Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अनुकंपा नियुक्ति में देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त: रांची DC को अवमानना का नोटिस

Jharkhand High Court, रांची (राणा प्रताप की रिपोर्ट): झारखंड हाईकोर्ट ने श्रम विभाग में अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक अवमानना मामले की सुनवाई करते हुए राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था पर कड़ी टिप्पणी की है. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ ने रांची के उपायुक्त (DC) की कार्यशैली पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की. अदालत ने तल्ख लहजे में पूछा कि क्या रांची का उपायुक्त विभाग के प्रधान सचिव से भी ऊपर है, जिसने उनके स्पष्ट आदेशों का पालन करना उचित नहीं समझा. उपायुक्त को अवमानना का नोटिस और सशरीर उपस्थिति का आदेश मामले की गंभीरता को देखते हुए खंडपीठ ने रांची के उपायुक्त सह जिला अनुकंपा नियुक्ति समिति के अध्यक्ष मंजूनाथ भजंत्री को ‘हाईकोर्ट रूल्स’ के तहत अवमानना का नोटिस जारी किया है. अदालत ने उन्हें अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित (सशरीर) होने का कड़ा निर्देश दिया है. इसके साथ ही, श्रम विभाग के प्रधान सचिव को भी अदालत में हाजिर होकर यह स्पष्ट करना होगा कि वर्ष 2019 में नियुक्ति का आदेश जारी होने के बावजूद अब तक उस पर अमल क्यों नहीं किया गया. Also Read: हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला: 28 करोड़ के गबन के आरोपी धीरेंद्र सिंह की जमानत खारिज, कोर्ट ने माना गंभीर अपराध क्या है राजकुमार राम की नियुक्ति का विवाद? यह पूरा मामला दिवंगत कर्मचारी राजकुमार राम के पुत्र की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़ा है. राजकुमार राम की मृत्यु के पश्चात पहले उनके बड़े पुत्र अनिल कुमार ने आवेदन दिया था, जिसे उम्र की अधिकता के आधार पर खारिज कर दिया गया था. इसके बाद छोटे पुत्र रूपेश रंजन ने नियुक्ति का दावा पेश किया. पूर्व में अदालत ने प्रधान सचिव के आदेश के आलोक में नियुक्ति पर निर्णय लेने का निर्देश दिया था, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से इस पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, जिसके बाद प्रार्थी ने अवमानना याचिका दायर की. उपायुक्त के शपथ पत्र पर भड़का कोर्ट सुनवाई के दौरान उपायुक्त की ओर से दाखिल शपथ पत्र (Affidavit) ने आग में घी डालने का काम किया. शपथ पत्र में तर्क दिया गया कि बड़े भाई द्वारा ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र’ (NOC) नहीं दिए जाने के कारण नियुक्ति संभव नहीं है. इस दलील पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि इस तरह के तकनीकी बहानों से न्यायिक आदेशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अदालत ने प्रधान सचिव से यह भी पूछा है कि आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित उपायुक्त के खिलाफ विभाग ने अब तक क्या दंडात्मक कार्रवाई की है. 5 मई को होगी अगली सुनवाई खंडपीठ ने इस संवेदनशील मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 मई की तिथि निर्धारित की है. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता प्रेम पुजारी राय ने दलीलें पेश कीं. अब सभी की नजरें 5 मई की सुनवाई पर टिकी हैं, जब राज्य के दो बड़े अधिकारियों को अदालत के तीखे सवालों का सामना करना पड़ेगा. Also Read: सिमडेगा में हाहाकार: 10 दिनों से प्यासा है शहर, 40 साल पुराने मोटर ने दिया जवाब The post अनुकंपा नियुक्ति में देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त: रांची DC को अवमानना का नोटिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

22 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: ईरान को ट्रंप की धमकी- फेल हुई वार्ता तो बरसेंगे बम, असम में भारी बारिश और तूफान से तबाही

1. ट्रंप की धमकी, फेल हुई बातचीत तो ईरान पर बरसेंगे बम, शांति वार्ता से पहले बढ़ी तकरार! Iran US Ceasefire:अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर 22 अप्रैल को खत्म हो रहा है. लेकिन दोनों देशों में बातचीत की शुरुआत होती नजर नहीं आ रही है. ट्रंप ने बमबारी की धमकी दी है और ईरान भी सख्त रुख अपनाया हुआ है. ऐसे में वार्ता से पहले ही दोनों देशों की तकरार चरम पर पहुंच गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 2. ट्रंप की धमकी बेअसर: ईरान ने दूसरे दौर की वार्ता का किया बहिष्कार? नहीं भेजा डेलिगेशन US Iran Peace Talk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी का ईरान पर कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है. अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता का ईरान ने बहिष्कार कर दिया है. इससे पहले अमेरिका और ईरान के बीच 11 और 12 अप्रैल को पहले की दौर की वार्ता हुई थी, जो बेनतीजा रहा. अब दूसरे दौर को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 3. 