Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हर बार सॉफ्ट और फूली-फूली रोटियां बनाना चाहते हैं? ये 5 ट्रिक्स जरूर आएंगी आपके काम

Cooking Tips: रोटी एक ऐसी चीज है जिसे हम अपनी डेली डाइट में कभी न कभी शामिल करते ही हैं. वैसे तो रोटियों को बनाते हुए जब हम देखते हैं, तो ये हमें काफी आसान और बिना मेहनत का काम लगता है, लेकिन जब बात खुद रोटियां बनाने की होती है तो हम कभी इन्हें टाइट बना देते हैं, तो कभी बिलकुल सूखी हुई और न फूलने वाली. अगर आपकी भी आये दिन यही समस्या रहती है, तो आज की यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ आसान कुकिंग टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से सॉफ्ट, खाने लायक और फूली-फूली रोटियां बना सकेंगे. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से. सही तरीके से गूंथें आटा अगर आप सॉफ्ट रोटियां बनाना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत आपको आटे को सही तरीके से गूंथने से करनी चाहिए. जब आप आटे को गूंथ रहे होंगे, तो उसमें काफी धीरे-धीरे पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा तैयार कर लें. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आटा न ज्यादा टाइट हो और न ही ज्यादा ढीला. आटे को गूंथने के बाद इसे कम से कम 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. जब आप ऐसा करेंगे तो रोटियां पहले की तुलना में ज्यादा सॉफ्ट बनती हैं. यह भी पढ़ें: अब नहीं होगा खाना बर्बाद, बासी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये बेहतरीन कुकिंग हैक्स आटे में थोड़ा सा तेल या घी मिलाएं जब आप आटे को गूंथ रहे हों, तो उस समय उसमें एक चम्मच तेल या फिर घी जरूर मिला दें. आपके ऐसा करने से रोटियां बहुत ज्यादा सॉफ्ट बनती हैं. अगर आपसे टाइट रोटियां ही बनती हैं तो आपको एक बार इस ट्रिक को जरूर अपनाना चाहिए. बेलते समय भी रखें ख्याल जब आप रोटियों को बेल रहे हों, तो उस समय आपको ड्राई फ्लोर यानी कि सूखे हुए आटे का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. अगर आप ऐसा करेंगे तो रोटियां काफी ज्यादा टाइट बन सकती है. आपको रोटियां हमेशा ही हल्के हाथों और बराबर मोटाई में बेलनी चाहिए. जब रोटियां हार्ट तरफ से एक बराबर मोटी होती है, तो वह बाउट ही अच्छी तरह से फूलती है. यह भी पढ़ें: सब्जी में पड़ गया ज्यादा मसाला? इन आसान तरीकों से करें स्वाद को बैलेंस तवे को सही तरीके से गरम करें अगर आप रोटियां बना रहे हैं, तो आपको तवे को भी बिलकुल ठीक तरीके से गर्म जरूर करना चाहिए. अगर आप सही तरीके से गर्म न किये हुए तवे पर रोटियां पकाने की कोशिश करेंगे तो वह टाइट बनी बनेगी और सही से फूलेगी भी नहीं. वहीं, अगर तवा काफी ज्याद गर्म होगा तो रोटियां आसानी से जन जाएंगी. तवे को हमेशा ही मीडियम आंच पर गर्म करें और उसके बाद ही उसमें रोटियां डालें. सही तरीके से रोटियों को सेंकें जब आप रोटियों को तवे पर डालें, तो सके बाद पहले एक साइड को हल्के और अच्छे तरीके से पकने का मौका दें. इसके बाद उसे दूसरी तरफ पलट दें. जब दूसरी साइड पर भी हल्के और भूरे रंग आने लगे तो उसे सीढ़ी आंच पर फुलाने की कोशिश करें. अगर आप रोटियों की गैस पर नहीं फुला रहे हैं, तो एक कपड़े या फिर चिमटे की मदद से उसे हल्के-हल्के हाथों से दबाएं. यह भी पढ़ें: सिर्फ 2 मिनट में बढ़ जाएगा फीके खाने का स्वाद, ये आसान हैक्स आएंगे आपके काम The post हर बार सॉफ्ट और फूली-फूली रोटियां बनाना चाहते हैं? ये 5 ट्रिक्स जरूर आएंगी आपके काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप के ‘असंवैधानिक’ शुल्कों की वापसी शुरू: आज से खुलेगा रिफंड पोर्टल, $166 अरब के दावों पर मची होड़

