Hot News

Randeep Hooda Birthday Special: कभी ऑस्ट्रेलिया में चलाई टैक्सी, आज बॉलीवुड के दमदार सितारों में हैं शामिल

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा आज यानी 20 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले रणदीप का सफर आसान नहीं रहा है. बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई की और अपने खर्चे पूरे करने के लिए टैक्सी भी चलाई. उन्होंने वेटर और कार वॉश का काम भी किया. कई मुश्किलों के बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और अपनी अलग पहचान बना ली है.

Randeep in Australia for Studies : पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे रणदीप

रणदीप हुड्डा पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर गए थे. वहां रहते हुए उन्हें अपने खर्चे खुद उठाने पड़ते थे. इसलिए पढ़ाई के साथ उन्होंने कई तरह के काम किए. रणदीप ने रात की शिफ्ट में करीब दो से तीन साल तक टैक्सी चलाई. इसके अलावा उन्होंने वेटर के तौर पर भी काम किया और कार धोने का काम भी किया. इन कामों से वह अपनी जरूरतों और पढ़ाई का खर्च निकालते थे.

View on Instagram

Randeep’s Acting Journey : हिंदुस्तान लौटकर शुरू किया एक्टिंग सफर

ऑस्ट्रेलिया से वापस हिंदुस्तान आने के बाद रणदीप ने मॉडलिंग शुरू की. इसके साथ ही वह थिएटर से भी जुड़े. थिएटर ने उन्हें एक्टिंग को बेहतर तरीके से समझने में मदद की. इसके बाद उन्हें मीरा नायर की फिल्म ‘मॉनसून वेडिंग’ में काम करने का मौका मिला. यह फिल्म उनके करियर की शुरुआत बनी. इसके बाद रणदीप ने कई फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली.

Randeep’s Role Transformations : हर किरदार में बदले रणदीप

रणदीप हुड्डा ने अपने करियर में हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश की है. उन्होंने सिर्फ हीरो वाली छवि तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि ‘सरबजीत’, ‘हाईवे’, ‘रंग रसिया’ और ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ जैसी फिल्मों में चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए. इन भूमिकाओं के लिए उन्होंने अपने लुक और शरीर में भी बदलाव किए. यही फैसला उनके करियर का सबसे अच्छा मूव साबित हुआ और उन्हें एक ऐसे एक्टर के रूप में पहचान मिली, जो हर किरदार में खुद को ढाल सकता है.

View on Instagram

Randeep’s Controversies : विवादों के चलते सुर्खियों में रहे रणदीप

रणदीप हुड्डा का नाम कई बार विवादों में भी आया है. साल 2021 में उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में उन्होंने मायावती को लेकर आपत्तिजनक मजाक किया था. वीडियो सामने आने के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी. विवाद बढ़ने के बाद उन्हें प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण से जुड़े संयुक्त राष्ट्र के समझौते (CMS) के राजदूत के पद से हटा दिया गया था. इसके अलावा उनकी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ को लेकर भी विवाद हुआ था. फिल्म में सावरकर को भगत सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को प्रेरित करने वाला बताया गया था. इस दावे पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे.

Randeep Rejected Aurangzeb Role : ‘छावा’ में औरंगजेब का रोल ठुकराया

रणदीप हुड्डा ने फिल्म ‘छावा’ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा भी किया था. उन्हें फिल्म में औरंगजेब का किरदार ऑफर हुआ था. हालांकि, उन्होंने यह रोल करने से मना कर दिया. एक्टर ने बताया था कि वह ऐसे संवेदनशील ऐतिहासिक और धार्मिक किरदारों से जुड़े विवादों से दूर रहना चाहते थे और अपने काम पर ध्यान देना चाहते थे.

View on Instagram

Randeep Helped Assam Flood Victims : असम बाढ़ में लोगों की मदद

रणदीप हुड्डा सामाजिक कामों में भी आगे रहते हैं. असम में बाढ़ के दौरान वह प्रभावित लोगों की मदद के लिए पहुंचे थे. उन्होंने अपनी टीम के साथ नाव से बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर जरूरत का सामान और पानी पहुंचाने में मदद की. बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर भी लगाया गया. इस काम के लिए सोशल मीडिया पर लोगों ने रणदीप की खूब तारीफ की.

Randeep Enjoys Time With Daughter : बेटी के साथ बिता रहे हैं समय

रणदीप अपनी पत्नी लिन लैशराम और बेटी न्योमिका के साथ भी समय बिता रहे हैं. बेटी के जन्म के बाद रणदीप का एक अलग रूप देखने को मिला है. उन्होंने बेटी के साथ एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें वह उसे सोने से पहले कहानी सुनाते नजर आए. फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया था.

View on Instagram

Randeep Still Connected to His Village : गांव से आज भी जुड़ा है दिल

रणदीप हुड्डा भले ही बॉलीवुड के बड़े एक्टर हैं, लेकिन वह अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं. हरियाणा के रोहतक से ताल्लुक रखने वाले रणदीप को जब भी समय मिलता है, वह गांव की सादगी भरी जिंदगी का आनंद लेते हैं. ऑस्ट्रेलिया में टैक्सी चलाने से लेकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने तक, रणदीप का सफर काफी संघर्ष भरा रहा है. यही वजह है कि उनकी कहानी उन लोगों के लिए भी खास है, जो मुश्किल हालात में अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी संग तलाक की समाचार सुनकर टूट गए थे करण कुंद्रा, बोले- जिंदगी खत्म करने का ख्याल आया

ये भी पढ़ें: Yami Gautam की ‘नई नवेली’ का ऐलान, परफेक्ट बहू या डायन? दशहरा पर खुलेगा राज

The post Randeep Hooda Birthday Special: कभी ऑस्ट्रेलिया में चलाई टैक्सी, आज बॉलीवुड के दमदार सितारों में हैं शामिल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top