Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रिजेंट पार्क में लूट की घटना की जांच शुरू

कोलकाता. रिजेंट पार्क थाना अंतर्गत मूर एवेन्यू में सोमवार शाम को वृद्धा के घर में घुसे बदमाशों ने चाकू की नोक पर करीब चार लाख के जेवरात लूट कर फरार हो गये थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बेटे की शादी के लिए उसने गहने खरीद कर रखे थे. माना जा रहा है कि घटना में वृद्धा का कोई परिचित शामिल है. जांच में यह भी पता चला है कि हाल ही में पीड़िता के एक रिश्तेदार ने अपनी बेटी की शादी के लिए उससे रुपये मांगे थे. लेकिन उसने इंकार कर दिया था. उक्त रिश्तेदार भी संदेह के घेरे में है. पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रिजेंट पार्क में लूट की घटना की जांच शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ बताने को लेकर ममता पर भड़का संत समाज

महाकुंभ नगर. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ कहे जाने पर संत समाज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. संत समाज ने उनके बयान को सनातन धर्म और महाकुंभ की पवित्रता का अपमान बताते हुए उनसे अपने शब्दों पर खेद प्रकट करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है. श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के राष्ट्रीय सचिव महंत जमुना पुरी जी ने कहा कि ममता बनर्जी जिस जिम्मेदार पद पर हैं, वहां से ऐसा बयान देना उन्हें शोभा नहीं देता. पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी ने ममता बनर्जी के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा: पश्चिम बंगाल हिंदू सनातनियों के लिए मृत्यु प्रदेश बनता जा रहा है. हजारों सनातनियों का नरसंहार हो रहा है और चुनाव के समय लाखों हिंदुओं को पलायन करना पड़ता है. निर्मोही अनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत राजेंद्र दास ने ममता बनर्जी के बयान को सनातन धर्म का अपमान बताया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ बताने को लेकर ममता पर भड़का संत समाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : खगौल-दीघा सड़क अब होगी फोरलेन, अवैध स्ट्रक्चर टूटेंगे

प्रमोद झा,पटना : रूपसपुर नहर पर खगौल से दीघा तक बनी सड़क की चौड़ाई बढ़ायी जायेगी. इसकी प्रक्रिया अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 में शुरू होगी. वर्तमान सड़क को फोरलेन बनाये जाने की योजना है. इसके लिए सड़क किनारे की प्रशासनी जमीन पर बने अवैध स्ट्रक्चर हटाये जायेंगे. इसके लिए जमीन के सीमांकन की प्रक्रिया अगले माह से शुरू होने की संभावना है. खगौल से दीघा तक रूपसपुर नहर पर साढ़े आठ किमी लंबी सड़क बनी है. फिलहाल इसकी चौड़ाई लगभग 10 मीटर है. इस पर ट्रैफिक दबाव अधिक होने से इसे चौड़ा करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है. इसको लेकर ही डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम के एमडी शीर्षत कपिल अशोक ने अभियंताओं की टीम के साथ हाल ही में स्थल निरीक्षण किया था. इसके बाद अभियंताओं को इसका विस्तृत ब्योरा तैयार करने को कहा गया. साढ़े आठ किलोमीटर की सड़क होगी फोरलेन फोरलेन हो जाने के बाद खगौल-दीघा सड़क की चौड़ाई लगभग 14 मीटर हो जायेगी. सूत्र ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है. इसके बाद विभाग से स्वीकृति मिलने पर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. अगले वित्तीय वर्ष में अप्रैल-मई के बीच टेंडर निकाल कर निर्माण का काम शुरू कर दिया जायेगा. जानकारों के अनुसार सीएम की प्रगति यात्रा के दौरान इसकी घोषणा होने की संभावना है. बेली रोड के दोनों साइड सड़क है. बेली रोड के दक्षिण खगौल लख सहित दानापुर स्टेशन जाने की सुविधा है. वहीं, बेली रोड के उत्तर दीघा होते हुए जेपी सेतु व गंगापथ जाने में सहूलियत हो रही है. सड़क के चौड़ीकरण में नहर के हिस्से की जमीन का उपयोग किये जाने की संभावना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : खगौल-दीघा सड़क अब होगी फोरलेन, अवैध स्ट्रक्चर टूटेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: बजाज ऑटो के शोरूम में लगी आग, लाखों के सामान जले