US Customs Refund: न्यूयॉर्क से आ रही समाचारों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए विवादित आयात शुल्कों (Import Tariffs) की वापसी की प्रक्रिया आज, सोमवार (20 अप्रैल, 2026) से आधिकारिक तौर पर शुरू हो रही है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में इन शुल्कों को असंवैधानिक करार दिया था, जिसके बाद अब प्रशासन को यह पैसा लौटाना पड़ रहा है. रिफंड की प्रक्रिया: कैसे करें आवेदन? ‘अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP)’ ने स्पष्ट किया है कि रिफंड की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी. पोर्टल: आयातक (Importers) और उनके एजेंट सोमवार सुबह 8 बजे से ऑनलाइन पोर्टल के जरिए दावा पेश कर सकते हैं. समय सीमा: दावा मंजूर होने के बाद पैसा वापस मिलने में 60 से 90 दिन का समय लग सकता है. प्राथमिकता: रिफंड चरणबद्ध तरीके (Phased Manner) से दिया जाएगा. सबसे पहले उन भुगतानों को निपटाया जाएगा जो हाल ही में किए गए हैं. अदालत ने क्यों बताया इसे असंवैधानिक? सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में माना कि राष्ट्रपति ट्रंप ने आपातकालीन शक्तियों (Emergency Powers) का गलत इस्तेमाल किया था. अदालत के अनुसार, आयात शुल्क लगाना और कर निर्धारण करना अमेरिकी संसद (Congress) का अधिकार है. राष्ट्रपति द्वारा सीधे शुल्क लगाकर संसद के अधिकारों का उल्लंघन किया गया, जिससे यह पूरी प्रक्रिया अवैध हो गई. आंकड़ों की नजर में रिफंड का पैमाना यह रिफंड प्रक्रिया वैश्विक व्यापार के इतिहास में सबसे बड़ी वापसी में से एक हो सकती है: कुल राशि: लगभग 166 अरब डॉलर का शुल्क वसूला गया था. प्रभावित आयातक: करीब 3,30,000 कंपनियों ने यह टैक्स भरा था. पहला चरण: फिलहाल सभी मामलों को शामिल नहीं किया गया है, केवल चुनिंदा श्रेणियों को पहले चरण में रिफंड का मौका मिला है. आम जनता पर क्या होगा असर ? विशेषज्ञों का मानना है कि शुल्कों की वापसी से व्यापारिक लागत कम होगी. हालांकि इसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं (Consumers) तक पहुँचने में समय लगेगा, लेकिन लंबे समय में इलेक्ट्रॉनिक सामान, ऑटोमोबाइल और अन्य आयातित वस्तुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है. Also Read: HR ने कहा- ‘हम आपको खो नहीं सकते’, दिया 90% हाइक; फिर 4 महीने बाद कर दिया टर्मिनेट, जानिए क्यों खतरनाक है काउंटर ऑफर The post ट्रंप के ‘असंवैधानिक’ शुल्कों की वापसी शुरू: आज से खुलेगा रिफंड पोर्टल, $166 अरब के दावों पर मची होड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर आउट, 3 एक्ट्रेसेस संग करते दिखे रोमांस

Pati Patni Aur Woh Do Teaser out: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी अगली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर सुर्खियों में हैं. यह फिल्म साल 2019 में आई ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है. फिल्म के मेकर्स ने आज 20 अप्रैल को इसका पहला टीजर फैंस के साथ शेयर किया है. इस बार आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की नई और फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी. यह फिल्म टी सीरीज के बैनर तले बनी है, जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे. टीजर में क्या है खास? टीजर में दिखाया गया है कि आयुष्मान की जिंदगी में इस बार ट्रिपल ड्रामा होने वाला है. टीजर की शुरुआत एक मजेदार वॉयसओवर से होती है, जिसमें कहा गया है बस एक ही चीज है, जो नहीं बदलती पतियों की फितरत. आयुष्मान इस फिल्म में प्रजापति पांडे के रोल में हैं और वह तीन-तीन हसीनाओं सारा, रकुल और वामिका के साथ रोमांस करते और फिर मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं और वहीं विजय राज एक पुलिस वाले के रोल में हैं जो अपनी कॉमेडी से चार चांद लगा रहे हैं. टीजर के आखिर में आयुष्मान इन तीनों हीरोइनों के साथ एक अजीब मुसीबत में फंसे दिखते हैं, जिसे मेकर्स ने पतिवर्स का नाम दिया है. यहां टीजर देखें मेकर्स ने कैप्शन में क्या लिखा ? टीजर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है