Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: चमत्कार! 4 साल पहले गुम हुआ लड़का प्रयागराज में मिला, मां ने सुनाई भावुक करने वाली कहानी

Siwan News, अरविंद कुमार सिंह, सिवान: कहा गया है “जिसको रखे साईयां मार सके ना कोय.” ये बात सच में चरीतार्थ होता हुआ सामने आया है. सिवान जिले के हुसैनगंज थाना मुख्यालय स्थित हुसैनगंज उत्तर मुहल्ला कुम्हार टोली से लगभग 4 वर्ष 4 महिने पहले एक लड़का गुम हो गया था. वह लड़का महाकुम्भ प्रयागराज की भीड़ में भीख मांगते हुए मिला. लड़के की मां ने बताई की मैं महाकुम्भ प्रयागराज में स्नान करने गयी थी. वहां पर चारों तरफ अपनी नजरें उसके तलाश में घुमाती रही परन्तु कुछ पता नहीं चला. इसी दौरान हुसैनगंज बाज़ार के चार पांच लोग प्रयागराज स्नान करने इसी सप्ताह गये थे. वहां पर जब ये लोग गंगा स्नान करके लौट रहे थे तो गुमशुदा लड़का अपने गांव के लोगों को देख कर पहचान लिया और दौड़ कर उनलोगों का पैर पकड़ लिया. इशारे में सबकुछ बताया मां ने बताया कि वह प्रयागराज में कटोरा लेकर व्हील चेयर पर बैठ कर भीख मांग रहा था. गांव वाले भी उसको पहचान लिए. चूंकि लड़का विकलांग और गूंगा दोनों था इसलिए इशारे इशारों में ही सब कुछ बता दिया था. उसी दौरान जो उसका किडनैपर था वहां पहुंच कर ये कहने लगे कि यह विकलांग लड़का मेरा छोटा भाई है. इस बात पर वहां कहासुनी होने लगी. पुलिस उनलोगों को थाने में ले जाकर पुछताछ करने लगी. जब उसके घर से परिजनों द्वारा उसका आधार कार्ड भेजा गया और फोन पर सभी जानकारी दी गई तब वहां की पुलिस बौंड भरवा कर गाँव वालों के साथ घर ले जाने के लिए भेज दिया. लड़के का श्राद्ध कर्म भी कर दिया गया था ‌प्रयागराज से ट्रेन से लड़के को गांव लाया गया और उसकी मां रेखा देवी को सौंप दिया गया. उसकी मां अपने पुत्र को पाते ही सीने से लगा कर भावुक होकर रोने लगी. इस बात की समाचार मिलते ही उसके घर पर ग्रामीणों सहित सगे संबंधियों की भीड़ लगने लगी. सभी में खुशी का ठिकाना नहीं था. ‌‌‌चारों तरफ चर्चा का विषय बना रहा कि चार वर्ष पूर्व हुए गूम लड़का सही सलामत अपने घर आ गया है. लड़के की मां के मुताबिक दिसम्बर 2024 में इसका श्राद्ध कर्म भी कर दिया गया था. बताया जाता है कि लड़का के पिता राम प्रवेश पड़ित की बहुत पहले मृत्यु हो चुकी है . उसकी माँ गाँव में मजदूरी करके अपना घर परिवार चलाती है. उस लड़का का एक बड़ा भाई है वह भी एक पैर से विकलांग है. जबकि बड़े भाई की 2024 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें अब मेरा बेटा मेरे साथ है संदर्भ में लड़का गुम हो जाने के पश्चात् उस लड़का के परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया परन्तु उसका कहीं भी अतापता नहीं चला. लापता शिशु की मां रेखा देवी ने बतायी कि कोरोना के समय नवंबर 2020 में छठ के दिन मेरा लड़का परमेश्वर पड़ित उम्र लगभग 25 वर्ष अपने घर हुसैनगंज से सुबह में खा पीकर सीवान चला गया था. वह शहर में लोगों से खाने पीने के लिए पैसे मांगता था.वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उसका खोजबीन शुरू हुआ. सगे संबंधियों सहित रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, बाजार हाट, आदि स्थानों पर हफ्तों दिनों तक रात दिन एक करके पता किया गया लेकिन कहीं भी उसका अता पता नहीं चला. लड़का दोनों पैर से विकलांग है अपने हाथों के सहारे चलता है. वह तीन भाईयों में छोटा है. उसके घर वाले भी खुश नज़र आ रहे हैं. लड़के की मां ने कहा कि अब उनके बेटा मिल गया है. मुझे काफी खुशी है कि मेरा बेटा अब मेरे पास वापस आ गया है. मां ने आगे कहा कि मैं तो चारों तरफ ढूंढ कर थक हार गई थी और श्राद्ध भी कर दी थी. अब मेरा बेटा मेरे साथ है. इसे भी पढ़ें: Big Accident: महाकुंभ जा रही 35 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप देवरिया में पलटी, चीत्कार से मच गया कोहराम The post Video: चमत्कार! 4 साल पहले गुम हुआ लड़का प्रयागराज में मिला, मां ने सुनाई भावुक करने वाली कहानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanashree-Yuzvendra Divorce: युजवेंद्र चहल-धनश्री के तलाक पर लगी मुहर? फैमिली कोर्ट से निकलने के बाद इंस्टा स्टोरी पर लिख दी दिल की बात

