Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मैथिली लघु फिल्म के उभरते निर्देशक हैं प्रभाकर, खत्म होती परंपरा पर बनाते हैं फिल्म

Maithili Films: पटना. मैथिली फिल्मों का संसार अभी भी काफी छोटा है. मैथिली में कम फिल्में बनती हैं, लेकिन अच्छी फिल्में बनती हैं. मैथिली में स्क्रिप्ट तो है, लेकिन फिनांसर नहीं है. ऐसे में फीचर फिल्म से बेहतर लघु फिल्मों का भविष्य है. यह कहना है मैथिली में कई लघु फिल्में बना चुके निर्देशक प्रभाकर झा की. प्रभाकर झा की नयी फिल्म गोनू झा अभी चर्चा में है. रसनचौकी जैसी मैथिली लघु फिल्म से ख्याति पा चुके प्रभाकर झा कहते हैं कि वो खत्म होती परंपराओं पर फिल्म बनाते हैं. उनकी फिल्मों में एक संदेश होता है. मैथिली लघु फिल्म छठिहार से शुरू किया था सफर फिल्म निर्देशन में मास्टर डिग्री रखनेवाले प्रभाकर झा की पहली मैथिली लघु फिल्म छठिहार थी. इस फिल्म में वो ध्वनि प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे को छूआ था. स्त्री सशक्तीकरण पर उनकी मैथिली लघु फिल्म इज्जतघर को राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा मिली थी. प्रभाकर कहते हैं कि वो एक सीरीज में फिल्में बना रहे हैं. आमक कलम उनके सीरीज की तीसरी फिल्म थी, जो एक बगान के घर-आंगन बनने की कहानी कहती है. हाल ही में उनकी फिल्म रसनचौकी आयी है, जिससे उनकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर एक उभरते हुए निर्देशक के रूप में बनी है. रसनचौकी ने दिलायी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान जगमोहन कपूर जैसे पटकथा लेखक के साथ काम कर चुके प्रभाकर झा मैथिली के अलावा कन्नर और हिंदी फिल्म इंटस्ट्री में भी काम कर चुके हैं. बतौर निर्देशक गोनू झा उनकी पांचवीं फिल्म होगी. रसनचौकी की सफलता पर प्रभाकर झा कहते हैं,”हम लोगों ने इस फिल्म को बहुत दिल से बनाया था. मन में थी कि इस विषय को लोगों तक लाया जाये. रसनचौकी न केवल खत्म होती परंपरा को दिखाती है, बल्कि क्यों खत्म हो रही है, उसकी भी कहानी है”. अपनी अगली फिल्म गोनू झा के संबंध में प्रभाकर कहते हैं,”यह फिल्म इस इलाके की ज्ञान परंपरा की कहानी है. हमारी फिल्म गोनू झा के चरित्र को पहली बार फिल्म के माध्यम से लाने की कोशिश है.” Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव The post मैथिली लघु फिल्म के उभरते निर्देशक हैं प्रभाकर, खत्म होती परंपरा पर बनाते हैं फिल्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे 245 किलो मीटर होगा, 21 ब्रिज, 9 आरओबी समेत जानें और क्या होगा

पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के एलाइनमेंट को लेकर सांसद दिनेश चंद्र यादव ने रविवार को अपने आवास पर मीडिया को विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बहु प्रतीक्षित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे का एलाइनमेंट अब फाइनल हो चुका है. इसकी लंबाई 244.93 किलोमीटर होगी. जबकि इस पर अनुमानित लागत 18 हजार करोड़ से अधिक होगी. इसके लिए 90 मीटर चौड़ा जमीन अधिग्रहण होगा. इस एक्सप्रेस वे में 21 बड़े पुल एवं 140 लघु पुल सहित नौ आरओबी व 21 इंटरचेंज बनेंगे. इसका निर्माण कार्य मीर नगर सराय से तीन किलोमीटर दक्षिण हाजीपुर-मुजफ्फरपुर फोरलेन एनएच 22 से शुरू होगा. जो राजा पाखर के उत्तर से लक्ष्मणपुर के दक्षिण से, पीड़ापुर जंदाहा से उत्तर, सारंगपुर सरायरतन के बीच से एनएच 322 से गुजरेगी. यह सड़क चंदचोर होते चेता नार्थ के दक्षिण से, जहांगीरपुर रोसरा के बीच से देवधा, औरा, सिरसिया के उत्तर से, कुशेश्वर स्थान के दक्षिण से रकठी