Hot News

समस्तीपुर

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

राजस्थानी लोक नृत्य ने दर्शकों का मन मोहा 

नया विचार सरायरंजन :स्पिक मैके के तत्वावधान में सोमवार को प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विधालय, गंगसारा एवं पटेल चौक स्थित एक निजी विद्यालय के प्रांगण में राजस्थानी लोक नृत्य एवं गायन का आयोजन हुआ । इस कार्यक्रम में राजस्थान के जैसलमेर से आए सुरम नाथ कालबेलिया एवं उनके साथी कलाकारों की प्रस्तुतियों पर शिशु ख़ुशी से झूम उठे । आरती सपेरा के कालबेलिया नृत्य एवं रेखा सपेरा के भवाई नृत्य पर तालियाँ रूकने का नाम नहीं ले रही थी । वहीं कसम खान एवं क़ासिम खान की लोक गीतों ने ग़ज़ब का समा बांध दिया। हबीब खान, असीत खान एवं राकेश नाथ ने राजस्थान के पारंपरिक वाद्ययंत्र को बजाकर बच्चों का मन मोहा । पारंपरिक गीतों के अलावा राजस्थान के कई लोकप्रिय गीत , जैसे- केसरिया बालम पधारो म्हारे देश, दमादम मस्त कलंदर, निबूरा निबूरा, तेरी रस्के कमर पर शिशु एवं दर्शक झूमते दिखे । स्पिक मैके संयोजक रंजीत निर्गुणी ने कहा कि विगत पांच दशकों से स्पिक मैके नौनिहालों एवं युवाओं के बीच शास्त्रीय एवं लोक कलाओं के प्रसार में लगी है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विविधता का आभास होता है । कार्यक्रम आयोजन में उच्च माध्यमिक विधालय, गंगसारा के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार शर्मा, निजी विद्यालय के निदेशक केशव कुमार ने अग्रणी भूमिका निभाई। बच्चों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में मुखिया विभा शर्मा , अमरेश झा , विजय कुमार झा , अरूण कुमार गुप्ता , अरूण कुमार गिरि , संजीव कुमार इंक्लाबी , सुरेश प्रसाद सिंह मनीष सिंह , राजू सिंह , सोनू सिंह , राजेश्वर यादव , रघुनाथ पासवान समेत सैंकड़ों लोग उपस्थित थे ।

समस्तीपुर

पति की मौत के बाद विधवा ने ससुराल वालों पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप

नया विचार समस्तीपुर : पति की मौत के बाद से ससुराल में रह रही विधवा दो पुत्रों की मां के साथ ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकालने का विधवा ने लगाई आरोप । जख्मी स्त्री सदर अस्पताल समस्तीपुर में करा रही है इलाज । पूरा मामला समस्तीपुर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरा गांव की है जहां घरेलू मामले के विवाद को लेकर विधवा बहू को ससुराल वालों ने मारपीट कर बच्चों के साथ घर से निकालने की बात कही ।वही मारपीट में जख्मी स्त्री अपना इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में करा रही है । जख्मी स्त्री की पहचान मुफ़्फ़ीसल थाना पोखरेरा निवासी सुमन प्रसाद के पुत्र ऋतुराज की पत्नी प्रेरणा प्रिया ने बताया कि उनके पति की हत्या डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी उसके बाद से ही ससुराल वाले उन्हें तंग करते हैं जिस वजह से वह अधिकांश मायके में रहती है । 8 दिन पूर्व अपने दूधपुरा से मैं अपना ससुराल पोखरा पहुंची और रह रहे थे उसके बाद सास ससुर और देवर ने मारपीट किया और बच्चों को छोड़ अपने मायके जाने की बात कहा । मेरी शादी 2016 में पोखरा निवासी सुमन प्रसाद के पुत्र ऋतुराज से हुई थी उनसे दो शिशु हैं उनकी मृत्यु डेढ़ वर्ष पूर्व हो गया था । वही इस पूरे मामले में एएसपी संजय पांडे का बताना है कि अभी तक पुलिस के पास विधवा स्त्री के साथ मारपीट करने का सूचना या आवेदन नहीं मिला है ,आवेदन मिलते ही पुलिस कानून कार्रवाई करेगी .

