Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सघन वाहन चेकिंग अभियान, जुर्माना भी किया वसूल

सुरसंड. भिट्ठा थाने की पुलिस ने श्रीखंडी भिट्ठा गांव स्थित कंटाही के समीप एनएच 227 पर मंगलवार की रात सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के सफर कर रहे बाइक चालकों से जुर्माना वसूल किया गया. वहीं, इस अभियान से बाइक चालकों में हड़कंप मचा रहा. कई बाइक चालक मार्ग बदलकर अपने गंतव्य को रवाना हुए. थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि उनके ही नेतृत्व में त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के सफर कर रहे बाइक चालकों से जुर्माना की राशि वसूल की गयी है. मारपीट मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार सुरसंड. भिट्ठा थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात कोरियाही गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले में फरार आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि केस के अनुसंधानक प्रशिक्षु पुअनि कुश कुमार के नेतृत्व में गिरफ्तार रोहित कुमार झा के पुत्र आयुष कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अपह्त नाबालिग लड़की बरामद, कोर्ट में हुआ बयान सुरसंड. भिट्ठा पुलिस ने मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से कुछ दिन पूर्व अपहृत हुई एक नाबालिग लड़की समेत दो अपहृता को भिट्ठामोड़ मुख्य चौक के समीप से बरामद कर लिया. थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि बरामद दोनों अपहृता को 183 की बयान के लिए बुधवार को सीतामढ़ी व्यवहार न्यायालय भेज दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सघन वाहन चेकिंग अभियान, जुर्माना भी किया वसूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नवोदय विद्यालय के कक्षा छह में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी

पीपराकोठी. जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छः में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा का परिणाम समिति ने जारी कर दिया है. जिसमें अनारक्षित सीट के लिए दिब्या कुमारी, निबीहा प्रवीण, प्रगति कुमारी, आदर्श राज, अश्विनी कुमार, हरेश कुमार, साजन कुमार, ज्योति कुमारी, का परिणाम घोषित हुआ है वही बैकवर्ड क्लास के कोटा से जागृति कुमारी, अंकित कुमार, काजल कुमारी, सूरज कुमार, आशीष कुमार का परिणाम घोषित हुआ है इसके अलावा शेड्यूल कास्ट कोटा से अमन राज, अयांश किशोर, देवबाबू कुमार चुने गए हैं. जबकि दिव्यांग कोटा से सचिन कुमार, गौरव कुमार एवं सागरिका चुनी गई है. इसके आलावा मनमोहन कुमार उत्तीर्ण हुए हैं, ग्रामीण क्षेत्र से आरव गुप्ता, वर्षा कुमारी, रजनीश कुमार, अमन प्रकाश यादव, पार्थ कश्यप, रेहान कुमार, ऋषभ कुमार, मो असमद आलम, अभिजीत कुमार, सुशांत कुमार, अभिनव कुमार, सोमेश्वर कुमार, विवेक कुमार, अदिति कुमारी, आदर्श कुमार, आशीष कुमार, अमन कुमार, आरव कुमार, करण कुमार, विनीत आनंद, रितिका कुमारी, आर्यन आशीष, आनंद कुमार, अंकित कुमार, आर्यन राज, हर्ष राज, अरमान अजीज, अरविंद कुमार, सचिन कुमार, आदित्य आनंद उत्तीर्ण हुए है. ग्रामीण बैकवर्ड कोटा से आरोही कुमारी, उदिता राय, अंतिका कुमारी, नव्या चौधरी, अभिषेक कुमार, रितिका कुमारी, प्रिया रानी, आरुणि कुमारी, नित्य कुमारी, मौशुमी कुमारी, श्रुति राज, साक्षी कुमारी, आदर्श राज, प्रेरणा यादव, दीपिका कुमारी, कीर्ति कुमारी, सौरभ कुमार, आनंद कुमार, शिवम राज, सत्य कुमार, प्रभात मंगलम, अयांश गौतम, कृति प्रियदर्शी, शिवम कुमार, निशा कुमारी, ऋषभ कुमार, जिज्ञासा कुमारी, कृष्णकांत कुमार व आदर्श कुमार सहित 79 छात्र छात्रा उत्तीर्ण हुए है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नवोदय विद्यालय के कक्षा छह में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के लोग घायल

