Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में एक साथ उठी दो भाइयों की अर्थी, ओवरटेक करने के दौरान सड़क हादसे में गई जान

Accident News: बिहार के मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई. हादसा सेमरा गांव के पास एनएच-27 पर हुआ, जब तेज रफ्तार आर-15 बाइक ओवरटेक करने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया. बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत मृतकों की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के चितहा गांव निवासी 22 वर्षीय आशुतोष कुमार और आदापुर थाना क्षेत्र के 22 वर्षीय साहिल कुमार के रूप में हुई. साहिल, आशुतोष का मामा का लड़का था. दोनों अपने बहनोई गोलू ठाकुर के घर कुआंवा गांव जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ. पुलिस ने संभाला मोर्चा, यातायात बहाल घटना की सूचना मिलते ही चकिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटवाया और यातायात बहाल किया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया. Also Read: पीएम मोदी की सभा से पहले भागलपुर बना सुरक्षा का किला, चप्पे-चप्पे पर पहरा, आसमान से भी रहेगी नजर परिजनों में मचा कोहराम, जांच जारी दुर्घटना की समाचार सुनते ही मृतकों के परिवार में मातम छा गया. पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है. चकिया थानाध्यक्ष ने लोगों से सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें The post बिहार में एक साथ उठी दो भाइयों की अर्थी, ओवरटेक करने के दौरान सड़क हादसे में गई जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दस साल से फरार वांटेड नक्सली वीफन यादव बिहार में गिरफ्तार, हत्या, अपहरण जैसे कई मामलों में STF ने दबोचा

Bihar News: बिहार के गया जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है. सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोस्ट वांटेड नक्सली वीफन यादव को गिरफ्तार कर लिया. 44 वर्षीय वीफन यादव पर हत्या, अपहरण और अवैध हथियार रखने सहित कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे. छकरबंधा में चला ऑपरेशन, सुराग मिलने पर दबोचा गया नक्सली रविवार को 29वीं वाहिनी एसएसबी, गया की ‘सी’ समवाय डुमरिया और एसटीएफ भदवर की टीम ने छकरबंधा गांव में दबिश दी. विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने यह ऑपरेशन चलाया और वीफन यादव को धर दबोचा. वह छकरबंधा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है और गया के डुमरिया थाने में उसके खिलाफ दो बड़े आपराधिक मामले दर्ज थे. हत्या और अपहरण में था शामिल वीफन यादव पर 22 सितंबर 2013 और 7 दिसंबर 2014 को दर्ज मामलों में हत्या, अपहरण, दंगा, आपराधिक साजिश और अवैध हथियार रखने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई थीं. वर्ष 2014 में उसने एक व्यक्ति का अपहरण कर जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पहले ही चार लोग जेल भेजे जा चुके हैं. सुरक्षाबलों ने उसे डुमरिया थाने के हवाले कर दिया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. Also Read: पीएम मोदी की सभा से पहले भागलपुर बना सुरक्षा का किला, चप्पे-चप्पे पर पहरा, आसमान से भी रहेगी नजर नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी एसएसबी कमांडेंट हरे कृष्ण गुप्ता के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. नक्सल प्रभावित गया जिले में यह कार्रवाई सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे इलाके में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को करारा झटका लगा है. सुरक्षाबलों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में नक्सल विरोधी अभियान और तेज किया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को मजबूती मिलेगी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें The post दस साल से फरार वांटेड नक्सली वीफन यादव बिहार में गिरफ्तार, हत्या, अपहरण जैसे कई मामलों में STF ने दबोचा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बांग्लादेश की मुट्ठी में बंद सेमीफाइनल की चाभी! चैंपियंस ट्रॉफी में एक साथ खुलेगी भारत-पाक की किस्मत

