Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गर्मियों में AC क्यों फटते हैं? जानिए आग लगने की वजह और बचाव के तरीके

देश के कई शहरों में इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है और इसके साथ ही एयर कंडीशनर से जुड़ी आग की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं. दिल्ली, गाजियाबाद और अन्य शहरों में हाल के दिनों में एसी में आग लगने या कथित ब्लास्ट की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर गर्मियों में एसी क्यों फटते हैं और क्या कुछ सावधानियां अपनाकर इस खतरे से बचा जा सकता है? बढ़ती गर्मी और लगातार इस्तेमाल बन रहा बड़ा कारण गर्मियों के दौरान एसी कई-कई घंटे लगातार चलता है. जब बाहरी तापमान बहुत ज्यादा होता है, तब एसी के कंप्रेसर, वायरिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. लंबे समय तक लगातार चलने से सिस्टम ओवरहीट हो सकता है. यदि किसी हिस्से में तकनीकी खराबी या वायरिंग की समस्या हो, तो चिंगारी पैदा होने और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ती एसी बिक्री और लगातार बढ़ते तापमान ने ऐसे मामलों की संभावना को पहले के मुकाबले अधिक बढ़ा दिया है. शॉर्ट सर्किट कैसे बनता है आग की वजह? एसी में आग लगने के सबसे आम कारणों में शॉर्ट सर्किट शामिल है. जब बिजली का प्रवाह गलत रास्ते से गुजरने लगता है या वायरिंग में खराबी आ जाती है, तब अत्यधिक गर्मी पैदा हो सकती है. यह गर्मी तारों की इंसुलेशन को पिघला सकती है और आग का कारण बन सकती है. आमतौर पर घरों में लगे एमसीबी (मिनिएचर सर्किट ब्रेकर) ऐसी स्थिति में बिजली सप्लाई रोक देते हैं. लेकिन यदि एमसीबी खराब हो या वायरिंग मानकों के अनुरूप न हो, तो खतरा बढ़ सकता है. क्या इन्वर्टर एसी ज्यादा सुरक्षित होते हैं? इन्वर्टर एसी और नॉन-इन्वर्टर एसी के काम करने के तरीके में अंतर होता है. नॉन-इन्वर्टर एसी का कंप्रेसर बार-बार फुल स्पीड पर चालू और बंद होता है, जिससे सिस्टम पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है. दूसरी ओर, इन्वर्टर एसी जरूरत के अनुसार कंप्रेसर की स्पीड नियंत्रित करते हैं, जिससे ऊर्जा की बचत होती है और यांत्रिक दबाव भी कम रहता है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि इन्वर्टर एसी में आग नहीं लग सकती. खराब वायरिंग, गैस लीकेज, वोल्टेज फ्लक्चुएशन या रखरखाव की कमी यहां भी जोखिम पैदा कर सकती है. ये संकेत दिखें तो तुरंत सतर्क हो जाएं यदि एसी से असामान्य आवाजें आने लगें, कमरे की कूलिंग अचानक कमजोर हो जाए, बार-बार ऑन-ऑफ होने लगे या जलने जैसी गंध महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार कंप्रेसर यूनिट के पास कॉपर पाइप पर हरा जंग दिखाई देना भी गैस लीकेज का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में तुरंत अधिकृत सर्विस इंजीनियर से जांच करवानी चाहिए. एसी में आग लगने से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय गर्मी के मौसम में एसी को लगातार कई घंटों तक बिना ब्रेक चलाने से बचें. तापमान को 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना बेहतर माना जाता है. बहुत कम तापमान पर एसी चलाने से मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. सुनिश्चित करें कि वायरिंग मजबूत और सही तरीके से जुड़ी हो. यदि आपके इलाके में बिजली का वोल्टेज बार-बार ऊपर-नीचे होता है, तो जरूरत पड़ने पर स्टेबलाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है. एसी के फिल्टर और आउटडोर यूनिट की नियमित सफाई भी जरूरी है. आउटडोर यूनिट के आसपास सूखे पत्ते, कचरा या अन्य ज्वलनशील सामग्री जमा नहीं होने दें. साथ ही किसी भी मरम्मत या इंस्टॉलेशन के लिए केवल अधिकृत तकनीशियन की मदद लें. बढ़ती जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव एसी आज लगभग हर घर की जरूरत बन चुका है, लेकिन इसकी सुरक्षा को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है. नियमित सर्विसिंग, सही वायरिंग और समय रहते तकनीकी समस्याओं की पहचान करके एसी से जुड़ी अधिकांश दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है. गर्मियों में थोड़ी सावधानी आपके परिवार और घर दोनों को सुरक्षित रख सकती है. यह भी पढ़ें: AC ऑन हुए घंटों हो गए लेकिन रूम अभी तक ठंडा नहीं हुआ? जानें आखिर क्या है वजहें यह भी पढ़ें: AC का ये मोड बारिश में करेगा कमाल, उमस भी करेगा दूर और बिजली बिल भी आएगा कम The post गर्मियों में AC क्यों फटते हैं? जानिए आग लगने की वजह और बचाव के तरीके appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RSS ने कहा-अगर 1947 में संघ मजबूत होता, तो देश का बंटवारा नहीं होता; कॉकरोच जनता पार्टी पर भी दी राय

