Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोढ़ा नगर पंचायत के सीसीटीवी उपकरणों को किया क्षतिग्रस्त

कोढ़ा. कोढ़ा नगर पंचायत के गेड़ाबाड़ी बस्ती चौक पर आमलोगों की सुरक्षा के लिए लगाये जा रहे सीसीटीवी को असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया है. शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने कैमरों के तार दूर तक काटकर फेंक दिया और कुछ उपकरण भी गायब कर दिया. जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है. घटना की जानकारी मिलने पर मुख्य पार्षद ने थानाध्यक्ष को सूचित किया. थानाध्यक्ष मुकेश मंडल ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि शिकायत दर्ज होती है तो पुलिस मामले की जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करेगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत से लगाये गये कैमरे सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी थे. लेकिन इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जाय और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय. नगर प्रशासन और पुलिस पर दबाव बढ़ रहा है कि वे जल्द से जल्द उचित कदम उठाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों और क्षेत्र में शांति बनी रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोढ़ा नगर पंचायत के सीसीटीवी उपकरणों को किया क्षतिग्रस्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संत माइकल हाइस्कूल : थैंक्स गिविंग डे कार्यक्रम में बच्चों को किया गया सम्मानित

संवाददाता, पटना संत माइकल हाइस्कूल की ओर से थैंक्स गिविंग डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इसके साथ ही विद्यार्थियों में कृतज्ञता और करुणा के बुनियादी मूल्यों को विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया. समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में जेवियर्स इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च के निदेशक फादर डॉ प्रकाश लुइस ने की. इस अवसर पर अंतरधार्मिक धर्मग्रंथ का पाठ किया गया. मौके पर स्कूल के प्राचार्य फादर क्रिस्टु सावरीराजन ने सभा को संबोधित किया और शिक्षकों, अभिभावकों और मेधावी छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की. कार्यक्रम की शुरुआत एक भावपूर्ण प्रार्थना गीत के साथ की गयी. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विशेष लघु नाटिका का मंचन कर थैंक्स गिविंग के महत्व को उजागर किया. कार्यक्रम का समापन संत माइकल हाइस्कूल द्वारा आयोजित ओलिंपियाड के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संत माइकल हाइस्कूल : थैंक्स गिविंग डे कार्यक्रम में बच्चों को किया गया सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की सुरक्षा के लिए अस्थायी कवच लगाये जायेंगे

गया. ”साफ-सुथरा हो गया” अभियान के तहत शनिवार को वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने किया. इस दौरान आरडीएफ ( रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल ) के लिए निर्देश दिया कि कचरा को प्रोसेसिंग कर जल्द ही जगह को खाली करें. कचरा प्रसंस्करण की कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की गयी, ताकि कार्य सुचारू रूप से हो सके. नगर आयुक्त ने सैनिटरी लैंडफिल का निरीक्षण किया. यहां पर बचा हुआ निष्क्रिय अपशिष्ट रखा जा रहा है. सैनिटरी लैंडफिल को बराबर कर व्यवस्थित करने का निर्देश एजेंसी को दिया. नगर आयुक्त ने कहा कि प्लांट की चहारदीवारी निर्माण ठेकेदार से बात कर पूरा कराएं. अधूरी चहारदीवारी के कारण चोरी की घटना हर दिन यहां हो रही है. प्लांट के संचालन में दिक्कत हो रही है. नगर आयुक्त ने स्वच्छता पदाधिकारी को चहारदीवारी जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया. तत्काल इंजीनियर अस्थायी कवच लगाएं, ताकि एफएसटीपी का संचालन सुचारू रूप से जारी रह सके. नगर आयुक्त ने कहा कि एसडीएम से समन्वय स्थापित कर यहां