Dhanashree-Yuzvendra Divorce: क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच कई दिनों से चल रही तलाक की चर्चा आखिरकार सच साबित हो गई है. दोनों के बीच तलाक की समाचार मोहर लग गई है. दरअसल, गुरुवार को चहल और धनश्री को बांद्रा के फैमिली कोर्ट में बुलाया गया था, जहां उनकी तलाक की सारी औपचारिकताओं को पूरा किया गया. अब दोनों की रास्ते एक-दूसरे से अलग हो गए हैं. शादी के महज 4 साल बाद ही दोनों अलग हो गए. तलाक पर लगी मोहर? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच तलाक हो गया है. बांद्रा के फैमिली कोर्ट में दोनों ने आज सारी फॉर्मेलिटी को पूरा करने के लिए बुलाया गया था. जहां उन्होंने सारे कानूनी कागजात को पूरा कर लिया. फिलहाल, अभी चहल और धनश्री वर्मा की तरफ से तलाक को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है. लेकिन दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक स्टोरी शेयर किया था. दोनों ने यह फैसला आपसी सहमति से लिया है. यह भी पढ़ें- ‘मुझे और मेरे परिवार को बहुत दुख पहुंचा’, धनश्री से तलाक की अफवाहों के बीच चहल ने तोड़ी चुप्पी यह भी पढ़ें- Yuzvendra Dhanashree Net Worth: युजवेंद्र चहल या धनश्री वर्मा, पति-पत्नी में से कौन है ज्यादा अमीर युजवेंद्र चहल ने स्टोरी शेयर की युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया था. इस दौरान उन्होंने लिखा कि मैं जितना बच सकता हूं भगवान ने मुझे उससे ज्यादा बचाया है. उन्होंने साथ होने के लिए भगवान को धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा कि जब मुझे पता भी नहीं होता कि आप मेरे साथ हैं. Dhanashree-yuzvendra divorce: युजवेंद्र चहल-धनश्री के तलाक पर लगी मुहर? फैमिली कोर्ट से निकलने के बाद इंस्टा स्टोरी पर लिख दी दिल की बात 5 धनश्री ने भी शेयर की स्टोरी युजवेंद्र चहल की स्टोरी के करीब 1 घंटे बाद धनश्री वर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की. इस दौरान उन्होंने लिखा कि स्ट्रेस सौभाग्यशाली होने तक. उन्होंने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि भगवान कैसे चिंताओं को खुशियों में बदल देते हैं, ये कितना अच्छा है. अगर आप किसी चीज को लेकर चिंतित हैं, तो आप जान लीजिए की आपके पास विकल्प हैं. ऐसे में आप या तो चिंतित हो सकते हैं या फिर भगवान को समर्पित कर सकते हैं.   Dhanashree-yuzvendra divorce: युजवेंद्र चहल-धनश्री के तलाक पर लगी मुहर? फैमिली कोर्ट से निकलने के बाद इंस्टा स्टोरी पर लिख दी दिल की बात 6 The post Dhanashree-Yuzvendra Divorce: युजवेंद्र चहल-धनश्री के तलाक पर लगी मुहर? फैमिली कोर्ट से निकलने के बाद इंस्टा स्टोरी पर लिख दी दिल की बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AAP:केजरीवाल और आतिशी नहीं हुए शामिल, लेकिन मालीवाल शपथ ग्रहण में रही मौजूद

AAP:दिल्ली की नयी प्रशासन का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को रामलीला मैदान में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में भाजपा और एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल हुए. शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को भी निमंत्रण दिया गया था. परंपरा के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री को भी निमंत्रण देने की परंपरा है. लेकिन गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी की ओर से कोई शामिल नहीं हुआ. लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल शामिल हुई और उन्हें मंच पर भी जगह दी गयी. परंपरा के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी को शामिल होना चाहिए था. लेकिन आतिशी भी शपथ ग्रहण समारोह से दूर रही. इससे साफ जाहिर होता है कि आम आदमी पार्टी ने परंपरा का पालन नहीं किया.  मालीवाल को निमंत्रण देकर भाजपा ने चली सधी चाल आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल कभी अरविंद केजरीवाल की बेहद करीबी मानी जाती थी. दिल्ली के स्त्री आयोग के अध्यक्ष के तौर पर मालीवाल ने एक अलग पहचान बनायी. इसी पहचान को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने मालीवाल को राज्यसभा का सदस्य बनाया. लेकिन बाद में मुख्यमंत्री आवास में मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार मामले के बाद आम आदमी पार्टी के खिलाफ वह मुखर हाे गई.  मालीवाल ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा था कि उम्मीदों पर खरी उतरेगी. साथ ही अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कितनी शर्मनाक बात है कि केजरीवाल ने अपने द्वारा शुरू किए गए आंदोलन को धोखा दिया. वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई के साथ मुख्यमंत्री बने और इतना बड़ा आंदोलन शुरू किया. लेकिन वर्ष 2016 की सीएजी रिपोर्ट आज तक विधानसभा में पेश नहीं की. भाजपा की कोशिश मालीवाल के जरिये आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल की छवि को कमजोर करना है.  The post AAP:केजरीवाल और आतिशी नहीं हुए शामिल, लेकिन मालीवाल शपथ ग्रहण में रही मौजूद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Big Accident: महाकुंभ जा रही 35 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप देवरिया में पलटी, चीत्कार से मच गया कोहराम