Champions Trophy 2025: पिछली बार की चैंपियन और मेजबान पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन की हार के साथ की. इसके बाद दुबई में हिंदुस्तान के खिलाफ छह विकेट से हार के चलते उनकी सेमीफाइनल की राह और मुश्किल हो गई. दो लगातार हार के बाद पाकिस्तान ग्रुप-स्टेज से बाहर होने की कगार पर है, लेकिन अभी भी क्वालीफाई करने की थोड़ी संभावना बाकी है. वहीं, ग्रुप ए में हिंदुस्तान अपने दोनों मैच जीतकर चार अंक के साथ पहले स्थान पर है और न्यूजीलैंड दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. पाकिस्तान के पास अब केवल एक मैच बचा है और वह अंक तालिका में सबसे नीचे है. ऐसे में आज बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से सेमीफाइनलिस्ट तय हो जाएंगे.  कैसे कर सकता है पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई? बांग्लादेश को हराना अनिवार्य – पाकिस्तान को अपने आखिरी ग्रुप मैच में बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराना होगा, जिससे उनका नेट रन रेट (NRR) बेहतर हो सके. न्यूजीलैंड को हारना होगा – पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी उम्मीद यह है कि न्यूजीलैंड अपने दोनों बचे हुए मैच हार जाए (बांग्लादेश और हिंदुस्तान के खिलाफ). नेट रन रेट में सुधार जरूरी – अगर पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश तीनों 2-2 अंकों पर बराबर होते हैं, तो सेमीफाइनल में जाने का फैसला नेट रन रेट (NRR) के आधार पर होगा. संभावित समीकरण: पाकिस्तान को बांग्लादेश को 50 रन या उससे ज्यादा के अंतर से हराना होगा. बांग्लादेश को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीतना होगा. हिंदुस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी (करीब 95 रन के अंतर से). अगर ये सभी शर्तें पूरी हो जाती हैं, तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकता है. हिंदुस्तान सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा? हिंदुस्तान दो मैचों में दो जीत दर्ज करके पहले ही आराम की पोजीशन में है. उसके लिए एकमात्र समीकरण ऐसा होगा कि न्यूजीलैंड की जीत उसे सेमीफाइनल में पहुंचा देगी. वहीं न्यूजीलैंड भी इस जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. प्वाइंट्स टेबल- ग्रुप A  टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट (NRR) हिंदुस्तान 2 2 0 4 +0.647 न्यूजीलैंड 1 1 0 2 +1.200 बांग्लादेश 1 0 1 0 -0.408 पाकिस्तान 2 0 2 0 -1.087 क्या कहता है सेमीफाइनल का गणित? हिंदुस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीतना होगा, जिससे वे सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे. अगर न्यूजीलैंड बांग्लादेश को हरा देता है, तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा. अगर बांग्लादेश न्यूजीलैंड को हरा देता है और फिर पाकिस्तान से हार जाता है, तो तीनों टीमों के बीच नेट रन रेट के आधार पर फैसला होगा. पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह कठिन हो चुकी है, लेकिन अगर बांग्लादेश न्यूजीलैंड को हरा देता है, और पाकिस्तान बांग्लादेश को बड़े अंतर से मात देता है, तो सेमीफाइनल का रास्ता खुल सकता है. अब सबकी नजरें आज 24 फरवरी को बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड मैच पर होंगी, जो पाकिस्तान की किस्मत तय करेगा. वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश का मैच 26 फरवरी को होगा, जबकि ग्रुप ए का आखिरी मैच 2 मार्च को