Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन में चूहों ने काटा 10 हजार का सामान, DRM ने मेंटेनेंस करने वाली एजेंसी पर लगाया इतने हजार का जुर्माना

Muzaffarpur-Pune Special Train: ट्रेन में सुबह के समय जब यात्री सो कर उठे तो बैग, जूता कपड़े को चूहा हर जगह से कुतर चुका था. कोई भी सामान उपयोग करने लायक नहीं बचा था. सफर कर रहे कुछ और यात्रियों के सामान को नुकसान पहुंचा था. मामला बीते 26 मार्च को गाड़ी संख्या-05289 मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन का है. जिसमें चूहा के प्रकोप यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गयी. यात्री शिवम गुप्ता ने रेल मंत्री के साथ रेलमदद व अधिकारियों को वीडियो और तस्वीर टैग कर शिकायत की. जिसमें यात्री ने चूहा के काटने से 10 हजार के नुकासान का दावा किया. मामला सामने आते ही छानबीन के बाद डीआरएम सोनपुर की ओर से तत्काल कार्रवाई करते हुए मेंटेनेंस करने वाली एजेंसी पर 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया. इसके साथ ही एजेंसी को हिदायत दी गयी. इसके साथ ही रास्ते में ही सफाइ को लेकर कोच की जांच करायी गयी. मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी पर उठा सवाल मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल मुजफ्फरपुर से खुलती है. ऐसे में गाड़ी खुलने से पहले इसके मेंटेनेंस को लेकर सवाल उठने लगा है. ट्रेन के यात्रियों ने नुकसान के बाद अधिकारियों से बात की. वहीं जो मैनेजर छानबीन करने पहुंचे, उन्हें कोच के भीतर और सीट के पास पहले से जमा गंदगी को दिखाया. बताया कि इन वजहों से रात भर चूहा के कारण यात्री परेशान थे. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें रेलवे में अन्य जगहों पर चूहों पर नियंत्रण के नियम रेलवे कोच और यार्ड में कीटों और कुतरने वाले जानवरों जैसे चूहों के खतरे को नियंत्रित करने के लिए रेलवे विशेषज्ञ एजेंसियों की सेवाएं लेता है. ये एजेंसियां रेलवे रोलिंग स्टॉक, स्टेशन परिसर और आसपास के यार्ड में पेस्ट छिड़काव करके कीटों और चूहों की समस्या पर नियंत्रण रखती है. कीटों और चूहों की समस्या पर प्रभावशाली नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न तकनीक अपनायी जाती है, जैसे- गोंद बोर्ड, कुछ अप्रूव किए गए केमिकल और जाल आदि का इस्तेमाल किया जाता है. कीटनाशक छिड़काव के उद्देश्य से प्रत्येक ट्रेन के लिए एक शेड्यूल तैयार किया गया है. इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: क्या 31 मार्च के बाद बंद हो जायेगा पोर्टल, जमीन मालिकों की बढ़ेगी टेंशन, आया लेटेस्ट अपडेट इसे भी देखें: Video: रात 2 बजे खुली रेल गुमटी से गुजरी ट्रेन! टला बड़ा हादसा, भागे-भागे पहुंचे अधिकारी The post मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन में चूहों ने काटा 10 हजार का सामान, DRM ने मेंटेनेंस करने वाली एजेंसी पर लगाया इतने हजार का जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chhattisgarh Naxalism: इतिहास बनकर रह जाएगा नक्सलवाद, 50 नक्सलियों के सरेंडर पर बोले गृह मंत्री अमित शाह