धनबाद. धनसार थाना के पास स्थित हेलीवाल बजाज ऑटो शोरूम के वर्क शॉप में मंगलवार की सुबह आग लग गयी. पहले सर्विस एरिया से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया. इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों की नजर आग पर पड़ी और तुरंत धनसार थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज पांडेय को सूचना दी गयी. इसके बाद उन्होंने बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू टीम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. दोनों जगहों से आये दमकल वाहनों ने तीन से चार घंटे तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. सुबह आठ बजे लोगों ने देखा आग लोगों ने बताया कि हेलीवाल बजाज कंपनी के वर्कशॉप में सुबह आठ बजे के आसपास आग लगी थी. धुआं निकलने पर लोगों की नजर इसपर पड़ी, तो पुलिस को सूचना दी गयी. इस दौरान 8:30 बजे धनसार थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने शो रूम के मालिक दिनेश हेलीवाल को फोन कर घटना की जानकारी दी. तब तक बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गयी और राहत कार्य शुरू किया. दमकलकर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. ऑटो पार्ट्स समेत कई सामान जले दिनेश हेलीवाल ने बताया कि वर्कशॉप में ऑटो पार्ट्स समेत कई थे. आग से लगभग सभी सामान जल गये. वहां तीन नये ऑटो भी लगे थे. जिनके सिर्फ त्रिपाल जले हैं जबकि वहां खड़े 20 से 25 पुराने ऑटो में से भी कुछ जले गये. इसके अलावा फर्नीचर आदि जले हैं. अभी नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है, लेकिन लाखों का नुकसान हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: बजाज ऑटो के शोरूम में लगी आग, लाखों के सामान जले appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन ने 289 को दी सरकारी नौकरियों की सौगात, हायर एजुकेशन के लिए किया बड़ा काम

Hemant Soren Gift: रांची-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर कुल 289 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. प्रोजेक्ट भवन में हुए कार्यक्रम को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार व उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने संबोधित किया. समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि राज्य में नियुक्तियों का कारवां बढ़ रहा है. नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपने का सौभाग्य मिला. आपके उत्साह और कड़ी मेहनत ने आपको इस मुकाम तक पहुंचाया है. आज आपके जीवन की यह नई शुरुआत हुई है. उन्हें विश्वास है कि अपनी इस नई पारी में आप तन्मयता से राज्यवासियों की सेवा करेंगे. अब सभी विश्वविद्यालयों के कार्य होंगे आसान-हेमंत सोरेन सोशल मीडिया एक्स पर ही किये गये एक अन्य पोस्ट में हेमंत सोरेन ने लिखा है कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा को ओर बढ़ेंगे. उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग सहित राज्य के सभी यूनिवर्सिटीज में कार्यों को सुगम बनाने के लिए ऑनलाइन सुविधा की शुरुआत हुई. इसके लिए छह पोर्टल जैसे सीएम फेलोशिप फॉर एक्सीलेंस पोर्टल, पे एंड वेरिफिकेशन सिस्टम पोर्टल, प्राइवेट विवि पोर्टल, वित्त रहित कॉलेज अनुदान पोर्टल, अप्रेंटिसशिप मैनेजमेंट पोर्टल, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम लांच किया गया. साथ ही रांची विज्ञान केंद्र, रांची के नव प्रवर्तन केंद्र एवं झारखंड अनुसंधान एवं नवाचार नीति-2025 के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला का भी शुभारंभ किया गया. ईमानदारी और निष्ठा से करें काम-राधाकृष्ण