Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : लोहा व्यवसायी के घर से डेढ़ किलो सोना व तीन किलो चांदी की चोरी

प्रतिनिधि, फतुहा : नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर में अपराधियों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने लोहा व्यवसायी विनय कुमार सिंह के भतीजे दिलीप कुमार सिंह के घर ””दीप माला कुंज”” से चोरों ने लाखों नकद समेत करोड़ों के जेवरात की चोरी कर ली है. पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर था. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने छत से घुस कर घर में रखी सभी अलमारियों को तोड़ दिया और 50-55 लाख रुपये और करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गये.इस संबंध में पीड़ित दिलीप कुमार ने नदी थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शादी में गया था पूरा परिवार पीड़ित दिलीप कुमार ने बताया कि बीती रात भतीजी की शादी थी, जिसमें पूरा परिवार गया हुआ था. चोर मकान की छत से कुंडी काट कर घर में घुस गये. इसके बाद घर में रखी सभी अलमारियोंं को तोड़ दिया और करीब 50-55 लाख नकद और डेढ़ किलो सोने और तीन किलो चांदी के गहने ले भागे. घर में जो भी गहने थे, वे पुश्तैनी, गिफ्टेड और घर में अन्य स्त्रीओं के थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गयी. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही नदी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और वरीय अधिकारियों को सूचना दी.इसके बाद फतुहा एसडीपीओ-1 निखिल कुमार भी पहुंचे और बताया कि घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और तकनीकी टीम को बुलाया गया है. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ पुलिस का मानना है कि घटना स्थानीय अपराधियों ने अंजाम दिया है. ग्रामीण एसपी समेत कई आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर तकनीकी सेल की सहायता से जांच में जुट गये हैं. कई इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है. एक-दो संदिग्धों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : लोहा व्यवसायी के घर से डेढ़ किलो सोना व तीन किलो चांदी की चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वृद्धा से जेवरात लूटने वाले तीन बदमाशों को 9-9 वर्ष की सजा

सभी बदमाशों को 5-5 हजार रुपये जुर्माना चुकाने का भी निर्देश अम्हर्स्ट स्ट्रीट में हुई थी घटना संवाददाता, कोलकाता. अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना क्षेत्र में 92 वर्षीय स्त्री से उसके सोने के गहने लूटने के मामले में कोलकाता के सिटी सत्र न्यायालय के न्यायाधीश अनिंद्य बनर्जी ने दोषी करार दिये गये तीन आरोपियों को नौ-नौ वर्ष कैद की सजा सुनाई है. इसके साथ ही तीनों को 5-5 हजार रुपये जुर्माना चुकाने का भी निर्देश दिया है. जुर्माने की राशि न चुकाने पर दो महीने की अतिरिक्त कैद उन्हें होगी. घटना 28 अगस्त 2016 की है. प्रशासनी वकील आनंद मोहन बसु ने बताया कि घटना के दिन दोपहर को वृद्ध स्त्री करीब के चलताबागान में अपनी बेटी के घर जा रही थी. रास्ते में चाकू दिखाकर तीनों बदमाशों ने उनके शरीर से सोने के गहने लूट लिये अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी. जिसके बाद लालबाजार डकैती दमन शाखा ने जांच