Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: लखीसराय में होलिका दहन के बाद किसान के खलिहान में लगायी आग, सुबह तक धू-धू कर जलता रहा फसल

बिहार के लखीसराय में एक किसान की होली की खुशियों में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी. होलिका दहन के बाद किसान के खलिहान में आग लगाने की घटना सामने आयी है. हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खौरमा गांव में होलिका दहन के बाद देर रात को यह घटना घटी है. अगले दिन सुबह-सुबह ग्रामीणों की नजर आग पर गयी तो पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. होलिका दहन के बाद खलिहान में लगा दी आग मिली जानकारी के अनुसार, रात में होलिका दहन का आयोजन धूम-धाम से हुआ. उसके बाद कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा किसान सचिदानंद सिंह के पुत्र रामप्रवेश सिंह के खलिहान में आग लगा दिया गया. ग्रामीणो ने बताया कि गांव में होलिका दहन होने के बाद रात करीब एक बजे कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा खलिहान में आग लगा दिया गया था. ALSO READ: घर लौट रहे लोगों की होली चोरों ने की बदरंग, पटना के रेलवे स्टेशनों पर विदेश से लौटे यात्री का भी बैग लेकर भागे सुबह ग्रामीणों की पड़ी नजर पीड़ित किसान रामप्रवेश सिंह ने बात कि असमाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दिया गया. सुबह पांच बजे जब ग्रामीण बहियार की तरफ जा रहे थे तभी उनकी नजर आग की तरफ गयी. उन्होंने देखा कि खलिहान में आग लगा हुआ. जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा हलसी थाना को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही हलसी अग्निशामक बल घटना स्थल पर पहुंचे. रात भी जलता रहा खलिहान धटनास्थल पर पहुंचने के बाद अग्निशामक बल एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. वहीं किसाने ने दावा किया है कि आग लगने से लगभग 80 हजार रुपए का नुक़सान हुआ है. खलिहान में लगभग 70से 80 हजार नेवारी का पूंज लगा हुआ था एवं खलिहान में रवि फसल भी रखा था जो जलकर खाक हो गया. वहीं खलिहान देर रात से सुबह करीब पांच बजे तक धू-धू कर जलता रहा. The post Bihar: लखीसराय में होलिका दहन के बाद किसान के खलिहान में लगायी आग, सुबह तक धू-धू कर जलता रहा फसल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साल का पहला ग्रहण आरंभ, इस दौरान क्या करें और क्या न करें, जानें ज्योतिषीय सलाह

Chandra Grahan 2025: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज शुक्रवार 14 मार्च 2025 को लग चुका है. इस चंद्र ग्रहण के साथ होली का भी विशेष संयोग बन रहा है. यह ग्रहण सिंह राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में घटित हो रहा है. इसके अतिरिक्त, यह चंद्र ग्रहण एक ब्लड मून (लाल चांद) के रूप में भी प्रकट होगा, जिससे इसकी विशेषता और बढ़ जाती है. आइए जानें इस ग्रहण से जुड़ी हर अपडेट शुरू हो चुका है चंद्रग्रहण हिंदुस्तानीय समयानुसार, वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 09:29 बजे प्रारंभ हो चुका है और इसका समापन दोपहर 03:29 बजे होगा. इस अवधि में चंद्रमा पर शनि और सूर्य की दृष्टि रहेगी. साल 2025 के पहले चंद्रग्रहण पर जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव क्या चंद्र ग्रहण हिंदुस्तान में दिखाई देगा? नहीं, यह चंद्र ग्रहण हिंदुस्तान में दृष्टिगोचर नहीं होगा. यह ग्रहण यूरोप, आंशिक ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत तथा अटलांटिक महासागरों, और एशिया-आफ्रीका के कुछ क्षेत्रों में देखा जा सकेगा. कब लगता है चंद्रग्रहण ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना मानी जाती है. जब पृथ्वी, चाँद और सूर्य के बीच आ जाती है, तब चंद्र ग्रहण होता है. आइए, यह जानने का प्रयास करते हैं कि क्या यह चंद्र ग्रहण हिंदुस्तान में दिखाई देगा और क्या इसका सूतक काल मान्य है. चंद्र ग्रहण के समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें चंद्र ग्रहण के समय क्रोध से बचें, क्योंकि इससे अगले 15 दिन आपके लिए संकटपूर्ण हो सकते हैं. इस अवधि में भोजन का सेवन न करें. इसके साथ ही, पूजा-पाठ करना भी निषिद्ध माना जाता है. चंद्र ग्रहण के दौरान किसी सुनसान स्थान या श्मशान के निकट नहीं जाना चाहिए, क्योंकि इस समय नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव अधिक होता है. ग्रहण के समय किसी नए कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है. ग्रहण की अवधि में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि इससे घर की शांति प्रभावित हो सकती है. चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें चंद्र ग्रहण के समय केवल भगवान के मंत्रों का जप करना चाहिए, जो कि अत्यधिक फलदायी माना जाता है. चंद्र ग्रहण के बाद शुद्धता बनाए रखें. चंद्र ग्रहण के पश्चात सम्पूर्ण घर की शुद्धि करना आवश्यक है. इस प्रक्रिया से घर में उपस्थित सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है. ग्रहण के दौरान गायों को चारा, पक्षियों को भोजन और जरूरतमंदों को वस्त्र दान करने से कई गुना पुण्य की प्राप्ति होती है. The post साल का पहला ग्रहण आरंभ, इस दौरान क्या करें और क्या न करें, जानें ज्योतिषीय सलाह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

VIRAL VIDEO: रंग भरे टैंक में कूदने से लेकर गुझिया-पकोड़ों पर टूटने तक, नीतू ने दिखाई राज कपूर के होली पार्टी की झलक

Viral VIDEO: होली के मौके पर नीतू कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिग्गज अभिनेता और निर्देशक राज कपूर के होली की पार्टी की झलक दिखाई दी है. इसे शेयर करते हुए नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था, ‘जब हम सब थे, जब प्यार और गर्मजोशी का भाव था. हैप्पी होली.’ वायरल वीडियो में शम्मी कपूर, रणधीर कपूर, राज कपूर और ऋषि कपूर से लेकर पुरे कपूर खानदान के महान कलाकारों को होली के रंग में रंगते हुए देखा जा सकता है. साथ ही वीडियो में नीतू कपूर की गोद में छोटे रणबीर कपूर की भी झलक दिखाई दे रही है. View this post on Instagram A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) इस वीडियो में कुछ लोग रंग भरे टैंक में छलांग लगाते दिख रहे हैं तो कुछ गुझिया और पकोड़ों पर टूटते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, राज कपूर को डांस करते हुए भी देखा जा सकता है. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? The post VIRAL VIDEO: रंग भरे टैंक में कूदने से लेकर गुझिया-पकोड़ों पर टूटने तक, नीतू ने दिखाई राज कपूर के होली पार्टी की झलक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JEE Exam Preparation Tips in Hindi 2025: जेईई की तैयारी के लिए अपनाएं आसान टिप्स, परीक्षा में कर सकेंगे अच्छा स्कोर

JEE Exam Preparation Tips in Hindi 2025: जेईई के दूसरे सेशन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. जेईई परीक्षा की तैयारी के लिए ध्यान और सही योजना की जरूरत होती है. भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित जैसे विषयों को अच्छे से समझना जरूरी है. NCERT किताबों से शुरुआत करें और फिर अलग-अलग किताबों से अभ्यास करना आवश्यक है. इस लेख में जेईई की तैयारी के लिए आसान टिप्स (JEE Exam Preparation Tips in Hindi 2025) दिए जा रहे हैं जिससे आपको अच्छा स्कोर करने में मदद मिलेगी. जेईई की तैयारी (JEE Exam Preparation Tips in Hindi) जेईई परीक्षा की तैयारी के लिए नियमित मेहनत और समझदारी से योजना बनाना जरूरी है. NCERT किताबों से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के मुख्य विषयों को अच्छे से समझें. किताबों और मॉक टेस्ट से अपनी गति बढ़ाने के लिए अभ्यास करें. एक अच्छा टाइम टेबल बनाएं, जिसमें कमजोर विषयों और संशोधन के लिए समय हो. पढ़ाई के दौरान समय का सही उपयोग करें और शांत रहें. अपनी सेहत का ध्यान रखें और तनाव से बचें. सही दिशा में मेहनत और अनुशासन से