22 अप्रैल को समाप्त हो रहा है युद्धविराम, क्या फिर शुरू होगा ईरान युद्ध? US-Iran ceasefire 2026 : ईरान युद्ध का भविष्य क्या होगा और इसका कितना प्रभाव हिंदुस्तान और अन्य देशों पर पड़ेगा, इसे लेकर पूरी दुनिया में चिंता है. 22 अप्रैल को युद्धविराम की अवधि समाप्त हो रही है, लेकिन दोनों पक्ष अपने-अपने मुद्दे पर अड़े हैं. होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान अपना नियंत्रण चाहता है, तो अमेरिका उसके परमाणु कार्यक्रम को रोकना चाहता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 4. ईरान का होर्मुज स्ट्रेट पर नया दांव, टोल वसूली वाले नये प्रस्ताव को संसद की समिति ने दी मंजूरी Iran Hormuz Strait: अमेरिका और इजराइल के साथ जारी तनाव के बीच ईरान होर्मुज स्ट्रेट पर नया दांव चला है. अगर संसद से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो ईरान को होर्मुज पार करने वाले जहाजों से टोल टैक्स वसूलने का अधिकार मिल जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 5. असम में भारी बारिश और तूफान से तबाही: बाढ़ जैसे हालात, एक की मौत Assam Heavy Rains And Storm: असम के कई हिस्सों में तूफान ने भारी तबाही मचाई है. तूफान की वजह से कामरूप जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 6. पीएम मोदी पर खरगे का विवादित बयान: अमित शाह का अटैक, कहा- कांग्रेस को जनता देगी जवाब Mallikarjun Kharge vs PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बीजेपी के टारगेट में आ गए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खरगे पर अटैक करते हुए- बयान की निंदा की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 7. केरलम: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर, देखें वीडियो Firecracker Factory Blast: केरलम के मुंडाथिकोड में एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार (21 अप्रैल) को विस्फोट हो गया. हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 8. दांतन में खूनी संघर्ष, भाजपा उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, गाड़ियों में लगायी आग, एक की हालत नाजुक Election Violence West Bengal: पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भारी हिंसा हुई है. भाजपा उम्मीदवार अजीत जाना की रैली पर हमले का आरोप तृणमूल समर्थकों पर लगा है. आगजनी और तोड़फोड़ के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात. पढ़ें पूरी रिपोर्ट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 9. बंगाल में ‘दलबदल’ से खुलती है जीत की राह? चौंकाने वाले संकेत दे रहे 3 चुनावों के आंकड़े West Bengal Defection Success Rate: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले एक बार फि दलबदल का स्पोर्ट्स चला. टिकट बंटवारे के बाद भी पाला बदलने का दौर जारी है. ऐसा क्यों हो रहा है? आंकड़े बताते हैं कि बंगाल में दलबदल करने वाले 36 फीसदी उम्मीदवार चुनाव जीत जाते हैं. जानें टीएमसी और भाजपा का गणित. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 10. निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा पर निकलेंगे, संजय झा बोले- आगे की रणनीति पार्टी तय करेगी Bihar Politics: निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा पर निकलेंगे. उन्होंने JDU दफ्तर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद यह ऐलान किया. इस यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता भी उनके साथ रहेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 11. सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही बिहार में तेज हुआ बुलडोजर एक्शन, छपरा और मुंगेर में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई Bihar Bulldozer Action: बिहार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. छपरा और मुंगेर में प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे हटाए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 12. गोपालगंज में भू-माफियाओं पर एक्शन की तैयारी, 60 अपराधियों की लिस्ट तैयार, IPS विनय तिवारी का क्या है प्लान? Bihar News: गोपालगंज में भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी है. पुलिस ने 60 अपराधियों की लिस्ट बनाई है. उनकी अवैध संपत्ति जब्त करने के लिए मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भेजा जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 13. रामगढ़ में बड़ी लूट: पिस्टल तानकर लूटे 1 करोड़ से अधिक के आभूषण, भाग रहे दो अपराधियों को पब्लिक ने पकड़ा Ramgarh Crime News: रामगढ़ जिले के चितरपुर रजरप्पा मोड़ पर मंगलवार को हथियारबंद अपराधियों ने भारी डकैती की घटना को अंजाम दिया. ‘शिव शंकर ज्वेलर्स’ को निशाना बनाकर अपराधियों ने करीब एक करोड़ रुपये के जेवर और नगदी लूट ली. हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता और साहस की वजह से भाग रहे दो अपराधी