Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

समस्तीपुर

आंधी में स्कूल पर गिरा बरगद का पेड़, तीन बच्चों की मौ”त, 24 घंटे के अंदर मृतकों के परिजनों को मिला 4-4 लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर- विभूतिपुर अंचल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चकबेदौलिया में गुरुवार को आंधी-तूफान के दौरान बरगद का पेड़ गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना पंचायत खास तभका दक्षिण क्षेत्र की है। जिला प्रशासन के अनुसार घटना करीब दोपहर 1:30 बजे की है। मृत बच्चों की पहचान सपना कुमारी (10), पायल कुमारी (11) और गुलनाज खातून (10) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की टीम ने मौके की स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि आपदा प्रबंधन के निर्धारित प्रावधानों के तहत तीनों मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान 24 घंटे के अंदर कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से घटना की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। घटना के बाद मृत बच्चों के परिवारों में शोक का माहौल है। जिला प्रशासन ने हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है।

समस्तीपुर

फाइलेरिया मरीजों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवाने पर हुई चर्चा, नगर पंचायत के कार्यपालक सहायक के माध्यम से पात्र लोगों का कराया जाएगा ऑनलाइन आवेदन

MMDP किट उपलब्ध कराने में भी सहयोग का आश्वासन नया विचार न्यूज़ सरायरंजन– सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत सरायरंजन नगर पंचायत में लिम्फेटिक फाइलेरियासिस (LF) से प्रभावित मरीजों को प्रशासनी सुविधाओं से जोड़ने को लेकर शुक्रवार को चर्चा हुई। नगर पंचायत की चेयरमैन पूजा कुमारी के साथ Piramal के PO-CD चंदन कुमार राय ने फाइलेरिया से प्रभावित लोगों के लिए दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवाने की प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं को लेकर जानकारी साझा की। चर्चा के दौरान LF से प्रभावित मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर विशेष रूप से विचार किया गया। बताया गया कि पात्र मरीजों को प्रशासनी प्रावधानों के तहत आवश्यक सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रमाण-पत्र बनवाना महत्वपूर्ण है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और संबंधित स्तर पर आवश्यक सहयोग को लेकर भी जानकारी दी गई। नगर पंचायत की चेयरमैन पूजा कुमारी ने इस दिशा में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के लिए पात्र लोगों के ऑनलाइन आवेदन नगर पंचायत के कार्यपालक सहायक के माध्यम से करवाने में सहयोग किया जाएगा। इससे पात्र लोगों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा LF से प्रभावित मरीजों के लिए MMDP (Morbidity Management and Disability Prevention) किट उपलब्ध कराने में भी नगर पंचायत की ओर से आवश्यक सहयोग करने की बात कही गई। MMDP किट का उद्देश्य फाइलेरिया से होने वाली जटिलताओं के प्रबंधन और प्रभावित अंगों की देखभाल में मरीजों की मदद करना है। इस दौरान फाइलेरिया प्रभावित लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य प्रशासनी सुविधाओं से जोड़ने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। संबंधित लोगों ने कहा कि बीमारी से प्रभावित मरीजों को उपचार, देखभाल, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तथा उपलब्ध प्रशासनी योजनाओं की जानकारी और सुविधा समय पर मिले, इसके लिए स्थानीय स्तर पर समन्वय जरूरी है। इस पहल का उद्देश्य सरायरंजन नगर पंचायत क्षेत्र के LF प्रभावित पात्र लोगों तक आवश्यक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। साथ ही दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं MMDP किट जैसी सुविधाओं के माध्यम से प्रभावित लोगों को बेहतर देखभाल उपलब्ध कराने और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में काम करना है।

समस्तीपुर

बारिश एवं तेज हवा से खपरैल घर धराशायी

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के नौआचक पंचायत के वार्ड सं. छह निवासी रोशन सहनी का खपरैल घर गुरुवार की रात बारिश एवं तेज हवा के कारण अचानक धराशायी हो गया। घर के अचानक गिरने से उसमें रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे। घर के गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग किसी तरह बाहर निकले। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।गृहस्वामी रोशन सहनी ने बताया कि गुरुवार की रात तेज हवा के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक खपरैल घर की छत और दीवारें गिर गईं। घर के धराशायी होने से उसमें रखे कपड़े, बर्तन, अनाज सहित अन्य घरेलू सामान बर्बाद हो गए। अचानक घर गिरने से परिवार के समक्ष रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में परिवार की मदद की। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश और तेज हवा के कारण कच्चे एवं खपरैल घरों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। गृहस्वामी ने घटना की सूचना अंचल कार्यालय एवं थाने को दे दी है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की प्रशासनी सहायता नहीं मिली थी।