Big Accident: बिहार के सिवान जिले से जीबी नगर थाना क्षेत्र के उसरी से महाकुंभ प्रयागराज स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं का पिकअप पलटने से एक युवक की मौत हो गयी. जबकि एक गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु का गोरखपुर स्थित मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है. यह हादसा बुधवार की रात यूपी के देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के नगवा खास में हुई. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दर्जनभर लोगों को चोटें आयी. एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुयी है. जिसका गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. हादसे के बाद सभी घायलों को स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के मदद से देवरिया स्थित देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के अलावा अन्या स्वास्थ्य केंद्रों पर भर्ती कराया गया. चीत्कार से गांव में मच गया कोहराम इस हादसे में मृत युवक 30 वर्षीय रोहित प्रसाद हैं, जो जीबी नगर थाना क्षेत्र के उसुरी टोला के रहनवाले थे. मौत की सूचना घटना के दूसरे दिन सुबह मिलने पर मां मीना देवी, भाई तारकेश्वर प्रसाद, धर्मराज प्रसाद, बिश्वजीत प्रसाद, और छोटू कुमार तथा मृतक की पत्नी निशा देवी तथा 5 वर्षीय पुत्र बिराज कुमार के हृदय बिदारक चीत्कार से गांव में कोहराम मच गया. मृतक रोहित प्रसाद की शादी 6 वर्ष पूर्व हुई थी. घायलों का कराया गया प्राथमिक उपचार हादसे के बाद रात में ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गयी.विभिन्न वाहनों से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिये देवरहा बाबा मेडकल कालेज तथा आसपास के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया. जिसमें अधिकांश को हल्की चोटें आने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. इन घायलों में जीबीनगर तरवारा थाना क्षेत्र के कोइरीटोला टोला निवासी दिलीप कुमार, नीतू देवी, कमलावती देवी, लीलावती देवी, शिल्पी कुमारी, गुड्डी कुमारी, सीमा कुमारी, मीरा देवी, मोहित कुमार, दीपक कुमार, भागमनी देवी, रामनारायण राम और उसुरी टोला गांव के प्रियांशु कुमार, नीतीश कुमार, सोनू कुमार, आनंद कुमार, बीरेंद्र प्रसाद और ओमप्रकाश प्रसाद शामिल हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें कैसे पलटी पिकअप घटना के संबंध में घायल भागमनी देवी ने बताया कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में ही मौजूद गड्ढे में गिर गयी. इसमें गांव के रोहीत प्रसाद की मौत पर हो गई और लालबाबू सिंह के पुत्र शैलेन्द्र उर्फ गोल्डेन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. लोगों ने इलाज के लिए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया तो हम लोगों की जान बच गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे समाजसेवी रविन्द्र कुमार प्रसाद एवं दशरथ प्रसाद ने रात्रि में ही सभी घायलों को देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया. कुछ घायलों का सदर अस्पताल एवं निजी अस्पताल सीवान में इलाज चल रहा है. जबकि गोल्डेन सिंह का गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें:  बिहार के इस जिले में परीक्षार्थियों को लाइन में खड़ा कर पीटा गया, पुलिसकर्मी सस्पेंड The post Big Accident: महाकुंभ जा रही 35 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप देवरिया में पलटी, चीत्कार से मच गया कोहराम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya: वार्ड पार्षद के घर पर फिर हमला, हथियार के साथ एक पकड़ाया