Chhattisgarh Naxalism: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को 50 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया. इनमें से 14 नक्सलियों पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था. नक्सलियों के सरेंडर पर खुशी जताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक ट्वीट किया और लिखा, “बहुत हर्ष का विषय है कि बीजापुर (छत्तीसगढ़) में 50 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया. हिंसा और हथियार छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने वालों का मैं स्वागत करता हूं. मोदी जी की नीति स्पष्ट है कि जो भी नक्सली हथियार छोड़कर विकास का मार्ग अपनाएंगे, उनका पुनर्वास कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा.” शाह ने आगे लिखा, बाकी लोगों से भी मैं पुनः अपील करता हूं कि वे हथियार त्याग कर मुख्यधारा में आएं. 31 मार्च 2026 के बाद देश में नक्सलवाद केवल इतिहास बनकर रह जाएगा, यह हमारा संकल्प है.” 50 लोगों में से 6 पर 8-8 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी बीजापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा, “आत्मसमर्पण करने वाले 50 लोगों में से 6 पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था. इनमें से तीन पर 5-5 लाख रुपये और पांच पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), सीआरपीएफ और इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) ने उनके आत्मसमर्पण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.” बहुत हर्ष का विषय है कि बीजापुर (छत्तीसगढ़) में 50 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया। हिंसा और हथियार छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने वालों का मैं स्वागत करता हूँ। मोदी जी की नीति स्पष्ट है कि जो भी नक्सली हथियार छोड़कर विकास का मार्ग अपनाएँगे, उनका… — Amit Shah (@AmitShah) March 30, 2025 The post Chhattisgarh Naxalism: इतिहास बनकर रह जाएगा नक्सलवाद, 50 नक्सलियों के सरेंडर पर बोले गृह मंत्री अमित शाह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: जानवर भी लगा रहे हैं देसी जुगाड़! गाय का यह वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि गाय रात के समय घास चर रही है. अंधेरे में उसे सब कुछ दिखे इसके लिए उसकी सिर में एक लाइट लगा दी गई है. इसके सहारे गाय को अंधेरे में भी हरी घास साफ दिखाई दे रही है. गाय पर फिट किए गए देसी जुगाड़ को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद किया है. तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है. कई यूजर्स ने वीडियो देखकर इसे लाइक और कमेंट किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि गाय अंधेरी रात में अपने सिर पर लगे लाइट के कारण मजे से घास खा रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर naughtyworld नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है ‘नाइट शिफ्ट चल रही है.’ View this post on Instagram A post shared by NAUGHTYWORLD (@naughtyworld) कई यूजर्स ने किए कमेंट इस वीडियो पर कई यूजर्स ने एक से बढ़कर एक कमेंट किया है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘टेक्नोलॉजिया’. एक अन्य यूजर ने लिखा ‘भाई कहां से मॉडिफाई करवाया’. एक यूजर ने लिखा ‘यादव समाज में खुशी का माहौल है’. वीडियो सोशल मीडिया में काफी ट्रेंड कर रहा है. The post Viral Video: जानवर भी लगा रहे हैं देसी जुगाड़! गाय का यह वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इप्टा आन्दोलन से जुड़े वरिष्ठ नृत्यगुरू विश्वबंधु जी का 95 वर्ष की उम्र में निधन, कला जगत में शोक की लहर

Vishwabandhu ji Passed Away: बिहार में इप्टा आन्दोलन से जुड़े रहें विश्वबंधु जी आरंभिक दिनों में इप्टा बैले टीम के महत्वपूर्ण साथी थे और लोक नृत्यों के माध्यम से जनाकांक्षा और अभिव्यक्ति को एक आयाम देने का काम किया. विश्वबंधु जी लम्बे समय तक पटना इप्टा के सरंक्षक रहे और उम्र की बाधा को पाटते हुए इप्टा की गतिविधियों को सरगर्म रखने में सहयोग किया. इप्टा की स्थापना के साठ वर्ष पूरे होने पर बिहार इप्टा ने विश्वबंधु जी ‘इप्टा हीरक जयंती सम्मान’ से सम्मानित किया था. कई पुरस्कार से हुए सम्मानित कालांतर में विश्वबंधु जी सुरांगन नामक संस्था की स्थापना की और इसके माध्यम से बिहार के लोकनृत्य को राष्ट्रीय ख्याति दिलाने में महत्ती भूमिका का निर्वहन किया. विश्वबंधु जी को बिहार में लोकनृत्य के विकास एवं संवर्द्धन में अविस्मरणीय योगदान के लिए बिहार प्रशासन द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और संगीत नाटक अकादमी द्वारा टैगोर अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें क्या बोले बिहार इप्टा के सदस्य विश्वबंधु जी के निधन से बिहार का कला जगत मर्माहत है और बिहार इप्टा परिवार शोकाकुल है. विश्वबंधु जी ने बिहार के लोकनृत्य को जो आयाम दिया है वह अद्वितीय है. बिहार इप्टा अपने अग्रज के निधन पर शोक व्यक्त करती है और इस दुःख की बेला में पूरा बिहार इप्टा परिवार विश्वबंधु जी के परिवार के साथ है. The post इप्टा आन्दोलन से जुड़े वरिष्ठ नृत्यगुरू विश्वबंधु जी का 95 वर्ष की उम्र में निधन, कला जगत में शोक की लहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News: घर से 20 फीट की दूरी पर मिली लाश, जमीन के विवाद में की हत्या, मचा हाहाकार

