Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीर को घुटनों पर बैठकर संजय के जूतों पर सिर रखने कहेगा ये शख्स, क्या करेगा अभीरा का भाई?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा बाहर घूम रही होती है, तभी वह दादी सा को देखती है. दादी सा एक आदमी को बहुत सारे पैसे देते देखती है और उसे शक होता है. अभीरा को लगता है कि इतने पैसे दादी सा उस आदमी को क्यों दे रही है. दादी सा अभीरा को कार के साइड मिरर में देखती है, लेकिन वह कुछ नहीं कहती. दूसरी तरफ गोयनका परिवार पोद्दार हाउस आते हैं. मनीष, अभीर से अकेले में बात करता है. अभीर से बात करेगा मनीष सीरियल में दिखाया जाएगा कि मनीष ,अभीर से कहता है कि वह चारु के साथ अपनी नयी लाइफ शुरू करने वाला है और ऐसे में उसे अपने बर्ताव को ठीक करना चाहिए. वह मनीष की बात को ध्यान से सुनता है. दूसरी तरफ अभीरा अकेले बाहर खड़ी होती है और कुछ सोचती होती है. अरमान उसे देखता है और कॉल करके उसे अंदर आनेके लिए कहता है. पोद्दार हाउस में चारु तैयार होकर आती है और सब उसे देखकर खुश हो जाते हैं. अभीर के सामने एक अजीब शर्त रखेगा संजय ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी को एक फोन आता है और वह बाहर चली जाती है. अभीरा उसे बाहर निकलती देखती है और उसे पैसों वाली बात याद आ जाती है. अभीर और चारु के रोके में संजय शामिल नहीं होता. अभीर उसे जाने से रोकता है और आशीर्वाद मांगता है. संजय, अभीर के सामने एक शर्त रखता है कि वह उसके पैरों पर सिर रखकर ये स्वीकार करें कि वह चारु के काबिल नहीं है. अभीर अपने घुटनों के बल बैठता है और विनम्रता से संजय के पैर छू लेता है. संजय ये देखकर पिघल जाता है और अभीर को गले लगा लेता है. संजय, चारु और अभीर से माफी मांगता है. दूसरी तरफ अपने घर में आरके को अभीरा की याद आती है. यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी की सास है कावेरी, अतीत के पन्नों से हटेगा पर्दा, खुलेगा बड़ा राज यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी की काली करतूत आएगी इस शख्स के सामने, आरके के सामने खुला अरमान का असली सच The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीर को घुटनों पर बैठकर संजय के जूतों पर सिर रखने कहेगा ये शख्स, क्या करेगा अभीरा का भाई? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड से आ रही बस बिहार के औरंगाबाद में पलटी, शादी समारोह में गए आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी

औरंगाबाद में बिहार-झारखंड के बॉर्डर पर अवस्थित अंबा-कुटुंबा के सीमावर्ती हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानी घाट के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस पलट गई. इस घटना में लगभग बीस सवार डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. झारखंड से शादी समारोह में शरीक होकर सभी वापस लौट रहे थे और हादसे का शिकार बन गए. घटना सोमवार की अहले सुबह की है. शादी समारोह से लौट रहे थे, हादसे का शिकार बनी बस सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों के परिजनों ने बताया कि सभी जख्मी आपस मे रिश्तेदार हैं. सभी लोग भोजपुर जिले से बस पर सवार होकर एक साथ झारखंड के अंबिकापुर स्थित पत्थलगांव गए हुए थे. जहां एक शादी समारोह में सब शामिल हुए. शादी समारोह संपन्न होने के बाद सभी लोग एक ही साथ बस पर सवार होकर वापस भोजपुर लौट रहे थे. जैसे ही बस हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानी घाट के समीप पहुंची, तभी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. ALSO READ: Photos: बिहार में 50 किलोमीटर तक महाजाम, यूपी बॉर्डर