Hot News

समस्तीपुर

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

सीएम के आगमन को ले वारिसनगर का शेखोपुर तैयार

नया विचार समस्तीपुर –  अगामी 13 जनवरी को जिले में सीएम का प्रगति यात्रा को लेकर वारिसनगर प्रखंड के शेखोपुर पंचायत में तैयारी अंतिम चरण में चल रहाहै। वहीं तैयारी का जायजा लेने शनिवार को भी डीएम रोशन कुशवाहा व एसपी अशोक मिश्रा शेखोपुर गांव स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया। साथ ही सभी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा की इसमें सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व कर्मी 13 जनवरी को सुबह आठ बजे अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर हर हाल में आ जाना है। बीडीओ अजमल परवेज ने बताया की डीएम के द्वारा गाड़ी का पार्किंग स्थल, वीआईपी का अलग, भी भी आईपी का अलग, सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी का अलग पार्किंग बनाने का निर्देश दिया। बीडीओ अजमल परवेज ने बताया कि मुख्यमंत्री में निर्धारित कार्यक्रम को संपन्न कल्याणपुर सिंगार प्रखंड अंतर्गत मुकापुर रेल गुमटी के पास मंदिर के सामने लगे शिलापट्ट पर आरओबी का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास उपरांत सड़क मार्ग से 12 बजे दिन में शेखोपुर गांव स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सर्वप्रथम जनप्रतिनिधि लोगो से मुलाकात करेंगे उसके बाद शिव मंदिर के सामने पौधारोपण करेंगे, उसके बाद उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करेंगे और विभिन्न विभागों का लगाए गए स्टालों का दर्शन करेंगे। साथ ही स्टॉल के पास लाभार्थियों से भी मिलेंगे। उसके उपरांत तालाब में मछली का जीरा छोड़ेंगे और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगे। कल्याणपुर में यात्रा की तैयारी पूरी प्रखंड के वासुदेवपुर व मुक्तापु में अगामी 13 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। वासुदेवपुर गांव में सीएम के आगमन को लेकर आमस दरभंगा सिक्स लेन पर बने हेलीपेड का काम पूर्ण कर लिया गया। वासुदेवपुर गांव से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर नगर निगम क्षेत्र के मुक्तापुर मोइन का जल जीवन हरियाली के तहत मोइन का जीणर्णोद्धार को लेकर मुख्यमंत्री के द्वारा भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारी के द्वारा हैलीपैड स्थल से लेकर मुक्तापुर मोइन तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैरिकेडिंग कर व्यवस्था चारों ओर चुस्त दुरुस्त की जा रही है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर दोनों स्थल पर नियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की देख रेख में जगह जगह जिला पुलिस बल व अन्य जिला के पुलिस पदाधिकारी व स्त्री पुलिस बल सहित अन्य अधिकारी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे. समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी रही चौकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दरभंगा परिभ्रमण के मद्देनजर समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी द्वारा डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों, यात्री प्रतीक्षालय, नॉर्थ साइड सर्कुलेटिंग एरिया में गहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। इसमें जीआरपी समस्तीपुर इंस्पेक्टर बीडी आलोक और आरपीएफ समस्तीपुर के इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा के साथ सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार, सब इंस्पेक्टर श्याम सुन्दर कुमार, राजेश कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी और जवानों ने भी हिस्सा लिया है।

बिहार, समस्तीपुर

मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दिन शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में की गई बदलाव