Gaya News: गया जिले के मैगरा थाना क्षेत्र की नारायणपुर पंचायत अंतर्गत तरवाडीह गांव में रहनेवाले 60 वर्षीय डोमन यादव की हत्या कर दी गई है. रविवार की सुबह मैगरा थाने की पुलिस ने उनके शव को बरामद किया और छानबीन कर पोस्टमार्टम कराने को लेकर मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया. पुलिस ने डोमन यादव के शव को उनके घर से मात्र 20 फीट की दूरी से बरामद किया है. उनके परिजन इसे जमीन विवाद को लेकर हत्या बता रहे हैं. परिजनों का कहना है कि गोतिया के साथ लंबे समय से जमीन विवाद का मामला चलता आ रहा है. उसी मामले में उनकी हत्या की दी गयी. पुलिस टीम हर बिंदु पर जांच कर रही है. बेटे ने क्या आरोप लगाया मैगरा थाना क्षेत्र की नारायणपुर पंचायत अंतर्गत तरवाडीह गांव में रहनेवाले 60 वर्षीय डोमन यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस मामले में परिजनों से आवेदन मांगा गया है, साथ ही तकनीकी इनवेस्टिगेशन जारी है. डोमन यादव के बेटे रामलाल यादव ने बताया कि उनके पिता शनिवार की देर रात करीब 2:30 बजे घर से शौच के लिए निकले थे. उसी दौरान घात लगाये बैठे लोगों ने मिलकर गला दबा कर उनकी हत्या कर दी. डोमन यादव के बेटे रामरूप यादव की पत्नी कविता देवी ने बताया है कि मवेशियों के चिल्लाने की आवाज पर बाहर निकली, तो देखा कि 10-15 लोग घर के समीप से भाग रहे हैं. साथ ही समीप के खेत में एक व्यक्ति गिरा हुआ दिखा. जब नजदीक जाकर देखा तो, पाया कि जमीन पर गिरा व्यक्ति उनका ससुर है. हो-हल्ला किया तो घर के अन्य सदस्य जागे और वहां पहुंचे तो पाया कि उनके ससुर की मौत हो चुकी है. इसके बाद स्थानीय थाने को सूचना दी गयी. रोते परिजन घटनास्थल पर पहुंची FSL की टीम मैगरा प्रभारी थानाध्यक्ष कैलाश मणि तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारियों को जानकारी दी गयी और एएसआइ सुभाष मंडल, राजेश कुमार सहित दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व आगे की कार्रवाई शुरू की. परिजनों की मांग पर इमामगंज डीएसपी के साथ सर्किल इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार पासवान, भदवर थाना प्रभारी अमित कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझा कर शांत कराया. इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: क्या 31 मार्च के बाद बंद हो जायेगा पोर्टल, जमीन मालिकों की बढ़ेगी टेंशन, आया लेटेस्ट अपडेट जेल में कैद है बेटा, पैरोल पर रिहा करने की मांग घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंचे इमामगंज डीएसपी से परिजनों ने मांग की कि डोमन यादव का बेटा एक मामले में जेल में बंद है. उनके बेटे को पैरोल पर जेल से रिहा कराने की मांग की गयी. इस पर डीएसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि इस मामले में आवश्यक पत्राचार किया जायेगा. इसे भी देखें: Video: रात 2 बजे खुली रेल गुमटी से गुजरी ट्रेन! टला बड़ा हादसा, भागे-भागे पहुंचे अधिकारी The post Gaya News: घर से 20 फीट की दूरी पर मिली लाश, जमीन के विवाद में की हत्या, मचा हाहाकार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सनातन धर्म प्रकृति आधारित और वैज्ञानिक