से वाहनों की लगी कतार, लोगों के पसीने छूटे आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति मच गई. स्थानीय लोगों ने कुछ लोगों को इलाज के लिए पास के ही निजी अस्पताल में तो कुछ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में आधा दर्जन से अधिक लोगों को सदर अस्पताल भेज दिया. ये लोग हुए घायल… घायलों में भोजपुर जिले के पिरो थाना क्षेत्र के पिरो गांव निवासी कंचन देवी, टुनटुन शाह, निखिल कुमार, अमन शाह, सिकराहटा कला निवासी रामावती देवी, धनंजय शाह, सहार थाना क्षेत्र के खड़ाव गांव निवासी निनी देवी, प्रियांशु कुमार, बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सहियारा गांव निवासी कमलावती देवी, संतोष शाह, हसन बाजार निवासी भरत कुमार गुप्ता, प्रेम कुमार समेत अन्य लोग शामिल है. (औरंगाबाद से मनीष राज सिंघम की रिपोर्ट) The post झारखंड से आ रही बस बिहार के औरंगाबाद में पलटी, शादी समारोह में गए आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bangladesh News : क्या है ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ ? बांग्लादेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला, कहा- शैतानों को पकड़ेंगे

Bangladesh News : बांग्लादेश की अंतरिम प्रशासन ने ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ अभियान शुरू किया है. शनिवार को देशभर में अशांति को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है. प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम प्रशासन के छह महीने पूरे होने के तुरंत बाद यह शुरू हुआ है. अभियान के दायरे के बारे में गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने विस्तार से बताया. कानून का उल्लंघन करने वाले शैतान: मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभियान का फोकस उन लोगों को हिरासत में लेने पर होगा, जो देश की स्थिरता के लिए खतरा हैं. यह तब तक जारी रहेगा जब तक सभी देश के दुश्मनों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया जाता. उन्होंने कहा, ”ऑपरेशन डेविल हंट तब तक जारी रहेगा जब तक हर शैतान को जवाबदेह नहीं ठहराया जाता.” सलाहकार के अनुसार, जो लोग देश की अस्थिरता पैदा करते हैं. कानून का उल्लंघन करते हैं, वे शैतान हैं. उन्होंने अराजकतावादियों को भी इस सूची में शामिल किया. गाजीपुर में हमले के बाद प्रशासन ने लिया फैसला ऑपरेशन डेविल हंट अभियान शुक्रवार रात को गाजीपुर में छात्रों और आम लोगों पर हुए जानलेवा हमले के बाद शुरू किया गया. गृह मंत्रालय ने शनिवार शाम को लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी के साथ बैठक में अभियान शुरू करने का फैसला किया. घोषणा गाजीपुर में हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी के लिए जारी किए गए 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद की गई. ये भी पढ़ें : Bangladesh Violence: शेख हसीना के बयान से यूनुस प्रशासन को लगी मिर्ची, हिंदुस्तान प्रशासन से कर दी ऐसी मांग अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (मीडिया) इनामुल हक सागर के अनुसार, रविवार रात तक पूरे देश में अभियान के तहत कुल 1,308 संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. सचिवालय में एक ब्रीफिंग में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सचिव डॉ. नसीमुल गनी ने कहा कि अभियान का मुख्य लक्ष्य उन लोगों को गिरफ्तार करना है, जो देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं. The post Bangladesh News : क्या है ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ ? बांग्लादेश प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, कहा- शैतानों को पकड़ेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: गुड न्यूज! बिहार की पहली ‘नमो भारत ट्रेन’ इन स्टेशनों के बीच दौड़ेगी, इन यात्रियों को होगा भरपूर फायदा

