Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

दिवंगत सैनिक के स्वजनों से मिले जलसंसाधन मंत्री,दी श्रद्धांजलि 

नया विचार सरायरंजन : स्थानीय जदयू विधायक सह राज्य के जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार की शाम मुसापुर गांव में दिवंगत सैनिक पन्नूलाल शर्मा के घर पर पहुंचे। घर पहुंचकर उन्होंने दिवंगत सैनिक के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मंत्री मृतक के स्वजनों से मिले। इस दौरान उन्होंने मृतक के स्वजनों को सांत्वना दी और उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने दिवंगत सैनिक पन्नूलाल के शहीद होने के संबंध में जानकारी ली। मृतक के स्वजनों ने मंत्री को बताया कि कैसे घटना हुई? जानकारी लेने के बाद मंत्री ने लोगों से देर से पहुंचने पर दुःख व्यक्त किया। उधर, मंत्री के पहुंचने के बाद दिवंगत सैनिक के पिता राम सागर शर्मा, पत्नी विभा देवी, पुत्र नीरज कुमार, पुत्री अंजलि, मधु , पुष्पा आदि फुट फुटकर रो पड़े । मंत्री ने समझा बुझाकर सबको शांत करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में धैर्य और साहस से काम लेने की जरूरत है। मौके पर पूर्व जिप सदस्य हरेराम सहनी, पूर्व प्रमुख रंजीत महतो, सद्दाम हुसैन,नवल किशोर झा, मनिकपुर के मुखिया हितेश कुमार, मो.सरवर आलम, अजय कुमार राय, मो.अरशद अली रजा,संजय कुमार राय, जीतेन्द्र कुमार राम,श्रवण कुमार पंडित, अनामि शरण सिंह, प्रमोद कुमार ,रामचंद्र पासवान, संत कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, सीताराम महतो, बासुदेव पंडित, संजय कुमार गुप्ता, नंदकिशोर महतो, राम प्रसाद पंडित आदि ग्रामीण मौजूद थे।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

हत्या एवं आर्म्स एक्ट के दो अभियुक्तों के घर चस्पाया गया इश्तहार 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना के दो कांडों के दो अलग-अलग अभियुक्तों के घर गुरुवार को पुलिस ने इश्तहार चस्पाया। इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष मो. फैजुल अंसारी ने बताया कि मुसरीघरारी थाना कांड सं. 162/23 के तहत हत्या, लूट एवं आर्म्स एक्ट के मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजोपुर निवासी राज कुमार साह के पुत्र ढूंनढूंन कुमार एवं मुसरीघरारी थाना कांड सं. 152/24 के प्राथमिकी अभियुक्त चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा निवासी उमेश प्रसाद के पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ छोटू कुमार के घर पर इश्तहार चस्पाया गया है।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

ठंड के कारण 18 जनवरी तक जिला अधिकारी ने दिया विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधि बंद करने का आदेश

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर जिला अधिकारी रोशन कुशवाहा ने बढ़ती ठंड को देखते हुए समस्तीपुर के वर्ग आठवीं तक प्रशासनी एवं गैर प्रशासनी विद्यालयों में 18 जनवरी तक शैक्षणिक गतिविधि को बंद किया है। इस आशय का जिलाधिकारी ने पत्र जारी किया है।  

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर के छात्र आईआईटी खड़गपुर के लिए रवाना

कॉलेज के छात्र– छात्राएं तकनीकी क्षेत्र में नई ऊंचाइयोंको छूने तैयार नया विचार सरायरंजन : राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर के छात्रों का एक समूह गुरुवार को विभिन्न प्रोजेक्ट्स जैसे आरसी प्लेन, रोबो वॉर, सैंडरोवर, स्टार्टअप प्लान और ओवरनाइट के साथ आईआईटी खड़गपुर के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राजकिशोर तुगनायत ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें तकनीकी क्षेत्र में नई दिशाओं की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया और अपने अनुभव साझा किए। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं टेक्निकल क्लब के इंचार्ज कुमार सागर और उनके कोऑर्डिनेटर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुमार सागर ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “ऐसे कार्यक्रमों में हमें और अधिक हिस्सा लेना चाहिए।” उन्होंने छात्रों को उनकी प्रतिभा प्रदर्शित करने में शुभकामनाएं दी। इस प्रकार राजकीय अभियंता महाविद्यालय समस्तीपुर के छात्र-छात्राएं अपनी क्षमताओं को एक नए मंच पर प्रदर्शित करने के लिए तत्पर हैं, और उनकी मेहनत और समर्पण उन्हें नए अवसरों की ओर ले जाने में मदद करेगा। यह टेक फेस्ट 3 दिनों का होगा, जो 17, 18 और 19 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन छात्रों के लिए न केवल एक प्रतिस्पर्धा का मंच है, बल्कि उनके लिए सीखने और विकसित होने का एक अनूठा अवसर भी है। आईआईटी खड़गपुर में आयोजित होने वाले इस टेक फेस्ट का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी नवाचारों और उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहित करना है। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर के छात्रों की मेहनत और उत्साह निश्चित रूप से उन्हें इस नए अनुभव से लाभान्वित करेगा।

