Hot News

समस्तीपुर

शिक्षा, समस्तीपुर

इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम टेक विजनरी ने विज्ञान मेले में चमकाया नाम

नया विचार सरायरंजन : राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 के तहत आयोजित विज्ञान मेले में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, समस्तीपुर की टीम टेक विजनरी को उनके अभिनव प्रोजेक्ट “एंटी-स्लीप ग्लासेस और ऑटो ब्रेक सिस्टम” के लिए सहभागिता प्रमाण पत्र से कलेक्ट्रेट समस्तीपुर में समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और ड्राइविंग के दौरान नींद की समस्या से निपटना था। टीम ने इस प्रोजेक्ट को पेश करते हुए उसे अत्यंत प्रभावी और पेशेवर तरीके से प्रस्तुत किया। उनके विचारशील दृष्टिकोण और तकनीकी नवाचार ने जजों और दर्शकों से सराहना प्राप्त की। इस प्रोजेक्ट में एक विशेष प्रणाली का उपयोग किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ .आर एम तुगनायत ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी और उनकी रचनात्मकता, समर्पण और मेहनत की सराहना की। इस सफलता ने न केवल जीइसी समस्तीपुर की प्रतिष्ठा को बढ़ाया, बल्कि पूरे क्षेत्र में युवा वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिए एक प्रेरणा का कार्य किया।

समस्तीपुर

बथुआ बुजुर्ग में पाइप लाइन के फूट जाने से फैला नल का जल

  नया विचार सरायरंजन । प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग स्थित वार्ड 15 में गुरुवार की दोपहर पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान अचानक फूट गया, जिससे जल का प्रवाह अनवरत जारी है। जल का यह प्रवाह बाढ़ का दृश्य उपस्थित कर रहा है। गुरुवार की देर रात तक इस पाइप लाइन से जल का प्रवाह जारी था। ग्रामीणों की मानें तो इस जल प्रवाह को रोकने का कोई उपाय नहीं है।जब तक जल मीनार का पूरा जल समाप्त नहीं हो जाएगा, तब तक जल का बहाव जारी रहेगा।

बिहार, शिक्षा, समस्तीपुर

सुभाष चंद्र बोस जयंती पराक्रम दिवस मनाया गया 

नया विचार समस्तीपुर : गुरुवार को वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में इतिहास विभाग द्वारा प्रधानाचार्या प्रोफेसर डॉ सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में सुभाष चंद्र बोस जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई । सर्वप्रथम प्रधानाचार्या महोदया के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही मौके पर उपस्थित सभी शिक्षकगण तथा छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्या महोदया द्वारा अपने अध्यक्षीय भाषण में यह बताया गया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस सत्य, त्याग तथा बलिदान की अद्भुत मिसाल थे। उनके भाषण में ऐसा ओज था, जिसने सारे हिंदुस्तानवासियों में स्वतंत्रता संग्राम के लिए एक जुनून पैदा किया। उन्होंने अपने ओजस्वी भाषण से न केवल हिंदुस्तान में ही प्रभाव स्थापित किया ,बल्कि इसी के कारण उन्हें अन्य देशों का भी सहयोग प्राप्त हुआ। यही कारण था कि आजाद हिंद फौज की स्थापना विदेश में हुई, जो स्वतंत्रता संग्राम के सफर में काफी मददगार साबित हुआ। इतिहास विभाग के सभी शिक्षक श्री सुरेश साह ,डॉक्टर नेहा कुमारी जायसवाल ,डॉक्टर नीरज प्रसाद, डॉक्टर स्वाति कुमारी ने नेताजी के विषय में प्रकाश डाला।इतिहास विभाग के शिक्षक डॉक्टर सुरेश साह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस एक आध्यात्मिक राजनेता थे। यदि वे जीवित होते तो शायद हिंदुस्तान विकसित देश के रूप में विश्व में स्थापित हो चुका होता और विश्व की नेतृत्व हिंदुस्तान केंद्रित होती।इतिहास विभाग की शिक्षिका डॉ नेहा कुमारी जायसवाल ने कहा कि बोस के प्रेरक वचनों को मौजूदा समय के लोग ही नहीं आने वाली पीढ़ियां भी अनवरत पालन करेंगी। बोस का संपूर्ण जीवन न केवल हिंदुस्तानीयों के लिए परंतु विश्व के लिए एक किताब जैसा है जिसे जितना ही पढ़ेंगे उतना ही ज्ञानवान होंगे। उन्होंने राष्ट्र के युवाओं से अपील की थी कि सफलता असफलता के स्तंभ पर खड़ी होती है,अतः असफलता से डरना नहीं चाहिए, पूरे हिम्मत तथा ईमानदारी तथा निडरता से उनका सामना करना चाहिए। हर कार्य करने के लिए उस कार्य के प्रति एक सनक नहीं हो तो व्यक्ति महान नहीं बनेगा अतः उस कार्य के प्रति समर्पण का होना अत्यंत आवश्यक है । प्रोफेसर डॉ अरुण कुमार कर्ण ने अपने वक्तव्य में कहा कि बोस की जितनी भी व्याख्यान शब्दों में की जाए कमतर रहेगी क्योंकि ऐसे महापुरुष विरले ही आते हैं । डॉ सोनी सलोनी ने उनके विषय में बताया कि बोस के अवतरण ने इस धरती को गौरवान्वित कर दिया। वे एक ऐसे योद्धा थे जिन्होंने देशवासियों में स्वतंत्रता की अलख जगा दी । डॉ विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बोस ने अपने विचारों से हिंदुस्तानीय युवाओं को काफी प्रेरित किया। उन्होंने कहा है कि जीवन में संघर्ष नहीं है तो जीवन का कोई अर्थ नहीं है।अतः बोस के प्रेरक प्रसंग को अपने जीवन में उतारना चाहिए जिससे हम पूरे जुनून के साथ अपने जीवन में सफल हो सकते हैं तथा देश के लिए कुछ कर सकते हैं। इतिहास विभाग की छात्राओं नेहा कुमारी, सुमन शर्मा, खुशबू कुमारी, रूपा कुमारी, पल्लवी, पिंकी कुमारी ,पलक कुमारी, ज्योति कुमारी ने इस आयोजन में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मंच का संचालन नेहा कुमारी ने किया ।अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ नेहा कुमारी जायसवाल ने किया।मौके पर डॉक्टर मधुलिका मिश्रा, डॉक्टर रिंकी कुमारी,डॉक्टर रेखा कुमारी, डॉक्टर स्मिता झा आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।