पकड़े गए, जिनकी भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी. पढ़ें, कैसे अपराधियों ने तीन दुकानों में रेकी करने के बाद इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 14. CM हेमंत सोरेन ने 299 CDPO और स्त्री पर्यवेक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र, कहा- ‘बेहतर काम पर मिलेगा इनाम’ Hemant Soren: झारखंड में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को 299 नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. प्रोजेक्ट भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 62 सीडीपीओ और 237 स्त्री पर्यवेक्षकों को नियुक्ति दी गई. मुख्यमंत्री ने न केवल इन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की, बल्कि बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत करने का भी ऐलान किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट SRH vs DC: सनराइजर्स ने दिल्ली को

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SRH vs DC: सनराइजर्स ने दिल्ली को 47 रनों से हराया, अभिषेक शर्मा रहे हीरो

SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से करारी शिकस्त दी. हैदराबाद की इस जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा, जिन्होंने अपनी आतिशी पारी से विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत आक्रामक रही. पूरी पारी अभिषेक शर्मा के नाम रही, जिन्होंने अकेले दम पर हैदराबाद को 242/2 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने नाबाद 135 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. अपनी 68 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के जड़कर दिल्ली के किसी भी गेंदबाज को टिकने नहीं दिया. The post SRH vs DC: सनराइजर्स ने दिल्ली को 47 रनों से हराया, अभिषेक शर्मा रहे हीरो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान का होर्मुज स्ट्रेट पर नया दांव, टोल वसूली वाले नये प्रस्ताव को संसद की समिति ने दी मंजूरी

Iran Hormuz Strait: ईरान की प्रशासनी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति ने नये प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे देश को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर नियंत्रण के लिए एक नई कानूनी व्यवस्था बनाने की अनुमति मिल गई है. प्रस्ताव को ईरानी संसद के पीठासीन मंडल के समक्ष पेश किया जाएगा समिति के एक सदस्य ने बताया कि उसने 12-अनुच्छेद वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के बाद, प्रस्ताव को ईरानी संसद के पीठासीन मंडल के समक्ष पेश किया जाएगा. ताकि इस पर सार्वजनिक बहस हो सके. संसद से मंजूरी मिलने के साथ ईरान को मिल जाएगा टोल वसूलने का कानूनी अधिकार प्रेस टीवी के अनुसार अगर संसद इस कानून को मंजूरी दे देती है, तो ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से पर्यावरण और सुरक्षा सेवाओं के बदले शुल्क वसूलने का अधिकार मिल जाएगा. कानून में जहाजों को गुरजने की अनुमति देना और प्रतिबंध लगाने का प्रावधान इस कानून में यह भी तय किया जाएगा कि किस तरह के जहाजों को इस जलडमरूमध्य और इसके सुरक्षित गलियारों से गुजरने की अनुमति होगी. साथ ही, इसमें उन जहाजों पर प्रतिबंध लगाने के प्रावधान भी होंगे जो ईरान के विरोधी देशों से जुड़े हैं या उनके हैं. होर्मुज स्ट्रेट पर क्या है मौजूदा स्थिति ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाले आवागमन पर अपना नियंत्रण बनाए हुए है. हालांकि अमेरिका के साथ पहले दौर की वार्ता के बाद ईरान ने होर्मुज कुछ समय के लिए खोल दिया था. लेकिन जैसे ही बंदरगाहों पर अमेरिका ने नाकाबंदी की, ईरान ने फिर से होर्मुज को बंद कर दिया. वहां से गुजरने वाले जहाजों पर ईरान ने गोलीबारी शुरू कर दी. जिसमें हिंदुस्तानीय ध्वज वाले जहाज भी शिकार हुए थे. जिसके बाद हिंदुस्तान ने हमले का कड़ा विरोध किया था. नये कानून के अनुसार होर्मुज पार करने वाले जहाजों को रियाल में शुल्क का भुगतान करना होगा नए कानून में यह शर्त रखी गई है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने वाले जहाजों को ईरानी अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाना होगा. फिर उन्हें सेवाओं के बदले शुल्क का भुगतान ईरानी रियाल में करना होगा. नये कानून को तोड़ा तो जहाज पर ईरान का होगा कब्जा नये कानून में ये भी प्रावधान होगा कि होर्मुज स्ट्रेट में अगर कोई जहाज नियमों का उल्लंघन करता है, तो ईरान उसे जब्त कर लेगा. इसके अलावा जहाज में लदे माल के कुल मूल्य का 20 प्रतिशत हिस्सा भी ईरान जब्त कर लेगा. ये भी पढ़ें: 22 अप्रैल को समाप्त हो रहा है युद्धविराम, क्या फिर शुरू होगा ईरान-अमेरिका युद्ध? The post ईरान का होर्मुज स्ट्रेट पर नया दांव, टोल वसूली वाले नये प्रस्ताव को संसद की समिति ने दी मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप की धमकी, फेल हुई बातचीत तो ईरान पर बरसेंगे बम, शांति वार्ता से पहले बढ़ी तकरार!