समस्तीपुर

सरायरंजन में पैक्स चुनाव को ले दो अभ्यार्थियों ने किया नामांकन 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत अंतर्गत बखरी बुजुर्ग पंचायत के लिए पैक्स अध्यक्ष के होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यशाला भवन सह निर्वाचन प्रशाखा में स्त्री समेत दो अभ्यार्थियों ने नामांकन किया। इसमें स्त्री मृदुला देवी एवं नसीबलाल झा के नाम शामिल हैं। इन दोनों अभ्यार्थियों के नामांकन का पर्चा निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ सुनील कुमार एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह की मौजूदगी में जमा किया गया। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि पैक्स चुनाव को लेकर 29 जनवरी की सुबह सात बजे से साढ़े चार बजे तक वोटिंग होगी। चुनाव की संविक्षा 18 एवं 20 जनवरी को को होगी। नाम वापसी 22 जनवरी एवं चुनाव चिन्ह भी 22 जनवरी को दिया जाएगा। मौके पर दर्जनों लोग उपस्थित थे।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

श्री सत्यनारायण की कृपा से मिलती है सुख ,समृद्धि और शांति : पंडित अमित

नया विचार सरायरंजन– श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण अनुष्ठान है जो भगवान विष्णु के अवतार भगवान सत्यनारायण की आराधना के लिए किया जाता है। यह बातें पंडित अमित कुमार झा ने गुरुवार को मुसरीघरारी स्थित नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 में सत्यनारायण भगवान के पूजा के दौरान कथा में कही। पंडित अमित कुमार झा ने कहा कि श्री सत्यनारायण व्रत का वर्णन देव ऋषि नारद जी के पूछने पर स्वयं भगवान विष्णु ने अपने मुख से किया है। एक बार नारद जी ने भ्रमण करते हुए मृत्यु लोक के प्राणियों को अपने-अपने कर्मों के अनुसार तरह-तरह के दुखों से परेशान होते देखा। इससे उनका संत हृदय द्रवित हो उठा और वो वीणा बजाते हुए अपने परम आराध्य भगवान श्री हरि की शरण में हरि कीर्तन करते छीर सागर पहुंच गए और स्तुति पूर्वक बोले हे ! नाथ यदि आप मेरे ऊपर प्रसन्न है तो मृत्यु लोक के प्राणियों की व्यथा हरने वाला कोई छोटा सा उपाय बताने की कृपा करें। तब भगवान ने कहा यह बात तुमने विश्व कल्याण की कामना से बहुत सुंदर प्रश्न किया है। अतः तुम्हें साधुवाद है। आज मैं तुम्हें ऐसा व्रत बताता हूं जो स्वर्ग में भी दुर्लभ है और महान पुनदायक है तथा मोह के बंधन को काट देने वाला है और वह है श्री सत्यनारायण व्रत। इस विधि विधान से करने पर मनुष्य सांसारिक सुखों को भोगकर परलोक में मोक्ष प्राप्त कर लेता है। मौके पर राधाकांत झा, मधु कांत झा, बेबी कुमारी, अंजली सुमन, शंकर सुमन, प्रिया सुमन, अमरेश कुमार झा सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

बिहार के महान नाटककार डॉ.चतुर्भुज की जयंती मुकेश कुमार की अध्यक्षता गूगल मीट के माध्यम से की गई।