कर इबादुल गाजी, फिरोज शेख और राजू घरामी को गिरफ्तार कर लिया. कुल 17 लोगों ने गवाही दी. प्रशासनी वकील ने बताया कि अदालत ने गुरुवार को इस मामले में तीन लोगों को डकैती का दोषी ठहराया. शुक्रवार को सभी को 9-9 वर्ष के कैद की सजा सुनायी गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वृद्धा से जेवरात लूटने वाले तीन बदमाशों को 9-9 वर्ष की सजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : दानापुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म छह पर जा सकेंगी कारें, बनेगा कैब बे

पटना. दानापुर रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी समाचार है. आने वाले दिनों में अब दानापुर स्टेशन पर जहां एक ओर प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ायी जायेगी, वहीं दूसरी ओर प्लेटफॉर्म नंबर-06 को और विकसित किया जायेगा. इस पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसकी मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दे दी है. नये तरीके से बनने वाले इस प्लेटफॉर्म को खगौल साइड से आने वाली सड़क से जोड़ा जायेगा. इससे स्टेशन आने वाले यात्री कार से सीधे प्लेटफॉर्म पर जा सकेंगे. इसके लिए यहां कैब बे का निर्माण करने की तैयारी है. दानापुर मंडल के मास्टर प्लान के अनुसार स्टेशन का यह विस्तार आने वाले दो साल में कर दिया जायेगा. अभी प्लेटफॉर्म नंबर-06 पर सुविधाओं का टोटा प्लेटफॉर्म नंबर-06 को खास तौर पर पाटलिपुत्र स्टेशन से आने-जाने वाली ट्रेनों के लिए बनाया गया है. करीब पांच वर्षों से अधिक इस प्लेटफॉर्म को बने हुए हो गये. यह प्लेटफॉर्म नंबर-01 के खत्म होने के बाद उसी साइड में करीब डेढ़ से दो सौ मीटर आगे है. यहां जाने के लिए अभी सीधे मुख्य सड़क पर उतरना पड़ता है. अगर यात्री स्टेशन के मुख्य द्वार से प्रवेश करते हैं, तो छह नंबर तक पहुंचने के लिए काफी दूर चलना होता है. यहां फुट ओवरब्रिज, पानी की भी सुविधा और बाउंड्री समेत अन्य कई मूलभूत सुविधाओं की बढ़ोतरी की जानी है. वर्ष 2030 तक होंगे 16 प्लेटफॉर्म दानापुर के एडीआरएम आधार राज का कहना है कि वर्तमान में दानापुर स्टेशन पर छह प्लेटफॉर्म हैं. सातवां प्लेटफॉर्म निर्माणाधीन है. वर्ष 2030 तक यहां प्लेटफॉर्म की संख्या 16 तक बढ़ायी जायेगी, जिसका मास्टर प्लान तैयार हो गया है. मास्टर प्लान के अनुसार यहां 40 फुट चौड़ा फुट ओवरब्रिज भी बनाया जायेगा. पांच पिट लाइनें भी बनेंगी, जिनका उपयोग हाइ स्पीड पैसेंजर ट्रेनों की सफाई और धुलाई के लिए किया जायेगा. स्टेशन के लगभग 1,000 वर्गमीटर क्षेत्र में विशाल पार्किंग की सुविधा भी होगी़ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : दानापुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म छह पर जा सकेंगी कारें, बनेगा कैब बे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बोतलबंद पानी खरीदना यात्रियों की है विवशता, खाना के लिए भी तरसते हैं लोग