पर मजिस्ट्रेट व सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित करें. एनिमल क्रिमिएशन मशीन तक नहीं पहुंची है बिजली एनिमल क्रिमिएशन मशीन के निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि मशीन लगाने का काम पूरा हो गया है, पर यहां पर बिजली कनेक्शन नहीं पहुंच सका है. यहां तक पहुंचने के लिए रोड की भी व्यवस्था नहीं है. नगर आयुक्त ने आदेश दिया कि बिजली जल्द पहुंचायी जाये. यहां तक गाड़ी को लाने के लिए एनसीएपी के तहत सड़क निर्माण करायी जाये. सहायक अभियंता को निर्देश दिया गया कि एस्टिमेट तैयार कर कार्यालय में प्रस्तुत करें. यहां काम जल्द शुरू कराया जा सके. निरीक्षण के उपरांत गया नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वेस्ट प्रोसेसिंग एवं ट्रीटमेंट कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आये. सुरक्षा के साथ इसका संचालन किया जाये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की सुरक्षा के लिए अस्थायी कवच लगाये जायेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले के 34.74 लाख लोगों को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से सुरक्षा की दवा

एमडीए कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला आयोजित कटिहार. फाइलेरिया संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रहने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 10 फरवरी से जिले के सभी प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) चलाया जायेगा. लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से सदर अस्पताल के जिला मलेरिया कार्यालय में एसीएमओ सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ जेपी सिंह अध्यक्षता में शनिवार को मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी मीडिया कर्मियों को एमडीए कार्यक्रम के लिए जिले के सभी लोगों को जागरूक करते हुए जिले में सभी समान्य लोगों को अपने घर में स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए दवा सेवन करने की जानकारी दी गयी. इस दौरान भीडीसीओ एनके मिश्रा, भीडीसीओ राजीव कुमार सिंह, डीभीबीडी जेपी महतो, डब्लूएचओ जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ दिलीप कुमार, पिरामल स्वास्थ्य प्रोग्राम लीड अभिमन्यु कुमार, प्रोग्राम लीड रणविजय कुमार, यशवंत कुमार, आजाद सोहेल, सीफार एडीसी अमन कुमार उपस्थित रहे. लोगों को खिलायी जायेगी दो प्रकार की दवाएं जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ जेपी सिंह ने बताया कि 10 फरवरी से जिले के सभी प्रखंडों में लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम चलाया जायेगा. उन्होंने बताया कि एमडीए कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को दो प्रकार के दवाओं का सेवन कराया जायेगा. इसमें एल्बेंडाजोल और डीईसी की दवा शामिल है. जो लोगों को उम्र आधार पर खिलाया जायेगा. फाइलेरिया से सुरक्षा की दवा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को खिलाया जायेगा. इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती स्त्री और गंभीर रूप से बीमार लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षा की दवा नहीं खिलाई जायेगी. लोगों को सभी दवाई डोज के अनुसार खिलाने के लिए सभी प्रखंड के स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है. कर्मियों द्वारा लोगों को अपनी उपस्थिति में ही फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए दवा खिलाया जायेगा. सभी लोगों को इसका लाभ उठाते हुए दवा का सेवन सुनिश्चित करना चाहिए. भीडीसीओ एनके मिश्रा ने बताया कि फाइलेरिया से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 फरवरी से अगले 14 दिन जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर पहुंचकर दवा खिलाया जायेगा. जिले के 34 लाख 74 हजार 895 लोगों को एल्बेंडाजोल और डीईसी की दवाई उम्र के अनुसार खिलाई जायेगी. इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में एक हजार 743 टीम बनाया गया है. सभी टीम में दो स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहेंगे. जिसके द्वारा लोगों को अपनी उपस्थिति में दवा खिलाने के बाद संबंधित घर के लाभार्थी लोगों को रजिस्टर में जानकारी दर्ज किया जायेगा. लोगों को घर घर फाइलेरिया से सुरक्षा की दवा का सेवन कराने के लिए जिले में तीन हजार 311 आशा/आंगनवाड़ी कर्मियों को नियुक्त किया गया है. टीम के निरक्षण के लिए सभी प्रखंडों में 148 सुपरवाइजर नियुक्त किये गए हैं. 