Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमेरिका ने होर्मुज में की नाकाबंदी, ट्रंप की चेतावनी- घेराबंदी तोड़ा तो उड़ा देंगे जहाज

US Naval Blockade: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल’ (Truth Social) पर आक्रामक बयान जारी किया है. उन्होंने लिखा- अगर कोई भी जहाज हमारी नाकाबंदी (BLOCKADE) के कहीं भी आस-पास आता है, तो उन्हें तुरंत खत्म (ELIMINATED) कर दिया जाएगा. ठीक उसी तरीके से, जिस तरीके का इस्तेमाल हम समुद्र में ड्रग तस्करों की नावों को नष्ट करने के लिए करते हैं. ईरान की नौसेना पूरी तरह से तबाह हो चुकी है : ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से दोहराया- ईरान की नौसेना समुद्र की तलहटी में पड़ी है. 158 जहाज पूरी तरह से तबाह हो चुकी है. हमने जिन जहाजों पर हमला नहीं किया है, वे उनकी छोटी संख्या वाली हैं. जिन्हें वे फास्ट अटैक शिप्स कहते हैं. ट्रंप ने कहा- ईरान के उन जहाजों से यूएस को कोई खतरा नहीं है. US President Donald Trump posts on his Truth Social, “…If any of these ships come anywhere close to our blockade, they will be immediately eliminated, using the same system of kill that we use against the drug dealers on boats at Sea…” pic.twitter.com/ogGen3VcRI — ANI (@ANI) April 13, 2026 नाकेबंदी सभी देशों के पोतों पर लागू अमेरिका ने घोषणा की थी कि वह सोमवार को हिंदुस्तानीय समय के अनुसार शाम साढ़े 7 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू करेगा. यूएस सेंट्रल कमांड’ (सेंटकॉम) ने कहा- यह नाकेबंदी सभी देशों के उन पोतों के खिलाफ निष्पक्ष रूप से लागू की जाएगी जो ईरान के बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं या वहां से बाहर जा रहे हैं. गैर-ईरानी बंदरगाहों के बीच यात्रा करने वाले जहाजों को अनुमति गैर-ईरानी बंदरगाहों के बीच यात्रा करने वाले जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी जाएगी. ये घोषणाएं पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच शनिवार को हुई लंबी युद्धविराम वार्ता के बिना किसी समझौते के समाप्त होने के बाद की गईं. ये भी पढ़ें: ईरान की समुद्री घेराबंदी: अमेरिका ने शुरू की नेवल ब्लॉकेज, UKMTO ने की पुष्टि ब्रिटेन ने ट्रंप को दिया झटका: ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी का किया विरोध, कहा- युद्ध में नहीं पड़ेंगे The post अमेरिका ने होर्मुज में की नाकाबंदी, ट्रंप की चेतावनी- घेराबंदी तोड़ा तो उड़ा देंगे जहाज appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने समस्तीपुर सदर में ‘भारत की जनगणना 2027’ के प्रशिक्षण सत्र का किया शुभारंभ

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: आज जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा द्वारा समस्तीपुर सदर प्रखंड में ‘हिंदुस्तान की जनगणना 2027’ के सफल संचालन हेतु प्रगणकों (Enumerators) एवं पर्यवेक्षकों (Supervisors) के लिए आयोजित प्रशिक्षण सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े देश और राज्य की भविष्य की योजनाओं और विकास नीतियों के निर्धारण में आधार स्तंभ की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण की हर बारीकी को ध्यान से समझें ताकि डेटा संकलन के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण और त्रुटिरहित आंकड़े एकत्र करने पर विशेष बल दिया। प्रगणकों को बताया गया कि किस प्रकार डिजिटल माध्यमों या निर्धारित प्रपत्रों में जानकारी दर्ज करनी है।पर्यवेक्षकों को अपने अधीन प्रगणकों के कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) समस्तीपुर सदर, मास्टर ट्रेनर्स, विभिन्न विभागों के प्रशिक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा जनगणना की प्रश्नावली, मैपिंग और तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने विश्वास जताया कि सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समयबद्धता के साथ करेंगे।