Dhanbad News: हद है. कमाई में अव्वल पर यात्री सुविधाओं में पिछड़ा धनबाद स्टेशन Dhanbad News: माल ढुलाई में देश भर में नंबर वन व कमाई के मामले में बेहतर स्थिति में रहने के बावजूद धनबाद रेल मंडल के धनबाद स्टेशन में यात्री सुविधाओं के मामले में काफी पिछड़ा है. धनबाद स्टेशन का स्टॉल बंद पड़े है, टिकट वेंडिंग मशीन खराब पड़ी है. वाटर वेंडिंग मशीन भी यात्रियों को चिढ़ा रही. इस वजह से यात्रियों को काफी पेरशानी झेलनी पड़ रही है. इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं. एक तरफ रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं की बात करता है, तो दूसरी ओर सुविधाओं को अपडेट नहीं रखने से यात्रियों खाने-पीने की चीजों से लेकर पानी तक के लिए तरसना पड़ता है. 24 में आठ स्टॉल हो चुके हैं बंद धनबाद स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक से लेकर आठ तक कुल 24 स्टॉल है. इसमें आठ स्टॉल बंद हो चुके हैं और अब कुछ के रिटेंडर की प्रक्रिया चल रही है. इसमें प्लेटफॉर्म संख्या एक पर तीन फूड स्टॉल बंद और तीन चालू हैं. प्लेटफॉर्म संख्या 2-3 पर दो बंद और तीन चालू हैं. प्लेटफॉर्म संख्या 4-5 पर चार स्टॉल व एक ट्रॉली चालू है. प्लेटफॉर्म संख्या 6-7 पर एक बंद व दो चालू है एक जल्द खुलने वाला है. प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर दो स्टॉल बंद और तीन चालू हैं. वाटर वेंडिंग मशीन से नहीं आ रहा पानी आइआरसीटीसी द्वारा संचालित अधिकतर वाटर वेंडिंग मशीन पिछले कई माह से बंद पड़े हैं. कुछ ही किसी प्लेटफॉर्म पर चल रहे हैं. इस वजह से यात्रियों को महंगा सील बंद पानी का बोतल खरीदना पड़ रहा है. वाटर वेंडिंग मशीन चालू रहने से एक लीटर पानी मात्र पांच रुपये में मिलता. ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन खराब धनबाद स्टेशन परिसर के टिकट काउंटर के निकट पांच ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगायी गयी है. इसमें से एक मशीन पिछले दो माह से खराब है. एक मशीन के नेटवर्क में समस्या है, इस वजह से आय दिन यह काम नहीं करता है. वहीं तीन सुचारू रूप से काम कर रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बोतलबंद पानी खरीदना यात्रियों की है विवशता, खाना के लिए भी तरसते हैं लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब कोलकाता में थूकना पड़ सकता है महंगा, देना पड़ सकता जुर्माना

कानून में किया जायेगा संशोधन कोलकाता. महानगर में पान खाकर जहां-तहां थूकने वालों की अब खैर नहीं. ऐसे लोगों पर अब कोलकाता नगर निगम जुर्माना लगा सकता है. यह जानकारी कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने दी. उन्होंने बताया कि कोलकाता को गंदा करने में स्ट्रीट फूड वेंडरों का भी हाथ है. ऐसे खाद्य पदार्थ विक्रेता कूड़ेदान तक नहीं रखते हैं. उन्होंने कहा कि कोलकाता में जहां-तहां पेशाब करने वाले, थूकने वाले व कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके लिए कानून भी है, पर वैसे लोग जो गाड़ी से थूक फेंकते हैं. वैसे लोगों पर जुर्माना लगाये जाने का कानून नहीं है. ऐसे में कानून में संसोधन कर अब ऐसे वाहनों को भी पकड़ा जायेगा. मेयर ने कहा कि कानून में संशोधन किये जाने से पहले कोलकाता के लोगों को जागरूक भी किया जायेगा. जगह-जगह बांग्ला, हिंदी व अंग्रेजी भाषा में होर्डिंग्स लगाये जायेंगे. होर्डिंग्स व बैनरों के जरिए लोगों को जहां-तहां ना थूकने की हिदायत दी जायेगी. इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर जुर्माना लगाया जायेगा. मेयर ने बताया कि कई जगहों पर बांग्ला भाषा में लिखे होर्डिंग्स लगा दिये गये हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अब कोलकाता में थूकना पड़ सकता है महंगा, देना पड़ सकता जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इडी ने की अनुब्रत की 25.86 करोड़ की बैंक जमा राशि कुर्क