सुख शांति भवन में मनाया गया हिंदू नव वर्ष फोटो – दीपक -23 उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर आमगोला स्थित सुख शांति भवन में हिंदुस्तानीय नव वर्ष के मौके पर समारोह का आयोजन किया. जोनल इंचार्ज रानी दीदी ने कहा कि ईश्वर के द्वारा संचालित इस सृष्टि में प्रकृति की बड़ी भूमिका है और प्रकृति के परिवर्तन के साथ ही जो नयापन प्रकट होता है इसी से हम नवीनता की शुरुआत करते हैं. हमें एक दूसरे को शुभकामना देते हुए सेवा के संकल्प के साथ सदा तैयार रहना चाहिये. वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एचएन भारद्वाज ने कहा कि हमारा नव वर्ष बहुत ही वैज्ञानिक है. ऋतुओं का सीधा-सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य और मन पर पड़ता है. चैत का महीना नव वर्ष की शुरुआत है. साहित्यकार डॉ संजय पंकज ने कहा कि सनातन धर्म प्रकृति आधारित और वैज्ञानिक है. वयोश्रेष्ठ एचएल गुप्ता गुप्ता ने कहा कि हम एक दूसरे से उत्साह के साथ मिलते हैं. प्रकृति हमें प्रेरित करती है, वही हमें ताजा बनाए रखती है. हमारा नव वर्ष आध्यात्मिकता से भरा हुआ है. इस मौके पर डॉ बी एल सिंघानिया, डॉ रामजी प्रसाद, डॉ नवीन कुमार, डॉ विश्वजीत, डॉ कंचन कुमार, वैद्य ललन तिवारी, कंचन और महेश ने भी विचार रखे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सनातन धर्म प्रकृति आधारित और वैज्ञानिक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन का वार्षिक एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन का वार्षिक एग्जीक्यूटिव कमेटी और जेनरल बॉडी मीटिंग तिलक मैदान स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में हुई. जिसमें एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजेश कुमार साहू ने बताया कि मीटिंग में बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव कमेटी में मेंबर और महासचिव शशि बाला भदानी, जनरल सेक्रेटरी राजेश कुमार साहू, वाइस प्रेसिडेंट अरुण कुमार, मुन्ना कुमार, जॉइंट सेक्रेटरी नंदू कुमार, ट्रेजर मनीष चंद्र रॉय, एग्जीक्यूटिव मेंबर धर्मेंद्र कुमार सहित विभिन्न राज्यों के महासचिव व सचिव शामिल थे. अध्यक्षता बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन की महासचिव शशि बाला भदानी और सचिव राजेश कुमार साहू ने किया. इस वार्षिक मीटिंग में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श हुए. इसमें आगामी राष्ट्र स्तरीय, राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय चैंपियनशिप में ताइक्वांडो खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया. ताइक्वांडो प्रशिक्षकों के लिए सेमिनार ताकि वर्तमान व भविष्य में स्पोर्ट्स तकनीक में आ रहे बदलाव को देखते हुए खिलाड़ियों को नए तरीके से प्रशिक्षण दे सके ताकि उनका भविष्य बेहतर हो सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन का वार्षिक एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

12 वर्षीय छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, हालत नाजुक

परिजनों ने लगाया साजिश के तहत कुचलने का आरोप3- प्रतिनिधि, भरगामा भरगामा थाना क्षेत्र के बीरनगर पश्चिम वार्ड संख्या 07 में 24 मार्च की दोपहर 03 बजे एक ट्रैक्टर से घायल हुई 12 वर्षीय छात्रा को पटना में इलाज के दौरान चिकित्सक द्वारा जवाब दे दिये जाने के बाद उसके परिजनों ने रविवार को भरगामा थाना में पहुंचकर आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. पटना से एंबुलेंस से पहुंची बच्ची का जीवित रहने की वजह से भरगामा पुलिस ने पुनः इलाज के लिए भरगामा अस्पताल भेज दिया. जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी बच्ची बीरनगर पश्चिम निवासी मो इम्तियाज की 12 वर्षीय पुत्री मंतशा नाज है. उसके पिता इम्तियाज ने बताया कि उनकी पुत्री जब स्कूल से पढ़ाई कर लौट रही थी. तभी ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया. हादसे में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे आइजीआइएमएस रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया. घायल छात्रा के पिता मो इम्तियाज ने बताया कि आरोपित ट्रैक्टर वालों ने उनकी पुत्री का इलाज भी नहीं कराया. वापस वे अपनी घायल पुत्री को लेकर भरगामा थाना में आवेदन देने पहुंचे हैं. उन्होंने इस हादसे को सुनियोजित साजिश. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ऊपर गांव के ही एक ईंट-सीमेंट के डिपो वाले का रुपये बकाया था. रुपये को लेकर बार-बार डिपो वाले द्वारा दबाव बनाया जा रहा था. रुपये नहीं देने के वजह से डिपो वाले ने अपने ट्रैक्टर से उनकी बच्ची पर गाड़ी चढ़ा दी. इधर भरगामा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर घायल बच्ची के पिता के द्वारा आवेदन दिया गया है. मामले की जांच जारी है व दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी. ———- नामजद दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज पलासी. प्रखंड के चहटपुर वार्ड संख्या 07 निवासी राजीव कुमार साह के दरवाजे पर खड़ी बाइक बीआर 38 एएच 2894 को 28 मार्च रात्रि साढ़े 10 बजे गांव के दो युवक द्वारा चोरी कर लेने का एक मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर पीड़ित राजीव कुमार साह ने पलासी थाना में दोनों युवकों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें आलोक झा व बंकर कुमार ततमा गांव चहटपुर शामिल है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि बहुत जल्द बाइक चोरी मामले में नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 12 वर्षीय छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, हालत नाजुक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विद्यालय में हिन्दु नववर्ष धूमधाम से मनाया गया