Bihar News: बिहार में डेली पैसेंजर्स के लिए रेलवे बड़ा तोहफा देने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिंदुस्तानीय रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों की तरह “नमो हिंदुस्तान” ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. बिहार की राजधानी पटना और मुजफ्फरपुर के बीच नमो हिंदुस्तान ट्रेन चलाई जाएगी. इसकी घोषणा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बेतिया में छावनी रेल ओवरब्रिज के लोकार्पण के दौरान की. बता दें, यह बिहार की पहली नमो हिंदुस्तान ट्रेन होगी. बेतिया पहुंचे रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेन संचालन की तैयारी शुरू हो चुकी है और अगले पांच सालों में बिहार के रेलवे नेटवर्क में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. प्रदेश में करीब 95,000 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे सुविधाओं का विस्तार और आधुनिकीकरण किया जाएगा. 9 गुना अधिक बजट बेतिया स्टेशन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रेल मंत्री ने कहा कि साल 2009 से 2014 के बीच बिहार में रेलवे के विकास के लिए प्रतिवर्ष औसतन 1,132 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया जाता था, लेकिन पीएम मोदी ने इस साल के बजट में बिहार में रेलवे के लिए रिकॉर्ड 10 हजार 66 करोड़ रूपये का बजट दिया है. यानी पिछली प्रशासन की तुलना में करीब-करीब नौ गुना अधिक बजट आवंटित किया गया है. इसी रिकॉर्ड बजट का परिणाम है कि बिहार में नई रेल लाइनों के निर्माण, विद्युतीकरण, नई ट्रेनों का संचालन, स्टेशनों का विकास, यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के कार्य रिकॉर्ड स्तर पर किए जा रहे हैं. 5 सालों में बदल जाएगा रेल नेटवर्क उन्होंने आगे कहा कि बिहार में रेलवे के विकास के लिए 95 हजार 566 करोड़ रूपए का इंवेस्टमेंट किया जा रहा है, जिससे अगले 5 सालों में बिहार में रेलवे का नेटवर्क का पूरी तरह बदलने वाला है. उन्होंने कहा कि बिहार में चल रहे प्रोजेक्ट के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें पटना-गोरखपुर के बीच जल्द चलेगी वंदे हिंदुस्तान ट्रेन इसके अलावा बीते दिन बिहार पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पटना और गोरखपुर के बीच वंदे हिंदुस्तान ट्रेन शुरू करने की भी घोषणा की. यह ट्रेन इसी साल शुरू होने की संभावना है, जिससे यूपी और बिहार के यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक रेल यात्रा का लाभ मिलेगा. ALSO READ: Bihar News: मरा हुआ व्यक्ति कर रहा बिजली चोरी! समाचार पढ़कर घूम जाएगा माथा The post Bihar News: गुड न्यूज! बिहार की पहली ‘नमो हिंदुस्तान ट्रेन’ इन स्टेशनों के बीच दौड़ेगी, इन यात्रियों को होगा भरपूर फायदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Crime News : संपत्ति विवाद में हुई तीखी बहस, अमेरिका से लौटकर पोते ने दादा पर किया 70 बार चाकू से वार