मवेशी तस्करी मामला संवाददाता, कोलकाता प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की दिल्ली स्थित मुख्यालय ने शुक्रवार को कहा कि मवेशी तस्करी मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल की लगभग 26 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि कुर्क की गयी है. कुर्क की गयीं संपत्तियों में अनुब्रत मंडल, उनके परिवार के सदस्यों, उनकी संबद्ध फर्मों, कंपनियों और कुछ बेनामी नाम पर संचालित 36 बैंक खाते शामिल हैं, जिनमें कुल 25.86 करोड़ रुपये जमा राशि शेष बची हुई है. इस मामले में इडी ने अब तक कुल 51.13 करोड़ रुपये की संपत्ति व बैंक राशि कुर्क की है. बताया जा रहा है कि अनुब्रत मंडल को अदालत से मिली जमानत के बाद इडी ने इस मामले में अभियान और तेज कर दिया है. यह दूसरी बार है, जब अनुब्रत मंडल से जुड़ी संपत्ति को कुर्क किया गया है. इडी ने मंडल को नवंबर 2022 में गिरफ्तार किया था और पिछले साल सितंबर में उच्चतम न्यायालय ने उन्हें इस मामले में जमानत दे दी थी. इस कार्रवाई पर टिप्पणी के लिए तृणमूल कांग्रेस नेता से तत्काल संपर्क नहीं हो सका. इडी ने कहा : पश्चिम बंगाल में मवेशी तस्करी के गठजोड़ को संरक्षण प्रदान करने से अनुब्रत मंडल को 48.06 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय प्राप्त हुई. इडी के अनुसार : वह अपराध के समय तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिले के अध्यक्ष थे और बीरभूम और आसपास के जिलों के स्थानीय प्रशासन पर उनका काफी प्रभाव था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इडी ने की अनुब्रत की 25.86 करोड़ की बैंक जमा राशि कुर्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पार्किंग विवाद में महिला वकील के साथ दुर्व्यवहार का आरोप

थाने में दोनों पक्ष की तरफ से तीन शिकायतें दर्ज संवाददाता, कोलकाता. दक्षिण कोलकाता में पार्किंग विवाद को लेकर एक युवा स्त्री वकील के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है. घटना चारु मार्केट थाना क्षेत्र इलाके में गुरुवार रात की है. पीड़ित वकील का दावा है कि जब उनके घर के पास एक चेंबर खोला गया है, जहां अवैध पार्किंग करायी जा रही है. उन्होंने इसका विरोध किया तो इलाके के कुछ युवकों ने उनके साथ हाथापाई की. वकील ने आरोप लगाया कि मारपीट के अलावा आरोपियों ने उन्हें हत्या और बलात्कार की धमकी दी गयी. इधर, आरोपियों का दावा है कि उन पर ही हमला किया गया था. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वकील के पिता पेशे से प्रमोटर हैं. वह इलाके में एक के बाद एक अवैध इमारतें बना रहे हैं, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो लोगों के एक गिरोह ने एकजुट होकर उन पर हमला कर दिया.घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में व्यापक तनाव व्याप्त हो गया. चारु मार्केट थाने की पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया. दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में कुल तीन लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पार्किंग विवाद में स्त्री वकील के साथ दुर्व्यवहार का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना को मिलेंगी 110 और नयी बसें, गांधी मैदान व फुलवारी रूटों पर होगा परिचालन