14 दिनों के बाद भी छूटे हुए लोगों को चिन्हित करते हुए दवा सेवन कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र में तीन दिवसीय बूथ लगाया जायेगा. ताकि सभी लोगों को दवा खिलाते हुए उन्हें फाइलेरिया ग्रसित होने से सुरक्षित किया जा सके. एमडीए कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले के सभी प्रखंडों में लाभार्थियों के उपस्थिति के अनुसार कुल 34 लाख 85 हजार 646 एल्बेंडाजोल और 86 लाख 74 हजार 075 डीईसी की गोलियां उपलब्ध कराई जा चुकी है. सभी दवाई स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों के सामने हीं खिलाना सुनिश्चित किया जायेगा. जिससे कि लोग फाइलेरिया बीमारी ग्रसित होने से सुरक्षित रह सके. उम्र के अनुसार लोगों को खिलायी जायेगी फाइलेरिया सुरक्षा की दवा डब्लूएचओ जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को उम्र के अनुसार फाइलेरिया से सुरक्षा का दवा खिलाया जायेगा. इसमें दो वर्ष से पांच वर्ष के बच्चों को डीईसी एक गोली, छह वर्ष से 14 वर्ष तक के लोगों को डीईसी की दो गोली एवं 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन गोली खिलाई जायेगी. दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को एल्बेंडाजोल की एक गोली ही खिलाई जायेगी. एल्बेंडाजोल की गोली लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही चबाकर खाना है. सामान्य स्वस्थ लोगों द्वारा लगातार पांच साल तक फाइलेरिया से सुरक्षा की दवाई का सेवन करने से संबंधित व्यक्ति भविष्य में फाइलेरिया ग्रसित होने से सुरक्षित रहेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले के 34.74 लाख लोगों को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से सुरक्षा की दवा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : बाइक दुर्घटना में अज्ञात अधेड़ की मौत

परैया. थाना क्षेत्र से गुजरे गया-परैया सड़क पर बगाही मोड़ के पास एक अनियंत्रित बाइक के धक्के से एक अधेड़ की मौत शुक्रवार रात हो गयी. घटना में अजमतगंज पंचायत के सुंगारिस निवासी बाइक चालक युवक नवनीत मिश्रा को गंभीर चोट आयी है. प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए गया अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर किया गया. वहीं दुर्घटना में मृत अधेड़ की पहचान नहीं की जा सकी है. थानाध्यक्ष सर्वनारायण ने बताया कि शुक्रवार रात हुई घटना में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली. दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गयी. घायल युवक को रेफर किया गया है. पुलिस अधिकारियों की निगरानी में शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : बाइक दुर्घटना में अज्ञात अधेड़ की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रसिद्ध माता कामाख्या देवी मंदिर में ठाड़ी व्रत का मेला आज, तैयारी पूरी