के दक्षिण से सहरसा जिला के पश्चिमी सीमा राजनपुर बधवा से दो-तीन किलोमीटर दक्षिण से, खोजूचक एनएच 231 के ऊपर से सोनबरसा कचहरी, बागरोली के बीच से लगमा भवटिया के बीच से खोजरहा से तीन-चार किलोमीटर उत्तर से मंगवार जेम्हरा के बीच से रेशना, अरार के बीच से एनएच 106 होते बभनगामा, बिहारीगंज मुरलीगंज एसएच 92 से सुखसेना के दक्षिण से बड़हरा कोठी के उत्तर से दमेली होते कजरी नढ़ी से वनभाग के तीन किलोमीटर पश्चिम से पूर्णियां शहर के उत्तर से कस्बा पूर्णिया के बीच होते कस्बा गुलाबबाग के बीच एनएच 57 फोर लेन सड़क से गुजर कर चांद भट्टी, गुलाबबाग से तीन किलोमीटर पूरब, गुलाबबाग किशनगंज फोरलेन में मिलेगी. उन्होंने कहा कि इससे बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा. मौके पर जदयू वरिष्ठ नेता अंजुम हुसैन, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव, अमर यादव, रेवती रमण सिंह, डॉ लुत्फुल्लाह, मो शमशाद आलम सहित अन्य मौजूद थे. ये भी पढ़ें.. प्रधानमंत्री के बिहार दौरे से पहले किसानों ने पीएम से किसान राशि बढ़ाने की कर दी मांग, जानें कब आयेगा 19वीं किस्त The post पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे 245 किलो मीटर होगा, 21 ब्रिज, 9 आरओबी समेत जानें और क्या होगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :पंचमुखी शिक्षा से लोगों को जोड़ने का अभियान : ललन शर्मा

एकल अभियान के राष्ट्रीय सचिव पहुंचे देवरी गिरिडीह के खंडोली व बरवाडीह में संचालित हैं ग्राम उत्थान संसाधन केंद्रएकल विद्यालय अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख ललन शर्मा रविवार को देवरी के गादीधाम स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी पहुंचे. उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से देश के सर्वांगीण विकास के लिए 1988 से पंचमुखी शिक्षा से लोगों को जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है. अभियान का शुरुआत झारखंड के सुदूरवर्ती गांवों से हुआ था. आज पूरे देश में एक लाख दो हजार गांवों में सफल रूप से संचालित है. कहा कि देश जब से गुलाम बना था, तब से यहां की संस्कृति व शिक्षा पद्धति को पाठ्यक्रम से हटा दिया गया था. शिक्षा व स्वावलंबन के अभाव में युवाओं का गांव से पलायन हो रहा है. देश की मूल संस्कृति लाने का प्रयास श्री शर्मा ने कहा कि श्री हरि सत्संग व एकल विद्यालय अभियान के माध्यम से देश के सभी प्रांतों के साढ़े चार लाख गांवों में यह कार्यक्रम चला कर यहां की मूल संस्कृति को वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है. गिरिडीह के खंडोली व बरवाडीह में ग्राम उत्थान संसाधन केंद्र संचालित है, जहां युवाओं को कंप्यूटर, सिलाई, जैविक खाद का प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जा रहा है. कहा कि रसायनिक विधि से कृषि कार्य होने से जमीन की उर्वरता समाप्त होती जा रही है. साथ ही तालाब, पोखर, कुआं आदि का जलस्रोत नीचे जा रहा है. किसानों को गौ पालन कर जैविक विधि से खेती करने से ही जमीन की उर्वरा शक्ति वापस आ सकेगी एवं भूमिगत जलस्रोत का स्तर नीचे जाने से रुक सकेगा. उन्होंने गाय, बैल का पालन कर जैविक खेती के लिए लोगों को प्रेरित किया. मौके पर जिप सदस्य विनय कुमार शर्मा, शालीग्राम दास, मदन मोहन दास, कामेश्वरी राय, अजीत राय, सच्चिदानंद तिवारी आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :पंचमुखी शिक्षा से लोगों को जोड़ने का अभियान : ललन शर्मा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :20 दिवसीय बाइक रिपेयरिेंग प्रशिक्षण शिविर का समापन

