Samay Raina India’s Got Latent 2 Controversy: एक बार फिर समय रैना कंट्रोवर्सी में घिर चुके हैं. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के रीसेंट एपिसोड जिसमें बिहारी और कश्मीरी को लेकर की गयी टिप्पणी पर कई नेताओं ने नाराजगी जताई है. नेताओं का कहना है कि मनोरंजन के नाम पर किसी स्टेट, समुदाय या लोगों की इमोशन को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी से बचना चाहिए.
Samay Raina and Sharon Verma on Bihar and Kashmir: बिहार v/sकश्मीर कंट्रोवर्सी
समय रैना के शो ‘लेटेंट 2’ में कॉमेडियन शेरोन वर्मा और समय रैना के बीच बातचीत के दौरान बिहार और कश्मीरी पंडितों से जुड़ा रोस्ट देखने को मिला। बातचीत की शुरुआत समय ने शेरोन से उनकी हालचाल पूछकर की. फिर शेरोन को रोस्ट करते हुए कहा कि शेरोन कुछ साल पहले इस शो में कंटेस्टेंट बनकर आई थीं और अब वह दूसरे कंटेस्टेंट को जज कर रही हैं, जबकि वह खुद अभी भी उसी सीट पर बैठे हैं. इस पर शेरोन और समय दोनों हंसने लगे.
इसके बाद समय ने शेरोन के बिहारी होने को लेकर उनकी भाषा और बोलने के अंदाज पर कमेंट किया. बातचीत आगे बढ़ी तो शेरोन ने कश्मीर में होने वाली पत्थरबाजी का जिक्र करते हुए ‘स्टोनड’ शब्द से समय को रोस्ट किया.
इसके बाद समय ने कहा कि शेरोन वर्मा भी नौकरी की तलाश में मुंबई आईं, जो यह सबूत देता है कि वह बिहारी हैं. इसपर शेरोन ने तुरंत रिप्लाई किया कि, कम से कम उन्होंने अपना स्टेट अपनी मर्जी से छोड़ा है. उनके इस जवाब को कश्मीरी पंडितों के उस पलायन से जोड़कर देखा गया, जब 1990 के दशक की शुरुआत में घाटी में बढ़ते आतंकवाद और असुरक्षा के बीच बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडितों को कश्मीर छोड़ना पड़ा था.
Bihar’s Education Minister Objected on Samay Raina’s Bihar – Kashmir Comments: बिहार के शिक्षा मंत्री ने समय के कमेंट पर जताई नाराजगी
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी समय रैना की कमेंट्स पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि देश के किसी भी नागरिक या समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने यह भी कहा कि देश में सभी नागरिकों को समान नजर से देखा जाना चाहिए और जाति या धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए.
#WATCH | Anantnag, J&K | On Bihari-Kashmiri jokes at comedian Samay Raina’s show, Kashmiri Pandit Dilip Pandita says, “I strongly condemn Sharon Verma’s statement. I do not believe she was even born when the genocide of Kashmiri Pandits happened. Sharon Verma ought to do her pic.twitter.com/vQV9XNYap0
— ANI (@ANI) August 29, 2026
“>
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कॉमेडी लोगों को हंसाने और उनका तनाव कम करने का माध्यम है. लेकिन अगर किसी जाति, समुदाय या क्षेत्र का मजाक उड़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाए, तो इससे हास्य की गरिमा प्रभावित होती है. उन्होंने कहा कि समय रैना को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए.
Anand Dubey on Samay’s Latent Contoversy: आनंद दुबे ने भी टिप्पणियों की आलोचना की
समय रैना की बिहार और कश्मीर से जुड़ी टिप्पणियों पर आनंद दुबे ने भी नाराजगी जताई. उन्होंने ऐसी टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि किसी क्षेत्र या वहां रहने वाले लोगों को लेकर मजाक करते समय जिम्मेदारी बरतना जरूरी है.
#WATCH | Delhi | On Bihari-Kashmiri jokes at comedian Samay Raina’s show, AAP leader Sanjay Singh says, “I think that if a comedian says something like this, their intention is to make people laugh. In that process, sometimes they make mistakes. But I think it is not right to pic.twitter.com/PQqvxeIYv8
— ANI (@ANI) August 29, 2026
“>
Who is Sharon Verma: शेरन वर्मा कौन हैं?
शेरन वर्मा बिहार से हैं और कॉमेडी करती हैं. उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पहले सीजन से खूब वाह वाही लूटी थी. उनके वीक इंडिपेंडेंट वीमेन वाले मजाक पर लोग आज भी हंसते हैं. शेरन अपने खास कॉमेडी अंदाज और ऑब्जर्वेशनल ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं.
उनके कंटेंट में रोजमर्रा की जिंदगी और व्यक्तिगत अनुभवों से जुड़े मजाक देखने को मिलते हैं। बिहार से जुड़े उनके कुछ जोक्स और उनके अलग अंदाज ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा.
यह भी पढ़ें: ‘कम से कम मैंने अपनी मर्जी से…’ India’s Got Latent पर शैरन वर्मा के एक पंच ने कैसे बंद की Samay Raina की बोलती?
The post “कम से कम अपनी मर्जी से छोड़ा…” Samay Raina और Sharon Verma के बिहारी-कश्मीरी रोस्ट पर भारी बवाल, छिड़ा सियासी घमासान appeared first on Naya Vichar.

