Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

काटने व चलने के निशान से दोषी तक पहुंची पुलिस : सीपी

बच्ची से यौन शोषण में दोषी को फांसी की सजा दिलवाना उपलब्धि सीपी ने इस मामले के जांच अधिकारी समेत एसआइटी के पूरे सदस्यों को दिया धन्यवाद कहा : कोलकाता पुलिस के इतिहास में यह पहली घटना, जिसमें पीड़िता के जीवित रहते दोषी को फांसी की सजा मिली हो संवाददाता, कोलकाता बड़तला इलाके में सात महीने की बच्ची का अपहरण करने के बाद उसके साथ यौन शोषण करने के मामले में दोषी करार दिये गये युवक राजीव घोष फांसी की सजा दिलवाना कोलकाता पुलिस की बड़ी उपलब्धियों में से एक है. बुधवार को कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने इस घटना को एक विरल घटना बताया. सीपी ने कहा- पीड़ित बच्ची अभी भी अस्पताल में इलाजरत है. वह धीरे-धीरे स्वस्थ होने का प्रयास कर रही है. इसके बावजूद यह पहली घटना है जब कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट ने इस घटना में शामिल आरोपी को दोषी करार दिया. मंगलवार को उसे मौत की सजा सुनायी गयी. बलात्कार के मामलों में पीड़िता के जीवित होने के बाद भी दोषी को मौत की सजा दिया जाना दुर्लभ है. इस तरह की घटना में दोषी को फांसी की सजा सुनाया जाना समाज में सख्त संदेश देगा. सीपी ने कहा, राजीव घोष को सबूतों के आधार पर झाड़ग्राम से गिरफ्तार किया गया. हमने इस घटना की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनायी. पुलिस इस घटना के 28 दिन के अंदर आरोप पत्र दायर करने में सफल रही. इसके बाद आरोपी को दोषी करार दिया गया. यह शायद बलात्कार का पहला मामला है, जहां पीड़िता के जीवित रहने के बावजूद दोषी को मौत की सजा दी गयी है. जांच अधिकारी, डीसी (नॉर्थ) और संयुक्त आयुक्त (अपराध) के नेतृत्व वाली इस टीम को धन्यवाद. जांचकर्ताओं ने अपराधी की पहचान कैसे की? इस पर सीपी ने कहा कि घटना के बाद पहले दो दिनों तक जांच को आगे बढ़ाना मुश्किल था. घटना वाले दिन और रात में बारिश हुई. इस कारण जानकारी नहीं मिल सकी. बाद में पुलिस के हाथ कुछ फुटेज लगे, जिससे आरोपी की पहचान हुई. शिशु के शरीर पर काटने के कई निशान मिले. इनका मिलान आरोपी के दांतों से किया गया. आरोपी के चलने के तरीके को भी चिन्हित किया गया. इसके अलावा जांचकर्ताओं ने डीएनए नमूने और रक्त के नमूने भी देखे. इससे उन्हें आरोपी के इस अपराध में शामिल होने के बारे में पुलिस को यकीन हो गया. गौरतलब है कि फुटपाथ पर रहने वाले एक दंपत्ति ने 30 नवंबर को बड़तला थाने में बच्ची के लापता होने की सूचना दी थी. कुछ घंटों बाद बच्ची को फुटपाथ से ढूंढ निकाला गया. चार दिसंबर को 34 वर्षीय राजीव पुलिस के जाल में फंस गया. लालबाजार सूत्रों के अनुसार, वह झाड़ग्राम के गोपीवल्लभ पुर का रहने वाला है. बच्ची के गुप्तांगों पर कई चोट के निशान पाये गये. चिकित्सकों ने उसके यौन शोषण का शिकार होने की जानकारी पुलिस को दी. अदालत परिसर में खड़े होकर, प्रशासनी वकील ने दावा किया कि जिस तरह से शिशु को प्रताड़ित किया गया वह ””””दुर्लभ से दुर्लभतम”””” मामला है. वकील ने दावा किया कि डॉक्टरों ने भी इस बात को स्वीकार किया है. अगले दिन कोर्ट ने आरोपी को मौत की सजा सुनायी. हिंदुस्तानीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम उसका अपराध सिद्ध पाया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post काटने व चलने के निशान से दोषी तक पहुंची पुलिस : सीपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्लास्टिक फैक्टरी में आधी रात को लगी भयावह आग

