Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंटर की परीक्षा में 804 परीक्षार्थी हुए शामिल

बरवाडीह. इंटर की तीन परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण रही. प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों में इंटर के 804 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया. दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा में 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा का सफल आयोजन के लिए प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी टीम के प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज एवं अंचल अधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी राधे श्याम कुमार ने पुलिस बल के साथ प्रखंड में हो रहीं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय में सोमवार को दूसरी पाली इंटर की परीक्षा में 282 में 275 छात्र उपस्थित रहे. छिपादोहर स्थित संत मरियम विद्यालय में दूसरी पाली इंटर परीक्षा में 135 में 134 छात्र उपस्थित रहे. राजा मेदिनी राय इंटर कॉलेज में दूसरी पाली इंटर में 398 में से 395 छात्र शामिल रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इंटर की परीक्षा में 804 परीक्षार्थी हुए शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एक वर्ष तक जय संविधान कैंपेन चलायेगी कांग्रेस : के राजू

दौरा. कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू पहुंचे हजारीबाग फोटो कांग्रेस कार्यालय में प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का स्वागत हजारीबाग . कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि मैं पार्टी चलाने नहीं सेवा करने आया हूं. मैं कार्यकर्ताओं के प्रति जवाबदेह रहूंगा. कोई भी कार्यकर्ता मुझसे मिल कर सवाल कर सकता है. उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूती के लिए कई सुझाव दिये. उन्होंने कहा कि पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को भी मजबूत करना एवं उनका अधिकार देना जरूरी है, पार्टी के निर्णय में भी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को सम्मिलित करेंगे. प्रदेश प्रभारी श्री राजू हजारीबाग पहुंचे थे. उन्होंने जिला कमेटी और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश के संविधान की रक्षा कर सकती है. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को उनका अधिकार दिला सकती है. उन्होंने कहा कि आगामी एक वर्ष तक हम जय संविधान कैंपेन चलायेंगे. हम झारखंड के लोगों को प्रशासन की ओर से अच्छा शासन देंगे, ताकि सभी को उनका अधिकार मिल सके. संगठन के माध्यम से सभी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का काम करेंगे. झारखंड से लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के तहत नेताओं को आगे बढ़ने का काम करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा के झारखंड के प्रभारी के राजू के झारखंड आने से पार्टी एवं प्रशासन दोनों को मार्गदर्शन मिलेगा. एक और उनका प्रशासनिक अनुभव और दूसरी ओर लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य करने का अनुभव से पार्टी को ऊर्जा और गति मिलेगी, हमें संगठन को मजबूत करना है. मौके पर राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, बादल पत्रलेख, योगेन्द्र साव, जयप्रकाश भाई पटेल, डॉ आरसी मेहता, शहजादा अनवर, जयशंकर पाठक, विनोद कुशवाहा, सतीश पाल मुजंनी, शांतनु मिश्रा, रियाजउद्दीन अंसारी, भीम कुमार सहित कई लोग शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने की. संचालन मुन्ना पासवान व भागीरथ पासवान ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एक वर्ष तक जय संविधान कैंपेन चलायेगी कांग्रेस : के राजू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रभात फॉलोअप: पश्चिम बंगाल से झारखंड तक फैला मादक पदार्थों का जाल