RSS Sunil Ambekar : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा है कि अगर 1947 में संघ मजबूत होता तो देश का बंटवारा नहीं होता. एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार सुनील आंबेकर ने मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि बंटवारा बहुत ही दर्दनाक घटना थी, अगर उस वक्त संघ उतना मजबूत होता, जितना आज है, तो कभी भी देश का बंटवारा नहीं होता. बंटवारा बहुत ही दर्दनाक घटना थी सुनील आंबेकर ने कहा कि बंटवारा इतिहास की ऐसी घटना है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. इस दुखद घटना का असर आज भी देश में दिखता है. उन्होंने कहा कि अगर संघ आजादी के वक्त मजबूत होता, तो कभी भी देश का बंटवारा नहीं होता. बावजूद इसके संघ ने हिंदुओं का बचाव किया है और उनके पुनर्वास की कोशिश की है. उस वक्त देश में आम जनता के मन में सिस्टम के प्रति गुस्सा था. कॉकरोच जनता पार्टी पर संघ ने कहा-सबको अपनी बात रखने का हक इंटरनेट पर छाई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील आंबेकर ने कहा कि अलग-अलग राय होना और जनता के बीच चर्चा होना, लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा है और इसे चिंता की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए. सुनील आंबेकर ने कहा कि हिंदुस्तानीय लोकतंत्र में सभी आवाजों और भावनाओं को जगह देने की क्षमता है. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं पर उन्हें भरोसा है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आंबेकर ने कहा कि हम एक जागरूक समाज का हिस्सा हैं जहां सबकी अपनी-अपनी राय है. बावजूद इसके हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं और उसकी प्रक्रियाओं के अनुसार ही देश चलता है. ये भी पढ़ें : कर्नाटक में नेतृत्वक हलचल तेज, राज्यपाल से मिलने पहुंचे डीके शिवकुमार; सिद्धारमैया चाहते हैं बेटे के लिए की-पोस्ट शपथ लेने की बात पर बोले डीके शिवकुमार- उन्हें नहीं पता है कि कब विधायक दल के नेता चुने जाएंगे The post RSS ने कहा-अगर 1947 में संघ मजबूत होता, तो देश का बंटवारा नहीं होता; कॉकरोच जनता पार्टी पर भी दी राय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राबड़ी देवी बोलीं- सम्राट चौधरी फोर्स बुलाकर खाली करवा लें बंगला, पूर्व सीएम ने 10 सर्कुलर रोड वाला घर छोड़ने से किया इनकार

Rabri Devi: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड प्रशासनी आवास खाली करने इनकार कर दिया हैं. उन्होंने कहा है कि सम्राट चौधरी फोर्स बुलवाकर बंगला खाली करवा लें. भवन निर्माण विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में नोटिस जारी किया था. विभाग की ओर से यह तीसरा नोटिस बताया जा रहा है. नोटिस में कहा गया है कि यह आवास अब पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया जा चुका है, इसलिए इसे जल्द खाली किया जाए. राबड़ी देवी का दो टूक जवाब नोटिस मिलने के बाद राबड़ी देवी ने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी भी कीमत पर 10 सर्कुलर रोड वाला आवास खाली नहीं करेंगी. उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन आवास खाली कराना चाहती है तो फोर्स बुलाकर खाली करवा ले. दिल्ली से पटना लौटने के बाद उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी. 39 हार्डिंग रोड का बंगला पहले ही हो चुका है आवंटित भवन निर्माण विभाग के अनुसार, नवंबर 2025 में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित प्रशासनी आवास आवंटित किया गया था. विभाग का कहना है कि नया आवास मिलने के बावजूद उन्होंने अब तक पुराना आवास खाली नहीं किया है. 