Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नेपाल के रौतहट में 1.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

बैरगनिया/रौतहट. नेपाल के रौतहट जिले की चंद्रपुर पुलिस ने सोमवार को 1.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत, चंद्रपुर नगरपालिका वार्ड नंबर- चार निवासी नर बहादुर श्रेष्ठ के पुत्र सागर श्रेष्ठ (31 वर्ष) के रूप में हुई है. रौतहट जिले के डीएसपी दीपक कुमार राय ने बताया की गुप्त सूचना के आलोक में इलाका पुलिस कार्यालय,चंद्रपुर की पुलिस टीम द्वारा चंद्रपुर नगरपालिका वार्ड नंबर- चार चिड़ियादह टोला से ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उक्त ब्राउन शुगर के संबंध में गिरफ्तार व्यक्ति से सघन पूछताछ की जा रही है, ताकि मादक पदार्थों तस्करी को लेकर चलाए जा रहे गिरोह तक पहुंचा जा सके और गिरोह का पर्दाफाश हो सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नेपाल के रौतहट में 1.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

48 वर्षों में पहली बार बोलपुर प्राइमरी स्कूल में सरस्वती पूजा नहीं, भड़के विद्यार्थी

बोलपुर. बीरभूम जिले के बोलपुर नगरपालिका के वार्ड 16 के नीचूगोडाबांध प्राथमिक विद्यालय इस वर्ष सरस्वती पूजा को बंद रहा. इससे नाराज वहां के विद्यार्थियों ने अभिभावकों के साथ मिल कर स्कूल के बंद गेट के बाहर वाग्देवी की प्रतिमा लाकर विधिवत पूजा-अर्चना की. उसके बाद स्कूल के प्रधान शिक्षक वहां पहुंचे, तो उन्हें विद्यार्थियों व अभिभावकों का कोपभाजन बनना पड़ा. तनाव बढ़ने पर पुलिस वहां पहुंची और स्थिति संभाली. स्कूल के प्रधान शिक्षक रफीकुल इस्लाम ने कहा कि वह बीमार थे. अन्य शिक्षकों ने भी इस बार स्कूल में सरस्वती पूजा का जिम्मा नहीं लिया. इसलिए यहां सरस्वती पूजा नहीं की गयी. स्थानीय स्कूल के अभिभावकों व अन्य लोगों ने कहा कि बीते 48 वर्षों से इस विद्यालय में लगातार सरस्वती पूजा होती आयी है. इस वर्ष स्कूल में सरस्वती पूजा नहीं किये जाने से विद्यार्थी आग-बबूला हो गये. इसलिए स्कूल बंद होने के बावजूद मेन गेट के बाहर यहां के छात्र-छात्राओं व स्थानीय लोगों ने सरस्वती पूजा की. स्कूल की ओर से छात्र-छात्राओं को बताया गया कि प्रधान शिक्षक रफीकुल इस्लाम बीमार होने से छुट्टी पर हैं. स्कूल में पांच और शिक्षक हैं, जिन्होंने इस बार पूजा की पहल नहीं की. ऐसे में स्कूल में इस बार सरस्वती पूजा नहीं हो पायेगी. शिक्षक सोमवार सुबह जब स्कूल आये, तो गेट के बाहर सरस्वती पूजा होती देख कर बिफर गये. तब उन शिक्षकों को अभिभावकों ने घेर लिया और पूछा कि इस बार क्यों पूजा नहीं की गयी. हंगामा होने लगा. सवाल पर स्कूल के शिक्षक इधर-उधर भागने लगे. स्कूल के हेड टीचर के पहुंचने पर उन्हें भी जनाक्रोश झेलना पड़ा. उन्हें घेर कर विद्यार्थी प्रदर्शन करने लगे. तनाव बढ़ने पर पुलिस वहां पहुंची और बिगड़ती स्थिति संभाली. बाद में हेड टीचर रफीकुल इस्लाम ने सफायी दी कि वह सरस्वती पूजा के विरोधी नहीं हैं. अपनी बीमारी से छुट्टी पर थे. इसके अलावा सरस्वती पूजा का दायित्व किसी शिक्षक ने नहीं लिया, इसलिए स्कूल में सरस्वती पूजा नहीं की गयी. पुलिस की सुरक्षा में प्रधान शिक्षक को वहां से हटाया गया. अभिभावकों व छात्रों ने पंडित को बुला कर वैदिक मंत्रोच्चार से देवी सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करायी. समाचार पाकर प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्राल नाइक भी वहां पहुंचे और स्थानीय लोगों को समझा कर शांत कराया. सरस्वती पूजा पर मंगलवार को स्कूल में भोज होगा. उन्होंने प्रधान शिक्षक के खिलाफ जांच कर उपयुक्त कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 48 वर्षों में पहली बार बोलपुर प्राइमरी स्कूल में सरस्वती पूजा नहीं, भड़के विद्यार्थी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीवीसी कर्मचारी संघ के ऑल वैली के नये जीएम होंगे अरिंदम बनर्जी