आप जेईई परीक्षा में सफलता पा सकते हैं. यह भी पढ़ें- Best Books for JEE Preparation in Hindi: जेईई की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स की लिस्ट जेईई परीक्षा की तैयारी के टिप्स (JEE Exam Preparation Tips) जेईई परीक्षा की तैयारी के टिप्स (JEE Exam Preparation Tips in Hindi) इस प्रकार हैं- सबसे पहले सिलेबस को समझें जेईई के ऑफिशियल सिलेबस को अच्छे से पढ़ें. मुख्य विषयों – भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित पर ध्यान दें. हर विषय के महत्वपूर्ण अध्याय और टॉपिक पहचानें. अध्याय योजना बनाएं एक वास्तविक और संतुलित अध्ययन समय सारणी बनाएं. हर विषय के लिए पर्याप्त समय निर्धारित करें और नियमित रूप से पुनरावलोकन करें. मानसिक थकान से बचने के लिए छोटे-छोटे ब्रेक लें. NCERT किताबों का उपयोग करें मजबूत नींव बनाने के लिए NCERT किताबों से शुरुआत करें. इन किताबों से बेसिक कांसेप्ट को अच्छे से समझें. नियमित अभ्यास करें तैयारी के दौरान किताबों से समस्याएं हल करें ताकि समस्या-समाधान कौशल बढ़े. पिछले साल के जेईई पेपर और सैंपल प्रश्नों का अभ्यास करें. अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने के लिए नियमित रूप से मॉक टेस्ट लें. समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें नियमित अभ्यास से अपनी गति और सटीकता बढ़ाएं. अभ्यास सत्रों और वास्तविक परीक्षा के दौरान समय का प्रभावी उपयोग करना सीखें. विषयों को उनकी महत्वपूर्णता और कठिनाई के आधार पर प्राथमिकता दें. नियमित रूप से रिवीजन करें हर सप्ताह कुछ समय पहले पढ़े गए विषयों और टाॅपिक्स का रिवीजन करें. कठिन कांसेप्ट को बार-बार देखें और कमजोर क्षेत्रों को सुधारने की कोशिश करें. स्वस्थ रहें और सकारात्मक सोचें अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत का ख्याल रखें – अच्छा खाएं, सही समय पर सोएं और नियमित रूप से व्यायाम करें. सकारात्मक रहें और तनाव से बचें. तैयारी को छोटे-छोटे लक्ष्यों में बांटें. कमजोर विषयों पर ज्यादा फोकस करें अपनी कमजोर विषयों या टॉपिक्स की पहचान करें और उन्हें अधिक समय दें. जरूरत पड़ने पर अध्यापकों या ऑनलाइन संसाधनों से मदद लें. परीक्षा के दौरान शांत रहें परीक्षा के दौरान घबराएं नहीं. अपनी तैयारी पर विश्वास रखें और शांत रहें. हर सवाल को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा में समय का सही उपयोग करें. यह भी पढ़ें- JEE Mains Session 2 Schedule: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां करें चेक The post JEE Exam Preparation Tips in Hindi 2025: जेईई की तैयारी के लिए अपनाएं आसान टिप्स, परीक्षा में कर सकेंगे अच्छा स्कोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिल्ली कैपिटल्स ने अनुभव पर जताया भरोसा, आईपीएल 2025 के लिए अक्षर पटेल को बनाया कप्तान

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 सीजन के लिए अक्षर पटेल (Axar Patel) को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है. अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के सबसे लंबे समय तक स्पोर्ट्सने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 2019 में टीम के साथ अपना सफर शुरू किया था. तब से वह टीम के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर और शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं. उन्होंने अब तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए 82 मैच स्पोर्ट्से हैं, जिनमें उन्होंने 7.09 की इकॉनमी से 62 विकेट लिए हैं और 967 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत के जाने के बाद और केएल राहुल को टीम से जोड़ने के बाद दिल्ली ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले अक्षर पटेल पर दांव लगाया है. Axar Patel New Captain for DC.   दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन किरण कुमार ग्रांधी ने अक्षर पटेल को कप्तान बनाए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि अक्षर 2019 से टीम का हिस्सा रहे हैं और टीम के मूल्यों को पूरी तरह अपनाते हैं. उन्होंने कहा कि यह निर्णय अक्षर की नेतृत्व क्षमता की स्वाभाविक प्रगति को दर्शाता है. दो सत्रों तक उप-कप्तान के रूप में उनके प्रदर्शन ने उन्हें इस भूमिका के लिए पूरी तरह से तैयार किया है. चेयरमैन ने विश्वास जताया कि अक्षर को टीम के कोचिंग स्टाफ और नेतृत्व समूह का पूरा समर्थन मिलेगा और वह इस भूमिका में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. Delhi Capitals दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने कहा कि उन्होंने अक्षर की प्रगति को एक क्रिकेटर और एक लीडर के रूप में करीब से देखा है. 2019 में व्यक्तिगत रूप से अक्षर को चुनने के बाद उनका रिश्ता क्रिकेट से परे है. पिछले दो वर्षों में उप-कप्तान के रूप में अक्षर ने टीम को प्रेरित किया है. उन्होंने अक्षर को एक शानदार, परिपक्व क्रिकेटर बताया, जिनकी ऑलराउंड क्षमता हाल ही में हिंदुस्तान की टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीत में साफ नजर आई थी. जिंदल ने कहा कि केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस और मिशेल स्टार्क जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ अक्षर टीम के लिए एक प्रेरणादायक लीडर साबित होंगे. A new era begins today 💙❤️ pic.twitter.com/9Yc4bBMSvt — Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 14, 2025 कप्तान बनाए जाने पर अक्षर पटेल ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करना उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है. उन्होंने खुद पर भरोसा जताने के लिए टीम के मालिकों और कोचिंग स्टाफ का तहे दिल से आभार व्यक्त किया. अक्षर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने इस टीम में खुद को एक क्रिकेटर और एक व्यक्ति के रूप में विकसित होते देखा है. उन्होंने विश्वास जताया कि टीम के कोच और स्काउट्स ने मेगा नीलामी में एक संतुलित और मजबूत टीम बनाई है, जिसमें जबरदस्त क्षमता है. अक्षर ने कहा कि टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो उनके लिए सहायक साबित होंगे. उन्होंने इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार होने की बात कही और प्रशंसकों के समर्थन से एक सफल सीजन की उम्मीद जताई. अक्षर पटेल के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक कुल 150 आईपीएल मैच स्पोर्ट्से हैं, जिनमें उन्होंने 1653 रन बनाए और 123 विकेट लिए हैं. 2016 में पंजाब किंग्स के लिए स्पोर्ट्सते हुए उन्होंने 5 गेंदों में 4 विकेट लेकर हैट्रिक हासिल की थी. 2019 के बाद से वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक प्रमुख ऑलराउंडर के रूप में उभरे हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार की नीलामी से पहले अक्षर पटेल को 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ और नेतृत्व समूह के साथ मिलकर काम करेंगे, जिसमें क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव, मेंटर केविन पीटरसन, हेड कोच हेमंग बदानी, सहायक कोच मैथ्यू मॉट और बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल शामिल हैं. दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का पहला मैच 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विशाखापत्तनम में स्पोर्ट्सेगी. पाकिस्तान के 50 खिलाड़ियों की घनघोर बेइज्जती, The Hundred में रह गए अनसोल्ड, हिंदुस्तान है कारण?  विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में हिंदुस्तान का दबदबा, 134 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर The post दिल्ली कैपिटल्स ने अनुभव पर जताया भरोसा, आईपीएल 2025 के लिए अक्षर पटेल को बनाया कप्तान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahakumbh 2025 : महाकुम्भ से ब्राह्मण, पंडा और पुरोहित गदगद, मिला सालभर से ज्यादा काम