2005 से 10 सर्कुलर रोड में रह रहा है लालू परिवार लालू प्रसाद और उनका परिवार साल 2005 से 10 सर्कुलर रोड स्थित इस प्रशासनी बंगले में रह रहा है. विभाग का दावा है कि पिछले छह महीनों में कई बार आग्रह किया गया कि राबड़ी देवी नए आवास में शिफ्ट हो जाएं, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ. एक महीने पहले भी भेजा गया था नोटिस भवन निर्माण विभाग ने करीब एक महीने पहले भी राबड़ी देवी को आवास खाली करने का नोटिस भेजा था. उस समय भी विभाग ने स्पष्ट किया था कि नेता प्रतिपक्ष के लिए 39 हार्डिंग रोड का आवास निर्धारित किया गया है और पुराने आवास को खाली करना आवश्यक है. धीरे-धीरे हटाया जा रहा सामान सूत्रों के मुताबिक 10 सर्कुलर रोड आवास को खाली कराने की प्रक्रिया पिछले कुछ समय से चल रही है. घर का सामान चरणबद्ध तरीके से अन्य आवासों में शिफ्ट किया जा रहा है. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक आवास पूरी तरह खाली नहीं किया गया है. Also Read: फॉरेन ट्रिप कराकर अफसरों पर करता था कंट्रोल, फिर हासिल किए ठेके, IAS पोस्टिंग तक में भी दखल देता था रिशु श्री, ED ने खोले कई राज The post राबड़ी देवी बोलीं- सम्राट चौधरी फोर्स बुलाकर खाली करवा लें बंगला, पूर्व सीएम ने 10 सर्कुलर रोड वाला घर छोड़ने से किया इनकार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गड़बड़ी के कारण 2.23 घंटे लेट शुरू हुई CUET परीक्षा, NTA ने दी सफाई 

CUET UG 2026: आज यानी कि 30 मई को CUET UG परीक्षा सुबह 9 बजे आयोजित की जानी थी. लेकिन टेक्निकल गड़बड़ियों के कारण यह परीक्षा सवा दो घंटे की देरी से सुबह 11:23 बजे तक भी शुरू नहीं हो पाई थी. लेट एग्जाम शुरू होने से स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता में नाराजगी देखी गई. बताया कि ऑनलाइन पेपर अपलोड नहीं हो पाया था, जिस वजह से परीक्षा शुरू करने में देर हुई. NTA ने छात्रों और अभिभावकों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है. दूसरी शिफ्ट की परीक्षा की टाइमिंग में हुआ बदलाव परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह 8 बजे ही बंद कर दी गई थी. बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स सही समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए. लेकिन देरी का कारण और सही जानकारी नहीं मिलने से, उनके बीच भ्रम की स्थिति बन गई. NTA tweets – TCS has reported that a technical glitch at their end delayed the commencement of CUET (UG) 2026 at some centres on 30.05.2026. The issue has since been resolved, and the exam is being conducted with full compensatory time so that no candidate is disadvantaged.… pic.twitter.com/fFth4ByLrQ — ANI (@ANI) May 30, 2026 पहली पाली की परीक्षा डिस्टर्ब होने के कारण दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के समय भी बदलाव करना पड़ा. अभ्यर्थियों को दोपहर 2:30 बजे से प्रवेश दिया लेकिन परीक्षा 4 बजे शुरू हुई जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 3 बजे होनी थी. स्टूडेंट्स हुए नाराज स्टूडेंट्स की नाराजगी इस बात से है कि उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई. उन्होंने कहा- उन्हें बताया नहीं गया कि टेक्निकल गड़बड़ी है. वॉशरूम के लिए भी नहीं जाने दिया गया. ऐसे में स्टूडेंट्स भूखे प्यासे परेशान बैठे रहे. अभिभावकों ने भी एग्जाम मैनेजमेंट को लेकर सवाल उठाए. देशभर में आई समस्या NTA ने बताया कि टेक्निकल खराबी के कारण देशभर के एग्जाम सेंटर्स पर परीक्षा के संचालन में देरी हुई. एनटीए के अनुसार, समस्या अब दूर कर ली गई है. प्रभावित छात्रों को पूरा समय दिया गया. एजेंसी ने बताया कि सुबह सत्र के अभ्यर्थियों को भी प्रश्नपत्र हल करने के लिए पूरा निर्धारित समय दिया गया. यह भी पढ़ें- CBSE बोर्ड का बड़ा फैसला: अब सीधे DigiLocker पर मिलेगी आंसरशीट की स्कैन कॉपी The post गड़बड़ी के कारण 2.23 घंटे लेट शुरू हुई CUET परीक्षा, NTA ने दी सफाई  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL से बाहर होते ही चमकी वैभव की किस्मत, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