समस्तीपुर

रब्बी गेंहूँ फसल कटनी प्रयोग का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत जिला समस्तीपुर, प्रखंड- समस्तीपुर के पंचायत धुरलख, मौजा- धुरलख , थाना संख्या- 186 में खेसरा -1125 में रब्बी गेंहूँ फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी महोदय श्री रोशन कुशवाहा द्वारा किया गया । इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अशोक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री सुमित सौरभ, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री शुभ प्रभात, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण मुरारी सिन्हा, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी श्री रितेश कुमार, कृषि समन्वय श्री हरिदर्शन चोधरी, किसान सलाहकार श्री विपिन कुमार महतो व धिरेन्द्र कुमार, डाटा एंट्री आपरेटर (सांख्यिकी), अन्य जिला/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी एवं किसान उपस्थित थे। कटनी प्रयोग 10×5 मीटर में सम्पादित किया गया एवं दाना का वजन- 27.790 कि॰ ग्रा॰ प्राप्त हुआ । प्राप्त वजन के अनुसार 54 क्विटल लगभग कि॰ ग्रा॰ प्रति हेक्टेयर उपज दर अनुमानित किया गया ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान की समुद्री घेराबंदी: अमेरिका ने शुरू की नेवल ब्लॉकेज, UKMTO ने की पुष्टि

US Naval Blockade: यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने कहा- उसे रिपोर्ट मिली है कि ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी शुरू हो गई है. जिनमें अरब की खाड़ी, ओमान की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्व में अरब सागर के किनारे शामिल हैं. अमेरिका ने हिंदुस्तानीय समय के अनुसार 7:30 बजे नाकाबंदी शुरू करने की घोषणा की थी अमेरिका ने घोषणा की थी कि वह सोमवार को हिंदुस्तानीय समय के अनुसार शाम साढ़े 7 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू करेगा. यूएस सेंट्रल कमांड’ (सेंटकॉम) ने कहा- यह नाकेबंदी सभी देशों के उन पोतों के खिलाफ निष्पक्ष रूप से लागू की जाएगी जो ईरान के बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं या वहां से बाहर जा रहे हैं. गैर-ईरानी बंदरगाहों के बीच यात्रा करने वाले जहाजों को अनुमति गैर-ईरानी बंदरगाहों के बीच यात्रा करने वाले जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी जाएगी. ये घोषणाएं पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच शनिवार को हुई लंबी युद्धविराम वार्ता के बिना किसी समझौते के समाप्त होने के बाद की गईं. ये भी पढ़ें: ब्रिटेन ने ट्रंप को दिया झटका: ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी का किया विरोध, कहा- युद्ध में नहीं पड़ेंगे The post ईरान की समुद्री घेराबंदी: अमेरिका ने शुरू की नेवल ब्लॉकेज, UKMTO ने की पुष्टि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मालदा में NIA का बड़ा एक्शन : कांग्रेस के 2 नेता गिरफ्तार, मोथाबाड़ी प्रत्याशी से रातभर हुई पूछताछ

खास बातें एनआईए की गिरफ्त में कांग्रेस के 2 दिग्गज क्या हुआ था 1 अप्रैल को, जानें पूरा मामला NIA Arrests Congress Leaders: साजिश का आरोप पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां NIA Arrests Congress Leaders: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाये जाने से उपजा विवाद अब गिरफ्तारियों के दौर में पहुंच गया है. सोमवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के 2 सक्रिय नेताओं को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई 1 अप्रैल को मोथाबाड़ी में 7 जजों का घेराव करने और उन्हें बंधक बनाने के मामले में की गयी है. इस बीच, कांग्रेस के मोथाबाड़ी उम्मीदवार सायम चौधरी को एनआईए ने रातभर की कड़ी पूछताछ के बाद सुबह छोड़ दिया. हालांकि, उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है. एनआईए की गिरफ्त में कांग्रेस के 2 दिग्गज एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार नेताओं के नाम आसिफ शेख और शहादत हुसैन हैं. ये दोनों मोथाबाड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी सायम चौधरी के करीबी सहयोगी माने जाते हैं. रातभर चली पूछताछ : इन दोनों को फरक्का स्थित एनआईए शिविर में रविवार देर रात हिरासत में लिया गया था. घंटों चली सघन पूछताछ के बाद सोमवार को इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी. सायम चौधरी पर नजर : कांग्रेस उम्मीदवार सायम चौधरी को रविवार रात अलीनगर इलाके से हिरासत में लिया गया था. लंबी पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया, लेकिन जांच एजेंसी उनके कॉल रिकॉर्ड्स और मैसेज खंगाल रही है. उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें क्या हुआ था 1 अप्रैल को, जानें पूरा मामला मालदा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया चल रही थी. 1 अप्रैल को मोथाबाड़ी में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बीडीओ (BDO) कार्यालय के भीतर तैनात 7 न्यायिक अधिकारियों का घेराव किया था और उन्हें बंधक बना लिया था. सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप : इस घटना की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को इस मामले की जांच सीबीआई या एनआईए से कराने के आदेश 6 अप्रैल को दिये थे. NIA के 12 मामले : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद एनआईए ने इस सिलसिले में कुल 12 मामले दर्ज किये हैं. NIA Arrests Congress Leaders: साजिश का आरोप एनआईए की कार्रवाई के बाद सायम चौधरी ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके साथियों को इस मामले में जान-बूझकर फंसाया जा रहा है. चौधरी ने इसके पीछे सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का हाथ होने का दावा किया है. इसे भी पढ़ें : मालदा कांड में NIA का एक्शन, कांग्रेस उम्मीदवार समेत 7 हिरासत में, ISF नेता गिरफ्तार, रडार पर AIMIM सदस्य पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां मालदा कांड में एनआईए और सीआईडी (CID) की सक्रियता लगातार बनी हुई है. इसके पहले भी कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. आईएसएफ कार्यकर्ता : एनआईए ने इससे पहले प्रतापपुर गांव से आईएसएफ (ISF) कार्यकर्ता गुलाम रब्बानी को गिरफ्तार किया था. सीआईडी की कार्रवाई : पश्चिम बंगाल की सीआईडी इकाई ने भी बागडोगरा एयरपोर्ट से आईएसएफ उम्मीदवार मौलाना शाहजहां अली कादरी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) नेता मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था. इसे भी पढ़ें बंगाल वोटर लिस्ट विवाद : सुप्रीम कोर्ट का 13 याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार, कहा- ट्रिब्यूनल जायें बंगाल चुनाव 2026: ECI की बड़ी कार्रवाई, 388 करोड़ की जब्ती और 1000 बम बरामद बंगाल चुनाव 2026: नंदीग्राम से भवानीपुर तक… इन ‘हॉट’ सीट्स पर हार-जीत तय करेगी कौन बनेगा मुख्यमंत्री बंगाल के रण में राहुल गांधी की एंट्री, रायगंज से मुर्शिदाबाद तक 3 बड़ी रैलियां, कांग्रेस के विजन से बदलेगा चुनावी समीकरण? The post मालदा में NIA का बड़ा एक्शन : कांग्रेस के 2 नेता गिरफ्तार, मोथाबाड़ी प्रत्याशी से रातभर हुई पूछताछ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RRB NTPC भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