किशोर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को व्यवस्था में ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करते हुए प्रशासन के प्रयासों में सार्थक भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य निर्माण के उद्देश्यों को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं. शहरी व ग्रामीण वित्तीय स्थिति मजबूत करने के साथ सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी काम किये जा रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्र का विकास करते हुए शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है. सीएम झारखंड को युवाओं का राज्य बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत प्रशासन राज्य के विकास में जुट गयी है. झारखंड के विकास में जुड़ा नया अध्याय-संजय प्रसाद यादव उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि झारखंड के विकास में नया अध्याय जोड़ा जा रहा है. मुख्यमंत्री झारखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करना चाहते हैं. उनके नेतृत्व में युवाओं को रोजगार मिल रहा है. नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि शहरों की आधारभूत संरचना मजबूत की जा रही है. राज्य प्रशासन शहरी विकास के मानकों के आधार पर निकायों को संचालित करने की कोशिश कर रही है. शहरों में आधारभूत संरचना का विकास करना जरूरी मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि राज्य की एक चौथाई आबादी शहरों में निवास करती है. शहरी क्षेत्र राज्य के विकास का चेहरा होता है. निकायों में आधारभूत संरचना जैसे सड़क, नाली, ट्रांसपोर्टेशन की चुनौती सामने खड़ी है. ग्रामीण क्षेत्रों से आजीविका की तलाश में शहर की ओर आ रहे लोगों की वजह से शहरों की भौगोलिक संरचना चुनौती के रूप में उभरी है. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में तकनीकी लोगों की जरूरत है. इस वजह से राज्य में पहली बार सहायक टाउन प्लानर की नियुक्ति की जा रही है. नवनियुक्त अभ्यर्थी पूरी लगन से कार्यों को अंजाम देकर शहरों के विकास में राज्य प्रशासन का साथ दें. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास सचिव सुनील कुमार, सूडा के निदेशक अमित कुमार, अपर सचिव ज्ञानेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व नवनियुक्त अभ्यर्थी उपस्थित थे. नगर विकास के विभिन्न पदों पर इन्हें दिया गया नियुक्ति पत्र गार्डन अधीक्षक के नौ, वेटनरी ऑफिसर के आठ, सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर के 12, सेनेटरी सुपरवाइजर के 42 ,राजस्व निरीक्षक के 174 व विधि सहायक के 44 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. ये भी पढ़ें: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा करनेवालों पर एक्शन, पश्चिम बंगाल के यूसुफ और सूफानी खातून पर FIR दर्ज ये भी पढ़ें: Train Route Change: ट्रेनों के रूट बदले, सफर करने से पहले जान लें ये लेटेस्ट अपडेट ये भी पढ़ें: Cancelled Trains List: बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, सफर करने से पहले देख लें पूरी लिस्ट The post Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन ने 289 को दी प्रशासनी नौकरियों की सौगात, हायर एजुकेशन के लिए किया बड़ा काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Cabinet: हेमंत सोरेन कैबिनेट ने इन्हें दी बड़ी सौगात, महिलाएं अब रात में भी कर सकेंगी काम, बकाया विवाद खत्म

