Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना के मिठाई दुकान में लगी भीषण आग को बुझाने में स्टाफ की मौत, दम घुटने और जलने से गयी जान

पटना में कदमकुआं थाना क्षेत्र के लोहनीपुर स्थित बुद्ध मूर्ति के पास शार्ट सर्किट से अगलगी की बड़ी घटना हुई है. आग को बुझाने में दाऊजी स्वीट्स के एक कर्मी की मौत दम घुटने व जलने से हो गयी. मृतक कर्मी की पहचान मनीष कुमार के रूप में की गयी है.वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कदमकुआँ थाना की पुलिस और अग्निश्मन की टीम मौके पर पहुंच गयी. घंटों तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया. मिठाई की दुकान जलकर खाक अगलगी की इस घटना में दाऊजी स्वीट्स दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गया. जबकि उसी बिल्डिंग के पहले तल्ले पर पीएनबी बैंक, शिशु का साइकिल स्टोर, बैंक्वेट हॉल भी है. साइकिल स्टोर को भी इस अगलगी में लाखों का नुकसान हुआ है. बैंक को भी आंशिक नुकसान हुआ है. ALSO READ: भागलपुर में गरजेंगे पीएम मोदी तो पूरे बिहार में बनेगा माहौल, किसान रैली से कल चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा ट्रक के तार से टकराने के बाद हुआ शार्ट सर्किट मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की देर रात को करीब 1.30 बजे की है. बताया गया कि एक प्लाई बोर्ड लदा ट्रक रात को गुजर रहा था. इसी दौरान ट्रांसफार्मर से बिल्डिंग में गई तार से ट्रक टकरा गयी. ट्रक तार को तोड़ते हुए नाला रोड से गुजर गया. इसी दौरान तार टूटने से दुकान में शार्ट सर्किट हो गया और आग लग गयी. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची आग की लपटे देखकर आसपास के लोगों ने फौरन डायल 112 पर फ़ोन करके घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है. The post पटना के मिठाई दुकान में लगी भीषण आग को बुझाने में स्टाफ की मौत, दम घुटने और जलने से गयी जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलने आ रही बिहार की बेटी? नाम जान लगेगा शॉक

Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 15 की तैयारी में मेकर्स लग गए है. इस सीजन कौन-कौन से कंटेस्टेंट रोहित शेट्टी के शो में भाग लेंगे, इसके बारे में दर्शक जानना चाहते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट बन गए है. कहा जा रहा है कि शो की शूटिंग मई 2025 में शुरू होगी. ये जून या जुलाई 2025 में कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हो सकता है. इसके अलावा मेकर्स ने अविनाश मिश्रा, दिग्विजय राठी, ईशा सिंह, एल्विश यादव, चुम दरांग, सिद्धार्थ निगम,गुल्की जोशी, भाविका शर्मा को इस सीजन के लिए अप्रोच किया है. अब एक और नाम सामने आ रहा है और वह है मनीषा रानी. क्या खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगी मनीषा रानी? बिग बॉस ताजा समाचार इंस्टाग्राम पेज के अनुसार, मनीषा रानी को खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए संपर्क किया गया है. पेज के मुताबिक, उन्हें अप्रोच किया गया है. हालांकि वह इस सीजन सो का हिस्सा होंगी या नहीं, इस बारे में जानकारी नहीं है. ना ही इसपर मेकर्स और ना ही रानी की तरफ से कुछ कहा गया है. बिहार की रहने वाली रानी रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आ चुकी है और वह टॉप 3 में शामिल थी. इसके अलावा उन्होंने झलक दिखला जा सीजन 11 जीता था. View this post on Instagram A post shared by Manisha Rani (@manisharani002) हाले दिल सीरीज में दिखेंगी मनीषा रानी हाल ही में मनीषा रानी ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में फैंस