Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : पहले प्रेमी, फिर प्रेमिका ने खाया जहर, परिजनों ने अस्पताल में करा दी दोनोंं की शादी

Dhanbad News : धनबाद जिले के कुमारधुबी के प्रेमी युवक ने पहले जहर खाया, यह देख उसकी प्रेमिका ने भी जहरपान कर लिया. किस्मत ने साथ दिया और दोनों की जान बच गयी. दोनों की हालत देख परिजनों ने दोनों की शादी बुधवार को एसएनएमएमसीएच परिसर में ही करवा दी. दो साल से प्रेम प्रसंग, परिजनों ने शादी का किया विरोध : जानकारी के अनुसार कुमारधुबी के आलोक वर्मा (24) व नेहा कुमारी (23) के बीच बीते दो सालों से प्रेम संबंध में थे. दोनों ने साथ जीने और साथ मरने की कसमें खायी. जब विवाह करना चाहा तो परिवार ने विरोध किया. निराशा में पहले आलोक वर्मा ने जहर खा दिया, उसके बाद नेहा ने भी जान देने की कोशिश की. दोनों को धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जान बचा ली. जब दोनों के परिवार को उनकी गहरी भावनाओं का एहसास हुआ, तो उन्होंने अस्पताल में ही एक सादे समारोह में दोनों की शादी करा दी. दंपत्ति का वर्तमान में अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों की हालत अभी पहले से बेहतर है. आलोक वर्मा ने बताया कि नेहा के भाई ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी. प्वाइजनिंग वार्ड में भर्ती हैं आलोक व नेहा : आलोक वर्मा ने सोमवार को जहर खा लिया था. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे अपने प्रेमी आलोक से मिलने के लिए नेहा ने मंगलवार की रात को एसएनएमएमसीएच की प्वाइजनिंग वार्ड के पास जमकर हंगामा किया. नेहा अपने प्रेमी आलोक से मिलने पहुंची और उसके पास रहने की जिद पर अड़ गयी, लेकिन प्रेमी के परिजनों ने उसे वार्ड में जाने से रोक दिया और जबरन बाहर निकाल दिया. इस पर नेहा भड़क गई और वार्ड के बाहर ही हंगामा करने लगी. बाद में उसने भी जहर खा लिया. उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों की हालत में सुधार होने के बाद परिजनों ने बुधवार को अस्पताल में ही उनकी शादी करा दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : पहले प्रेमी, फिर प्रेमिका ने खाया जहर, परिजनों ने अस्पताल में करा दी दोनोंं की शादी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: सीएम के पास पहुंची गया पुल नये अंडरपास की फाइल

Dhanbad News: बजट सत्र के बाद एप्रूवल के लिए भेजा जायेगा कैबिनेट. कैबिनेट से एप्रूवल लेने के बाद शुरू होगा कामDhanbad News: गया पुल नये अंडरपास की फाइल मुख्यमंत्री के पास पहुंच गयी है. चूंकि मुख्यमंत्री ही पथ निर्माण विभाग के मंत्री भी हैं. यहां से एप्रूवल के बाद फाइनांस विभाग में फाइल भेजी जायेगी. इसके बाद कैबिनेट से एप्रूवल के बाद अंडरपास का काम शुरू होगा. विभागीय जानकारी के मुताबिक बजट सत्र के बाद अंडरपास की फाइल कैबिनेट में भेजी जायेगी. अंडरपास के लिए तीन कंपनियां शीला कंस्ट्रक्शन, राजस्थान व पटना की कंपनी ने टेंडर डाला था. इसमें दो कंपनी राजस्थान व पटना की कंपनी का टेंडर रिजेक्ट हो गया. जबकि शीला कंस्ट्रक्शन ने टेंडर में क्वालिफाई किया, हालांकि इस कंपनी ने प्राक्कलित राशि से 19.9 प्रतिशत रेट अधिक कोट किया है. 10 प्रतिशत तक टेंडर कमेटी इस पर निर्णय लेती है. 10 प्रतिशत से अधिक रेट होने पर कैबिनेट स्तर से निर्णय होता है. टेंडर कमेटी ने शीला कंस्ट्रक्शन रेट करने की पहल की, लेकिन कंपनी द्वारा सहमति नहीं दी गयी. लिहाजा मुख्यमंत्री के पास फाइल भेजी गयी. मुख्यमंत्री से पास होने के बाद फाइल फाइनांस विभागको भेजी जायेगी. इसके बाद कैबिनेट एप्रूवल के लिए भेजी जायेगी. 30.50 करोड़ का है अंडरपास का टेंडर गया पुल नये अंडरपास का 30.50 करोड़ का टेंडर है. शुरुआत में 23.84 करोड़ का डीपीआर बना था. कुछ सप्लीमेंट बजट को डीपीआर में जोड़कर टीएस किया गया. इसमें 5.57 करोड़ रुपये मुआवजा व कुछ यूटिलिटी को जोड़ा गया. कैबिनेट से इसकी मंजूरी मिलने के बाद टेंडर निकाला गया था. अब शीला कंस्ट्रक्शन द्वारा अधिक रेट कोट करने से मामला फंसा हुआ है. क्या कहते हैं कार्यपालक अभियंता आरसीडी के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद ने कहा : गया पुल अंडरपास की फाइल कैबिनेट में भेजने की तैयारी चल रही है. बजट सत्र के बाद कैबिनेट की बैठक होगी. प्राक्कलित राशि से 19.9 प्रतिशत अधिक रेट कोट किया गया है. कैबिनेट से एप्रूवल होने के बाद ही शीला कंस्ट्रक्शन को काम अवार्ड किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: सीएम के पास पहुंची गया पुल नये अंडरपास की फाइल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम के पूर्व छात्र के स्टार्टअप को मिली 55 मिलियन डॉलर की फंडिंग