समस्तीपुर

समस्तीपुर पहुंची पंजाब पुलिस ने लड़की भगाने के आरोपी और लड़की को किया बरामद

नया विचार समस्तीपुर- पंजाब पुलिस ने बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव से एक लड़की के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई ।पंजाब पुलिस की टीम ने विभूतिपुर थाना के साथ मिलकर लड़की भगाने के आरोपी के घर पहुंचा और लड़की के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । इसके बाद गिरफ्तार आरोपी को पंजाब पुलिस अपने साथ मेडिकल के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर आया। पूरा मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी मुन्ना राय के पुत्र मिथुन कुमार के रूप में हुई है जो पंजाब में रहकर मजदूरी करता था । वही पड़ोस के ही एक नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर भाग आया । लड़की के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया और पंजाब पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान की मदद से आज सुबह समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना पहुंचकर फरार आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी कर लड़की की बरामद की भी कर ली है । हालांकि पूरे मामले पर मेडिकल जांच कराने पहुंची पंजाब पुलिस कुछ भी बोलने से बचते नजर आया । वही विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि पंजाब पुलिस आई थी जहां माधोपुर से एक लड़की भगाने के आरोपी और लड़की को बरामद कर अपने साथ ले गई है ।

समस्तीपुर

सरकारी निर्माण कार्य के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट ।मारपीट में तीन लोग जख्मी, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर में दो पक्षों के बीच प्रशासनी योजना में बन रहें नाला निर्माण के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुआ है । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । पूरा मामला समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली वार्ड संख्या 42 की हैं जंहा दो पक्षों के बीच प्रशासनी काम के दौरान में जमकर मारपीट हुई ।बताते चले कि समस्तीपुर नगर निगम वार्ड संख्या 42 में योजना के तहत सड़क सह नाला का निर्माण कराया जा रहा था जहां उक्त नाल विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हो गई जिसमें तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गया । स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं जहां पुलिस की मौजूदगी ही दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो रहा है ।इस विवाद में दोनों पक्षों से तीन लोग जख्मी हुआ है । जख्मी वक्त का बताना है कि प्रशासनी योजना के तहत नाला निर्माण का कार्य चल रहा था दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडे से लेकर निर्माण स्थल पर पहुंचे और मारपीट करना शुरू कर दिए इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पहुंची112 पुलिस मामले को शांत कराया और सभी ज़ख्मियों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती के लिए भेजा वह इस पूरे मामले पर थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह का बताना है कि सूचना पर 112 की टीम पहुंची थी जहां पहले से ही विवाद चल रहा था इसमें तीन लोग जख्मी हो गया स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से तीनों ज़ख्मियों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज जो भी दोषी होगा उसपर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू,समस्तीपुर में कुल 78 केंद्रों व 5 आदर्श केंद्र पर हो रही है परीक्षा

नया विचार समस्तीपुर–  बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा आज 17 जनवरी से शुरू हो गई है । 25 फरवरी 2025 तक संचालित होने वाली इस परीक्षा को लेकर बोर्ड की ओर से एग्जाम के आयोजनों को लेकर पूर्व से तैयारी की जा रही थी ।जिसको लेकर समस्तीपुर में कुल छात्राओं के लिए 41 व छात्र के लिए 37 केंद्र बनाया गया है ।कुल 78 केंद्र बनाए गए हैं साथ ही जिले में पांच आदर्श केंद्र बनाए गए हैं ।इन सभी केंद्रों पर कुल 86 हजार छह सौ तीन छात्र छात्राएं परीक्षा आज देंगे । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही हैं ।प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के समय से 30 मिनट पूर्व यानी 9:00 बजे तक केंद्र के अंदर प्रवेश करा देना है उसके बाद परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी ।वही आज सुबह से ही परीक्षा केदो पर मैट्रिक परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया । छात्रों का बताना है कि आज पहला दिन है हम लोगों की पूरी तैयारी है परीक्षा अच्छा जाएगी वहीं परिजनों का बताना है कि सुबह से ही जाम की समस्या बनी हुई है सर की ट्रैफिक व्यवस्था ठीक नहीं होने की वजह से परेशानी हुई है लेकिन किसी तरह केंद्र पर पहुंच गए इसको लेकर जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए ।

