Hot News

Bhojpuri Bawaal Updates: ‘लुक्स देखकर किया था रिजेक्ट…’ जब रानी चटर्जी ने ठुकरा दी थी निरहुआ की पहली फिल्म, सालों बाद खोला राज

Bhojpuri Bawaal Rani Chatterjee: रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई बड़े भोजपुरी सितारों के साथ काम किया है. इन दिनों वह जियोहॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आ रही हैं, जहां भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े सितारे अपनी प्रोफेशनल और निजी जिंदगी के कई किस्से शेयर कर रहे हैं. शो में रानी चटर्जी भी अपने करियर से जुडी एक पूरी यादें शेयर की.

Rani Chatterjee Shared Exprerience With Nirhua: पहली बार निरहुआ के साथ काम करने का किस्सा

‘भोजपुरी बवाल के एक एपिसोड में रानी चटर्जी, होस्ट और पत्रकार शुभंकर, और काजल बात करते हुए दिखाई देते हैं.  रानी कहती हैं, जब दिनेश जी पहली बार इंडस्ट्री में आए थे, तब वह भी काफी पतले-दुबले थे. इस पर शुभंकर ने रानी से पूछा, “एक बात हमें यह भी बताई गई है कि दिनेश जी की पहली फिल्म में आप हीरोइन बनने वाली थीं, लेकिन उनके लुक्स को देखकर आपने मना कर दिया था। क्या यह सच है?”

इस पर रानी कहती हैं,

“हां, यह सच है.”

फिर शुभंकर पूछते हैं, “एक कलाकार के नजरिये से क्या आपको लगता है कि आपका वह फैसला सही था?”

इस पर रानी कहती हैं,

“मुझे आज भी अपना वह फैसला सही लगता है और हमेशा सही लगेगा. लोगों की इस बारे में क्या धारणा है, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं किसके साथ काम करने जा रही हूं, मेरी जोड़ी किसके साथ स्क्रीन पर अच्छी लगेगी या नहीं और मैं उस कलाकार के साथ काम करने में कम्फर्टेबल हूं या नहीं, यह तय करने का मुझे पूरा अधिकार है.”

Rani and Nirhua Work Together: रानी और निरहुआ की जोड़ी ने किया है काम

रानी चटर्जी और दिनेश लाल यादव ने साथ में कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने भी पसंद किया। ‘दिलजले’ जैसी फिल्मों में दोनों साथ नजर आ चुके हैं.

रानी चटर्जी और दिनेश लाल यादव, फोटो- इंस्टाग्राम

रानी का यह पुराना किस्सा इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि समय के साथ दोनों कलाकारों के करियर में काफी बदलाव आया। एक तरफ रानी ने भोजपुरी सिनेमा की सफल अभिनेत्रियों में अपनी जगह बनाई, वहीं निरहुआ ने अभिनेता और गायक के तौर पर पहचान बनाने के बाद नेतृत्व में भी कदम रखा.

Bhojpuri Bawaal: ‘भोजपुरी बवाल’ में खुलकर बोल रहे हैं सितारे

‘भोजपुरी बवाल’ में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई लोकप्रिय चेहरे नजर आ रहे हैं. शो में पवन सिंह, निरहुआ, रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और नीलम गिरी जैसे कलाकार शामिल हैं. शो का फॉर्मेट सितारों की प्रोफेशनल जिंदगी के साथ उनके व्यक्तिगत अनुभवों और इंडस्ट्री से जुड़े किस्सों को भी सामने लाने पर केंद्रित है.

रानी पहले भी शो में अपने बेबाक अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच चुकी हैं. हाल ही के एक एपिसोड में उन्होंने भोजपुरी अभिनेत्रियों की फिटनेस और एब्स को लेकर भी मजेदार अंदाज में अपनी बात रखी थी, जिस पर आम्रपाली दुबे और नीलम गिरी भी हंसती नजर आईं.

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव ने कभी नहीं पीटा, काजल राघवानी बोली- मारने वाला कोई और था, नाम लिया तो मुंबई से गायब कर देगा
Bhojpuri Bawaal Update: विधायक से जलेबी बाई ने की ‘लगावेलू जब लिपिस्टिक…’ गाने की फरमाइश, मंच पर फिर हुआ कुछ ऐसा

The post Bhojpuri Bawaal Updates: ‘लुक्स देखकर किया था रिजेक्ट…’ जब रानी चटर्जी ने ठुकरा दी थी निरहुआ की पहली फिल्म, सालों बाद खोला राज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top