हावड़ा. मंगलवार देर रात को हावड़ा के आमता में भयावह आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. आग नयी सड़क के पास स्थित एक प्लास्टिक फैक्टरी में लगी. उक्त प्लास्टिक फैक्टरी में तिरपाल बनाया जाता है. सूत्रों के अनुसार आग मंगलवार को आधी रात के आसपास लगी जब सब सभी सो रहे थे. हालांकि आग लगते ही शोरगुल सुन लोग उठ गये. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. एक क्षण में ही पूरी फैक्टरी आग की लपटों में घिर गयी. समाचार मिलते ही दमकल के छह इंजन मौके पर पहुंचे. सुबह तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था, लेकिन इसे पूरी तरह से बुझाया नहीं जा सका. सुबह के समय भी धुआं निकलता देखा गया. अग्निशमन कर्मियों का मानना है कि आग बहुत तेजी से फैली क्योंकि यह एक प्लास्टिक फैक्टरी थी. यही कारण है कि काफी देर बाद भी आग पर काबू पाना काफी मुश्किल रहा. रह-रह कर आग धधक उठती थी. इस घटना को लेकर इलाके के व्यापारियों में गुस्सा है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने का कारण क्या था. अग्निशमन विभाग की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है. दमकल विभाग के अधिकारी फैक्टरी के मजदूरों से बातचीत कर जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आग कैसे लगी होगी. उल्लेखनीय है कि हावड़ा के ग्रामीण ही नहीं बल्कि उत्तर हावड़ा के शहरी इलाकों में भी कई रिहायशी इलाकों में भी व कई रेसिडेंशियल बिल्डिंगों में भी प्लास्टिक के तिरपाल के कारखानों के होने का आरोप है. पिछले दिनों बाईपास से सटे एक गैराज में आग लग गयी थी. गैराज में रखी कई कारें जलकर खाक हो गयीं थीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्लास्टिक फैक्टरी में आधी रात को लगी भयावह आग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कृष्णानगर : मायापुर पुलिस बैरक में मिला पुलिसकर्मी का शव

मौत से पहले चार मिनट वीडियो कॉल पर बात की कल्याणी.पुलिसकर्मी का फंदे से लटकता हुआ शव बैरक से बरामद किया गया. नदिया जिले के कृष्णानगर पुलिस जिले में बुधवार सुबह शव की बरामदगी के बाद हड़कंप मच गया. मृत पुलिसकर्मी का नाम देबाशीष गराई (42) है. बुधवार को उसके सहकर्मियों को नवद्वीप के मायापुर पुलिस बैरक से उसका फंदे से लटकता हुआ शव मिला. मौत की जांच शुरू हो गयी है. पुलिसकर्मी को मंगलवार रात को एक अनसेव्ड नंबर से वीडियो कॉल आया. सहकर्मियों ने उसे कुछ मिनट तक वीडियो कॉल पर बात करते देखा. कुछ घंटों बाद सुबह पुलिसकर्मी का शव बरामद हुआ. मायापुर ग्रामीण अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने देबाशीष को मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए शक्तिनगर जिला अस्पताल भेजा गया है. मृत पुलिसकर्मी का घर बीरभूम के नानूर में है. वह नदिया जिले के मायापुर पुलिस बैरक में रहता था. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शादीशुदा पुलिसकर्मी विवाहेतर संबंध में शामिल था. मौत के पीछे कोई तनावपूर्ण रिश्ता है या नहीं, यह जांच का विषय है. हालांकि, पता चला है कि मंगलवार रात करीब 11.40 बजे देबाशीष के पास एक अनसेव्ड नंबर से वीडियो कॉल आयी. यह भी जांच की जा रही है कि पुलिसकर्मी को ब्लैकमेल किया जा रहा था या नहीं. सूत्रों के मुताबिक संभवत: देबाशीष को कुछ तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था. मृत पुलिसकर्मी के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है. मौत से पहले उन्होंने व्हाट्सऐप पर किससे बात की, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने सभी से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कृष्णानगर पुलिस जिले के डीएसपी मुत्तकिनूर रहमान ने कहा कि उनके एक सहकर्मी की दुखद मौत हो गयी है. अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृत पुलिसकर्मी के परिवार को सूचित कर दिया गया है. उन्होंने कहा, मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है. उसकी जांच शुरू कर दी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कृष्णानगर : मायापुर पुलिस बैरक में मिला पुलिसकर्मी का शव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Fact Check: विराट कोहली से पहले किसी और को डेट कर रही थी अनुष्का शर्मा? जानें सच्चाई

