Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jio Recharge: यह प्लान देगा अनलिमिटेड डेटा और धांसू OTT सब्सक्रिप्शन के बेनिफिट्स एक साथ

Jio Recharge: अगर आप Jio के सबसे बेस्ट और सबसे ज्यादा बिकने वाले पोस्टपेड Individual पैक की तलाश में हैं, तो ₹649 वाला प्लान आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. यह प्लान न सिर्फ अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग ऑफर करता है, बल्कि इसमें आपको कई धांसू OTT सब्सक्रिप्शन का भी फायदा मिलता है. इस प्लान की वैधता आपके बिलिंग साइकल के अनुसार तय होती है. यही वजह है कि यह प्लान Jio यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है. Jio Recharge: ₹649 पोस्टपेड प्लान: अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग जियो के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलता है, यानी इंटरनेट चलाने की कोई लिमिट नहीं. इसके अलावा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी शामिल है, जिससे आप बिना किसी रुकावट के कॉल कर सकते हैं. अगर SMS की बात करें, तो इस प्लान में 100 SMS प्रति दिन दिए जा रहे हैं, जिससे मैसेजिंग का भी कोई टेंशन नहीं रहेगा. Jio Recharge: OTT सब्सक्रिप्शन का धमाकेदार फायदा Jio के इस प्लान में आपको JioCinema, JioTV और JioCloud का एक्सेस मिलता हैJioCinema: इसमें आपको ढेरों वेब सीरीज, मूवीज और लाइव स्पोर्ट्स का एक्सेस मिलता हैJioTV: अगर आपको लाइव टीवी देखना पसंद है, तो इस ऐप पर सैकड़ों चैनल्स का मजा ले सकते हैंJioCloud: इस स्टोरेज सर्विस की मदद से आप अपने जरूरी डेटा को ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं Jio Recharge: किन यूजर्स के लिए है बेस्ट? यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो बिना किसी लिमिट के डेटा यूज करना चाहते हैं और OTT प्लैटफॉर्म्स का मजा लेना पसंद करते हैं. अगर आप मूवी लवर, क्रिकेट फैन या स्टूडेंट हैं, तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट हो सकता है. Jio Fiber vs Jio AirFiber: दोनों देते हैं कमाल की स्पीड, यहां जानें आपके लिए कौन-सा रहेगा बेस्ट Jio vs Airtel vs Vi: किसका 2GB डेली डेटा प्लान सबसे सस्ता? The post Jio Recharge: यह प्लान देगा अनलिमिटेड डेटा और धांसू OTT सब्सक्रिप्शन के बेनिफिट्स एक साथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Parenting Tips: बचपन से ही बच्चों को सिखाएं ये आदतें, तभी भविष्य में बन पाएंगा बेहतर इंसान

Parenting Tips: बचपन में सिखाई गई बातों से ही बच्चों का व्यक्तित्व निखरता है. यही बातें बच्चों को भविष्य में बेहतर इंसान बन पाते हैं. कई बार बच्चों की की गयी गलतियों को माता पिता नजरअंदाज कर देते हैं, जिसकी वजह से शिशु आगे चलकर गलत आदतें सीख लेते हैं. इसलिए माता-पिता को बच्चों को बहुत कम उम्र से ही सामाजिक शिक्षा देनी चाहिए, जिससे वे आगे चलकर एक अच्छे इंसान बन पाए. इसलिए हम आपको बताएंगे की ऐसी कौन सी बातें हैं जो आपको अपने बच्चों को बचपन से ही सिखानी चाहिए. यह भी पढ़ें- Parenting Tips: बच्चों की इन गलतियों को कभी न करें नजरअंदाज, नहीं तो काबू में नहीं आएंगे शिशु यह भी पढ़ें- Parenting Tips: आपका बच्चा भी खूब खा रहा मिट्टी, तो छुड़ाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स माफी मांगना माता पिता को बच्चों को सिखाना चाहिए कि अगर उन्होंने अनजाने में भी कोई गलती की है, तो उन्हें माफी जरूर मांगनी चाहिए. इससे उन्हें अपनी गलती को स्वीकार करने की आदत होगी और वे उसे सुधारने की कोशिश करेंगे. इसके अलावा इससे उनका व्यक्तित्व भी अच्छा होगा. दूसरों का सम्मान करना बच्चों को