नया विचार समस्तीपुर : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समस्तीपुर ने शनिवार की संध्या प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा कार्यक्रम को लेकर समस्तीपुर के ट्रैफिक प्लान में बदलाव की जानकारी मीडिया कर्मियों को दिया है  जो निम्न प्रकार है। रूट डायवर्जन प्लान (नोट-गाडी चाहनों का परिचालन सुबह 09.00 बजे से सध्या 06.000 बजे पुर्णत प्रतिबंधित रहेगी) 1 . कल्याणपुर चौक-दरभंगा से पूसा एवं बेगुसराय जाने वाली वाहन को ताजपुर होते हुए अपने गंतव्य स्थल के लिए प्रस्थान करेगे। 2 .विशनपुर चौक रोसडा से आने सभी भाडी वाहनो को विसनपुर से दलसिंहसराय की ओर प्रस्थान करेगी। 3 . मुसरीघरारी चौराहा-दरभंगा जानेवाली वाहन को ताजपुर होते हुए अपने अपने गंतव्य स्थल के लिए प्रस्थान करेगें। किसी प्रकार के व्यवसायिक वाहन का परिचालन बंद रहेगा। 4 .ताजपुर सुभाष चौक-समस्तीपुर आने वाली वाहन को ताजपुर होते हुए अपने अपने गंतव्य स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। किसी प्रकार के व्यवासायिक वाहन का परिचालन बंद रहेगा। (समस्तीपुर नगर क्षेत्र का आंतरिक ट्रैफिक प्लान) सुबह 09.00 से संध्या 04.00 बजे तक चरपहिया, तीनपहिया वाहन पुर्णतः बंद रहेगी 1 . मसरीघरारी से आने वाली छोटी वाहनो का परिचालन समस्तीपुर शहर के लिए बारह पत्थर मोड से होते हुए एस०सी०एस०टी थाना डी०आर०एम०चौक से स्टेशन की ओर थानेश्वर स्थान से ऑभरब्रीज के नीचे से ताजपुर रोड जा सकेगी 2 .मुख्यमंत्री के समाहरणालय मे आगमन के उपरांत दो पहिया वाहनो को रेलवे ऑभरब्रीज से ताजपुर की ओर जा सकेगे। 3 . मगरदही से आनेवाली वाहने बहादुरपुर होते हुए रेलवे कॉसिग होते हुए मुसरीघरारी की ओर जा सकेंगे। नोट-एम्बुलेंन्स एवं फायर विग्रेड व अन्य आपाताकालीन वाहन का रास्ता  दिया जायेगा।

आपदा, शिक्षा, समस्तीपुर

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरूखी में स्कुली छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित दी गई जानकारी

नया विचार समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरूखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा योजना अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया।इस अवसर पर नोडल शिक्षिका कंचन कुमारी और बीबी शकीला रहमान ने सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी को साझा किया। उन्होंने सड़क परिवहन,सड़क पर वाहन चलाने हेतु बने नियमों का पालन करने,दो पहिए गाड़ी को चलाते समय हेलमेट,फिट कपड़े, जूते, चश्मा आदि का उपयोग करने पर बल दिया। ने वहीं शिक्षक संजीव कुमार झा ने ट्रांसपोर्ट रूल से बच्चों को अवगत कराया।मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

अपराध, बिहार, समस्तीपुर

बिथान में सीएसपी संचालक से हुई लुट काण्ड में पुलिस अनुसंधान जारी अपराधी पकड़ से बाहर

नया विचार समस्तीपुर : आज शनिवार दिन समय करीब 11:15 बजे बिथान थाना अन्तर्गत फुशहो-बरदौनी मार्ग के बीच सीएसपी संचालक नवीन कुमार पे०- राजेश साहू सा०-उजान वार्ड नं-09 थाना-बिथान, जिला-समस्तीपुर का एक मोटरसाईकिल पर सवार 03 अज्ञात अपराधकर्मियों से रूपये छीनने के कम मे हाथापाई हुई। इसी कम में अपराधकर्मियों के द्वारा सीएसपी संचालक नवीन कुमार को गोली मार दी गई एवं उनसे रूपये लेकर फरार हो गये। उक्त घटना की सूचना मिलते ही बिथान थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची एवं ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज हेतू बेगूसराय भेजा गया। पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर गहनता से जाँच कर रही है। FSL टीम एवं DIU टीम को सूचना दी गई है। आस-पास के सी०सी०टी०वी० फूटेज खंगाले जा रहे हैं। विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घायल पीडित वर्तमान में खतरे से बाहर हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया हैं और पुलिस अधीक्षक महोदय, समस्तीपुर घटनास्थल के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

दिल्ली में आयोजित, “विकसित भारत: यंग लीडर्स डायलॉग” में भाग लेंगे सरायरंजन के लाल 