Crime News : उद्योगपति वेलमति चंद्रशेखर जनार्दन राव की हत्या कर दी गई है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि हैदराबाद के 86 वर्षीय राव की उनके घर पर उनके पोते ने कथित तौर पर संपत्ति बंटवारे को लेकर चाकू घोंपकर हत्या कर दी. दोनों के बीच हत्या के पहले तीखी बहस हुई. 29 साल के पोते किलारू कीर्ति तेजा ने कथित तौर पर वेलजन ग्रुप के चेयरमैन राव पर बहस के बाद हमला कर दिया. संपत्ति बंटवारे को लेकर हत्या की गई. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तेजा को पैतृक संपत्ति के हिस्से के रूप में 4 करोड़ रुपये दिए गए थे. पोते ने दादा पर किया 70 बार चाकू से वार इस संबंध में अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे ने समाचार प्रकाशित की है. समाचार में बताया गया कि विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया. इसके बाद पोते ने अपने दादा पर 70 बार चाकू से वार किया. इस झगड़े के दौरान तेजा की मां सरोजिनी देवी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. वह भी हमले में घायल हो गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. मां के साथ दादा के पास पहुंचा था तेजा तेजा हाल ही में अमेरिका में अपनी मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद हैदराबाद लौटे थे. विवाद और हमले के समय अपनी मां के साथ राव के घर पर गए थे. तेजा को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे मामले की जांच चल रही है. जनार्दन राव एक प्रसिद्ध उद्योगपति थे. उनका जहाज निर्माण, एनर्जी जैसी चीजों को कारोबा था. हत्या का बाद कपड़े बदलकर फरार पंजगुट्टा इंस्पेक्टर बी. शोभन ने बताया कि तेजा का जनार्दव राव के साथ संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हुआ. राव की हत्या करने के बाद, तेजा ने अपने खून से सने कपड़े बदले. सोमाजिगुडा स्थित अपने दादा के घर से फरार हो गया. The post Crime News : संपत्ति विवाद में हुई तीखी बहस, अमेरिका से लौटकर पोते ने दादा पर किया 70 बार चाकू से वार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाकुंभ से जल लेने वाले हो जाएं सतर्क, जानें गंगाजल लाने का सही नियम

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के अवसर पर गंगा में स्नान करने से यह मान्यता है कि सभी पाप समाप्त हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसी कारण श्रद्धालु संगम स्नान के लिए गंगाजल अपने साथ लाते हैं. गंगाजल का उपयोग पूजा-पाठ और अन्य शुभ कार्यों में आवश्यक होता है. यहां हम आपको महाकुंभ से गंगाजल लाने की सही विधि के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे. लोग महाकुंभ जाकर बाल्टी भर भर कर जल ला रहे हैं, महाकुम्भ से लाया गया जल केवल पवित्र नहीं होता, बल्कि इसमें अमृत का मिश्रण भी होता है. इस दिव्य जल को घर लाने की सही विधि का अगर हम पालन नहीं करें तो न केवल आप इस जल को अपवित्र कर देंगे, बल्कि इसके प्रभाव को भी कम कर देंगे. महाकुंभ से गंगाजल लाने वाले हो जाएं सावधान, इस जगह से जल लाना उचित नहीं है महाकुंभ से जल लाने का एक सही प्रावधान है. गंगाजल अगर किसी नदी से लाना चाहते हैं तो इसके बारे में मतस्यपुराण के खंड बी के 113 श्लोक में लिखा है कि यदि आप किसी पवित्र नदी से लाते हैं, तो जिस पात्र में आप जितना जल ला रहे हैं तो उसी पात्र से उतनी ही दूध उस नदी में अर्पित करना चाहिए. इसके बाद उस पवित्र नदी से आप जल ला सकते हैं. महाकुंभ से लाए गए जल को रखें सही स्थान पर महाकुंभ से लाए गए जल को सुरक्षित रखने के लिए उचित स्थान का चयन करें. इसे अपने घर के पूजा स्थल पर रखें और किसी तांबे, चांदी या पीतल के बर्तन में संग्रहित करें. यदि आपके पास पहले से गंगाजल है, तो महाकुंभ का जल उसी बर्तन में मिलाकर रख सकते हैं. जल की पवित्रता बनाए रखने के लिए इसे हमेशा ढंककर रखें. जल को उस स्थान पर रखें जहाँ सकारात्मक ऊर्जा हो और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता हो. इसके अतिरिक्त, इसे घर के उत्तर या पूर्व दिशा में रखना उचित रहेगा. इसे बाथरूम या अशुद्ध स्थानों के निकट नहीं रखना चाहिए. जल का बर्तन खुला न रखें. The post महाकुंभ से जल लेने वाले हो जाएं सतर्क, जानें गंगाजल लाने का सही नियम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला रुख, Tax में कटौती और ट्रंप के टैरिफ का असर