हरदा. जिले के प्रसिद्ध माता कामाख्या देवी मंदिर में आज ठाड़ी व्रत का पूजन होगा. इसको लेकर सभी तैयारी पूरी हो गयी ठाड़ी व्रत तीन दिनों का पर्व होता है जिसे छठ पूजा की तरह नहाए खाय, खरना, संध्या अर्घ, फिर रविवार के दिन घरों में पूजा पाठ कर मंदिर के लिए घर से निकलते हैं. सिर पर धूपची , धान,गेहूं के बाली,के साथ पान प्रसाद, बैर, गजट, मिश्री, केला दूध के साथ निकलते हैं. रास्ते में जो भी मंदिर मिलते हैं उसकी परिक्रमा कर माता कामाख्या मंदिर के दर्शन करते हैं. वापसी जिस जगह सूर्य अस्त होता है वहीं पर धूपची को विसर्जित करके घर आते हैं. यह ठाड़ी व्रत पुत्र प्राप्ति,परिवार सुख समृद्धि के पूर्ण होने पर स्त्रीएं करती हैं. पंडित गौरी झा ने बताया कि कामाख्या मंदिर असम में स्थित कामरू कामाख्या मंदिर का एक अंग है .प्रत्येक मंगलवार को यहां पूजा होती है. भक्त मंदिर में आकर माता की आराधना करते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर पुनः माता को गछित को पूरा करते हैं. मंदिर कमिटी के अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा,सचिव भोला यादव,सदस्य पूर्व सरपंच राजेंद्र यादव, श्रीदेव झा,पूर्व मुखिया संतोष मिश्रा आदि ने बताया कि यह ठाड़ी व्रत बसंत पंचम के बाद आने वाले पहले रविवार को किया जाता .वहीं कामाख्या ओपी थानाध्यक्ष ऋषि यादव ने बताया कि मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती रहेगी. मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी के माध्यम से विशेष निगरानी रहेगी . ज्ञात हो कि 28 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान मंदिर में लगनेवाले मेला राजकीय मेला का दर्जा दिये जाने की घोषणा की थी. धमदाहा विधायक सह मंत्री लेशी सिंह की पहल पर मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रसिद्ध माता कामाख्या देवी मंदिर में ठाड़ी व्रत का मेला आज, तैयारी पूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमेरिकी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रर्दशन

पूर्णिया. अमेरिका की ट्रंप प्रशासन द्वारा हिंदुस्तानीय नागरिकों को अप्रवासी चिह्नित कर अमानवीय ढंग से जंजीरों और बेड़ियों में बांधकर हिंदुस्तान भेजे जाने के विरोध में पूर्णिया जिला कांग्रेस कमेटी ने आर.एन. साव चौक पर प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने की. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान प्रशासन को इस गंभीर मामले पर तुरंत अमेरिका से जवाब मांगना चाहिए और वहां के प्रशासन से कड़ी आपत्ति दर्ज करनी चाहिए. कार्यक्रम में मौजूद अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र प्रशासन की विदेश नीति की आलोचना की. इस कार्यक्रम में पूर्व ज़िला अध्यक्ष रंजन सिंह, जवाहर किशोर उर्फ रंजन सिंह, एजाज अहमद, मो शाहिद, शबाब अनवर, गौतम वर्मा, करण यादव, अखलेश प्रसाद, शेख सद्दाम, अज़मेर करीम, मो विक्टर, मोहन झा, मनोज राम एवम दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अमेरिकी प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रर्दशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Election Result: आप की हार से इंडिया गठबंधन में बढ़ सकता है विवाद

Delhi Election Result: लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया और कांग्रेस अकेले 99 सीट जीतने में कामयाब रही. लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में आत्मविश्वास से लबरेज कांग्रेस को जीत की पूरी उम्मीद थी. हालांकि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की कोशिश हुई, लेकिन सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाने के कारण गठबंधन नहीं हो सका. हरियाणा में कांग्रेस को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल दलों ने कांग्रेस पर मनमाना तरीका अपनाने का आरोप लगाया और इंडिया गठबंधन में नेतृत्व को लेकर भी सवाल उठने लगे. तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने की इच्छा जाहिर की, जिसका सपा, राजद, आम आदमी पार्टी, शरद पवार और उद्धव ठाकरे की पार्टी ने समर्थन किया. ऐसा माना गया कि इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा गया ताकि महाराष्ट्र के चुनाव में कांग्रेस पर दबाव बनाया जा सके. महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, शरद पवार और उद्धव गुट ने मिलकर चुनाव लड़ा, लेकिन सीट बंटवारे को लेकर तीनों दलों में अंतिम समय तक विवाद की स्थिति बनी रही. इंडिया गठबंधन को महाराष्ट्र में जीत की उम्मीद थी, लेकिन उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा और कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे खराब रहा. हालांकि झारखंड में झामुमो और कांग्रेस दोबारा सत्ता में लौटने में कामयाब रही. लेकिन झारखंड में जीत का श्रेय झामुमो की रणनीति को दिया गया. विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की ओर से  दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की कोशिश की गयी, लेकिन आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया. इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों ने कांग्रेस की बजाय आम आदमी के पक्ष में प्रचार किया. आखिरकार कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ी और दिल्ली की सत्ता से आम आदमी पार्टी बाहर हो गयी.  आप की हार से इंडिया गठबंधन में कांग्रेस हो सकती है मजबूत दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार से इंडिया गठबंधन में कांग्रेस की स्थिति मजबूत हो सकती है. इंडिया गठबंधन में शामिल क्षेत्रीय दल सपा, तृणमूल कांग्रेस, राजद जैसे दल नहीं चाहते हैं कि राज्यों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत हो. बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड जैसे राज्यों में कांग्रेस के मजबूत होने का नुकसान क्षेत्रीय दलों को उठाना पड़ सकता है. क्योंकि कांग्रेस के कोर वोटर बेस को ही हासिल कर क्षेत्रीय दल मजबूत हुए हैं. इसी आशंका को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ दिल्ली में गठबंधन नहीं करने का फैसला किया और इसका खामियाजा आम आदमी पार्टी को उठाना पड़ा है. जानकारों का कहना है कि अगर दोनों दल मिलकर दिल्ली में चुनाव लड़ते तो परिणाम अलग हो सकता था. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार से क्षेत्रीय दलों को बड़ा झटका लगा है. अब कांग्रेस यह बताने की कोशिश करेगी कि बिना उसके सहयोग से राज्यों में क्षेत्रीय दल चुनाव नहीं जीत सकते हैं. भले ही कांग्रेस अकेले चुनाव लड़कर सत्ता पर काबिज नहीं हो सकती है, लेकिन वह क्षेत्रीय दलों का समीकरण जरूर खराब कर सकती है. दिल्ली के चुनाव परिणाम के बाद इंडिया गठबंधन में कांग्रेस को लेकर उठ रहे सवाल कमजोर हो सकते हैं. या फिर क्षेत्रीय दल मिलकर कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश में जुट सकते हैं और यह आरोप लगा सकते हैं कि कांग्रेस के कारण दिल्ली में भाजपा सत्ता पर काबिज होने में कामयाब हुई. क्षेत्रीय दल पहले से कहते आ रहे हैं कि जो दल जहां मजबूत है, उसे मौका दिया जाना चाहिए. हालांकि मौजूदा नेतृत्वक परिदृश्य में भाजपा की मजबूती से एक बार फिर इंडिया गठबंधन के घटक दलों में एकजुटता बढ़ने की संभावना अधिक है.  The post Delhi Election Result: आप की हार से इंडिया गठबंधन में बढ़ सकता है विवाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भाजपा की आंधी में वोटकटवा भी नहीं बन पाई कांग्रेस, 70 में से 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

Delhi Assembly Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. आम आदमी पार्टी को हराने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 26 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी हुई है. इस चुनाव की खास बात यह है कि भाजपा की आंधी में सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो गया. उसकी स्थिति तो ऐसी हो गई कि वह वोटकटवा पार्टी बनने के लायक भी नहीं रह पाई. हालांकि, अधिकतर सीटों पर उसके उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए. इस चुनाव में कांग्रेस के अधिकांश उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है. 