कम उम्र से ही दूसरों का सम्मान करने के बारे में शिक्षा देनी चाहिए. उन्हें सिखाना चाहिए कि दूसरों की भावनाओं का सम्मान और उनके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए. बॉडी शेमिंग न करना कई बार शिशु आपस में एक दूसरे की शारीरिक कमजोरी का मजाक उड़ाते हैं. बच्चों को सिखाना चाहिए कि दूसरों की शारीरिक बनावट का मजाक न उड़ाए और न ही उनकी शारीरिक विशेषताओं को लेकर उन्हें परेशान करें. इससे उन्हें दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने में मदद मिलेगी. बॉडी शेमिंग न करने से शिशु दूसरों के साथ अच्छे संबंध बनाने में सक्षम होते हैं और समाज में एक अच्छा नागरिक बनते हैं. अपनी भावनाओं को व्यक्त करना शिशु कई बार अपनी बात को सही ढंग से नहीं कह पाते जिसके कारण आगे भी उनकी यही स्थिति बनी रह जाती है. ऐसे शिशु अपनी भावनाओं को अच्छे से व्यक्त नहीं कर पाते जिसकी वजह से उन्हें जिंदगी में कई परेशानियों का सामना करना पडता है. इसलिए बचपन से ही माता पिता को बच्चों को अपने मन की बातों को बोलने देना चाहिए. दूसरों की मदद करना बच्चों को सिखाना चाहिए कि दूसरों की मदद करना बहुत जरूरी है. उन्हें सिखाना चाहिए कि अगर कोई व्यक्ति परेशानी में है, तो उन्हें उसकी मदद करनी चाहिए. इनपुट- शुभ्रा लक्ष्मी यह भी पढ़ें- Parenting Tips: कैसे बनें अच्छे माता-पिता? जानें बच्चों के विकास के लिए जरूरी टिप्स The post Parenting Tips: बचपन से ही बच्चों को सिखाएं ये आदतें, तभी भविष्य में बन पाएंगा बेहतर इंसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Illegal Immigrants: ऐसे टूटा अमेरिका में बसने का सपना, लाखों खर्च- डंकर्स की मारपीट झेली, निर्वासित हुए रोहित ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

Illegal Immigrants: अमेरिका से निर्वासित हुए हिंदुस्तानीय लोगों का तीन जत्था अब तक देश वापस आ चुका है. उन्हीं में से एक शख्स रोहित ने अपनी दर्दनाक आपबीती सुनाई है. रोहित ने बताया कि जुलाई 2024 में अमृतसर के एक ट्रैवल एजेंट के जरिए उन्होंने अमेरिका का सफर शुरू किया था. एजेंट ने उन्हें कानूनी रूप से अमेरिका में प्रवेश दिलाने का वादा किया था. अमेरिका में बेहतर भविष्य की तलाश में रोहित एजेंट के झांसे में आते चले गए. पंजाब-हिमाचल प्रदेश सीमा पर कांगड़ा जिले के मिलवान गांव के निवासी रोहित ने अपने परिवार की किस्मत बदलने की उम्मीद में जुलाई 2024 में अमेरिका की यात्रा शुरू की थी, लेकिन महीनों की कठिनाई के बाद उन्हें वापस निर्वासित कर दिया गया है. एजेंट ने वैध अमेरिकी वीजा का किया था वादा- रोहित रोहित ने बताया कि वो अमृतसर के एक ट्रैवल एजेंट के संपर्क में थे. एजेंट ने उन्हें वैध अमेरिकी वीजा का वादा किया था. एजेंट ने रोहित से कहा था कि उन्हें पहले दुबई भेजा जाएगा. वहां से अमेरिका के लिए उनके वीजा की व्यवस्था की जाएगी. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित ने बताया कि जब वह दुबई पहुंचे तो पहले से ही कई और उसी के जैसे युवा मौजूद थे. वे सभी वहीं फंसे हुए थे सभी बहुत लंबे समय से अपने वीजा का इंतजार कर रहे थे. रोहित ने बताया कि उनके पिता का देहांत पहले ही हो गया था, और वो अपनी मां को परेशान न करने के लिए उन्हें घटना के बारे में कुछ नहीं बताया. दुबई से शुरू हुआ अमेरिका का जोखिम भरा अवैध सफर रोहित ने बताया कि ट्रैवल एजेंट ने उन्हें कानूनी तरीके से अमेरिका भेजने का वादा किया था, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है. दुबई में कई सप्ताह बिताने के बाद एक दिन ट्रैवल एजेंट ने ग्रीस के लिए वीजा हासिल कर लिया. रोहित को दुबई से स्पेन के मैड्रिड भेज दिया गया. मैड्रिड में करीब दो सप्ताह