Share Market: सोमवार को हिंदुस्तानीय शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुले, जहां एक ओर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा दर में कटौती का प्रभाव दिख रहा है. वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एल्यूमीनियम और स्टील आयात पर टैरिफ लगाने की धमकी ने बाजारों पर दबाव डाला. निफ्टी 50 23,543.80 अंकों पर खुला, जो 16.15 अंकों या 0.07% की गिरावट के साथ था, जबकि BSE सेंसेक्स 70.89 अंकों या 0.09% की गिरावट के साथ 77,789.30 पर खुला. वैश्विक व्यापार की चिंताएं बढ़ रही हैं विशेषज्ञों के अनुसार, जबकि बाजार ने आरबीआई की दर में कटौती को साकारात्मक रूप से लिया था, ट्रंप के स्टील और एल्यूमीनियम आयात पर 25% टैरिफ लगाने के बयान और “सार्वभौमिक” टैरिफ लगाने की धमकी ने बाजारों पर दबाव डाल दिया है, जिससे वैश्विक व्यापार पर जोखिम बढ़ रहा है. बैंकिंग और बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने ANI से कहा, “आरबीआई की दर में कटौती स्वागतयोग्य कदम था, लेकिन प्रेस कांफ्रेंस में ‘न्यूट्रल’ नीति बनाए रखने का बचाव किया गया, जिससे बाजारों ने उसे पूरी तरह से सराहा नहीं. ट्रंप के बयान ने आज जोखिम-प्रतिकूल भावना को उजागर किया है.” क्षेत्रीय प्रदर्शन और प्रमुख शेयर क्षेत्रीय सूचकांकों में निफ्टी ऑटो ने मामूली लाभ दर्ज किया, जबकि अन्य अधिकांश क्षेत्र नकारात्मक रहे. निफ्टी मेटल में लगभग 2% की गिरावट आई. निफ्टी 50 में 18 शेयरों में बढ़त रही, जबकि 32 शेयरों में गिरावट आई. प्रमुख लाभार्थियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा रहे, जिनके शेयर में 1.91% से ज्यादा की बढ़त हुई, वहीं BEL के शेयर ने 1.35% से अधिक का उछाल लिया. दूसरी ओर, JSW स्टील सबसे बड़े नुकसान में रहा, जिसमें 2.5% से ज्यादा की गिरावट आई. बाजार की दिशा और वित्तीय परिणाम SEBI रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट और अल्फामोजो फाइनेंशियल सर्विसेज के संस्थापक सुनील गुर्जर ने कहा कि जब तक सूचकांक 23,450 के ऊपर रहता है, तब तक बाजार की दिशा सकारात्मक रह सकती है. उच्चतम स्तर पर 23,850 का प्रतिरोध है, और यदि सूचकांक इस स्तर को पार करता है, तो 24,050 तक की रैली हो सकती है. निफ्टी 50 शुक्रवार को एक अस्थिर दिन के बाद 23,550 पर बंद हुआ था, जो लगातार तीसरे सत्र में गिरावट थी. वित्तीय परिणामों के तहत, वरण बेवरेजेस, ग्रामस इंडस्ट्रीज, आइचर मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज, पतंजलि फूड्स, एफएसएन ई-कॉमर्स (नायका), क्रिसिल, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी, एस्कॉर्ट्स क्यूबोटा, और गिलेट इंडिया जैसी प्रमुख कंपनियां आज अपने तीसरी तिमाही के परिणाम घोषित करने वाली हैं. एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख ब्रॉडर एशियाई बाजार में मिला-जुला रुख दिखाई दिया. जापान का निकी 225, ताइवान का वेटेड और दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक बिकवाली दबाव के कारण नकारात्मक रहे, जबकि हांग कांग का हैंग सेंग और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक सकारात्मक थे. Also Read : H-1B वीजा, टैरिफ और रक्षा सहयोग पर हो सकते हैं बड़े समझौते, 12 फरवरी से अहम दौरा The post Share Market: हिंदुस्तानीय शेयर बाजार में मिला-जुला रुख, Tax में कटौती और ट्रंप के टैरिफ का असर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Modi US Visit: H-1B वीजा, टैरिफ और रक्षा सहयोग पर हो सकते हैं बड़े समझौते, 12 फरवरी से अहम दौरा