हिंदुस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा. यह भी पढ़ें:- रोहित के जाल में फंसे बाबर आजम, हार्दिक ने की लहराती गेंद पर ललचाए और हो गया काम तमाम, Video हिंदुस्तान ने तबाह किया हमारा सपना, हार के बाद मोहम्मद रिजवान ने इन कारणों पर फोड़ा ठीकरा केवल विराट नहीं, हिंदुस्तान की जीत में ये भी बने हीरो, कप्तान रोहित शर्मा ने बताई अहमियत The post बांग्लादेश की मुट्ठी में बंद सेमीफाइनल की चाभी! चैंपियंस ट्रॉफी में एक साथ खुलेगी हिंदुस्तान-पाक की किस्मत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IND vs PAK: अनुष्का शर्मा ने 3 इमोजी पोस्ट कर विराट कोहली पर लुटाया प्यार, भारत की जीत पर जावेद अख्तर बोले- बहुत गर्व महसूस कर रहे

IND vs PAK: दुबई में आयोजित 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए मैच में हिंदुस्तान ने अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया. हिंदुस्तान की जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है. विराट कोहली ने अपने शतक से मैच जीता दिया. सोशल मीडिया पर फैंस मैच को लेकर अपनी भावनाएं शेयर कर रहे हैं. इस बीच विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इस जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी. अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के शतक पर दी प्रतिक्रिया हिंदुस्तान की जीत से अनुष्का शर्मा सातवें आसमान पर है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पति विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर की. फोटो में विराट कैमरे की तरफ देखकर थम्स अप करते दिख रहे हैं. उनके हाथ में बैट है. फोटो के साथ एक्ट्रेस ने रेड हार्ट इमोजी बनाया और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया. उनका ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, मैच के बाद क्रिकेटर अपनी शादी की अंगूठी जो उन्होंने गले में पहनी है, उसे किस करते दिखे. Anushka Sharma’s Instagram story. ❤️ pic.twitter.com/vLSPSfqYsV — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 23, 2025 बॉलीवुड सेलेब्स ने हिंदुस्तान की जीत का मनाया जश्न बॉलीवुड से भी सेलेब्स हिंदुस्तान की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. गीतकार जावेद अख्तर ने अपने एक्स पर लिखा, “विराट कोहली, जिंदाबाद!!! हम सभी आप पर बहुत, बहुत, बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं.” चिरंजीवी ने एक्स पर लिखा, “हुर्रे! हिंदुस्तान ने पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज की!!! क्या मैच था!!!! कुछ प्रिय दोस्तों के साथ इस रोमांचक मुकाबले को लाइव देखना पूरी तरह से एक जबरदस्त अनुभव रहा. पूरी टीम को सलाम.” करण जौहर ने अपनी फिल्म कभी खुशी कभी गम का एक रील रीपोस्ट किया, जिसमें वह हिंदुस्तान की जीत का जश्न मना रहे हैं. यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान ने तबाह किया हमारा सपना, हार के बाद मोहम्मद रिजवान ने इन कारणों पर फोड़ा ठीकरा शतक छोड़िए, पाकिस्तान के खिलाफ विराट का यह रिकॉर्ड भी अजूबा, क्रिकेट इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ The post IND vs PAK: अनुष्का शर्मा ने 3 इमोजी पोस्ट कर विराट कोहली पर लुटाया प्यार, हिंदुस्तान की जीत पर जावेद अख्तर बोले- बहुत गर्व महसूस कर रहे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Kisan 19th Installment: आज आपके खाते में 2 हजार आयेंगे या नहीं, ऐसे चेक करें ऑनलाइन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 19वीं किस्त आज, 24 फरवरी 2025 को किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है, जिससे सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है. यदि आप जानना चाहते हैं कि आपकी 19वीं किस्त जारी हुई है या नहीं, तो आप ऑनलाइन माध्यम