Hot News

VVAAN Chhath Song: अर्घ्य देते वक्त मेरी आंखें भर आई थीं… ‘वन’ के छठ गीत पर भावुक हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं- आस्था अब समझ आई

VVAAN Chhath Song: तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म ‘वन’ का ट्रेलर आज लॉन्च हो गया है. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस ने फिल्म के छठ गीत की शूटिंग से जुड़ा अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब वह पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दे रही थीं, तो उनकी आंखें भर आई थीं. तमन्ना ने कहा कि मुंबई में बचपन से छठ पूजा देखती आई हैं, लेकिन इस सीन को शूट करते वक्त उन्हें पहली बार इस पर्व की आस्था को इतने करीब से महसूस करने का मौका मिला. आखिर उस वक्त ऐसा क्या हुआ कि तमन्ना भावुक हो गईं, आइए बताते हैं.

‘मुंबई में भीड़ देखी थी, लेकिन आस्था अब समझ आई’

वन फिल्म में तमन्ना भाटिया का बिहारी लुक, फोटो- यूट्यूब

तमन्ना भाटिया ने बातचीत में बताया कि उनका बचपन मुंबई में बीता है. उन्होंने हमेशा जुहू बीच पर छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं का भारी सैलाब देखा था, लेकिन इस महापर्व के गहरे मायने उन्हें तब समझ आए जब उन्होंने फिल्म के लिए यह सीन शूट किया. तमन्ना ने कहा कि 36 घंटे तक बिना अन्न-जल के निर्जला रहकर छठी मैया की कठिन तपस्या करना वाकई किसी चमत्कार से कम नहीं है.

‘उगते को सब पूजते हैं, यहां डूबते सूरज को भी नमन है’

तमन्ना ने छठ पर्व और बिहारी संस्कृति की सबसे अनोखी बात का जिक्र करते हुए कहा,

“आजकल की जनरेशन ग्रैटिट्यूड और मैनिफेस्टेशन की बहुत बातें करती है, लेकिन हमारी संस्कृति में यह सदियों से है. उगते हुए सूरज को तो हर कोई प्रणाम करता है, लेकिन छठ ही ऐसा पावन पर्व है जहां ढलते और डूबते हुए सूरज को भी उतनी ही श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा जाता है. यह बात दिल को छू जाती है.”

‘पानी में अर्घ्य देते वक्त नम हो गई थीं आंखें’

उस दृश्य को याद करते हुए तमन्ना ने बताया कि जब वह नदी में खड़ी होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का शॉट दे रही थीं, तो वह अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाईं। तमन्ना ने कहा,

“मैं आपको बता नहीं सकती, उस वक्त मेरी आंखें भर आई थीं. मुझे खुद नहीं पता था कि ऐसा क्यों हो रहा है. हम कलाकार सिर्फ एक जरिया होते हैं, कोई ऐसी दैवीय शक्ति होती है जो आपसे वो सब महसूस करवाती है.”

ये भी पढ़ें: बिहार के रंग में रंगीं तमन्ना भाटिया, छठ की आस्था में हुईं लीन, बोली- छठी मैया से जुड़ाव महसूस किया

जिंदगी भर गूंजेगा यह छठ गीत

तमन्ना ने कहा कि यह फिल्म और यह गीत उनके करियर का सबसे यादगार हिस्सा बन चुका है. उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि आज से सालों बाद भी जब वह कहीं छठ पूजा होते देखेंगी और यह गीत कानों में गूंजेगा, तो उन्हें इस बात का हमेशा गर्व रहेगा कि वह इस पावन पल का हिस्सा बनीं. इसके साथ ही उन्होंने पूरी टीम और सिनेमैटोग्राफर का धन्यवाद किया, जिन्होंने पानी में उतरकर इस आस्था को इतने खूबसूरत ढंग से कैमरे में कैद किया.

The post VVAAN Chhath Song: अर्घ्य देते वक्त मेरी आंखें भर आई थीं… ‘वन’ के छठ गीत पर भावुक हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं- आस्था अब समझ आई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top