समस्तीपुर

विधायक ने समुदायिक भवन व आंगनबाडी केंद्र का किया शिलान्यास

  नया विचार समस्तीपुर। समस्तीपुर : वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत वारिसनगर प्रखंड के लखनपट्टी पंचायत के मटुआ गांव में सामुदायिक भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र भवन का आधारशिला स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना के कर कमलों से रखा गया। मौके पर विधायक ने कहा की हमारी प्रशासन पंचायती राज व्यवस्था में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। पंचायतों के विकास के लिए प्रशासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि अभी यहां पर जो भवन का निर्माण हो रहा है उससे ग्रामीण लोगों एवं केन्द्र में पढ़नेवाले बच्चों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। विधानसभा क्षेत्र में जहां भी कोई काम लंबित है उसे जल्द से जल्द पुरा करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देशित किया। मौके पर स्थानीय मुखिया नुतन सिंह,ठाकुर राजीव सिंह, मुखिया पति सोना सिंह, वशिष्ठ महतो,डाॅ नन्द किशोर सिंह, गिरीश महतो,सुरज महतो, विनोद महतो, रामविलास राम, रविन्द्र महतो, अशोक कुमार सिंह,शमद खान,रौशन कुमार, मनोज महतो,प्रभात कुमार पंकज, विवेक सिंह,सुरज यादव, बब्लू यादव,तहशिन समीम, शंभू चौधरी,जिला महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह,थाना प्रभारी निरंजन कुमार, इंजिनियर अजीत कुमार दिवाकर, मनरेगा पीओ एवं अन्य पदाधिकारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

कार की ठोकर से ठेला चालक की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

  नया विचार समस्तीपुर। कल्याणपुर समस्तीपुर चकमहेसी थाना क्षेत्र के राजकीय उतक्रमित विद्यालय सोरमार के समीप शनिवार की देर शाम कार ओर ठेला के बीच हुई टक्कर में ठेला चालक की मौत धटना स्थल पर ही हों गया। मृतक ठेला पर रखकर नाश्ते की सामान बेचा करता था। मृतक युवक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार गांव के 35 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार साह के रूप में हुई है। विरोध में स्थानीय लोग आक्रोशित होकर श्रीनाथ पारण के अवधेश चौधरी के घर पर जाकर तोड़ फोड़ करते हुए श्री चौधरी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजनों के सहयोग से गंभीर जख्मी को सामुदायिक अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया ।जहां चिकित्सक ने बेहतर ईलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया। वही घटनास्थल से पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक के शव के साथ आक्रोशित लोगों ने परणा चौक पर लगभग 1 घंटे तक सड़क जाम कर दिया ।मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।ठोकर मारने वाली वाहन के चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे ।स्थानीय लोगों को पुलिस ने समझा बुझाकर कर जाम समाप्त कराया गया।मृतक के पिता सोरमार गांव निवासी रामविलास साह थाने में आवेदन देकर श्रीनाथ पारण गांव के माधव कुमार को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि आवेदन मिला है। जांचों उपरांत आगे की कार्रवाई किया जाएगा।

समस्तीपुर

नई दिल्ली स्टेशन पर हुए हादसे के बाद समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ने की हाई लेवल मीटिंग । यात्री सुरक्षा को लेकर दिए कई निर्देश ।