बांकुड़ा. मेजिया थर्मल पावर स्टेशन (एमटीपीएस) के यूनिट सचिव अरिंदम बनर्जी को इंटक संचालित डीवीसी कर्मचारी संघ की ऑल वैली के नये महासचिव का प्रभार दिया गया है. डीवीसी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, झारखंड के बरमो विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयमंगल सिंह ने एक पत्र भेज कर अरिंदम बनर्जी को तत्काल जिम्मा संभालने का निर्देश दिया. संगठन के मेजिया पावर प्रोजेक्ट के इंटक सदस्यों ने रविवार शाम को नये महासचिव का स्वागत किया. मौके पर बांकुड़ा जिला इंटक नेता आनंद दुलाल मिश्रा, एमटीपीएस में संगठन के कार्यालय में मौजूद रहे. यद्यपि संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीमंत नंदी नहीं थे. किंतु, उन्होंने ग्रीटिंग्स भेज कर अरिंदम को बधाई दी. रिसेप्शन में डीवीसी एक्टिविस्ट संगठनों के सचिव, तृणमूल वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन के यूनिट सेक्रेटरी के सचिव, स्टाफ एसोसिएशन के सचिव विद्युत कर्मकार, बीएमएस के सचिव प्रशांत मंडल और एचएमकेपी के सचिव किशोर विशवाल ने हिस्सा लिया. नवगठित डीवीसी कर्मचारी संघ के महासचिव सुब्रत मिश्रा कुछ महीनों बाद सेवानिवृत्त होंगे. उनसे अरिंदम बनर्जी को श्रमिक संगठन के मुद्दों को जानने को कहा गया है. झारखंड में बोकारो पावर प्रोजेक्ट के कार्यकर्ता सदन सिंह ने बताया कि अरिंदम बनर्जी तीन दशकों से ज्यादा से इंटक से जुड़े हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीवीसी कर्मचारी संघ के ऑल वैली के नये जीएम होंगे अरिंदम बनर्जी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पिस्टल के बल पर हुंडी कारोबारी से 1.15 लाख की लूट

घोड़ासहन.स्थानीय रेलवे स्टेशन के निकट सब्जी बाजार जा रहे एक हुंडी कारोबारी से पिस्टल का भय दिखा अपराधियों ने 1.15 लाख रुपये लूट लिया. घटना सोमवार अहले सुबह माल गोदाम के पीछे की है. तीन की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. हुंडी कारोबारी ने विरोध किया तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की. फिर हथियार लहराते हुए आराम से फरार हो गये. सूचना पर सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार, घोड़ासहन थानाध्यक्ष अनुज कुमार पाण्डेय, रक्सौल जीआरपी इंस्पेक्टर पवन कुमार के साथ आरपीएफ इंस्पेक्टर आरआर कश्यप, आरपीएफ ओपी प्रभारी अजित कुमार सिंह ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की. घटना स्थल रेलवे परिक्षेत्र का है. जिस के कारण घटना की तहकीकात जीआरपी कर रही है. वहीं स्थानीय पुलिस जीआरपी के सहयोग में है. बताया जाता है कि शहर के माई स्थान मोहल्ला के वार्ड नंबर चार के अजय कुमार समदर्शी उर्फ पप्पू कुमार रोज की भांति सोमवार सुबह सब्जी बाजार से पैदल घर जा रहे थे. इस बीच काली मंदिर के आगे माल गोदाम के पास पहले से घात लगाये तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. दोनों तरफ से उनके कनपट्टी पर पिस्टल सटा रुपये से भरा बैग छीनने लगे. विरोध करने पर मारपीट कर उन्हें जख्मी करने के बाद रूपये से भरा बैग छीन फायरिंग करते हुए तीनों भाग निकले. बैग छीना-झपटी के दौरान व्यवसायी के बाये हाथ की हथेली में जख्म हो गया. डॉक्टरों ने गोली के जख्म होने से इंकार किया है. अपराधियों द्वारा तीन राउंड हवाई फायरिंग करने की बात बतायी जा रही है. इधर आरपीएफ इंस्पेक्टर ऋतु राज कश्यप ने बताया कि लूट मामले में कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया गया है. उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पिस्टल के बल पर हुंडी कारोबारी से 1.15 लाख की लूट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मां सरस्वती की भक्ति में लीन रहे श्रद्धालु