Gaya: शहर के मुरली हिल बैरागी मुहल्ले में रहने वाले वार्ड संख्या 11 के पार्षद कुंदन कुमार की हत्या की नीयत से छह-सात अपराधियों ने गुरुवार को करीब 11 बजे दिनदहाड़े फिर हमला किया और कट्टे के साथ उनके घर में घुस गये. लेकिन, 18 फरवरी की रात हुए हमले से सचेत वार्ड पार्षद ने अपनी जान की परवाह किये बगैर अपराधियों से भिड़ गये और दो युवकों को पकड़ लिया. लेकिन, इस दौरान हुई अफरातरफी में दो युवकों में से एक वहां से भाग निकला. पकड़ाये युवक के पास से लोगों ने एक कट्टा बरामद किया और कोतवाली थाने की पुलिस को बुला कर सौंप दिया. इधर, कोतवाली थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि देसी कट्टा के साथ पकड़ाये युवक की पहचान शिवा के रूप में किया गया है. वहीं, घटनास्थल से भागनेवाले युवकों की पहचान की जा रही है, ताकि उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके. आरोपित उपेंद्र पासवान की पत्नी व साली भी गिरफ्तार इधर, जानकारी के अनुसार, 18 फरवरी की रात करीब नौ बजे वार्ड पार्षद कुंदन कुमार के घर में घुस कर असामाजिक तत्वों ने मारपीट व गोलीबारी करते हुए उनके घर से 65 हजार रुपये नकदी सहित सोने की चेन, सोन की बाली, सोने का कंगन, मांगटिका सहित अन्य सामान लूट कर भाग गये थे. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित वार्ड पार्षद कुंदन के बयान पर उनके पड़ोस में रहनेवाले उपेंद्र पासवान, पत्नी सुलेखा देवी, साली मीना देवी व चार बेटे संगम, सुबाव, गौरव कुमार व सौरभ कुमार सहित शशिकांत के बेटे गोलू कुमार व टुन्ना कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. तब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से एक कट्टा, तीन खोखा व एक कारतूस बरामद किया था और आरोपित उपेंद्र व उसके बेटे को गिरफ्तार किया था. हालांकि, इस मामले की मॉनीटरिंग कर रहे सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने सिटी एएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम को फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी है. गुरुवार को कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित उपेंद्र पासवान की पत्नी सुलेखा देवी व साली मीना देवी को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही लगातार पुलिस दबिश के कारण इस कांड में दो अन्य आरोपित कुंदन व कारू ने भी कोतवाली थाने में सरेंडर किया है. दो दिनों में दो बार वार्ड पार्षद के घर पर हुए हमले से पुलिस चौकन्नी वार्ड पार्षद कुंदन कुमार के घर पर 48 घंटे में दो-दो बार हुए हमले से कोतवाली थाने की पुलिस चौकन्नी हो गयी है. अपराधियों ने वार्ड पार्षद के घर पर पहली बार 18 फरवरी की रात करीब नौ बजे हमला किया था और दूसरी बार गुरुवार की सुबह 11 बजे हमला किया. दो-दो बार हमला करने और दोनों बार अपराधियों के पास से कट्टा बरामद होने की घटना से पुलिस काफी सचेत हो गयी है. इन दोनों घटनाओं के केंद्र बिंदु में बने आरोपित उपेंद्र पासवान व उनका परिवार व उनके सहयोग शशिकांत व उनका परिवार पुलिस की नजरों में आ गया है. इन घटनाओं को लेकर पुलिस को हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम चुन-चुन कर आरोपितों की पहचान करने व उन्हें गिरफ्तार करने में लगी है. साथ ही वार्ड पार्षद कुंदन कुमार व उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर भी उस इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ा दी है. लेकिन, अब सवाल है कि पुलिस की सतर्कता के बावजूद अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि गुरुवार को दिनदहाड़े हथियार के साथ वार्ड पार्षद के घर में घुस कर हमला कर दिया. इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार की लीडरशीप में ही चुनाव लड़ेगी BJP, भाजपा के बड़े नेता ने लगाई मुहर The post Gaya: वार्ड पार्षद के घर पर फिर हमला, हथियार के साथ एक पकड़ाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vastu Tips For Money : घर में इस जगह रखें धन,लक्ष्मी-कुबेर होंगे प्रसन्न,परिवार में बरसेगा पैसा