Vaibhav Suryavanshi join health department: IPL 2026 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं. राजस्थान रॉयल्स का सफर क्वालिफायर 2 में थमने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि वैभव सूर्यवंशी को झारखंड के स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा. IPL में वैभव के दमदार प्रदर्शन और उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए झारखंड प्रशासन ने यह फैसला लिया है, ताकि राज्य में स्वास्थ्य योजनाओं और जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाया जा सके. हेल्थ मिनिस्टर ने किया X पर बड़ा ऐलान आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफायर 2 तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अब एक नई भूमिका में नज़र आएंगे. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी आधिकारिक घोषणा की है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की बड़ी घोषणा — युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी होंगे सम्मानित, स्वास्थ्य विभाग के बनेंगे ब्रांड एंबेसडर।क्रिकेट जगत में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी, अद्भुत प्रतिभा और कम उम्र में ही पूरे देश को प्रभावित करने वाले युवा क्रिकेट सितारे… pic.twitter.com/RebQl2bnbj — Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) May 30, 2026 अब स्वास्थ्य विभाग की संभालेंगे कमान संभालेंगे वैभव वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, कमाल की प्रतिभा और कम उम्र में ही पूरे देश को प्रभावित करने वाले युवा क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में सम्मानित किया जाएगा. वैभव, भले ही तुम्हारी टीम मुकाबला हार गई हो पर तुम करोड़ों हिंदुस्तानीयों का दिल जीत चुके हो. कम उम्र में बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाज़ों को जिस आत्मविश्वास के साथ उन्होंने धुना है, वो काबिलेतारीफ है.” उन्होंने आगे लिखा कि वैभव ने न सिर्फ अपना नाम रोशन किया है, बल्कि अपने माता-पिता, बिहार और पूरे हिंदुस्तान का मान बढ़ाया है. वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट इतिहास का एक नया पन्ना लिख रहे हैं. वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, कमाल की प्रतिभा और कम उम्र में ही पूरे देश को प्रभावित करने वाले युवा क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में सम्मानित किया जाएगा. साथ ही उन्हें झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा. क्या है झारखंड प्रशासन का मास्टर प्लान IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफायर 2 तक पहुँचाने में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बहुत बड़ा हाथ रहा है. इस दमदार प्रदर्शन की वजह से वे लगातार चर्चा में हैं. झारखंड प्रशासन उनकी इसी जबरदस्त लोकप्रियता और पॉजिटिव अप्रोच को भुनाना चाहती है. स्वास्थ्य विभाग वैभव के साथ मिलकर युवाओं के बीच फिटनेस, अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश फैलाएगा. मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उम्मीद जताई कि 15 साल का यह खिलाड़ी आने वाले समय में हिंदुस्तानीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और देश को उन पर लंबे समय तक नाज होगा. इंडिया ‘A’ टीम में चयन आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से कोहराम मचाने वाले 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के लिए यह समय बेहद खास चल रहा है. राजस्थान रॉयल्स का सफर क्वालिफायर 2 में भले ही थम गया हो, लेकिन वैभव के शानदार प्रदर्शन ने उनके लिए सफलता के नए दरवाजे खोल दिए हैं. एक तरफ जहां उन्हें टीम इंडिया (सीनियर टीम) में शामिल करने की मांग तेज हो गई है. वहीं दूसरी तरफ उनका चयन श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ‘A’ टीम में हो गया है. इसके साथ ही झारखंड प्रशासन ने उन्हें अपने स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने का बड़ा एलान किया है. वहीं, इस सीजन में वैभव ने 16 मैचों में सर्वाधिक 776 रन बनाए हैं. यह भी पढ़े- RR का सफर खत्म, साई सुदर्शन के नाम दर्ज हुआ IPL का अजीब रिकॉर्ड The post IPL से बाहर होते ही चमकी वैभव की किस्मत, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने किया बड़ा ऐलान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लॉन्च से कुछ दिन पहले Motorola Edge 70 Pro+ के मेन फीचर्स हुए कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