आमस. थाना क्षेत्र में सिहुली गांव के समीप जीटी रोड पर दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमस के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि बुधवार की रात सिहुली गांव के समीप ट्रक व कार की टक्कर में जीटी रोड पर पश्चिम बंगाल के एक चिकित्सक का परिवार घायल हो गया है, जिन्हें अस्पताल लाया गया है. उन्होंने बताया कि घायल ताप्ती घोसाल, अचीटो कुमार घोष और अनन्या पाल घोष गंभीर रूप से घायल है. जिन्हें इलाज के बाद गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में डॉ सुमन पाल और और एक वर्षीय बालक स्वस्थ्य हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेगा ड्राइव : टिकट चेकिंग में 1732 धराएं, वसूले गये नौ लाख रुपये

गया. बेटिकट यात्रियों के लिए खिलाफ बुधवार को डीडीयू-गया रेलखंड के अंतर्गत सभी रेलवे स्टेशनों पर मेगा ड्राइव टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान में 1732 बेटिकट यात्रियों से 8,95240 रुपये वसूला गया है. रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टिकट चेकिंग मेगा ड्राइव के आलोक में डीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी ओन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ व जपला सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर फोर्ट्रेस चेक का निर्णय लिया गया था. शाम छह बजे अंतिम सूचना तक डीडीयू मंडल द्वारा 1732 बिना टिकट व अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया है. इनसे जुर्माने के रूप में लगभग नौ लाख रुपये की राशि वसूली गयी है. मेगा टिकट चेकिंग अभियान जारी है. इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे. सभी से अनुरोध है कि सदैव उचित टिकट लेकर संबंधित श्रेणी के कोच में ही यात्रा करें.अन्य यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मेगा ड्राइव : टिकट चेकिंग में 1732 धराएं, वसूले गये नौ लाख रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग, चालक व खलासी गायब

पालकोट. पालकोट थाना के काली मंदिर टंगरा के समीप दो ट्रकों में टक्कर के बाद आग लग गयी. घटना बुधवार की रात सवा आठ बजे की है. घटना में दोनों ट्रक रात नौ बजे तक धू-धू कर जलते रहे. हालांकि आग लगने की सूचना के तुरंत बाद गुमला से दमकल गाड़ी घटना स्थल पहुंच गयी है और आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. पालकोट पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है. इधर दोनों ट्रकों के चालक व खलासी गायब हैं. पुलिस दोनों को खोज रही है. बताया जा रहा है कि एक ट्रक गुमला से सिमडेगा की ओर जा रहा था, जिसमें कोयला लदा हुआ था. जबकि दूसरा ट्रक सिमडेगा से गुमला आ रहा था, तभी दोनों में भिड़ंत के बाद आग लग गयी. चूंकि नेशनल हाइवे होने के कारण सड़क के दोनों छोर पर वाहनों व राहगीरों की लंबी कतार लग गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग, चालक व खलासी गायब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डायन बिसाही मामले में पांच पुरुषों को आजीवन की कारावास