राजमहल. पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा पर गंगा किनारे स्थित राजमहल और राधानगर थाना क्षेत्र मादक पदार्थों की तस्करी के लिए हमेशा चर्चा में रहा है. यह इलाका नशीले पदार्थों जैसे गांजा, ब्राउन शुगर और हेरोइन की तस्करी का गढ़ बन चुका है. तस्कर जलमार्ग का इस्तेमाल कर नावों के जरिए इन पदार्थों को अलग-अलग इलाकों में पहुंचा रहे हैं. हाल ही में पश्चिम बंगाल एसटीएफ की टीम ने मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र से तीन तस्करों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. इसके बाद झारखंड की साहिबगंज पुलिस भी तस्करों पर कार्रवाई के लिए तैयार हो गयी है. पुलिस की कार्रवाई के बावजूद तस्कर अपने धंधे को फलने-फूलने में लगे हुए हैं. वर्ष 2023 में हेरोइन के साथ गिरफ्तार एक युवक के मोबाइल फोन से पता चला कि पश्चिम बंगाल के कालियाचक के एक तस्कर नसीम शेख का नाम इस कारोबार से जुड़ा हुआ है. हालांकि, नसीम अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है. इसी तरह, ब्राउन शुगर के मामले में भी कालियाचक के तस्करों का नाम सामने आया है. झारखंड और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच समन्वय की कमी के कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है. अगर दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर काम करे, तो इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है. क्षेत्र में हेरोइन का बढ़ा प्रचलन, नशे का कारोबार जोरों पर राजमहल क्षेत्र में हेरोइन का प्रचलन तेजी से बढ़ा है. जुलाई 2023 में समशूल हक नामक एक व्यक्ति को 7.56 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था. उसके फोन की जांच से पता चला कि उसने कालियाचक के नसीम शेख से ऑनलाइन पैसे लेकर हेरोइन मंगायी थी. इसके अलावा, राजमहल पुलिस ने 42 किलो गांजा बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और कूच बिहार से आने वाले गांजे की इस इलाके में भारी मांग है, जिसकी कीमत 13 से 15 हजार रुपये प्रति किलो तक है. क्या कहते हैं एसपी क्षेत्र में मादक पदार्थ के व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए साहिबगंज पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. सीमावर्ती राज्य के पुलिस से भी समन्वय स्थापित कर तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है और आगे भी की जायेगी. पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों में जलमार्ग व सड़क मार्ग पर भी पैनी नजर है. अमीत कुमार सिंह, एसपी, साहिबगंज डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रभात फॉलोअप: पश्चिम बंगाल से झारखंड तक फैला मादक पदार्थों का जाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Punjab Politics: बाजवा का दावा- बीजेपी के संपर्क में भगवंत मान, AAP के 32 MLA कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

Punjab Politics: पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के 32 विधायक पाला बदलने के लिए उनके संपर्क में हैं. इधर बाजवा के दावे पर पंजाब प्रशासन के मंत्री और AAP विधायक अमन अरोड़ा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा- “बाजवा ने BJP में शामिल होने के लिये ‘पहले से ही बुकिंग’ करवा रखी है.” बाजवा का दावा- बीजेपी के संपर्क में भगवंत मान बाजवा ने दावा किया कि पंजाब के मुख्मयंत्री भगवंत मान बीजेपी के संपर्क में हैं. उन्होंने दावा किया, “जैसे ही अरविंद केजरीवाल उन्हें हटाने का फैसला करेंगे, मान अपना सामान उठा कर उनके साथ BJP चले जायेंगे.” पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता बाजवा ने दावा किया कि उन्होंने अपने 45 वर्ष के नेतृत्वक अनुभव में, उन्होंने कभी कोई गलत बयान नहीं दिया. कांग्रेस नेता ने दावा किया, “मैं यह एक बार फिर से बोल रहा हूं, 32 विधायक मेरे संपर्क में हैं. न केवल विधायक बल्कि मंत्री भी मेरे संपर्क में हैं. अमन अरोड़ा को भी इसकी जानकारी है.” अमन अरोड़ा ने बाजवा पर किया पलटवार पंजाब के कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने बाजवा पर हमला करते हुए पलटवार किया और दावा किया कि विपक्ष का नेता जल्दी ही भाजपा में शामिल होंगे. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “बाजवा जी का भाजपा में शामिल होना लगभग निश्चित है. उन्होंने भाजपा के साथ अपनी अग्रिम बुकिंग कर ली है.” अरोड़ा ने कहा, “कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बाजवा से यह पूछना चाहिए कि वह कुछ दिन पहले बेंगलुरु में क्या कर रहे थे और भाजपा के किन वरिष्ठ नेता से उन्होंने मुलाकात की थी.” The post Punjab Politics: बाजवा का दावा- बीजेपी के संपर्क में भगवंत मान, AAP के 32 MLA कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JKPSC CCE 2024: जेकेपीएससी सीसीई परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

JKPSC CCE 2024: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर 1 और 2 के लिए अनंतिम आंसर की जारी कर दी है. आयोग द्वारा जारी ताजा नोटिस के अनुसार, जेकेपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर-1 और 2 की उत्तर कुंजी अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. इस दिन तक डाउनलोड कर सकेंगे आंसर की ? आयोग ने आंसर की जारी करने के साथ ही इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 27 फरवरी, 2025 निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को आपत्ति के लिए 500 रुपये का शुल्क सीओई, जेकेपीसी के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करना होगा. यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो आपत्ति शुल्क वापस कर दिया जाएगा. क्या है चयन प्रक्रिया ? उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दौर में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण शामिल हैं. प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार न्यूनतम योग्यता अंकों के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करके मुख्य परीक्षा में बैठ सकते हैं. सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार परीक्षा में छह बार और अन्य श्रेणी के उम्मीदवार नौ बार उपस्थित हो सकते हैं. Naya Vichar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले Also Read: Success Story: राशन दुकानदार की बेटी बनी पायलट, सपनों की उड़ान के लिए पिता ने बेच दी थी जमीन The post JKPSC CCE 2024: जेकेपीएससी सीसीई परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्रिप्टोकरेंसी में सबसे बड़ी सेंध! Bybit से 1.24 लाख करोड़ रुपये से अधिक की चोरी, जानें पूरा मामला

Bybit: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वालों के लिए एक बड़ा झटका है. दुबई स्थित क्रिप्टो एक्सचेंज Bybit हाल ही में एक बड़े साइबर हमले (Crypto Hack) का शिकार हुआ. इस हमले में 1.5 बिलियन डॉलर (1,24,500 करोड़ रुपये) की डिजिटल संपत्ति चोरी कर ली गई. इसे अब तक की सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरी (Biggest Crypto Heist) बताया जा रहा है. इस घटना के बाद Ethereum (ETH) की कीमत में गिरावट आई और बाजार में भारी उथल-पुथल मच गई. आइए, इस बड़े क्रिप्टो हैक से जुड़ी पूरी जानकारी जानते हैं. ऐसे हैक हुआ Bybit Crypto दुबई की क्रिप्टो एक्सचेंज Bybit ने जानकारी दी है कि हैकर्स ने Ethereum (ETH) के कोल्ड वॉलेट को निशाना बनाया. कोल्ड वॉलेट आमतौर पर ऑफलाइन स्टोरेज सिस्टम होते हैं, जो क्रिप्टो एसेट्स को सुरक्षित रखने के लिए बनाए जाते हैं. इस बार हैकर्स ने सुरक्षा को भेदते हुए ETH टोकन को कई वॉलेट्स में ट्रांसफर किया और तेजी से लिक्विडेट कर दिया. इस साइबर हमले के बाद, Ethereum की कीमत 4% तक गिर गई, जिससे बाजार में घबराहट फैल गई और निवेशकों ने Bybit से फंड निकालना शुरू कर दिया. Bybit का क्या कहना है? Bybit के CEO बेन झोउ (Ben Zhou) ने कहा कि सभी प्रभावित यूजर्स को पूरा मुआवजा दिया जाएगा. उसने कहा कि Bybit के अन्य कोल्ड वॉलेट पूरी तरह से सुरक्षित हैं. विदड्रॉल सेवाएं पहले की तरह चालू हैं और कंपनी के पास पर्याप्त फंड मौजूद