अगर आप Motorola के नए स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी समाचार है. कंपनी जल्द ही हिंदुस्तान में Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले ही इसके कई बड़े फीचर्स सामने आ चुके हैं. हाल ही में यह फोन एक बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया, जहां इसके प्रोसेसर समेत कई जरूरी डिटेल्स सामने आईं. आइए जानते हैं इस फोन में हमें क्या खास देखने को मिलने वाला है. फोन में मिलेगा MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर Motorola Edge 70 Pro+ को लेकर कंपनी लगातार नई जानकारियां सामने ला रही है. अब इसके कुछ दमदार फीचर्स भी कन्फर्म हो गए हैं. यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर के साथ आएगा, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है. कंपनी का दावा है कि फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 24 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है. इसके साथ ही फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM का सपोर्ट भी मिलेगा. 4,600 sq mm का बड़ा वेपर कूलिंग चैंबर हीटिंग को कंट्रोल में रखने के लिए Motorola Edge 70 Pro+ में 4,600 sq mm एरिया वाला बड़ा वेपर कूलिंग चैंबर दिया जाएगा, जो लंबे समय तक यूज के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा. इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 2 दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकती है. चार्जिंग के लिए इसमें 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा. यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 हुआ महंगा, एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़ी कीमत, अब बेस मॉडल ₹42,999 का कैसे होगा डिस्प्ले? फोन में 6.8 इंच का 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा. स्क्रीन की सेफ्टी के लिए Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी मिलेगा. Motorola का दावा है कि Edge 70 Pro+ को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है. साथ ही MIL-810H सर्टिफिकेशन इसे रोजमर्रा के कठिन इस्तेमाल के लिए और भी भरोसेमंद बनाता है.  सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड Hello UI पर चलेगा. कंपनी इसके लिए 3 साल तक Android अपडेट्स और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है. कैमरा  फोन के पीछे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा Sony LYT-710 सेंसर के साथ आएगा. खास बात यह है कि इसमें 3.5-डिग्री ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) मिलेगा. इससे फोटो और वीडियो ज्यादा शार्प और स्टेबल नजर आएंगे. इसके अलावा, फोन में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी होगा. कंपनी का दावा है कि यह कैमरा 50x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करेगा. कब होगा लॉन्च? Motorola Edge 70 Pro+ को हिंदुस्तान में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. डिजाइन की बात करें तो फोन को तीन शानदार कलर ऑप्शन (Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel) में पेश किया जाएगा. इसमें स्कल्प्टेड वुड, ट्विल-इंस्पायर्ड और सैटिन-लक्स जैसी यूनिक फिनिश देखने को मिलेंगे. यह भी पढ़ें: Realme 16T 5G Review: प्रीमियम डिजाइन, बड़ी बैटरी, लेकिन क्या ₹29999 में है सही डील? The post लॉन्च से कुछ दिन पहले Motorola Edge 70 Pro+ के मेन फीचर्स हुए कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रणवीर सिंह नहीं, धुरंधर में सबसे पहले इस एक्टर की हुई थी कास्टिंग, खुद किया बड़ा खुलासा