67 उम्मीदवार नहीं बचा पाए जमानत दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस पार्टी के 70 में से 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है. केवल तीन उम्मीदवार अपनी जमानत बचाने में सफल रहे. जमानत जब्त होने का अर्थ है कि उम्मीदवार को कुल वैध मतों का एक निश्चित प्रतिशत (आमतौर पर 16.67%) प्राप्त नहीं हुआ, जिसके परिणामस्वरूप उनकी जमानत राशि जब्त कर ली जाती है. इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, और पार्टी एक भी सीट जीतने में असफल रही। हालांकि, कांग्रेस का वोट शेयर पिछले चुनाव की तुलना में 2% बढ़कर लगभग 6.4% हो गया है. प्रत्याशियों की जमानत कब होती है जब्त हिंदुस्तान के निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, यदि कोई उम्मीदवार कुल वैध मतों का 16.67% (छठा हिस्सा) प्राप्त नहीं करता है, तो उसकी जमानत जब्त हो जाती है. हालांकि, निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कांग्रेस के अधिकांश उम्मीदवार अपनी-अपनी सीटों पर तीसरे या उससे भी निचले स्थान पर रहे, जिसके परिणामस्वरूप उनकी जमानत जब्त हो गई. इन प्रमुख सीटों का हाल भी जानिए आदर्श नगर विधानसभा सीट: आदर्श नगर विधानसभा सीट पर भाजपा के राजकुमार भाटिया को 52,510 वोट, आम आदमी पार्टी के मुकेश गोयल को 41,028 वोट और कांग्रेस के शिवांक सिंघल को 5,460 वोट मिले. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, कांग्रेस के उम्मीदवार शिवांक सिंघल को कुल वैध मतों का लगभग 6.5% प्राप्त हुआ, जो आवश्यक 16.67% से कम है, जिसके कारण उनकी जमानत जब्त हो गई. पिछले चुनावों में 2015 और 2020 में, इस सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा था. हालांकि, इस बार भाजपा के राजकुमार भाटिया ने जीत हासिल की. 2020 के चुनाव में आप के पवन शर्मा ने भाजपा के राजकुमार भाटिया को हराया था. इस बार, आप ने पवन शर्मा का टिकट काटकर मुकेश गोयल को उम्मीदवार बनाया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. अंबेडकर नगर विधानसभा सीट: अंबेडकर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ अजय दत्त को 46,285 वोट, भाजपा के खुशी राम चुनार को 42,055 और कांग्रेस के जय प्रकाश को 7,172 वोट मिले. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, कांग्रेस के उम्मीदवार जय प्रकाश को कुल वैध मतों का लगभग 8.5% प्राप्त हुआ, जो आवश्यक 16.67% से कम है, जिसके कारण उनकी जमानत जब्त हो गई. पिछले चुनावों में, 1993 से 2008 तक इस सीट पर कांग्रेस का वर्चस्व रहा, जहां चौधरी प्रेम सिंह ने लगातार चार बार जीत हासिल की. 2013 में आम आदमी पार्टी की एंट्री के बाद, नेतृत्वक समीकरण बदले और तब से यह सीट आप के कब्जे में है. 2025 के चुनाव में भी आप के डॉ अजय दत्त ने इस सीट पर अपनी जीत बरकरार रखी. बाबरपुर विधानसभा सीट: बाबरपुर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के गोपाल राय को 76,192 वोट, भाजपा के अनिल कुमार वशिष्ठ को 57,198 वोट और कांग्रेस के मोहम्मद इशराक खान को 8,797 वोट मिले. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद इशराक खान को कुल वैध मतों का लगभग 6.5% प्राप्त हुआ, जो आवश्यक 16.67% से कम है, जिसके कारण उनकी जमानत जब्त हो गई. पिछले चुनावों में, 2015 और 2020 में, इस सीट पर आम आदमी पार्टी के गोपाल राय ने जीत हासिल की थी. 2025 के चुनाव में भी उन्होंने अपनी जीत बरकरार रखी और भाजपा के अनिल कुमार वशिष्ठ को 18,994 वोटों के अंतर से हराया. इसे भी पढ़ें: Timarpur Assembly Election Result 2025: बीजेपी ने मारी बाजी, आप के किले को किया ध्वस्त बदरपुर विधानसभा सीट: बदरपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के राम सिंह नेताजी को 1,12,991 वोट, भाजपा के नारायण दत्त शर्मा को 87,10 वोट और कांग्रेस के अर्जुन सिंह भड़ाना को 3,145 वोट मिले. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, कांग्रेस के उम्मीदवार अर्जुन सिंह भड़ाना को कुल वैध मतों का लगभग 1.4% प्राप्त हुआ, जो आवश्यक 16.67% से काफी कम है, जिसके कारण उनकी जमानत जब्त हो गई. पिछले चुनावों में, 2020 में, इस सीट पर भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीत हासिल की थी. 