बिहार, शिक्षा, समस्तीपुर

12 वर्ष की लगातार संतोषजनक सेवापूर्ण /अहर्ता रखने वाले शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में पदोन्नति देने की उठी मांग

नया विचार समस्तीपुर : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल)के प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(स्थापना) समस्तीपुर को 12 वर्ष की लगातार संतोषजनक सेवापूर्ण /अहर्ता रखने वाले शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में पदोन्नति देने के संबंध में आवेदन दिया है। उन्होंने उपर्युक्त विषयक संदर्भ में कहा है कि बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक (नियोजन एवं सेवा शर्त) नियमावली 2006 यथा संशोधित नियमावली 2020 के कंडिका 16 (i)एवं (ii) के आलोक में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग के मूल कोटि (बेसिक ग्रेड 1-5) के शिक्षक पद पर योगदान की तिथि अथवा प्रशिक्षण अर्हता प्राप्त करने की तिथि (जो बाद की तिथि हो) से न्यूनतम 12 वर्ष की लगातार संतोषजनक सेवा के आधार पर विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को अगले वेतनमान (स्नातक ग्रेड)में प्रोन्नति दिए जाने का प्रावधान है। उक्त पत्र के आलोक में संघ के प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश ने अनुरोध किया है कि उक्त अहर्ता रखने वाले शिक्षकों को विभागीय नियम के आलोक में स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति देने हेतु अपने स्तर से पत्र निर्गत करने का अनुरोध किया है।

बिहार, समस्तीपुर

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति के प्रति प्रो. सुनीता सिन्हा ने जताया आभार 

नया विचार समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा में कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में विद्वत परिषद् की बैठक में वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, संगीत, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र कुल आठ विषयों में पीजी की पढ़ाई को सत्र 2025-27 से स्वीकृति प्रदान करने पर प्रधानाचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कुलपति महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा है कि कुलपति महोदय के इस कार्य से न केवल अध्ययनरत छात्राएं बल्कि समस्तीपुर और आसपास के जिलों के दूर- दराज के छात्राएं अधिक लाभान्वित होंगे। महाविद्यालय परिवार कुलसचिव प्रो. अजय कुमार पंडित सहित विद्वत परिषद् के सभी विद्वान सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करता और कोटि कोटि धन्यवाद देता है। उल्लेखनीय है कि प्रधानाचार्या द्वारा लगातार पत्राचार और व्यक्तिगत रूप से अथक प्रयास का नतीजा है कि वीमेंस कॉलेज को पीजी की स्वीकृति प्रदान की गई है। वे हर मंच से हर बैठक में इस मुद्दे को उठाती रही हैं। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा की मांग आवेदन पर  ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय  दरभंगा के कुलपति प्रो संजय कुमार चौधरी द्वारा गठित दल  भौतिक सत्यापन के लिए महाविद्यालय निरीक्षक (कला एवं वाणिज्य) प्रो. अशोक कुमार मेहता के नेतृत्व में पाँच सदस्यी टीम ने महाविद्यालय का  दौरा किया था ।  छात्राओं और अभिभावकों की लंबे समय से मांग रही है कि वीमेंस कॉलेज में पीजी की पढ़ाई हो। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ विजय कुमार गुप्ता ने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह नैक टीम की भी अनुशंसा थी इससे महाविद्यालय के रैंकिंग में सुधार होगा। महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने कुलपति महोदय के सकारात्मक निर्णयों के लिए कोटि कोटि धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त किया कि अन्य विषयों की पढ़ाई भी जल्द शुरू होगी। प्रो. अरूण कुमार कर्ण, प्रो सोनी सलोनी, प्रो. सुरेश साह, डॉ मधुलिका मिश्रा, प्रो. फरहत जबीन, डॉ. नेहा कुमारी जायसवाल, डॉ कविता वर्मा, डॉ स्मिता कुमारी, डॉ. नीतिका सिंह, डॉ. कुमारी अनु, डॉ रिंकी कुमारी, डॉ रेखा कुमारी, डॉ स्वीटी दर्शन, डॉ सुमन कुमारी, डॉ पूनम कुमारी, डॉ शबनम कुमारी, डा लालिमा सिन्हा आदि सहित सभी शिक्षकों ने कुलपति महोदय के प्रति आभार प्रकट किया।

