Hot News

Bullet Train : समंदर के नीचे दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 7 किमी लंबे सुरंग का काम होगा शुरू

Bullet Train : इस परियोजना के लिए जर्मनी में तैयार की गई दो अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीनें (टीबीएम) मार्च 2026 में चीन से समुद्री रास्ते हिंदुस्तान लाई गई थीं. ये मशीनें एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के पास हैं, जो 20.37 किलोमीटर लंबी सुरंग बना रही है. इसमें करीब 7 किलोमीटर हिस्सा समुद्र के नीचे होगा, जबकि पूरी सुरंग जमीन से लगभग 65 मीटर की गहराई में बनाई जाएगी.

रेल मंत्री एक बटन दबाएंगे और टीबीएम के संचालन की शुरुआत करेंगे

नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के एक अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्री एक बटन दबाकर टीबीएम के संचालन की शुरुआत करेंगे. यह मशीन विक्रोली में जमीन के स्तर से 56.6 मीटर की गहराई में तैनात की गई है. अधिकारियों के मुताबिक पहली टीबीएम, विक्रोली से बीकेसी स्टेशन की ओर सुरंग खोदने का काम शुरू करेगी, जो लगभग 5.8 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

यह भी पढ़ें : बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

सावली से विक्रोली तक 9.7 किलोमीटर लंबे हिस्से की होगी खुदाई

वहीं, दूसरी टीबीएम के कलपुर्जों को वर्तमान में सावली में जोड़ा जा रहा है और इसके एक सप्ताह के भीतर तैयार होने की उम्मीद है. यह मशीन सावली से विक्रोली तक 9.7 किलोमीटर लंबे हिस्से की खुदाई करेगी, जिसमें सात किलोमीटर लंबा समुद्र के नीचे का हिस्सा भी शामिल है. उन्होंने बताया कि कुल लंबाई में से, बीकेसी और सावली के बीच 15.4 किलोमीटर हिस्से की खुदाई टीबीएम का उपयोग करके की जाएगी. सावली से शिलफाटा तक का शेष 4.8 किलोमीटर का हिस्सा ‘ड्रिल-एंड-ब्लास्ट’ पद्धति का उपयोग करके पहले ही पूरा किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें : Bullet Train: हवाई जहाज जैसी रफ्तार, 100 मिनट में जेवर से लखनऊ पहुंचाएगी बुलेट ट्रेन

बुलेट ट्रेन का हिंदुस्तान के लोग बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हिंदुस्तान की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर चलेगी.

The post Bullet Train : समंदर के नीचे दौड़ेगी हिंदुस्तान की पहली बुलेट ट्रेन, 7 किमी लंबे सुरंग का काम होगा शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top