2025 के चुनाव में, आम आदमी पार्टी के राम सिंह नेताजी ने भाजपा के नारायण दत्त शर्मा को 25,888 वोटों के अंतर से हराया. नई दिल्ली विधानसभा सीट: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा के परवेश वर्मा को 30,088 वोट, आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 25,999 वोट और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को 4,568 वोट मिले. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित को कुल वैध मतों का लगभग 7.6% प्राप्त हुआ, जो आवश्यक 16.67% से कम है, जिसके कारण उनकी जमानत जब्त हो गई. पिछले चुनावों में, 2013, 2015, और 2020 में, इस सीट पर आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने जीत हासिल की थी. हालांकि, 2025 के चुनाव में भाजपा के परवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 4,089 वोटों के अंतर से हराया. कालकाजी विधानसभा सीट: कालकाजी विधानसभा सीट पर आम आदमी पाटी की आतिशी को 52,154 वोट, भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 48,633 और कांग्रेस की अलका लांबा को 4,392 वोट मिले. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा को कुल वैध मतों का लगभग 4.2% प्राप्त हुआ, जो आवश्यक 16.67% से कम है, जिसके कारण उनकी जमानत जब्त हो गई. पिछले चुनावों में, 2015 और 2020 में, इस सीट पर आम आदमी पार्टी की आतिशी ने जीत हासिल की थी. 2025 के चुनाव में भी उन्होंने अपनी जीत बरकरार रखी और भाजपा के

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Fashion Tips: फेस शेप के हिसाब से चुनें सही नेकलाइन, जानें कौन सा डिजाइन आपके लिए है परफेक्ट

Fashion Tips: आपके ऑउटफिट का नेकलाइन आपके पूरे लुक को जस्टिफाई करता है. यह आपके चेहरे के आकार को खूबसूरत बनाता है और आपके पूरे पर्सनालिटी को निखारता है. लेकिन कई बार गलत नेकलाइन के चुनाव होने के कारण महंगे कपड़े भी आपके लुक को खराब कर देते हैं और वही कपड़े दूसरों की खूबसूरती को निखार देते हैं. इसका कारण है आपके ड्रेस का नेकलाइन आपके फेस शेप के अनुसार नहीं है. जी हां क्या आप जानते हैं की अलग फेस शेप के लिए अलग -अलग नेकलाइन होते हैं. इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपने फेस शेप के अनुसार नेकलाइन चुनें. इसके लिए हम आपको बताएंगे की आपको अपने फेस शेप के अनुसार कैसा नेकलाइन चुनना चाहिए. हार्ट शेप फेस : हार्ट शेप फेस वाली लड़कियों के लिए वी-नेक या एसिमेट्रिकल नेकलाइन सबसे अच्छा ऑप्शन होता है. यह उनके चेहरे के आकार को और भी अट्रैक्टिव बनाता है. ओवल शेप फेस :ओवल शेप फेस वाली लड़कियों के लिए किसी भी प्रकार की नेकलाइन सूट करती है. लेकिन अगर आप अपने लुक को और भी आकर्षक बनाना चाहती हैं तो आप वी-नेक या राउंड नेकलाइन का चुनाव कर सकती हैं. राउंड शेप फेस : अगर आपका फेस राउंड शेप का है तो आपके लिए वी-नेक या एसिमेट्रिकल नेकलाइन बहुत अच्छा हो सकता है. इसमें आप बहुत ही खूबसूरत दिखेंगी. स्क्वायर शेप फेस : स्क्वायर शेप का चेहरा के लिए राउंड नेकलाइन या एसिमेट्रिकल नेकलाइन एक परफेक्ट ऑप्शन है.स्क्वायर शेप फेस वाली लड़कियों के लिए राउंड नेकलाइन इसलिए भी अच्छा है क्योंकि यह उनके चेहरे के आकार को और भी आकर्षक बनाता है. ट्राइएंगल शेप फेस : ट्राइएंगल शेप फेस पर वी-नेक या राउंड नेकलाइन का ऑउटफिट बहुत अच्छा दिखता है. ट्राइएंगल फेस को यह नेकलाइन लम्बा दिखाने में मदद करता है. इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी Also Read : Mehendi Celebration Outfits : मेहंदी फंक्शन में दिखें सबसे अलग, पहनें ये खूबसूरत और स्टाइलिश आउटफिट्स Also Read : Stylish Outfits Tips : इन स्टाइलिश आउटफिट्स के साथ आप फॉर्मल इवेंट्स में अपनी पर्सना Also Read : Vasant Panchami Festive Look : वसंत पंचमी पर पाएं स्टाइलिश और ट्रेंडी फेस्टिव लुक, जानें कैसे The post Fashion Tips: फेस शेप के हिसाब से चुनें सही नेकलाइन, जानें कौन सा डिजाइन आपके लिए है परफेक्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top