Hot News

समस्तीपुर

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल से आज चार कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी

नया विचार समस्तीपुर।महाकुंभ 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए हिंदुस्तानीय रेलवे द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। समस्तीपुर मंडल ने भी यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित यात्रा को सुनिश्चित करने के लिए विशेष रेल सेवाओं की व्यवस्था की है। इसी क्रम में आज मंडल के जयनगर, दरभंगा, सहरसा तथा रक्सौल स्टेशनों से चार कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेनें झूंसी के लिए संचालित की जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा का लाभ मिल सके। विशेष ट्रेनें एवं उनके प्रस्थान का विवरण: 1. जयनगर से झूंसी: प्रस्थान समय – 16:00 बजे मार्ग – मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर। 2. रक्सौल से झूंसी: प्रस्थान समय – 16:00 बजे मार्ग – सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र। 3. सहरसा से झूंसी: प्रस्थान समय – 15:00 बजे मार्ग – मानसी, खगड़िया, हसनपुर, रोसड़ा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर। 4. दरभंगा से झूंसी: प्रस्थान समय – 18:00 बजे मार्ग – समस्तीपुर,मुजफ्फरपुर। महाकुंभ हेतु रेलवे की विशेष तैयारियां: यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त इंतजाम: स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष हेल्पडेस्क, सूचना केंद्र एवं अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था की गई है। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुविधाएं: प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत किया गया है, साथ ही प्राथमिक चिकित्सा केंद्र एवं डॉक्टरों की टीम को तैनात किया गया है। सुरक्षा प्रबंधन: यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ गश्त बढ़ाई गई है।विशेष टिकट काउंटर एवं सहायता केंद्र: यात्रियों को टिकट बुकिंग में किसी भी कठिनाई से बचाने के लिए विशेष काउंटर लगाए गए हैं। साथ ही, बुजुर्ग एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग से सहायता केंद्र उपलब्ध कराए गए हैं।रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अपनी यात्रा के दौरान रेलवे के निर्देशों का पालन करें, अपनी सुरक्षा एवं सुविधा का ध्यान रखें और अनुशासित रूप से उचित टिकट लेकर यात्रा करें। रेलवे का प्रयास रहेगा कि सभी यात्रियों को महाकुंभ के पावन अवसर पर एक सहज, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा प्रदान की जाए।

समस्तीपुर

समस्तीपुर पहुंची कोलकाता पुलिस ने अपने साथ एक लड़की और 56 दिन के बच्ची को ले गई साथ, दर्ज था अपहरण का मामला

नया विचार समस्तीपुर – अपहरण मामले को लेकर समस्तीपुर पहुंची कोलकाता पुलिस ने एक लड़की के साथ 56 दिन की बच्ची को बरामद किया । पूरा मामला समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक की बताई जा रही है जहां कोलकाता की एक लड़की को कोलकाता पुलिस ने मुफस्सिल पुलिस की मदद से लड़की को 56 दिन के शिशु के साथ बरामद किया । बताते चले की कोलकाता पुलिस केक कमबख्त थाना क्षेत्र के भोजपुर रोड से पिछले वर्ष एक लड़की के अपहरण हो जाने का मामला दर्ज कराया गया था । इसी मामले की छानबीन करते हुए कोलकाता पुलिस ने टावर लोकेशन के आधार पर आज 22 फरवरी की शाम लगभग 6:30 बजे मुफस्सिल पुलिस के साथ सोनबरसा पहुंचा जहां चौक के पास से लड़की को बरामद कर लिया जिसके साथ 56 दिन का एक मासूम बच्ची भी थी । हालात इस पूरे मामले पर कोलकाता पुलिस कुछ भी बोलने से बचते नजर आई । वहीं इस पूरे मामले पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह का बताना है कि छापेमारी करने कोलकाता पुलिस पहुंची थी अपहरण का मामला बताया गया था । कोलकाता पुलिस को जो भी आवश्यक सहयोग उपलब्ध था उपलब्ध कराया गया साथी कागजी कार्रवाई के बाद कोलकाता पुलिस ब्राह्मण लड़की व उसकी बच्ची को अपने साथ ले गई । वही एक अन्य मामले में कोलकाता पुलिस ने मथुरापुर थाना क्षेत्र के शेखूपुर व अन्य जगहों पर भी छापेमारी करने पहुंची थी । हालांकि इस पूरे मामले पर कोलकाता पुलिस या स्थानीय पुलिस कुछ भी बोलने से बचते नजर आए ।

समस्तीपुर

समस्तीपुर बस स्टैंड से नाबालिग गायब, मां ने थाने में आवेदन देकर जताई अपहरण की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