गुजारने के बाद उन्हें मध्य अमेरिका के एक देश एल सेल्वाडोर ले जाया गया. यहां से अमेरिका में प्रवेश का अवैध और जोखिम भरा डंकी रूट शुरू हुआ. एल सेल्वाडोर से मैक्सिको तक की यात्रा में लगभग एक महीना लगा. यह यात्रा काफी परेशानियों वाला रहा. इस खतरनाक सफर के दौरान रोहित को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. भूखे रहना पड़ा, मारपीट की गई- रोहित रोहित ने बताया की डंकी रूट इतना आसान नहीं है. जिन रास्तों से वो अमेरिका पहुंचने का सपना संजोए आगे बढ़ रहे थे उन रास्तों में डंकर्स अक्सर यात्रियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करते हैं. उनके साथ भी ऐसा हुआ. रोहित ने बताया कि उन्हें कई दिनों तक जमीन पर सोना पड़ा था. घने जंगलों से होकर गुजरने और भूख से तड़पने के लिए मजबूर होना पड़ता था. रोहित ने बताया कि अगर डंकर्स मेहरबानी दिखाकर खाना दे देते तो भोजन मिलता नहीं तो भूखे रहना पड़ता था. दूसरा कोई विकल्प नहीं था. खर्च हो गए 40 से 50 लाख रुपये रोहित वे बताया कि अमेरिका पहुंचने के इस प्रयास में करीब 40 से 50 लाख रुपये खर्च करने के बाद उनकी यात्रा अचानक से रुक गई. मैक्सिको में तिजुआना के रास्ते अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने के दौरान सीमा गश्ती दल ने उन्हें पकड़ लिया. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. अन्य कई लोग जो सीमा पार कर चुके थे उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया. सभी को सैन डिएगो की एक हिरासत केंद्र में ले जाया गया. उनके बायोमेट्रिक लिया गया. यहाँ मेडिकल जांच की गई. हिरासत संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी की गईं. इस दौरान उन्हें बताया गया कि वो सभी अवैध रूप से आए हैं. उन्हें एक कोठरी में रखा गया. निर्वासित होने तक हिरासत में रहे रोहित रोहित ने बताया कि जब तक उन्हें निर्वासित नहीं किया गया तब तक वे हिरासत केंद्र में ही कैद रहे. रोहित ने बताया कि उन्हें सेंटर के अंदर ही रखा गया. 14 फरवरी को एक सूची लाई गई और उन्होंने नाम पढ़ना शुरू किया. कुछ समय बाद वे हमें दो बसों में कैलिफोर्निया के हवाई अड्डे पर ले गए. तब हमें पता चला कि हमें एक विमान में बिठाकर वापस हिंदुस्तान भेजा जा रहा है. रोहित ने कहा कि यात्रा के दौरान लोगों को हथकड़ी पहनाई गई थी. एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं रोहित रोहित की अमेरिका की दर्दनाक जर्नी का अंत हो गया. उन्हें वापस हिंदुस्तान भेज दिया गया. हिंदुस्तान लौटते ही रोहित और उसके परिवार ने ट्रैवल एजेंट से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद हो गया था. अमेरिका जाने के चक्कर में रोहित के 40 से 50 लाख रुपये खर्च हो चुके थे. अब उनकी आर्थिक हालत काफी खराब हो गई है. उन्होंने एजेंट के खिलाफ कार्रवाई और भुगतान की गई राशि वापस करने का अनुरोध कर रहे हैं. The post Illegal Immigrants: ऐसे टूटा अमेरिका में बसने का सपना, लाखों खर्च- डंकर्स की मारपीट झेली, निर्वासित हुए रोहित ने सुनाई दर्दनाक आपबीती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pradeep Sardana: जब राज कपूर ने मुझसे बातें करते करते सदा के लिए आंखे मूंद लीं