समस्तीपुर

सड़क हा”दसे में सरायरंजन के ट्रक चालक की आसनसोल में मौ”त 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर टांड़ी निवासी एक अधेड़ ट्रक चालक की सड़क हादसे में आसनसोल में गुरुवार की देर शाम मौत हो गई। मृतक की पहचान स्व. सिंघेश्वर राय के ज्येष्ठ पुत्र रवींद्र राय (55) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त अधेड़ कोलकाता में रहकर एक भाड़े का ट्रक चलाता था। गुरुवार की देर शाम वह ट्रक लेकर कोलकाता से आसनसोल आया था। यहां अगम कुंआ स्थित एक लाइन होटल के समीप ट्रक लगाकर वह होटल में खाने चला गया। आधा घंटा के बाद वह होटल से निकलकर सड़क पार कर रहा था। इस बीच वह एक अज्ञात कार की चपेट में आ गया। नतीजतन घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत पांच पुत्र –पुत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी सुनीता देवी, पुत्री प्रियंका कुमारी,सुप्रिया कुमारी एवं पिंकी कुमारी तथा पुत्र सुधांशु कुमार एवं प्रियांशु कुमार समेत परिवार के सभी सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल था। वहीं मृतक के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया।

समस्तीपुर

रायपुर बुजुर्ग के जान मोहदपुर गांव में फटा गैस सिलेंडर,एक घर व समान जलकर राख 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत के जान मोहमदपुर गांव में गुरुवार को अचानक एक गैस सिलेंडर में आग लग गया।गैस सिलेंडर में आग लगने से गैस सिलेंडर फट गया।गैस सिलेंडर फटने से एक घर और घर में रखे सभी समान जल कर राख होना बताया गया है। पीड़ित रामदेव सहनी ने बताया की खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गया। जिससे गैस सिलेंडर फट गया इसके बाद घर में आग लग गया।आग लगने से घर में रखे सभी समान जलकर राख हो गया है।गैस सिलेंडर फटने से गांव में अफरातफरी मच गया। लोगों के सुझबुझ हे अन्य लोगों के घर बच गया। नहीं तो की घर जलकर राख हो जाता।घर में आग लगने से घर के लोग दिन एवं रात में हो रहे इस बारिश में रहना मुश्किल हो गया है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनबाद: एकड़ा झारखंड मोड़ के पास अचानक बना गोफ, गैस रिसाव से 20 हजार आबादी पर मंडराया खतरा