Mahakumbh 2025 : महाकुम्भ में आस्था, परंपरा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला. योगी प्रशासन के सुव्यवस्थित प्रबंधों और धर्म-कर्म को बढ़ावा देने की नीति के चलते इस बार के महाकुम्भ में न केवल देश बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे. कनाडा, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और रूस जैसे देशों में बसे अप्रवासी हिंदुस्तानीय अपने पूर्वजों के मोक्ष के लिए प्रयागराज आए. तीर्थराज प्रयाग में बड़ी संख्या में लोग अपनी सात-आठ पीढ़ियों तक के पितरों को मुक्ति दिलाने के लिए कर्मकाण्ड करते दिखे. इससे यहां के प्रयागवाल, ब्राह्मण, पुरोहित और पंडा सिर्फ महाकुम्भ के दौरान सालभर से ज्यादा का काम कर गए. अप्रवासियों की संख्या अचानक बढ़ने के कारण प्रयागराज के घाटों पर प्रयागवाल, ब्राह्मण, पुरोहित और पंडों के पास श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. कर्मकाण्ड कराने वालों के लिए यह महाकुम्भ रोजगार का एक बड़ा अवसर बनकर आया. श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने के साथ-साथ योगी प्रशासन ने पुरोहितों और पंडों के लिए भी जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराईं. जिससे प्रयागराज के प्रयागवाल, ब्राह्मण, पुरोहित और पंडा में जबरदस्त उत्साह रहा. Mahakumbh 2025 : महाकुम्भ से ब्राह्मण, पंडा और पुरोहित गदगद, मिला सालभर से ज्यादा काम 8 ब्राह्मण पंकज पांडे महाकुम्भ में विदेशों से उमड़े श्रद्धालु प्रयागराज में संगम घाट के तीर्थ पुरोहित पंडित महेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि महाकुम्भ में देश विदेश से अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए आने वाले अप्रवासियों की संख्या अचानक बढ़ने से यहां लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिला है. कनाडा, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और रूस में रहने वाले अप्रवासी हिंदुस्तानीय बड़ी संख्या में प्रयागराज पहुंचे. वे अपने पूर्वजों के मोक्ष के लिए कर्मकाण्ड कराने और मां गंगा में पवित्र डुबकी लगाने आए. इनमें से कई लोग अपने पूर्वजों की अस्थियां भी लेकर आए। जिन्हें विधि-विधान से प्रवाहित किया गया. इस लिहाज से हम लोगों ने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुनीम और तमाम अन्य तरह के कर्मचारी भी रखे. जिन्हें पूरे मेले के दौरान भरपूर रोजगार मिला. Mahakumbh 2025 : महाकुम्भ से ब्राह्मण, पंडा और पुरोहित गदगद, मिला सालभर से ज्यादा काम 9 तीर्थ पुरोहित पंडित महेंद्र नाथ शर्मा योगी प्रशासन की पहल से पंडा-पुरोहितों के पास लंबी कतारें संगम तट पर ब्राह्मण, पुरोहित और पंडा के पास श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं. बड़ी संख्या में लोग पिंडदान, तर्पण और अन्य धार्मिक अनुष्ठान करते दिखे. अप्रवासियों की संख्या बढ़ने से कर्मकाण्ड कराने वालों को भी रोजगार के खूब अवसर मिले. प्रयागराज के प्रयागवाल सुब्रह्मण्यम शास्त्री उर्फ चारी जी के अनुसार मेले में योगी प्रशासन के रात दिन चल रहे नवनिर्माण को देखकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ अप्रवासियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. संगम तट पर धार्मिक कार्यों का कुशल प्रबंधन महाकुम्भ में उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना समेत देश के कई हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचे. महाकुम्भ के दौरान संगम तट पर धार्मिक अनुष्ठानों के लिए सुनियोजित टीम वर्क देखने को मिला. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुरोहितों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर्मकाण्ड कराए. ब्राह्मण पंकज पांडे ने बताया कि इस दौरान पुरोहितों को भी श्रद्धालुओं से दान और दक्षिणा प्राप्त हुई. जिससे बड़ी संख्या में लोगों की आय में वृद्धि हुई. The post Mahakumbh 2025 : महाकुम्भ से ब्राह्मण, पंडा और पुरोहित गदगद, मिला सालभर से ज्यादा काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कब खेलें होली ? बिहार और झारखंड में इस तारीख को बरसेगा रंग