Dhurandhar: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने धुरंधर फ्रैंचाइजी में अपनी एक्टिंग के बदौलत खूब सुर्खियां बटोरी. उनके कैरेक्टर को काफी ज्यादा पसंद किया गया. अब उन्होंने आदित्य धर की फिल्म में काम करने पर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही खुलासा किया कि फिल्म निर्माता ने उन्हें स्क्रिप्ट तैयार होने से कई साल पहले ही इस प्रोजेक्ट के लिए चुन लिया था. धुरंधर फ्रैंचाइजी के लिए सबसे पहले राकेश बेदी को किया गया था कास्ट राकेश बेदी ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि धुरंधर के लिए सबसे पहले साइन किए जाने वाले पहले अभिनेता वही थे. कास्टिंग प्रोसेस को याद करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे लगता है और आदित्य धर ने भी कहा है कि धुरंधर में कास्ट होने वाला मैं पहला आदमी था. उन्होंने मुझे 3-4 साल पहले उरी बनाते समय कास्ट किया था. उस समय उनके पास स्क्रिप्ट नहीं थी, लेकिन उनके पास एक विचार था और उसी विचार के आधार पर उन्होंने मुझे उस फिल्म में एक भूमिका के लिए चुना था.” आदित्य धर को धन्यवाद कहते हैं राकेश वेदी अभिनेता ने आगे कहा कि आदित्य धर का भरोसा बहुत मायने रखता है, क्योंकि फिल्म निर्माता ने उन्हें वर्षों के उनके काम के आधार पर ही चुना था. राकेश ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपने किरदारों को यादगार बनाने पर फोकस किया है. राकेश ने कहा, “मेरे लिए यह बहुत बड़ी तारीफ की बात है कि आदित्य धर ने मेरे बारे में ऐसा सोचाय उन्होंने मुझे इस भूमिका के लिए इसलिए चुना, क्योंकि उन्होंने मेरा पूरा काम देखा था. आज लोग मुझे जमील जमाली या मेरे शो श्रीमान श्रीमती के किरदार के नाम से जानते हैं.” राकेश ने निभाया था ये रोल धुरंधर फ्रैंचाइजी में राकेश ने पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली का किरदार निभाया था. उनका एक डायलॉग, “मेरा बच्चा है तू,” काफी वायरल हुआ. दो पार्टों में बनी इस जासूसी थ्रिलर में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और अक्षय खन्ना ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं. यह फ्रैंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही. यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: तीसरी बार शो में भाग लेने पर ऋत्विक धनजानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- घर जैसा लगता है The post रणवीर सिंह नहीं, धुरंधर में सबसे पहले इस एक्टर की हुई थी कास्टिंग, खुद किया बड़ा खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिल्ली में 25 हजार में पूरा महीना! SSC CGL भर्ती से ASO बनी महिला का बजट वायरल

SSC CGL ASO Monthly Budget Viral: दिल्ली जैसे महंगे शहर में जहां ज्यादातर लोग बढ़ते खर्चों से परेशान रहते हैं, वहीं एक प्रशासनी अधिकारी का बजट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस स्त्री कर्मचारी ने बताया कि वे कमाती तो 90 हजार रुपये प्रति महीने हैं, लेकिन उनके पूरे महीने का खर्च सिर्फ 25 हजार है. ऐसे में अब युवा उनके बजट प्लान से प्रेरणा ले रहे हैं. दिल्ली में प्रशासनी नौकरी करने वाली कर्मचारी का बजट 28 वर्षीय कृतिका नाम की स्त्री ने बताया कि वह हर महीने करीब 25 हजार रुपये खर्च करती हैं. कृतिका केंद्र प्रशासन में Assistant Section Officer (ASO) के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने साल 2022 में SSC CGL परीक्षा पास की थी. सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में उन्होंने अपने पूरे महीने के खर्च का हिसाब बताया. View this post on Instagram A post shared by Kritika (@tweetikaa) 11 हजार है कमरे का रेंट कृतिका ने बताया कि वह दिल्ली में एक 2BHK फ्लैट को अपने फ्लैटमेट के साथ शेयर करती हैं. इससे किराया और अन्य घरेलू खर्च आधे हो जाते हैं. उनके हिस्से का मासिक किराया करीब करीब 11,500 रुपये प्रति महीने आता है. खाना बनाने के लिए उन्होंने एक मेड रखी हुई है, जिसका कुल खर्च 5 हजार रुपये है. इसमें उनका हिस्सा 2,500 पड़ता है. वहीं ग्रॉसरी और रोजमर्रा के सामान पर हर महीने लगभग 4-5 हजार खर्च होते हैं. इन चीजों में करती हैं बचत कृतिका ने बताया कि वह कैब या अन्य महंगे साधनों की बजाय स्कूटी से ऑफिस जाती हैं. इससे उनका महीने का पेट्रोल खर्च केवल 1,500 रुपये आता है. OTT का सब्सक्रिप्शन खरीदती नहीं हैं बल्कि बहन