से आसानी से जांच कर सकते हैं. ऐसे चेक करें PM Kisan की 19वीं किस्त का स्टेटस: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ वेबसाइट पर विजिट करें लाभार्थी स्थिति (Beneficiary Status) चुनें: वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए ‘लाभार्थी स्थिति’ ऑप्शन पर क्लिक करें जानकारी भरें: अब अपना आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या पंजीकरण संख्या दर्ज करें डेटा प्राप्त करें: सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद ‘डेटा प्राप्त करें’ बटन पर क्लिक करें इसके बाद आपकी भुगतान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी. इससे आप जान सकेंगे कि 19वीं किस्त की राशि आपके बैंक खाते में आई है या नहीं. eKYC अनिवार्य है: PM Kisan योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए eKYC पूरा करना अनिवार्य है. यदि आपने अब तक eKYC नहीं कराया है, तो इसे जल्द से जल्द पूरा करें OTP आधारित eKYC: यह प्रक्रिया आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं. बायोमेट्रिक eKYC: इसके लिए नजदीकी CSC केंद्र पर जाएं. किसानों को सलाह दी जाती है कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए PM-Kisan हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर संपर्क करें. योजना से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए pmkisan.gov.in वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करें. EMI पर मोबाइल खरीद रहे हैं तो इन 5 गलतियों से बचें, वरना पछताएंगे Girlfriend ने WhatsApp मैसेज डिलीट कर दिया? ऐसे करें रिकवर The post PM Kisan 19th Installment: आज आपके खाते में 2 हजार आयेंगे या नहीं, ऐसे चेक करें ऑनलाइन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पापा की परियों का WWE वाला अंदाज! वीडियो देखकर आप हो जाएंगे दंग

Trending Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों की वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो ऐसा भी है जिसमें पापा की परियां झगड़ते हुए दिखाई पड़ रही हैं. ये लड़कियां लड़ते हुए एक दूसरे का बाल तक खिचने लगती हैं. बाद में ये लड़ाई मारपीट और लात-घुसे तक आ जाती है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कॉलेज के अंदर लड़ पड़ी पापा की परियां हाल ही में एक कॉलेज में दो छात्राओं के बीच हुए जबरदस्त झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस लड़ाई की शुरुआत किसी बात को लेकर हुई. पहले दोनों छात्राएं जुबानी जंग कर रही थीं, लेकिन फिर अचानक एक ने दूसरी को धक्का दे दिया फिर क्या इसके बाद माहौल कुश्ती के मैदान में बदल गयाजहां बाल खींचने से लेकर थप्पड़ों और लातों की झड़ी लग गई. पापा की परी, आपस में लड़ी. pic.twitter.com/HM2H4dbDVX — आजाद हिंदुस्तान का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) February 22, 2025 कॉलेज के दूसरे छात्र इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखकर दंग रह गए. उन्ही में से कुछ छात्रों ने बीच बचाव करने की कोशिश की, जबकि कुछ ने मोबाइल निकालकर इस लड़ाई का वीडियो भी बना लिया. वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया और मिनटों में यह वायरल हो गया. इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. यह पहली बार नहीं है जब कॉलेज की लड़कियों के बीच इस तरह की लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ है. इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें लड़कियां कभी बॉयफ्रेंड को लेकर, तो कभी अन्य मुद्दों पर एक-दूसरे से भिड़ जाती हैं. यह भी देखें.. Viral Video: जेल से सीधा एग्जाम हॉल, पुलिस के साथ परीक्षा देने पहुंचा छात्र, वीडियो वायरल The post पापा की परियों का WWE वाला अंदाज! वीडियो देखकर आप हो जाएंगे दंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