कि समय सब कुछ बदल देता है पर पतियों की फितरत उसके भी बस में नहीं. आ रहे हैं प्रजापति पांडे इस बार अपनी पत्नी और वो दो के साथ. फैंस ने लुटाया प्यार कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म? सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और इसे एक परफेक्ट सीक्वल’ बता रहे हैं. मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में आयुष्मान के साथ साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह विजय राज और तिग्मांशु धूलिया जैसे शानदार कलाकार भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगे. यह भी पढ़ें: कॉमेडी से लेकर एक्शन तक, आने वाले समय में इन बड़ी फिल्मों में दिखेंगे अरशद वारसी The post आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर आउट, 3 एक्ट्रेसेस संग करते दिखे रोमांस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

OnePlus ला रहा दो नये स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले फीचर्स हुए टीज

OnePlus Nord 6 के बाद कंपनी इस लाइनअप में और दो नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने दोनों मॉडल्स के इंडिया लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया है. ये दोनों डिवाइस कंपनी की मिड-रेंज लाइनअप में शामिल होंगे और OnePlus Nord 6 से नीचे के सेगमेंट में रखे जाएंगे. लॉन्च से पहले कंपनी ने Nord CE 6 के कुछ खास फीचर्स भी टीज किए हैं. दोनों स्मार्टफोन्स 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आएंगे, जो स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देंगे. इसके अलावा, फोन में Snapdragon 7 सीरीज का प्रोसेसर दिया जाएगा, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और गेमिंग एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है. कब लॉन्च होंगे Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite? OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite की हिंदुस्तान में लॉन्चिंग 7 मई को दोपहर 12 बजे होगी. कंपनी ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए दी है. दोनों स्मार्टफोन Amazon और OnePlus के ऑफिशियल स्टोर पर उपलब्ध होंगे. Amazon पर इन फोन्स के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है. This is what we’ve all been waiting for.Launching May 7, 12 PM IST. #OnePlusNordCE6 #OnePlusNordCE6Lite #LiteisBack Learn more: https://t.co/KTaMOnQEa8 pic.twitter.com/GClwwmBWv8 — OnePlus India (@OnePlus_IN) April 20, 2026 OnePlus Nord CE 6 के फीचर्स डिजाइन: OnePlus Nord CE 6 का डिजाइन काफी स्लिम और मिनिमल रखा गया है. इसमें छोटा और स्लीक कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसमें डुअल रियर कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है. फोन ब्लैक, व्हाइट और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा. डिस्प्ले: इसमें 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग दिया गया है. इसके अलावा, फोन में IP66/68 और IP69/69K रेटिंग भी मिलेगी, जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देती है. प्रोसेसर: यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा, जो गेमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देने में कैपेबल है. इसमें 144FPS गेमिंग सपोर्ट और 3200Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा. बैटरी: फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बनाई गई है. कंपनी का दावा है कि यह 10 घंटे तक BGMI और 30 घंटे तक YouTube चला सकता है. साथ ही इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे यह पावर बैंक की तरह भी काम कर सकता है. OnePlus Nord CE 6 Lite में क्या मिलेगा खास? डिजाइन: OnePlus Nord CE 6 Lite का डिजाइन थोड़ा अलग होगा, जिसमें वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा. यह ब्लैक और लाइट ग्रीन कलर में आएगा. डिस्प्ले: इसमें भी 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिससे स्मूद एक्सपीरियंस और बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस मिल सकेगी. प्रोसेसर: इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो डेली यूज और हल्की गेमिंग के लिए काफी माना जा रहा है. बैटरी: फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो दो दिन तक का बैकअप देने का दावा करती है. यह भी पढ़ें: TECNO POP X 5G हिंदुस्तान में लॉन्च, बजट में मिलेंगे AI फीचर्स और बड़ी बैटरी The post OnePlus ला रहा दो नये स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले फीचर्स हुए टीज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान-इजरायल में छिड़ी ‘सभ्यता बनाम बर्बरता’ की जंग, नेतन्याहू ने अमेरिका पर दिया बड़ा बयान

Israeli PM Netanyahu Iran: उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान पूरी दुनिया में आतंक फैला रहा है और वह न केवल इजरायल बल्कि अमेरिका और पश्चिमी सभ्यता को भी खत्म करना चाहता है. नेतन्याहू ने यह भी साफ किया कि अभी यह जंग खत्म नहीं हुई है और आने वाले समय में नए हालात देखने को मिल सकते हैं. लेबनान सीमा पर ‘येलो लाइन’ का तनाव   अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक हथियारबंद व्यक्ति को मार गिराने का दावा किया है. सेना का कहना है कि उस व्यक्ति ने ‘येलो लाइन’ को पार किया था, जो इजरायल की ओर से बनाया गया करीब 10 किलोमीटर का एक मिलिट्री जोन है. हालांकि, इजरायल ने इस दावे के पक्ष में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए हैं. इजरायल का कहना है कि वह हिजबुल्लाह को खत्म करने के लिए इस इलाके पर कंट्रोल रखना चाहता है. इस ‘येलो लाइन’ की तुलना गाजा के उन हिस्सों से की जा रही है जहां इजरायली सेना का कब्जा है. लेबनान में सड़कों की मरम्मत   लेबनान की सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि उन्होंने टायर इलाके में इजरायली सेना द्वारा बनाई गई मिट्टी की दीवार को हटाना शुरू कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनानी सेना वहां एक सीमेंट की फेरी और निगरानी चौकी बना रही है ताकि टायर-फाल्सियेह पुल के रास्ते गाड़ियों की आवाजाही फिर से शुरू हो सके. बता दें कि शुक्रवार को हुए संघर्ष विराम (सीजफायर) के बाद से ही लेबनान प्रशासन बुनियादी ढांचे को ठीक करने में जुटी है ताकि विस्थापित हुए लाखों लोग अपने घरों को लौट सकें. ये भी पढ़ें: अमेरिका में ईरानी स्त्री गिरफ्तार: सूडान को ड्रोन और बम बेचने का आरोप, ऐसे हुआ खुलासा गाजा में हवाई हमले और बच्चों की मौत संघर्ष विराम की कोशिशों के बीच गाजा में इजरायली हमले जारी हैं. फिलिस्तीनी न्यूज एजेंसी वाफा (Wafa) की रिपोर्ट के अनुसार, अल-मगाजी शरणार्थी शिविर के पास हुए हमले में हला सालेम दरविश नाम की एक बच्ची की मौत हो गई है. वहीं, अल-अवदा अस्पताल के हवाले से अल जजीरा ने बताया कि नुसेरात कैंप के पास एक ड्रोन हमले में 38 साल के अयमान खालिद अबू हसना की जान चली गई. इन हमलों में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिससे इलाके में हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं. ये भी पढ़ें: वीडियो: समंदर के बीचों-बीच US मरीन कमांडोज का एक्शन, ईरानी जहाज पर ऐसे किया कब्जा The post ईरान-इजरायल में छिड़ी ‘सभ्यता बनाम बर्बरता’ की जंग, नेतन्याहू ने अमेरिका पर दिया बड़ा बयान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हीरे की तरह चमके ‘डायमंड’ सिंह, DSP बनने के बाद UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