संबीत परीजा Dhanbad News: एआइ पावर्ड फाइनेंशियल इंटेलिजेंस प्लेटफार्म है 73 स्ट्रिंगस. Dhanbad News: इनोवेशन और इंवेनशन के क्षेत्र में आइआइटी आइएसएम के पूर्व छात्रों ने अपनी अलग ही पहचान बनायी है. संस्थान के छात्रों के कई स्टार्टअप ने देश और दुनिया में बेहतर मुकाम हासिल कर लिया है. इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है. इस प्रतिष्ठित के क्लब में अब 2014 बीटेक माइनिंग इंजीनियरिंग के पासआउट छात्र संबीत परीजा अपने स्टार्टअप 73 स्ट्रिंगस के साथ शामिल हुए हैं. इस एआइ-पावर्ड फाइनेंशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म 73 स्ट्रिंगस ने सीरीज बी फंडिंग में शानदार 55 मिलियन डॉलर (लगभग 455 करोड़ रुपये) जुटाये हैं. उन्हें फंडिंग करने वाले प्रमुख कंपनियों में गोल्डमैन सैचे, ब्लैक स्टोन, गोलूब कैपिटल, हैमिल्टन लेन और ब्रैडमैन वेंचर्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हैं. यह फंडिंग हमारे लिए नवाचार को गति देने वाला ईंधन संस्थापक और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर संबीत परीजा ने कहा, “यह फंडिंग हमारे लिए महज एक वित्तीय समर्थन नहीं, बल्कि नवाचार को गति देने वाला ईंधन है. 73 स्ट्रिंगस के जरिए हम निजी पूंजी बाजारों में एआई-संचालित वैल्यूएशन मॉनिटरिंग और डेटा एक्सट्रैक्शन सॉल्यूशंस के माध्यम से क्रांति ला रहे हैं. हमारे लैंग्वेज मॉडल और एडवांस्ड पोर्टफोलियो इंटेलिजेंस के साथ, हम उद्योग के लिए सबसे स्मार्ट और अनुकूलित टूल्स बना रहे हैं. यह निवेश हमें एआइ की सीमाओं को और आगे बढ़ाने की शक्ति देगा, जिससे हमारे क्लाइंट्स को अभूतपूर्व गति, सटीकता और पारदर्शिता मिलेगी.” 73 स्ट्रिंगस क्या करता है? यह एक उभरती हुई फिनटेक कंपनी है, जो एआइ-संचालित डेटा संग्रह, मॉनिटरिंग और वैल्यूएशन सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है. यह कंपनी अपने ग्राहकों को वित्तीय संपत्तियों का विश्लेषण, मूल्यांकन और निगरानी करने में सक्षम बनाती है. इससे लेन-देन अधिक कुशल और सटीक हो जाते हैं. संबीत परीजा की यात्रा आइआइटी आइएसएस से पढ़ाई करने के दौरान संबीत परीजा स्टूडेंट प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर भी रहे थे. उनके करियर में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं रही हैं. उन्होंने 2018 में 73 स्ट्रिंगस की स्थापना की थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम के पूर्व छात्र के स्टार्टअप को मिली 55 मिलियन डॉलर की फंडिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: 58 शिक्षकों को ग्रेड-4 में दी गयी प्रोन्नति, हुआ स्थानांतरण