लोयाबाद. बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र की बासुदेवपुर कोलियरी अंतर्गत एकड़ा झारखंड मोड़ के पास शुक्रवार की दोपहर अचानक तेज आवाज के साथ गोफ बन गया. गोफ बनने के बाद उसमें से लगातार भारी मात्रा में गैस का रिसाव होने लगा. घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. खाली मैदान के बीचोंबीच बना गोफ गोफ एक खाली मैदान के बीचोंबीच बना, जिससे फिलहाल जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि, एकड़ा झारखंड मोड़, महतो बस्ती, हरिजन बस्ती, एकड़ा पुल और एकड़ा बाबू क्वार्टर की करीब 20 हजार की आबादी पर खतरा मंडराने लगा है. गैस रिसाव देखने जुटी लोगों की भीड़ गोफ बनने और गैस रिसाव की समाचार कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में फैल गयी. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गये. लोगों की भीड़ गैस रिसाव और गोफ को देखने के लिए जुटी रही. एटक के बासुदेवपुर कोलियरी सचिव दिनेश रवानी ने घटना की जानकारी कोलियरी प्रबंधन को दी. सूचना मिलने के बाद परियोजना पदाधिकारी नारायण प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने जल्द ही गोफ की भराई कराने का आश्वासन दिया. प्रबंधन की लापरवाही का लगाया आरोप दिनेश रवानी ने घटना के लिए बीसीसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि यहां बीसीसीएल की ओर से सात नंबर इंकलाइन चलाकर कोयला निकाला गया है, लेकिन खनन के बाद ठीक तरीके से बालू की भराई नहीं करायी गयी. ये भी पढ़ें: WATCH VIDEO: एक करोड़ रुपये दो, वरना गोली मार देंगे… धनबाद CO को व्हाट्सऐप पर धमकी; मामला दर्ज इसके कारण भूमिगत आग एक स्थान से दूसरे स्थान तक फैल रही है. बारिश के कारण यहां भारी मात्रा में गैस का रिसाव हो रहा है. उन्होंने बताया कि बारिश के दिनों में इस स्थान पर पहले भी दो-तीन बार गोफ बन चुका है. पांच दिन पहले भी हुआ था भू धंसान बीसीकेयू के संयुक्त महामंत्री मानस चटर्जी ने भी घटना पर संज्ञान लेते हुए बीसीसीएल प्रबंधन से बात की है. उन्होंने प्रबंधन से जल्द से जल्द गोफ की भराई कराने की मांग की है. गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व लोयाबाद के सात नंबर मुस्लिम मोहल्ले में भी भू धंसान की घटना हुई थी. इसमें जमीला खातून के घर का एक कमरा गोफ में समा गया था. लोयाबाद क्षेत्र में लगातार हो रही गोफ की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. The post धनबाद: एकड़ा झारखंड मोड़ के पास अचानक बना गोफ, गैस रिसाव से 20 हजार आबादी पर मंडराया खतरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhadrapada Purnima 2026: भाद्रपद पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, शुरू हो रहा है पितृ पक्ष