Iran US Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर पाकिस्तान में वार्ता हो सकती है. लेकिन अगर वार्ता में बात नहीं बनी तो क्या होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर वार्ता उम्मीद के अनुसार आगे नहीं बढ़ती है तो वह ईरान पर बमबारी फिर से शुरू करने के लिए हम तैयार हैं. सीएनबीसी के ‘स्क्वॉक बॉक्स’ कार्यक्रम में ट्रंप से सीधे तौर पर पूछा गया कि क्या इस्लामाबाद में होने वाली आगामी वार्ता में कोई प्रगति न होने पर वह हमले फिर से शुरू करेंगे. इसपर ट्रंप ने कहा- हां, मुझे लगता है कि बमबारी करनी पड़ेगी क्योंकि यही बेहतर रुख है. लेकिन, आप जानते हैं, हम तैयार हैं. मतलब, सेना पूरी तरह से तैयार है. खत्म होने वाला है दो हफ्ते का युद्धविराम ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्ते का युद्धविराम 22 अप्रैल को खत्म हो रहा है. इससे पहले ईरान और अमेरिका के बीत मध्यस्थता की कोशिश की जा रही है. पाकिस्तान में वार्ता के लिए मेज सजाया जा रहा है. लेकिन, ट्रंप की धमकी, होर्मुज में तनातनी और ईरान की वार्ता से ना-नुकुर स्पोर्ट्स बिगाड़ रही है. इस बीच यह भी साफ नहीं है कि युद्धविराम असल में कब समाप्त होगा. दो हफ्ते पहले जब युद्धविराम की घोषणा की गई थी, तब मंगलवार रात तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी, लेकिन ट्रंप ने ब्लूमबर्ग न्यूज़ को बताया कि युद्धविराम बुधवार रात को समाप्त हो जाएगा. अमेरिका और ईरान हो सकते हैं वार्ता में शामिल एक तरफ ईरान कह रहा है कि वार्ता के अभी तक उसने डेलिगेशन को भेजने पर कोई विचार नहीं किया है. ईरानी प्रशासनी टेलीविजन ने इस बात से भी इनकार किया है कि उनके देश का कोई अधिकारी पहले से ही पाकिस्तान की राजधानी में मौजूद है. वहीं, पाकिस्तान के दो अधिकारियों का दावा है कि अमेरिका और ईरान ने संकेत दिया है कि वे इस्लामाबाद में नये दौर की युद्धविराम वार्ता में शामिल होंगे. पाकिस्तानी अधिकारियों की यह टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं, जब न तो अमेरिका और न ही ईरान ने सार्वजनिक रूप से वार्ता के समय की पुष्टि की है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के नेतृत्व वाले मध्यस्थों को इस बात की पुष्टि की गई है कि शीर्ष वार्ताकार, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर कलिबाफ वार्ता में अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए बुधवार सुबह इस्लामाबाद पहुंचेंगे. ईरान और अमेरिका दे रहे हैं एक-दूसरे को धमकी अमेरिकी और ईरानी दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर अड़े हुए हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर युद्धविराम की समयसीमा से पहले कोई समझौता नहीं हुआ, तो ईरान में बम गिरने शुरू हो जाएंगे. वहीं ईरान के मुख्य वार्ताकार ने कहा है कि तेहरान के पास युद्ध के मैदान में ऐसे नए पत्ते हैं, जिनका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है. क्या बढ़ेगी युद्धविराम की अवधि? अगर बातचीत फिर से शुरू होती है तो युद्धविराम की अवधि बढ़ने की संभावना है. व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा है कि वेंस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे, लेकिन ईरान ने यह नहीं बताया है कि वह किसे भेजेगा. ईरानी प्रशासनी टेलीविजन ने मंगलवार को अपने एक संदेश में कहा कि ईरान से कोई प्रतिनिधिमंडल अभी तक इस्लामाबाद नहीं गया है. वार्ता में सबसे ज्यादा पेंच होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण पर फंस रहा है. ईरानी बंदरगाहों पर जारी है अमेरिकी नाकाबंदी पहले दौर की वार्ता फेल हो जाने के बाद अमेरिका ने तेहरान पर दबाव बनाने के लिए ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी कर दी है, ताकि वह होर्मुज जलडमरूमध्य पर उसका एकाधिकार खत्म करे. होर्मुज एक ऐसा महत्वपूर्ण समुद्री परिवहन मार्ग है, जिसके जरिये युद्ध से पहले दुनिया के 20 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और कच्चे तेल का परिवहन होता था. युद्ध शुरू होने से पहले, होर्मुज जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए पूरी तरह से खुला था, और ट्रंप ने मांग की है कि जहाजों को फिर से जलमार्ग से बिना किसी अवरोध के गुजरने की अनुमति दी जाए. Also Read: 22 अप्रैल को समाप्त हो रहा है युद्धविराम, क्या फिर शुरू होगा ईरान-अमेरिका युद्ध? ईरान का होर्मुज स्ट्रेट पर नया दांव, टोल वसूली वाले नये प्रस्ताव को संसद की समिति ने दी मंजूरी The post ट्रंप की धमकी, फेल हुई बातचीत तो ईरान पर बरसेंगे बम, शांति वार्ता से पहले बढ़ी तकरार! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल में ‘दलबदल’ से खुलती है जीत की राह? चौंकाने वाले संकेत दे रहे 3 चुनावों के आंकड़े