Holi 2025 Date: शास्त्रों में होली का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. यह उत्सव बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. होलिका दहन के समय घर में सुख और समृद्धि की प्रार्थना की जाती है. इस वर्ष होली के त्योहार को लेकर कुछ संशय उत्पन्न हुआ है. वैदिक पंचांग के अनुसार, होली का पर्व चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. यहां हम बताने जा रहे हैं कि बिहार और झारखंड में रंगों का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा. बिहार में कब मनाई जाएगी होली राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के विद्वत परिषद के अध्यक्ष पंडित राकेश मिश्रा ने बताया किने जानकारी दी कि सामान्यतः बनारस में होली एक दिन पहले मनाई जाती है, जबकि बनारस में होली के एक दिन बाद बिहार में इसका उत्सव मनाया जाता है. बिहार में होली चैत्र प्रतिपदा के दिन मनाई जाती है, जो कि 14 मार्च को दिन के 12:26 बजे से प्रारंभ हो रही है. इस संदर्भ में अनेक विद्वानों ने यह निर्णय लिया है कि 15 मार्च को उदया तिथि के अवसर पर होली का पर्व मनाया जाएगा. साल 2025 का पहला चंद्रग्रहण आज, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा यह दिन बिहार में चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को होली का त्योहार मनाया जाता है, और इसी दिन से नए मांगलिक वर्ष की शुरुआत होती है. मिथिला पंचांग के अनुसार, होली 15 मार्च को है. इस संदर्भ में, कई स्थानों पर लोग 14 और 15 मार्च को धूमधाम से होली का उत्सव मना रहे हैं. झारखंड में कब स्पोर्ट्सी जाएगी होली फाल्गुन की पूर्णिमा गुरुवार की सुबह 10:11 बजे से प्रारंभ हो चुकी है,और भद्रा भी उसी समय से शुरू हो गई है. भद्रा गुरुवार की रात 10:37 बजे तक बनी रहेगी. वहीं, 14 मार्च शुक्रवार को पूर्णिमा तिथि दोपहर 11:15 बजे तक ही रहेगी. 14 मार्च को उदयातिथि के अनुसार, पूर्णिमा दोपहर तक ही है, इसलिए इस वर्ष रंगोत्सव होली का आयोजन नहीं किया जाएगा. इस कारण, होली का पर्व झारखंड में 15 मार्च को मनाया जाएगा. आपको देश के कुछ हिस्सों में 14 मार्च तो कुछ हिस्सों में 15 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा. The post कब स्पोर्ट्सें होली ? बिहार और झारखंड में इस तारीख को बरसेगा रंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: बिहार में 36.7 डिग्री गर्मी की मार शुरू, अप्रैल-मई में कहर का हर रिकॉर्ड तोड़कर चलेगी लू

Bihar Weather: बिहार का मौसम अब सख्ती दिखाने लगा है. प्रदेश का तापमान मार्च के बीच में ही जिस तरह तेजी से ऊपर चढ़ रहा है. इससे आने वाले दिनों में प्रचंड लू की मार तय दिख रही है. गुरुवार को बक्सर जिले में तापमान सबसे अधिक दर्ज हुआ. बक्सर का तापमान 36.7 डिग्री दर्ज किया गया. औरंगाबाद का तापमान भी 36 डिग्री से ऊपर गया जबकि कई ऐसे जिले हैं जहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक रहा. बिहार के जिलों का तापमान… मौसम विज्ञान केंद्र पटना (IMD Patna) के अनुसार, बिहार के अधिकतर जिलों का तापमान गुरुवार को 30 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ. दरभंगा 32.4 डिग्री, छपरा 32.5 डिग्री, बेगूसराय 33.4 डिग्री, भागलपुर 32 डिग्री, बांका 35.1 डिग्री गया 35.6 डिग्री पटना 34.4 डिग्री तो पूर्णिया में 31.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. #अधिकतम #तापमान और #परिवर्तन पिछले 24 घंटा #बिहार जिलों से। pic.twitter.com/H3C1gG9Gnq — मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) March 13, 2025 रिकॉर्ड गर्मी पड़ने के आसार मार्च के मध्य में ही गर्मी के तेवर जिस तरह चढ़े हुए दिख रहे हैं उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रचंड लू की मार पड़ सकती है. अधिकतम तापमान में अब और बढ़ोतरी संभव है. इसबार अप्रैल और मई में हालात और खराब हो सकते हैं और गर्मी का रिकॉर्ड इसबार टूट सकता है. राज्य में अगले दो दिनों तक गर्मी और बढ़ने के आसार हैं. 