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 35 वीं वाहिनी चतरो कैंप का 20 दिवसीय बाइक रिपेयरिंग शिविर का समापन रविवार को बेड़ोडीह में हुई. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक केदार हाजरा ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र व टूल किट्स दिया. कहा कि मानव कल्याण कार्यक्रम के तहत एसएसबी के कार्य सराहनीय है. क्षेत्र के युवाओं को रोजगार सृजन के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इससे युवा आत्मनिर्भर बन सकेंगे. निरीक्षक सत्यनारायण बेहेरा ने बताया कि एसएसबी समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम चलाता है. बाइक रिपेयरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करनेवाले युवा आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ समाज के विकास में योगदान देंगे. कार्यक्रम में बेड़ोडीह पंचायत के मुखिया लाला अशोक कुमार, पंचायत सचिव राधेश्याम राणा, जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय चतरो के प्रधानाध्यापक अजय कुमार राय, जाकिर हुसैन, एसएसबी के धर्मेंद्र कुमार, आलोक कुमार आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :20 दिवसीय बाइक रिपेयरिेंग प्रशिक्षण शिविर का समापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया पिकअप वैन

गावां-तिसरी सड़क पर खोटमनाय के पास एक अनियंत्रित सब्जी लोड पिकअप वैन पेड़ से टकरा गया. घटना में ड्राइवर और खलासी मामूली चोट पहुंची. घटना शनिवार मध्य रात्रि की है. पश्चिम बंगाल के आसनसोल से एक पिकअप वैन सब्जी लेकर पटना बिहार जा रहा था. इसी बीच खोटमनाय गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. घटना में वाहन चालक आसनसोल निवासी अनिल परमार पिता दशरथ परमार (22) वर्ष और उपचालक वसीम साव पिता परमेश्वर साव (20) मामूली रूप से घायल हो गए. पुलिस के सहयोग से दोनों को गावां अस्पताल लाया गया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया. घटना में वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि चालक और खलासी सुरक्षित हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया पिकअप वैन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग पर झूम उठे श्रोता

बक्सर . चरित्रवन स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम में चल रहे सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के चौथे रविवार को कथावाचक पूज्य राजगुरु मठ काशी एवं स्वामी सहजानंन्द सरस्वती आश्रम के वर्तमान पीठाधिश्वर श्री दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती जी के शिष्य हरी प्रकाश जी महाराज ने कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग कि कथा सुनायी. घर में नए शिशु का आगमन ढेर खुशियां ले कर आता है. उसकी चंचलता, चपलता, मुस्कुराहट और नटखट पन से सारा क्षोभ, सारा कष्ट पल भर में ही लोप हो जाता है.हर मां अपने शिशु में कृष्ण की छवि देखती है.उसे लगता है जैसे कृष्ण ही उसके आंचल में उतर आए हैं.कृष्ण हैं ही ऐसे. कृष्ण की बाल लीलाओं की चर्चा करते ही नटखट कृष्ण की छवि आंखों में तैर जाती है. नंद बाबा और यशोदा के घर में कृष्ण के आगमन पर छठवें दिन कृष्ण की छठी पूजी, तो मानो वात्सल्य का मंथन आरंभ हो गया.कृष्ण अपनी माता का हृदय मथ रहे थे और उससे यशोदा का प्रेम और भाव मक्खन से तिरने लगे थे.सही अर्थों में कहे तो कृष्ण (जगदीश्वर) ने बाकी जगत की माताओं को यह बतलाया, की यशोदा के जैसा प्रेम मिले तो मैं पुत्र रूप में भी आपके यहां जन्म ले सकता हूं.