Vastu Tips For Money : जैसा कि कहावत है पैसा पैसे को आकर्षित करता है. इसका मतलब यह है कि आपका पैसा और अधिक धन को आकर्षित करेगा लेकिन इसके लिए पारिस्थितिकी के कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है. घर में कहीं भी पैसा रखना अच्छा विचार नहीं है.वास्तु शास्त्र में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि घर में पैसा कहां और कैसे रखना चाहिए. अगर आप पैसे सही जगह पर रखते हैं तो देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं. कहां रखें पैसा वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि जब आप घर में धन लाएं तो उसे उत्तर दिशा में रखें क्योंकि उत्तर दिशा धन के देवता भगवान कुबेर की दिशा मानी जाती है. इस दिशा में रखा धन कभी खाली नहीं होता और कुबेर की कृपा से घर में हमेशा बनी रहती है. इसके अलावा अदालती कागजात, डॉक्टर के पर्चे और शारीरिक परीक्षण रिपोर्ट को भी उस लॉकर या दराज में रखें जहां आप पैसा रखते हैं. नए नोटों का महत्व कई लोग नए नोटों को खर्च किए बिना ही घर में जमा कर लेते हैं और वास्तु शास्त्र में इसे शुभ माना जाता है. नए नोटों को उत्तर दिशा की ओर मुंह वाली अलमारी में रखें और वहां कुबेर यंत्र भी रखें. यह आपकी और अधिक धन आकर्षित करने में मदद करेगा. धन संबंधित वास्तु टिप्स वास्तु के अनुसार उंगली से थूक कर पैसे गिनना बहुत अशुभ होता है. इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और यह आपके धन को प्रभावित कर सकता है. इसके अलावा बिस्तर के नीचे या तकिए के नीचे पैसे रखना भी शुभ नहीं माना जाता. वास्तु के अनुसार धन के ऊपर सोना अशुभ होता है. पैसे उधार लेने से संबंधित टिप्स वास्तु के अनुसार रविवार और मंगलवार को पैसे उधार नहीं लेने चाहिए. इसके अलावा किसी भी माह की संक्रांति, वृद्धि योग और हस्त नक्षत्र में धन उधार लेना भी वर्जित होता है. यदि आपको पैसों की आवश्यकता हो तो केवल बुधवार को पैसे उधार लें और मंगलवार को चुकता कर दें. Also read : Vastu Shastra: घर में भूलकर भी न रखें ये चीजें,वरना आपसे रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी Also Read : Vastu Tips : घर के मंदिर में करें ये दाे बदलाव झट से दूर हाेगी कंगाली Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Vastu Tips For Money : घर में इस जगह रखें धन,लक्ष्मी-कुबेर होंगे प्रसन्न,परिवार में बरसेगा पैसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आई बड़ी खुशखबरी, इतने दिन में बनकर तैयार हो जायेगा टर्मिनल, अब सीमांचल से भी भर सकेंगे उड़ान

Purnia Airport Big Update: विकसित बिहार के विजन के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा हर जिले में पहुंच रही है. प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री ने पूर्णिया का दौरा किया था. अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने ना केवल 581 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं की घोषणा की थी बल्कि पूर्णिया एयरपोर्ट के विकास कार्य की भी समीक्षा की थी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे. जिसके बाद अब हिंदुस्तानीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण को मंजूरी दे दी है. यानी जल्द ही बिहार को एक और नए एयरपोर्ट की सौगात मिलने जा रही है. 23 प्रतिशत कम लागत पर होगा निर्माण एएआई द्वारा जारी टेंडर के तहत कुल ₹33.99 करोड़ की लागत से इस टर्मिनल भवन का निर्माण किया जाएगा. यह राशि अनुमानित लागत ₹44.15 करोड़ से 23 प्रतिशत कम है. टेंडर प्रक्रिया के तहत पहली बोली 12 सितंबर और दूसरी बोली 27 सितंबर को खोली गई थी. अब फाइनल एजेंसी के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसके बाद कार्य प्रारंभ हो जाएगा. आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा पूर्णिया एयरपोर्ट एएआई के आर्किटेक्ट ने पहले ही पूर्णिया एयरपोर्ट का डिजाइन तैयार कर लिया है. यह एयरपोर्ट “स्टेट ऑफ द आर्ट” सुविधाओं से लैस होगा और अगले 30-40 वर्षों के यात्री फुटफॉल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इस एयरपोर्ट पर कुल पांच एयरोब्रिज बनाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. अंतरिम टर्मिनल का निर्माण पोर्टा कांसेप्ट पर मुख्य एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण से पहले, एक अंतरिम टर्मिनल भवन पोर्टा कांसेप्ट पर तैयार किया जाएगा, जिससे उड़ानों का संचालन जल्द शुरू किया जा सके. एएआई के अनुसार, डीजीएम (इंजीनियरिंग) को प्रोजेक्ट का प्रभारी नियुक्त किया गया है और ठेकेदार को जल्द से जल्द अनुबंध पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. निर्माण एजेंसी को ₹1.69 करोड़ की परफॉर्मेंस गारंटी और ₹88.30 लाख की सुरक्षा निधि जमा करनी होगी. कार्यस्थल पर श्रम कानूनों के अनुपालन का भी सख्ती से पालन किया जाएगा. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें सीमांचल, कोसी समेत नेपाल भी लाभान्वित पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए यह टर्मिनल निर्माण एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ना केवल कोसी और सीमांचल क्षेत्र बल्कि पश्चिम बंगाल, झारखंड और नेपाल के लोगों को सीधी हवाई सुविधा मिलने का रास्ता साफ होगा. अंतरिम टर्मिनल के पूरा होते ही हवाई यात्रा शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को सुविधा तो मिलेगी ही क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा. इसे भी पढ़ें: बिहार में 19 एकड़ प्रशासनी जमीन की लूट, बांस फीता डोरी लेकर घेर रहे, डीएम ने जारी किया सख्त आदेश The post पूर्णिया एयरपोर्ट पर आई बड़ी खुशसमाचारी, इतने दिन में बनकर तैयार हो जायेगा टर्मिनल, अब सीमांचल से भी भर सकेंगे उड़ान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिला स्तर पर लंबित योजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, उपायुक्तों को दिये ये निर्देश

Jharkhand News: झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने जिला स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का समाधान समन्वय बनाकर करने का निर्देश दिया है. उन्होंने राज्य के उपायुक्तों को कहा कि वे कैलेंडर बनाकर कार्यों का निपटारा करें. कैलेंडर के अनुसार, विभिन्न मसलों पर बैठकें करें. उसकी रिपोर्ट समय पर विभागों को दें. इससे योजना क्रियान्वयन में गति भी आयेगी और विभागों को योजना को लागू करने में सहूलियत भी आयेगी. उन्होंने कहा कि योजनाएं बाधित होती हैं, तो उस पर होने वाले खर्च का लाभ राज्य को नहीं मिल पाता. इसलिए योजनाओं का भौतिक निरीक्षण करते हुए समस्या के समाधान पर फोकस करें. वह गुरुवार को विभागों की उन योजनाओं की समीक्षा कर रहीं थीं, जो जिला स्तर पर बाधित हो रहीं हैं अथवा लेटलतीफी का शिकार हो रहीं हैं. योजनाओं को पूर्ण करने में आ रही रुकावटों को जल्द से जल्द दूर करें मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक में पता चला कि अधिकांश योजनाएं 70 से 80 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी हैं. बाकी बचे काम में रुकावटें आ रहीं हैं. मुख्य सचिव ने नगर विकास विभाग की रांची शहरी सीवरेज स्कीम, वाटर सप्लाई स्कीम और पम्पिंग स्टेशन के क्रियान्वयन में जमीन को लेकर आ रही समस्या का समयबद्ध तरीके से समाधान करने का निर्देश दिया. रांची के उपायुक्त ने कहा कि अधिकांश मामले में समस्या का समाधान हो चुका है. इस वजह से अधूरी रह जातीं हैं योजनाएं रामगढ़, धनबाद, कोडरमा, साहिबगंज, सरायकेला-खारसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू और बोकारो में शहरी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर सप्लाई योजनाओं को धरातल पर उतारने में जमीन की समस्या सामने आयी. उपायुक्तों को विशेष पहल कर जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से बताया गया कि नल से जल योजना से प्रत्येक घर को जोड़ने और शौचालय बनाकर गांवों को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) घोषित करने की स्थिति लगभग अंतिम चरण में है, लेकिन गांवों में 4-5 घरों के इस योजना से आच्छादित नहीं होने से योजना अधूरी रह जातीं हैं. मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को अतिरिक्त रुचि लेकर इस काम को यथाशीघ्र संपन्न कराने को कहा. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें संबंधित विभाग से समन्वय बनायें उपायुक्त, समस्याओं को करें दूर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने बताया कि विभिन्न जिलों में डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और राजकीय अभियंत्रण कॉलेज निर्माण में जमीन की समस्या आड़े आ रही है. मुख्य सचिव ने उपायुक्तों से कहा कि संबंधित विभाग के साथ समन्वय बनाकर जमीन उपलब्ध करायें. उन्होंने स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से क्वालिटी एजुकेशन के लिए संपर्क फाउंडेशन की सहायता से चयनित स्कूलों में उपलब्ध कराये गये संसाधन के समुचित उपयोग पर बल देते हुए कहा कि यह राज्य के हित में होगा. कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं को समय पर पूरा करें कृषि विभाग से जुड़ी पीएम किसान योजना, बिरसा ग्राम सह समेकित पाठशाला, बिरसा-पीएम फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, आईसीडीपी एवं डीसीडीसी