धनबाद. जिला शिक्षा विभाग के शिक्षकों को ग्रेड-4 में प्रोन्नति दी गयी है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद आदेश जारी कर दिया गया है. प्रोन्नति पाने वाले 58 शिक्षकों का स्थानांतरण भी कर दिया गया है. उन्हें संबंधित विद्यालयों में योगदान देने को कहा गया है. प्रोन्नति के लिए तैयार की गयी सूची को 21 फरवरी को हुए कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की बैठक में मुहर लगा दी गयी थी. इसके बाद विज्ञान, कला, भाषा एवं उर्दू के शिक्षकों को प्रोन्नति दी गयी. किस विषय के कितने शिक्षकों को मिली प्रोन्नति उर्दू के एक, भाषा के 25, आर्ट्स के 22 और विज्ञान के 10 शिक्षकों को प्रोन्नति मिली है. स्थानांतरित विद्यालय में योगदान की तिथि से यह प्रोन्नति देय होगी. शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र के सत्यापन के दौरान यदि किसी शिक्षक का प्रमाण पत्र गलत मिलता है तो उनकी प्रोन्नति रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. अधिक दी गयी राशि की भी एक मुश्त वसूली की जायेगी. यदि किसी शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई लंबित है और इसके निष्पादन के दौरान दोषी मिलने पर उनकी यह प्राेन्नति रद्द कर दी जायेगी. शिक्षक संघों ने जताया आभार जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा ग्रेड 4 में प्रोन्नत शिक्षकों की पदस्थापना विभिन्न विद्यालयों में करने पर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नेहरू हेंब्रम ने उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा अधीक्षक धनबाद का आभार जताया है. उन्होंने डीएसइ से जल्द ही ग्रेड 2 एवं 3 में प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है. झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नेहरू हेंब्रम, कार्यकारी अध्यक्ष हरेंद्र गुप्ता, उप महासचिव रामचरित पासी, उपाध्यक्ष रंजन दास, ब्रजेश भट्ट, सुनील श्रीवास्तव, जितेंद्र बर्नवाल, नरेंद्र मंडल, संजय गिरि, मो. इकबाल, शिवेश झा, दीपक कुमार, विजय कुमार, सोमनाथ मरांडी, समीर सोरेन, अमर किस्कू, अजीत महतो ने प्रोन्नति प्राप्त सभी शिक्षकों को बधाई दी है. वहीं अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के मो. शरिफ रजा की ने सभी को बधाई दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: 58 शिक्षकों को ग्रेड-4 में दी गयी प्रोन्नति, हुआ स्थानांतरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: हादसे में मृत वेटनरी कॉलेज के छात्र का शव पहुंचा

Dhanbad News: विवि से मिले एंबुलेंस से परिजन रात आठ बजे शव के साथ धनबाद गये. अन्य विद्यार्थियों ने शैक्षणिक यात्रा बीच में रोकी, लौट रहे वापस. Dhanbad News: दक्षिण हिंदुस्तान की शैक्षणिक यात्रा पर गये बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत वेटनरी कॉलेज के फाइनल इयर के विद्यार्थी शशांक कुमार शिवम का शव चेन्नई से हवाई जहाज से शाम सात बजे रांची पहुंचा. पिता प्रह्लाद महतो व परिवार के अन्य सदस्य उन्हें अपने घर बांसजोरा कनकनी बस्ती (नियर मनसा मंदिर) धनबाद ले गये. रांची एयरपोर्ट से धनबाद शव ले जाने के लिए विवि की तरफ से एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी. वेटनरी डीन ने एयरपोस्ट पर दी शशांक को श्रद्धांजलि विवि की तरफ से वेटनरी डीन डॉ सुशील प्रसाद ने एयरपोर्ट पर शशांक को श्रद्धांजलि दी. इधर बाकी विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक यात्रा बीच में ही स्थगित कर वापस रांची लौट रहे हैं. मालूम हो कि वेटनरी कॉलेज के 90 विद्यार्थी व दो शिक्षक 18 फरवरी 2025 को रांची से दक्षिण हिंदुस्तान की शैक्षणिक यात्रा पर गये थे. कोयंबटूर के पास रात में सड़क पार करने के दौरान छात्र शशांक कुमार शिवम को एक वाहन ने धक्का मार दिया. यात्रा में शामिल विद्यार्थियों ने स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक के एक प्रशासनी अस्पताल में ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: हादसे में मृत वेटनरी कॉलेज के छात्र का शव पहुंचा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजनगर में आंगन में घुसा हाथी, परिवार ने भागकर बचायी जान