  नया विचार समस्तीपुर।नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत के बाद समस्तीपुर रेल मंडल अलर्ट मोड में आ गया है । इसको लेकर मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की । इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यात्री सुरक्षा को लेकर कई दिशा निर्देश दिए । कुंभ स्नान को लेकर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल के द्वारा कई स्पेशल ट्रेन भी शुरू की गई है । समस्तीपुर स्टेशन पर यात्री सुविधा और सुरक्षा को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति , मंडल सुरक्षा आयुक्त एस जे ए जानी और एसीएम राजेश कुमार , वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विजय प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों ने स्टेशन का निरीक्षण कर स्थिति का जायज़ा लिया । इस मौके पर सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने कहा कि कुंभ स्नान को लेकर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल के द्वारा आज जयनगर से झूसी के बीच और एक स्पेशल ट्रेन सहरसा से झूसी के बीच चलाई जा रही है । पिछले एक सप्ताह में कुल आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया है । यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंडल के प्रमुख स्टेशनों जयनगर , रक्सौल , दरभंगा , समस्तीपुर और सहरसा स्टेशन पर गोल्डन एरिया का निर्माण किया गया है । ताकि यात्री स्टेशन के अंदर सुगम तरीके से आ जा सके । इन स्टेशन पर 24 घंटे My I Help You डेस्क काम कर रही है । समस्तीपुर स्टेशन पर एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जंहा स्टेशन की स्थित पर लाइव नज़र रखी जा रही है । साथ ही साथ मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर एक एक नोडल अधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है । जिनकी निगरानी में टिकट चेकिंग स्टाफ़ , आरपीएफ़ और स्काउट की टीम काम कर रही है । ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके । जिससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो । सीनियर डीसीएम ने रेल से यात्रा कर रहे यात्रियों से अपील की है कि वो बिना टिकट यात्रा न करें । स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं । गोल्डाल एरिया में वेट करें ट्रेन के अनाउंसमेंट के बाद ही व्यवस्थित तरीके से कतारबद्ध होकर प्लेटफार्म की ओर जाएं । ताकि भीड़ और भगदड़ की स्थिति न हो सके । बाइट : अनन्या स्मृति , सीनियर डीसीएम

आस्था, समस्तीपुर

गायत्री महायज्ञ को ले निकाली कलश शोभा यात्रा

नया विचार सरायरंजन : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ की 9 वीं वर्षगांठ को लेकर रविवार को तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। इस महायज्ञ को लेकर गांव की 301 कुंवारी कन्याओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। इस कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याएं पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः शक्तिपीठ पर पहुंची। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ स्थल पर जल कलश को स्थापित किया गया। महायज्ञ के दूसरे दिन 17 फरवरी को विभिन्न प्रकार के संस्कार संपन्न कराए जाएंगे। संध्या में दीप यज्ञ का आयोजन होगा। वहीं 18 फरवरी को यज्ञ हवन एवं सुंदरकांड पाठ के साथ महायज्ञ का समापन किया जाएगा। इस आयोजन में गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक प्रमोद प्रसाद सिंह, राकेश कुमार, शांतिकुंज प्रतिनिधि परमानंद सिंह,रामेश्वर शर्मा,विजय कुमार चौरसिया, नारायण सिंह, अजय प्रसाद सिंह, रेणु देवी, मूंगा देवी, मुन्नी देवी,नवीन सिंह,संजय कुमार, बाबुल,दीपक, रवींद्र, रोहित,राजा, मुस्कान सहित समस्त ग्रामवासी सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

बथुआ गांव में कर्नाटक से युवक का आया शव, परिजनों व ग्रामीणों में मचा कोहराम 

नया विचार सरायरंजन । मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ मिल्की वार्ड 13 में एक मृतक युवक अजय कुमार राय (30) का कर्नाटक से रविवार की सुबह शव पहुंचा। मृतक युवक के शव घर पर पहुंचते हीं परिजनों एवं ग्रामीणों में भारी कोहराम मच गया। मृतक युवक के घर के दरवाजे पर परे शव को देखने वाले लोगों के भी आंख से आंसू टपक रहे थे। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल देखा जा रहा है।इस संबंध में मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया की उक्त युवक कर्नाटक में राइस मिल में काम कर रहा था। युवक ने मिल में काम करने के बाद गुरुवार की शाम बाइक से डेरा लौट रहा था।इसी दौरान रास्ते में युवक अजय कुमार राय को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे उक्त युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कर्नाटक में युवक के मौत होने की सूचना पाते हीं बथुआ गांव में चित्कार हो उठा था। गुरुवार से हीं परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के शव आने का परिजन ने इंतजार करने लगे। रविवार की सुबह मृतक अजय कुमार राय का शव पहुंचा। परिजनों ने यह भी बताया की घर में एक यहीं था जो कमा रहा था। अजय के हीं कमाई से घर का भरण पोषण होता था। इनके मौत से हमलोग पूरी तरह टुट गये है। हमारे घर में अब कोई कमाने वाला नहीं है। हमलोग अब अनाथ हो गए हैं। मृतक के घर पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा हुआ है।शोक संवेदना जताने वालों में

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top