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी 2025 को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं. इस यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी. यह दौरा हिंदुस्तान-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने और व्यापारिक मुद्दों को सुलझाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, तकनीकी सहयोग और रक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. व्यापारिक संबंधों में सुधार की उम्मीद हिंदुस्तान और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में बीते कुछ वर्षों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. अमेरिका द्वारा लगाए गए कुछ टैरिफ और हिंदुस्तान की व्यापार नीतियों के कारण दोनों देशों के बीच व्यापार संतुलन प्रभावित हुआ था. इस दौरे के दौरान व्यापार शुल्क में राहत देने और नए समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है. टैरिफ और व्यापारिक बाधाओं में कमी अमेरिका चाहता है कि हिंदुस्तान अपने कुछ उत्पादों पर टैरिफ कम करे, जिससे अमेरिकी कंपनियों को हिंदुस्तानीय बाजार में अधिक पहुंच मिल सके. खासतौर पर, इलेक्ट्रॉनिक्स, चिकित्सा उपकरणों और कुछ रसायनों पर आयात शुल्क में कटौती करने पर बातचीत हो सकती है. इससे अमेरिका के लिए हिंदुस्तान में व्यापार करना आसान होगा और हिंदुस्तानीय कंपनियों को भी अमेरिकी बाजार में अधिक अवसर मिल सकते हैं. लघु व्यापार समझौते पर चर्चा हिंदुस्तान और अमेरिका एक सीमित व्यापार समझौते (Mini Trade Deal) पर चर्चा कर सकते हैं. इस समझौते से 2019 में खत्म किए गए जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंसेज (GSP) को फिर से लागू करने पर बात हो सकती है. GSP बहाल होने से हिंदुस्तानीय उत्पादों को अमेरिकी बाजार में कम शुल्क के साथ प्रवेश मिल सकता है, जिससे हिंदुस्तान के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा. रणनीतिक और रक्षा साझेदारी में विस्तार अमेरिका और हिंदुस्तान के बीच रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होगी. रक्षा क्षेत्र में हिंदुस्तान अमेरिकी कंपनियों से अत्याधुनिक हथियार और रक्षा तकनीक खरीद सकता है. इसके अलावा, हिंदुस्तान की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अमेरिका से तेल और गैस के आयात को लेकर नए करार भी हो सकते हैं. हिंदुस्तानीय पेशेवरों के लिए वीजा सुधार एच-1बी वीजा हिंदुस्तानीय आईटी पेशेवरों के लिए बेहद अहम है. अमेरिका में हिंदुस्तानीय आईटी पेशेवरों की बड़ी संख्या काम करती है, लेकिन बीते वर्षों में वीजा प्रक्रिया सख्त हो गई थी. इस दौरे में मोदी प्रशासन एच-1बी वीजा की प्रक्रिया को सरल बनाने और हिंदुस्तानीय पेशेवरों को अधिक अवसर दिलाने पर चर्चा कर सकती है. Also Read : मोदी प्रशासन आज ले सकती है बड़ा फैसला, नए आयकर विधेयक को मिल सकती है मंजूरी The post PM Modi US Visit: H-1B वीजा, टैरिफ और रक्षा सहयोग पर हो सकते हैं बड़े समझौते, 12 फरवरी से अहम दौरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : बंधकों की रिहाई पर क्यों भड़का इजराइल, देखें क्या है वीडियो में