Fact Check: बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता हमेशा से गहरा रहा है. कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां क्रिकेटरों के साथ रिश्ते में रही हैं और कई ने तो शादी भी की है. शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी से लेकर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली तक, यह सिलसिला सालों से चला आ रहा है. अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को हिंदुस्तानीय क्रिकेट टीम के मशहूर बल्लेबाज विराट कोहली के साथ शादी रचाई थी. आज उनकी शादी को सात साल हो चुके हैं, और वे अपनी दो संतान, वामिका और अकाय, के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. क्या अनुष्का शर्मा और सुरेश रैना के बीच था कोई रिश्ता? विराट कोहली से शादी करने से पहले, अनुष्का शर्मा का नाम हिंदुस्तानीय क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ जोड़ा जाता था. कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि दोनों के बीच कथित तौर पर एक रोमांटिक रिलेशनशिप था. हालांकि, इस पर दोनों में से किसी ने भी खुलकर कोई बयान नहीं दिया. जब सुरेश रैना एक बार ‘आप की अदालत’ नामक टेलीविजन शो में आए थे, तब उनसे इस अफवाह के बारे में सवाल किया गया. उस दौरान उन्होंने इस मामले पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और झेंपते हुए नजर आए. इससे अफवाहें और ज्यादा तेज हो गईं. हालांकि, उन्होंने इस समाचार को पूरी तरह से गलत भी नहीं बताया. उस समय, फैंस को लगने लगा था कि अनुष्का और सुरेश रैना की जोड़ी शादी तक भी पहुंच सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बाद में दोनों ने अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया. इसे भी पढ़ें: रेखा गुप्ता से क्यों पिछड़ गए प्रवेश वर्मा? जानें 5 बड़े कारण अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी 2017 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली में एक भव्य लेकिन निजी समारोह में शादी की थी. यह शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी, और इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं. शादी के बाद से ही यह जोड़ी हमेशा सुर्खियों में बनी रही है. एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने अपने परिवार को प्राथमिकता देने और शादी को एक पवित्र बंधन मानने की बात कही थी. उन्होंने यह भी बताया था कि कैसे वे अपने करियर और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखना चाहती हैं. हाल ही में, अनुष्का अपने पति विराट और बच्चों के साथ वृंदावन गई थीं, जहां उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि अब उन्हें सिर्फ शांति और भक्ति की जरूरत है. फिलहाल, वे फिल्मी दुनिया से कुछ समय के लिए दूर रहते हुए अपनी निजी जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं. इसे भी पढ़ें: सावधान! चक्रवाती तूफान सक्रिय, 13 राज्यों में बारिश-आंधी-तूफान का अलर्ट क्रिकेट और बॉलीवुड का गहरा नाता बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता कोई नया नहीं है. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी ने इसे और भी मजबूत बना दिया. यह कपल लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. वहीं, सुरेश रैना और अनुष्का शर्मा के अफेयर की अफवाहें भले ही अब बीते जमाने की बात हो गई हों, लेकिन यह साबित करता है कि फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों की जिंदगी में हर छोटी बात भी समाचार बन जाती है. अनुष्का और विराट की जोड़ी सिर्फ एक खूबसूरत रिश्ता नहीं है, बल्कि यह दर्शाती है कि प्यार और सम्मान के साथ रिश्तों को कैसे निभाया जाता है. आज वे एक खुशहाल परिवार के रूप में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं और अपने फैंस के लिए एक मिसाल बने हुए हैं. इसे भी पढ़ें: जिम में प्रैक्टिस के दौरान 17 साल की पॉवर लिफ्टर की मौत, देखें वीडियो इसे भी पढ़ें: ‘यह तो मेरा पैर तोड़ देता’, रोहित शर्मा ने ऐसा किसे कहा? वीडियो वायरल The post Fact Check: विराट कोहली से पहले किसी और को डेट कर रही थी अनुष्का शर्मा? जानें सच्चाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CBSE ‍Board Exam 2026: अब एग्जाम की टेंशन खत्म, साल में दो बार होगी सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा

CBSE ‍Board Exam 2026: रांची-शैक्षणिक सत्र 2025-26 से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनइपी) 2020 के तहत स्टूडेंट्स को परीक्षाओं के तनाव से दूर करने के मकसद से सीबीएसई ने पैटर्न में बदलाव का फैसला लिया है. अभिभावकों, शिक्षकों, छात्रों और शिक्षाविदों के सुझाव लेने के लिए इस मसौदे को 24 फरवरी तक सार्वजनिक कर दिया जायेगा. इसमें मिले सुझावों पर आगे की रूपरेखा तय होगी. सीबीएसई बोर्ड का नया सत्र इसी अप्रैल में शुरू होगा. इसके आसपास बोर्ड की ओर से साल में दो बार 10वीं और 12वीं परीक्षा की अधिसूचना भी जारी हो जायेगी. तनाव मुक्त शिक्षण वातावरण बनाने की पहल सीबीएसई के अधिकारी ने बताया कि स्टूडेंट्स के लिए तनाव मुक्त शिक्षण वातावरण बनाने की पहल की गयी है. इस पहल के अनुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सोमवार को सीबीएसई ने साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने का प्रेजेंटेशन दिया था. धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर लिखा है कि ‘छात्रों के लिए तनाव मुक्त शिक्षण वातावरण बनाना प्रशासन का एक महत्वपूर्ण फोकस रहा है. परीक्षा सुधार और सुधार इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. परीक्षा का तनाव कम करने में मिलेगी मदद इसे एक कदम आगे बढ़ाते हुए वर्ष में दो बार सीबीएसई परीक्षा आयोजित करने पर सचिव स्कूल शिक्षा, सीबीएसई अध्यक्ष और मंत्रालय और सीबीएसई के अन्य अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. इन विचार-विमर्शों की मसौदा योजना जल्द ही सीबीएसई द्वारा सार्वजनिक परामर्श के लिए रखी जायेगी. यह सुधार एनइपी के प्रमुख प्रावधानों के कार्यान्वयन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है और छात्रों के बीच परीक्षा संबंधी तनाव को कम करने में मदद करेगा. ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन प्रशासन के मंत्री रामदास सोरेन की बड़ी घोषणा, प्रशासनी शिक्षकों की होगी बंपर बहाली ये भी पढ़ें: झारखंड में कलयुगी बेटे की करतूत, बीमार मां को भगवान भरोसे छोड़कर चला गया महाकुं‍भ, प्लास्टिक चबा रही थीं बुजुर्ग The post CBSE ‍Board Exam 2026: अब एग्जाम की टेंशन खत्म, साल में दो बार होगी सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में लगभग 11 हजार बुजुर्ग वोटर लापता, एक अप्रैल के आधार पर 26 को आयेगी अंतिम सूची

Voters Missing: पटना, प्रमोद झा. पटना जिले में 90 साल से अधिक आयु के वोटरों का सत्यापन एप के माध्यम से हो रहा है. 