Hot News

दिल्ली होटल चप्पल कांड और बिहार के मंत्री! तेज प्रताप यादव के निष्पक्ष जांच की मांग के बाद सियासी बवाल तय

नया विचार न्यूज़ पटना: बिहार के एक मंत्री कथित तौर पर दिल्ली के एक होटल में पहुंचते हैं। उसके बाद वहां एक विवाद में उनकी कथित तौर पर चप्पल से पिटाई होती है। हालांकि, इन बातों का नया विचार न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है। लेकिन विवाद बढ़ने के बाद अब ये मामला सार्वजनिक होता दिख रहा है। तेज प्रताप यादव ने इस पूरे कांड की जांच की मांग की है। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि महुआ विधायक संजय सिंह को लेकर गंभीर आरोपों पर उठे सवाल। उन्होंने आगे भी अपनी बात रखी है और इस मामले की जांच करने की मांग की है।

तेज प्रताप यादव का सवाल ?

तेज प्रताप यादव ने कहा कि महुआ से विधायक एवं मंत्री संजय सिंह को लेकर दिल्ली के एक होटल में एक युवती के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार और उसके शोषण का प्रयास किए जाने के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि होटल कर्मियों के हस्तक्षेप से स्थिति को संभाला गया। इसके बाद मामले को लगभग 25 लाख रुपये के कथित लेन-देन के माध्यम से रफा-दफा किए जाने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

दिल्ली होटल कांड पर जांच की मांग

तेज प्रताप यादव ने कहा है कि संजय सिंह के नेतृत्वक एवं सार्वजनिक जीवन को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं। यदि लगाए जा रहे ये आरोप सत्य हैं, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है। आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई हो।

बिहार में सियासी बवाल तय

ध्यान रहे कि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि और पुलिस के पास मामला दर्ज नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस मामले को लेकर अब जनशक्ति जनता दल के नेता मुखर हुए हैं। तेज प्रताप यादव ने मांग की है कि इस मामले की जांच हो और कानूनी कार्रवाई की जाए। तेज प्रताप यादव के एक्स पर किए गए इस पोस्ट के बाद सियासी बवाल तय माना जा रहा है। बिहार में इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर है।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top