Viral Video : एक वीडियो इजराइल डिफेंस फोर्स ने जारी किया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, ”हमास बंधकों की रिहाई कर रहा है, लेकिन वह दुष्प्रचार भी कर रहा है. देखिए कैसे वे अपने आतंकवाद की कहानी को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं. दुनिया को गुमराह करने के प्रयास में इसे मीडिया में जारी करते हैं. ” इस बीच, हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की हालत दयनीय होने से संबंधी नई रिपोर्ट सामने आई है. इसके बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर गाजा के साथ किए गए सीजफायर समझौते को आगे बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है. देखें वीडियो To Hamas, a hostage release is a propaganda opportunity. Watch as they twist the story of their terrorism, and publish it in the media in an attempt to manipulate the world. pic.twitter.com/ICicwW6eHJ — Israel Defense Forces (@IDF) February 9, 2025 वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने उस रुख पर कायम हैं कि अमेरिका फिलिस्तीनी इलाके पर कब्जा करेगा. संघर्ष विराम की दूसरे चरण की बातचीत तीन फरवरी से शुरू होनी थी, लेकिन इजराइल और हमास के बीच कोई खास डेवलपमेंट देखने को नहीं मिला, जबकि इजराइली सेनाएं समझौते के तहत रविवार को गाजा गलियारे से हट गई हैं. The post Viral Video : बंधकों की रिहाई पर क्यों भड़का इजराइल, देखें क्या है वीडियो में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Saif Ali Khan Attack: हमले के बाद सैफ ऑटो से अस्पताल क्यों गए थे? एक्टर बोले- जब तक कि आप रात में बाहर…

16 जनवरी को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर आधी रात को एक चोर घुस आया था. इस दौरान उस चोर ने उनपर हमला किया और इसमें एक्टर को छह जगह चोट आई थी. हमले के बाद एक्टर को लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था और वहां उनकी सर्जरी हुई थी. अब एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया कि अटैक के बाद ऑटो से अस्पताल क्यों गए थे. सैफ अली खान के घर पर हमले के वक्त कोई ड्राइवर क्यों नहीं था? सैफ अली खान पर जब हमला हुआ तो वह ऑटो से लीलावती अस्पताल गए थे क्योंकि उनके घर पर ड्राइवर नहीं था. दिल्ली टाइम्स से बात करते हुए इसपर एक्टर ने कहा, ”पूरी रात घर पर कोई नहीं रूकता. सबको घर जाना होता है. हमारे घर में कुछ लोग रहते हैं, लेकिन ड्राइवर नहीं. जब तक कि आप रात में बाहर न जा रहे हों या कोई जरूरी काम न हो, तब आप उन्हें घर पर ही रहने के लिए कहते हैं. मैं गाड़ी चला लेता अगर मुझे चाभी मिल जाती. सौभाग्य से, मुझे ऐसा नहीं मिला. मुझे शायद अपनी पीठ को ज्यादा नहीं हिलाना चाहिए था. मैं पूरी तरह से होश में था. ड्राइवर को पहुंचने में समय लगता, इसलिए ऑटो लिया.” सैफ अली खान इतनी जल्दी कैसे ठीक हो गए? सैफ अली खान ने अपने जल्दी ठीक होने पर लोगों को हैरान होने पर बात की. एक्टर ने कहा, ”मुझे लगता है कि इस तरह की किसी भी चीज पर सबकी रिएक्शन होगी. कुछ लोग इसका मजाक उड़ाएंगे. कुछ लोग इसका विश्वास नहीं करेंगे, लोग मजाक उड़ाएंगे. मुझे लगता है कि ये ठीक है क्योंकि यही दुनिया को रंग देता है. ऐसा कुछ होने पर लोगों की सहानुभूतिपूर्ण होती, तो ये सपाट और नीरस होती. मैंने इसकी उम्मीद की और इसपर रिएक्ट करने की कोई जरूरत नहीं है.” यह भी पढ़े: Saif Ali Khan Attack: सैफ ने सुनाया उस खौफनाक रात की कहानी, बताया- जेह रो रहा था और नैनी चीख रही थी… यह भी पढ़े: Saif Ali Khan Attack: आधी रात में सैफ को जख्मी हालत में हॉस्पिटल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर को मिला कितने रुपये का इनाम? The post Saif Ali Khan Attack: हमले के बाद सैफ ऑटो से अस्पताल क्यों गए थे? एक्टर बोले- जब तक कि आप रात में बाहर… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top