है. Bybit ने इस मामले की जानकारी साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों और ब्लॉकचेन एनालिटिक्स कंपनियों को दी है, जो हैकर्स के वॉलेट को ट्रैक करने में जुटी हैं. Bybit Crypto Hack के पीछे कौन है? ब्लॉकचेन सिक्योरिटी फर्म Elliptic के अनुसार, इस हमले के पीछे उत्तर कोरिया का ‘Lazarus Group’ हो सकता है. Lazarus Group एक स्टेट-स्पॉन्सर्ड हैकिंग ग्रुप है, जो पहले भी कई बड़े क्रिप्टो हैक्स को अंजाम दे चुका है. इस ग्रुप ने अरबों डॉलर की क्रिप्टो चोरी की है, जिसे गैरकानूनी गतिविधियों और हथियार कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. Bybit ने तोड़ा चोरी का रिकॉर्ड क्रिप्टोकरेंसी में सबसे बड़ी सेंध! Bybit से 1. 24 लाख करोड़ रुपये से अधिक की चोरी, जानें पूरा मामला 2 Premium Story: शेयर से इनकम पर लगने वाला है तगड़ा टैक्स, बहाना ऐसा कि आप कुछ बोल नहीं पाएंगे क्या करें क्रिप्टो निवेशक? अगर आप क्रिप्टो में निवेश करते हैं, तो इन सुरक्षा उपायों को अपनाएं. कोल्ड वॉलेट में स्टोर करें: अपने क्रिप्टो एसेट्स को कोल्ड वॉलेट (Cold Wallet) में रखें, ताकि ऑनलाइन हैक्स से बचा जा सके. 2FA (Two-Factor Authentication) चालू करें: अपने अकाउंट में दुहरी सुरक्षा (2FA Authentication) अनिवार्य करें. संदिग्ध लिंक और फिशिंग से बचें: किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और हमेशा सिक्योर एक्सचेंज प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें. एक्सचेंज वॉलेट में बहुत अधिक फंड न रखें: अपनी क्रिप्टोकरेंसी को एक्सचेंज वॉलेट में सीमित मात्रा में ही रखें. Premium Story: Mughal Harem Stories : शाहजहां ने अपनी बेटी जहांआरा के प्रेमियों को दी थी रूह कंपाने वाली मौत The post क्रिप्टोकरेंसी में सबसे बड़ी सेंध! Bybit से 1.24 लाख करोड़ रुपये से अधिक की चोरी, जानें पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत से मिली करारी हार, अब कोचिंग स्टाफ पर गिरेगी गाज, बड़े एक्शन की तैयारी में पीसीबी

Champions Trophy 2025: दुबई में आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिंदुस्तान के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बड़े एक्शन की तैयारी में है. पीसीबी अंतरिम मुख्य कोच आकिब जावेद और कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार है. हिंदुस्तान ने ग्रुप ए के मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया और कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने मौजूदा टीम की गुणवत्ता में कमी की आलोचना की. शोएब अख्तर, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, सलमान बट, वसीम अकरम और वकार यूनुस सभी ने चैंपियंस ट्रॉफी में टीम में विकल्पों की कमी और रक्षात्मक स्पोर्ट्स की कमी की बात कही है. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद होगा बड़ा बदलाव समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी के बाद आकिब जावेद अंतरिम मुख्य कोच के पद से मुक्त हो जाएंगे. सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘जाहिर है, चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के प्रदर्शन को लेकर आलोचना हो रही है. बोर्ड ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि टीम के पास अलग-अलग मुख्य कोच होंगे (लाल और सफेद गेंद वाली टीमों के लिए), लेकिन एक बात तय है कि चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद अब मौजूदा सपोर्ट स्टाफ में बदलाव किया जाएगा. लेकिन जिस तरह से बोर्ड पिछले साल से कोच और चयनकर्ता बदल रहा है, इन पदों के लिए अन्य उम्मीदवारों को ढूंढना एक चुनौती होगी.’ कभी देश की आवाज रही कांग्रेस, आज अपने नेताओं को सहेज नहीं पा रही, क्या है वजह? क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण पीसीबी मुख्य कोच पद के लिए पूर्व खिलाड़ियों पर विचार करेगा पीसीबी अब मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालने के लिए पूर्व खिलाड़ियों की तलाश कर रहा है. पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने गैरी कर्स्टन के इस्तीफे के बाद आकिब को व्हाइट-बॉल टीम के लिए अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया था. जेसन गिलेस्पी के लाल गेंद के कोच के पद से इस्तीफा देने के बाद आकिब को टेस्ट टीम की भी कमान संभालने के लिए कहा गया. हालांकि वह पीसीबी की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए. टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गया है पाकिस्तान सूत्र ने कहा, ‘कर्स्टन और गिलेस्पी के इस्तीफे के बाद पीसीबी को विदेशी कोचों के लिए कोई विकल्प नहीं मिलेगा, इसलिए संभवतः पीसीबी इस पद के लिए पूर्व खिलाड़ियों पर विचार करेगा.’ हिंदुस्तान से हार के साथ, गत चैंपियन पाकिस्तान आठ टीमों के टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गया है. वहीं, हिंदुस्तान सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के साथ क्वालीफाई कर सकता है. बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमों को दो-दो हार का सामना करना पड़ा है. Champions Trophy The post हिंदुस्तान से मिली करारी हार, अब कोचिंग स्टाफ पर गिरेगी गाज, बड़े एक्शन की तैयारी में पीसीबी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाशिवरात्रि के दिन देवघर में ऐसे होगा शिव-पार्वती का विवाह, बाबा की होगी चतुष्प्रहर पूजा

Maha Shivratri 2025 in Deoghar| देवघर, संजीव मिश्रा : बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग को कामनालिंग के नाम से भी जाना जाता है. यहां शिव और शक्ति दोनों विराजमान हैं. फाल्गुन चतुर्दशी तिथि यानी शिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ की चतुष्प्रहर पूजा की जाती है. विग्रह पर माता को सिंदूर अर्पित करने की खास परंपरा का निर्वहन कर बाबा का विवाह संपन्न कराया जाता है. इस पूजा में बाबा भोलेनाथ को दूल्हे की तरह सजाया जाता है. बिल्बपत्र से सरदार पंडा विग्रह पर माता को सिंदूर अर्पित करते हैं. इससे पहले मंदिर में पारंपरिक बारात भी निकाली जाती है. विशेष पूजा के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से तैयारी कर ली गयी है. इधर, महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जलार्पण के लिए करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. मंदिर प्रशासन से इस दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष तैयारी कर ली है. भोलेनाथ बनेंगे दूल्हा, लोगों में अभी से है उल्लास बुधवार को महाशिवरात्रि है. भगवान भोलेनाथ की आराधना का दिन. बाबा मंदिर में इस दिन खास परंपरा का निर्वहन होता है. शिवरात्रि के दिन बाबा बैद्यनाथ की शृंगार पूजा नहीं होती. इस दिन विशेष चतुष्प्रहर पूजा का आयोजन किया जायेगा और बाबा भोलेनाथ इस विशेष पूजा में दूल्हा बनेंगे तथा विग्रह पर सिंदूर अर्पित कर बाबा का विवाह होगा. महाशिवरात्रि से पहले आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगाया देवघर. फोटो : नया विचार बुधवार को सुबह 4 बजे के बाद भक्त कर सकेंगे जलार्पण महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा की पूजा-अर्चना करने के लिए भारी संख्या में भक्त आने लगे हैं. शहर के मुहल्ले उत्तर प्रदेश और बिहार के भक्तों से भरते जा रहे हैं. बुधवार को बाबा का पट खुलने के साथ दैनिक पूजा के बाद सुबह करीब 4 बजे से आम भक्तों के लिए जलार्पण शुरू हो जायेगा. रात के करीब साढ़े 9 बजे तक जलार्पण जारी रहेगा. इस दौरान शाम में होने वाली बाबा भोलेनाथ की शृंगार पूजा नहीं होगी. रात साढ़े 9 बजे मंदिर की सफाई के बाद पट बंद कर दिया जायेगा. जब पड़ोसियों को भी जिंदा जलाने और नाखूनों से नोंचकर मारने में लोगों ने नहीं किया संकोच! विग्रह पर माता को सिंदूर अर्पित करेंगे सरदार पंडा महाशिवरात्रि के दिन परंपरा के अनुसार, बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा के लिए रात 10 बजे पारंपरिक बारात निकलेगी. इसके साथ निकास द्वार से पुजारी, आचार्य और परंपरा से जुड़े लोग पूजन सामग्री के साथ बाबा मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश करेंगे. उपचारक भक्ति नाथ फलाहारी की अगुवाई में आचार्य गुलाब पंडित पुजारी के तौर पर सरदार पंडा श्रीश्री गुलाबनंद ओझा को चतुष्प्रहर पूजा कराऐंगे. सबसे पहले सरदार पंडा रात में होने वाली चतुष्प्रहर पूजा का संकल्प लेंगे. उसके बाद बाबा को गंगा जल, गुलाब जल से स्नान कराने के बाद अलग-अलग मिट्टी के घड़े में रखे गये जल से स्नान कराया जायेगा. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बाबा और मां पार्वती को दूल्हा-दुल्हन की तरह सजाया जायेगा इस दौरान बाबा को दूध, दही, शक्कर, शहद आदि अर्पित कर पूजा की जायेगी. सभी पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद बाबा को पुनः मलमल के कपड़े से साफ कर धोती, चादर आदि अर्पित किया जायेगा. इसके बाद चावल, डाभ, बेल, धतूरा, भष्म आदि चढ़ाने के बाद बाबा को माला पहनाकर दूल्हा बनाया जायेगा. इसके बाद बाबा के विग्रह पर माता के नाम से साड़ी के अलावा शृंगार की अलग-अलग सामग्रियां अर्पित की जायेंगी. बाबा और उनके विग्रह पर इत्र छिड़का जायेगा. ठीक वैसे ही जैसे विवाह से पहले दूल्हा-दुल्हन को तैयार किया जाता है. इसके बाद बेलपत्र से सरदार पंडा विग्रह पर माता को सिंदूर अर्पित करेंगे. इस दौरान गर्भगृह बाबा और माता के जयकारे से गूंज उठेगा. इस तरह से पहले प्रहर की पूजा संपन्न होगी. इसी तरह चार बार बाबा की पूजा की जायेगी. यह पूजा सुबह के करीब साढ़े 3 बजे तक जारी रहेगी. उसके तुरंत बाद आम भक्तों के लिए जलार्पण प्रारंभ हो जायेगा. देवघर में बनाये गये हैं बड़े-बड़े तोड़ण द्वार बनाये गये हैं. फोटो : नया विचार ढोल की थाप पर नाचेंगे बारात में शामिल लोग बाबा मंदिर में सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप बाबा की पारंपरिक बारात निकाली जायेगी. यह बारात बाबा मंदिर परिसर स्थित भीतरखंड कार्यालय से निकाली जायेगी. बारात की तैयारी रात 9 बजे से शुरू हो जायेगी. बारात में दर्जनों ढोल-नगाड़े बजाने वाले शामिल होंगे. ढोल की थाप पर लोग बाबा की बारात में नाचते दिखेंगे. उसके बाद बाबा मंदिर कर्मचारी शरू राउत मशाल जलाकर बारात निकालने की तैयारी करेंगे. सारी तैयारी के बाद मशाल के साथ सरदार पंडा की अगुवाई में पूजन सामग्री के साथ भीतरखंड से पारंपरिक बारात निकाली जायेगी. हर प्रहर की पूजा सामग्री को अलग-अलग रखा जायेगा इस बारात में सरदार पंडा के खास माने-जाने वाले कर्मी सिगदार और भंडारी अपने हाथों में पूजा सामग्री लेकर बारात में चलेंगे. यह बारात मशाल और ढोल-नगाड़े की थाप पर भीतरखंड से निकलकर मंदिर परिसर से बाबा मंदिर के निकास द्वार पर पहुंचेगी. निकास द्वार पर द्वारी परिवार की ओर से बाबा का पट खोलकर कड़ी सुरक्षा घेरे में सबसे पहले सरदार पंडा को गर्भ गृह में प्रवेश कराया जायेगा. उसके बाद पूजन सामग्री ले जाकर मंझला खंड में रखा जायेगा. हरेक प्रहर की पूजा सामग्री को अलग-अलग रखा जायेगा. इसे भी पढ़ें सतर्कता ही साइबर अपराध से सुरक्षा की कुंजी, धनबाद में बोले डीएसपी संजीव कुमार साइबर ठगों के गेमिंग ऐप के जाल में फंसा युवक, दांव पर लगा दी रिश्तेदार के जीवन भर की कमाई Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि से पहले बाबा बैद्यनाथ और मां पार्वती मंदिर के शिखर से उतारे गये पंचशूल 24 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें The post महाशिवरात्रि के दिन देवघर में ऐसे होगा शिव-पार्वती का विवाह, बाबा की होगी चतुष्प्रहर पूजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में बॉलीवुड स्टार की डुबकी, आस्था में डूबीं कैटरीना कैफ, सोनाली बेंद्रे और रवीना टंडन