Diamond Singh Dhruw Success Story: डायमंड सिंह ध्रुव के पिता बलराम सिंह हमेशा चाहते थे कि उनका बेटा देश की सेवा करे. लेकिन अप्रैल 2025 में उनके पिता का निधन हो गया. पिता के जाने के बाद भी डायमंड ने हिम्मत नहीं हारी और उनके सपने को पूरा करने में जुटे रहे. उनकी जर्नी (Diamond Singh Dhruw Success Story) काफी रोचक रही है आइए इसपर एक नजर डालते हैं. Diamond Singh Dhruw Story: कौन हैं डायमंड सिंह घ्रुव? डायमंड सिंह छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के परसवानी गांव से आते हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई गांव के सरस्वती शिशु मंदिर में हुई. इसके बाद उन्होंने रायपुर के स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी यानी BHU से BA (ऑनर्स) किया. फिर दिल्ली के जेएनयू से पोस्ट ग्रेजुएशन किया. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें सिविल सर्विस में जाना है. UPSC CSE 2025 Final Result with Marks Check Here दिल्ली में रहकर की तैयारी एक इंटरव्यू में डायमंड (Diamond Singh Dhruw) ने बताया कि उन्होंने 2023 से UPSC की तैयारी शुरू की थी. वह दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे. वह रोज करीब 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे. इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेट का भी खूब इस्तेमाल किया. ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, वीडियो और नोट्स की मदद से उन्होंने अपनी तैयारी को मजबूत बनाया. तीसरे प्रयास में पास डायमंड सिंह ने UPSC परीक्षा अपने तीसरे प्रयास में पास की. उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 623 हासिल की. यह रैंक भले ही टॉप में न हो, लेकिन इसके पीछे की मेहनत और संघर्ष इसे खास बना देता है. खास बात यह है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा भी पास कर ली थी और उन्हें DSP पद के लिए चुना गया था. हालांकि उन्होंने अभी तक जॉइन नहीं किया है. यह भी पढ़ें: दिन में डॉक्टर की ड्यूटी, रात में UPSC की तैयारी, श्रीलक्ष्मी को AIR 133 The post हीरे की तरह चमके ‘डायमंड’ सिंह, DSP बनने के बाद UPSC क्रैक कर रचा इतिहास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bigg Boss Marathi 6 Winner: राकेश बापट को पीछे छोड़ विनर बनीं तान्वी कोल्टे, ये प्राइज किए अपने नाम

Bigg Boss Marathi 6 Winner: रियलिटी शो ‘बिग बॉस मराठी 6’ का फिनाले अब खत्म हो चुका है और इस बार की ट्रॉफी तन्वी कोल्टे ने अपने नाम कर ली है. आखिरी पलों में मुकाबला काफी रोमांचक हो गया था, जहां तान्वी और राकेश बापट के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. पूरे सीजन की तरह फिनाले भी काफी दिलचस्प रहा और आखिर में शो के होस्ट रितेश देशमुख ने तन्वी को विनर अनाउंस किया. जीत के बाद तन्वी को मिले ये खास इनाम View this post on Instagram A post shared by Endemol Shine India (@endemolshineind) शो की विनर बनने के बाद तन्वी कोलते को सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि कई शानदार इनाम भी मिले. सबसे पहले उन्होंने ‘बिग बॉस मराठी 6’ की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की. इसके साथ ही उन्हें 15 लाख रुपये का कैश प्राइज दिया गया. इतना ही नहीं, तन्वी को एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी इनाम में मिला, जो उनके लिए खास तोहफा रहा. इसके अलावा उन्हें 10 लाख रुपये का डायमंड ज्वेलरी वाउचर भी मिला. यानी तन्वी इस शो से ट्रॉफी, पैसे और कई बड़े इनाम लेकर घर से बाहर निकलीं. तन्वी कोलते: “शो जीतना सपने जैसा है” Free Press Journal के मुताबिक, जीत के बाद तन्वी कोलते काफी खुश होने के साथ-साथ इमोशनल भी नजर आईं. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक सपने जैसा पल है, क्योंकि वह हमेशा से इस शो का हिस्सा बनना चाहती थीं. तान्वी ने बताया कि पहले लोग उनके इस सपने का मजाक उड़ाते थे, लेकिन आज वही सपना सच हो गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें घर के अंदर की हर चीज, खासकर बिग बॉस की आवाज, बहुत याद आएगी. रनर-अप राकेश बापट क्या बोले? View this post on Instagram A post shared by Endemol Shine India (@endemolshineind) रनर-अप बने राकेश बापट ने भी शो को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि यह शो दिखाता है कि एक अच्छा इंसान भी जीत सकता है. उन्होंने कहा कि उन्हें यह शो बहुत याद आएगा. यह भी पढ़ें: Shubhangi Atre ने शिल्पा शिंदे के साथ स्क्रीन शेयर करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे लिए काम सबसे पहले The post Bigg Boss Marathi 6 Winner: राकेश बापट को पीछे छोड़ विनर बनीं तान्वी कोल्टे, ये प्राइज किए अपने नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

HR ने कहा- ‘हम आपको खो नहीं सकते’, दिया 90% हाइक; फिर 4 महीने बाद कर दिया टर्मिनेट, जानिए क्यों खतरनाक है काउंटर ऑफर

Counter Offer In Job: इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक कर्मचारी ने ₹1 लाख की सैलरी वाली नौकरी छोड़कर ₹1.70 लाख के ऑफर की ओर बढ़ने का फैसला किया. लेकिन जैसे ही उसने इस्तीफा दिया, कंपनी ने उसे रोकने के लिए ₹1.90 लाख का भारी-भरकम काउंटर ऑफर दे दिया. कर्मचारी रुक गया, लेकिन 4 महीने बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया. आखिर हुआ क्या ? जब कर्मचारी ने इस्तीफा वापस लिया, तो उसे लगा कि वह कंपनी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. लेकिन असल में कंपनी ने चतुराई से उसके लिए एक ‘असिस्टेंट’ हायर किया. कर्मचारी को लगा कि यह उसकी मदद के लिए है, लेकिन असल में वह उसका रिप्लेसमेंट था जिसे वह खुद ट्रेन कर रहा था. जैसे ही असिस्टेंट ने काम सीख लिया, कंपनी ने ‘रीस्ट्रक्चरिंग’ का बहाना बनाकर पुराने कर्मचारी को निकाल दिया. एक बार इस्तीफा देने के बाद, मैनेजमेंट की नजर में कर्मचारी की वफादारी (Loyalty) खत्म हो जाती है. कंपनी उसे तब तक रोकती है जब तक उसे कोई विकल्प न मिल जाए. काउंटर ऑफर क्यों नहीं स्वीकार करना चाहिए? विशेषज्ञों का मानना है कि काउंटर ऑफर स्वीकार करने वाले 80% से ज्यादा लोग एक साल के भीतर नौकरी छोड़ देते हैं या निकाल दिए जाते हैं. इसके पीछे ये मुख्य कारण हैं. समस्या का समाधान नहीं: आपने नौकरी क्यों छोड़ी थी? अगर कारण सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि खराब वर्क कल्चर या मैनेजर था, तो पैसा बढ़ने से वो समस्याएं खत्म नहीं होंगी. बजट का गणित: कंपनी आपको जो एक्स्ट्रा पैसा दे रही है, वह अक्सर आपके भविष्य के बोनस या इंक्रीमेंट से ही काटा जाता है. आप ‘महंगे’ हो जाते हैं: आर्थिक मंदी या छंटनी के समय, कंपनी सबसे पहले उन लोगों को निकालती है जिनकी सैलरी अचानक बहुत ज्यादा बढ़ाई गई हो. इस्तीफे के समय कैसे बरतें सावधानी? स्पष्ट रहें: एक बार जब आप नया ऑफर लेटर साइन कर लें, तो पुराने संस्थान से पूरी शालीनता के साथ विदा लें.भावनाओं में न बहें: “हम आपके बिना काम नहीं कर पाएंगे” जैसी बातें अक्सर प्रोफेशनल ‘मक्खन’ होती हैं. याद रखें, कोई भी व्यक्ति अपरिहार्य (Irreplaceable) नहीं होता.एग्जिट इंटरव्यू: यहां अपनी नई सैलरी का खुलासा तभी करें जब आपको लगे कि इसकी जरूरत है, वरना भविष्य के लक्ष्यों पर ध्यान दें. Also Read: क्रेडिट कार्ड के बिना भी बन सकता है दमदार क्रेडिट स्कोर, अपनाएं ये स्मार्ट तरीके और समझें बैंकों का ‘5C’ फॉर्मूला The post HR ने कहा- ‘हम आपको खो नहीं सकते’, दिया 90% हाइक; फिर 4 महीने बाद कर दिया टर्मिनेट, जानिए क्यों खतरनाक है काउंटर ऑफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हजारीबाग की ग्रैंड शादी में छाए गोविंदा, संगीत समारोह बना यादगार 