West Bengal Defection Success Rate: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए नामांकन का दौर खत्म हो चुका है. दूसरे चरण के लिए नामांकन जारी है. 23 और 29 अप्रैल को होने वाले वोट से पहले राज्य में एक बार फिर पाला बदलने का स्पोर्ट्स चला. क्या आप जानते हैं कि बंगाल की नेतृत्व में दल बदलना घाटे का सौदा है या फायदे का? पिछले 3 विधानसभा चुनावों (2011, 2016 और 2021) के आंकड़े बताते हैं कि ‘दलबदलू’ उम्मीदवारों के लिए बंगाल का चुनाव फायदे का सौदा रहा है. 36 प्रतिशत है दलबदलुओं का सक्सेस रेट आंकड़े बताते हैं कि पिछले तीन चुनावों में अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी के टिकट पर कुल 135 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में उतरे. इनमें से 49 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. इसका मतलब साफ है कि बंगाल में दलबदल करने वाले हर तीसरे उम्मीदवार को जनता ने सिर माथे पर बिठाया. ऐसे प्रत्याशियों का ‘सक्सेस रेट’ करीब 36 प्रतिशत रहा है. West Bengal Defection Success Rate: साल-दर-साल बढ़ा दलबदल का क्रेज आंकड़ों पर गौर करने से पता चलता है कि दलबदल कर चुनाव लड़ने वाले नेताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. पिछले 3 चुनावों के डेटा पर आप भी जरा गौर कीजिए. 2011 का बंगाल चुनाव : 30 उम्मीदवारों ने दल बदला. इनमें से 10 जीते. 2016 का बंगाल चुनाव : 41 उम्मीदवारों ने पाला बदला. इनमें से 13 को जीत मिली. 2021 का बंगाल चुनाव : इस साल सबसे ज्यादा दलबदलुओं ने चुनाव लड़ा. 64 उम्मीदवार दूसरी पार्टी से आये और रिकॉर्ड 26 ने जीत दर्ज की. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें TMC और BJP की पहली पसंद बने ‘टर्नकोट्स’ बंगाल की दो सबसे बड़ी पार्टियों ने टर्नकोट्स यानी दलबदलुओं पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया. अब तक जीतने वाले 49 दलबदलुओं में से 37 ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के टिकट पर जीत हासिल की, जबकि 8 ने भाजपा (BJP) के चुनाव चिह्न पर परचम लहराया. 2021 का बंगाल चुनाव भाजपा के लिए खास था, क्योंकि पहली बार उसके टिकट पर 8 दलबदलुओं ने विधानसभा में एंट्री मारी. शुभेंदु अधिकारी : दलबदल का सबसे बड़ा उदाहरण वर्ष 2021 के दलबदल की चर्चा हो और शुभेंदु अधिकारी के नाम को नजरअंदाज कर दिया जाये, बंगाल की नेतृत्व में यह मुमकिन नहीं. 2021 में उन्होंने टीएमसी छोड़कर भाजपा का दामन थामा और नंदीग्राम की हाई-प्रोफाइल सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मात दी. इसी तरह बशीरहाट उत्तर विधानसभा सीट से रफीकुल इस्लाम मंडल ने 2016 में सीपीआईएम के टिकट पर जीत दर्ज की थी और 2021 में टीएमसी में शामिल होकर दोबारा विधायक बने. इसे भी पढ़ें : बंगाल की सबसे लोकप्रिय नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में कैसे दी पटखनी, पढ़ें पूरा विश्लेषण इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम का संग्राम : 21 लाख लेकर मैदान में उतरे शुभेंदु अधिकारी ने खर्च किये 23.62 लाख रुपए, ममता बनर्जी को हराया बंगाल में घाटे का सौदा नहीं है पाला बदलना आंकड़े स्पष्ट बता रहे हैं कि बंगाल विधानसभा चुनाव में पाला बदलना जोखिम भरा तो है, लेकिन यह कोई घाटे का सौदा नहीं है. यही वजह है कि 2026 के चुनाव से पहले कई नेताओं ने दलबदल किये. हालांकि, सभी को विधानसभा चुनाव लड़ने का टिकट नहीं मिला है, लेकिन कई ऐसे नेता हैं, जिनको इस बार भी नयी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. मौसम नूर : एबीए गनी खान चौधरी की बहन की बेटी हैं. कांग्रेस छोड़कर लंबे समय तक ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में रहीं. चुनाव से पहले उन्होंने फिर से कांग्रेस में लौटने का फैसला किया और अब मालतीपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ रहीं हैं. संतोष पाठक : लंबे समय तक कांग्रेस की नेतृत्व करने वाले कोलकाता के नेता संतोष पाठक 2026 का बंगाल विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ रहे हैं. भगवा दल ने उन्हें चौरंगी से टिकट दिया है. आशुतोष बर्मन : वर्षों तक अलग कूचबिहार राज्य की मांग करने वाले ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन (GCPA) के बंशीबदन बर्मन गुट के राजवंशी नेता आशुतोष बर्मन अब भाजपा के साथ हैं. उन्हें पार्टी ने सिताई से अपना उम्मीदवार बनाया है. गिरिजा शंकर रॉय : इसी संस्था के एक और नेता हैं गिरिजा शंकर रॉय. भाजपा ने उन्हें नाटाबाड़ी विधानसभा सीट से टिकट दिया है. इसे भी पढ़ें बंगाल की सियासत में ‘आया राम, गया राम’, 2021 की जीत के बाद 10 विधायकों ने बदला पाला, BJP को सबसे बड़ा झटका बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ बंगाल के लिए कांग्रेस की 5 गारंटी, किसानों को 15000, स्त्रीओं को हर माह 2000 रुपए, 200 यूनिट मुफ्त बिजली ममता बनर्जी की 10 ‘महा-प्रतिज्ञाएं’: लक्ष्मी भंडार की राशि बढ़ी, बेरोजगारों को भत्ता, जानें दीदी के पिटारे से और क्या निकला The post बंगाल में ‘दलबदल’ से खुलती है जीत की राह? चौंकाने वाले संकेत दे रहे 3 चुनावों के आंकड़े appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोपालगंज में भू-माफियाओं पर एक्शन की तैयारी, 60 अपराधियों की लिस्ट तैयार, IPS विनय तिवारी का क्या है प्लान?

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है. जिले के एसपी विनय तिवारी ने साफ कर दिया है कि अब सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि अपराधियों की अवैध कमाई पर भी सीधा प्रहार किया जाएगा. इसी कड़ी में पुलिस ने 60 बड़े भू-माफियाओं की एक स्पेशल लिस्ट तैयार की है, जिसे जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) को सौंपा जाएगा. आर्थिक जड़ों पर वार की तैयारी पुलिस अब अपराधियों के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए उनकी आर्थिक ताकत को निशाना बना रही है. एसपी के निर्देश पर ऐसे अपराधियों की पहचान की गई है, जिन्होंने हत्या, रंगदारी और जमीन कब्जाने के जरिए करोड़ों की संपत्ति बनाई है. जांच पूरी होने के बाद इनकी जमीन, मकान और कारोबार को ‘मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ के तहत जब्त किया जा सकता है. लिस्ट में शामिल कई बड़े नाम पुलिस की इस स्पेशल लिस्ट में जिले के कई कुख्यात नाम शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार, गंग दयाल यादव, मुर्गा बाबा और डब्लू तिवारी जैसे प्रभावशाली लोगों पर भी कार्रवाई की तैयारी है. इसके अलावा योगेंद्र पंडित, मुकेश कुशवाहा, भूषण कुशवाहा, उदय नारायण कुशवाहा, राजपाल कुशवाहा और उमेश कुशवाहा जैसे आरोपियों पर संगठित अपराध के तहत केस दर्ज किया गया है. ये सभी जमीन कब्जाने और रंगदारी वसूली के सिंडिकेट से जुड़े बताए जा रहे हैं. संपत्तियों की हो रही गहन जांच प्रशासन अब इन सभी आरोपियों की चल और अचल संपत्तियों का बारीकी से आकलन कर रहा है. पुलिस यह पता लगा रही है कि उनकी आय का स्रोत क्या है और किन-किन नामों पर संपत्ति खरीदी गई है. रिश्तेदारों और करीबी लोगों के नाम पर की गई संपत्तियां भी जांच के दायरे में हैं. कार्रवाई से मचा हड़कंप इस बड़ी कार्रवाई की समाचार मिलते ही जिले के भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है. पुलिस का मानना है कि जब इनकी संपत्तियां जब्त होंगी, तो अपराध की जड़ें कमजोर होंगी और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी. Also Read: सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही बिहार में तेज हुआ बुलडोजर एक्शन, छपरा और मुंगेर में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई The post गोपालगंज में भू-माफियाओं पर एक्शन की तैयारी, 60 अपराधियों की लिस्ट तैयार, IPS विनय तिवारी का क्या है प्लान? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दांतन में खूनी संघर्ष, भाजपा उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, गाड़ियों में लगायी आग, एक की हालत नाजुक