बिहार, समस्तीपुर

सरायरंजन में मनाई गई सुभाष चन्द्र बोस की जयंती 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर धूमधाम से स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती मनाई गई।इस अवसर लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।और शत-शत नमन किया। लोगो ने कहा की देश भक्ति लोगों को सीखना है तो इनसे सीखे। मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे।

समस्तीपुर

सरायरंजन के बरूणा पुल चौक पर कार्यकर्ताओं ने बांटे कलेंडर 

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत के बरूणा चौक पर गुरुवार को जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी का कलेंडर वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के द्वारा कीए गये कार्यों चर्चा करते हुए नए वर्ष के उपहार स्वरूप कैलेंडर वितरण किया गया ।इस अवसर पर सम्मानित युवाओं ने मंत्री के जनकल्याणकारी कार्यों को सराहा और उनके नेतृत्व में पार्टी की आगामी दिशा के बारे में अपनी बात रखी। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की गतिविधियों और विकासात्मक योजनाओं का प्रतीक है। मौके पर पंचायत अध्यक्ष दिनेश महतो, जिला महासचिव हरेराम सहनी, प्रखंड उपाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, उप मुखिया अजय कुमार राय,मनीष यादव, दिगंबर राय, देवनंदन राय, रंजीत प्रसाद, युवा प्रखंड उपाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, विनोद सहनी, बुधन कुमार सहनी, संजय राय, वार्ड सदस्य शिवनाथ पंडित, वार्ड सदस्य जेपी पासवान, गुलशन कुमार राय आदि उपस्थित थे।

समस्तीपुर

हरिलोचनपुर में जदयू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में कर्पूरी जयंती समारोह में चलने का निर्णय 

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के हरिलोचनपुर गांव में गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जदयू जिला किसान प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव परमानंद मिश्र ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में समस्तीपुर में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह में चलने का आह्वान किया। वहीं लोगों से कहा की समारोह में समय से पहुंचने का प्रयास करें। क्षेत्र में जगह जगह तोड़न द्वार बनाया गया है ।यह तोड़न द्वार एन एच 322 पर बनाया गया है । बताया गया है की इस सड़क पर से पटना से कर्पूरी ग्राम के लिए दर्जनों अधिकारी, वरीय नेता, मंत्री आदि का आना जाना होगा।उन सभी की तिसवारा पाठशाला चौक पर स्वागत करने का भी बैठक में फैसला लिया गया है। बैठक में उमेश चन्द्र झा, रितुरंजन झा, शाही मिश्र, अभय कुमार मिश्र, सचिन कुमार मिश्र, संजीव कुमार मिश्र, प्रशुन कुमार मिश्र,नथुनी कांत मिश्र, सच्चितानंद मिश्र, विधानंद मिश्र आदि मौजूद थे।

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

जिला शिक्षा अधिकारी निकला करोड़पति, निगरानी की एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी

नया विचार – बेतिया में गुरुवार की सुबह निगरानी विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) रजनीशकांत प्रवीण के आवास पर छापेमारी की. विजिलेंस की टीम सुबह DEO के बेतिया सरिसवा रोड स्थित किराए के मकान पर छापेमारी की है. पश्चिम चम्पारण के जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण के विरुद्ध उनके तीन ठिकानों पर विजिलेंस की स्पेशल टीम के छापामारी की है. जिला शिक्षा कार्यालय, डीईओ के सरिसवा रोड स्थित आवास और एनएच 727 में यामाहा शो रूम के पास एक निजी ट्रस्ट कार्यालय पर छापेमारी हुई है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिक्षक संगठनों में ने भी इनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे. 1.87 करोड़ों रुपए से ज्यादा की संपत्ति का पता चला जानकारी के अनुसार बिहार विशेष निगरानी इकाई टीम द्वारा एक साथ उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है. बिहार विशेष निगरानी इकाई के एडीजी पंकज कुमार दराद के निर्देश पर यह छापेमारी की गई है. जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण बेतिया में पोस्टेड है. इनके घर दरभंगा, मधुबनी, बेतिया और समस्तीपुर और ठिकानों प्रवास कार्यालय विशेष निगरानी इकाई चार टीम छापेमारी कर रही है. प्रारंभिक जाँच लगभग 1.87 करोड़ों रुपए से ज्यादा की आय से अधिक सम्पत्ति का खुलासा हुआ है. जांच दल के अनुसार एक विश्वसनीय स्रोत से विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हुई है कि रजनी कांत प्रवीण, जो वर्तमान में जिला शिक्षा अधिकारी, बेतिया (पश्चिम चंपारण) के रूप में तैनात हैं, उन्होंने वर्ष 2005 से अब तक की अवधि के दौरान अवैध रूप से आपराधिक साजिश को आगे बढ़ाने के लिए लगभग 1,87,23,625/- रुपये की भारी चल और अचल संपत्ति अर्जित की है, जो उनके आय के वैध स्रोत से अधिक है. लगभग तीन करोड़ की संपत्ति होने का आरोप रजनी कांत प्रवीण और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर पटना, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में कई जमीन/फ्लैट हैं, जिनकी कीमत लगभग 2,92,92,225/- रुपये है. रजनी कांत प्रवीण और उनकी पत्नी ने अपनी सेवा अवधि के दौरान कानूनी स्रोतों से लगभग 2,52,00,000/- रुपये की कमाई की है. यह भी आरोप लगाया गया है कि उक्त अवधि के दौरान उनके द्वारा किया गया व्यय लगभग 1,46,31,400/- रुपये है. आरोप है कि अभियुक्त के पास लगभग 2,92,92,225/- रुपये की चल-अचल सम्पत्ति है, जो या तो उसके स्वयं के नाम पर है या उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर है, जो भ्रष्ट और अवैध साधनों से अवैध रूप से अर्जित की गई है. 45वें बैच के अधिकारी हैं रंजनीकांत रजनी कांत प्रवीण बिहार राज्य शिक्षा विभाग के 45वें बैच के अधिकारी हैं. वे वर्ष 2005 में सेवा में आए और दरभंगा, समस्तीपुर और बिहार के अन्य जिलों में शिक्षा अधिकारी के रूप में काम किया. उनकी सेवा की कुल अवधि लगभग 19-20 वर्ष है. रजनी कांत प्रवीण की पत्नी शुष्मा कुमारी एक संविदा शिक्षिका थीं, जिन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और वर्तमान में ओपन माइंड बिरला स्कूल, दरभंगा की निदेशक/वास्तविक मालिक के रूप में कार्य कर रही हैं और रजनी कांत प्रवीण के अवैध रूप से अर्जित धन के वित्तीय समर्थन/निवेश से इस संस्थान को चला रही हैं.

समस्तीपुर, स्वास्थ्य

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया वर्षगांठ 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के नरघोगी स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में बुधवार को धूमधाम से वर्षगांठ मनाया गया। इस दौरान कालेज के चिकित्सकों एवं अतिथियों ने केक काटकर वर्षगांठ मनाया। वर्षगांठ समारोह करते हुए अस्पताल के अधीक्षक डॉ . जी सी कर्ण ने कहा कि श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल की स्थापना का एक साल पूरा हुआ है। आज यह अस्पताल सही तरीके से संचालित हो रहा है। इस कालेज सह अस्पताल के सही तरीके से संचालित होने के लिए सभी चिकित्सकों एवं कर्मियों की अहम भूमिका है। वहीं इस कालेज सह अस्पताल की स्थापना के एक साल पूरा होने पर यहां के ग्रामीणों में भी हर्ष काफी देखा जा रहा है । इस सुदूर गांव में इतना बड़े अस्पताल का स्थापित होना बहुत खुशी की बात है। इसके लिए यहां के लोग भी धन्यवाद के पात्र हैं। बताते चलें कि श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के एक साल पूरा होने के अभी तक एमरजेंसी शुरू नहीं हुई है।इसका ममाल लोगों को सता रहा है। समारोह को डॉ .विजय कुमार, डॉ. सतीश कुमार कर्ण,डा. विजयंत, डा.सुबोध कुमार, डा. अंकित कुमार, डॉ. रजनीकांत, डॉ .संजय निराला, डॉ. अनुपम , डॉ. संतोष कुमार, डॉ. ब्रजेश आनंद, डॉ. दीपक, गोपाल कुमार झा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top