हजारीबाग से जयनारायण की रिपोर्ट Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग शहर में 20 अप्रैल को होने वाली ग्रैंड शादी इन दिनों खास चर्चा में है. 19 अप्रैल को आयोजित संगीत समारोह ने रविवार की रात को यादगार बना दिया. व्यवसायी नवल किशोर सिंह के पुत्र ऋषभ सिंह और निधि सिंह के शादी समारोह में रोशनी, संगीत और सितारों की चमक से सजा यह आयोजन किसी बड़े फिल्मी अवॉर्ड शो से कम नहीं दिखा.  बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने जमाया रंग  समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण रहे बॉलीवुड के डांस लीजेंड गोविंदा, जिन्होंने अपने ही सुपरहिट गानों पर मंच संभालते ही माहौल को झूमने पर मजबूर कर दिया.  दूल्हे के साथ स्टेज पर खास पल  गोविंदा ने दूल्हा के साथ भी स्टेज पर कदम मिलाए. उनके साथ कपल की केमिस्ट्री और मस्ती भरे डांस ने लोगों का दिल जीत लिया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आमतौर पर वह निजी शादियों में प्रस्तुति नहीं देते, लेकिन इस आयोजन से जुड़कर उन्हें खास खुशी हो रही है. यहां का माहौल और उत्साह अलग है, इसलिए हमने यहां परफॉर्म करने का निर्णय लिया.  शहर में चर्चा का विषय बना आयोजन  हजारीबाग में आयोजित यह संगीत समारोह शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां ग्लैमर, परंपरा और आधुनिकता का शानदार संगम देखने को मिला. यह भी पढ़ें: साहिबगंज: तीनपहाड़ की सब्जी मंडी में लगी आग, दर्जनों दुकान जल कर राख यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन The post हजारीबाग की ग्रैंड शादी में छाए गोविंदा, संगीत समारोह बना यादगार  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल चुनाव : SIR पर सुप्रीम कोर्ट में बवाल, ट्रिब्यूनल पर लगे गंभीर आरोप

Bengal Election: कोलकाता/ नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के लिए गठित अपीलीय ट्रिब्यूनल के ‘काम नहीं करने’ का आरोप लगाए जाने के मद्देनजर कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से आज ही रिपोर्ट तलब करेगा.वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ के समक्ष इस मामले का उल्लेख किया. ट्रिब्यूनल में पैरवी की अनुमति नहीं कामत ने कहा- यह पश्चिम बंगाल में एसआईआर का मामला है. माननीय न्यायाधीशों ने इस मामले को 24 अप्रैल के लिए सूचीबद्ध किया है. अपीलीय अधिकरण काम नहीं कर रहे हैं. वकीलों को अनुमति नहीं दी जा रही है. वे केवल इंटरनेट और कंप्यूटर आधारित अर्जियां ही ले रहे हैं. प्रधान न्यायाधीश ने इस बात पर नाराजगी जताई कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर से जुड़े मामलों का न्यायालय के समक्ष लगभग रोजाना उल्लेख किया जा रहा है. हालांकि, कामत ने दलील दी कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा. इस पर प्रधान न्यायाधीश ने कहा- हम (उच्च न्यायालय के) मुख्य न्यायाधीश से आज ही रिपोर्ट मंगाएंगे. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें कलकत्ता हाईकोर्ट से लेंगे रिपोर्ट इस मामले में, वकीलों ने कहा कि लोगों को दूर-दूर से कोलकाता आना पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायाधिकरण ठीक से काम नहीं कर रहा है, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने पहले वकील की शिकायत को महत्व नहीं दिया, लेकिन बाद में उन्होंने पूरे मामले में नाराजगी प्रकट की. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्य न्यायाधीश के संबंध में मिली शिकायतों से सर्वोच्च न्यायालय आज नाराज है. मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वे इस संबंध में कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से रिपोर्ट लेंगे. सर्वोच्च न्यायालय ने वकील को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष आवेदन दाखिल करने का आदेश दिया है. Also Read: बंगाल चुनाव : न घुंघट, न बुर्का, संदेह होने पर सबको दिखाना होगा अपना चेहरा The post बंगाल चुनाव : SIR पर सुप्रीम कोर्ट में बवाल, ट्रिब्यूनल पर लगे गंभीर आरोप appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top