और दोस्तों से मांगकर चला लेती हैं. बाहर के खाने में भी कम खर्च करती हैं, पूरे महीने केवल 2 हजार रुपये ही खर्च करती हैं. शॉपिंग का भी रखा है बजट कृतिका ने बताया कि कपड़ों और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की खरीदारी पर वह हर महीने लगभग 3 -4 हजार रुपये खर्च करती हैं. हालांकि वह जरूरत के हिसाब से ही शॉपिंग करती हैं और फिजूलखर्ची से बचती हैं. सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाएं कृतिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. कई लोग उनकी बचत करने की आदत और स्मार्ट बजट प्लान की तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि दिल्ली जैसे शहर में 25 हजार में खर्च संभालना मुश्किल हैं. वे अपने अन्य खर्च को भी इस लिस्ट में शामिल करें. कुछ का मानना है कि दिल्ली जैसे शहर में 25 हजार रुपये एक पूरे महीने के लिए काफी है. यह भी पढ़ें- रीलबाज बाबू बने Income Tax विभाग में अफसर, एक नंबर से चमकी किस्मत  The post दिल्ली में 25 हजार में पूरा महीना! SSC CGL भर्ती से ASO बनी स्त्री का बजट वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘डॉन 3’ विवाद के बीच रणवीर सिंह ने शेयर की खास तस्वीर, इस स्टार फुटबॉलर संग आए नजर

Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म ‘डॉन 3’ से जुड़े विवाद और खुद पर लगे बैन को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. लेकिन इन सब परेशानियों को भूलकर रणवीर सिंह बिल्कुल बेफिक्र होकर अपनी लाइफ को खुलकर एन्जॉय कर रहे हैं. वह इस वक्त हंगरी देश के बुडापेस्ट शहर में हैं. जहां से उन्होंने इंटरनेट पर अपनी एक बहुत प्यारी फोटो पोस्ट की है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं. आइए जानते हैं कि रणवीर सिंह आखिर किससे मिलने बुडापेस्ट पहुंचे हैं. फुटबॉल खिलाड़ी के साथ वायरल हुई फोटो रणवीर सिंह ने शुक्रवार की देर रात अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक मशहूर फुटबॉलर के साथ अपनी फोटो पोस्ट की है. इस तस्वीर में वह इंग्लिश फुटबॉल क्लब आर्सेनल के मिडफील्डर डेक्लन राइस के साथ बेहद खुश और बेफिक्र नजर आ रहे हैं. रणवीर ने इस फोटो के साथ हार्ट वाली इमोजी भी लगाई है. आपको बता दें कि रणवीर सिंह फुटबॉल के बहुत बड़े दीवाने हैं और वह अक्सर दुनिया के बड़े-बड़े फुटबॉल खिलाड़ियों से मिलते रहते हैं. यहां देखें फोटो क्या है ‘डॉन 3’ का पूरा विवाद? दरअसल, रणवीर सिंह ने अचानक फिल्म ‘डॉन 3’ में काम करने से मना कर दिया था, जिसके बाद उनके और फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर के बीच का झगड़ा बहुत ज्यादा बढ़ गया. यह मामला सिनेमा जगत की संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज तक पहुंच गया. फरहान अख्तर ने वहां रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और फिल्म छोड़ने की वजह से हुए नुकसान की भरपाई के लिए रणवीर से 40 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. रणवीर सिंह पर क्यों लगा बैन? डायरेक्टर फरहान अख्तर का आरोप है कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने और पूरी टीम के रवाना होने में सिर्फ तीन हफ्ते का समय बचा था, लेकिन ऐन वक्त पर रणवीर सिंह ने फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया. इस मामले को लेकर FWICE की तरफ से रणवीर सिंह को तीन बार नोटिस भेजा गया, लेकिन रणवीर ने किसी भी नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया. आखिरकार संस्था ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर रणवीर सिंह पर बैन लगाने का ऐलान कर दिया. यह भी पढ़ें: दूसरे हफ्ते में लड़खड़ाई ‘चांद मेरा दिल’, जानिए 8 दिनों का पूरा हिसाब The post ‘डॉन 3’ विवाद के बीच रणवीर सिंह ने शेयर की खास तस्वीर, इस स्टार फुटबॉलर संग आए नजर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AI की रेस में Anthropic ने कैसे OpenAI को पीछे छोड़ा? 