मोतिहारी. विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना सोमवार को पूरे भक्तिभाव से हुई. जिले के सभी प्रशासनी-गैर प्रशासनी शिक्षण संस्थानों और पूजा पंडालों में विद्या और बुद्धि की देवी माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर परम्परागत तरीके से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की गयी. पूजा इलाका मां सरस्वती की भक्ति में लीन रहा. चारों ओर आस्था की बारिश होती रही. विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अलावा मोहल्लों में भी भव्य पंडाल में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर युवकों व बच्चों ने पूजा अर्चना की. डीजे पर प्रतिबंध के कारण लाउड स्पीकर की धून पर भक्ति गीत बजते रहे. पूजा को लेकर युवाओं व बच्चों में खासा उत्साह दिख. शहर से लेकर गांव तक मेले सा मंजर था. वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण गुंजता रहा. मोतिहारी. शहर स्थित मार्क्स मैन इंटरनेशनल स्कूल में ज्ञानदायिनी मां सरस्वती का पूजन एवं नवागत शिशुओं का विद्यारंभ संस्कार वैदिक मंत्रोच्चारण व हवन पूजन के साथ संपन्न हुआ. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शुभ मुहूर्त में कलम और पुस्तकों के साथ विद्यादायिनी की अराधना की. इस दौरान छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए. मौके पर मार्क्स मैन इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन प्रो. पी. सिंह ने बसंत पंचमी पर प्रकाश डाला. कहा कि हर साल की भांती इसवर्ष भी बड़े हर्ष एवं उत्साह के साथ स्कूल प्रशासन के द्वारा सरस्वती पुजा का आयोजन किया गया है. पुजा में प्राचार्य एसएन दूबे, मैनेजिंग डायरेक्टर कुणाल सिंह सहित छात्र आदिल कुमार, राजा बाबू, अमरजीत कुमार, अतुल कुमार, कार्तिक कुमार का सराहनीय सहयोग रहा. चिरैया प्रतिनिधि के अनुसार.प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में सोमवार को विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना के साथ वसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान आवासीय परिसरों, शिक्षण संस्थानों, मंदिरों में परंपरानुसार पूजा अनुष्ठान आयोजित किया गया. प्रखंड कार्यालय के समीप ज्ञान सागर कोचिंग सेंटर, मीरपुर में दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनायी गयी. मधुबन प्रतिनिधि के अनुसार . बसंत ऋतु के माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को सोमवार को विद्या की देवी सरस्वती की पूजा अर्चना अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया. बसंत पंचमी को विद्या की देवी सरस्वती की प्राकट्य दिवस के रूप में मनाने की परम्परा है.इस दिन से छोटे शिशु विद्यारंभ संस्कार शुरू करते हैं.विद्या अर्जन करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ कला,साहित्य से जुड़े लोगों के द्वारा देवी सरस्वती की अराधना करते हैं. पूरे इलाके में विभिन्न छात्र-छात्राओं के अलावे शैक्षणिक संस्थानों के द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी की पूजा अर्चना की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मां सरस्वती की भक्ति में लीन रहे श्रद्धालु appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur News: साफ-सुंदर दिखने वाले वार्ड को पुरस्कार देगा नगर निगम, स्वच्छता पर है विशेष जोर

Muzaffarpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की चल रही तैयारियों के बीच नगर निगम अपने स्तर से भी कर्मियों को जागरूक करते हुए बेहतर सफाई व्यवस्था कायम करने वाले वार्डों को सम्मानित करने का फैसला लिया है. शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए सभी 49 वार्डों में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सहभागिता को प्राथमिकता दी जाएगी. साथ ही, बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा. अंचल इंस्पेक्टर, वार्ड जमादार और कर्मियों को इसकी तैयारी में जुट जाने का निर्देश नगर निगम की तरफ से जारी किया गया है.  वार्ड क्षेत्र में अस्थायी डंपिंग प्वाइंट कम बने इसमें कर्मियों को नियमित डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने के साथ कचरा का उठाव सड़क किनारे से करने को कहा गया है. वार्ड क्षेत्र में कम से कम अस्थायी डंपिंग प्वाइंट बने. इसे भी सुनिश्चित करना है. निगम प्रशासन की तरफ से डंपिंग प्वाइंट के कांस्पेट को खत्म करने का भी निर्देश दिया गया है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें नगर निगम की तरफ से जारी निर्देश में इन बातों की है चर्चा… – जो वार्ड सबसे अधिक स्वच्छ एवं सुंदर होगा, उसे विशेष सम्मान दिया जाएगा.– जिस वार्ड में सफाई नियमित होगी ताकि सड़कों पर कचरा न दिखे. – हर वार्ड में कचरा उठाने का समय निर्धारित किया जाए और यदि कोई सफाईकर्मी लापरवाही बरतता है तो उस पर कार्रवाई की जाए.– यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाते हुए पाया जाता है, तो उसे जुर्माना किया जाए.– प्रमुख चौराहों और सड़कों पर वॉल पेंटिंग बनवाए जाएं, जिससे शहर की दीवारें आकर्षक दिखें.– शहर के प्रमुख चौकों और गलियों में अनावश्यक पोस्टर, बैनर हटाये जायेंगे. ALSO READ: Bihar News: मुजफ्फरपुर से हवाई सेवा शुरू होने की बढ़ी उम्मीद, व्यापार क्षेत्र का होगा विकास The post Muzaffarpur News: साफ-सुंदर दिखने वाले वार्ड को पुरस्कार देगा नगर निगम, स्वच्छता पर है विशेष जोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muslim वोटर AAP के या कांग्रेस के साथ? दिल्ली में वोटिंग से पहले असमंजस में फंसे

Muslim: मुस्लिम वोटरों के लिए भी असमंजस की स्थिति है, वो आम आदमी पार्टी के साथ जाएंगे या कांग्रेस के साथ. नेतृत्वक पंडितों के अनुसार, दिल्ली के मुस्लिम वोटर परंपरागत तौर पर कांग्रेस को वोट देते आए हैं लेकिन 2015 में वह कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ AAP के पाले में चले गए. 2020 के चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय ने और मजबूती से अरविंद केजरीवाल की पार्टी को साथ दिया. इसका नतीजा हुआ, पिछले चुनाव में ज्यादातर मुस्लिम बहुल इलाकों में कांग्रेस के उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सके. इन सीटों से मुस्लिम उम्मीदवार ही जीतते आए दिल्ली की पांच सीटें– सीलमपुर, मुस्तफाबाद, मटिया महल, बल्लीमारान और ओखला से अक्सर मुस्लिम उम्मीदवार ही विधानसभा पहुंचते रहे हैं. चाहे वो किसी भी पार्टी से क्यों न हों. इसके अलावा बाबरपुर, गांधीनगर, सीमापुरी, चांदनी चौक, सदर बाजार, किराड़ी, जंगपुरा व करावल नगर समेत 18 सीट ऐसी हैं जहां मुस्लिम आबादी 10 से 40 फीसदी मानी जाती है. इन सीटों में मुस्लिम समुदाय निर्णायक भूमिका अदा करता रहा है. यह भी पढ़ें: Video: ‘राष्ट्रपति की गरिमा को किया अपमानित’, पप्पू यादव और सोनिया गांधी को नोटिस मौजूदा चुनाव में मुस्लिम वोटरों को साधना AAP के लिए आसान नहीं मौजूदा चुनाव में मुस्लिम वोटरों को अपने पक्ष में करना आसान नहीं होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि 2020 के दंगे, कोरोना महामारी के दौरान तब्लीगी जमात और अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों पर केजरीवाल की पार्टी ने चुप्पी साध ली थी. जिससे मुस्लिम वोटरों में आप को लेकर नाराजगी भी है. दिल्ली में मुस्लिमों की आबादी 13 फीसदी साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, दिल्ली में मुस्लिम आबादी करीब 13 फीसदी थी. जानकार मानते हैं कि इस बार मुस्लिम मतदाता सत्तारूढ़ ‘आप’ और कांग्रेस को लेकर असमंजस में है. यह भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: अरविंद केजरीवाल का दावा- दिल्ली चुनाव में AAP को मिल रही 55 सीटें, बीजेपी पर किया जोरदार हमला The post Muslim वोटर AAP के या कांग्रेस के साथ? दिल्ली में वोटिंग से पहले असमंजस में फंसे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईंट भट्ठा पर काम करने वाले बच्चों का एडमिशन कराएगी बिहार सरकार, अपर मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासन ने शिक्षा को लेकर सजगता बढ़ा दी है. प्रशासन अब ईंट भट्ठा एवं अन्य औद्योगिक या निर्माण स्थलों पर कार्य करने वाले कामगारों तथा श्रमिकों के बच्चों को निकटतम विद्यालयों में दाखिल करवाएगी. इसके लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं. 6-14 साल के बच्चों को शिक्षा का अधिकार: मुख्य सचिव  जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि निरीक्षण के क्रम में पाया गया है कि कतिपय शिशु, जिनके माता-पिता ईंट-भट्ठा, बालूघाट, सड़क निर्माण, अन्य प्रशासनी या गैर प्रशासनी बड़ी परियोजनाओं में काम करने के लिए अपने गांव छोड़कर कार्यस्थल पर निवास करते हैं, उन्हें माता-पिता के साथ रहने की बाध्यता के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित होना पड़ता है.  शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 3 (1) में स्पष्ट प्रावधान है कि 06-14 आयु वर्ग के प्रत्येक शिशु को प्रारंभिक शिक्षा पूरी होने तक किसी आसपास के विद्यालय में निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार होगा.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें भट्ठा मालिकों के लिए नया आदेश जारी इस प्रकार इस आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना अनिवार्य है. पत्र के अंत में कहा गया है कि ईंट भट्ठा अथवा अन्य निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों की पहचान की जाए एवं यह सुनिश्चित किया जाए कि शिशु अनामांकित न रहें.  साथ ही ईंट-भट्ठा मालिक एवं अन्य नियोजकों को यह हिदायत दी जाए कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके यहां कार्य करने वाले कामगारों या श्रमिकों के बच्चों का नामांकन निकटतम प्रशासनी अथवा निजी विद्यालय में हो एवं वे नियमित रूप से विद्यालय जाएं. ऐसे बच्चों का नामांकन अकादमिक सत्र के बीच में कभी भी हो सकेगा. उन्होंने इसके लिए जिलाधिकारियों को अभियान चलाने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें: बजट के बाद वित्त मंत्री से मिले संजय झा, इस चीज के लिए निर्मला सीतारमण को बोला थैंक्यू मैडम The post ईंट भट्ठा पर काम करने वाले बच्चों का एडमिशन कराएगी बिहार प्रशासन, अपर मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur News: पीएम मोदी कैंसर अस्पताल का करेंगे उद्घाटन, रोगियों के लिए बन रहा 250 बेड  

Muzaffarpur News: जिले के एसकेएमसीएच परिसर में चल रहे होमी भाभा कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे. 10 अप्रैल के बाद मुजफ्फरपुर में पीएम के आने की संभावना है. पीएमओ से तिथि मिलने के बाद इसकी घोषणा की जाएगी. इस अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए 250 बेड बनाये जा रहे हैं. इसके अलावा यहां मरीजाें की कीमोथेरापी की जा रही है.अस्पताल के नये भवन में 12 बेड का पीडिया वार्ड बनाया गया है. विश्व कैंसर दिवस पर मंगलवार को इसे एसकेएमसीएच के पीकू से नये भवन में शिफ्ट किया जायेगा. साथ ही मरीजों के सिटी स्कैन की सुविधा भी शुरू हो जायेगी.  