केवल विराट नहीं, भारत की जीत में ये भी बने हीरो, कप्तान रोहित शर्मा ने बताई अहमियत

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफ के सबसे धमाकेदार मुकाबले में हिंदुस्तान ने अपने चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर धमाकेदार प्रदर्शन किया. हिंदुस्तान ने विराट कोहली के शतक की बदौलत पाकिस्तान को 6 विकेट से परास्त कर अपना सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है. हिंदुस्तानीय कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद अपनी टीम के प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने कहा कि टीम की गेंदबाजी इकाई ने बेहतरीन प्रयास किया, जिससे पाकिस्तान को एक नियंत्रित स्कोर पर रोका जा सका. पाकिस्तान को 241 रन पर रोककर हिंदुस्तान ने 244 रन बनाकर मैच जीता.  गेंदबाजी इकाई का शानदार प्रदर्शन रोहित ने कहा, “जिस तरह से हमने शुरुआत की, वह शानदार थी. हमारी गेंदबाजी इकाई ने शानदार प्रयास किया और उन्हें इस तरह के स्कोर पर रोकना एक बड़ी उपलब्धि थी. हम जानते थे कि रोशनी में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान होगा, लेकिन पिच धीमी भी हो जाती है.” उन्होंने तेज गेंदबाजों और स्पिनरों की तारीफ करते हुए कहा, “हमारे तीनों स्पिनरों अक्षर, कुलदीप और जडेजा के अनुभव ने स्पोर्ट्स को हमारे पक्ष में मोड़ा. हार्दिक, हर्षित और शमी ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की. पूरी गेंदबाजी इकाई ने शानदार प्रदर्शन किया और पिच की परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजी की.” मध्यक्रम की अहम भूमिका रोहित ने बल्लेबाजी रणनीति पर कहा, “हम अपने बल्लेबाजी क्रम में मौजूद अनुभव का उपयोग करके रन बनाना चाहते थे. इसका श्रेय मध्यक्रम के खिलाड़ियों अक्षर, कुलदीप और जडेजा को जाता है, जिन्होंने इस प्रारूप में काफी क्रिकेट स्पोर्ट्सा है और जानते हैं कि उनसे क्या अपेक्षित है.” उन्होंने आगे कहा, “रिजवान और शकील ने पाकिस्तान के लिए अच्छी साझेदारी की थी, लेकिन हमारे लिए जरूरी था कि हम स्पोर्ट्स को अपने हाथ से जाने न दें. हमारा लक्ष्य था कि हम जितना संभव हो, उतना समय क्रीज पर टिके रहें और अपनी रणनीति पर कायम रहें.” गेंदबाजों के रोल को समझाने पर जोर रोहित ने कहा कि कभी-कभी टीम के पास छह गेंदबाज होते हैं, जिससे कुछ गेंदबाजों को पूरे 10 ओवर करने का मौका नहीं मिलता. उन्होंने कहा, “यह महत्वपूर्ण होता है कि हम यह समझें कि उस दिन क्या सबसे अच्छा काम कर रहा है और उन्हीं खिलाड़ियों से अधिकतम प्रदर्शन निकलवाने की कोशिश करें. आज अक्षर और कुलदीप ने अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि पिछले मैच में जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी.” विराट कोहली के प्रदर्शन की तारीफ विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी की तारीफ करते हुए रोहित ने कहा, “उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करना पसंद है. वह टीम के लिए स्पोर्ट्सना चाहते हैं और मैदान पर वही करना चाहते हैं, जो वह सबसे अच्छा करते हैं. आज भी उन्होंने ऐसा ही किया. ड्रेसिंग रूम में बैठे खिलाड़ी उनके प्रदर्शन से बिल्कुल भी हैरान नहीं थे, क्योंकि हम वर्षों से ऐसा देखते आ रहे हैं.” विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला शतक लगाया. वे दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप, विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाया हो. विराट ने 111 गेंद पर 7 चौके की मदद से 100 रन की पारी स्पोर्ट्सी. लंबे समय बाद विराट का बल्ला बड़े मैचों में जमकर बोला.  