को बताया था. मनीषा, रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियाता ड्रामा की ओर से समर्थित प्रोजेक्ट हाले दिल की शूटिंग कर रही है. कहा जा रहा है कि इसमें मनीषा ऐसे अंदाज में दिखेंगी, जैसा फैंस ने उन्हें कभी देखा नहीं होगा. इंस्टाग्राम पर उन्हें 13 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. यह भी पढ़ें– Khatron Ke Khiladi 15: गुम है किसी के प्यार में की सवी ने खतरों के खिलाड़ी 15 में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे अप्रोच किया गया… The post Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से स्पोर्ट्सने आ रही बिहार की बेटी? नाम जान लगेगा शॉक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

“ISRO के शतक से देश का गौरव बढ़ा” मन की बात में पीएम मोदी ने किया जिक्र

Mann ki Baat: पीएम मोदी इस वक्त मन की बात के माध्यम से देश को संबोधित कर रहे हैं. मन की बात का ये 119वां एपिसोड है. मन की बात कार्यक्रम के 119वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है और हर तरफ क्रिकेट का माहौल है. क्रिकेट में शतक का रोमांच क्या होता है, ये तो हम सब भली-भांति जानते हैं, लेकिन आज मैं, आप सबसे क्रिकेट नहीं, बल्कि हिंदुस्तान ने अंतरिक्ष में जो शानदार शतक बनाई है उसकी बात करने वाला हूं. पिछले महीने देश इसरो (ISRO) के 100वें रॉकेट की लॉन्चिंग के साक्षी बने हैं. यह केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे अंतरिक्ष विज्ञान में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है. हमारी अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत बहुत ही सामान्य तरीके से हुई थी. मन की बात कार्यक्रम के 119वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है और हर तरफ क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में शतक का रोमांच क्या होता है, ये तो हम सब भली-भांति जानते हैं, लेकिन आज मैं, आप सबसे क्रिकेट नहीं, बल्कि हिंदुस्तान ने अंतरिक्ष में… pic.twitter.com/GtyDz58bbR — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2025 बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पीएम मोदी ने दिया संदेश मन की बात कार्यक्रम के 119वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह बोर्ड परीक्षा का समय है. मैं अपने युवा-साथियों यानि परीक्षा योद्धाओं को उनकी परीक्षाओं के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. आप बिना कोई तनाव लिए पूरी सकारात्मक भावना के साथ अपनी परीक्षाएं दीजिए। हर वर्ष ‘परीक्षा पे चर्चा’ में हम अपने परीक्षा योद्धाओं से परीक्षाओं से जुड़े अलग-अलग विषयों पर बात करते हैं…” मोटापे पर भी बोले पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के 119वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देहरादून में राष्ट्रीय स्पोर्ट्सों के उद्घाटन के दौरान मैंने एक बहुत ही अहम विषय उठाया है, जिसने देश में एक नई चर्चा की शुरुआत की है – ये विषय है ‘मोटापा’ एक फिट और स्वस्थ राष्ट्र बनने के लिए हमें मोटापे की समस्या से निपटना ही होगा. एक अध्ययन के मुताबिक आज हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है। खाने में तेल का कम उपयोग और मोटापे से निपटना यह केवल व्यक्तिगत पसंद नहीं है, बल्कि परिवार के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है. खान-पान में तेल का अधिक इस्तेमाल दिल की बीमारी, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी ढ़ेर सारी बीमारियों की वजह बन सकता है” यह भी पढ़ें.. कौन हैं पीएम मोदी के दूसरे प्रधान सचिव शक्तिकांत दास, क्या है इनकी खासियत The post “ISRO के शतक से देश का गौरव बढ़ा” मन की बात में पीएम मोदी ने किया जिक्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत-पाक मैच से पहले पीसीबी पहुंचा ICC, इस हरकत की करी शिकायत, पूछा ऐसे कैसे हो गया