City Bus Service: पटना. इस साल वित्तीय वर्ष की शुरुआत होते ही राजधानी को 110 नयी बसों की सौगात मिलने जा रही है. इससे लोगों को शहर के अंदर आसपास इलाकों में आना-जाना आसान हो जायेगा. इन बसों को शहरी क्षेत्रों के अलावा आसपास के प्रखंड व अनुमंडल में भी चलाने का निर्णय लिया जा रहा है, ताकि नये विकसित क्षेत्रों में आने-जाने की सुविधा मिल सके. खासकर मनेर, पालीगंज, बिहटा, बिक्रम, फतुहा, बख्तियारपुर, पुनपुन व अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों को इन बसों का सीधा फायदा मिल सकेगा. इन नयी बसों के चलने से रोज अधिक पैसे खर्च करके ऑटो या निजी सवारी से शहर में काम करने आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी. सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगी ये सभी बसें इन नयी 110 टू बाइ टू बसों में 40 सीटें होंगी़ इनमें सीसीटीवी कैमरे भी होंगे़ इनमें एसी व नॉन एसी दोनों तरह की बसें शामिल हैं.करीब 33 करोड़ की लागत से मंगायी जा रही इन सीएनजी व डीजल बसों का परमिट बनाने की तैयारी की जा रही है. फिलहाल नगर सेवा में 141 नयी बसें चल रही हैं. 110 नयी बसें चलने के बाद नगर सेवा में बसों की संख्या बढ़ कर 251 हो जायेगी. राजधानी के सभी रूटों का किया जा रहा सर्वे परिवहन निगम के एजीएम रवि नारायण ने बताया कि इन नयी बसें चलाने के लिए राजधानी के शहरी समेत ग्रामीण इलाकों में परिवहन अधिकारियों द्वारा सर्वे कराया जा रहा है. गांधी मैदान व फुलवारीशरीफ में रोजाना 5000 से अधिक यात्री बसों में यात्रा करते हैं. बताया जाता है कि इन नयी बसों के परिचालन शुरू होने से शहर में जाम की स्थिति में सुधार हो सकता है. सामूहिक वाहन से चलने की लोगों से अपील की जा रही है. Also Read: बिहार में शिक्षकों मिलेगा टैब, मार्च से लागू हो सकती है बच्चों के लिए डिजिटल हाजिरी की व्यवस्था The post पटना को मिलेंगी 110 और नयी बसें, गांधी मैदान व फुलवारी रूटों पर होगा परिचालन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Danapur station: दानापुर स्टेशन पर अब होंगे 16 प्लेटफॉर्म, यहां तक जायेगी अब आपकी कार

Danapur station: पटना. दानापुर रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी समाचार है. आने वाले दिनों में अब दानापुर स्टेशन पर जहां एक ओर प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ायी जायेगी, वहीं दूसरी ओर प्लेटफॉर्म नंबर-06 को और विकसित किया जायेगा. इस पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसकी मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दे दी है. नये तरीके से बनने वाले इस प्लेटफॉर्म को खगौल साइड से आने वाली सड़क से जोड़ा जायेगा. इससे स्टेशन आने वाले यात्री कार से सीधे प्लेटफॉर्म पर जा सकेंगे. इसके लिए यहां कैब बे का निर्माण करने की तैयारी है. दानापुर मंडल के मास्टर प्लान के अनुसार स्टेशन का यह विस्तार आने वाले दो साल में कर दिया जायेगा. अभी इस प्लेटफॉर्म पर सुविधाओं का है टोटा प्लेटफॉर्म नंबर-06 को खास तौर पर पाटलिपुत्र स्टेशन से आने-जाने वाली ट्रेनों के लिए बनाया गया है. करीब पांच वर्षों से अधिक इस प्लेटफॉर्म