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में आम श्रद्धालुओं के साथ बॉलीवुड स्टार का आना जारी है. सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता अभिनेता अक्षय, उनकी पत्नी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, कैटरीना कैफ और रवीना टंडन ने संगम में डुबकी लगाई. अस्था में डूबीं कैटरीना कैफ, चिदानंद सरस्वती के साथ वितरित किया प्रसाद बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ संगम में डुबकी लगाने के बाद परमार्थ निकेतन शिविर में स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया. उसके बाद शाम में लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया. कैटरीना भजन में भी शामिल हुईं. Katrina kaif mahakumbh #WATCH | Uttar Pradesh: Actor Katrina Kaif attends evening bhajan, led by Parmarth Niketan Ashram President Swami Chidanand Saraswati, in Prayagraj.#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/OscTpJywoV — ANI (@ANI) February 24, 2025 परमार्थ निकेतन पहुंचीं रवीना टंडन बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के बाद परमार्थ निकेतन पहुंची. जहां उन्होंने स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती से मिलकर आर्शीवाद लिया. रवीना ने कहा- “मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं इस बार यहां आ सकी. मैं वास्तव में बहुत खुश और आभारी हूं. मैंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया.” Raveena tandon संगम में स्नान के बाद क्या बोले अक्षय कुमार संगम में स्नान के बाद अक्षय कुमार ने कहा, “मैंने खूब आनंद लिया. इस बार की व्यवस्था बहुत शानदार है. मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने इतनी बेहतरीन व्यवस्था करवाई.” सोनाली बेंद्रे ने सपरिवार त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद कहा, “महाकुंभ में आकर उन्हें अपार शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ. इस दिव्य आयोजन में शामिल होकर हिंदुस्तानीय संस्कृति एवं आध्यात्मिकता को और उन्होंने करीब से महसूस किया.” The post Mahakumbh 2025: महाकुंभ में बॉलीवुड स्टार की डुबकी, आस्था में डूबीं कैटरीना कैफ, सोनाली बेंद्रे और रवीना टंडन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किसान सम्मान समारोह: पीएम ने 9.80 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 22,000 करोड़ रुपये, लालू यादव पर बोला हमला

किसान सम्मान समारोह, ललित किशोर मिश्रा: सिल्क सिटी भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाम लिये बिना लालू यादव-राबड़ी देवी पर निशाना साधा. मोदी ने कहा-‘जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं, वे कभी किसानों की स्थिति नहीं बदल सकते. कांग्रेस हो या जंगलराज वाले, इनके लिए किसान कल्याण कोई मायने नहीं रखता. जंगलराज वाले को हमारी धरोहर और आस्था से नफरत है. महाकुंभ हिंदुस्तान की एकता व समरसता का महोत्सव है. यूरोप की जनसंख्या से भी अधिक लोग इसमें डुबकी लगा चुके हैं. जंगलराज वाले महाकुंभ को गाली दे रहे हैं. ऐसे लोगों को बिहार कभी माफ नहीं करेगा.’ पीएम मोदी सोमवार को भागलपुर स्थित हवाई अड्डा मैदान में आयोजित किसान सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. मोदी ने कहा-‘कांग्रेस शासन ने बिहार को बदनाम किया, लेकिन अब बिहार का वही शान होगा, जो पहले रहा था.’ किसान सम्मान समारोह में पीएम मोदी ने डीबीटी माध्यम से किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त के रूप में देश भर के 9.80 करोड़ किसानों के खाते में 22,000 करोड़ रुपये भेजे. मंच पर मौजूद नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में किसानों का तेजी से विकास पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र में एनडीए व बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में किसानों का तेजी से विकास हो रहा है. छह वर्ष पूर्व फरवरी-2019 में किसान सम्मान निधि की योजना की शुरुआत हुई थी. आज 19वीं किस्त भागलपुर से जारी की गयी है. हमारी प्रशासन किसानों की भलाई के लिए काम करती है. यूरिया व डीएपी के 12 लाख करोड़ रुपये किसानों के जेब से जाने थे वो केंद्र प्रशासन ने बजट से दिये हैं. यूरिया व डीएपी किसानों को काफी सस्ते में दिया जाता है. अगर एनडीए की प्रशासन नहीं रहती तो यूरिया व डीएपी की