की समीक्षा के दौरान ऐसा देखने को मिला कि फसल बीमा योजना के लिए वास्तविक जमीन से अधिक जमीन पर बीमा का आवेदन दिया गया है. मुख्य सचिव ने कहा कि ऐसे आवेदनों की जांच करें और अनधिकृत दावे को खारिज करें. उन्होंने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों को पशु देने के साथ उसका बीमा भी सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा के लिए जिलास्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी और डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की नियमित बैठक करने का निर्देश उपायुक्तों को दिया. रांची की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें इन वजहों से लंबित हैं योजनाएं जल संसाधन विभाग की राज्य में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान पाया गया कि अधिग्रहित भूमि पर अतिक्रमण, फॉरेस्ट क्लियरेंस, स्थानीय विवाद, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा इत्यादि को लेकर योजनाएं प्रभावित हो रहीं हैं. मुख्य सचिव ने सभी संबंधित उपायुक्तों को निर्देश दिया कि योजनाओं के सुचारु संचालन के लिए प्रशासनिक स्तर से बाधा को दूर कराएं. इसके अतिरिक्त राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग और ऊर्जा विभाग की जिलों से जुड़ी समस्याओं की भी समीक्षा की गयी और उपायुक्तों को जरूरी निर्देश दिये गये. इसे भी पढ़ें Hail-Thunder Alert: झारखंड के इन 7 जिलों में आज गिरेंगे ओले, 10 जिले में गरज के साथ बारिश-वज्रपात की चेतावनी 20 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें रेट लिस्ट Khunti Weather: खूंटी में तूफान के साथ तेज बारिश, ओला वृष्टि से सड़कों पर बिछी बर्फ की चादर The post जिला स्तर पर लंबित योजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, उपायुक्तों को दिये ये निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yamuna Aarti Video: शपथ लेते ही एक्शन मोड में सीएम रेखा गुप्ता, पूरी टीम के साथ की यमुना आरती

Yamuna Aarti Video: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता सचिवालय पहुंची और कार्यभार संभाला. उसके बाद पूरी कैबिनेट के साथ यमुना तट पहुंची. दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य भाजपा नेता वासुदेव घाट पर शाम की आरती में शामिल हुए. इसके अलावा दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और बीजेपी के सांसदों ने भी यमुना आरती में हिस्सा लिया. #WATCH | Yamuna aarti is being performed at Yamuna’s Vasudev Ghat Delhi CM, along with her cabinet ministers and BJP’s MPs from Delhi, are also present pic.twitter.com/3iPW22HHCE — ANI (@ANI) February 20, 2025 बीजेपी की प्रशासन आते ही होने लगी यमुना की सफाई दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद से ही यमुना की सफाई को लेकर हरकत शुरू हो गई. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अधिकारियों से यमुना की सफाई में तेजी लाने का निर्देश दिया. एलजी के एक्शन में आते ही यमुना में बड़ी-बड़ी गाड़ियां सफाई में उतर गईं. सफाई अभियान के तहत खरपतवार निकालने वाली मशीनें और ड्रेजर को प्रशासन गठन से पहले ही काम पर लगा दिए गए थे. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में यमुना के पूरे 57 किलोमीटर हिस्से को साफ किया जाएगा. बीजेपी ने यमुना की सफाई का किया था वादा दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यमुना की सफाई को अपने चुनावी वादे में शामिल किया था. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनापी सभाओं में दिल्ली की जनता से वादा किया था कि प्रशासन बनते ही यमुना की सफाई शुरू कर दी जाएगी. बीजेपी की जीत के जश्न के दौरान भी पीएम मोदी न नदी के पुराने गौरव को लौटाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी. The post Yamuna Aarti Video: शपथ लेते ही एक्शन मोड में सीएम रेखा गुप्ता, पूरी टीम के साथ की यमुना आरती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टायरों का कब्रिस्तान बन गया खाड़ी का यह समृद्धशाली देश, जानें असली कारण

