Hot News

IIIT रांची में 60 LPA का प्लेसमेंट, मिले 243 जॉब ऑफर्स

IIIT Ranchi Campus Placement 2026: IIIT रांची के प्लेसमेंट सेशन 2026-27 में अब तक की हाईएस्ट सैलरी 60 LPA दर्ज की गई है. वहीं एवरेज CTC 16.16 LPA और मीडियन CTC 12 LPA रहा है. यह आंकड़े दिखाते हैं कि संस्थान के छात्रों को इंडस्ट्री में अच्छी सैलरी पैकेज मिल रहे हैं. आइए आईआईआईटी रांची के Job Placement को करीब से देखते हैं.

IIIT Ranchi में बैचवाइज ऑफर्स

बैच कुल ऑफर्स हाईएस्ट CTC (LPA) एवरेज CTC (LPA)
2018-22 130 46 12.8
2019-23 145 83 15.9
2020-24 73 22 10.59
2021-25 221 54 12.36
2022-26 243 60 16.16

पिछले पांच बैचों की बात करें तो 2018-22 बैच में 130, 2019-23 बैच में 145, 2020-24 बैच में 73, 2021-25 बैच में 221 और 2022-26 बैच में अब तक 243 ऑफर्स दिए जा चुके हैं. साफ है कि हाल के सालों में ऑफर्स की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है.

हाईएस्ट CTC के ट्रेंड को देखें तो 2018-22 बैच में यह 46 LPA था, जो 2019-23 में बढ़कर 83 LPA तक पहुंच गया. इसके बाद 2020-24 में यह घटकर 22 LPA रह गया, लेकिन 2021-25 में 54 LPA और 2022-26 में 60 LPA तक पहुंच गया है.

IIIT Ranchi Placement Statistics

ये भी पढ़ें: Google Microsoft में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज, 1400 से ज्यादा जॉब ऑफर

एवरेज CTC में बदलाव

IIIT रांची एवरेज CTC की बात करें तो 2018-22 में 12.8 LPA, 2019-23 में 15.9 LPA, 2020-24 में 10.59 LPA, 2021-25 में 12.36 LPA और 2022-26 में 16.16 LPA दर्ज किया गया है. इससे पता चलता है कि हाल के बैच में एवरेज पैकेज में सुधार आया है.

IIIT Ranchi Placement 2026 Check Here

कैसा रहा IIIT Ranchi का प्लेसमेंट रिकॉर्ड?

पांच साल में ऑफर्स की संख्या करीब दोगुनी हो चुकी है. हाईएस्ट CTC सबसे ज्यादा 2019-23 बैच में 83 LPA दर्ज हुआ था. एवरेज CTC 2022-26 बैच में अब तक का सबसे बेहतर आंकड़ा है. CSE ब्रांच में छात्रों की संख्या ECE की तुलना में सबसे ज्यादा है. डेटा साइंस, AI और IoT जैसी नई स्पेशलाइजेशन को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इंफोसिस और नेक्सटर्न इस सेशन की टॉप हायरिंग कंपनियों में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: NIT जमशेदपुर में BTech CSE के लिए कितनी चाहिए रैंक? देखें JoSAA क्लोजिंग रैंक

IIIT रांची ब्रांच वाइज स्टूडेंट्स

बैच 2023-27 और 2024-28 दोनों में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच के 115 छात्र, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 80 छात्र शामिल हैं. इसके अलावा डेटा साइंस एंड AI स्पेशलाइजेशन वाले CSE के 30 छात्र और एंबेडेड सिस्टम एंड IoT स्पेशलाइजेशन वाले ECE के 26 छात्र भी इसमें शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: IIT-NIT को टक्कर देता है ये BTech कॉलेज, 1.5 करोड़ का पैकेज

The post IIIT रांची में 60 LPA का प्लेसमेंट, मिले 243 जॉब ऑफर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top