16 मार्च को हल्की बारिश की संभावना जतायी जा रही है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार इसबार गर्मी में रात का तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री तक ऊपर जाने के आसार हैं जिससे रात में भी लोगों को तपिश का सामना करना पड़ सकता है. वहीं मौसम वैज्ञानियों का अनुमान है कि 16 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके कारण बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि यह राहत कुछ ही दिनों तक मिलेगी. उसके बाद गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ेगा. The post Bihar Weather: बिहार में 36.7 डिग्री गर्मी की मार शुरू, अप्रैल-मई में कहर का हर रिकॉर्ड तोड़कर चलेगी लू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नेशनल टी20 चैंपियनशिप से बाबर आजम ने नाम लिया वापस, पीसीबी को दिखाया आईना

Babar Azam: न्यूजीलैंड में होने वाली आगामी श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टी-20 टीम से बाहर किए गए पूर्व कप्तान बाबर आजम ने राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है. बाबर, मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज नसीम शाह को 16 मार्च से क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला के लिए टीम में नहीं चुना गया था. इन तीनों खिलाड़ियों को हालांकि वनडे टीम में बरकरार रखा गया है. टीम की घोषणा करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने संकेत दिया था कि केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल बाबर, रिजवान, नसीम इस सप्ताह फैसलाबाद में शुरू होने वाले राष्ट्रीय टी-20 में हिस्सा लेंगे. बाबर और नसीम ने हालांकि कार्यभार प्रबंधन और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए राष्ट्रीय टी-20 टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है. पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि अप्रैल के मध्य में पाकिस्तान सुपर लीग शुरू होने वाली है, इसलिए यह स्पष्ट है कि वे फ्रेंचाइजी लीग को प्राथमिकता दे रहे हैं. सूत्र ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की असंगत नीतियों को देखते हुए ये खिलाड़ी जानते हैं कि अगर वे पीएसएल में कुछ अच्छे प्रदर्शन करते हैं तो वे राष्ट्रीय टी20 टीम में वापस आ जाएंगे, जिससे सोशल मीडिया पर भी उनकी चर्चा होगी.’’ बाबर ने 2020 के बाद से कोई घरेलू प्रथम श्रेणी मैच नहीं स्पोर्ट्सा है. चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर अपनी तैयारियों में समय देना चाहते हैं. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बाबर किस तरह वापसी करते हैं.  WPL 2025: मुंबई लगातार दूसरी बार फाइनल में, अब दिल्ली से होगी खिताबी जंग युवराज और सचिन के धमाल के बाद गेंदबाजों का कहर, हिंदुस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर कटाया फाइनल का टिकट The post नेशनल टी20 चैंपियनशिप से बाबर आजम ने नाम लिया वापस, पीसीबी को दिखाया आईना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराब निर्माण और तस्करी की ड्रोन से रखी जा रही निगरानी

संवाददाता, पटना होली के दौरान अवैध शराब निर्माण पर रोक को लेकर मद्यनिषेध विभाग के साथ ही जिलों में खोले गये उत्पाद थाने लगातार सक्रिय हैं. शराब तस्करी रोकने के लिए शहरी क्षेत्र में भी ड्रोन की मदद ली जा रही है. दियारा क्षेत्र के साथ ही शहरों के होटल, रेस्तरां, ढाबा और लाइन होटलों के आसपास यह ड्रोन विशेष नजर रख रहे हैं. इसके लिए करीब 45 ड्रोन को लगाया गया है. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि पूरी कार्रवाई की मुख्यालय स्तर से माॅनीटरिंग की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शराब निर्माण और तस्करी की ड्रोन से रखी जा रही निगरानी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top