कंस ने पूतना को कृष्ण वध के लिए भेजा, बालक ने अपनी पूरी शक्ति से उस राक्षसी के प्राण ही खींच लिए.पूतना जब कृष्ण को लिए मधुपुरी दौड़ रही थी तो यशोदा के प्राण पूतना के पीछे दौड़ पड़े.यशोदा तभी पुनः सचेत हुई जब कृष्ण दोबारा आकर उनके आंचल में समा गए और यशोदा ने पूरा लाड़ उड़ेलते हुए गाय की पुंछ फिराकर उनकी शुभ-मंगल कामना की.देवकी ने जन्म दिया और यशोदा मां कहलाई.माता और पुत्र प्रेम की यह सबसे बड़ी मिसाल बनी.जब कर्ण युद्ध भूमि में अपने प्राण त्याग रहे थे तब, राधा मां बहुत करुण स्वर में बोली, तुम मेरे पुत्र हो कर्ण, मैं ही तुम्हारी माता हूं.मैंने तुम्हारा हर वो क्षण जिया है, जब तुम्हें मां के प्रेम की सबसे अधिक आवश्यकता थी. कर्ण के कुंती पुत्र कहलाने से वे बहुत दुखी हो गयी थी.कर्ण ने वासुदेव के सामने ही उनको आश्वस्त किया और कहा – ”वासुदेव की भी तो दो मां थी और लोग उन्हे यशोदा नंदन के नाम से अधिक जानते हैं. मैं भी ””””राधेय”””” नाम से ही जाना जाऊंगा मां. कृष्ण के प्रेम से भाव विभोर यशोदा सब सुध-बुध भूल चुकी थी. कृष्ण की लीलाएं देख-देख फूली न समाती थी-असुमती फूली-फूली डोरती अति आनंद रहत सगरों दिन हसि हसि सब सौं बोलती मंगल गाय उठत अति रस सौं अपने मनका भायो विकसित कहति देख ब्रिजसुन्दरी कैसी लगत सुहायो.यशोदा के प्राण बसे थे, कृष्ण में. कृष्ण के बाल मुख से कहे गए शब्दों पर यशोदा बलिहारी हुई जाती थी. कृष्ण और यशोदा के बीच का वह प्रसंग- मैया मैं नहीं माखन खायो, री मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो.यशोदा को पता है की कृष्ण सच नहीं कह रहे, पर उनके भोले मुंह से ये सब सुन कर वे उन्हें और प्यार करने लगती हैं और कृष्ण की शिकायत करने वालों से रुष्ट. चाहे सूरदास हो या रसखान, कृष्ण के मोह से कोई नहीं बच पाया। रसखान ने तो लिखा ही- शिव, स्वयं जिनका ध्यान करते हैं, सारा संसार जिनको पूजता है, उनसे महान और कोई देवता नहीं. वही मनुष्य रूप रख कर कृष्ण में अवतरित हुए हैं, और अपनी लीलाएं सबको दिखा रहे हैं.विराट देव बालक रूप रख नंद जी के आंगन में मिट्टी खाते घूम रहे हैं.ऐसे हैं श्री कृष्ण. रसखान कृष्ण प्रेम में ऐसे डूबे कि उन्होंने बाल लीला, रासलीला, फागलीला, कुंजलीला सबको अपने काव्य में बांध लिया. कृष्ण के प्रति अगाध प्रेम रखने वाले रसखान धर्म से हिंदू नहीं थे, निश्छल प्रेम ही था, जिसने उनको कृष्ण भक्ति और कृष्ण प्रेम में सर्वोपरि रखा. कृष्ण बाल लीला की चर्चा हो और सूरदास के दोहे और पदों की बात न हो तो अधूरापन रह जाता है.कहने को सूरदास जन्मांध थे, पर कृष्ण का जितना सुंदर चित्रण उन्होंने किया, उससे ये संशय हुआ की उनका नेत्रहीन होना संभव ही नहीं. इसको पढ़कर कौन कह सकेगा की सूरदास ने कृष्ण की छवि कभी देखी ही नहीं.ऐसा वर्णन तो आंखों वालों के लिए भी अकल्पनीय है.जैसे इस दृष्य में लग रहा है कि कृष्ण ने सूरदास के सामने ही यह शिकायत की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग पर झूम उठे श्रोता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : बोधगया में जहां-तहां फेंका कचरा तो लगेगा जुर्माना, जाना पड़ सकता है जेल भी