80-100 मरीजों की रोजाना होगी रेडियोथेरेपी इसके अलावा मरीजों की रेडियोथेरापी भी की जायेगी. यह बिहार का सबसे बड़ा रेडियोथेरापी सेंटर बन गया है. यहां चार मशीनें लगायी गयी हैं. एक मशीन ब्रेकेथेरापी का भी लगाया गया है. यहां रोजाना 80 से 100 मरीजों की रेडियोथेरापी की जायेगी. मरीजों के रेडियोथेरापी के लिए बनेगा धर्मशाला मरीजों और उनके अटेंडेंट को ठहरने के लिए यहां धर्मशाला भी बनाया जा रहा है. मरीजों की रेडियोथेरापी सप्ताह में पांच दिन होता है. जो मरीज बाहर से आयेंगे, उन्हें धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था होगी. इसके अलावा डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 300 फ्लैट भी बनाये जायेंगे. यहां एक नया ओपीडी भी शुरू किया जायेगा. इससे मरीजों को इलाज कराने में राहत मिलेगी. इस पहल से उत्तर बिहार में कैंसर मरीजों का इलाज सुलभ और किफायती होगा. इंडियन ऑयल के सहयोग से होमी भाभा कैंसर अस्पताल बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल बनेगा. बिहार प्रशासन ने भी कैंसर अस्पताल को 30 एकड़ भूमि और 100 करोड़ का अनुदान दिया है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें पीएमओ से तिथि मिलने के बाद होगी घोषणा होमी भाभा कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ रविकांत होमी भाभा कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे. पहले मार्च में उद्घाटन होना था, लेकिन अब 10 अप्रैल के बाद की तिथि की संभावना है. हमलोग पीएमओ से तिथि घोषणा के इंतजार में हैं. अस्पताल में नया निर्माण कार्य चल रहा है, जो इसी साल पूरा हो जायेगा हमलोगों ने हर साल 20 हजार मरीजों के उपचार का लक्ष्य रखा है. यह अस्पताल टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई द्वारा संचालि कित है और केंद्र प्रशासन के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन है. ALSO READ: Bihar News: मुजफ्फरपुर से हवाई सेवा शुरू होने की बढ़ी उम्मीद, व्यापार क्षेत्र का होगा विकास The post Muzaffarpur News: पीएम मोदी कैंसर अस्पताल का करेंगे उद्घाटन, रोगियों के लिए बन रहा 250 बेड   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश, सभी DEO को करना होगा ये काम

Bihar Teacher Transfer: शिक्षा विभाग ने बिहार के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को आदेश जारी किया है कि जिन शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया है, उस पर कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट दी जाए. यह रिपोर्ट ई-रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाएगी, और इसी रिपोर्ट के आधार पर शिक्षकों के ट्रांसफर के फैसले लिए जाएंगे. 1.90 लाख शिक्षकों ने किया आवेदन शिक्षा विभाग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं. प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार ने बताया कि अब तक 1.90 लाख शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया है. रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि जिन शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई, निलंबन, निगरानी जांच, फर्जी नियुक्ति या अन्य गंभीर आरोप लगे हैं उनका ट्रांसफर नहीं किया जाएगा. ये भी पढ़े: मुफ्त में चाय नहीं पिलाना पेंट्रीकार के वेंडर को पड़ा महंगा, हिमगिरी एक्सप्रेस में पैसेंजर ने फोड़ा सिर 5 फरवरी तक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश इसके अलावा अगर किसी शिक्षक के खिलाफ प्रशासनी राशि का बकाया है, तो उसे भी ध्यान में रखा जाएगा. विभाग ने 5 फरवरी तक सभी जिलों से संबंधित जानकारी की रिपोर्ट मांगी है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि केवल उन शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाए जिनके खिलाफ कोई गंभीर कार्रवाई न हो. The post शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश, सभी DEO को करना होगा ये काम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top