नया विचार समस्तीपुर – समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के कर्पूरी बस स्टैंड के पास से एक नावालिग किशोरी के गायब होने का मामला सामने आया जंहा नावालिग के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए उसकी मां ने नगर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन देते हुए कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी निवासी लालबाबू साह के पुत्र अंकित कुमार को आरोपित किया ।नावालिग की माँ ने थाने में दिए गए आवेदन में उसने बताया है कि बीते 15 फरवरी की शाम 14 वर्षीय उसकी नाबालिग पुत्री मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित अपने घर जाने को निकली थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। रात भर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में पता चला कि शंभूपट्टी के अंकित कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया है। उसने अपनी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना घटित किए जाने की आशंका जाहिर की है। इस पूरे मामले में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव का बताना है कि स्त्री के द्वारा आवेदन मिला है, इसकी जांचकर कानूनी रूप से कारवाई की जा रही है।

समस्तीपुर

समस्तीपुर के बथुआ में पूर्व मुखिया को लोगों ने दी श्रद्धांजलि 

नया विचार सरायरंजन । मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग स्थित डिहवारणी स्थान में शनिवार को पूर्व मुखिया विशनाथ सिंह का पूण्यतिथी मनाई गई। पूण्यतिथी के अवसर पर लोगों ने पूर्व मुखिया विशनाथ सिंह के मुर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। लोगों ने कहा की पूर्व मुखिया स्व. सिंह ने पंचायत के आदर्श मुखिया थे।ये लोगों के मान और सम्मान के लिए हर समय लड़ाई लड़ते रहे। मौके पर जलसंसाधन मंत्री के आप्त सचिव रजनीकांत चौधरी, वरीय भाजपा नेता प्रो. अमरेन्द्र कुमार, अनिल सिंह बाबा, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे।

समस्तीपुर

बीमार रेल यात्री को आरक्षी ने अपने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल । हर कोई उस पुलिस जवान की कर रहे है सराहना

नया विचार समस्तीपुर- यूं तो पुलिस की कार्यशैली को लेकर आये दिन सवाल उठते रहते है । लेकिन समस्तीपुर से पुलिस की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हर कोई पुलिस की तरफ़ कर रहा है ।वीडियो में देख सकते है कि एक पुलिस का जवान एक बीमार रेल यात्री को अपने कंधे पर उठाकर रेलवे अस्पताल ले जा रहा है । अब जरा पूरे मामले को जान लीजिए 21 फ़रवरी को जयनगर से झूसी जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन फ्लेटफॉर्म संख्या 1 से अपने निर्धारित समय रात 10 बजकर 25 मिनट पर खुली । ट्रेन खुलने के बाद ही चेन पुलिंग के बाद खड़ी हो गई । जिसके बाद वंहा ड्यूटी पर तैनात आरक्षी राजेश कुमार और आरक्षी वाटर कैरियर लखन सिंह ने तत्काल कोच को अटेंड किया । वंहा पहुंच कर उन्होंने देखा कि एक यात्री के मुंह से झाग निकल रहा था । जिसके बाद आरक्षी ने बिना समय गवाएं उस बीमार यात्री को अपने कंधे पर उठाकर रेलवे अस्पताल पहुंचाया । जंहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया । जंहा उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है । बीमार यात्री की पहचान रामकिशन यादव के रूप में हुई है । वह इस मामले को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रा के दौरान एक यात्री की अचानक तबियत बिगड़ गई थी । इस दौरान वंहा ड्यूटी पर तैनात जवान ने तत्परता दिखाते हुए उसे अपने कंधे पर लाद कर रेलवे अस्पताल पहुंचाया । जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया । रेल जवान के इस कार्य को लेकर डीआरएम के द्वारा उसे प्रोत्साहित करने के लिए 5000 हजार रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है । डीआरएम का कहना है हिंदुस्तानीय रेल और समस्तीपुर रेल मंडल हमेशा से यात्री सेवा और सुरक्षा को लेकर तत्पर रहती है ।

समस्तीपुर

टी एल एम मेला में उर्दू बांदे की दो शिक्षिका के सम्मानित होने से हर्ष 

विद्यालय के एच एम ने भी किया सम्मानित नया विचार मोरवा ।बी आरसी मोरवा में आयोजित टी एल एम मेला में प्रखंड स्तर पर ऊर्दू भाषा में ऊर्दू बांदे की दो शिक्षिका को बी ई ओ द्वारा सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। विदित हो कि 21 फरवरी को बी आर सी में आयोजित टी एल एम मेला में उर्दू भाषा में सर्वोत्तम स्थान लाने वाली गुलिस्तां प्रवीन तथा सहभागिता के लिए सुधा कुमारी के चयन होने पर बी ई ओ अजीत कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। उर्दू बांदे की दोनों शिक्षिकाओं के सम्मानित होकर विद्यालय को गौरवान्वित किये जाने की खुशी में एच एम जावेद आलम के द्वारा चादर माला पाग पहनाकर सम्मानित किया गया है। मौके पर एच एम सहित सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद थीं।