90 साल से अधिक उम्र के वोटरों की फाइनल सूची 26 फरवरी तक जारी होगी. बीएलओ द्वारा जिले की वोटर लिस्ट में 28690 वोटरों का सत्यापन किया जा रहा है. जानकारों के अनुसार बीएलओ ने 90 साल से अधिक आयु के लगभग 11 हजार वोटरों का फॉर्म-7 जमा किया है. इससे साबित हो रहा है कि 90 साल से अधिक उम्र के इतने वोटर नहीं हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि इनकी मृत्यु हो चुकी है. इस संबंध में बीएलओ की तहकीकात करने पर उनके परिजनों ने यह जानकारी दी है. कम हो सकती है 16 हजार वोटरों की संख्या बताया जाता है कि सत्यापन के दौरान लगभग पांच हजार वोटरों की उम्र 90 साल से कम होने की जानकारी मिली है. वोटर कार्ड बनाने के समय आयु गलत दर्ज हुई थी. आधार कार्ड से मिलान के बाद वोटर कार्ड में अधिक उम्र दर्ज है. सूत्र ने बताया कि 25 फरवरी तक सत्यापन होगा, जिसके बाद 90 साल से अधिक उम्र के लगभग 16 हजार वोटरों की संख्या में कमी होने का अनुमान है. हालांकि फाइनल लिस्ट 26 फरवरी को जारी होने की संभावना है. इससे 90 साल से अधिक उम्र के वास्तविक वोटरों के बारे में पता चलेगा. ऐसे सत्यापन के बाद लगभग 12 हजार वोटर रह जायेंगे. मतदाता सूची एक अप्रैल के आधार पर की जायेगी जारी बिहार में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होना है. चुनाव के पहले इस साल की मतदाता सूची का पहला अपडेशन पहली अप्रैल के आधार पर जारी किया जायेगा. नयी मतदाता सूची में एक अप्रैल को 18 वर्ष आयु पूरा करनेवाले मतदाताओं का नाम शामिल होगा. एक अप्रैल के बाद 17 वर्ष पूरा करने वाले मतदाताओं के आवेदन पत्र स्वीकार किये जा रहे हैं. इस आधार पर नयी मतदाता सूची को अपडेट कर दिया जायेगा. इधर हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद 90 वर्ष और उससे ऊपर की आयु के सभी मतदाताओं का सत्यापन का काम भी सभी जिलों में प्रारंभ किया जा चुका है. 90 से 99 वर्ष तक के 284240 है मतदाता राज्य में तीन लाख 25 हजार 231 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किये गये हैं. इसमें 90-99 वर्ष के 284240 मतदाता हैं तो 100-109 वर्ष के 40601 मतदाता है. राज्य की मतदाता सूची में 110-119 वर्ष के कुल मतदाताओं की संख्या 247 है, जबकि 120 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 143 है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि 90 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का सत्यापन कराया जा रहा है. इसमें यह देखा जायेगा कि कितने मतदाता जीवित हैं और जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गयी है, उनका नाम सूची से हटाया जायेगा. हर माह इवीएम का निरीक्षण कर रहे हैं जिलाधिकारी हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद राज्य के सभी जिलों के वज्रगृह में रखी गयी इवीएम का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा हर माह निरीक्षण किया जा रहा है. जिलाधिकारियों को यह निर्देश है कि जहां पर भी इवीएम का भंडारण किया गया है, उस भवन की स्थित की जांच करें. इसके अलावा हर तीन माह में उस भवन के अंदर निरीक्षण करना है कि कहीं भवन की छत खराब तो नहीं है, कहीं से इवीएम को नुकसान तो नहीं पहुंच रहा है. Also Read: बिहार प्रशासन को सर्वे में मिली 17.86 लाख एकड़ बेलगानी जमीन, अधिकतर पर है लोगों का कब्जा The post पटना में लगभग 11 हजार बुजुर्ग वोटर लापता, एक अप्रैल के आधार पर 26 को आयेगी अंतिम सूची appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Crime: झारखंड में 15 साल की नाबालिग से हैवानियत, 6 आरोपियों ने अपहरण कर की दरिंदगी, 5 अरेस्ट

Jharkhand Crime: गुमला-गुमला के पालकोट प्रखंड से 15 वर्षीया नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. छह युवकों ने लड़की का अपहरण कर खूंटी ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया है. साथ ही दुष्कर्म में शामिल पांच युवकों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया. एक आरोपी अभी भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. पांच अभियुक्त गिरफ्तार नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद पीड़िता की मां ने अपनी बेटी के लापता होने का आवेदन थाना में सौंपा था. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. इसी क्रम में पुलिस ने खूंटी से अगवा लड़की को बरामद किया. साथ ही अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म मामले के पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में पालकोट हनुमान मंदिर निवासी जगरनाथ नायक उर्फ जग्गू (22 वर्ष), गांधी नगर पालकोट निवासी दीपांशु राज सोनी उर्फ गोलू (19 वर्ष), तेलीटोली पालकोट निवासी आकाश साहू (19 वर्ष), अंबापखना रनिया निवासी संजू कुमार (19 वर्ष) और रनिया खूंटी निवासी किशोर साहू (25 वर्ष) है. अपहृत नाबालिग खूंटी से बरामद-थानेदार पालकोट के थानेदार राहुल कुमार दसौंधी ने बताया कि नाबालिग लड़की के अपहरण की सूचना पर कुछ लोगों को पकड़ा गया. इसके बाद उनके द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर अगवा लड़की को खूंटी से बरामद किया गया. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. इस कांड से संबंधित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है. ये भी पढ़ें: झारखंड में कलयुगी बेटे की करतूत, बीमार मां को भगवान भरोसे छोड़कर चला गया महाकुं‍भ, प्लास्टिक चबा रही थीं बुजुर्ग ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन प्रशासन के मंत्री रामदास सोरेन की बड़ी घोषणा, प्रशासनी शिक्षकों की होगी बंपर बहाली ये भी पढ़ें: Chatra Crime: चतरा से 16 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 8 तस्कर अरेस्ट, SP और SDPO का मोबाइल नंबर जारी The post Jharkhand Crime: झारखंड में 15 साल की नाबालिग से हैवानियत, 6 आरोपियों ने अपहरण कर की दरिंदगी, 5 अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: 12 लाख रुपए में इंसान से कुत्ता बना शख्स, देखें वीडियो

Viral Video: दुनिया में अजीबोगरीब शौक रखने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है, लेकिन जापान के टोको नामक व्यक्ति ने अपने अनोखे शौक से पूरी दुनिया को चौंका दिया. यह शख्स हमेशा से कुत्ता बनने की ख्वाहिश रखता था और इसके लिए उसने लाखों रुपये खर्च कर एक खास ड्रेस बनवाई, जिससे वह हूबहू एक असली कुत्ते जैसा दिखने लगा. अब यही ड्रेस वह किराए पर देकर दूसरे लोगों को भी ‘कुत्ता बनने’ का मौका दे रहा है. View this post on Instagram A post shared by トコ(toco) (@toco.ev) टोको का बचपन का सपना हुआ पूरा टोको ने बचपन से ही एक जानवर बनने का सपना देखा था. उसे हमेशा ऐसा महसूस होता था कि अगर कोई ऐसी सेवा होती जिससे लोग जानवर बन सकते, तो यह कितना रोमांचक होता. अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए उसने एक अल्ट्रा-रियलिस्टिक कुत्ते की ड्रेस तैयार करवाई, जिससे वह एक असली कुत्ते जैसा नजर आने लगा. View this post on Instagram A post shared by トコ(toco) (@toco.ev) इस खास ड्रेस को बनाने में लाखों रुपये खर्च हुए. टोको ने इस पोशाक को पहनकर कई बार सार्वजनिक जगहों पर भी देखा गया, जिससे वह सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गया. अब उसने अपने इस अनोखे शौक को व्यवसाय में बदलने का फैसला किया है और वह इस कुत्ते की ड्रेस को किराए पर देना शुरू कर चुका है. अब कोई भी बन सकता है कुत्ता! 26 जनवरी को टोको ने अपनी खुद की कॉस्ट्यूम रेंटल सेवा शुरू की. उसने एक वेबसाइट बनाई, जहां लोग कुत्ते की ड्रेस को किराए पर लेने के लिए बुकिंग कर सकते हैं. वेबसाइट पर लिखा गया है, “क्या आप कभी जानवर बनना चाहते हैं?” इस सेवा की शुरुआत होते ही लोगों में जबरदस्त दिलचस्पी देखी गई और बुकिंग तेजी से फुल हो गई. View this post on Instagram A post shared by トコ(toco) (@toco.ev) किराए और बुकिंग की जानकारी अगर कोई व्यक्ति इस अनोखे अनुभव का हिस्सा बनना चाहता है, तो उसे कम से कम 30 दिन पहले बुकिंग करवानी होगी. किराए की दरें इस प्रकार रखी गई हैं: 180 मिनट (3 घंटे) के लिए 49,000 येन (लगभग ₹26,500) 120 मिनट (2 