Tyre Graveyard: आप कभी क्या इस बात का अनुमान लगा सकते हैं कि समृद्धि का परचम लहराने वाला कोई देश टायरों का कब्रिस्तान बन सकता है? यकीनन इस बात पर आप यकीन नहीं करेंगे. लेकिन यह सच्चाई है. खाड़ी देशों में सबसे अधिक समृद्धशाली कुवैत फिलवक्त टायरों का कब्रिस्तान बन गया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, समृद्ध वित्तीय स्थिति और अकूत तेल भंडार के लिए विख्यात कुवैत हाल के वर्षों में “टायरों का कब्रिस्तान” (Tyre Graveyard) के रूप में भी कुख्यात हो गया. इस देश में लाखों की संख्या में पुराने और बेकार टायर जमा हो चुके हैं, जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा टायर डंपिंग ग्राउंड बन गया है. यह समस्या न केवल पर्यावरणीय संकट को पैदा कर रही है, बल्कि स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन चुकी है. कुवैत में टायरों का विशाल भंडार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि कुवैत में हर साल लाखों टायरों को बदल दिया जाता है और उनके निस्तारण के लिए कोई प्रभावशाली प्रणाली नहीं है. इस कारण वे रेगिस्तान के तौर पर जमा होते जा रहे हैं. कई रिपोर्टों के अनुसार, कुवैत में लगभग 5 करोड़ से अधिक टायरों का ढेर लगा हुआ है, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा टायर डंपिंग स्थल बनाता है. खासकर अल-सुलैबिया (Al-Sulaibiya) और अल-जहर (Al-Jahra) नामक क्षेत्रों में टायरों के विशाल पहाड़ देखे जा सकते हैं. टायरों का अवैध निस्तारण और प्रदूषण पुराने टायरों का उचित निस्तारण न होने के कारण उन्हें खुले में छोड़ दिया जाता है, जिससे कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं. टायरों में आग लगने का खतरा: टायर अत्यधिक ज्वलनशील होते हैं. 2012 और 2021 में कुवैत में टायरों के डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग लगी थी, जिसमें लाखों टायर जलकर राख हो गए. यह आग कई दिनों तक जलती रही और इससे जहरीला धुआं उठने लगा, जो मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक था. पर्यावरणीय प्रदूषण: टायर जलने से कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और अन्य जहरीली गैसें निकलती हैं, जो वायु प्रदूषण को बढ़ाती हैं और जलवायु परिवर्तन में योगदान करती हैं. मिट्टी और जल प्रदूषण: जब टायर सड़ते हैं, तो वे हानिकारक रसायन छोड़ते हैं, जो मिट्टी और जल स्रोतों को प्रदूषित करते हैं. कीट और मच्छरों का प्रजनन केंद्र: टायरों में पानी जमा हो सकता है, जिससे मच्छरों और अन्य हानिकारक कीटों के पनपने की संभावना बढ़ जाती है. ये बीमारियों के बढ़ाने में सहायक होते हैं। कुवैत में टायर संकट के पीछे के कारण टायरों के पुनर्चक्रणकी कमी: कुवैत में टायरों के पुनर्चक्रण की कोई व्यापक व्यवस्था नहीं है. कई देशों में पुराने टायरों को रिसाइकिल कर नई सामग्री बनाई जाती है, लेकिन कुवैत में यह प्रणाली विकसित नहीं हो सकी है. अवैध डंपिंग: प्रशासन की ओर से टायरों के सही निस्तारण पर सख्ती न होने के कारण कई कंपनियां और व्यक्ति इन्हें रेगिस्तान में फेंक देते हैं. ऑटोमोबाइल उद्योग का विस्तार: कुवैत में प्रति व्यक्ति कारों की संख्या अधिक है, जिससे हर साल बड़ी मात्रा में पुराने टायर निकलते हैं. जलवायु परिस्थितियां: रेगिस्तानी क्षेत्रों में तापमान अधिक होने के कारण टायर जल्दी खराब हो जाते हैं और उन्हें बार-बार बदलना पड़ता है. इसे भी पढ़ें: OTT Guidelines: ओटीटी पर प्रशासन सख्त, रणवीर इलाहाबादिया विवाद के बाद नई गाइडलाइंस जारी समाधान और संभावित उपाय कुवैत प्रशासन ने हाल ही में इस समस्या से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं. टायर रिसाइक्लिंग प्लांट की स्थापना: 2021 में कुवैत ने देश के सबसे बड़े टायर रीसाइक्लिंग प्लांट की शुरुआत की, जहां पुराने टायरों को रबर टाइल्स, रोड पेवमेंट और फ्यूल में बदला जाता है. कड़े कानून और जुर्माने: अवैध रूप से टायर फेंकने पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है ताकि लोग इसे खुले में न छोड़ें. टायरों के दोबारा इस्तेमाल की पहल: सड़क निर्माण, स्पोर्ट्स के मैदानों और फुटपाथों में रबर ग्रैन्यूल्स के रूप में टायरों का दोबारा उपयोग किया जा रहा है. नए टायर लैंडफिल और व्यवस्थित भंडारण प्रणाली: प्रशासन ने नए सुरक्षित लैंडफिल साइट्स की स्थापना की है, जहां टायरों को सही ढंग से स्टोर किया जाता है ताकि वे आग न पकड़ें. इसे भी पढ़ें: बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अदाणी ग्रुप की बादशाहत बरकरार, मुनाफा छप्परफाड़ The post टायरों का कब्रिस्तान बन गया खाड़ी का यह समृद्धशाली देश, जानें असली कारण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top