Pradeep Sardana: महान फिल्मकार राज कपूर ने सिनेमा को जो योगदान दिया उसे दुनिया जानती है। लेकिन राज कपूर का रंगमंच से भी गहरा नाता रहा, नाट्य जगत के लिए भी उन्होंने बहुत कुछ किया। राज कपूर की जड़ों में रंगमंच की ही शक्ति थी, जिसने उन्हें शिखर पर पहुंचाया। उन्हीं राज कपूर ने 37 बरस पहले मुझसे बातें करते-करते, जब सदा के लिए आँखें मूँद लीं थीं तो मैं अवाक रह गया था। Pradeep sardana उपरोक्त विचार वरिष्ठ पत्रकार और विख्यात फिल्म समीक्षक श्री प्रदीप सरदाना ने कल शाम को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में आयोजित ‘राज कपूर जन्म शताब्दी’ व्याख्यान में व्यक्त किए। जहां इन दिनों विश्व के सबसे बड़े नाट्य उत्सव ‘हिंदुस्तान रंग महोत्सव’ का आयोजन भी चल रहा है। राज कपूर के साथ अपने बरसों के अनुभव और संस्मरण सुनाते हुए श्री प्रदीप सरदाना ने महान फ़िल्मकार को लेकर ऐसी बहुत सी बातें साझा कीं, जिन्हें सुन सभी मंत्रमुग्ध हो गए। श्री सरदाना ने कहा-‘’राज कपूर ने 5 वर्ष की उम्र में अपना पहला नाटक ‘द टॉय कार्ट’ किया था। बाद में जब उनके पिता पृथ्वीराज कपूर ने 1944 में अपने ‘पृथ्वी थिएटर’ की शुरुआत की तो पृथ्वी के पहले नाटक ‘शकुंतला’ की सेट डिजायन से प्रकाश और संगीत व्यवस्था का जिम्मा राज कपूर ने संभाला। साथ ही राज कपूर ने नाटक ‘दीवार’ में तो रामू की ऐसी भूमिका की, जिसके बाद फिल्मों तक में नौकर की भूमिका करने वाले चरित्र का नाम रामू या रामू काका हो गया। राज कपूर का यह नाट्य जगत से लगाव ही था कि 1948 में जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘आग’ बनाई तो उसकी कहानी भी नाट्य जगत से जुड़ी थी।   श्री प्रदीप सरदाना ने यह भी कहा कि राज कपूर ने अपनी ‘आवारा’ फिल्म से अपने नाम के साथ हिंदुस्तान के नाम को भी दुनिया में बुलंद किया। रूस, ताशकंद, ईरान और चीन जैसे कितने ही देशों में आज भी राज कपूर का जादू बरकरार है। राज कपूर से पहले और उनके बाद कितने ही अच्छे और दिग्गज फ़िल्मकार देश में आए। लेकिन उन जैसा ग्रेट शोमैन आजतक कोई और नहीं हुआ। यह संयोग था या उनसे पूर्व जन्म का कोई रिश्ता 1988 में राष्ट्रपति से फाल्के सम्मान लेने से पूर्व ही राज कपूर को जब अस्थमा का भयावह दौरा पड़ा। तब मैं ही उन्हें राष्ट्रपति भवन की एंबुलेंस से एम्स लेकर गया। उनकी अंतिम चेतनावस्था में अस्पताल में उनकी पत्नी और मैं ही उनके साथ थे। जहां मुझसे बात करते हुए ही वह कौमा में चले गए थे।‘’ इस व्याख्यान में रंगमंच और सिनेमाई दुनिया के कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। समारोह में एनएसडी के पूर्व निदेशक और वर्तमान में ‘गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी’ के निदेशक प्रो॰ दिनेश खन्ना ने श्री प्रदीप सरदाना का स्वागत करते हुए कहा, ‘आज देश में सिनेमा के अच्छे समीक्षक और ज्ञाता बहुत कम रह गए हैं। लेकिन प्रदीप सरदाना जी अपने में सिनेमा का 100 बरस के दस्तावेज़ समेटे हुए हैं। उनकी स्मृतियों में ऐसे हजारों संस्मरण हैं जिन्हें घंटों दिलचस्पी के साथ सुना जा सकता है।’    यह भी पढ़े: Sikandar Poster: आंखों में निडरता… हाथ में लोहे की रोड… सलमान खान की सिकंदर का धांसू पोस्टर आउट The post Pradeep Sardana: जब राज कपूर ने मुझसे बातें करते करते सदा के लिए आंखे मूंद लीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Premanand Ji Maharaj: जानिए प्रेमानंद महाराज से, कैसे चलते-फिरते मंत्र जाप से होते हैं अद्भुत फायदे

Premanand Ji Maharaj: आज के व्यस्त जीवन में मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन पाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चलते-फिरते भी आप अपनी मानसिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं. प्रेमानंद महाराज ने इस सरल लेकिन प्रभावी साधना को बढ़ावा दिया है.यह एक ऐसी साधना है जो न केवल मानसिक तनाव को कम करता है बल्कि आपके जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता का संचार करता है. मानसिक शांति: चलने के दौरान मंत्र जाप करने से मानसिक शांति मिलती है. यह हमें तनाव और चिंताओं से दूर रखता है. शारीरिक रूप से सक्रिय होते हुए भी हमारा मन शांत और एकाग्र होता है. आध्यात्मिक उन्नति: प्रेमानंद महाराज के अनुसार नियमित मंत्र जाप से हमारी आत्मा को शुद्धि मिलती है.