Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : नदियों का अविरल बहते रहना जरूरी : सरयू राय

बोकारो, विश्व जल दिवस पर शनिवार को युगांतर हिंदुस्तानी, नेचर फाउंडेशन, जल जागरूकता अभियान व दामोदर बचाओ आंदोलन के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी आयाेजित की गयी. आशालता केंद्र, सेक्टर पांच में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सह दामोदर बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष सरयू राय थे. श्री राय ने कहा कि जल की शुद्धता, निर्मलता व अविरलता को बनाये रखने के लिए जियोलॉजी व इकोलॉजी दोनों की अत्यंत आवश्यकता है. प्रशासन व आमजन को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए. छोटे-छोटे जलस्रोत, जो पठार व पर्वत से निकलती है, उसके प्रवाह को बनाये रखना है. ताकि, बड़ी नदियों में सालों भर पानी अविरल बहता रहे. जिससे भूगर्भ जल स्तर बरकरार रह सके व पर्यावरण संतुलन बना रहे. विधायक श्री राय ने बताया कि इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपना थीम ग्लेशियर का संरक्षण रखा है. झारखंड के परिप्रेक्ष्य में देखें, तो यहां ग्लेशियर नहीं है, जिससे हमें पीने योग्य पानी प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त हो सके. धरती में व्याप्त संपूर्ण जल में से मात्र तीन प्रतिशत ही पीने योग्य है. तीन प्रतिशत में से एक प्रतिशत पानी छोटे-छोटे जल स्रोत, कुआं, भूगर्भ जल को मिलाकर है. बाकी दो प्रतिशत ग्लेशियर के बर्फ के रूप में विद्यमान है. इसलिए राज्य स्तर पर देखे तो मुख्य रूप से उस एक प्रतिशत पानी की चिंता करनी है. विधायक श्री राय ने कहा कि जैसा की बीएसएल के नवीन श्रीवास्तव ने कहा है कि दिसंबर 2027 तक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट इनका बन जायेगा. बीएसएल जब प्लांट से जीरो डिस्चार्ज करेंगे, तो हमलोग भी उस दिन से दामोदर को औद्योगिक प्रदूषण से 100 प्रतिशत मुक्त घोषित कर देंगे. ग्लेशियर का संरक्षण बेहद जरूरी : अंशुल शरण युगांतर हिंदुस्तानी के अध्यक्ष अंशुल शरण ने कहा कि विश्व का 70 प्रतिशत ताजा जल का श्रोत ग्लेशियर ही हैं. पर्यावरण में स्थिरता बनाने में, आर्थिक स्थिरता व संस्कृतियों की सुरक्षा के लिए ग्लेशियर संरक्षण की सख्त जरूरत है. श्री शरण ने कहा कि अगर सारा ग्लेशियर पिघल जाए तो समुद्र का जलस्तर 60 मीटर बढ़ जाएगा. इसका नतीजा भीषण बाढ़ व उससे होने वाली तबाही है. अनेक इलाकों में सूखा भी पड़ेगा. कृषि क्षेत्र बर्बाद हो जायेगा. गरगा जैसी छोटी सहायक नदियों को बचाने की जरूरत : प्रो अंशुमाली आइआइटी आइएसएम धनबाद के विभागाध्यक्ष (पर्यावरण) प्रो अंशुमाली ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रतिवेदन तैयार किया है, जिसमें पर्वत व ग्लेशियर को मुख्य रूप से शामिल किया गया है. कहा कि दामोदर नदी का विस्तार 25000 वर्ग किलोमीटर में है व इसके सहायक नदियों के किनारे ही अधिकांश उद्योगों का विकास हुआ है. दामोदर में करीब 60 से ज्यादा सहायक नदियां इसे झारखंड की सबसे महत्वपूर्ण नदी बनाती है. इसलिए हमें गंगा व दामोदर से ज्यादा गरगा जैसी छोटी सहायक नदियों को बचाने की जरूरत है. प्रो अंशुमली ने बताया कि किसी भी जिला के लिए न्यूनतम आठ से 10 प्रतिशत का जल क्षेत्र जरूरी है, ताकि भूगर्भ जल स्तर बना रहे. लेकिन, नासमझी के कारण यह केवल एक से दो प्रतिशत के बीच सिमट कर रह गया है. यह अत्यंत चिंता का विषय है. बीएसएल के सहयोग से प्रदूषण रोकने का प्रयास जारी : आरआर सिन्हा विशिष्ट अतिथि बीपीएससीएल के महा प्रबंधक आरआर सिन्हा ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट के सहयोग से प्लांट से प्रदूषण रोकने का हरसंभव प्रयास कर रहा है. दामोदर बचाओ आंदोलन के जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने वार्षिक लेखा-जोखा रखा. स्वागत भाषण डॉ रतन केजरीवाल व धन्यवाद ज्ञापन शंकर स्वर्णकार ने किया. मंच संचालन श्रवण कुमार सिंह ने किया. इनका रहा याेगदान कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ अशोक, ललित सिन्हा, विश्वनाथ यादव, टीनू सिंह, मधुसूदन कुमार, अशोक जगनानी, विक्रम महतो, भैरव महतो, विक्की साव, कौशल किशोर, हरेराम यादव सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : नदियों का अविरल बहते रहना जरूरी : सरयू राय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कृष्ण-सुदामा का प्रसंग सुन भाव विभाेर हुए भक्त