फिटनेस अपडेट हिंदुस्तानीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस को लेकर आशंकाओं को खारिज किया जो पाकिस्तान के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी के अहम मुकाबले के दौरान बीच में उनके मैदान से बाहर जाने के कारण पैदा हुई थी. रोहित फील्डिंग करते समय परेशानी में नजर आये थे और लग रहा था कि हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है. पाकिस्तान की पारी के दौरान कुछ समय के लिये मैदान से बाहर जाने वाले रोहित ने पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान पूछे जाने पर कहा कि वह ठीक हैं. 37 वर्षीय कप्तान रोहित शर्मा ने हिंदुस्तान की छह विकेट से जीत के बाद कहा, ‘‘हैमस्ट्रिंग अभी ठीक है.’’ भाषा के इनपुट के साथ. यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान ने तबाह किया हमारा सपना, हार के बाद मोहम्मद रिजवान ने इन कारणों पर फोड़ा ठीकरा शतक छोड़िए, पाकिस्तान के खिलाफ विराट का यह रिकॉर्ड भी अजूबा, क्रिकेट इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ रोहित के जाल में फंसे बाबर आजम, हार्दिक ने की लहराती गेंद पर ललचाए और हो गया काम तमाम, Video The post केवल विराट नहीं, हिंदुस्तान की जीत में ये भी बने हीरो, कप्तान रोहित शर्मा ने बताई अहमियत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sanam Teri Kasam Lifetime Collection: 15 करोड़ के बजट में बनी सनम तेरी कसम हुई हिट, जानें कितना किया कलेक्शन

Sanam Teri Kasam Day Lifetime Collection: ‘सनम तेरी कसम’ फरवरी 2025 में वैलेंटाइन वीक के दौरान सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया था. री-रिलीज होने पर फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली. हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन ने फिल्म में इंदर और सरू की भूमिका निभाई है. जब साल 2016 में फिल्म रिलीज हुई थी, तब इसने सिर्फ 8-9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, दोबारा रिलीज होने पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है. पुराने दर्शकों के साथ-साथ नये दर्शकों ने भी फिल्म को पसंद किया और इसपर प्यार लुटाया. सिनेमाघरों से कई ऐसे वीडियोज सामने आए, जिसमें फैंस मूवी की सफलता का जश्न थियेटर में मनाते दिखे. अब मूवी की कमाई हर दिन के साथ घटती जा रही है. ‘सनम तेरी कसम’ का लाइफ टाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ‘सनम तेरी कसम’ के निर्देशक राधिका राव और विनय सप्रू की मूवी को अब कल्ट क्लासिक का दर्जा मिल गया है. 15 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ने ओपनिंग डे पर फिल्म ने 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म की तारीफ अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम, अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स ने की. हालांकि बाद के दिनों में इसकी कलेक्शन में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी. चलिए आपको कमाई का आंकड़ा बताते हैं. सनम तेरी कसम का पहला हफ्ता– 26.15 करोड़ रुपये सनम तेरी कसम का 7वां दिन- 2.40 करोड़ रुपये सनम तेरी कसम का आठवां दिन- 1.25 करोड़ रुपये सनम तेरी कसम का 9वां दिन- 1.50 करोड़ रुपये सनम तेरी कसम का 10वां दिन- 1.60 करोड़ रुपये सनम तेरी कसम का 12वां दिन- 75 लाख रुपये सनम तेरी कसम का 13वां दिन- 65 लाख रुपये सनम तेरी कसम का 14वां दिन- 65 लाख रुपये सनम तेरी कसम का 15वां दिन- 25 लाख रुपये सनम तेरी कसम का 16वां दिन- 30 लाख रुपये सनम तेरी कसम का 17वां दिन- 25 लाख रुपये टोटल कमाई- 33.65 लाख रुपये यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर… यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया The post Sanam Teri Kasam Lifetime Collection: 15 करोड़ के बजट में बनी सनम तेरी कसम हुई हिट, जानें कितना किया कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Garena Free Fire Redeem Codes Today: 24 फरवरी 2025 के 100% वर्किंग रिडीम कोड्स!