बोधगया. अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया की सड़कों को साफ-सुथरा रखने व मुहल्लों में भी कचरे का अंबार नहीं दिखने को लेकर नगर पर्षद ने अब नियमावली का हवाला देते हुए सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है. इसके तहत बोधगया नगर क्षेत्र में यत्र-तत्र कचरा फेंकने व फैलाने वालों पर कार्रवाई की तैयारी भी शुरू हो गयी है. बोधगया नगर पर्षद की ओर से जारी सूचना में यह कहा गया है कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15-1 के अंतर्गत इसका उल्लंघन एक दंडनीय अपराध है व इसके तहत एक लाख रुपये तक का जुर्माना अथवा पांच वर्षों का कारावास या दोनों की सजा भुगतना पड़ सकता है. इस कारण ठोस अपशिष्टों यानी कचरे को सार्वजनिक स्थलों पर खुले में अथवा नदी, तालाब, प्राकृतिक जलश्रोतों, गली व नालियों में कचरे को फेंकने पर पूर्ण प्रतिबंध किया गया है. कहा गया है कि ऐसा करने से जल, वायु व मिट्टी के प्रदूषित होने का खतरा है. इसके लिए ठोस अवशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2016 के नियम 4-2 का हवाला दिया गया है. बोधगया नगर पर्षद के माध्यम से आम लोगों को सूचित किया गया है कि अपना कचरा डोर-टू डोर कचरा कलेक्शन वाली गाड़ी को दें या निर्धारित स्थलों पर रखे डस्टबिनों में ही कचरे को डालें अन्यथा यत्र-तत्र कचरे को फेंकने व फैलाने वालों पर नियमसंगत कार्रवाई की जायेगी. यह भी अपील की गयी है कि अपने शहर को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी हमारी अपनी है. उल्लेखनीय है कि बोधगया की सड़कों पर यहां आने वाले देशी-विदेशी श्रद्धालु व सैलानी पैदल भ्रमण कर मंदिरों तक पहुंचते हैं व बोधगया को देखना चाहते हैं. लेकिन, सड़कों के किनारे व यत्र-तत्र फैले कचरों के कारण उन्हें परेशानी होती है. कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि डस्टबिनों से कचरे का उठाव के साथ ही डोर-टू -डोर कचरे का कलेक्शन किया जाता है. फिर भी लोग डस्टबिनों के बाहर व सड़कों पर कचरा फेंक दे रहे हैं. अब इस दिशा में सख्त कदम उठाये जायेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : बोधगया में जहां-तहां फेंका कचरा तो लगेगा जुर्माना, जाना पड़ सकता है जेल भी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : तीन हजार अर्धनिर्मित शराब और भट्ठियां की गयीं नष्ट

कलेर/जहानाबाद . एसपी के निर्देश पर परासी थाने की पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के कामता मठिया सोनतटीय इलाके में शराब निर्माण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जिसमें भारी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब व शराब भट्ठी को नष्ट किया. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार परासी थाने की पुलिस ने थानाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सोनतटीय इलाके मे छापेमारी किया जिसमें अवैध रूप से संचालित हो रहे छह शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया. वहीं करीब 3000 लीटर अर्धनिर्मित जावा महुआ शराब को भी नष्ट किया गया. इस संबंध में परासी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि कामता मठिया के सन तटीय इलाके में चोरी-छिपे शराब बनाने का धंधा शराब तस्कर कर रहे थे. छापेमारी दल का गठन कर शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें छापेमारी के दौरान शराब बनाने का उपकरण संचालित हो रहे छह शराब भट्ठियां व लगभग तीन हजार हजार लीटर अर्धनिर्मित जावा महुआ को मौके पर विनष्ट किया गया. वहीं जहानाबाद के कल्पा थाने की पुलिस ने रविवार को शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने धर्मपुर शराब के अड्डे से बिक्री के लिए छुपा कर रखे गये 14 लीटर शराब बरामद किया है. बरामद शराब के आधार पर पुलिस उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में जुटी है. इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि धर्मपुर मांझी टोला में शराब का धंधा किया जाता है. सूचना के आलोक में छापेमारी की गई जिसमें विनोद मांझी के घर से 10 लीटर एवं राजा मांझी के घर से बिक्री के लिए छुपा कर रखे गए चार लीटर शराब बरामद किया गया है. बरामद शराब के आधार पर पुलिस उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : तीन हजार अर्धनिर्मित शराब और भट्ठियां की गयीं नष्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : साइबर गिरोह का आंतक जारी, छात्रा से ठगे 1.26 लाख रुपये