Bhadrapada Purnima 2026: मिथिला, महावीर और द्रिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि 26 सितंबर को पड़ रही है. धार्मिक परंपरा के अनुसार इस दिन से पितृ पक्ष का आरंभ होता है. भाद्रपद पूर्णिमा के दिन ऋषि तर्पण का विधान है. इस दिन मुख्य रूप से अगस्त्य ऋषि का तर्पण किया जाता है. साथ ही उन पूर्वजों के लिए भी श्राद्ध (तर्पण और पिंडदान) किया जाता है जिनकी मृत्यु पूर्णिमा तिथि में हुई. भाद्रपद पूर्णिमा के दिन किन कार्यों को नहीं करना चाहिए, आइए जानते हैं. भाद्रपद पूर्णिमा के दिन किन 5 कामों से बचना चाहिए? 1. तामसिक भोजन और नशे से दूरी बनाएं भाद्रपद मास की पूर्णिमा यानी 26 सितंबर को पितृ पक्ष शुरू हो रहा है. ऐसे में इस दिन तामसिक पदार्थ (प्याज, लहसुन, मांस, मछली और शराब) का सेवन नहीं करना चाहिए. साथ ही इस दिन अन्य नशीले पदार्थों का सेवन भी नहीं करना चाहिए. मान्यतानुसार, भाद्रपद पूर्णिमा के दिन इन चीजों का सेवन करना शुभ नहीं है. 2. क्रोध और बड़े-बुजुर्गों के अनादर से बचें पूर्णिमा के दिन क्रोध करने से पुण्य कर्म नष्ट हो जाते हैं, ऐसी मान्यता है. ऐसे में भाद्रपद पूर्णिमा के दिन न तो किसी पर गुस्सा करना चाहिए और न ही किसी से लड़ाई-झगड़ा करना चाहिए. इस दिन गलती से भी परिवार के बड़े-बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए. ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2026: पूर्वज से पहले क्यों जरूरी है ऋषि तर्पण, नहीं करने पर क्या होगा; पहले जान लें तारीख और महत्व 3. मांगलिक कार्यों की शुरुआत न करें भादो मास की पूर्णिमा तिथि से पितृ पक्ष का आरंभ हो रहा है इसलिए इस दिन किसी भी प्रकार का मांगलिक काम (शादी, विवाह, मुंडन, उपनयन आदि ) नहीं करना चाहिए. इस दिन मांगलिक कार्य का आरंभ करना शुभ नहीं माना गया है. 4. दरवाजे पर आए व्यक्ति को खाली हाथ न लौटाएं भाद्रपद पूर्णिमा के दिन घर आए किसी भी व्यक्ति को खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए. इस दिन गरीब, लाचार या बीमार लोगों को कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से पूर्वज भी नाराज होते हैं. 5. नए वस्त्रों की खरीदारी से परहेज करें चूंकि, भाद्रपद पूर्णिमा से पितृ पक्ष का आरंभ हो रहा है इसलिए इस दिन नए कपड़ों की खरीदारी करने से बचना चाहिए. धार्मिक परंपरा के अनुसार ऐसा करना अशुभ है. भाद्रपद पूर्णिमा की पूजा को दर्शाती तस्वीर (फोटो- एआई) ये भी पढ़ें: Pitru Paksha Shradh Dates 2026: पितृ पक्ष में कब होगा आपके पूर्वज का श्राद्ध, जानें सही तारीख भाद्रपद पूर्णिमा पर श्राद्ध मुहूर्त पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा श्राद्ध (तर्पण, पिंडदान) के लिए कुतुप मुहूर्त सुबह 11 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक है. जबकि, रौहिण मुहूर्त 12 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 06 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा अपराह्न काल मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 06 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. हालांकि, स्थानीय समय के अनुसार मुहूर्त में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है. The post Bhadrapada Purnima 2026: भाद्रपद पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, शुरू हो रहा है पितृ पक्ष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