समस्तीपुर

मोरवा में पुस्तक विमोचन समारोह

नया विचार मोरवा । प्रखंड के मरिचा पंचायत के हुसैनीपुर में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। विदित हो कि मोरवा प्रखंड में समाज सेवा में मिसाल स्थापित करने वाले व्यक्ति ओमप्रकाश हरिओम पर प्रो अवधेश कुमार झा द्वारा लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया गया। ओमप्रकाश हरिओम, डॉ बलिराम सिंह,लखन सिंह कुशवाहा, संजय कुमार सिंह, डॉ मनोहर प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह, डॉ सतीश कुमार,लालबाबू सिंह कुशवाहा, डॉ राजेश कुमार सिंह, सुशील कुमार,पिंटू कुमार,राम संजय राय के द्वारा पुष्प वर्षा एवं करतल ध्वनि के बीच पुस्तक विमोचन किया गया। मौके पर कुशवाहा एकता संघ सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

समस्तीपुर

साहस और आत्मविश्वास जगाता है मिशन साहसी प्रशिक्षण

नया विचार सरायरंजन – अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी परिषद् सरायरंजन इकाई अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय अरमौली मणिकपुर में शनिवार को मिशन साहसी प्रशिक्षण का समापन किया गया। इसमें कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार चौरसिया, प्रशिक्षक आदर्श कुमार ,प्रधानाध्यापक मनोज रजक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में छात्राओं एवं स्त्रीओं जो शिक्षा,स्वास्थ्य,ज्ञान, विज्ञान,साहित्य,नेतृत्वक, सिनेमा,संगीत, स्पोर्ट्सकूद से लेकर देश की प्रहरी बनकर स्त्रीएं निरंतर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अमिट इतिहास रच रही है। उच्च माध्यमिक शिक्षक अरुण कुमार ने छात्रों को कहा कि हिंदुस्तानीय स्वतंत्रता संग्राम में हिंदुस्तान मां के वीर सपूतों के साथ वीरांगनाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेकर स्वतंत्रता की कहानी अपने खून से लिखी । कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार चौरसिया ने छात्रों को मिशन साहसी प्रशिक्षण के प्रतिदिन अभ्यास से छात्रों के अंदर निडर,साहस और आत्म विश्वास जगाया जगता है ,जिससे आपात समय में प्रयोग कर अपनी सुरक्षा कर सकें।मौके पर उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाएं में हरविंद किशोर,अमन कुमार, संजय सिन्हा, प्रत्युष कुमार, अजित कुमार, राम प्रसाद, भूवनेश्वर, सीमा, आरती, हिंदुस्तानी, निर्मला, मीना आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से भिखारी की मौत

नया विचार सरायरंजन । मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के निकट समस्तीपुर – मुसरीघरारी मुख्य सड़क पर शनिवार की सुबह एक अज्ञात वाहन की ठोकर से घटनास्थल पर ही एक भिखारी की मौत हो गई है। मृतक भिखारी कि पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भिखारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है। इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि उक्त भिखारी को किसी अज्ञात वाहन चालक ने कुचल दिया है,जिससे घटनास्थल पर ही उक्त भिखारी की मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान की जा रही है। वाहन की पहचान होते ही उसे जब्त किया कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भिखारी के शव को पोस्टमार्टम के बाद शव गृह में समस्तीपुर में 72 घंटे रखा जाएगा।शव की पहचान होने पर उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

समस्तीपुर

नेत्र रोग चिकित्सा शिविर 50 रोगियो का हुआ निशुल्क इलाज 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग में गायत्री शक्तिपीठ के सौजन्य से शनिवार को निशुल्क नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में नेत्र सर्जन डॉ. मुरारी कुमार द्वारा 50 नेत्र रोगियों की जांच की गई। इनमें 20 रोगियों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। गंभीर रूप से पीड़ित 10 मोतियाबिंद के रोगियों को तत्काल ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। इन्हें आगामी 2 मार्च को दलसिंहसराय स्थित एक आई हॉस्पिटल में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। मौके पर गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक प्रमोद प्रसाद सिंह, चिकित्सक सलाहकार प्रमोद कुमार,राकेश कुमार, डॉ .रंजीत कुमार, भूषण सिंह,अजय कुमार, अश्वमेघ देवी, नंदा देवी, मुन्नी देवी, रेणु कुमारी आदि मौजूद रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top