गया. साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकलबिगहा गांव की रहनेवाली एक छात्रा को निशाना बनाया और उन्हें झांसे में लेकर एक लाख 26 हजार रुपये की ठगी कर ली. इस मामले को लेकर पीड़िता के बयान पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इधर, रविवार को पीड़ित छात्रा ने बताया है कि साइबर थाने के द्वारा की गयी त्वरित कार्रवाई में 30 हजार रुपये होल्ड कराया गया है. इससे संबंधित उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आया है. जानकारी के अनुसार, इंस्ट्राग्राम पर टाइपिंग जॉब का विज्ञापन दिखा कर साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने छात्रा को विभिन्न प्रकार का प्रलोभन देकर पहले रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर 399 रुपये लिये. इसके बाद अलग-अलग तरीके से गुमराह करते हुए 1899 रुपये, 1899 रुपये, 1999 रुपये, 4999 रुपये, 5999 रुपये, 12500 रुपये, 10000 रुपये, 10000 रुपये, नौ सौ रुपये, 25000 रुपये, 40 हजार रुपये व 10 हजार रुपये सहित कुल एक लाख 26 हजार रुपये की ठगी कर ली. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : साइबर गिरोह का आंतक जारी, छात्रा से ठगे 1.26 लाख रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : कार से 85 लीटर विदेशी शराब बरामद

अरवल. उत्पाद विभाग के द्वारा आगामी होली पर्व को लेकर शराब के तस्करी करने वालों पर विशेष छापेमारी अभियान चलायी जा रही है, जिसके तहत जिला के करपी प्रखंड के बैरबिगहा गांव के समीप वाहन जांच के दौरान एक लग्जरी कार से 31 पेटी में 285 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है, जिसकी पुष्टि उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया के द्वारा किया गया है. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब के साथ दो अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान कुंदन कुमार पटना और सुजीत कुमार बख्तियारपुर निवासी के रूप में की गयी है. छापेमारी दल में अवर निरीक्षक रंजीता कुमारी, निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, जय लक्ष्मी, विवेक कुमार धनंजय कुमार शामिल थे. बधार से एक ही रात दो सबमर्सिबल की चोरी मखदुमपुर. शनिवार की रात नगर पंचायत मखदुमपुर के कंसारा गांव स्थित बधार से अज्ञात चोरों ने एक ही रात दो सबमर्सिबल मोटर पंप की चोरी कर ली. इस बाबत रविवार की सुबह आठ बजे पीड़ित किसान सोनू कुमार एवं लालबहादुर यादव ने बताया कि गांव के बधार में खेतों की पटवन को लेकर सबमर्सिबल मोटर पंप लगा हुआ था, जिसे अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया. वहीं चोरी की घटना की जानकारी पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि ललन यादव ने पीड़ित किसानों से मिलकर जानकारी लिया. उन्होंने जिला प्रशासन से चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया. उन्होंने कहा कि अभी गेंहू का फसल लगा हुआ है और इस समय सबमर्सिबल मोटर चोरी होने से किसानों को परेशानी होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : कार से 85 लीटर विदेशी शराब बरामद appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top