लोहरदगा. जिले के कैरो थाना कांड संख्या 30/15 में एडीजे-2 निरजा आशरी की अदालत ने डायन हत्या मामले में पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. वहीं 12 स्त्री आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया गया. मामले के अनुसार कैरो थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शिशु की मौत के बाद गांव में हकवा गया. इस दौरान लगभग 500 की संख्या में गांव के पुरुष और स्त्रीएं लाठी-डंडे के साथ जमा हुए. उन्होंने ओझा-गुनी करने वाले दो ग्रामीणों को गांव के अखाड़े में जमकर पीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. बताया जाता है कि हकवा के दौरान घोषणा की गई थी कि जो लोग अखाड़े में नहीं आयेंगे, उन्हें 500 रुपये जुर्माना देना होगा. इसी कारण घटना के दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां उपस्थित हुए. इस मामले में कैरो थाना पुलिस ने 12 स्त्रीओं समेत 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी. अदालत ने सुनवाई के बाद पांच पुरुष आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. जबकि साक्ष्य के अभाव में 12 स्त्रीओं को बरी कर दिया गया. मामले में एस टी 208/15 और एस टी 100/23 के तहत आइपीसी की धारा 147, 148, 341, 323, 342, 506, और 302 के अंतर्गत सजा और जुर्माना लगाया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डायन बिसाही मामले में पांच पुरुषों को आजीवन की कारावास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चावल लदा ट्रक मामला सुलझाने में विभाग नाकाम

कुड़ू. नेशनल हाईवे 39 कुड़ू – चंदवा मुख्य पथ पर रजगुरुवा मोड़ के समीप से कुड़ू पुलिस द्धारा पकड़े गये चावल लदा ट्रक मामले की गुत्थी सुलझाने में खाद्य आपूर्ति विभाग नाकाम साबित हुआ. नतीजा कुड़ू पुलिस के पहल पर जिला परिवहन विभाग ने ट्रक में लदा चावल का वजन कराने के बाद पाया कि ट्रक में निर्धारित मात्रा से अधिक वजन लोड किया गया है. इसके लिए परिवहन विभाग ने ओवरलोड का जुर्माना ट्रक पर लगाया. ओवरलोडिंग का जुर्माना भरने के बाद मालवाहक ट्रक को पुलिस ने छोड़ दिया. पुलिस को सूचना मिली कि गढ़वा से चलकर एक ट्रक चावल लेकर रांची जा रहा है. आशंका जतायी गयी थी कि ट्रक में गरीबों के व राशनकार्ड धारकों के बीच वितरण करने वाला चावल लदा हो सकता है. साथ ही एफसीआइ के सीलबंद बोरा ट्रक में लोड है. पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 21 मार्च को चावल लदा ट्रक पकड़ने में कामयाब हुए. चावल लदा ट्रक पकड़े जाने के बाद कुड़ू पुलिस ने इसकी सूचना खाद्य आपूर्ति विभाग को दी. जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी के निर्देश पर एक कर्मी जांच के लिए कुड़ू थाना पहुंचा, लेकिन जांच में इस बात के प्रमाण नहीं मिल पाया कि चावल राशनकार्ड धारकों के बीच वितरण के लिए भेजा गया था. बताया जाता है कि ट्रक में लोड लगभग दस से 12 बैग एफसीआइ के बोरा में भरा चावल सीलबंद मिला था. खाद्य आपूर्ति विभाग ने जांच में किसी तरह की अवैध कालाबाजारी का चावल नहीं होने का कुछ भी प्रमाण पुलिस को नहीं दिया. बाद में पुलिस ने परिवहन विभाग को मामले की जानकारी दी तथा परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग का चार्ज ट्रक पर लगाया. जुर्माना लगने के बाद ट्रक को छोड़ दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चावल लदा ट्रक मामला सुलझाने में विभाग नाकाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष निगरानी : सीओ