नया विचार समस्तीपुर : मुकेश आर्ट एंड कल्चर के बैनर तले मुकेश कुमार की अध्यक्षता में महान नाटककार डाक्टर चतुर्भुज की जयंती गूगल मीट के माध्यम से आयोजित किया गया।वर्चुअल बैठक की शुरुआत संगीतज्ञ मंगलेश कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विषय प्रवेश करते हुए कुमार अनुपम ने कहा कि बिहार के नाट्य जगत में डॉ.चतुर्भुज गुरु जी के नाम से विख्यात थे।उन्होंने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के एम.ए. के कोर्स में नाट्य शास्त्र की पढ़ाई की शुरुआत करवाया। वहीं महान रंगकर्मी,शिक्षाविद और फिल्म निर्माता अनिल पतंग ने कहा की गुरु जी बचपन से ही रंगमंच को जिया। वे हम लोग के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।रंगकर्मी विनय सिन्हा ने गुरु जी के जीवन को अनुकरणीय बताया। जबकी किस्सा जाफरी इमाम जबकि साहित्यकार व शिक्षाविद् शाह जाफर इमाम ने स्वयं के द्वारा डाक्टर चतुर्भुज के नाटकों के मंचन के दिनों को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डाक्टर चतुर्भुज के बड़े पुत्र रंगकर्मी, साहित्यकार, उद्घोषक डॉ.अशोक प्रियदर्शी ने गुरु जी के जीवन के जाने अनजाने पहलुओं को पटल पर रखा। उन्होंने कहा कि वेबसाइट पर चतुर्भुज ड्रामा डॉट कॉम पर उनकी रचनाओं, नाट्य शिल्प विज्ञान, चतुर्भुज रचनावली,उपन्यास आदि पढ़ा जा सकता है।मौके पर शिक्षाविद यशवंत चौधरी,अरुण कुमार राम,मणि भूषण प्रसाद, नरेश कुमार आदि ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाने ने सहयोग किया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षाविद कौशल किशोर क्रांति ने किया।

समस्तीपुर

निधन पर जताया शोक 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के तिसवारा निवासी सेवानिवृत्त एलआईसी शाखा प्रबंधक विभूति रंजन ठाकुर उर्फ भूलन जी (64) के असामयिक निधन पर उनके पैतृक आवास पर शोक सभा का आयोजन हुआ। शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार ठाकुर ने कहा कि विभूति रंजन मिलनसार, मृदुभाषी एवं नेक दिल इंसान थे। वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। वे अपने पीछे पत्नी समेत तीन पुत्र – पुत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। भगवान उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें। मौके पर योगेंद्र ठाकुर,महेंद्र ठाकुर, विश्वरंजन ठाकुर, आलोक रंजन ठाकुर, प्रवीण कुमार ठाकुर, संजय कुमार ठाकुर, कन्हाई ठाकुर, प्रणय कुमार, प्रतिक राज, रेणु देवी, प्रीति कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

जन सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के हरिलोचनपुर तिसवारा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के प्रांगण में जन सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें गांव के 1100 परिवार के हर आयु वर्ग के लोग शामिल हुए ।खासकर इस भंडारे में पिछड़े एवं दलित समुदाय के लोगों की संख्या ज्यादा थी। ग्रामीणों के मुताबिक विगत 10 वर्षों से इस भंडारे के आयोजन की परंपरा चली आ रही है। इस परंपरा का आज भी लोग अनुकरण कर रहे हैं। इस आयोजन में समाजसेवी हीरानंद झा, विजय कुमार झा, अजय कुमार ठाकुर,अवधेश ठाकुर,मुखिया राजीव कुमार झा, सरपंच शशिकांत झा, सीताराम ठाकुर, रोशन कुमार झा,अशोक सहनी, राम ईश्वर सहनी,राजेंद्र साह आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

उदापट्टी गांव में मृतक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम 

नया विचार सरायरंजन :मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी गांव में बुधधवार की सुबह मृतक रामबाबू का शव पहुंचा।शव पहुंचते ही उसके स्वजनों एवं गांव में कोहराम मच गया। मृतक का घर स्त्रीओं के चित्कार से गूंज उठा। मृतक की पत्नी सोनी देवी, पुत्र सुशील कुमार एवं सुधीर कुमार, पुत्री प्रीति कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक के शव को देखने ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक के देखने वाले लोगों की भी आंखें भी नम हो गईं। युवक की मौत की सूचना पर जलसंसाधन मंत्री ने पहुंचकर मृतक के परिजनों को तत्काल 20 हजार का चेक दिया। श्री चौधरी ने परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। वहीं कहा कि यह दुख की इस घड़ी में धैर्य से रहने की जरूरत है।बताते चलें की उक्त युवक की मौत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी चौक के निकट एक वाहन की ठोकर से मंगलवार की दोपहर में हो गई थी। मौत की सूचना होते ही उसके स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर विद्याकर झा ,अनिल सिंह बाबा, दानिश कमाल, बीडीओ सुनील कुमार, पूर्व प्रमुख रंजीत पटेल, चितरंजन शर्मा, सद्दाम हुसैन, मो. जुबैर, संतोष दास आदि मौजूद थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top