दिल्ली में आयोजित, “विकसित हिंदुस्तान: यंग लीडर्स डायलॉग” में भाग लेंगे सरायरंजन के लाल नया विचार समस्तीपुर – दिल्ली में आयोजित, “विकसित हिंदुस्तान: यंग लीडर्स डायलॉग” में सरायरंजन अंतर्गत खालिसपुर निवासी, श्री मनोज सिंह जी के सुपुत्र गौरव सिंह जी की सहभागिता को लेकर चर्चा बनी हुई है। गौरव सिंह को इस आयोजन में “कृषि में उत्पादकता को बढ़ावा” विषय पर अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया है। भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने गौरव को बधाई देते हुए कहा कि यह हम सब के लिए गर्व का विषय है । यह एक अद्भुत मौका है जब देश के युवा विचारक एक साथ आकर देश के विकास पर चर्चा करते हैं। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के हिंदुस्तान मंडपम में आयोजित किया गया, जिसमें देश भर के 3000 से अधिक युवा नेताओं ने भाग लिया है! मिलन सिंह, अमरेश झा, चंद्रमोहन महतो, सुधीर सिंह, मुन्ना शर्मा, बलवंत सिंह राठौर, चंदेंश्वर राय, राम कुमार सिंह, शानू ठाकूर समेत दर्जनों लोगों ने गौरव की सहभागिता पर हर्ष व्यक्त किया ।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए शेखोपुर सजधज कर तैयार

नया विचार समस्तीपुर- वारिसनगर प्रखंड के शेखोपुर पंचायत में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा पर होने वाली तैयारी करीब करीब पूरी कर ली गयी है। इससे कार्यक्रम स्थल के अलावा आसपास के इलाके की तस्वीर ही बदल गयी है। इससे गांव के लोगों में खुशी की लहर है। विदित हो कि 13 जनवरी को प्रगति यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शोखोपुर पंचायत में कई कार्यक्रम में भाग लेंगे। शुक्रवार को डीएम रौशन कुशवाहा अधिकारियों की टीम के साथ शेखोपुर में कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारी का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बिंदुओं पर तैयारी की समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारियों का विशेष दिशा निर्देश दिया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शेखोपुर गांव स्थित तालाब को आकरूरक तरीके से सजाया गया है। तालाब की साफ सफाई के साथ चारों ओर रंगाई पुताई का काम भी पूरा कर लिया गया है। तालाब के चारो ओर फाइबर ब्लॉक भी बिछा दिया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्र को भी जीर्णोद्धार के बाद नया रूप दिया गया है। जिम स्थल को भी सजाने संवारने का काम तेजी से किया जा रहा है। तालाब के समीप कार्यक्रम स्थल के आसपास के इलाके की भी बैरीकेडिंग भी की जा रही है। पंचायत में कचरा प्रबंधन को भी दुरुस्त किया जा रहा है। इन सभी काम की देखरेख के लिए अलग अलग अधिकारियों की टीम लगी हुई है। जो सुबह से शाम तक कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैदी से काम करा रही है। मुख्य सड़क से गांव में जाने वाली सड़कों के फ्लैक को भी मिट्टी से भरकर दुरूस्त किया जा रहा है। ताकि वाहनों के आवागमन के समय किसी तरह का खतरा या परेशानी न हो।