Hemant Soren Gift: रांची-झारखंड कैबिनेट की बैठक मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में हुई. इसमें 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. राज्य प्रशासन के कर्मियों और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ता में सात से 12 फीसदी तक की वृद्धि की गयी है. छठा केंद्रीय वेतनमान के तहत आनेवाले राज्य कर्मियों और पेंशनधारियों को एक जुलाई 2024 के प्रभाव से 239 फीसदी की जगह 246 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा यानी सात फीसदी की वृद्धि की गयी है. पंचम वेतनमान के दायरे में आने वाले कर्मियों को 443 फीसदी से बढ़ाकर 455 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा यानी 12 फीसदी की वृद्धि की गयी है. झारखंड-बिहार में बकाये का विवाद हुआ समाप्त 15 नवंबर 2000 बिहार पुनर्गठन अधिनियम के तहत गठित झारखंड और बिहार के बीच चला आ रहा बकाये का विवाद अब समाप्त हो गया है. हाईकोर्ट के निर्देश पर तत्कालीन बिहार प्रशासन के एसेस्ट रहे बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड एवं बिहार राज्य औद्योगिक विकास निगम के कर्मियों का बकाया भुगतान झारखंड प्रशासन की इकाई झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा) करेगी. इससे जुड़े एक प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी प्रदान की गयी. कारखाना संशोधन विधेयक 2024 के गठन को स्वीकृति राज्य प्रशासन ने कारखाना संशोधन विधेयक 2024 के गठन को स्वीकृति दे दी है. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत औद्योगिक नीति एवं संवद्धर्न विभाग के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान के लिए इस विधेयक को मंजूरी दी गयी है. इसके तहत स्त्रीएं अपनी सहमति से कारखानों में शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक काम कर सकेंगी. वहीं कारखाना संशोधन नियमावली 2023 के प्रस्ताव पर भी सहमति दी गयी. इसके तहत फैक्ट्री लाइसेंस का निबंधन शुल्क पुनरीक्षण किया जाएगा. कारखानों के वार्षिक टर्न ओवर और कारखाना बंद होने की सूचना में भी संशोधन किया जाएगा. 12 प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कुल 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. जियाडा कर्मियों के बकाया मद का 12,74,28.95 रुपये का भुगतान करेगी. गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट ने ऐसा आदेश 19 जनवरी 2014 को दिया था. झारखंड प्रशासन ने पूर्व में 20 करोड़ की मंजूरी दी थी. इसके साथ ही अब कुल 32.74 करोड़ रुपये कर्मियों को दिये जायेंगे. कैबिनेट ने झारखंड सूक्ष्म लघु एवं मध्यम ईकाई (एमएसएमइ) विशेष छूट विधेयक 2025 के गठन की स्वीकृति दे दी है. इसके तहत अब एमएसएमइ को नये उद्योग लगाने पर तीन वर्षों तक किसी प्रकार का ट्रेड लाइसेंस या अन्य लाइसेंस नहीं लेना होगा. उन्हें लाइसेंस राज से मुक्ति दी गयी है. प्रशासनी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में ऑटोमोबाइल के प्रशिक्षण के लिए मनोनयन के आधार पर मारूति सूजूकी के साथ एमओयू करने की स्वीकृति दी गयी. इन कंपनियों के कर्मियों के बकाये का होगा भुगतान अविभाजित बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएसआइडीएल) के अंतर्गत बेल्ट्रॉन वीडियो सिस्टम लिमिटेड, बेल्ट्रान माइनिंग सिस्टम लिमिटेड, बिहार राज्य औद्योगिक विकास निगम के तहत हाइटेंशन इंसुलेटर फैक्ट्री नामकुम, इलेक्ट्रिक इक्वीमेंट फैक्ट्री टाटीसिल्वे रांची, मैलेबुल कास्ट आयरन फाऊंड्री नामकुम, रांची, स्वर्णरेखा घड़ी कारखाना, नामकुम रांची और बिहार राज्य सुपर फॉस्फेट फैक्ट्री सिंदरी धनबाद आदि कंपनियां के कर्मियों का पिछले 25 साल के बकाये का भुगतान किया जायेगा. इसको लेकर कर्मचारी संगठनों ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी. इसके बाद अंतत: कोर्ट का आदेश आया और मंगलवार को अंतत: प्रशासन ने इसकी मंजूरी प्रदान कर दी. कैबिनेट के अन्य निर्णय झारखंड आंगनबाड़ी सेविका सहायिका नियमावली 2022 में संशोधन की स्वीकृति पेयजल विभाग के सात लोगों की सेवा नियमितिकरण की स्वीकृति हजारीबाग के तत्कालीन भू संरक्षण उपनिदेशक सुनील कुमार की अपील अभ्यावेदन खारिज एसटीएफ में प्रतिनियुक्त उपसमादेष्टा स्वर्गीय राजेश कुमार के आश्रितों को सेवा लाभ देने की स्वीकृति ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन ने 289 को दी प्रशासनी नौकरियों की सौगात, हायर एजुकेशन के लिए किया बड़ा काम ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज कोल्हान में गरज के साथ बारिश, तीन दिनों का येलो अलर्ट The post Jharkhand Cabinet: हेमंत सोरेन कैबिनेट ने इन्हें दी बड़ी सौगात, स्त्रीएं अब रात में भी कर सकेंगी काम, बकाया विवाद खत्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JBVNL News: जेबीवीएनएल में बड़ा बदलाव, दो हिस्सों में बंटा रांची विद्युत एरिया बोर्ड, 64 नए पद सृजित

