Hot News

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मैच स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़, एक फुटबॉल फैन की मौत; 8 घायल

FIFA World Cup-2026 Stampede: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान जॉर्डन की राजधानी अम्मान से एक दुखद समाचार सामने आई है. जॉर्डन और अल्जीरिया के बीच स्पोर्ट्से जा रहे मुकाबले का बड़ी स्क्रीन पर लाइव देखने पहुंचे फुटबॉल फैंस के बीच भगदड़ मच गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए. यह घटना सोमवार रात मध्य अम्मान के हाशमी स्क्वायर में हुई, जहां हजारों लोग मैच देखने के लिए जुटे थे.

पहली बार वर्ल्ड कप स्पोर्ट्स रही है जॉर्डन

जॉर्डन की टीम ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के मुख्य दौर में जगह बनाई है. इसी वजह से देशभर में फुटबॉल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. मैच का सार्वजनिक प्रसारण देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग हाशमी स्क्वायर पहुंचे थे. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, भीड़ उम्मीद से कहीं ज्यादा थी और एक समय हालात को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया.

अचानक मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच के दौरान भीड़ के एक हिस्से में अचानक धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी शुरू हो गई. देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए. सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य आठ लोगों का इलाज जारी है. राहत की बात यह है कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

मैदान पर भी जॉर्डन को मिली निराशा

इस हादसे से पहले मैदान पर भी जॉर्डन के फैंस को निराशा हाथ लगी. अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले में जॉर्डन ने शुरुआती बढ़त हासिल की थी, लेकिन बाद में अल्जीरिया ने शानदार वापसी करते हुए 2-1 से मैच जीत लिया. लगातार दूसरी हार के साथ जॉर्डन का वर्ल्ड कप अभियान ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया. पहली बार टूर्नामेंट स्पोर्ट्स रही टीम नॉकआउट दौर में जगह बनाने में असफल रही.

अल्जीरिया की उम्मीदें कायम

दूसरी ओर, इस जीत के साथ अल्जीरिया ने अंतिम-32 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. ग्रुप में अर्जेंटीना शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि ऑस्ट्रिया दूसरे स्थान पर है. अब अल्जीरिया की नजर अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले पर होगी.

यह भी पढ़ें: नॉर्वे के इस जश्न पर फिदा हुआ सोशल मीडिया, फैंस के साथ खिलाड़ियों का VIDEO हुआ सुपर वायरल

The post फीफा वर्ल्ड कप 2026: मैच स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़, एक फुटबॉल फैन की मौत; 8 घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top