से भी ज्यादा The post 1 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top