यह आध्यात्मिक उन्नति का एक प्रभावी तरीका है.जब हम ध्यान करते हैं तब हम आध्यात्मिक रूप से प्रगति करते हैं. सकारात्मक ऊर्जा का संचार: मंत्र जाप से हमारी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है.यह न केवल हमें आत्मविश्वास देता है बल्कि आसपास के वातावरण में भी सकारात्मकता का संचार करता है. चलते-फिरते मंत्र जाप से आप अपने आत्मबल को मजबूत कर सकते हैं. ध्यान में स्थिरता: अगर आप भी अपने जीवन में शांति, संतुलन और आध्यात्मिक उन्नति चाहते हैं तो मंत्र जाप को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और देखें कि कैसे आपके जीवन में अद्भुत परिवर्तन आते हैं. कर्मों में सुधार: जब हम चलते-फिरते मंत्र जाप करते हैं तो यह हमारे कर्मों को भी शुद्ध करता है. यह हमें अपने कार्यों और विचारों में शुद्धता लाने के लिए प्रेरित करता है. जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान शांति और संयम से होता है. Also Read : Premanand Ji Maharaj: स्वामी प्रेमानंद महाराज जी से जानें, पति-पत्नी के बीच प्यार और समझ को बढ़ाने का सीक्रेट Also Read : Premanand Ji Maharaj Sucess Tips: : अगर आप भी चाहते हैं सफलता, तो अपनाइए प्रेमानंद जी महाराज के बेस्ट टिप्स Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Premanand Ji Maharaj: जानिए प्रेमानंद महाराज से, कैसे चलते-फिरते मंत्र जाप से होते हैं अद्भुत फायदे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Numerology: जिद्दी स्वभाव के होते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लोग, रुपये-पैसे से भरा रहता है घर

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में संख्याओं के सहारे जीवन के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण किया जाता है, क्योंकि हर व्यक्ति के जीवन में अंको का एक खास प्रभाव माना जाता है. ये अंक व्यक्ति की जीवन यात्रा, व्यक्तित्व, भविष्य और भाग्य को प्रभावित करते हैं. इस शास्त्र में मुख्य तौर पर 1-9 तक की संख्याओं के बीच अध्ययन किया जाता है. इसे निकालने के लिए जन्म की तारीख से मूलांक की गणना की जाती है और इन सभी मूलांकों का संबंध किसी न किसी ग्रह से जरूर होता है. ऐसे में आज हम उस मूलांक की बात करने वाले हैं, जिनमें बहुत खूबियां होती है. लेकिन वह स्वभाव से जिद्दी माने जाते हैं. यह भी पढ़ें- Numerology: 40 साल के बाद ही चमकती है इन तारीखों में जन्मे लोगों की किस्मत, अचानक हो जाते हैं मालामाल यह भी पढ़ें- Numerology: अचानक अमीर हो जाते हैं इस तारीख में जन्में लोग, धन-धान्य का लग जाता है अंबार जानें तारीख अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 4 होता है. इस मूलांक में जन्मे लोगों का ग्रह स्वामी राहु होता है. ऐसे में आइए इस तारीख में जन्मे लोगों की विशेषताओं के बारे में जानते हैं. प्लानिंग करने में माहिर इन तारीखों में जन्में लोग प्लानिंग करने में माहिर होते हैं. किसी भी काम को करने के लिए पहले वह एक योजना बनाते हैं. ये लोग दिमाग से काफी तेज माने जाते हैं. इसके अलावा, इस मूलांक के लोग समय के पाबंद होते हैं और हर विषय में जानकारी रखते हैं. संघर्षशील प्राणी मूलांक 4 में जन्में लोग अच्छे नेतृत्वज्ञ बन सकते हैं, क्योंकि ये लोग संघर्षशील प्राणी होते हैं. जो काम ये लोग ठान लेते हैं, उसे पूरा किए बिना पीछे नहीं हटते हैं. जिसकी वजह से दूसरे व्यक्ति इन लोगों को देखकर आश्चर्यचकित होते हैं. घुमक्कड़ी प्रकृति इस मूलांक में जन्में लोग अपनी सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करने से पीछे नहीं हटते हैं. ये लोग घुमक्कड़ी प्रकृति के होते हैं, क्योंकि घूमना बहुत पसंद होता है. यही कारण है कि लोग इनसे कभी-कभी परेशान हो जाते हैं. साफ-साफ बात करना पसंद मूलांक 4 में जन्में लोगों को साफ-साफ बात करना पसंद होता है. इन्हें किसी की चापलूसी करने की आदत नहीं होती है. इन्हें पीठ पीछे बुराई करने की आदत नहीं होती है, जो भी कहना होता है मुंह पर कहते हैं. शादीशुदा जिंदगी होती है अच्छी इस मूलांक में जन्में लोगों का प्रेमसंबंध ज्यादा दिन तक नहीं चलता है. हालांकि, शादीशुदा जिंदगी अच्छे से बीतती है. इसके अलावा, धन कमाने में ये लोग बहुत आगे रहते हैं. यह भी पढ़ें- Numerology: प्यार और दोस्ती में हमेशा धोखा खाते हैं इस मूलांक के लोग, दिखावा करना नहीं होता पसंद Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Numerology: जिद्दी स्वभाव के होते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लोग, रुपये-पैसे से भरा रहता है घर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranveer Allahbadia: यूट्यूब से हर महीने कितना कमाते हैं रणवीर अल्लाहबादिया? इस चैनल ने दिलाई पॉपुलैरिटी

Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया इस समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए कानूनी आरोपों का सामना कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने भी यूट्यूब सेलिब्रिटी की कड़ी आलोचना की और कहा कि इस तरह के व्यवहार की निंदा की जानी चाहिए. शीर्ष अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि पॉडकास्टर के दिमाग में कुछ “बहुत गंदा” था, जिसे उन्होंने शो में ‘उल्टी’ कर दिया. यूट्यूब से हर महीने कितने कमाते हैं रणवीर अल्लाहबादिया ऐसे में क्या आप जानते हैं कि रणवीर अल्लाहबादिया हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले यूट्यूबर में से एक हैं. साल 2014 में उन्होंने अपना बीयरबाइसेप्स यूट्यूब चैनल शुरू किया था. जिसमें अभी 7 शोज चलते हैं. इससे वह महीने में 8-10 लाख कमाते हैं. उनकी टोटल नेटवर्थ 60 करोड़ रुपये के करीब है. यूट्यूब के अलावा यहां से कमाई करते हैं अल्लाहबादिया एक YouTuber होने के अलावा, अल्लाहबादिया ने मोनके एंटरटेनमेंट की सह-स्थापना की, जो एक कंटेंट मार्केटिंग और टैलेंट प्रबंधन फर्म है, जो ब्रांडों को प्रभावशाली लोगों से जोड़ती है. उन्होंने बीयरबाइसेप्स स्किलहाउस भी लॉन्च किया है. इतनी पॉपुलैरिटी के बाद भी एक्टर के नॉर्मल लाइफ जीते हैं. उनके पास 34 लाख की स्कोडा कोडियाक है. वह 5 लाख प्रति माह पर एक शानदार जुहू टैरेस अपार्टमेंट में रहते हैं. यह भी पढ़ें- Ranveer Allahbadia Net Worth: यूट्यूब वीडियोज से रणवीर इलाहाबादिया ने कर ली करोड़ों की कमाई, कुल संपत्ति जान लगेगा झटका The post Ranveer Allahbadia: यूट्यूब से हर महीने कितना कमाते हैं रणवीर अल्लाहबादिया? इस चैनल ने दिलाई पॉपुलैरिटी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Facial For Glowing Skin: मिनटों में पाएं खूबसूरत ग्लो और निखार,बस आपको करना होगा यह काम

Facial For Glowing Skin: फेशियल करने से न केवल आपका चेहरा साफ और चमकदार होता है बल्कि यह आपकी त्वचा को भी स्वस्थ और मजबूत बनाता है. लेकिन अक्सर स्त्रीएं फेशियल करने के लिए पार्लर या ब्यूटी सैलून जाती हैं जहां उनके चेहरे पर कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर बैठे भी आसानी से फेशियल कर सकते हैं और अपने चेहरे को साफ, चमकदार और मुलायम बना सकते हैं. जी हां घर बैठे फेशियल करना बहुत आसान है और इसके लिए आपको किसी भी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है. आप