राजनगर. राजनगर प्रखंड के कालाझरना गांव में मंगलवार की देर रात गौतम जामुदा के घर के आंगन में अचानक हाथी घुस गया. घर का दरवाजा तोड़कर हाथी बोरे में रखा धान को खा गया. हाथी करीब एक घंटे तक आंगन में डटा रहा. बताया जाता है कि उस समय कालाझरना में ग्रामीण माघे पर्व का जश्न मना रहे थे. अखाड़ा में नृत्य संगीत चल रहा था. सूचना मिलते ही युवाओं ने जाकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया. जानकारी के अनुसार, जिस वक्त हाथी पहुंचा तब घर के सदस्य जान बचाकर भाग गये. पड़ोस के घर की बुजुर्ग स्त्री ने हाथी के आने की आहट सुनते ही चिल्लाते हुए गौतम के परिवार के लोगों को घर से निकल जाने को कहा. आनन-फानन में गौतम जामुदा का परिवार घर से भाग गया. वहीं पड़ोस की स्त्री घर के अंदर दरवाजा बंद कर वहीं रह गयी. इसी दौरान शौचालय गये लड़के ने हाथी को देख भागकर जान बचायी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राजनगर में आंगन में घुसा हाथी, परिवार ने भागकर बचायी जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अनंतकाल तक लोगों को प्रेरित करती रहेगी राम की मर्यादा

खरसावां. खरसावां के बेहरासाही में झारखंड नवयुवक समिति की ओर से संगीतमय रामकथा के तीसरे दिन राम जन्म की कथा सुनकर भक्त भाव विभोर हो गये. कथा के दौरान राम के जन्म होते ही पंडाल प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा. कथावाचिका दिव्यांशी जी ने कहा कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था. भगवान राम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश करना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक प्रासंगिक बना रहेगा. मानव रूप में प्रभु राम के जन्म लेने के पांच कारण बताये कथावाचिका दीदी दिव्यांशी जी ने बताया कि प्रभु राम का मानव रूप में जन्म लेने के पांच प्रमुख कारण हैं. इसमें पहला कारण नारद मोह व उसका श्राप, दूसरा कारण पृथ्वी पर पाप का बढ़ जाना, तीसरा कारण जय विजय को सनकादि ऋषियों का श्राप, चौथा कारण मनु, शत्रुपा की कठोर तपस्या और वरदान, पांचवां कारण राजा प्रताप भानु और अहिमर्दन को ब्राह्मणों का श्राप. इन्ही कारणों की वजह से भगवान राम ने पृथ्वी पर नर के रूप में जन्म लिया और सांसारिक मर्यादाओं को प्रदर्शित किया. इस दौरान कथा में राम जन्म को उत्सव की तरह मनाया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अनंतकाल तक लोगों को प्रेरित करती रहेगी राम की मर्यादा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

seraikela kharsawan news: जामडीह के कलाकारों ने बेंगलुरु में किया छऊ नृत्य का प्रदर्शन

महिषासुर मर्दिनी का नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोहा खरसावां/चांडिल. नीमडीह प्रखंड के कलाकारों से सुसज्जित पुरुलिया छऊ डांस एकेडमी, जामडीह की टीम ने अलियांस यूनिवर्सिटी( बेंगलुरु) में अलियांस लिटरेरी फेस्टिवल में मनमोहक नृत्य को प्रदर्शित कर लोगों का वाहवाही बटोरी. परेश प्रसाद पारित के निर्देशन व नेतृत्व में प्रस्तुत महिषासुर मर्दिनी नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा. संगीत, आकर्षक मुखौटे, उछल-कूद, उल्फा (बोट), साज-सज्जा, चाल-भंगिमा और भाव-भंगिमाओं से सजा नृत्य प्रदर्शन देखने लायक था. नृत्य प्रस्तुति देने वाले प्रमुख कलाकारों में देवाशीष पारीत, निरंजन पारित, बनबिहारी कुंभकार, लखिंदर मछुआ, गोविंद कुमार, महेश सिंह, कमल लोचन सिंह, परमेश्वर माझी, लालमोहन कालिंदी, धर कालिंदी, शिकांत कालिंदी, कमल गोप और गंगाधर महतो आदि शामिल रहे. छऊ गुरु परेश पारित ने बताया कि इससे पूर्व हैदराबाद फैशन शो, वाटर फेस्टिवल (अदलज, अहमदाबाद), इंडिया एक्सपो मार्ट (नयी दिल्ली), हस्तशिल्प मेला (चेन्नई) जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर भी टीम ने राज्य और जिले का नाम रोशन किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post seraikela kharsawan news: जामडीह के कलाकारों ने बेंगलुरु में किया छऊ नृत्य का प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News: फेब्रिकेटेड वार्ड के सामने की सड़क बनेगी