कालाबाजारी होती. पीएम ने कहा कि कोरोना के समय में भी किसानों को परेशानी का सामना करना नहीं पड़ा. समारोह में मंच पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व बिहार प्रशासन के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल, बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडेय, राज्य के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह आदि खास तौर से मौजूद थे. पीएम मोदी का स्वागत बिहार में कृषि रोड मैप लागू करने से उत्पादन बढ़ा : सीएम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह गौरव की बात है कि आज किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के खाते में जा रही है. बिहार में कृषि रोड मैप लागू करने से उत्पादन बढ़ा है. मछली उत्पादन में बिहार आज आत्मनिर्भर है. केंद्र प्रशासन के बजट में उद्योग, सड़क, बाढ़ नियंत्रण व पर्यटन को बढ़ावा मिला है. अब ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और मखाना बोर्ड की स्थापना का प्रावधान भी बजट में किया गया है. कुमार ने भी लालू-राबड़ी प्रशासन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा-उनकी प्रशासन में बिहार का 28,000 करोड़ का बजट हुआ करता था, आज यह बढ़कर 3,00,000 करोड़ से अधिक का हो गया है. उनकी प्रशासन में न सड़क अच्छी थी, न बिजली की आपूर्ति, न ही विधि व्यवस्था. मुश्किल से आठ घंटे बिजली मिलती थी. एक समय था, जब एनडीए की प्रशासन नहीं थी, उस समय शाम को भी लोगों का घर से निकलना मुश्किल था. जो मुस्लिम का वोट लेते थे, वो हिंदू-मुस्लिम के बीच लड़ाई करवाते थे.प्रगति यात्रा में मैंने विभिन्न जिलों में जाकर कमियां देखी हैं. इसे दूर करने के लिए काम करेंगे. एनडीए ने छोटे किसानों की किस्मत बदल दी है : शिवराज इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि एनडीए की प्रशासन में छोटे किसानों कह किस्मत बदल रही है. आज का दिन किसानों के लिए होली-दीपावली है. एनडीए की प्रशासन में किसानों को सस्ते दामों में यूरिया व डीएपी मिल रहा है. किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराये जा रहे हैं. मखाना बोर्ड की स्थापना की जा रही है. उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम लगातार काम कर रहे हैं. नीतीश कुमार पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को बताया लाडला मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचते ही पीएम मोदी अपने चिरपरिचित अंदाज में सबसे पहले कहा-यहां के माय, बहिन सनी को प्रणाम करे छिये. महाकुंभ के समय मंदार की धरती पर आना और इस योजना को किसानों को देना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लाडला मुख्यमंत्री कह कर संबोधित किया. उन्होंने कहा-हमारे लाडले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी हैं. इनके नेतृत्व में बिहार का काफी विकास हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति पीएम मोदी के लाडले संबोधन से पूरी सभा में तालियों से गूंज उठी. पीएम मोदी से हाथ मिलाते सीएम नीतीश हम साथ-साथ हैं किसान सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एंट्री अनोखे अंदाज में हुई. पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार खुली जीप में सवार होकर सभा स्थल पर पहुंचे. यह देखकर चारों तरफ मोदी-मोदी और नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे गूंज उठे. लोगों ने पूरे जोश-उत्साह के साथ हाथ हिलाकर दोनों का अभिनंदन किया. पीएम मोदी व सीएम नीतीश ने भी हाथ जोड़कर किसानों व आम लोगों का अभिवादन किया. इसे भी पढ़ें: ‘मैं 365 दिन में 300 दिन मखाना जरुर खाता हूं’ पीएम मोदी ने मखाना को बताया सुपर फूड Viral Video: आर्केस्ट्रा में दबंग युवकों ने की खुलेआम फायरिंग, डर गए लोग, वीडियो हुआ वायरल The post किसान सम्मान समारोह: पीएम ने 9.80 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 22,000 करोड़ रुपये, लालू यादव पर बोला हमला appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top