अगर आप YouTube Shorts देखते हैं, तो आपके लिए अच्छी समाचार है. YouTube अब Shorts के एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा फास्ट, साफ और पर्सनल बनाने के लिए कई नए फीचर्स रोलआउट कर रहा है. इन नए अपडेट्स में 2x प्लेबैक स्पीड, वीडियो के साथ इंटरैक्ट करने का नया तरीका और डिस्ट्रैक्शन-फ्री मोड जैसे फीचर्स शामिल हैं, जिससे Shorts देखना पहले से ज्यादा मजेदार हो जाएगा. आइए एक-एक करके सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं.
YouTube Shorts में आई 2x Playback Speed
सबसे बड़ा बदलाव YouTube Shorts में अब 2x Playback Speed का है. यानी अगर आपको कोई Short जल्दी खत्म करना है या सीधे किसी खास हिस्से पर पहुंचना है, तो अब वीडियो को दोगुनी स्पीड पर देखा जा सकता है. इतना ही नहीं, अगर किसी वीडियो का कोई हिस्सा दोबारा देखना हो, तो उसे अपनी पसंद की स्पीड पर रिप्ले भी किया जा सकेगा. खासतौर पर Tutorials, Educational Videos, Recipes, DIY कंटेंट, Explainers और Product Reviews देखने वालों के लिए यह फीचर काफी काम का हो सकता है.
YouTube Shorts से हटा Dislike बटन
YouTube Shorts पर अब Dislike बटन नहीं मिलेगा. यानी अगर आपको कोई वीडियो पसंद नहीं आता, तो सिर्फ Dislike करने की बजाय YouTube आपको ‘Not Interested’ या ‘Don’t Recommend This Channel’ जैसे ऑप्शन चुनने के लिए कहेगा. आपको याद होगा कि साल 2021 में भी YouTube ने वीडियो पर पब्लिक Dislike Count दिखाना बंद कर दिया था, ताकि क्रिएटर्स को टारगेट करके होने वाली ट्रोलिंग और हेट कैंपेन को रोका जा सके. हालांकि, क्रिएटर्स आज भी अपने YouTube Studio में Dislike की संख्या देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: घंटों की स्क्रॉलिंग से बचना है? जानें YouTube Shorts ऑफ करने का आसान तरीका
Like बटन की जगह आया Heart Emoji
YouTube अब Shorts में Thumbs Up आइकन की जगह Heart Emoji देने जा रहा है. हालांकि इस बदलाव से फीचर का काम नहीं बदलेगा. यानी आप पहले की तरह ही अपनी पसंदीदा वीडियो को लाइक कर पाएंगे. बस फर्क इतना होगा कि अब लाइक दिखाने के लिए थम्ब्स-अप की बजाय हार्ट आइकन नजर आएगा.
YouTube लाया Clear Screen Mode
YouTube एक नया Clear Screen Mode भी लेकर आया है. इस फीचर को ऑन करते ही स्क्रीन पर दिखने वाले कैप्शन, कमेंट्स, लाइक-शेयर बटन, क्रिएटर की डिटेल्स और दूसरे इंटरफेस एलिमेंट्स कुछ समय के लिए छिप जाएंगे. यानी आपका पूरा फोकस सिर्फ वीडियो पर रहेगा. अगर किसी भी समय आपको वीडियो पर कमेंट करना हो, लाइक करना हो या शेयर करना हो, तो आप सिर्फ एक टैप में नॉर्मल इंटरफेस पर वापस लौट सकते हैं.
YouTube Shorts में मिले नए प्लेबैक कंट्रोल्स
कंपनी ने नए प्लेबैक कंट्रोल्स जोड़े हैं, जिनकी मदद से अब आप किसी भी Shorts को पॉज करके सिर्फ एक टैप में उसे म्यूट कर सकते हैं. इतना ही नहीं, अब Shorts का टाइमर भी अपनी पसंद के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकेगा. यहां तक कि उसे जीरो पर भी सेट किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: 6 साल बाद YouTube पर लौटा मैसेजिंग फीचर, अब ऐप में ही होगी चैटिंग, वीडियो शेयर करना होगा और आसान
The post YouTube Shorts में आया बड़ा अपडेट, अब मिलेगा 2x Playback, Clear Screen Mode और कई नए फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