पालोजोरी. ब्लॉक रोड स्थित लक्खी मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा अनुष्ठान के अंतिम दिन शनिवार को हवन व श्रीकृष्ण सुदामा के मिलन का प्रसंग सुन श्रोता भाव विभोर हो गये. शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर बनारस से आये आचार्य विकास शास्त्री ने विधि-विधान के साथ हवन किया. इसमें पालोजोरी के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. कथा के विश्राम दिवस पर श्रीकृष्ण व सुदामा के प्रेम-प्रसंग का मार्मिक चित्रण करते हुए कथा वाचक गौतम देव महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण और सुदामा जैसी मित्रता आज कहीं देखने को नहीं मिलती. सुदमा के प्रति कृष्ण का प्रेम कैसा था यह इससे समझा जा सकता है कि जब द्वारपाल द्वारा सुदामा का नाम सुनते ही श्रीकृष्ण नंगे पांव सुदामा से मिलने सिंहासन से दौड़ कर निकल पड़े और बड़े ही आदर से अपने मित्र सुदामा को महल में ले आया. महल में लाकर श्रीकृष्ण ने सुदामा का पांव पखारा और अपने सिंहासन पर बिठाया. सुदामा से भगवान श्रीकृष्ण ने मित्रता धर्म को निभाते हुए दुनिया को यह संदेश दिया कि जिसके पास प्रेम धन है वह निर्धन नहीं हो सकता. राजा हो या रंक मित्रता में सभी समान है. मित्रता में कोई भेदभाव नहीं होता. गौतम महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के पाप पुण्य में बदल जाते हैं. विचारों में बदलाव होने लगता है. संगीतमय भागवत कथा के दौरान सजीव झांकियों की प्रस्तुति देख श्रद्धालु श्रोता गदगद होकर जयकारा लगाते देखे गये. कथा समापन के उपरांत रविवार को पूर्णाहुति होगी. इस अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन होगा. श्रीमद् भागवत के सफल आयोजन में पालोजोरी ग्राम वासियों की अहम भूमिका रही. ——————- श्रीमद्भागवत कथा के सांतवे दिन विधिवत हुआ हवन श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य का पाप पुण्य में बदल जाता है : गौतम देव महाराज डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कृष्ण-सुदामा का प्रसंग सुन भाव विभाेर हुए भक्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सघन वाहन जांच में 26 हजार रुपये वसूला जुर्माना, दो गिरफ्तार

झाझा. पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद के निर्देश पर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में सोहजना चौक पर शुक्रवार की देर संध्या सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसमें थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने सहयोगियों के साथ कई वाहन जब्त किये व कई वाहनों से जुर्माना के तौर पर 26 हजार रुपये वसूला. एक लीटर महुआ शराब के साथ दो लोगों को भी गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सोहजना चौक पर अभियान चलाया गया. इसमें हरना गांव निवासी विनोद यादव व मुन्ना कुमार को एक लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि विभिन्न वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया. मौके पर पुलिस पदाधिकारी कुंज बिहारी,गोविंद कुमार ,पूजा कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सघन वाहन जांच में 26 हजार रुपये वसूला जुर्माना, दो गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: आयुष डॉक्टर के सहारे चल रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

राजपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों सिर्फ साधारण रोगियों की जांच की जाती है. करोड़ों रुपए की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विभागवार रोगियों की जांच करने के लिए सभी कमरे बना दिए गए हैं.जिसके लिए अभी तक फिलहाल चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक कुमार ,डॉ सुनील कुमार सिंह ही रोगियों की जांच करते हैं. इसमें भी चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार की ड्यूटी सप्ताह में दो दिन सदर अस्पताल बक्सर में हो जाने से आयुष डॉक्टर ही रोगियों की जांच करते हैं. इस स्वास्थ्य केंद्र में 19 पंचायत के लगभग 245 गांव के लोग इलाज कराने के लिए आते हैं. प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार इस अस्पताल में विभागवार रोगियों की नियमित जांच के लिए 15 पद सृजित किए गए हैं. . इसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी आधुनिक तरीकों से सुसज्जित किया जा रहा हैं. 14 प्रकार के रोगों की होती है जांच सीएचसी को पूरी तरह से अब आधुनिक करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके लिए यहां पर सीबीसी मशीन लगा दिया गया है. जिस मशीन के तहत मलेरिया ,फाइलेरिया, कालाजार, टीवी ,एचबी, डब्ल्यूबीसी सहित 14 प्रकार का जांच किया जाता है. इससे रोगियों को दूर जाने के बजाय आसानी से जांच के बाद उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा दी जा रही है.अन्य रोगियों को बक्सर भेजा जाता है.अथवा निजी क्लीनिक में जाकर जांच कराते हैं. स्त्री डॉक्टर नहीं होने से स्त्रीओं को काफी परेशानी हो रही है. पिछले वर्ष स्त्री चिकित्सक थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: आयुष डॉक्टर के सहारे चल रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Begusarai News : हथियारों के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

साहेबपुरकमाल. थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में एन एच 31 पर रेलवे ओवरब्रिज के समीप पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार हथियार तस्कर को भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पिस्टल और गोली के साथ साथ हथियार निर्माण में उपयोग होने वाले सामान के साथ दबोच लिया और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया. जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेगूसराय के अनुसार गुरुवार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक हथियार तस्कर खगड़िया जिला के जंगली टोला से हथियार लेकर बेगूसराय की ओर जाने वाला है. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साहेबपुरकमाल थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार, पीटीसी संजय कुमार एवं सशत्र बल और डीआइयू बेगूसराय की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए रघुनाथपुर रेलवे ओवरब्रिज के समीप वाहन चेकिंग शुरू किया गया. खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जंगली टोला निवासी है हथियार तस्कर कुछ देर बाद खगड़िया की तरफ से एक बाइक पर सवार युवक पुलिस को देख कर पहले ही गाड़ी रोक कर वापस लौटने की कोशिश करने लगा. संदेह होने पर पुलिस द्वारा उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया गया और बाइक की डिक्की की तलाशी लेने पर 15 अर्धनिर्मित पिस्टल, दो कारतूस, उपकरण में एक लोहा का रेती, एक लोहा का हथौड़ी, हथियार पोलिस करने वाला एक इलेक्ट्रिक मशीन बरामद हुआ. हथियार बरामद होने पर तस्कर को गिरफ्तार कर अपाची बाइक के साथ सभी हथियार और सामान जब्त कर लिया गया. पूछताछ में तस्कर की पहचान खगड़िया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जंगली टोला निवासी सीताराम मंडल का 31 वर्षीय पुत्र मणिकांत कुमार के रूप में हुई है. ज्ञात हो कि जिला पुलिस इन दिनों जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सर्च अभियान चला रही है. जिसमें पुलिस को सफलता हाथ लगी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Begusarai News : हथियारों के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, नौ लोग गिरफ्तार

बारुण. थाना क्षेत्र के जनकोप में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. इस मामले में दोनों पक्षों के बयान पर बारुण थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व मुखिया सहित नौ लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने बताया कि जनकोप की मनवा देवी द्वारा दिये गये बयान के अनुसार मारपीट जमीन विवाद से जुड़ा है. उन्होंने बताया की वह अपना मकान बना रही थी. इसी क्रम में जनकोप के जितेंद चौहान, मुन्ना चौहान, राजेंद्र चौहान, दीपक कुमार, मुन्ना चौहान का पुत्र, हीरालाल, जितेंद्र चौहान की पत्नी, राजेंद्र चौहान की पत्नी, मुन्ना की पत्नी लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और मारपीट करने लगे. वहीं, दूसरे पक्ष से जनकोप के पूर्व मुखिया जितेंद्र चौहान ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि गली में मिट्टी गिराने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ. मिट्टी गिराने से मना करने पर उनके और परिजनों के साथ मारपीट की गयी. उन्होंने पौथु थाने के इटार गांव निवासी दिनेश चौहान, मिथिलेश चौहान, जनकोप के रामाशीष चौहान, अभय कुमार, मनवा देवी और संतोष चौहान को आरोपित बनाया है. जानकारी मिली कि दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए है. वैसे थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमे हीरालाल कुमार, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र चौहान, दीपक कुमार, बुचवा देवी, अभय कुमार, संतोष चौहान, मनुवा देवी व धर्मेंद्र कुमार शामिल है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News : दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, नौ लोग गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hemant Soren Gift: झारखंड के युवाओं को हेमंत सोरेन की सौगात, पुलिस समेत इन पदों पर होगी सीधी नियुक्ति