RRB NTPC Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती परीक्षा 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उनका इंतजार अब खत्म हो गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षा कई चरणों में आयोजित होगी और इसकी शुरुआत मई 2026 से होगी. RRB NTPC Exam 2026: इस दिन होंगे एग्जाम RRB NTPC अंडर ग्रेजुएट लेवल CBT-1 परीक्षा 7, 8 और 9 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. इसके बाद अगले चरण की परीक्षाएं 13, 14, 16, 17, 18, 19, 20 और 21 जून 2026 को होंगी. ऐसे में उम्मीदवारों को अब अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए क्योंकि परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक रूप से जारी हो चुका है. कब मिलेगा एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड? रेलवे भर्ती बोर्ड के मुताबिक उम्मीदवार अपनी परीक्षा सिटी और एग्जाम डेट की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले देख सकेंगे. वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे लगातार RRB की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी और ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 4 दिसंबर 2025 थी. फीस जमा करने की अंतिम तारीख 6 दिसंबर 2025 रखी गई थी. वहीं आवेदन सुधार का मौका 7 से 16 दिसंबर 2025 तक दिया गया था. आवेदन स्टेटस 6 फरवरी 2026 को जारी किया गया था. वैकेंसी डिटेल्स इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3050 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सबसे ज्यादा पद Commercial Cum Ticket Clerk के लिए हैं. Commercial Cum Ticket Clerk – 2424 पद Accounts Clerk Cum Typist – 394 पद Junior Clerk Cum Typist – 163 पद Trains Clerk – 77 पद यह भी पढ़ें: इंटेलिजेंस ब्यूरो MTS का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक The post RRB NTPC भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यह वोट नहीं, मेरे भारतीय होने का सबूत है, मुर्शिदाबाद के 6 मजदूरों की कहानी जिन्हें ‘बांग्लादेशी’ बताकर सरहद पार भेज दिया

खास बातें महाराष्ट्र में हुई थी गिरफ्तारी मीनारुल की आपबीती : हमें दूसरे देश में फेंक दिया गया था अस्तित्व की रक्षा के लिए मतदान Murshidabad Migrant Workers Story: पहचान खोने का डर गरीबी से भी बड़ा मानवीय त्रासदी ने लिया नेतृत्वक रंग मुर्शिदाबाद के गांव में उत्साह से ज्यादा गुस्से का भाव Murshidabad Migrant Workers Story: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मुर्शिदाबाद जिले के लिए मतदान महज एक नेतृत्वक प्रक्रिया नहीं, बल्कि वजूद को बचाने की जंग बन गया है. जिले के बेलडांगा और हरिहरपाड़ा के उन 6 प्रवासी मजदूरों के लिए इस बार ‘वोट’ का मतलब सड़क, राशन या रोजगार नहीं है. महाराष्ट्र में हुई थी गिरफ्तारी ये वही 6 बंगाली श्रमिक हैं, जिन्हें पिछले साल जून में महाराष्ट्र में पकड़ा गया, बांग्लादेशी करार देकर सीमा पार धकेल दिया गया. कुछ समय तक उन्हें बांग्लादेश के निरोध केंद्र (डिटेंसन सेंटर) में रहना पड़ा. बाद में बंगाल पुलिस ने उनकी नागरिकता साबित की और उनकी वतन वापसी हुई. अब ये मजदूर हाथ में वोटर कार्ड लेकर अपनी हिंदुस्तानीयता का हक मांगने मतदान केंद्र जायेंगे. मीनारुल की आपबीती : हमें दूसरे देश में फेंक दिया गया था बेलडांगा के 34 वर्षीय मीनारुल शेख अपने कच्चे घर के बाहर दस्तावेजों से भरी फाइल थामे खड़े हैं. उन्होंने भावुक होकर कहा- पिछले साल उन्होंने मुझे दूसरे देश में फेंक दिया था. कहा था कि मैं हिंदुस्तानीय नहीं हूं. यह वोट ही मेरा जवाब है. 8 महीने की कानूनी लड़ाई और प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने के बाद उन्हें उनकी मतदाता पर्ची वापस मिली है. उनके लिए यह पर्ची केवल कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि उनके वजूद का प्रमाणपत्र है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें अस्तित्व की रक्षा के लिए मतदान मुर्शिदाबाद जिले से संशोधित मतदाता सूची (SIR) के तहत 7.48 लाख नाम हटाये गये हैं, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल है. महबूब शेख का संकल्प : हरिहरपाड़ा के 36 वर्षीय महबूब शेख कहते हैं- मैं चावल या पैसों के लिए वोट नहीं दे रहा. मैं यह दिखाने के लिए वोट दे रहा हूं कि मैं हिंदुस्तानीय हूं और कोई मुझे फिर से बाहर नहीं फेंक सकता. सबूत के तौर पर रखे ‘टके’ : नाजिमुद्दीन मंडल ने वे 300 बांग्लादेशी टका आज भी संभालकर रखे