Saturday Box Office Report: इन दिनों सिनेमाघरों में चार बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. बॉक्स ऑफिस की इस रेस में आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ और अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी नई फिल्में शामिल हैं. वहीं शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ‘कॉकटेल 2’ अब भी अपनी पकड़ बनाए हुए है. अब सवाल यही है कि इस कड़ी टक्कर में कौन फिल्म आगे निकल रही है और किसका सफर धीमा पड़ता नजर आ रहा है. आइए जानते हैं शनिवार की कमाई में किसने बाजी मारी.
Alpha Box Office Collection: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ की रफ्तार हुई तेज

आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ग्रोथ दिखाई. शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 9-10 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जबकि शनिवार को यह बढ़कर करीब 11.25-11.75 करोड़ रुपए तक पहुंच गई. इस तरह फिल्म ने दो दिनों में हिंदुस्तान में 20 करोड़ रुपए से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया है. मल्टीप्लेक्स में शाम और रात के शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी बेहतर रही. वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी दो दिनों में 37 करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच गया है.
Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मारी सेंचुरी

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल‘ को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म ने शनिवार को हिंदुस्तान में 7.5 करोड़ रुपए की अच्छी कमाई की. इसी के साथ इस फिल्म ने हिंदुस्तान में टोटल 105.15 करोड़ रुपए कमाकर 100 करोड़ का क्लब पार कर लिया है. विदेशों से भी इस फिल्म को बहुत प्यार मिल रहा है, जिससे इसकी दुनिया भर की कुल कमाई 155 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है.
Cocktail 2 Box Office: शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ अब भी है मजबूत

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2‘ को सिनेमाघरों में तीन हफ्ते हो गए हैं. नई फिल्में आने के बाद भी लोग इसे देखने जा रहे हैं. शनिवार को अपने 16वें दिन इस फिल्म ने करीब 1.15 करोड़ रुपए की कमाई की. हिंदुस्तान में इसकी कुल कमाई अब 91.30 करोड़ रुपए हो चुकी है और यह फिल्म भी बहुत जल्द 100 करोड़ रुपए कमाने वाली है.
Baby Do Die Do Box Office: हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ का बुरा हाल

हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम की नई कॉमेडी फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. शनिवार को फिल्म ने सिर्फ 70 लाख रुपए कमाए, जिससे दो दिनों में इसकी कुल कमाई करीब 1.34 करोड़ रुपए ही हो पाई है. यह कमाई उम्मीद से बहुत कम है.
Final Box Office Update: किसका पलड़ा भारी?
अगर कुल कमाई की बात करें, तो ‘वेलकम टू द जंगल’ अभी सबसे आगे है. वहीं ‘अल्फा’ तेजी से आगे बढ़ रही है. ‘कॉकटेल 2’ लगातार स्थिर प्रदर्शन कर रही है, जबकि ‘बेबी दो डाई दो’ बॉक्स ऑफिस पर सबसे कमजोर स्थिति में दिख रही है.
यह भी पढ़ें: Alpha के सपोर्ट में उतरे करण जौहर, आलिया भट्ट के हुनर की तारीफ की, शरवरी और बॉबी देओल का नाम भी नहीं लिया
यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ की स्क्रिप्ट आई पसंद, शूटिंग भी कर ली, फिर संजय दत्त ने क्यों छोड़ी फिल्म? अहमद खान ने बताई सच्चाई
The post Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भारी और कौन हुआ फुस्स? कलेक्शन रिपोर्ट ने खोले पत्ते appeared first on Naya Vichar.