भागलपुर. मायागंज अस्पताल स्थित फेब्रिकेटेड वार्ड के सामने सड़क को ढलाई कर समतल किया जायेगा. इस जर्जर रास्ते पर ट्रॉली पर मरीजों को आने-जाने में परेशानी होती है. बुधवार को निरीक्षण के बाद अस्पताल अधीक्षक डाॅ हेमशंकर शर्मा ने सड़क मरम्मत का निर्देश दिया. उन्होंने फेब्रिकेटेड के बाद थैलेसीमिया समेत अन्य वार्डों का निरीक्षण किया. उन्होंने फेब्रिकेटेड स्थित कैंसर डे केयर सेंटर के पीछे जाम पड़े नाला की सफाई कराने को कहा. फेब्रिकेटेड में बीपी जांच वाली खराब मशीन को बदलकर नयी मशीन खरीदने को कहा. वहीं, डाॅक्टरों की विभिन्न मांग को पूरा करने का निर्देश अस्पताल मैनेजर सुनील कुमार को दिया. डॉ हेमशंकर शर्मा ने बताया कि जलजमाव वाली जगह पर ढलाई होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur News: फेब्रिकेटेड वार्ड के सामने की सड़क बनेगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अवैध कॉल सेंटर पर छापा, 1.18 करोड़ बरामद, चार गिरफ्तार

गार्डेनरीच में कोलकाता पुलिस की खुफिया शाखा की बड़ी कार्रवाई संवाददाता, कोलकाताकोलकाता पुलिस की खुफिया शाखा ने अवैध कॉल सेंटर की आड़ में हिंदुस्तानीयों के साथ ही विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. मंगलवार की रात गार्डेनरीच थाना अंतर्गत आयरन गेट रोड स्थित व्हाइट हाउस बिल्डिंग में छापेमारी कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के ठिकाने से करीब 1.18 करोड़ रुपये नकद व सोने के कुछ गहने तथा अन्य सामान जब्त किये गये हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुखबिरों से कोलकाता पुलिस की गुप्तचर शाखा को अवैध कॉल सेंटर का पता चला था. पुख्ता तथ्य मिलते ही गार्डेनरीच इलाका स्थित उक्त कॉल सेंटर में छापेमारी की गयी. वहां से गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया. उनके नाम मुर्शील खान (28), जस्टिन पॉल (28), मोहम्मद शाहरुख (33) और खालिद यूसुफ खान (29) हैं. आरोपियों के खिलाफ हिंदुस्तानीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 61(2), 319(2), 318(4), 336(2), 336(3), 338, 340(2) और आइटी एक्ट की 66, 66सी, 66डी, 43के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपी कंप्यूटर में टेक्निकल सपोर्ट दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करते थे. उन्होंने कुल कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है, यह फिलहाल जांच का विषय है. अवैध कॉल सेंटर में छापेमारी के दौरान भारी परिमाण में नकद राशि और गहने ही नहीं, बल्कि कुछ लैपटॉप, राउटर और अन्य दस्तावेज भी जब्त किये गये हैं. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है. गिरोह के सदस्य डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर भी करते थे ठगी गिरोह के सदस्यों पर आरोप है कि अवैध कॉल सेंटर की आड़ में वे अलग-अलग तरीकों से लोगों से ठगी करते थे. आरोप है कि लोगों को डिजिटल अरेस्ट करने का भय दिखाकर भी उनसे रुपये ऐंठे जाते थे. इतना ही नहीं, आरोपियों ने अमेरिकी और ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को खुद को प्रतिष्ठित कंपनी से जुड़ा होने व उन्हें कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की तकनीकी मदद के नाम पर भी झांसा दिया. आरोपी तकनीकी सहायता के नाम पर पीड़ितों के कंप्यूटर व लैपटॉप पर रिमोट एक्सेस हासिल कर लेते थे. फिर उनके कंप्यूटर के हैक होने की बात कहकर उन्हें तकनीकी मदद के नाम पर बैंक व अन्य निजी जानकारी का पता लगाकर उन्हें चूना लगाया जाता था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अवैध कॉल सेंटर पर छापा, 1.18 करोड़ बरामद, चार गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top