JBVNL News: रांची-झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है. बढ़ती आबादी और बिजली उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुए क्षेत्र को छोटा किया गया है. रांची विद्युत एरिया बोर्ड को दो हिस्सा में बांटा गया है. रांची से काट कर गुमला को अलग विद्युत आपूर्ति क्षेत्र बनाया गया है. रांची में भी अब दो अधीक्षण अभियंता होंगे. इसे भी दो सर्किल में बांटा गया है. विद्युत आपूर्ति अंचल रांची-1 और रांची-2 में बांटा गया है. 64 नए पद भी सृजित किये गये हैं. हर काम के लिए अलग-अलग पदाधिकारी होंगे, ताकि अच्छी मॉनिटरिंग हो सके. बनाया गया है कोडरमा एरिया बोर्ड हजारीबाग एरिया बोर्ड से अलग कर कोडरमा एरिया बोर्ड बनाया गया है. हजारीबाग में रामगढ़ सर्किल रहेगा. जबकि, कोडरमा में केवल कोडरमा सर्किल रहेगा. वहीं, साहिबगंज एरिया बोर्ड का नव सृजन किया गया है. गिरिडीह एरिया बोर्ड में गिरिडीह, देवघर व गोड्डा सर्किल को जोड़ा गया है. विद्युत आपूर्ति क्षेत्र रांची विद्युत आपूर्ति अंचल रांची-वन : विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची पश्चिमी व न्यू कैपिटल एवं केंद्रीय.विद्युत आपूर्ति अंचल रांची-टू (नव सृजित) : विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची कोकर, डोरंडा एवं रांची पूर्वी.विद्युत आपूर्ति क्षेत्र गुमला (नव सृजित)विद्युत आपूर्ति अंचल, खूंटी (नव सृजित) : विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, खूंटी एवं सिमडेगा.विद्युत आपूर्ति अंचल, गुमला : विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, गुमला एवं लोहरदगा. मुख्यालय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक नए पद सृजित मुख्यालय से लेकर क्षेत्रीय स्तर पर नये पद भी सृजित किये गये हैं. इसमें कार्यकारी निदेशक के तीन नये पद सृजित किये गये हैं. अब कुल छह कार्यकारी निदेशक होंगे. महाप्रबंधक तकनीकी अब 16 की जगह 27 होंगे. महाप्रबंधक सीजीआरएफ के 11 नये पद सृजित किये गये हैं. उपमहाप्रबंधक तकनीकी अब 40 की जगह 59 होंगे. उपमहाप्रबंधक सीजीआरएफ के 19 पद सृजित किय गये हैं. उपमहाप्रबंधक (एचआरए) पूर्व से पांच थे, अब सात होंगे. नए पदों का किया गया है सृजन जेबीवीएनएल में कार्यकारी निदेशक (नवीकरणीय ऊर्जा) का एक पद सृजित किया गया है, जो वैकल्पिक ऊर्जा के सारे मामलों को एमडी के स्थान पर देखेंगे. कार्यकारी निदेशक राजस्व का भी एक पद सृजित किया गया है, जो बिजली निगम के घाटों से लेकर राजस्व तक के मामलों को देखेंगे. वैधानिक एवं कॉरपोरेट मामलों के लिए भी कार्यकारी निदेशक का एक पद सृजित किया गया है. इसी तरह पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जीएम का एक पद सृजित किया गया है. पीएम कुसुम योजना के लिए भी जीएम का एक पद, जीएम फीडर मॉनिटरिंग, सर्टिफिकेट केस, ऊर्जा क्रय, नियामक मामले, वैधानिक एवं कॉरपोरेट मामले के लिए भी जीएम का एक-एक पद सृजित किया गया है. डीजीए स्तर के भी 19 पद अलग-अलग मामलों के लिए सृजित किये गये हैं. ये भी पढ़ें: Jharkhand Cabinet: हेमंत सोरेन कैबिनेट ने इन्हें दी बड़ी सौगात, स्त्रीएं अब रात में भी कर सकेंगी काम, बकाया विवाद खत्म ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन ने 289 को दी प्रशासनी नौकरियों की सौगात, हायर एजुकेशन के लिए किया बड़ा काम The post JBVNL News: जेबीवीएनएल में बड़ा बदलाव, दो हिस्सों में बंटा रांची विद्युत एरिया बोर्ड, 64 नए पद सृजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