हैं, जो उन्हें सीमा पार भेजे जाने से पहले दिये गये थे. वे इसे अपनी पीड़ा और पहचान के संकट के सबूत के तौर पर देखते हैं. Murshidabad Migrant Workers Story: पहचान खोने का डर गरीबी से भी बड़ा बांग्लादेश के निरोध केंद्र में 2 दिन बिताने वाले निजामुद्दीन शेख अब काम के लिए बंगाल से बाहर जाने से कतराते हैं. उनका कहना है कि पहले वह गरीबी को सबसे बड़ी समस्या मानते थे, लेकिन अब समझ आया कि अपनी पहचान खो देना उससे भी बुरा है. जमालुद्दीन शेख कहते हैं कि उनके पिता और दादा ने इसी मिट्टी पर वोट दिया, फिर भी उनसे सबूत मांगा गया. इस बार वे अपने तमाम दस्तावेजों के साथ मतदान केंद्र जायेंगे. मानवीय त्रासदी ने लिया नेतृत्वक रंग TMC का आरोप : सांसद अबू ताहेर ने कहा कि भाजपा प्रशासनें बांग्ला बोलने वाले मुसलमानों को हमेशा संदेह की नजर से देखती हैं. कांग्रेस का रुख : अधीर रंजन चौधरी ने इसे लोकतंत्र की विफलता बताया और कहा कि असली नागरिकों को कतार में खड़े होकर हिंदुस्तानीयता साबित करनी पड़ रही है. BJP का जवाब : भाजपा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि घुसपैठ एक गंभीर मुद्दा है, लेकिन किसी भी वास्तविक हिंदुस्तानीय नागरिक को परेशान नहीं किया जायेगा. मुर्शिदाबाद के गांव में उत्साह से ज्यादा गुस्से का भाव मुर्शिदाबाद के इन गांवों में इस बार उत्साह से ज्यादा गुस्सा और असुरक्षा का भाव है. मीनारुल जैसे हजारों लोगों के लिए अब उनका वोट इस बात का अंतिम प्रमाण है कि यह देश उनका है. इसे भी पढ़ें बंगाल के रण में राहुल गांधी की एंट्री, रायगंज से मुर्शिदाबाद तक 3 बड़ी रैलियां, कांग्रेस के विजन से बदलेगा चुनावी समीकरण? मालदा कांड में NIA का एक्शन, कांग्रेस उम्मीदवार समेत 7 हिरासत में, ISF नेता गिरफ्तार, रडार पर AIMIM सदस्य बंगाल चुनाव 2026: ECI की बड़ी कार्रवाई, 388 करोड़ की जब्ती और 1000 बम बरामद बंगाल वोटर लिस्ट विवाद : सुप्रीम कोर्ट का 13 याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार, कहा- ट्रिब्यूनल जायें The post यह वोट नहीं, मेरे हिंदुस्तानीय होने का सबूत है, मुर्शिदाबाद के 6 मजदूरों की कहानी जिन्हें ‘बांग्लादेशी’ बताकर सरहद पार भेज दिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आर्चर की पहली गेंद का शिकार बने अभिषेक शर्मा, गुस्से में दिखीं काव्या मारन

Abhishek Sharma out: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के इस सीजन में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने अपने बेहतरीन स्पोर्ट्स को दोहराते हुए लगातार दूसरे मैच में पारी की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया है. राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे मुकाबले में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया. इससे ठीक पहले वाले मुकाबले में जोफ्रा ने अपनी तेज बाउंसर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फिल साल्ट को अपना शिकार बनाया था. पहली गेंद पर गंवाया अपना विकेट अभिषेक शर्मा ने मैच की शुरुआत से ही हावी होने का फैसला किया था. वह पारी की पहली ही गेंद पर आगे निकलकर एक लंबा हवाई शॉट मारना चाहते थे. लेकिन जोफरा की तेज बाउंसर उनके बल्ले पर सही से नहीं आई. गेंद हवा में सीधे थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ गई. वहां मौजूद रवि बिश्नोई ने बिना कोई गलती किए एक बेहद आसान कैच लपक लिया. इस तरह अभिषेक अपना खाता खोले बिना वापस लौट गए. टीम की मालकिन काव्या मारन इस विकेट के गिरने के तुरंत बाद कैमरे में काफी निराश और गुस्से में दिखाई दीं. WHAT. A. START 😍 Jofra Archer strikes first ball ⚡️ Updates ▶️ https://t.co/xGTDdKbXpY#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/QMt1WQSkuT — IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026 – Look at Abhishek sharma Reaction– Look at Kavya Maran Reaction– Look at Jofra Archer reaction ALL REACTIONS CREATED BY THE DUCK