Hot News

EXCLUSIVE: ‘हनुमान अंश’ को लेकर बिहार के CM सम्राट चौधरी का बुलावा, योगी आदित्यनाथ से आज मुलाकात; कई राज्यों से आ रहे इनवाइट

Hanuman Anshaजिस फिल्म को कुछ दिन पहले तक दर्शकों के प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिल रहे रिस्पॉन्स के लिए जाना जा रहा था, अब उसे लेकर नेताओं की दिलचस्पी भी लगातार बढ़ती दिख रही है. ‘हनुमान अंश’ की टीम के लिए अब बिहार से बड़ी समाचार आई है. नया विचार को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तरफ से फिल्म की टीम को इनवाइट मिला है.

यानी ‘हनुमान अंश’ की चर्चा अब सिर्फ सिनेमाघरों और सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रह गई है. फिल्म को लेकर सियासी गलियारों में भी हलचल तेज होती दिख रही है.

टीम से जुड़े एक क्रू मेंबर ने नाम न बताने की शर्त पर हमें बताया,

“हमें लगातार अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तरफ से इनवाइट मिल रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तरफ से भी बुलावा आया है.”

हालांकि, बिहार के मुख्यमंत्री से मुलाकात कब होगी और फिल्म की स्क्रीनिंग किस तरह रखी जाएगी, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. टीम और मुख्यमंत्री कार्यालय के बीच आगे की तारीख और कार्यक्रम को लेकर बातचीत होनी बाकी है.

सिर्फ बिहार ही नहीं, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश से भी फिल्म की टीम के पास इनवाइट मेल पहुंचे हैं.* क्रू मेंबर के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों से लगातार मिल रहे इस रिस्पॉन्स ने पूरी टीम को हैरान भी किया है और खुश भी.

इस बीच उत्तर प्रदेश से भी ‘हनुमान अंश’ को लेकर बड़ी हलचल है. समाचार आई थी कि CM योगी आदित्यनाथ फिल्म देखने वाले हैं. अब जानकारी मिली है कि अपने व्यस्त कार्यक्रम की वजह से उन्होंने फिल्म 8 सितंबर यानी आज देखने का फैसला किया था. टीम को मंत्रालय की तरफ से शाम में मुख्यमंत्री से मुलाकात का इनवाइट भी मिला है.

क्रू मेंबर ने बताया, “आज योगी जी से मुलाकात होनी है. मंत्रालय से शाम में CM से मिलने का इनवाइट आया है.”

दिलचस्प बात यह है कि ‘हनुमान अंश’ को लेकर यह दिलचस्पी किसी एक राज्य तक सीमित नहीं दिख रही. बिहार से इनवाइट, यूपी में योगी आदित्यनाथ से मुलाकात और दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तरफ से आ रहे मेल ने टीम के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है.

क्रू मेंबर ने कहा, “फिल्म को जिस तरह से अटेंशन और प्यार मिल रहा है, हम सभी बहुत खुश हैं. हमने सोचा भी नहीं था कि फिल्म को लेकर अलग-अलग राज्यों से इस तरह का रिस्पॉन्स मिलेगा.”

अब सबकी निगाहें टिकी हैं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और ‘हनुमान अंश’ की टीम के बीच होने वाली इस बहुप्रतीक्षित मुलाकात पर. क्या मुख्यमंत्री फिल्म देखेंगे, या कोई खास स्क्रीनिंग होगी? इन सवालों के जवाब का इंतजार है. फिलहाल इन सवालों का जवाब सामने नहीं आया है, लेकिन एक बात तय है कि ‘हनुमान अंश’ की गूंज अब पर्दे से निकलकर सत्ता के गलियारों तक पहुंचती दिख रही है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Review: कंटेस्टेंट हैं या मेकर्स की मजबूरी, क्या पैसे देकर बुक हुई ‘बिग बॉस’ की सीट? सलमान खान भी दिखे बेजान!

The post EXCLUSIVE: ‘हनुमान अंश’ को लेकर बिहार के CM सम्राट चौधरी का बुलावा, योगी आदित्यनाथ से आज मुलाकात; कई राज्यों से आ रहे इनवाइट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top