Champions Trophy 2025: आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शनिवार को चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच से पहले एक सेकंड के लिये हिंदुस्तान का राष्ट्रगीत बजने से तमतमाये पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को दोषी ठहराते हुए सफाई मांगी है. मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमें जब राष्ट्रगीत के लिये कतारबद्ध थी तब दर्शक हैरान रह गए कि एक सेकंड के लिये हिंदुस्तान का राष्ट्रगीत बज गया जिसे तुरंत रोका गया. आईसीसी के एक करीबी सूत्र ने इसकी पुष्टि की कि पीसीबी ने इस घटना को रेखांकित करते हुए उसे पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है. चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले से पहले, जब दोनों टीमें गद्दाफी स्टेडियम में लाइनअप कर रही थीं, तो इंग्लैंड के राष्ट्रगान “गॉड सेव द किंग/क्वीन” की जगह कुछ सेकंड तक हिंदुस्तानीय राष्ट्रगान बजा दिया गया. इस घटना ने दर्शकों को हैरान कर दिया और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को नाराज कर दिया. पीसीबी ने आईसीसी से मांगा जवाब PTI की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया कि पीसीबी ने इस घटना पर स्पष्ट स्पष्टीकरण की मांग करते हुए आईसीसी को एक पत्र लिखा है. सूत्र ने कहा, “पीसीबी ने स्पष्ट कर दिया है कि आईसीसी को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए, क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी में टीमों के राष्ट्रगान की प्लेलिस्ट आईसीसी के लोगों द्वारा तैयार की जाती है.” उन्होंने आगे कहा, “चूंकि हिंदुस्तान पाकिस्तान में नहीं स्पोर्ट्स रहा है, ऐसे में यह समझ से बाहर है कि उनकी प्लेलिस्ट से गलती से हिंदुस्तानीय राष्ट्रगान कैसे बज गया.” पीसीबी ने इससे पहले भी आईसीसी को पत्र लिखा था कि हिंदुस्तान और बांग्लादेश के बीच दुबई में हुए मैच के दौरान उसके नाम का लोगो टीवी स्क्रीन पर नहीं दिखाया गया. आईसीसी ने कहा था कि यह गलती से हुआ है और दुबई में सारे मैचों में तीन पंक्तियों का आड़ा लोगो दिखाया जायेगा जिसमें पाकिस्तान का नाम होगा. हालांकि इसके बाद के मैचों में पाकिस्तान का नाम लिखा हुआ देखा गया. गौरतलब है कि हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हिंदुस्तानीय टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था, क्योंकि हिंदुस्तानीय प्रशासन से इस पर मंजूरी नहीं मिली थी. इस मुद्दे पर महीनों तक पीसीबी और बीसीसीआई के बीच बातचीत चलती रही, जिसके बाद फैसला किया गया कि हिंदुस्तान के सभी मैच दुबई में स्पोर्ट्से जाएंगे. आईसीसी ने ब्रॉडकास्ट ब्लंडर पर स्वीकार की गलती इससे पहले, पीसीबी ने आईसीसी को एक और शिकायत भेजी थी, जिसमें हिंदुस्तान-बांग्लादेश मैच के दौरान टीवी प्रसारण पर पीसीबी का नाम और लोगो न दिखाए जाने का मुद्दा उठाया गया था. Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैचों में ब्रॉडकास्ट के दौरान स्क्रीन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर ‘पाकिस्तान’ को होस्ट नेशन के रूप में दिखाया गया था. लेकिन हिंदुस्तान-बांग्लादेश मैच में यह गायब था. शुरुआत में आईसीसी ने इसे ग्राफिक डिजाइन की लंबाई और छोटे लोगो का मामला बताया, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली और आगे के सभी मैचों में सही ग्राफिक इस्तेमाल करने का आश्वासन दिया. IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी का महामुकाबला आज, जानें संंभावित 22 खिलाड़ियों की क्या है स्ट्रेंथ, कौन किस पर पड़ेगा भारी IML T20: युवराज ‘बाज’ सिंह, सचिन की मैदान पर वापसी, सांसे रोक देने वाला मैच, हिंदुस्तान ने श्रीलंका को 4 रन से हराया The post हिंदुस्तान-पाक मैच से पहले पीसीबी पहुंचा ICC, इस हरकत की करी शिकायत, पूछा ऐसे कैसे हो गया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Numerology: पढ़ने-लिखने में सबसे तेज और होशियार होते हैं इस मूलांक के बच्चे, सफलता हर बार चूमती है कदम

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक हम इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस दिन या फिर तारीख पर जन्में हैं. आसान शब्दों में अगर कहें तो आप किस तारीख को जन्में या फिर आपका मूलांक क्या है इसका आपके जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज हम आपको कुछ ऐसी तारीखों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें जन्में शिशु पढ़ाई-लिखाई में सबसे ज्यादा तेज होते हैं. इन तारीखों और मूलांक में जन्में शिशु जब मन लगाकार पढ़ना शुरू कर देते हैं तो इन्हें सफलता पाने से कोई भी रोक नहीं सकता है. तो चलिए इस मूलांक और इन खास तारीखों के बारे में विस्तार से जानते हैं. मूलांक 3 के शिशु आज हम जिन बच्चों की बात कर रहे हैं उनका मूलांक 3 है. अगर आपका शिशु का जन किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को हुई है तो उसका मूलांक 3 है. इस मूलांक के बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है और वे पढ़ाई-लिखाई में तेज और होशियार भी काफी ज्यादा होते हैं. अपने तेज दिमाग की बदौलत वे परीक्षा में तो अव्वल आते ही हैं बल्कि साथ ही जीवन में भी काफी बेहतर करते हैं. इन तारीखों में जन्में बच्चों को सिर्फ मोटिवेशन और सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है. ये भी पढ़ें: Numerology: भूलकर भी इन तारीखों में जन्मीं लड़कियों पर न करें भरोसा, झूठ बोलने में होती हैं एक्सपर्ट ये भी पढ़ें: Numerology: जीवन हो जाएगा बर्बाद अगर इन तारीखों में जन्मे लोगों से कर ली शादी, दुख और तकलीफ के साथ पड़ेगा जीना कैसा होता है इनका दिमाग मूलांक 3 में जन्में बच्चों का प्रतिनिधि ग्रह बृहस्पति को माना जाता है. इन्हें गुरु के नाम से भी जाना जाता है. जिन भी बच्चों का जन्म इस दिन होता है उनका दिमाग शहंशाह की तरह चलता है और काम भी करता है. ये शिशु पढ़ने-लिखने में काफी ज्यादा तेज और अच्छे होते हैं. आप इनमें मेहनत करने का हौसला और साहस को काफी आसानी से देख सकते हैं. किस क्षेत्र में कमाते हैं नाम? मूलांक 3 के जो शिशु होते हैं वे अक्सर पुलिस, आर्मी या फिर प्रशासनिक सर्विसेज के क्षेत्र में सबसे तेजी से आगे बढ़ते हैं. अगर आपका मूलांक 3 है तो ऐसे में आपको इन क्षेत्रों में सफलता मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है. ये भी पढ़ें: Numerology: अरबों की संपत्ति के मालिक बनते हैं इस मूलांक के लोग, जीवन में नहीं रहती किसी चीज की कमी Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Numerology: पढ़ने-लिखने में सबसे तेज और होशियार होते हैं इस मूलांक के शिशु, सफलता हर बार चूमती है कदम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल से आज चार कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी

नया विचार समस्तीपुर।महाकुंभ 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए हिंदुस्तानीय रेलवे द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। समस्तीपुर मंडल ने भी यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित यात्रा को सुनिश्चित करने के लिए विशेष रेल सेवाओं की व्यवस्था की है। इसी क्रम में आज मंडल के जयनगर, दरभंगा, सहरसा तथा रक्सौल स्टेशनों से चार कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेनें झूंसी के लिए संचालित की जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा का लाभ मिल सके। विशेष ट्रेनें एवं उनके प्रस्थान का विवरण: 1. जयनगर से झूंसी: प्रस्थान समय – 16:00 बजे मार्ग – मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर। 2. रक्सौल से झूंसी: प्रस्थान समय – 16:00 बजे मार्ग – सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र। 3. सहरसा से झूंसी: प्रस्थान समय – 15:00 बजे मार्ग – मानसी, खगड़िया, हसनपुर, रोसड़ा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर। 4. दरभंगा से झूंसी: प्रस्थान समय – 18:00 बजे मार्ग – समस्तीपुर,मुजफ्फरपुर। महाकुंभ हेतु रेलवे की विशेष तैयारियां: यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त इंतजाम: स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष हेल्पडेस्क, सूचना केंद्र एवं अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था की गई है। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुविधाएं: प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत किया गया है, साथ ही प्राथमिक चिकित्सा केंद्र एवं डॉक्टरों की टीम को तैनात किया गया है। सुरक्षा प्रबंधन: यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ गश्त बढ़ाई गई है।विशेष टिकट काउंटर एवं सहायता केंद्र: यात्रियों को टिकट बुकिंग में किसी भी कठिनाई से बचाने के लिए विशेष काउंटर लगाए गए हैं। साथ ही, बुजुर्ग एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग से सहायता केंद्र उपलब्ध कराए गए हैं।रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अपनी यात्रा के दौरान रेलवे के निर्देशों का पालन करें, अपनी सुरक्षा एवं सुविधा का ध्यान रखें और अनुशासित रूप से उचित टिकट लेकर यात्रा करें। रेलवे का प्रयास रहेगा कि सभी यात्रियों को महाकुंभ के पावन अवसर पर एक सहज, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा प्रदान की जाए।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: एसएनएमएमसीएच : आधे घंटे लिफ्ट में फंसा रहा युवक, हंगामा

धनबाद. जिले के सबसे बड़े अस्पताल एसएनएमएमसीएच की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है. शनिवार को हीरापुर निवासी ऋषभ कुमार यहां लगभग आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा. युवक अपने पिता, जो पैर टूटने के कारण ऑर्थो विभाग में भर्ती हैं, के लिए खाना लेकर आया था. लिफ्ट में फंस जाने के बाद ऋषभ को बाहर निकालने के लिए उसकी मां आधे घंटे तक लोगों से गुहार लगती रही. हंगामा करने के बाद अस्पताल प्रबंधन की नींद टूटी व बिजली काट कर लिफ्ट को खोला गया. ऋषभ ने लिफ्ट से बाहर आकार बताया कि लिफ्ट में घुसने के बाद ही लिफ्ट जाम हो गया. लगभग आधे घंटे तक लिफ्ट का अलार्म बजने के बाद भी किसी ने लिफ्ट का दरवाजा नहीं खोला. वहीं लिफ्ट के अंदर उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी. युवक की मां ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन ने शुरू में मामले को गंभीरता से नहीं लिया था. इसमें प्रबंधन की लापरवाही साफ दिखती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: एसएनएमएमसीएच : आधे घंटे लिफ्ट में फंसा रहा युवक, हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News: नवगछिया में गंगा का कटाव रोकने के कार्य पर खर्च होंगे 09 करोड़ 07 लाख