Hemant Soren Gift: रांची- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पुलिस, कक्षपाल, होमगार्ड, उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली-2025 को स्वीकृति दे दी है. इसके बाद गृह विभाग ने इससे संबंधित गजट भी जारी कर दिया है. इसके तहत पुलिस (जिला/इकाई) पुलिस (झारखंड सशस्त्र पुलिस), पुलिस (राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल) सहित कक्षपाल, सिपाही (गृह रक्षा वाहिनी) तथा उत्पाद सिपाही की सीधी नियुक्ति होगी. यह नियुक्ति परीक्षा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की अनुशंसा पर होगी. 33 प्रतिशत पद होगा स्त्रीओं के लिए झारखंड पुलिस के अधीन राज्य के विभिन्न जिलों में स्वीकृत पुलिस के पद जिलास्तरीय पद तथा जैप/एसआइएसएफ के अधीन पुलिस पद राज्यस्तरीय कोटि के होंगे. कक्षपाल, होमगार्ड, उत्पाद सिपाही का पद राज्यस्तरीय होगा. पुलिस में आरक्षित एवं अनारक्षित कोटि का 33 प्रतिशत पद स्त्रीओं के लिए होगा. गृह रक्षक प्रशिक्षित होमगार्ड जवानों के लिए संपूर्ण रिक्ति का 50 प्रतिशत पद सुरक्षित रहेगा. झारखंड पुलिस अंतर्गत वर्तमान में अनुबंध पर कार्यरत सहायक पुलिस को सभी रिक्ति में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण अनुमान्य होगा. मेधा सूची बनाने में झारखंड प्रशासन द्वारा मान्यता प्राप्त रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय से स्नातक या डिप्लोमा की उपाधि प्राप्त उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुलिस के पद पर नियुक्ति में चार से 10 अंक तक का वेटेज मिलेगा. नियुक्ति के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष सभी पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होगी. शारीरिक मापदंड सामान्य/बीसी/इडब्ल्यूएस के लिए ऊंचाई 160 सेंटीमीटर व सीना 81 सेंटीमीटर, जबकि एससी/एसटी के लिए क्रमश: 155 सेंटीमीटर तथा 79 सेंटीमीटर होना चाहिए. स्त्रीओं की सभी कोटि के लिए ऊंचाई 148 सेंमी तथा सीना पर नियम लागू नहीं होगा. पुरुषों के लिए 1600 मीटर की दौड़ के लिए छह मिनट व स्त्रीओं के लिए 1600 मीटर की दौड़ के लिए 10 मिनट निर्धारित किया गया है. शारीरिक मापदंड/दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही लिखित परीक्षा के पात्र होंगे. ये भी पढ़ें: Cyber Crime: झारखंड की स्त्रीएं हो जाएं सावधान! मंईयां योजना के नाम पर ऐसे लगा रहे चूना, 11 फ्रॉड अरेस्ट The post Hemant Soren Gift: झारखंड के युवाओं को हेमंत सोरेन की सौगात, पुलिस समेत इन पदों पर होगी सीधी नियुक्ति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: रांची-झारखंड की राजधानी रांची समेत गुमला, लोहरदगा और खूंटी में शनिवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. रविवार को कोल्हान और संताल परगना को छोड़ कर अन्य इलाकों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. कहीं-कहीं दोपहर बाद बादल छाये रह सकते हैं और वज्रपात की आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार रविवार को कोल्हान और संताल परगना में तेज हवाओं के साथ गर्जन, वज्रपात और बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है. रविवार से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. जिससे गर्मी व उमस से जनजीवन प्रभावित हो सकता है. राजधानी रांची में दिनभर धूप और शाम में ओलावृष्टि राजधानी रांची में सुबह में बूंदाबांदी के बाद दिन भर खिली हुई धूप रही, जबकि शाम चार बजे अचानक मौसम बदल गया और आकाश में बादल छा गये. इसके बाद ओलावृष्टि के साथ बारिश शुरू हो गयी. एक घंटे तक यह स्थिति बनी रही. गुमला व लोहरदगा में भी ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है. शनिवार को सबसे अधिक गुमला में 15 मिमी बारिश मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को सबसे अधिक गुमला में 15 मिमी बारिश हुई, जबकि रांची में 10 मिमी बारिश हुई. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश सरायकेला खरसांवा में 85.6 मिमी, सिमडेगा (कुरडेग) में 69.9 मिमी, रांची में 45 मिमी, जमशेदपुर में 40 मिमी, गुमला में 38 मिमी, लोहरदगा में 32 मिमी, खूंटी में 45 मिमी, लाहेतार में 37 मिमी, रामगढ़ में 25 मिमी, चाईबासा में 38 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया. ये भी पढ़ें: Red Alert In Jharkhand: झारखंड के इस जिले के लिए रेड अलर्ट, बारिश और ओलावृष्टि के साथ वज्रपात, देखें Video ये भी पढ़ें: Video: रांची में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत ये भी पढ़ें: झारखंड: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF के एसआई शहीद, जवान खतरे से बाहर The post Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘किंग’ कोहली की धमाकेदार इंट्री, नाबाद शतक जड़ आरसीबी को दिलाई पहले ही मुकाबले में जीत