The Vvaan: अपनी ही फिल्म में ‘गेस्ट’ बनकर रह गए सिद्धार्थ मल्होत्रा, चंद मिनटों के रोल में मनीष पॉल ने चुरा ली पूरी लाइमलाइट

Maniesh Paul in The VVaan: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में अगर कोई किरदार दर्शकों को लगातार हंसाने और कहानी के बीच हल्कापन बनाए रखने का काम कर रहा है, तो वह है मनीष पॉल का किरदार. मनीष फिल्म में वेद प्रकाश यानी VP की भूमिका में नजर आ रहे हैं. वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के दोस्त बने हैं और फिल्म में उनका किरदार पेशे से ब्लॉगर है. हालांकि, कहानी में उनकी भूमिका सपोर्टिंग है, लेकिन स्क्रीन पर आते ही मनीष पॉल का अंदाज दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. VP बनकर मनीष ने जीता दर्शकों का दिल मनीष पॉल को फिल्म में एक ऐसे दोस्त के रूप में दिखाया गया है, जो गंभीर माहौल के बीच अपनी कॉमेडी से माहौल हल्का कर देता है. उनके डायलॉग्स और टाइमिंग पर थिएटर में दर्शकों की हंसी सुनाई देती है. खासकर जब भी मनीष स्क्रीन पर आते हैं, उनके पंच और मजेदार अंदाज कहानी में एक अलग एनर्जी लेकर आते हैं. मनीष पॉल इन वन मूवी, फोटो- इंस्टाग्राम उनकी कॉमेडी सिर्फ डायलॉग बोलने तक सीमित नहीं है. चेहरे के एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज और डायलॉग डिलीवरी के जरिए भी वह अपने किरदार को मजेदार बनाते हैं. यही वजह है कि फिल्म देखते समय दर्शक उनके अगले सीन का इंतजार करते नजर आते हैं. हर सीन में मनीष को ढूंढते हैं दर्शक फिल्म में मनीष पॉल का स्क्रीन टाइम लीड एक्टर्स की तुलना में भले ही कम हो, लेकिन उनकी मौजूदगी का असर साफ दिखाई देता है. कई सीन्स में उनकी एंट्री होते ही माहौल बदल जाता है. यही वजह है कि दर्शकों को कहानी के बीच-बीच में VP यानी मनीष के किरदार का इंतजार रहता है. उनकी कॉमेडी फिल्म को एक तरह का ब्रेक देती है. जहां कहानी में गंभीर या भावुक पल आते हैं, वहीं मनीष का किरदार दर्शकों को थोड़ी राहत देता है. इस वजह से वह फिल्म के लीड किरदारों के बीच एक तरह के ‘कॉमिक रिलीफ’ की भूमिका निभाते नजर आते हैं. ये भी पढ़ें: The Vvaan Show Timings: सिनेमाघरों में छाई ‘द वन’ हाउसफुल होने से पहले पटना-रांची वाले यहां देखें शोज की पूरी लिस्ट सुलभा आर्या के साथ बनी जोड़ी भी मजेदार मनीष पॉल और सुलभा आर्या के बीच की नोकझोंक भी फिल्म के मजेदार हिस्सों में शामिल है. सुलभा आर्या फिल्म में ‘काकी’ का किरदार निभा रही हैं. VP और काकी के बीच होने वाली बातचीत और banter दर्शकों को खूब हंसाती है. खास तौर पर काकी के किरदार को लेकर मनीष के मजेदार कमेंट्स और दोनों के बीच होने वाली बातचीत फिल्म में कॉमेडी का एक अलग रंग जोड़ती है. काकी के किरदार में भूत से जुड़ी समानताओं को लेकर होने वाला मजाक भी थिएटर में हंसी का कारण बनता है. लीड एक्टर्स के बीच ‘राहत’ बनकर आए मनीष फिल्म की कहानी में जब माहौल ज्यादा गंभीर हो जाता है, तब मनीष पॉल का किरदार दर्शकों के लिए राहत लेकर आता है. उनकी कॉमेडी कहानी की गंभीरता को तोड़ती नहीं, बल्कि उसे बैलेंस करने का काम करती है. यही वजह है कि VP फिल्म के उन किरदारों में शामिल हो जाते हैं, जिन्हें दर्शक याद रखते हैं. Ekta Kapoor and Arunabh Kumar’s The Vvaan is where the story is the hero. A gripping narrative on folklore, fantasy, ancient beliefs and fiction, the movie is a breakthrough genre in Bollywood. And what happens when there is a collaboration of creative minds, popular music and… pic.twitter.com/ruALrL9KnC — Upala KBR ❤ (@upalakbr999) September 25, 2026 “> मनीष पॉल ने इससे पहले भी कॉमेडी और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है. इस फिल्म में भी उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग का इस्तेमाल बखूबी किया है. लीड से ज्यादा चर्चा बटोर ले गए मनीष? फिल्म देखने के बाद जिस बात की चर्चा हो रही है, उसमें मनीष पॉल का नाम भी प्रमुखता से सामने आ रहा है. एक सपोर्टिंग किरदार होने के बावजूद उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. उनके कई सीन ऐसे हैं, जहां उनका किरदार लीड एक्टर्स के बीच अपनी अलग जगह बना लेता है. VP के किरदार में मनीष पॉल की कॉमेडी, डायलॉग डिलीवरी और सुलभा आर्या के साथ उनकी केमिस्ट्री फिल्म को एंटरटेनिंग बनाती है. यही वजह है कि फिल्म देखने वाले दर्शकों के लिए मनीष पॉल सिर्फ एक सपोर्टिंग एक्टर बनकर नहीं रह जाते, बल्कि कई मौकों पर वह लीड एक्टर्स की मौजूदगी पर भी भारी पड़ते नजर आते हैं ये भी पढ़ें: शारदा सिन्हा की आवाज, छठ और वन देवी… The Vvaan का ये सीन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे The post The Vvaan: अपनी ही फिल्म में ‘गेस्ट’ बनकर रह गए सिद्धार्थ मल्होत्रा, चंद मिनटों के रोल में मनीष पॉल ने चुरा ली पूरी लाइमलाइट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना से लखनऊ तक प्रदर्शन, चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल

Punjab Congress Protest: पंजाब कांग्रेस ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की. प्रदर्शनकारी सेक्टर-17 से निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया. बैरिकेड पार करने की कोशिश के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें कीं. इसके बाद कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. लखनऊ और पटना में भी कांग्रेस का प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और बिहार में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई. वहीं पटना में कांग्रेस कार्यकर्ता आर ब्लॉक से चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च करने निकले. पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने चुनाव आयोग पर समझौता करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए वोट चोरी बंद करो के नारे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी बंद करो के नारे लगाए. राजा वडिंग ने आरोप लगाया कि देश की चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी हो रही है और मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने पंजाब में चल रही मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को भी रोकने की मांग की. SIR प्रक्रिया रोकने की मांग वडिंग ने कहा कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव मौजूदा मतदाता सूची के आधार पर कराए जाने चाहिए और SIR की प्रक्रिया चुनाव के बाद की जानी चाहिए. उनका दावा है कि मौजूदा प्रक्रिया के कारण पात्र मतदाताओं के नाम सूची से बाहर होने का खतरा है. उन्होंने नए मतदाताओं के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं. इस देश में वोट चोरी हो रही है. भाजपा वोट चोरी के जरिए प्रशासनें बना रही है. एसआईआर प्रक्रिया को रोका जाना चाहिए- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदर्शन में हुए शामिल इस प्रदर्शन में सुखजिंदर सिंह रंधावा, परगट सिंह, बलबीर सिंह सिद्धू और राणा केपी समेत पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. रंधावा ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबसे अहम है और इसे प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने भी मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की. लोकतंत्र हमें मतदान का अधिकार देता है, लेकिन वह भी छीना जा रहा है. हम मुख्य निर्वाचन आयुक्त को तत्काल हटाने और गिरफ्तार करने की मांग करते हैं- सुखजिंदर सिंह रंधावा दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों की रिपोर्ट के बाद बढ़ा विवाद यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है जब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले करीब 10 महीनों में मतदाता सूची, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम हटाने और वोटर डेटा से जुड़े विभिन्न फैसलों पर कम से कम 14 बार रिकॉर्ड पर आपत्ति दर्ज की. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ आपत्तियां फैसले या आदेश उनकी जानकारी अथवा मंजूरी के बिना जारी किए जाने को लेकर थीं. (इनपुट भाषा) The post ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना से लखनऊ तक प्रदर्शन, चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएम मोदी की तस्वीर से छेड़छाड़ पर हाईकोर्ट सख्त, Meta से कहा- तुरंत हटाएं

न्यायमूर्ति गिरीश कठपालिया ने कहा कि यह एक असाधारण मामला है. इसमें सिर्फ एक स्त्री का मामला नहीं है. देश के प्रधानमंत्री भी इससे जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं लेती है, तो अदालत यह सुनिश्चित करेगी कि पुलिस इस मामले में संवेदनशीलता से कार्रवाई करे. कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं – सौरव दास, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और रत्ना सिंह को मामले में नोटिस जारी किया. स्त्री को सुरक्षा देने का आदेश स्त्री ने आरोप लगाया कि उसकी तस्वीर से छेड़छाड़ की गई. इसके बाद उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ जोड़कर शेयर किया गया. स्त्री ने सीजेपी नेताओं पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ उसकी अश्लील डीपफेक तस्वीरें फैलाने का आरोप लगाया है. स्त्री का कहना है कि उसे जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं. मामले को देखते हुए अदालत ने दिल्ली पुलिस को स्त्री को पूरी सुरक्षा देने का निर्देश दिया. कोर्ट ने अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को तय की है. याचिका में कहा गया है, ‘‘हाल ही में नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान, प्रतिवादी संख्या 2 से 5 (सीजेपी नेता) और उनके सक्रिय साथियों ने बिना इजाजत याचिकाकर्ता की निजी तस्वीर हसिल की और एआई ‘फेस-स्वैपिंग टूल’ का इस्तेमाल करके उसके चेहरे को हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के साथ एक बेहद अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीर तैयार कर जोड़ दिया गया.’’ याचिका में डीपफेक तस्वीरों को हटाने की मांग की गई थी याचिका में ऐसी डीपफेक तस्वीरों को हटाने की मांग की गई थी, जिनमें स्त्री के चेहरे को बदलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें बनाई गई थीं. स्त्री के वकील ने बताया कि मामले में पहले ही प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है. हालांकि, उनका कहना है कि आरोपियों को पकड़ने और वायरल डीपफेक तस्वीरों के लिंक हटाने या ब्लॉक करने के लिए अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. The post पीएम मोदी की तस्वीर से छेड़छाड़ पर हाईकोर्ट सख्त, Meta से कहा- तुरंत हटाएं appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top