कटिहार सदर स्थित अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर, बरमसिया में रविवार को हिन्दु नववर्ष धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर सभी बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली. हिंदुस्तान माता की जय के नारे से पुरा शहर गुंज उठा. विद्यालय के सचिव अमित कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ लीलाधर महेश्वरी, समिति सदस्य प्रमोद ठाकुर ने दीप जलाकर त्रीदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ किया. सभी आचार्य एवं दीदी को विद्यालय के सचिव अमित कुमार गुप्ता उर्फ़ बबलू गुप्ता, संरक्षक अशोक कुमार साह ने उपहार देकर सम्मानित किया. आरएसएस के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन भी है. इस मौक़े पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रेखा देवी, आचार्य अभिमन्यु झा, आचार्या नेहा, अंशु, सेविका नीलू उपस्थित रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विद्यालय में हिन्दु नववर्ष धूमधाम से मनाया गया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कलश शोभायात्रा के साथ 9 दिवसीय शिव महापुराण की कथा प्रारंभ

संग्रामपुर. नगर पंचायत संग्रामपुर के लक्ष्मीपुर गांव स्थित वैष्णवी चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में आयोजित संगीतमय नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा को लेकर गाजे-बाजे एवं रथ के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा से पूर्व दुर्गा मंदिर में पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा का जल भरवाया. इसके बाद शोभायात्रा लक्ष्मीपुर से निकलकर चंदनिया, संग्रामपुर, झिकुली गांव का भ्रमण करते हुए कथास्थल पर पहुंची. इस दौरान लक्ष्मीपुर सहित आसपास के गांवों के 251 स्त्रीएं एवं कन्याएं शोभायात्रा में शामिल हुई. जगह-जगह श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए शरबत व पानी की व्यवस्था की गयी थी. यात्रा के दौरान जय श्री राम, जय माता दी, हर-हर महादेव के जयघोष से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा. वहीं संध्या 6 बजे से आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के पहले दिन हरियाणा के फरीदाबाद से आए कथावाचक राम जी भैया द्वारा श्रद्धालुओं को शिव महापुराण कथा के महत्व से अवगत कराया गया. उन्होंने कहा कि जिस तरह से सनातन धर्म का हृास हो रहा है वह चिंतन का विषय है, इसे बचाने के लिए सभी सनातनी भक्तजनों को आगे आना होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण विपिन बिहारी सिंह, राज किशोर सिंह, शशि प्रकाश चौहान, अवधेश सिंह, मुन्ना सिंह, गुड्डू सिंह, राणा यादव, मुन्ना यादव, प्रकाश यादव, वासुकी पंडित, त्रिवेणी पंडित, देवानंद सिंह सहित दर्जनों नवयुवकों का अहम योगदान रहा. नववर्ष प्रतिपदा पर निकाली गयी विक्रमादित्य की झांकी हवेली खड़गपुर. विक्रम संवत 2082 हिन्दू नववर्ष पर नगर के पुरानी चौक स्थित बनारसी देवी टिबड़ेवाल सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा झांकी निकाली गयी. विद्यालय के प्रधानाचार्य रौशन कुमार सिंह के संयोजन में स्कूली शिशु-बच्चियों ने हिंदुस्तान माता और विक्रमादित्य की झांकी के साथ प्रभात फेरी निकाली. जो नगर के पुरानी चौक, कन्या मध्य विद्यालय, साहू टोला, मुख्य बाजार होते हुए नगर का भ्रमण किया. प्रधानाध्यापक ने कहा कि आज के ही दिन ब्रह्माजी द्वारा सृष्टि की रचना की गयी थी. मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का राज्याभिषेक, महर्षि दयानन्द द्वारा आर्यसमाज की स्थापना के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूज्य केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिवस आज ही के पवित्र दिवस हुआ था. मौके पर विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के संरक्षक विनोद कुमार टिबड़ेवाल, सह सचिव शांति कुमारी, सदस्य हरिप्रसाद, अजय कुमार, सीमा केसरी, ललन झा, मनोज कुमार, रणवीर कुमार, पंकज कुमार, अमरेंद्र कुमार कर्ण सहित अभिभावकगण मौजूद थे. इधर नगर के घोषपुर में मां सती विद्यार्थी शाखा की ओर से नववर्ष और संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर स्वयंसेवकों और बच्चों के बीच मिठाई बांटी गयी. मौके पर अजीत कुमार सिंह, राजेश चंद्र सिन्हा, रौशन कुमार सिंह सहित प्रबुद्धजन मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कलश शोभायात्रा के साथ 9 दिवसीय शिव महापुराण की कथा प्रारंभ appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top