GST Raid In Jharkhand: जीएसटी इंटेलिजेंस की लालफेरो और शिवम ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी, कागजात खंगाल रही टीम

GST Raid In Jharkhand: गिरिडीह-जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने लालफेरो और शिवम ग्रुप के ठिकानों में छापेमारी की है. यह टीम पटना से पहुंची है, जिसमें झारखंड के भी कुछ अधिकारियों के शामिल रहने की बात सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार लगभग एक दर्जन वाहनों में सवार होकर लगभग डेढ़ दर्जन अधिकारी सुरक्षा कर्मियों के साथ सुबह चार बजे शिवम ग्रुप व लालफेरो के फैक्ट्रियों में घुसकर उसे सुरक्षा घेरे में ले लिया और छापेमारी की. इस छापेमारी को लेकर डीजी जीएसटीआई ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. फैक्ट्रियों के साथ आवास में भी छापेमारी शिवम ग्रुप के तीन फैक्ट्रियों के साथ-साथ उनके आवास में भी छापेमारी की सूचना है. इसके अलावे लालफेरो के फैक्ट्रियों के साथ-साथ उसके निदेशकों के घर भी टीम के सदस्य पहुंचकर कागजात खंगाल रहे हैं. जानकारी के अनुसार कोडरमा जिले के मरकच्चो में छड़ बेचने वाले एक डीलर से जब्त किये गये कागजातों का लिंक इन दोनों फैक्ट्रियों से बताया जा रहा है. सुरक्षा गार्ड समेत सभी कर्मियों का मोबाइल जब्त पूरा मामला इनपुट टैक्स चोरी (आइटीसी) से जुड़ा हुआ है. टीम ने फैक्ट्री में तैनात सुरक्षा गार्ड समेत सभी कर्मियों का मोबाइल को जब्त कर लिया. इसके बाद कर्मियों व निदेशक से पूछताछ शुरू की. हालांकि इस छापेमारी को लेकर डीजी जीएसटीआई ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. ये भी पढ़ें: Jharkhand Village Story: झारखंड के एक गांव का नाम था काफी आपत्तिजनक, बताने में आती थी शर्म, लोग उड़ाते थे मजाक ये भी पढ़ें: Ration Card Surrender: सावधान! संपन्न लोग उठा रहे हैं राशन तो कर दें सरेंडर, वर्ना गिरेगी गाज ये भी पढ़ें: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा करनेवालों पर एक्शन, पश्चिम बंगाल के यूसुफ और सूफानी खातून पर FIR दर्ज ये भी पढ़ें: Dhanbad News: ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर नहीं है अपडेट तो बढ़ेगी परेशानी, जल्द ऐसे कर लें ये काम The post GST Raid In Jharkhand: जीएसटी इंटेलिजेंस की लालफेरो और शिवम ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी, कागजात खंगाल रही टीम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cancelled Trains List: बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, सफर करने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

Cancelled Trains List: धनबाद-तकनीकी कारणों से ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. कई ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं. इनमें धनबाद और गोमो स्टेशन होकर चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं. रेलवे की ओर से इसकी सूचना जारी की गयी है. कुछ ट्रेनें 19 फरवरी, तो कुछ ट्रेनें 20 फरवरी को रद्द की गयी हैं, वहीं कुछ ट्रेनें 21 फरवरी तक रद्द कर दी गयी हैं. तकनीकी कारणों से ये ट्रेनें रद्द आप नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस, कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस, कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस, ग्वालियर-हावड़ा एक्सप्रेस और कैंट-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस से सफर करनेवाले हैं तो तकनीकी कारणों से ये ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं. ये ट्रेनें कर दी गयी हैं रद्द 18 से 21 फरवरी तक नई दिल्ली से खुलने वाली 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस रद्द कर दी गयी है.19 फरवरी को बीकानेर से खुलने वाली 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है.20 एवं 21 