अपने घर में मौजूद चीजों का उपयोग करके भी पार्लर जैसा फेशियल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि घर बैठे फेशियल करने के लिए किन नेचुरल चीजों का उपयोग करना चाहिए और कैसे आप अपने चेहरे पर पार्लर जैसा ग्लो ला सकती हैं. चेहरा साफ करें फेशियल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छे से साफ करना बहुत जरुरी होता है. इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन में 1/4 चम्मच हल्दी मिला दें. अब गुलाब जल मिलकर एक पेस्ट तैयार कर लें और इसे अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाकर रखें. इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. यह आपके चेहरे को साफ कर देगा. एक्सफोलिएट करें इसके बाद आप एक चम्मच चीनी में 2 चम्मच नारियल तेल डालकर एक स्क्रब तैयार कर लें. इससे अपने चेहरे को 1 मिनट तक हल्के हाथों से  मसाज करें. फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. यह स्क्रब आपके चेहरे को एक्सफोलिएट करेगा और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाएगा. Also Read : Dry Skin Tips: अगर आपका भी है ड्राई स्किन ताे इन चाीजों को करे दें अलविदा फेस मास्क लगाएं चेहरा एक्सफोलिएट करने के बाद आपको चेहरे पर एक हाइड्रेटिंग मास्क लगाना है. इसके लिए आप 1/2  चम्मच शहद, 1 चम्मच एलोवेरा, 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर एक मास्क तैयार कर लें. इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक रखें और फिर ठंडे पानी से फेस वाश कर लें.इससे आपका चेहरा मॉइस्चराइज होगा और चमकदार बनेगा. टोनर लगाएं अब आप गुलाब जल को रुई या कॉटन पैड की मदद से अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें. यह आपके चेहरे के पीएच लेवल को संतुलित करता है.अब आप अपने चेहरे पर अपनी स्किन के अनुसार एक मॉइस्चराइजर लगाकर अच्छे से चेहरे पर मसाज करें. इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Facial For Glowing Skin: मिनटों में पाएं खूबसूरत ग्लो और निखार,बस आपको करना होगा यह काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Maha Kumbh: ‘यह मृत्यु कुंभ है’, महाकुंभ पर लालू के बाद अब ममता बनर्जी का विवादित बयान  

Maha Kumbh: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला किया है. हाल में हुए भगदड़ की घटना को लेकर ममता बनर्जी ने महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ कहा है. उन्होंने योगी प्रशासन पर हमला करते हुए कहा कि कुंभ में वीआईपी लोगों को खास सुविधा दी जा रही है. वहीं, गरीब और आम लोगों को इससे वंचित रखा जा रहा है. ममता बनर्जी ने दिया विवादित बयान महाकुंभ 2025 पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह ‘मृत्यु कुंभ’ है. “मैं महाकुंभ का सम्मान करती हूं, मैं पवित्र गंगा मां का सम्मान करती हूं. अमीर, वीआईपी के लिए 1 लाख रुपये तक के शिविर उपलब्ध हैं. गरीबों के लिए, कुंभ में कोई व्यवस्था नहीं है. ‘मेला’ में भगदड़ की स्थिति आम है लेकिन, व्यवस्था करना महत्वपूर्ण है. आपने क्या योजना बनाई?.” Kolkata: On #MahaKumbh2025, West Bengal CM Mamata Banerjee says, “This is ‘Mrityu Kumbh’…I respect Maha Kumbh, I respect the holy Ganga Maa. But there is no planning…How many people have been recovered?