Hot News

Durand Cup Final: ईस्ट बंगाल ने मोहन बागान को 4-1 से रौंदा, 22 साल बाद फिर बना चैंपियन

Durand Cup Final: कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में रविवार को फुटबॉल का रोमांच अपने चरम पर रहा. 135वें डूरंड कप के फाइनल में ईस्ट बंगाल ने चिर प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान सुपर जायंट को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ईस्ट बंगाल ने लंबे इंतजार के बाद डूरंड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

फाइनल में ईस्ट बंगाल ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए. मैच के 10वें मिनट में थॉमस बिपिन सिंह ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. इसके ठीक दो मिनट बाद एडमंड लालरिंदिका ने गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया. ईस्ट बंगाल यहीं नहीं रुका. 22वें मिनट में एडमंड ने अपना दूसरा गोल करते हुए टीम की बढ़त 3-0 कर दी. मोहन बागान के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती गईं.

Durand Cup Final: मनवीर ने दिलाई वापसी की उम्मीद

मोहन बागान ने 33वें मिनट में वापसी की कोशिश की. मनवीर सिंह ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया. इस गोल के बाद मोहन बागान के खेमे में उम्मीद जगी, लेकिन ईस्ट बंगाल ने ज्यादा देर तक उसे टिकने नहीं दिया. पहले हाफ के खत्म होने से ठीक पहले, 44वें मिनट में एडमंड लालरिंदिका ने अपना तीसरा गोल दागकर हैट्रिक पूरी कर ली. इसके साथ ही ईस्ट बंगाल ने हाफ टाइम तक 4-1 की मजबूत बढ़त बना ली.

ये भी पढ़ें: असिथा फर्नांडो से भिड़ना यशस्वी जायसवाल को पड़ेगा भारी? ICC लगा सकती है लाइफटाइम बैन, जानें क्या है नियम

Durand Cup Final: दूसरे हाफ में नहीं बदली तस्वीर

दूसरे हाफ में मोहन बागान ने गोल अंतर कम करने की कोशिश की, लेकिन ईस्ट बंगाल की रक्षापंक्ति ने उसे ज्यादा मौके नहीं दिए. मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पीले कार्ड भी दिखाए गए. आखिरकार फुल टाइम की सीटी बजते ही ईस्ट बंगाल ने 4-1 की शानदार जीत के साथ डूरंड कप अपने नाम कर लिया. यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि फाइनल में उसने अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान को एकतरफा अंदाज में मात दी.

Durand Cup Final: एडमंड लालरिंदिका रहे जीत के हीरो

ईस्ट बंगाल की इस जीत के सबसे बड़े नायक एडमंड लालरिंदिका रहे. उन्होंने महज 34 मिनट के अंदर तीन गोल दागकर हैट्रिक पूरी की और फाइनल का रुख पूरी तरह अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया. डूरंड कप के फाइनल में लंबे समय बाद हुए इस हाई-वोल्टेज कोलकाता डर्बी में ईस्ट बंगाल ने न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि अपने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ यादगार जीत भी दर्ज की.

ये भी पढ़ें: VIDEO: ‘एक्शन दिखा रहा था… मर्डर कर दिया’, बल्लेबाज ने घुमाया ऐसा बैट कि चित हो गया विकेटकीपर

The post Durand Cup Final: ईस्ट बंगाल ने मोहन बागान को 4-1 से रौंदा, 22 साल बाद फिर बना चैंपियन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top