1 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंची वैल्यूएशन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में मुकाबला अब सिर्फ बेहतर चैटबॉट या स्मार्ट मॉडल बनाने तक सीमित नहीं रह गया है. यह लड़ाई अब वैल्यूएशन, रेवेन्यू और बिजनेस एडॉप्शन तक पहुंच चुकी है. इसी दौड़ में Anthropic ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसने पूरी टेक इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. कंपनी की वैल्यूएशन अब 965 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की चर्चा में है, जिससे वह लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर क्लब के दरवाजे पर खड़ी नजर आ रही है. खास बात यह है कि इस रेस में उसने OpenAI जैसी दिग्गज कंपनी को भी पीछे छोड़ दिया है. एक फंडिंग राउंड ने बदल दी तस्वीर Anthropic की तेज रफ्तार के पीछे सबसे बड़ा कारण उसका विशाल Series H फंडिंग राउंड माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने 65 बिलियन डॉलर की नयी पूंजी जुटाई है. इस निवेश में दुनिया की कई बड़ी वेंचर कैपिटल फर्मों के साथ क्लाउड और चिप इंडस्ट्री की प्रमुख कंपनियों ने भी हिस्सा लिया है. यह फंडिंग सिर्फ पूंजी जुटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इस बात का संकेत भी है कि बड़े निवेशकों को Anthropic के बिजनेस मॉडल और भविष्य की संभावनाओं पर कितना भरोसा है. कुछ ही महीनों में कंपनी की वैल्यूएशन कई गुना बढ़ना टेक सेक्टर के लिए एक असाधारण घटना मानी जा रही है. Claude Code बना सबसे बड़ा गेम चेंजर Anthropic की सफलता के पीछे उसका AI कोडिंग प्लैटफॉर्म Claude Code सबसे अहम भूमिका निभाता दिखाई दे रहा है. यह टूल सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के कई कामों को ऑटोमेट करने में सक्षम बताया जाता है. दुनिया भर की कंपनियां तेजी से ऐसे टूल्स अपना रही हैं, जिससे डेवलपर्स की उत्पादकता बढ़ रही है और प्रोजेक्ट्स तेजी से पूरे हो रहे हैं. यही वजह है कि एंटरप्राइज सेक्टर में Anthropic की पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है. कई बड़ी कंपनियां अब AI सेवाओं के लिए Anthropic को प्राथमिकता दे रही हैं, जिससे कंपनी का रेवेन्यू तेजी से बढ़ा है. OpenAI से आगे निकलने में क्या रही खास रणनीति? जहां OpenAI ने ChatGPT के जरिये आम उपभोक्ताओं के बीच बड़ी पहचान बनाई, वहीं Anthropic ने कॉर्पोरेट और एंटरप्राइज ग्राहकों पर ज्यादा फोकस किया. इसका फायदा कंपनी को बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स और लगातार बढ़ती आय के रूप में मिला. विशेषज्ञों का मानना है कि Anthropic ने सुरक्षा, विश्वसनीयता और बिजनेस-फ्रेंडली AI मॉडल पर जोर देकर खुद को अलग पहचान दी. यही वजह है कि कई बड़े संस्थान और वित्तीय कंपनियां उसके प्लैटफॉर्म को अपनाने लगीं. कम लागत और ज्यादा मुनाफे का फॉर्मूला AI इंडस्ट्री की सबसे बड़ी चुनौती कंप्यूटिंग लागत है. बड़े मॉडल चलाने के लिए भारी इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत पड़ती है. लेकिन Anthropic ने इस क्षेत्र में भी अलग रणनीति अपनाई. कंपनी ने केवल महंगे हार्डवेयर पर निर्भर रहने के बजाय क्लाउड पार्टनर्स और वैकल्पिक चिप तकनीकों का इस्तेमाल किया. इस रणनीति का असर कंपनी के खर्च पर पड़ा और ऑपरेटिंग मार्जिन बेहतर हुआ. यही कारण है कि निवेशकों को कंपनी के निकट भविष्य में मुनाफे में आने की संभावना ज्यादा दिखाई दे रही है. अब नजर IPO पर AI सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अब सभी की नजर Anthropic और OpenAI के संभावित IPO पर टिकी हुई है. माना जा रहा है कि हालिया फंडिंग के बाद Anthropic सार्वजनिक बाजार में उतरने की तैयारी तेज कर सकती है. अगर कंपनी अपनी मौजूदा ग्रोथ बरकरार रखती है, तो आने वाले महीनों में AI इंडस्ट्री का शक्ति संतुलन और तेजी से बदल सकता है. फिलहाल इतना तय है कि Anthropic ने यह साबित कर दिया है कि AI की दौड़ में अब सिर्फ OpenAI ही सबसे बड़ा नाम नहीं रह गया है. यह भी पढ़ें: Anthropic के ग्लोबल सर्वे ने बताया- AI से क्या चाहते हैं लोग और डरते किस बात से हैं? यह भी पढ़ें: Claude अब आपके कमांड पर करेगा कंप्यूटर पर काम, Anthropic का नया फीचर लॉन्च The post AI की रेस में Anthropic ने कैसे OpenAI को पीछे छोड़ा? 1 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंची वैल्यूएशन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top