Hot News

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर आउट, 3 एक्ट्रेसेस संग करते दिखे रोमांस

Pati Patni Aur Woh Do Teaser out: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी अगली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर सुर्खियों में हैं. यह फिल्म साल 2019 में आई ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है. फिल्म के मेकर्स ने आज 20 अप्रैल को इसका पहला टीजर फैंस के साथ शेयर किया है. इस बार आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की नई और फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी. यह फिल्म टी सीरीज के बैनर तले बनी है, जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे.

टीजर में क्या है खास?

टीजर में दिखाया गया है कि आयुष्मान की जिंदगी में इस बार ट्रिपल ड्रामा होने वाला है. टीजर की शुरुआत एक मजेदार वॉयसओवर से होती है, जिसमें कहा गया है बस एक ही चीज है, जो नहीं बदलती पतियों की फितरत. आयुष्मान इस फिल्म में प्रजापति पांडे के रोल में हैं और वह तीन-तीन हसीनाओं सारा, रकुल और वामिका के साथ रोमांस करते और फिर मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं और वहीं विजय राज एक पुलिस वाले के रोल में हैं जो अपनी कॉमेडी से चार चांद लगा रहे हैं. टीजर के आखिर में आयुष्मान इन तीनों हीरोइनों के साथ एक अजीब मुसीबत में फंसे दिखते हैं, जिसे मेकर्स ने पतिवर्स का नाम दिया है.

यहां टीजर देखें

मेकर्स ने कैप्शन में क्या लिखा ?

टीजर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है कि समय सब कुछ बदल देता है पर पतियों की फितरत उसके भी बस में नहीं. आ रहे हैं प्रजापति पांडे इस बार अपनी पत्नी और वो दो के साथ.

फैंस ने लुटाया प्यार

कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म?

सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और इसे एक परफेक्ट सीक्वल’ बता रहे हैं. मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में आयुष्मान के साथ साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह विजय राज और तिग्मांशु धूलिया जैसे शानदार कलाकार भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगे.

यह भी पढ़ें: कॉमेडी से लेकर एक्शन तक, आने वाले समय में इन बड़ी फिल्मों में दिखेंगे अरशद वारसी

The post आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर आउट, 3 एक्ट्रेसेस संग करते दिखे रोमांस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top