घंटे) के लिए 36,000 येन (लगभग ₹19,500) चौंकाने वाली बात यह है कि इस सेवा को इतनी लोकप्रियता मिली कि इसकी फरवरी की बुकिंग पूरी तरह फुल हो चुकी है. “टोकोटोको चिड़ियाघर” की शुरुआत टोको ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि जब वह छोटा था, तो वह बस यही सोचता था कि काश कोई ऐसी सेवा होती, जिससे वह जानवर बन सकता. अब जब उसने खुद के लिए ऐसा कर लिया है, तो वह दूसरों के लिए भी यही अवसर उपलब्ध कराना चाहता है. इसी सोच के तहत उसने “टोकोटोको चिड़ियाघर” खोलने की योजना बनाई है. View this post on Instagram A post shared by トコ(toco) (@toco.ev) इस चिड़ियाघर में लोग “ओनेसी” (यानी कुत्ते की ड्रेस) पहनकर एक जानवर बनने का अनुभव ले सकते हैं. टोको का मानना है कि कई लोग उसकी तरह जानवरों की जिंदगी जीने का सपना देखते होंगे, और वह उनके लिए इस सपने को साकार करने का माध्यम बनना चाहता है. कौन-कौन लोग ले सकते हैं इस सेवा का लाभ? जो भी लोग इस अनोखे अनुभव का हिस्सा बनना चाहते हैं, उन्हें कुछ शर्तों का पालन करना होगा. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति की लंबाई कम से कम 4 फीट 11 इंच और अधिकतम 5 फीट 11 इंच होनी चाहिए. इसके अलावा, अगर कोई ग्रुप में यह अनुभव लेना चाहता है, तो अधिकतम तीन लोग एक साथ एक बुकिंग में शामिल हो सकते हैं. दुनिया में अनोखी रुचियों की कोई सीमा नहीं! टोको का यह अनोखा शौक और उसकी कॉस्ट्यूम रेंटल सेवा सोशल मीडिया और इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं—कुछ इसे मनोरंजक और रोचक मान रहे हैं, तो कुछ इसे अजीब कह रहे हैं. हालांकि, एक बात तो साफ है कि दुनिया में रुचियों और शौक की कोई सीमा नहीं होती. टोको ने अपने सपने को हकीकत में बदला और अब वह दूसरों को भी अपने इस अनोखे सपने में शामिल होने का मौका दे रहा है. इसे भी पढ़ें: विराट कोहली से पहले किसी और को डेट कर रही थी अनुष्का शर्मा? जानें सच्चाई इसे भी पढ़ें: ‘यह तो मेरा पैर तोड़ देता’, रोहित शर्मा ने ऐसा किसे कहा? वीडियो वायरल इसे भी पढ़ें: सावधान! चक्रवाती तूफान सक्रिय, 13 राज्यों में बारिश-आंधी-तूफान का अलर्ट The post Viral Video: 12 लाख रुपए में इंसान से कुत्ता बना शख्स, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bijli Bill Notice: क्या HEC में पसर जाएगा अंधेरा? JBVNL ने मांगे 240 करोड़, 15 दिनों की दी मोहलत

Bijli Bill Notice: रांची-एचईसी पर जेबीवीएनएल का बिजली मद में 240 करोड़ रुपये बकाया हो गया है. फरवरी में रांची के अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने एचईसी को नोटिस भेजकर बिजली काटने की चेतावनी दी है. उन्होंने नोटिस में लिखा है कि एचईसी पर लगातार बकाया बढ़ता जा रहा है. फरवरी माह में बकाया बढ़कर 240 करोड़ रुपये हो गया है. तीन साल का बकाया हो गया है 240 करोड़ एचईसी प्रतिदिन जेबीवीएनएल से लगभग 10 मेगावाट बिजली लेती है. इस कारण तीन वर्षों में एचईसी का बिजली बिल का बकाया बढ़ कर 240 करोड़ रुपये हो गया है. इस संबंध में जेबीवीएनएल की ओर से बताया गया कि सभी बकायेदारों को नोटिस भेजा जा रहा है. ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जिनके यहां लंबे समय से बिजली बिल बकाया है. बकाया का भुगतान नहीं करने पर उनकी बिजली काटी जायेगी. तीन साल पहले भी काटी गयी थी बिजली तीन साल पहले भी 111 करोड़ रुपये बकाया होने के कारण एचईसी की बिजली काट दी गयी थी. हालांकि, उस वक्त एचइसी के सख्त रुख और जवाबी कार्रवाई की धमकी पर 24 घंटे में ही बिजली बहाल कर दी गयी थी. तब जेबीवीएनएल की ओर से एचईसी को पांच जनवरी 2021 को आखिरी नोटिस जारी किया गया था. इसके बाद बिजली काटी गयी थी. तब कंपनी की ओर से कहा गया था कि इतनी बड़ी कंपनी का उत्पादन ऐसे ठप नहीं किया जा सकता है. एचईसी परिसर में कई पावर सबस्टेशन हैं, जहां से बिजली की आपूर्ति की जाती है. अगर बिजली काटी गयी, तो कंपनी भी अपने परिसर में स्थित पावर सबस्टेशनों से आपूर्ति बंद करा देगी. इसके साथ ही नये सिरे से लीज का निर्धारण करेगी. इसके बाद जेबीवीएनएल को आपूर्ति शुरू करनी पड़ी थी. ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन प्रशासन के मंत्री रामदास सोरेन की बड़ी घोषणा, प्रशासनी शिक्षकों की होगी बंपर बहाली ये भी पढ़ें: झारखंड में कलयुगी बेटे की करतूत, बीमार मां को भगवान भरोसे छोड़कर चला गया महाकुं‍भ, प्लास्टिक चबा रही थीं बुजुर्ग The post Bijli Bill Notice: क्या HEC में पसर जाएगा अंधेरा? JBVNL ने मांगे 240 करोड़, 15 दिनों की दी मोहलत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Weather Alert: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश और ओलावृष्टि के साथ चलेंगी तेज हवाएं, IMD का ऑरेंज अलर्ट

Weather Alert: रांची-मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को रांची समेत बोकारो, रामगढ़ आदि इलाकों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं ओला भी पड़ सकता है. कई इलाकों में 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. इससे मौसम में एक बार फिर बदलाव संभव है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के मौसम में परिवर्तन हो रहा है. मौसम विभाग ने मौसम परिवर्तन को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही वज्रपात से बचने की सलाह दी है. पूर्वी सिंहभूम में गरज के साथ हुई हल्की बारिश मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार यह परिवर्तन एक से दो दिन ही रहेगा. इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी संभव है. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में बुधवार की देर शाम मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने मौसम परिवर्तन को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही वज्रपात से बचने की सलाह दी है. तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात की आशंका 21 फरवरी को आकाश में बादल छाये रहेंगे, जबकि 22 फरवरी को झारखंड के दक्षिणी, मध्य एवं निकटवर्ती उत्तर-पूर्व भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. राज्य के दक्षिण-पश्चिम, मध्य एवं निकटवर्ती उत्तर-पूर्व भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात की आशंका है. 23 फरवरी से मौसम साफ होने की उम्मीद है. बुधवार को शुष्क रहा मौसम बुधवार को मौसम शुष्क रहा. सरायकेला में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि सबसे कम गुमला में 11.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. रांची का बुधवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था. वहीं 24 घंटे में 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक तथा 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. शहरों का ये रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस में) शहर—-अधिकतम–न्यूनतमरांची—–29.8—–16.4जमशेदपुर–31.8—-18.4मेदिनीनगर–33.2—14.5बोकारो—–33.1—15.1चाईबासा—33.8—16.8 झारखंड के सभी जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान सभी जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान ये भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा बजट सत्र को लेकर गाइडलाइन जारी, अधिकारियों को दिया गया ये टास्क ये भी पढ़ें: Jharkhand Village Story: झारखंड के एक गांव का नाम था काफी आपत्तिजनक, बताने में आती थी शर्म, लोग उड़ाते थे मजाक The post Weather Alert: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश और ओलावृष्टि के साथ चलेंगी तेज हवाएं, IMD का ऑरेंज अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top