…For the rich, the VIP, there are systems available to get camps (tents)… pic.twitter.com/6T0SyHAh0e — ANI (@ANI) February 18, 2025 ममता बनर्जी ने कहा- ‘तो दे दूंगी इस्तीफा’ ममता बनर्जी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में कहा कि अगर बीजेपी यह साबित कर दे कि मेरा बांग्लादेशी कट्टरपंथियों से संबंध है तो मैं इस्तीफा दे दूंगी. विधानसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी अपने नेतृत्वक हितों के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रही है. ममता बनर्जी ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भाजपा विधायकों को नफरत फैलाने और लोगों को बांटने की इजाजत नहीं देती. इस दौरान सीएम बनर्जी ने सदन में दावा किया कि भाजपा विधायक अफवाह फैला रहे हैं कि उन्हें बंगाल विधानसभा में बोलने की इजाजत नहीं है. The post Maha Kumbh: ‘यह मृत्यु कुंभ है’, महाकुंभ पर लालू के बाद अब ममता बनर्जी का विवादित बयान   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: खतरे से खाली नहीं होती इन 3 लोगों की दोस्ती, हमेशा घिरे रहेंगे संकट में

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक अर्थशास्त्री के साथ कुशल नेतृत्वज्ञ और रणनीतिकार थे. उन्होंने शिक्षा और अपनी जिंदगी के अनुभव के आधार पर एक ग्रंथ की रचना की, जो कि चाणक्य नीति के नाम से प्रसिद्ध है. इसमें उन्होंने नेतृत्व, धर्म, समाज और निजी जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की है. जो व्यक्ति चाणक्य नीति का अध्ययन करता है, उसे जीवन जीने का नया नजरिया मिलता है. इस ग्रंथ में चाणक्य ने पति-पत्नी, माता-पिता, पुत्र और मित्र सभी सामाजिक बंधनों का जिक्र किया है. ऐसे में चाणक्य ने लिखा है कि दोस्ती करते समय व्यक्ति को खास ख्याल रखना पड़ता है. कुछ लोगों से दोस्ती कभी नहीं करनी चाहिए. ऐसे लोगों को हमेशा उसी घड़े की तरह त्याग करना चाहिए, जिसके मुंह पर दूध जरूर होता है, लेकिन घड़े के अंदर विष भरा हुआ होता है. यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: हमेशा दुख भोगते हैं ऐसे इंसान, सुख के लिए तरसते रहते है जिंदगी भर यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: ऐसे पुरुषों पर जान छिड़कती हैं स्त्रीएं, बहुत जल्दी होती है फिदा नहीं होते भरोसे के काबिल चाणक्य नीति के एक श्लोक में बताया गया है कि व्यक्ति को खोटे लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए. ये लोग भरोसे के काबिल नहीं होते हैं. इस बात का हमेशा डर बना रहता है कि आपसे लड़ाई होने पर ये लोग आपके राज कभी भी उजागर कर सकते हैं. ये लोग तनाव कम करने के बजाय बढ़ाने का काम करते हैं. ऐसे में इन लोगों से भूलकर भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए. हमेशा संकट में घिरे रहेंगे चाणक्य नीति के अनुसार, मूर्ख लोगों से दोस्ती करना खतरे से खाली नहीं होता है. जो लोग मूर्ख लोगों से दोस्ती करते हैं, वे हमेशा संकटों से घिरे हुए रहते हैं. चाणक्य कहते हैं कि मूर्ख व्यक्ति से बुद्धिमान व्यक्ति की शत्रुता ही ठीक होती है. आपकी भावनाओं की नहीं करते कद्र आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अहंकारी लोगों से हमेशा दूरी बनाकर ही रहना चाहिए, क्योंकि अपने को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए ये लोग आपकी भावनाओं की कोई कद्र नहीं करते हैं. ये आपकी छवि और इज्जत को बर्बाद कर सकते हैं. इन लोगों की न तो शत्रुता ही अच्छी होती है और न ही दोस्ती ही. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इन लोगों से दोस्ती के बजाय आपको अकेले रहना ही सही होगा. यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: जितनी जल्दी हो सके इन 3 लोगों से बना लें दूरी, वरना बर्बाद हो जाएगी जिंदगी Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Chanakya Niti: खतरे से खाली नहीं होती इन 3 लोगों की दोस्ती, हमेशा घिरे रहेंगे संकट में appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top