IPL 2025 KKR vs RCB: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली के धमाकेदार नाबाद अर्धशतक और सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट की 56 रनों की पारी के दम पर अपने आरसीबी ने मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके ही घर में 7 विकेट से हराकर पहला मुकबला जीत लिया है. कोहली और साल्ट की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 51 गेंद में 95 रनों की बेजोड़ साझेदारी की और केकेआर के 176 रनों के लक्ष्य को आसान बना दिया. आरसीबी ने यह मुकाबला 16.2 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत लिया. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे की अर्धशतकीय पारी बेकार चली गई. Spirited comeback with the ball ✅Dominating effort with the bat ✅@RCBTweets are up and away in #TATAIPL 2025 with a commanding win over #KKR ❤️ Scorecard ▶ https://t.co/C9xIFpQDTn#KKRvRCB pic.twitter.com/zs6fXmhYv9 — IndianPremierLeague (@IPL) March 22, 2025 The post ‘किंग’ कोहली की धमाकेदार इंट्री, नाबाद शतक जड़ आरसीबी को दिलाई पहले ही मुकाबले में जीत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Budget 2025-26: महिलाओं के सशक्तिकरण, जलनिकासी और बुनियादी ढांचे पर रहेगा फोकस

Delhi Budget 2025-26: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि वित्त वर्ष 2025-26 का बजट स्त्रीओं के आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे, जलनिकासी और प्रदूषण नियंत्रण पर केंद्रित होगा. उन्होंने कहा कि यह बजट ‘विकसित दिल्ली’ के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा. बजट सत्र और प्रमुख पहल दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा और 25 मार्च को बजट पेश किया जाएगा. प्रशासन ने बजट तैयार करने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव मांगे थे, जिसमें पेशेवरों और नागरिकों से ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से सुझाव प्राप्त हुए. कुल 3,303 सुझाव ईमेल से और 6,982 सुझाव व्हाट्सएप के जरिए मिले. मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में बुनियादी सुविधाओं में सुधार, रोजगार सृजन और प्रदूषण नियंत्रण जैसी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा, जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और यमुना नदी की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. स्त्री सशक्तिकरण और रोजगार पर जोर इस बजट में स्त्रीओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाएं शामिल की जाएंगी. दिल्ली प्रशासन कौशल विकास, स्वरोजगार और स्त्री उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना बना रही है. इससे स्त्रीओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद मिलेगी. बुनियादी ढांचे और जल प्रबंधन में सुधार दिल्ली में जलनिकासी और यमुना की सफाई को लेकर प्रशासन ठोस कदम उठाने जा रही है. मानसून के दौरान जलभराव की समस्या को हल करने के लिए नए ड्रेनेज सिस्टम विकसित किए जाएंगे. इसके अलावा, प्रदूषण नियंत्रण के लिए भी नई योजनाएं लाई जाएंगी. इसे भी पढ़ें: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को कितनी मिलती है पेंशन, उनके पास कितनी है संपत्ति? ‘विकसित दिल्ली’ के सपने को साकार करने की पहल मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित दिल्ली’ के विजन को साकार करना है. प्रशासन की प्राथमिकता नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और दिल्ली को एक आधुनिक और स्वच्छ शहर बनाना है. इसे भी पढ़ें: Meerut Murder Case: सौरभ राजपूत को कितनी मिलती थी सैलरी, किस कंपनी में करते थे काम? The post Delhi Budget 2025-26: स्त्रीओं के सशक्तिकरण, जलनिकासी और बुनियादी ढांचे पर रहेगा फोकस appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top