MASTER – ABHISHEK SHARMA 🐥 pic.twitter.com/EVz7kXXsd2 — IPL2026 (@IPL2026__) April 13, 2026 रोहित और संजू सैमसन हुए पीछे इस मैच में शून्य पर आउट होने के साथ ही अभिषेक के नाम क्रिकेट का एक बहुत खराब रिकॉर्ड बन गया है. वह एक साल के अंदर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले हिंदुस्तानीय बल्लेबाज बन चुके हैं. इस मामले में रोहित शर्मा और संजू सैमसन अब उनसे पीछे हो गए हैं. रोहित शर्मा साल 2018 में और संजू सैमसन साल 2024 में 6-6 बार जीरो पर आउट हुए थे. अभी इस साल का अप्रैल महीना ही चल रहा है और अभिषेक 7 बार अपना विकेट बिना कोई रन बनाए गंवा चुके हैं. टी20 में एक साल में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले हिंदुस्तानीय: 7 बार – अभिषेक शर्मा, 2026 (18 पारी) 6 बार – रोहित शर्मा, 2018 (32 पारी) 6 बार – संजू सैमसन, 2024 (32 पारी) 5 बार – गुरकीरत सिंह मान, 2013 (19 पारी) इस साल प्रदर्शन काफी निराशाजनक साल 2026 अभिषेक के क्रिकेट करियर के लिए अब तक बहुत निराशाजनक साबित हुआ है. जनवरी के महीने से लेकर अभी तक उन्होंने अलग अलग टूर्नामेंट में कुल 18 टी20 मैच स्पोर्ट्से हैं. इसमें से पांच बार वह हिंदुस्तान के लिए स्पोर्ट्सते हुए टी20 इंटरनेशनल मैच में जीरो पर आउट हुए. हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप में भी उनका बल्ला एकदम शांत रहा था. उस अहम टूर्नामेंट में भी लगातार तीन मैचों में वह एक भी रन बनाने में कामयाब नहीं हो सके थे. शिखर धवन के साथ हुए शामिल अभिषेक शर्मा आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड केवल पूर्व ओपनर शिखर धवन के नाम पर था. धवन आज से आठ साल पहले यानी साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्पोर्ट्सते हुए मैच की पहली गेंद पर आउट हुए थे. अब अभिषेक भी इसी लिस्ट का प्रमुख हिस्सा बन गए हैं. ये भी पढ़ें- अचानक बदला गया IPL 2026 का शेड्यूल, अब इस मैदान पर भिड़ेंगे चेन्नई और गुजरात, जानें वजह SRH vs RR: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद की बैटिंग, प्लेइंग इलेवन में हुआ बदलाव सचिन तेंदुलकर के छलक पड़े आंसू, आशा भोसले को दी आखिरी विदाई, सिराज ने पोती को संभाला The post आर्चर की पहली गेंद का शिकार बने अभिषेक शर्मा, गुस्से में दिखीं काव्या मारन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें री-शेड्यूल, देरी से रवाना होंगी हटिया-टाटा एक्सप्रेस

Indian Railways News, रांची (राजेश झा की रिपोर्ट): दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में बुनियादी ढांचे के विकास और रोलिंग ब्लॉक के कारण झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है. इस वजह से रेल यात्रियों को 14 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच यात्रा करने में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है रेल मंडल ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. विलंब से चलेंगी ये ट्रेनें रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 14 अप्रैल को अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से हटिया स्टेशन से रवाना होगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस के समय में भी फेरबदल किया गया है. यह ट्रेन 14 अप्रैल को अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे और 16 अप्रैल को दो घंटे की देरी से टाटानगर से खुलेगी. परिचालन में इस बदलाव का सीधा असर उन दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा जो इन रूटों पर निर्भर हैं. Also Read: चतरा: पिस्टल की नोक पर CSP संचालक से 2.96 लाख की लूट, बैंक से लौटते वक्त अपराधियों ने घेरा मार्ग में परिवर्तन ब्लॉकिंग के कारण न केवल ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है, बल्कि टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस के मार्ग को भी डायवर्ट किया गया है. ट्रेन संख्या 18601 14, 15, 16 और 18 अप्रैल को अपने