वरीय संवाददाता, भागलपुर भागलपुर जिले में नवगछिया की ओर से गंगा कटाव रोकने के लिए कार्य कराने की मंजूरी जल संसाधन विभाग ने दी है. इससे कई गांवों व टोलों को बचाया जा सकेगा. इस कार्य पर 09 करोड़ 07 लाख रुपये खर्च होंगे. रंगरा प्रखंड में झल्लूदास एवं ज्ञानीदास टोला गांव के कटावनिरोधी कार्य के क्षतिग्रस्त भाग का पुनर्स्थापन कार्य कराया जायेगा. वहीं, झल्लूदास, ज्ञानीदास टोला एवं फेरीघाट के सुरक्षार्थ कटावनिरोध कार्य होगा. इस पर 5.49 करोड़ खर्च आयेगा. खरीक प्रखंड में गंगा नदी के बांयें किनारे महादेवपुर घाट के पुनर्स्थापन एवं सुरक्षात्मक कार्य भी होगा और इस पर 3.58 करोड़ खर्च आयेगा. यह काम बाढ़ नियंत्रण कार्य प्रमंडल, नवगछिया एजेंसी के माध्यम से करायेगा. 15 मई तक काम पूरा करने का डेडलाइन कटाव निरोधक कार्य को पूरा करने के लिए बाढ़ नियंत्रण कार्य प्रमंडल, नवगछिया ने कार्य पूर्ण करने का डेडलाइन निर्धारित किया है. चयनित एजेंसी के लिए 15 मई तक काम पूरा करना अनिवार्य होगा. 06 मार्च को खुलेगा टेंडर और चयनित होगी एजेंसी गंगा कटाव रोकने के लिए बाढ़ नियंत्रण कार्य प्रमंडल, नवगछिया ने निविदा जारी की है. इसके तहत तकनीकी बिड खोलने की तिथि 06 मार्च निर्धारित की है. इससे पहले कोई भी एजेंसी 052 मार्च तक निविदा भर सकता है. तकनीकी बिड खोलने के बाद वित्तीय बिड खोलकर एजेंसी चयनित की जायेगी और वर्क ऑर्डर जारी करने के साथ-साथ काम शुरू हो जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur News: नवगछिया में गंगा का कटाव रोकने के कार्य पर खर्च होंगे 09 करोड़ 07 लाख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: कार से नकली शराब बनाने का सामान बरामद, युवक पकड़ाया

धनबाद. धनबाद में अवैध शराब के खिलाफ विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है. शनिवार को भी उत्पाद विभाग की टीम ने नकली शराब बनाने के सभी सामान के साथ गोविंदपुर-साहेबगंज रोड में कुसुंडा निवासी विक्रांत कुमार को गिरफ्तार किया. उसके पास से एक कार ( जेएच10 टी- 6640), उसमें रखी 60 लीटर स्प्रिट, 2000 पीस विभिन्न ब्रांड के कार्क, लेबल और झारखंड प्रशासन के स्टीकर जब्त किये गये हैं. पुलिस को धोखा देने के लिए गाड़ी में लिखा था प्रेस एसआइ जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी विक्रांत कुमार ने अपनी गाड़ी में प्रेस का बोर्ड लगा रखा था, ताकि उत्पाद विभाग अथवा पुलिस की नजर से बच सके. उन्होंने बताया कि पकड़े गए कारोबारी ने पहले तो प्रेस का धौंस दिखाकर बचने की कोशिश की लेकिन सख्ती के बाद उसने कबूल किया कि होली के मद्देनजर नकली शराब खपाने की योजना बनायी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: कार से नकली शराब बनाने का सामान बरामद, युवक पकड़ाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: महाकुंभ यात्रियों से पटा स्टेशन, प्लेटफॉर्म पर लगते ही धनबाद-कोयंबटूर ट्रेन हो गयी फुल

धनबाद स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए मची आपाधापी Dhanbad News: शुक्रवार की रात में चलायी गयी तीन स्पेशल ट्रेनें, फिर कम नहीं हो रही यात्रियों की भीड़. Dhanbad News: महाकुंभ जाने के लिए धनबाद स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. शनिवार की दोपहर प्लेटफॉर्म संख्या दो-तीन कुंभ यात्रियों से पट गया था. अपराह्न तीन बजे धनबाद-कोयंबटूर ट्रेन के प्लेटफॉर्म दो नंबर से अपने निर्धारित समय पर खुलने का एनाउंसमेंट किया गया. इसके बाद कुंभ जाने वाले यात्रियों से प्लेटफॉर्म संख्या दो खचाखच भर गया. ट्रेन को धनबाद से 4.10 बजे प्रस्थान करना था, लेकिन ट्रेन को 04.05 बजे प्लेटफॉर्म पर शंटिंग की गयी. शंटिंग के दौरान चढ़ गये यात्री ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्रियों को आरपीएफ ने निश्चित दूरी पर खड़ा कराया. ताकि कोई ट्रेन की चपेट में नहीं आ जाये. धनबाद यार्ड से शंटिंग करते हुए रैक के प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करते ही युवक ट्रेन में चढ़ने लगे. ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर लगते ही यात्रियों में होड़ मच गयी. पहले चढ़ने की आपाधापी में कुछ लोगों को चोटें भी आयी लेकिन लोग ट्रेन में सवार होकर सीट पर बैठना चाह रहे थे. कुछ ही देर में फुल हो गयी ट्रेन यात्रियों की भीड़ इतनी थी कि कुछ ही मिनट में ट्रेन पूरी फुल हो गयी. ट्रेन में जनरल, स्लिपर से लेकर एसी क्लास में भी कुंभ यात्री सवार हो गये. स्लीपर में सीट पर बैठ गये. जिन्हें सीट नहीं मिली, वे खड़े रहे या फिर शौचालय के समीप बैठ गये. रात में खुली तीन स्पेशल ट्रेन शुक्रवार की रात यात्रियों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए धनबाद से तीन स्पेशल ट्रेनें चलायी गयी. रात 1.10 बजे, 01.27 बजे और 3.10 बजे स्पेशल ट्रेन धनबाद से रवाना हुई. शनिवार की शाम में भीड़ को देखते हुए धनबाद से रात 10 बजे स्पेशल ट्रेन चलायी गयी. सुरक्षा में तैनात रहे जवान स्टेशन पर उमड़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए धनबाद स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं. आरपीएफ व रेल पुलिस भीड़ को कंट्रोल करते दिखी. ट्रेनें रहेगी रद्द, कुंभ जाना होगा मुश्किल प्रयागराज होकर चलने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसमें धनबाद व गोमो स्टेशन होकर चलने वाली ट्रेनें भी शामिल है. इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ट्रेनों के नहीं चलने पर लोग प्रयागराज जाने के लिए विकल्प तलाश रहे हैं. ये ट्रेनें रद्द : 23, 24, 25, 26 को प्रस्थान करने वाली 12802 नयी दिल्ली-पुरी, 23, 24, 25, 26 को 12312 कालका-हावड़ा, 23, 26 को खुलने वाली 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस, 24 फरवरी को खुलने वाली 12178 मथुरा-हावड़ा एक्सप्रेस, 24, 25 को खुलने वाली 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, 25 को खुलने वाली 12176 ग्वालियर -हावड़ा एक्सप्रेस, 25 को खुलने वाली 22911 इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस, 25-26 को खुलने वाली 12311 हावड़ा-कालका एक्सप्रेस, 25 को 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, 25, 26 को 12321 हावड़ा-मुंबई मेल, 25, 26 को 12801 पुरी-नयी दिल्ली एक्सप्रेस, 26 को प्रस्थान करने वाली 12324 बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस, 27 को खुलने वाली 12495 बीकानेर -कोलकाता एक्सप्रेस, 27 को खुलने वाली 20976 आगरा कैंट-हावड़ा एक्सप्रेस, 26 को खुलने वाली 12307 हावड़ा -जोधपुर एक्सप्रेस, 25 को प्रस्थान करने वाली 03680 कोयंबटूर-धनबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी. परिवर्तित मार्ग से चलेगी ट्रेन 26 को प्रस्थान करने वाली 18609 रांची-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग वाराणसी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना-इटारसी होकर चलेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: महाकुंभ यात्रियों से पटा स्टेशन, प्लेटफॉर्म पर लगते ही धनबाद-कोयंबटूर ट्रेन हो गयी फुल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top