समस्तीपुर

बिहार में जातीय जनगणना में की गई खानापूर्ति : नागमणि

23 फरवरी को गाँधी मैदान पटना कोईरी आक्रोश महारैली नया विचार सरायरंजन । बिहार प्रशासन ने बिहार में जातीय गणना करायी, लेकिन कहीं धरातल पर नहीं कराके कुछ खास पदाधिकारियों की मिलीभगत से मनमाने तरीके से जातियों की गणना कर खानापूर्ति की गई है। उक्त बातें शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने मुसरीघरारी स्थित उजियारपुर गेस्ट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने भाजपा देश को बेचने का काम कर रही है। कहां कि बिहार का बच्चा बच्चा जानता है कि हमारे कोईरी समाज की 12 प्रतिशत जनसंख्या है, जबकि इसे घटाकर केवल साढ़े 4 प्रतिशत कर दिया गया। यहां तक कि हमारा दांगी समाज भी कम से कम साढ़े 2 प्रतिशत है, उसे भी घटाकर सिर्फ आधा प्रतिशत कर दिया। भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण की जनसंख्या भी प्रत्येक की कम से कम 5.5 प्रतिशत होनी चाहिए, उन्हें भी महज 2 से 3 प्रतिशत के बीच सीमित कर दिया गया। कलाल मुसलमान होते है, सर्वे में हिन्दू बताया गया है। यह साबित करता है कि बिहार में गाँव में सर्वेक्षण हुआ ही नहीं, सिर्फ कागज पर खानापूर्ति करने की बात कही। उन्होंने कहा किबिहार प्रशासन ने जो नीति अपनाई है कि जिसकी जितनी जनसंख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी दी जायेगी, ऐसी स्थिति में इस घटे हुए आंकडें से हमारे समाज को काफी नुकसान होगा। यादव समाज को 14 प्रतिशत बताया गया है, जिसे मैं बिलकुल सही मानता हूँ। यादव से कोईरी समाज ज्यादा से ज्यादा 3-4 प्रतिशत ही कम होगा, अतः कोईरी समाज को कम-से-कम 10 प्रतिशत तो होना ही चाहिए। नीतीश प्रशासन ने खासकर कोईरी समाज को जलील और अपमानित करने का काम किया है। नीतीश कुमार ने जानबूझकर योजना के तहत हमें नीचा दिखाने का पूरा प्रयास किया है। आज पूरे बिहार के कोईरी समाज में जबरदस्त आक्रोश है। कोईरी समाज का हर व्यक्ति इस अपमान का बदला लेना चहता है, जरूरत सिर्फ उन्हें एकजुट करने की है। उन्होंने इस दौरान सांसद पप्पू यादव पर भी करार निशाना साधा है। मौके पर धर्मेंद्र कुमार देश प्रेमी, दिलीप कुमार सिंह, उमेश मणि कुशवाहा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

विधायक ने किया उद्घाटन 

नया विचार मोरवा । विधायक रणविजय साहू ने प्राथमिक विद्यालय सोंगर एवं उच्च विद्यालय सोंगर में शिक्षा विभाग के द्वारा बनाए गए नव निर्मित प्रवेश द्वार एवं चारदीवारी का फीता काट कर उद्घाटन किया। मौके पर दिनेश राय, चमन कुमार यादव, राहुल कुमार सहित विद्यालय के अधिकांश शिक्षक मौजूद थे।

अपराध, ताजा ख़बर, समस्तीपुर

पिस्तौल लहराने का वीडियो हुआ वायरल

  नया विचार प्रतिनिधि,मोरवा : हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत पचभिंडा एवं केशो नारायणपुर के तीन युवकों द्वारा पिस्तौल लहराने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होते ही हलई पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, अलग अलग स्थानों से पिस्तौल सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान अभिषेक कुमार, सूरज कुमार और राहुल कुमार के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के अनुसार आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

मुखिया संघ ने की सोलर लाइट योजना में धांधली की निंदा

  नया विचार प्रतिनिधि,मोरवा ।प्रखंड मुखिया संघ ने मोरवा प्रखंड के पंचायतों में सोलर लाइट योजना में की गई भारी धांधली की घोर निंदा की है। सोलर लाइट योजना में मुखिया गणों को नजर अंदाज करते हुए , पदाधिकारी स्तर पर ब्रेडा कंपनी के द्वारा मनमानी तरीके से सोलर लाइटें लगायी गयी हैं। सभी पंचायतों के सभी वार्डों में लगाये जाने की बजाय सभी पंचायतों में केवल चार वार्डों में लगायी गयी , उनमें आधे से अधिक सोलर लाइटें लगाने के साथ ही खराब हो चुकी हैं।लरुआ पंचायत के पंसस चंदन साह ने पंचायत में सोलर लाइटें लगाने के साथ ही पच्चीस सोलर लाइटें खराब हो गई हैं। यही हाल अधिकांश पंचायतों का है। सोलर लाइट लगाने में करोड़ों के घोटाले की आशंका जताई गई है।मुखिया संघ अध्यक्ष प्रिय रंजन गोपाल के द्वारा पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन देकर खराब हो चुके सैकड़ों सोलर लाइटों को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है। अतिशीघ्र नहीं ठीक कराने पर मुख्यमंत्री के आगामी प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री से शिकायत करने का निर्णय लिया गया है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top