कुड़ू. प्राकृतिक पर्व सरहुल, माह-ए-रमजान ईद तथा भगवान राम के वनवास से वापस लौटने के मौके पर मनाया जाने वाले रामनवमी को लेकर बुधवार को थाना परिसर में सीओ मधुश्री मिश्रा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में निकलने वाले सरहुल शोभायात्रा ईद के मौके पर ईदगाह तथा मस्जिद में होने वाले नमाज तथा रामनवमी के मौके पर निकलने वाली शोभायात्रा पर चर्चा की गयी. विभिन्न अखाड़ों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने प्रशासन को अपने – अपने क्षेत्र में निकलने वाली शोभायात्रा की जानकारी दी. शहरी क्षेत्र में निकलने वाली शोभायात्रा के संबंध में जानकारी दिया गया कि सप्तमी के मौके पर शाम आठ बजे शोभायात्रा का शुभारंभ किया जायेगा तथा शहरी क्षेत्र में भ्रमण के बाद ब्लॉक मोड़ पहुंच रात लगभग दस बजे सम्पन्न होगी. अष्टमी के मौके पर केंद्रित महाबीर मंडल से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा, जो विभिन्न अखाड़ों से मिलन के बाद रात्रि दस बजे ब्लॉक मोड़ पहुंचेगा. इसके बाद मस्जिद चौक होते हुए पुर्वी क्षेत्र के अखाड़ों से रूद चौक में रात्रि लगभग एक बजे मिलन होगा. इसी तरह नवमी के मौके पर दिन में शोभायात्रा निकाली जाये तथा मेला टांड़ में शाम में अस्त्र-शस्त्र चालान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है.शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए सीओ मधुश्री मिश्रा ने कहा कि सरहुल,ईद तथा रामनवमी को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं. असमाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी की जायेगी. शराब पीने वालों पर विशेष निगरानी करते हुए आफवाह फैलाने वाले तथा गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. सभी शोभायात्रा का निगरानी ड्रोन कैमरा तथा सीसीटीवी कैमरे से किया जायेगा. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था से अवगत कराते हुए कहा कि तेज साउंड में डीजे बजाने वाले डीजे संचालक पर कार्रवाई की जायेगी. शांति समिति की बैठक में बीडीओ सह सीओ मधुश्री मिश्रा थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुलामी होरो प्रमुख मुन्नी देवी उपप्रमुख ऐनुल अंसारी, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, अवधेश उरांव,जतरू उरांव,कमरूल इस्लाम, दीपक पासवान, राजू रोनित, दिलिप उरांव, दुबराज उरांव, रोजामत अंसारी, अमरनाथ राम, उदय यादव, रामेश्वर लोहरा, ललिता देवी, सलीम अमीर, प्रमेश्वर महतो, मदन यादव, संजय चौधरी, लाल विकास नाथ शाहदेव, आदित्य साहू, रामरतन सिंह, अनवर अंसारी सहित अन्य शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष निगरानी : सीओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : मासूम बच्चे की हत्या में नौ दिनों में ट्रायल हुआ पूरा, आज आयेगा फैसला