Garena Free Fire एक लोकप्रिय बैटल रॉयल वीडियो गेम है, जिसे 111 डॉट स्टूडियो ने डेवलप और पब्लिश किया है. यह गेम खासकर मोबाइल प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसके लाखों यूजर्स हैं, विशेष रूप से Android और iOS डिवाइस पर. Free Fire को 2017 में रिलीज किया गया था और तब से यह दुनिया भर में एक प्रमुख बैटल रॉयल गेम बन चुका है. इस गेम में प्लेयर्स को रिवॉर्ड्स भी मिलते हैं. ये खास चीजें होती हैं, जो खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स में अच्छे प्रदर्शन, इवेंट्स, या स्पेशल टास्क को पूरा करने पर मिलती हैं. ये रिवॉर्ड्स खिलाड़ी को विशेष सामग्री, बोनस पॉइंट्स, कैरेक्टर स्किन, हथियार, वॉलेट मनी, इत्यादि के रूप में मिल सकते हैं. गरेना फ्री फायर के रिवॉर्ड्स रिडीम कोड्स के जरिये मिलते हैं. ये एक प्रकार के वाउचर होते हैं जिन्हें खिलाड़ी विशेष इनाम पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इन कोड्स को गेम की वेबसाइट, सोशल मीडिया चैनल्स, इवेंट्स, या प्रमोशनल कैम्पेन से प्राप्त किया जा सकता है. रिडीम कोड्स का उपयोग कैसे करें? रिडीम कोड्स को खिलाड़ियों को अपने गेम अकाउंट में लॉग इन करके रिडीम करने का मौका मिलता है.कोड डालने के बाद खिलाड़ी को उपहार के रूप में सामग्री प्राप्त होती है. यह सामग्री वर्चुअल रिवॉर्ड्स के रूप में होती है, जैसे कि स्पेशल आइटम्स, बोनस, डायमंड्स, पेट्स, आदि.रिडीम कोड्स की वैधता होती है, यानी कुछ कोड्स का इस्तेमाल सीमित समय के लिए किया जा सकता है. रिडीम कोड्स के लाभ क्या हैं? फ्री इनाम : रिडीम कोड्स के द्वारा खिलाड़ी बिना खर्चे के विशेष इनाम प्राप्त कर सकते हैं.खास इवेंट्स में हिस्सा लेना : कई गेम्स में इवेंट्स के दौरान रिडीम कोड्स दिये जाते हैं, जिससे खिलाड़ियों को खास आइटम्स या बोनस मिल सकते हैं.प्रोमोशन और कैम्पेन : अक्सर स्पोर्ट्स निर्माता अपने प्रोडक्ट्स के प्रचार के लिए रिडीम कोड्स का वितरण करते हैं, जिससे खिलाड़ियों को नयी चीजें प्राप्त होती हैं. Garena Free Fire MAX Rewards for 24 Febuary 2025 FFBYS2MQX9KM – Booyah Pass Premium Plus – Season 26 Wrapped & ReadyFFRINGY2KDZ9 – Universal Style Ring Event – O85 Style BundleFVTCQK2MFNSK – Criminal Ring – Top Criminal (Ghost)FFNFSXTPVQZ9 – Wrath Of The Nine Tails: Arrival AnimationRDNAFV2KX2CQ – Emote PartyFFNGY7PP2NWC – Naruto Royale – Nine Tails Themed Skywing + M4A1 Naruto Theme (Weapon) + HeadwearFFYNC9V2FTNN – M1887 Evo Gun Sterling Conqueror SkinFPUS5XQ2TNZK – Super Emote – Gamabunta SummoningJKT48 Freeze Emote Sayonara – JKT48 No. 1FFKSY7PQNWHG – Kakashi BundleFFNFSXTPVQZ9 – Ninjutsu Theme Naruto Fist SkinGXFT7YNWTQSZ – Evo UMP Gun Skin + 2,170 TokensFFM4X2HQWCVK – M1014 Green Flame DracoFF4MTXQPFDZ9 – Poker MP40 Ring Flashing SpadeFFMTYKQPFDZ9 – Valentine Emote Royale – Rare Emote + Love Me, Love Me Not + Couch For Two + I Heart YouFF6WN9QSFTHX – Red Bunny BundleFFRSX4CYHLLQ – Winterlands Frostfire Limited Edition: Frostfire Polar BundleFFSKTXVQF2NR – Sasuke Ring (Without Katana) + Katana Snake SwordNPTF2FWSPXN9 – M1887 One Punch Man SkinFFDMNSW9KG2 – 1,875 DiamondsFFCBRAXQTS9S – Cobra MP40 Skin + 1,450 TokensFFSGT7KNFQ2X – Golden Glare M1887 SkinFPSTQ7MXNPY5 – Pirate Flag EmoteXF4SWKCH6KY4 – LOL EmoteFFEV0SQPFDZ9 – Chromasonic MP40 – Destiny Guardian XM8 Evo Gun Skin + Booyah Day 2921 