Election Violence West Bengal| दांतन (खड़गपुर), जितेश बोरकर : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले पश्चिम मेदिनीपुर का दांतन इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. मंगलवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में मोहनपुर ब्लॉक के आंतला क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अजीत जाना की रैली पर जबरदस्त हमला हुआ. तृणमूल पर लाठी-डंडों और हथियार से हमला करने का आरोप आरोप है कि तृणमूल समर्थित बदमाशों ने लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया. इस हिंसक झड़प में उम्मीदवार अजीत जाना समेत कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. इलाके में दहशत का माहौल है. बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. रास्ता रोककर अचानक किया हमला भाजपा का कहना है कि चुनाव प्रचार के तहत हरिपुर से एक विशाल रैली निकाली गयी थी, जो मोहनपुर की ओर जा रही थी. जैसे ही रैली आंतला इलाके में पहुंची, बदमाशों के एक बड़े समूह ने रास्ता रोक लिया. बिना किसी चेतावनी के प्रदर्शनकारियों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया. इस हमले में भाजपा उम्मीदवार अजीत जाना को भी चोटें आयी हैं, जबकि उनके साथ चल रहे कई समर्थक लहूलुहान हो गये. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Election Violence: वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी हमलावरों ने केवल कार्यकर्ताओं को ही नहीं पीटा, बल्कि संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया. उपद्रवियों ने रैली में शामिल कई मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया. समर्थकों के कई वाहनों के शीशे तोड़ दिये गये, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गयी. सभी घायलों को तत्काल मोहनपुर ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, एक कार्यकर्ता की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के बालासोर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम में वोटिंग से 48 घंटे पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, पुलिस पर्यवेक्षक हटाये गये इलाके में तनाव, TMC की चुप्पी घटना के बाद पूरे दांतन क्षेत्र में भारी तनाव है. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हुई इस हिंसा ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. स्थिति को संभालने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रहा है. भाजपा ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस मामले में तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव : थम गया पहले चरण का शोर, 23 को 3.60 करोड़ मतदाता चुनेंगे 152 विधायक, दांव पर शुभेंदु और अधीर की साख दांतन समेत पश्चिम मेदिनीपुर की सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होना है. मतदान से ठीक पहले हुई इस हिंसा ने चुनावी सरगर्मी को और तेज कर दिया है. इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 22 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति, 295 पर ‘गंभीर’ क्रिमिनल केस, ADR रिपोर्ट में खुलासा 2 चरणों में तय होगा बंगाल का सीएम, दांव पर ममता की साख, BJP का मिशन बंगाल और लेफ्ट-कांग्रेस की वापसी की छटपटाहट बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता में सोने की बड़ी खेप बरामद, कार से 50 लाख के जेवरात जब्त बंगाल चुनाव 2026 में ‘झूठ’ का सहारा ले रही TMC? SIR को NRC बताकर डराने और ‘फिश बैन’ की अफवाह का आरोप The post दांतन में खूनी संघर्ष, भाजपा उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, गाड़ियों में लगायी आग, एक की हालत नाजुक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में गर्मी का असर: 5 जिलों में स्कूल टाइमिंग बदली, बच्चों को लू से बचाने के लिए बड़ा फैसला

