Hot News

Viral Video: कॉर्पोरेट लाइफ पर वर्किंग वुमन का दर्द, बोलीं – स्कूल छूटा पर परीक्षा का डर नहीं

Viral Video: वायरल वीडियो में स्त्री कहती है कि स्कूल तो सालों पहले खत्म हो गया, लेकिन परीक्षा का डर कभी खत्म नहीं हुआ. वह कहती है कि कॉर्पोरेट लाइफ ऐसी लगती है जैसे हर सोमवार को एक नई परीक्षा की शुरुआत हो रही हो.

बस आज का दिन किसी तरह बीत जाए

चारू गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने बताया कि वह तीन साल से नौकरी कर रही है, लेकिन उसे लगता है जैसे वह आज भी स्कूल में है और परीक्षाएं चल रही हैं. वीडियो में चारू कहती है, “ऐसा लगता है जैसे बस आज का दिन किसी तरह निकल जाए, ऑफिस का आज का दिन किसी तरह खत्म हो जाए.”

View on Instagram

काम तो पूरा नहीं होता, लेकिन आराम भी नहीं मिलता

चारू अपने वीडियो में कहती है, “घर आने के बाद मुझे असाइनमेंट या होमवर्क पूरा करना पड़ता है. इतना सारा काम पेंडिंग रहता है जो मुझे करना चाहिए, लेकिन मैं आज नहीं करूंगी, क्योंकि आज शनिवार है.” चारू आगे कहती है, “यही कॉर्पोरेट लाइफ का सबसे दुखद पहलू है—काम पूरा नहीं होता और आराम भी नहीं मिलता.”

चारू के वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स

चारू ने कॉर्पोरेट लाइफ के बारे में जो अपना अनुभव साझा किया है, उसे इंस्टा यूजर्स खुद से जोड़कर देख रहे हैं और वीडियो पर तेजी से कमेंट्स कर रहे हैं. shree_in_motion नाम की यूज़र ने लिखा, “मेरे साथ भी ऐसा ही है और मुझे शनिवार बहुत पसंद है, क्योंकि अगले दिन की कोई चिंता नहीं होती.” itz_unachievable ने पूछा, “आप किस कंपनी में काम करती हैं? आपकी बातें सुनकर लगता है कि आप किसी स्टार्टअप में काम करने वाली इंजीनियर हैं.”

ये भी पढ़ें: ट्रेन में खाली सीट दिखी तो बैठने की न करें गलती, पहले जान लें ये नियम

The post Viral Video: कॉर्पोरेट लाइफ पर वर्किंग वुमन का दर्द, बोलीं – स्कूल छूटा पर परीक्षा का डर नहीं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top