गोपालगंज. छह वर्षीय मासूम अजय कुमार की हत्या की आरोपित बड़ी मम्मी उर्मिला देवी के खिलाफ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मानवेंद्र मिश्र के कोर्ट में सुनवाई बुधवार को पूरी हो गयी. नये कानून बीएनएस की धारा 103 के तहत गोपालगंज जिले का यह पहला केस है. महज छह माह पूर्व की घटना में 17 मार्च से ट्रायल प्रारंभ हुआ. नौ दिनों में कोर्ट का ट्रायल पूरा हो गया. इसमें गुरुवार को फैसला आ जायेगा. अभियोजन की ओर से पांच साक्षी प्रस्तुत किये गये अभियोजन की ओर से कुल पांच साक्षी प्रस्तुत किये गये. कोर्ट में मौजूद उर्मिला देवी अपनी गोतनी सुमित्रा देवी से बार- बार माफ करने की बात कह रही थी. उर्मिला का पति बाहर मजदूरी करता था. अभियोजन की तरफ से एपीपी जयराम साह एवं बचाव पक्ष के अधिवक्ता रमेश चौरसिया, उदय श्रीवास्तव की दलीलों और साक्ष्यों को देखते हुए कोर्ट ने ट्रायल को पूरा किया. एपीपी ने बताया कि कोर्ट में सात वर्ष की बच्ची बीना कुमारी, जो कांड की चश्मदीद थी. उसके बयान को महत्वपूर्ण माना गया है. बचाव पक्ष ने कहा हत्या करते किसी ने नही देखा, केवल शक के आधार पर अभियोजन ने उर्मिला देवी को फंसा दिया, घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी साक्षी नहीं है. घटना के समय उर्मिला देवी खेत में कार्य कर रही थी. कुत्ते द्वारा दुपट्टा सूंघकर घर तक पहुंच जाना, यह साक्ष्य की श्रेणी में नहीं है. कुरकुरे लाने के बहाने घर से भेज कर की हत्या सिधवलिया थाना के पंडितपुर गांव में 13 अगस्त 2024 को अशोक चौरसिया की पत्नी सुमित्रा देवी दिन में स्कूल में काम करने चली गयी थी. घर पर इकलौता बेटा छह वर्षीय अजय कुमार, बेटी पूनम कुमारी उम्र करीब 15 वर्ष व अन्य बेटियां थीं. 2:20 बजे लौटी, तो मेरा बेटा कहीं पर दिखाई नहीं दिया. तब लड़की से बेटे के बारे में पूछा, तो बताया कि बड़ी मम्मी ने 10 रुपये बाबू के लिए कुरकुरे लाने को दिये एवं बताया कि हम सब बाबू को मोबाइल दिखा रहे हैं. जब मैं कुरकुरे लेकर आयी, तो बाबू नहीं था. घर में गला दबा कर हत्या कर खेत में फेंका था शव दीदी ने दरवाजा एवं खिड़की को बंद कर लिया था. छोटी बेटी बीना कुमारी बोली कि दीदी बाबू को ओढ़नी से ढक कर खेत की तरफ ले जा रही थी. तब अपने परिवार एवं गांव के लोगों के साथ लड़के को खोजने लगे तब करीब पांच बजे शाम में मेरे घर से थोड़ी दूर मक्के के खेत में अजय कुमार मरा हुआ पड़ा मिला. उसकी गर्दन पर दोनों तरफ गले पर उंगली एवं नाखून के निशान थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : मासूम शिशु की हत्या में नौ दिनों में ट्रायल हुआ पूरा, आज आयेगा फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sasaram news. ढाई सौ मरीजों की हुई स्क्रीनिंग, तीन मरीज मिले पॉजिटिव

सासाराम सदर. विश्व यक्ष्मा दिवस को लेकर जिले में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी पटना द्वारा राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत बुधवार को जिला के डेहरी के तारा बंगला मोड़ पर जागरूकता के साथ ढाई सौ मरीजों की एचआइवी एड्स एवं सिफिलिस की स्क्रीनिंग की गयी. इस दौरान एड्स के तीन पॉजिटिव मरीज पाये गये. इसकी जानकारी जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ आसित रंजन ने दी. उन्होंने कि जिले को एड्स एवं टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसको जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम धरातल पर उतारने का प्रयास कर रही है. इसको लेकर विभाग पंचायत स्तर पर पहुंच जागरूक करने का कार्य कर रही है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम चला जिला को इलाज के क्षेत्र में प्रदेश में ऊपरी पायदान पर पहुंचना चाहता है. इसमें विभाग के अधिकारी समेत स्वास्थ्य कर्मियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है. जिला यक्ष्मा विभाग द्वारा रोहतास को टीबी मुक्त बनाने के लिए इस कार्यक्रम के तहत जिला एड्स पर्यवेक्षक डॉ धर्मदेव सिंह, परामर्शी, राजेंद्र प्रसाद, परामर्शी प्रिया कुमारी, एलटी रेनु यादव के अलावा सुराज नर्मदा एनजीओ द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. इसमें लोगों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Sasaram news. ढाई सौ मरीजों की हुई स्क्रीनिंग, तीन मरीज मिले पॉजिटिव appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top