को बने हुए हो गये. यह प्लेटफॉर्म नंबर-01 के खत्म होने के बाद उसी साइड में करीब डेढ़ से दो सौ मीटर आगे है. यहां जाने के लिए अभी सीधे मुख्य सड़क पर उतरना पड़ता है. अगर यात्री स्टेशन के मुख्य द्वार से प्रवेश करते हैं, तो छह नंबर तक पहुंचने के लिए काफी दूर चलना होता है. यहां फुट ओवरब्रिज, पानी की भी सुविधा और बाउंड्री समेत अन्य कई मूलभूत सुविधाओं की बढ़ोतरी की जानी है. अगले पांच साल में दानापुर स्टेशन पर 16 प्लेटफॉर्म होंगे दानापुर मंडल के एडीआरएम आधार राज का कहना है कि वर्तमान में दानापुर स्टेशन पर छह प्लेटफॉर्म हैं और सातवां प्लेटफॉर्म निर्माणाधीन है. अगले पांच से छह साल यानी 2030 तक यहां प्लेटफॉर्म की संख्या 16 तक बढ़ायी जायेगी, जिसका मास्टर प्लान तैयार हो गया है. मास्टर प्लान के अनुसार यहां 40 फुट चौड़ा फुट ओवरब्रिज भी बनाया जायेगा. पांच पिट लाइनें भी बनेंगी, जिनका उपयोग हाइ स्पीड पैसेंजर ट्रेनों की सफाई और धुलाई के लिए किया जायेगा. स्टेशन के लगभग 1,000 वर्गमीटर क्षेत्र में विशाल पार्किंग की सुविधा भी होगी. Also Read: बिहार में शिक्षकों मिलेगा टैब, मार्च से लागू हो सकती है बच्चों के लिए डिजिटल हाजिरी की व्यवस्था The post Danapur station: दानापुर स्टेशन पर अब होंगे 16 प्लेटफॉर्म, यहां तक जायेगी अब आपकी कार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Digital Arrest: वीडियो कॉल पर 24 घंटे रही गिरफ्त में, बैंक डिटेल्स तक कर दिया शेयर, क्या है डिजिटल अरेस्ट का सच?

Digital Arrest: देवघर-मोबाइल पर दिन में रोजाना कई बार गृह मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी के तहत डिजिटल अरेस्ट के जागरूकता संबंधी कॉलर ट्यून बजते हैं. अखबारों समेत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट जैसे फर्जीवाड़े की समाचारें छप रही है, बावजूद पढ़े-लिखे लोग साइबर अपराधियों के बनाये भ्रमजाल में फंस जा रहे हैं. ऐसा ही मामला शुक्रवार को देवघर में फिर एक बार सामने आया. नगर थाना क्षेत्र के विलियम्स टाउन इलाके में सिलाई का काम करनेवाली पीजी तक पढ़ाई कर चुकी एक युवती को डिजिटल अरेस्ट कर मानसिक यातनाएं दी गईं. इससे वह अब भी खौफजदा है. नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता वह सब करती रही, जो अपराधी कहते रहे. वीडियो कॉल पर ही वह करीब 24 घंटे तक रही. यहां तक कि सोना, खाना और पिता से बात कराकर एक बैंक एकाउंट तक की डिटेल्स शेयर कर दी. हालांकि वह ठगी का शिकार होने से बच गयी है. शिकायत लिखते वक्त तक सहमी हुई थी युवती शुक्रवार को शिकायत आवेदन लिखने में उसके हाथ कांप रहे थे. 24 घंटे का वह खौफनाक मंजर याद कर वह लड़की पुलिस अधिकारियों के सामने सिहर जा रही थीं. डिजिटल अरेस्ट के उन घंटों में उन्होंने वीडियो कॉल पर ही सोना, खाना, पीना आदि सब किया. पिता व भाई के दोस्त के साथ शिकायत देने शुक्रवार को साइबर थाना पहुंची उक्त लड़की को जब पुलिस पदाधिकारी ने काउंसेलिंग कर विश्वास दिलाया कि यह सब कुछ नहीं होता. साइबर अपराधियों का क्रिएट किया गया भ्रमजाल है, तब लड़की ने राहत की सांस ली. उनकी आंखों के आगे तब अंधेरा छा गया, जब मालूम हुआ कि करीब 24 घंटे तक चला अनुसंधान का नाटक साइबर अपराधियों के ठगने का तरीका था, जिसे डिजिटल अरेस्ट कहा जाता है. एक कॉल ने कर दिया तबाह सामान्य