नियमित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी. इन तारीखों पर यह ट्रेन चांडिल से गुंडा बिहार होते हुए मुरी तक जाएगी. इस बदलाव के कारण पुरुलिया और कोटशिला जाने वाले यात्रियों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है. विकास कार्य पूरा होते ही फिर सामान्य होगी ट्रेनें रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, पूछताछ काउंटर या हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जांच लें. विकास कार्यों के पूरा होने के बाद ट्रेनों का परिचालन फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया जाएगा. Also Read: ट्रेन में WT चलने वाले सावधान! झारखंड के इस स्टेशन गप्प से धर लेते हैं टीटी, भी 284 धराए The post रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें री-शेड्यूल, देरी से रवाना होंगी हटिया-टाटा एक्सप्रेस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नोएडा में हिंसक प्रदर्शन: एक्शन में योगी सरकार, हाई-लेवल कमेटी गठित

Noida Employees Protest: CM योगी के निर्देश के बाद नोएडा में औद्योगिक विवादों को सुलझाने के लिए एक समिति बनाई गई है. प्रशासन ने श्रमिकों के हितों पर संबंधित पक्षों (stakeholders) के साथ चर्चा करने के लिए एक हाई-लेवल कमेटी गठन किया है. औद्योगिक विकास आयुक्त होंगे हाई लेवल कमेटी के अध्यक्ष इस कमेटी के अध्यक्ष औद्योगिक विकास आयुक्त होंगे. ACS (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) और प्रधान सचिव (श्रम और रोज़गार) इसके सदस्य होंगे. इस समिति में श्रमिक संगठनों के पांच प्रतिनिधि और उद्यमी संघों के तीन प्रतिनिधि भी शामिल हैं. Following CM Yogi’s directive, the Labour Department has taken a major decision in the interest of workers. A committee has been formed to resolve industrial discord in Noida. The government has formed a high-level committee to discuss the interests of workers with stakeholders,… — ANI (@ANI) April 13, 2026 नोएडा में अशांति फैलाने वालों से सावधान रहें श्रमिक : योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, मैं औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत सभी कर्मियों और श्रमिकों से अपील करता हूं कि वे याद करें, कोविड-19 के दौरान प्रशासन किस तरह उनके साथ खड़ी रही. उस समय हमने उनकी सुरक्षित घर वापसी के लिए परिवहन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले राज्य में उद्योगों की स्थिति खराब थी और कानून-व्यवस्था भी कमजोर थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. योगी ने श्रमिकों और उद्यमियों दोनों से संवाद बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, कुछ लोग औद्योगिक अशांति फैलाना चाहते हैं, उनसे सावधान रहें और उन्हें सफल न होने दें. हमारी प्रशासन श्रमिकों और उद्यमियों दोनों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. प्रदर्शनकारियों ने किया हिंसक प्रदर्शन, वाहनों को आग के हवाले किया नोएडा के फेज-2, सेक्टर-60, 62 और 84 सहित कई औद्योगिक क्षेत्रों में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया. इस दौरान पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं, जिसमें वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया और संपत्ति को नुकसान पहुंचा. हिंसा के बाद पुलिस गौतमबुद्ध नगर में स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है. औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं और सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी हैं. लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है. ये भी पढ़ें: सैलरी बढ़ाने को लेकर नोएडा में बवाल: प्रदर्शनकारी हुए उग्र, कई वाहनों को फूंका, देखें VIDEO The post नोएडा में हिंसक प्रदर्शन: एक्शन में योगी प्रशासन, हाई-लेवल कमेटी गठित appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top