फरवरीर को बीकानेर से खुलने वाली 12308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस को रद्द किया गया है.18 से 21 फरवरी तक कालका से खुलने वाली 12312 कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस भी रद्द है.18, 20 एवं 21 फरवरी जम्मूतवी से खुलने वाली 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है.18 फरवरी को ग्वालियर से खुलने वाली 12176 ग्वालियर-हावड़ा एक्सप्रेस, 18 एवं 20 फरवरी को इंदौर से खुलने वाली 22911 इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस भी रद्द है.20 फरवरी को आगरा कैंट से खुलने वाली 20976 आगरा कैंट-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है. ये भी पढ़ें: Mahakumbh Special Trains: महाकुंभ के लिए उमड़ रहा आस्था का जनसैलाब, स्पेशल ट्रेनों में भी पैर रखने की जगह नहीं ये भी पढ़ें: झारखंड के कोल्हान विश्वविद्यालय में फर्जीवाड़ा, इस कॉलेज के खाते से निकाल लिए 1.58 करोड़, FIR दर्ज ये भी पढ़ें: Land Mutation: दाखिल खारिज में लापरवाही पर पलामू डीसी का एक्शन, सीओ समेत तीन पर 65-65 हजार का जुर्माना The post Cancelled Trains List: बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, सफर करने से पहले देख लें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Train Route Change: ट्रेनों के रूट बदले, सफर करने से पहले जान लें ये लेटेस्ट अपडेट

Train Route Change: धनबाद-ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है. 19 एवं 26 फरवरी को चलने वाली 12330 आनंद विहार-सियालदह पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर और डीडीयू के बदले कानपुर, लखनऊ और डीडीयू होकर चलेगी. मंगलवार को रवाना हुई 12329 सियालदह-आनंद विहार पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस डीडीयू, मिर्जापुर, प्रयागराज और कानपुर के स्थान पर डीडीयू, वाराणसी, जंघई, उन्नाव और कानपुर होकर चलेगी. 25 फरवरी को भी इसी मार्ग से चलेगी. नयी दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 18 घंटे लेट ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला जारी है. मंगलवार को भी धनबाद होकर चलने वाली 12302 नयी दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस करीब 18 घंटे विलंब से चली. सुबह 6.33 बजे की जगह रात 12.40 तक आने की उम्मीद थी. 12314 नयी दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस करीब 16 घंटे विलंब से चल रही है. यह ट्रेन भी रात 12 बजे के बाद धनबाद पहुंचने की उम्मीद थी. जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 9.50 मिनट देर पहुंची. सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से पहुंची. मंगलवार शाम भी नयी दिल्ली से चलने वाली दोनों राजधानी एक्सप्रेस विलंब से रवाना हुई. नयी दिल्ली-सियालदह राजधानी 16 घंटे विलंब हावड़ा राजधानी रात 9:30 तो सियालदह राजधानी रात 9:15 पर खुली. विलंब से चलने से दोनों ट्रेनें बुधवार को भी देर से आएंगी. शाम 5:40 पर नयी दिल्ली चलने वाली नयी दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस रात 11:00 बजे चलायी गयी. अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस दोपहर 12:50 के बदले देर रात 11:30 पर चली. देर से चलने से बुधवार को देर से आयेगी. ये भी पढ़ें: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा करनेवालों पर एक्शन, पश्चिम बंगाल के यूसुफ और सूफानी खातून पर FIR दर्ज ये भी पढ़ें: Ration Card Surrender: सावधान! संपन्न लोग उठा रहे हैं राशन तो कर दें सरेंडर, वर्ना गिरेगी गाज ये भी पढ़ें: JAC Board Exam 2025: झारखंड में मैट्रिक की परीक्षा देता फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, एग्जाम हॉल में ऐसे हुआ शक The post Train Route Change: ट्रेनों के रूट बदले, सफर करने से पहले जान लें ये लेटेस्ट अपडेट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top