UMPFFPURTQPFDZ9 – Gloo Wall Royale – Purple Gorilla + Superstar + Pinky Kitten + Blizzard BrawlFFNRWTQPFDZ9 – Naruto Evo Bundle + Rasengan Emote + Hokage Rock Gloo Wall + Loot Box Body Substitution Skin Also read : Gaming Chair: ये हैं टॉप 5 बेस्ट गेमिंग चेयर, जानें यहां Also read : 10 Most Popular Games: दुनियाभर में करोड़ों लोग हैं इन ऑनलाइन गेम्स के दीवाने, यहां देखें लिस्ट The post Garena Free Fire Redeem Codes Today: 24 फरवरी 2025 के 100% वर्किंग रिडीम कोड्स! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंगल ने बदली अपनी चाल, इन राशियों को होगा फायदा

Mangal Margi 2025 Rashifal: ग्रहों के सेनापति मंगल मिथुन राशि में वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं. मंगल की वक्री गति का अर्थ है उल्टी दिशा में चलना, जबकि मार्गी का अर्थ है सीधी दिशा में चलना. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मंगल लगभग 80 दिनों के बाद आज 24 फरवरी 2025 को अपनी चाल में परिवर्तन कर चुके हैं. मंगल की चाल में यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए समय में बदलाव ला सकता है. मंगल की मार्गी चाल मेष से लेकर मीन राशि तक प्रभाव डालेगी. कुछ राशियों के लिए मंगल की सीधी चाल शुभ परिणाम दे सकती है. जानें, मंगल की मार्गी चाल किन राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी. मंगल हो गए हैं मार्गी 24 फरवरी की सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में मार्गी हो गया है, अर्थात् यह सीधी गति से गोचर करना प्रारंभ कर चुके हैं. इसके बाद, यह 2 अप्रैल की रात 1 बजकर 24 मिनट पर पुनः कर्क राशि में प्रवेश करेगा. यहां देखें 23 फरवरी से 1 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल मेष राशि मंगल का संबंध हमारे साहस, भाई-बहनों और प्रतिष्ठा से है. मंगल के इस गोचर के दौरान आपका पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा. यदि आप अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखते हैं, तो इस समय भाई-बहनों से आपको सहयोग प्राप्त होगा. इसके साथ ही ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ भी संभव है. इसलिए, 2 अप्रैल तक मंगल के प्रतिकूल प्रभावों से बचने के लिए मंदिर में शहद का दान करें. कल मंगल होने वाले हैं मार्गी, 12 राशियों के लिए मिल रहे हैं ये संकेत वृषभ राशि मंगल के मार्गी होने से वृषभ राशि के जातकों को लाभ होगा. इससे उनकी आय के स्रोत बढ़ेंगे. हालांकि, परिवार के वरिष्ठ सदस्यों या भाइयों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. उच्चाधिकारियों के साथ संबंधों को बिगड़ने से बचाना आवश्यक है. तुला राशि तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का मार्गी होना शुभ दिनों की शुरुआत करेगा. भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा. व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे. छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. प्रशासनी नौकरी की तैयारी कर रहे व्यक्तियों को सफलता मिल सकती है. यात्रा के अवसर भी बन रहे हैं. धार्मिक कार्यों में भागीदारी करेंगे. मीन राशि मार्गी मंगल मीन राशि के लोगों के जीवन में नई ऊर्जा और शक्ति का संचार करेगा. अपने कुशल नेतृत्व के माध्यम से कठिन परिस्थितियों को भी संभालने में सफल रहेंगे. केंद्र या राज्य प्रशासन के विभागों से संबंधित कार्यों का समाधान होगा. The post मंगल ने बदली अपनी चाल, इन राशियों को होगा फायदा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top