दिनचर्या के बीच छह फरवरी को अनजान नंबर से एक कॉल आया और उसे अवसाद में ला दिया. कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि फोटो और वीडियो सोशल साइट पर डालने के मामले में उस पर एफआइआर हुई है. अब आप संदिग्ध हैं. जब उसने कहा कि उन्होंने कोई फोटो और वीडियो अपलोड नहीं किया है, तब कॉल करने वाले ने अपना सीनियर बता कर दूसरे से बात कराया फोन पर भेजा फेब्रिकेटेड अरेस्ट वारंट कॉल पर आये दूसरे व्यक्ति ने फोन पर ही फेब्रिकेटेड केस संबंधी दस्तावेज व अरेस्ट वारंट तक भेज दिया. फिर, वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट कर लिया. उसने कहा कि यह सीरियस केस है. इस बारे में आप किसी को नहीं बताइयेगा, वर्ना पूरे परिवार पर जान का खतरा हो जायेगा. डराया गया कि पुलिस स्टेशन से अरेस्ट वारंट आया है, इसलिए आपको घर पर ही कैद रखा जा रहा है. आपके घर की निगरानी हमारे आदमी कर रहे हैं, जिसका मोबाइल नंबर भी उसे दिया गया. आरोपित खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए मुकदमे से बचने के लिए पैसे मांगने लगा. डराने के लिए वर्दी वाला फोटो भी दिखाया. गुरुवार से शुक्रवार सुबह तक उसे डिजिटल अरेस्ट में रखने की बात कही. इस दौरान लड़की काफी बैचेन रही. बड़ी हिम्मत कर उसने सुबह में अपने पिता से बात करायी, तो उन्हें भी झांसे में लेकर आरोपित ने एक बैंक एकाउंट के डिटेल्स ले लिये. इसके बाद किसी तरह मामले की जानकारी बाहर रह रहे लड़की के भाई को हुई, तो उसने अपने एक दोस्त को घर पर भेजा. उसके द्वारा समझाने के बाद शुक्रवार दोपहर में पिता के साथ उक्त लड़की मामले की शिकायत देने साइबर थाना पहुंची. अगर समय पर वह साइबर थाना नहीं आती, तो कोई गलत कदम भी उठा सकती थी. जानकारी के अनुसार लड़की के पिता रिटायर्ड टीचर हैं. क्या है डिजिटल अरेस्ट? हिंदुस्तानीय कानून में डिजिटल अरेस्ट का कोई प्रावधान ही नहीं है. यह साइबर फ्रॉड का नया तरीका है. सोशल मीडिया प्रोफाइल से जानकारी चुराकर पीड़ितों को मानसिक रूप से परेशान किया जाता है. अपराधी धमकी देते हैं कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे पीड़ित की तस्वीरें या जानकारी सार्वजनिक कर देंगे. यह अपराध न केवल मानसिक दबाव डालता है, बल्कि पीड़ित को सामाजिक बदनामी का डर भी सताता है. गिरफ्तारी का डर दिखाकर अपराधी पीड़ितों को घर में वीडियो कॉल कर अरेस्ट का झांसा देते हैं. बैकग्राउंड में सीबीआई, कस्टम व पुलिस ऑफिस का दिखाया जाता है. पीड़ित की ऑनलाइन मॉनिटरिंग पूरी अवधि में करता है. एप डाउनलोड कराकर फर्जी डिजिटल फॉर्म भरवाये जाते हैं और डमी एकाउंट बनाकर पैसों का ट्रांजेक्शन कराते हुए ठगी करते हैं. कैसे बचें इस धोखाधड़ी से सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से निजी जानकारी साझा नहीं करें. किसी भी प्रकार की ठगी या धमकी मिलने पर तुरंत पुलिस या साइबर थाने से संपर्क करें. सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्राइवेसी सुरक्षा सेटिंग्स को अपडेट करें. ये भी पढ़ें: जमशेदपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव, स्त्री समेत तीन लोग घायल The post Digital Arrest: वीडियो कॉल पर 24 घंटे रही गिरफ्त में, बैंक डिटेल्स तक कर दिया शेयर, क्या है डिजिटल अरेस्ट का सच? appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top