Bihar School Timing: बिहार में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और इसका असर अब स्कूलों की पढ़ाई पर भी साफ दिखने लगा है. राज्य के कई जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच पहुंच चुका है. ऐसे में बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. पटना, बक्सर, आरा, शेखपुरा और बेगूसराय जैसे 5 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है. इन जिलों में बदली स्कूल की टाइमिंग पटना में छोटे बच्चों के लिए खास व्यवस्था की गई है. यहां 5वीं तक के स्कूल सुबह से 11:30 बजे तक ही चलेंगे. वहीं 6वीं से 8वीं तक की कक्षाएं 12:30 बजे तक होंगी. बक्सर जिले में 1 से 8वीं तक की पढ़ाई दोपहर 12 बजे तक सीमित कर दी गई है. आरा और शेखपुरा में भी स्कूलों को सुबह 11:30 बजे तक ही संचालित करने का निर्देश दिया गया है. वहीं बेगूसराय में 12:30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी. बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता प्रशासन का कहना है कि दोपहर के समय तेज धूप और लू का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. ऐसे में स्कूलों से लौटते समय बच्चों को परेशानी हो सकती है. इसी वजह से समय कम किया गया है, ताकि शिशु सुरक्षित घर पहुंच सकें. लगातार बढ़ रही गर्मी राज्य के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है. तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं. अगर गर्मी का असर इसी तरह बना रहा, तो आने वाले दिनों में अन्य जिलों में भी स्कूलों की टाइमिंग बदली जा सकती है. प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है. Also Read: सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही बिहार में तेज हुआ बुलडोजर एक्शन, छपरा और मुंगेर में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई The post बिहार में गर्मी का असर: 5 जिलों में स्कूल टाइमिंग बदली, बच्चों को लू से बचाने के लिए बड़ा फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Netflix Releases This Week: नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते शुरू हो रहा है मौत का काउंटडाउन, ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ से लेकर ‘एपेक्स’ तक, ये रही पूरी लिस्ट

Netflix Releases This Week 20 to 26 April: अगर आप भी वीकेंड पर घर बैठकर फिल्में और सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है. नेटफ्लिक्स इस बार आपके लिए डर, रोमांच और सस्पेंस से भरी ऐसी कहानियां लाया है, जो आपको अपनी कुर्सी से चिपके रहने पर मजबूर कर देंगी. 20 अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल के बीच कुछ बहुत बड़े शो और फिल्में रिलीज हो रही हैं. तो चलिए, बिना देर किए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर क्या-क्या नया आ रहा है और उनकी कहानी क्या है. Unchosen (21 अप्रैल) यह एक बहुत ही दिमागी उलझन वाली कहानी (Psychological Thriller) है. इसमें रोजी नाम की एक स्त्री की कहानी दिखाई गई है, जो एक बहुत ही सख्त धार्मिक समाज में रहती है. लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब वह एक भागे हुए अपराधी को पनाह देती है. इसके बाद कहानी में कई गहरे राज खुलते हैं. अगर आपको सस्पेंस पसंद है, तो इसे जरूर देखें. Stranger Things: Tales From ’85 (23 अप्रैल) ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के फैंस के लिए बड़ी खुशसमाचारी है. हॉकिन्स की दुनिया वापस आ गई है, लेकिन इस बार ‘एनिमेटेड’ (कार्टून) अंदाज में. इसमें 10 एपिसोड होंगे और पुरानी गैंग की छोटी-छोटी मजेदार कहानियां दिखाई जाएंगी. Apex (24 अप्रैल) हॉलीवुड स्टार चार्लीज थेरॉन और टैरोन एगर्टन की यह फिल्म एक ‘सर्वाइवल थ्रिलर’ है. इसमें एक स्त्री अपने गम को भुलाने के लिए जंगलों में चली जाती है, लेकिन वहां उसका सामना एक खतरनाक कातिल से हो जाता है. पूरे जंगल में जान बचाने की यह दौड़ आपको बहुत रोमांचित करेगी. If Wishes Could Kill (24 अप्रैल) यह एक कोरियन हॉरर सीरीज है जो आपका दिल दहला देगी. इसमें पांच दोस्त एक ऐसा ऐप डाउनलोड करते हैं जो उनकी इच्छाएं पूरी करने का वादा करता है. लेकिन ट्विस्ट यह है कि जैसे ही कोई इच्छा मांगी जाती है, मौत की उल्टी गिनती शुरू हो जाती है. यह सीरीज काफी डरावनी और डार्क है. यह भी पढ़ें: Wednesday Season 3 First Look: नेवरमोर स्कूल से निकलकर पेरिस पहुंचीं वेडनसडे, सीजन 3 का फर्स्ट लुक आउट The post Netflix Releases This Week: नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते शुरू हो रहा है मौत का काउंटडाउन, ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ से लेकर ‘एपेक्स’ तक, ये रही पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top