Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनी

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंगापुर गोपालपुर में बुधवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार राम ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में प्रधानाध्यापक ने कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम हिंदुस्तान के एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं लोकप्रिय राजनेता थे। वे हिंदुस्तान के 11 वें राष्ट्रपति के रूप में चुने गए। उन्होंने देश के मिसाइल कार्यक्रमों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने सरल, प्रेरणादायक व्यक्तित्व के कारण जनता के बीच अत्यधिक लोकप्रिय थे। उनके संपूर्ण जीवन चरित्र से आज की नई पीढ़ी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। वहीं अन्य शिक्षकों ने भी जयंती समारोह को संबोधित किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। मौके पर शिक्षक –शिक्षिकाओं में नवीन कुमार,बालदेव राय,सोनाली चौधरी, ममता सुमन,आशीष कुमार ,अनुराग राजपूत ,निखिल कुमार,हिमांशी साहू ,मुकेश कुमार के अलावा शिक्षा सेवक चुन्नू सदा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

सरायरंजन में अपना किसान पार्टी के प्रत्याशी ने कराया नामांकन 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से नामांकन कराने वाले प्रथम प्रत्याशी बने अपना किसान पार्टी के प्रत्याशी राम सागर राय। इन्होंने बुधवार की दोपहर बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ प्रखंड मुख्यालय में पहुंचकर नामजदगी के पर्चे दाखिल किया। ये प्रखंड के गंगापुर पंचायत अंतर्गत मुबारकपुर के निवासी के हैं। इनकी पहचान एक डुझारू किसान नेता के रूप में है। नामांकन के बाद श्री राय ने बताया कि अब वे सीधे मतदाताओं के बीच जाकर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे और जनता का आशीर्वाद मांगेंगे। इधर, नामांकन के छठे दिन तीन प्रत्याशियों ने एनआर रसीद कटवाए। इस प्रकार कुल 11 संभावित प्रत्याशी अब तक एनआर रसीद कटवा चुके हैं। मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार, महताब आलम,राकेश कुमार, अजय कुमार, अभिषेक कुमार झा, अमरेंद्र कुमार द्विवेदी, कुमार शेखर, सुनील कुमार, पुरुषोत्तम कुमार आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

चौथे दिन भी सरायरंजन से नहीं हुआ कोई नामांकन

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड के पंचायत समिति भवन में विधानसभा चुनाव में नामांकन के लिए नामांकन कक्ष बनाया गया है। विदित हो कि 10 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की तारीख निर्धारित की गई हैं। सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार को तीसरे दिन भी किसी ने नामांकन दाखिल दाखिल नहीं किया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह निर्धारित समय से शाम 3:00 बजे तक सभी पदाधिकारी नामांकन कक्ष में मौजूद रहे, लेकिन आज चौथे दिन भी किसी प्रतिनिधि का नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। वैसे नामांकन के प्रथम दिन दो प्रत्याशियों एवं नामांकन के चौथे दिन छह प्रत्याशियों ने नाजीर रसीद कटवाए। मौके पर को निशांत कुमार,प्रधान लिपिक देवानंद झा, प्रतिनियुक्ति शिक्षक अभिषेक कुमार झा, रवींद्र कुमार राय, अमरेंद्र कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

क्रांतिकारी लाला हरदयाल की जयंती मनी 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में मंगलवार को प्रसिद्ध क्रांतिकारी लाला हरदयाल की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि लाला हरदयाल एक प्रसिद्ध हिंदुस्तानीय क्रांतिकारी, विद्वान एवं देशभक्त थे। उन्होंने हिंदुस्तान से ब्रिटिश शासन को समाप्त करने का काम किया। उन्होंने अमेरिका में प्रवासी हिंदुस्तानीयों को एकजुट करने और ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से गदर पार्टी की स्थापना की। वहीं शिक्षिका शुभम कुमारी ने कहा कि लाला हरदयाल 13 भाषाओं के ज्ञाता थे। उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में संस्कृत के प्राध्यापक के रूप में भी कार्य किया,लेकिन अपनी क्रांतिकारी गतिविधियों के कारण इस्तीफा दे दिया। मौके पर शिक्षक –शिक्षिकाओं में राज कुमार, नूतन कुमारी, रुबी कुमारी, आरती कुमारी, रिंकू कुमारी के अलावा सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

समस्तीपुर, स्वास्थ्य

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज में सीपीआर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

फोटो : कार्यशाला में जानकारी देते अस्पताल अधीक्षक एवं अन्य नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मंगलवार की दोपहर सीपीआर जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस जागरूकता सप्ताह का आयोजन हिंदुस्तान प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद के निर्देश के आलोक में किया गया। आयोजित कार्यशाला में डॉ.आलोक हिमांशु नोडल पदाधिकारी, मूर्छा विभाग ने मरीजों को सीपीआर की महत्ता एवं इसकी आवश्यकता से लोगों को जागरूक किया । कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ. जी.सी. कर्ण ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य लोगों को सीपीआर की जीवन रक्षक तकनीक के बारे में जागरूक करना और प्रशिक्षण देना है। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर देश भर में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों और नागरिक समाज संगठनों द्वारा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहे हैं,ताकि आपातकालीन स्थितियों में लोग दूसरों की जान बचा सके। उन्होंने कहा कि सीपीआर या कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन तब किया जाता है,जब किसी व्यक्ति का दिल या सांस रुक जाती है और इसमें छाती पर दबाव डालना और बचाव सांस देना शामिल होता है। आयोजित कार्यशाला में सभी चिकित्सा पदाधिकारी, कर्मचारी एवं उपस्थित मरीजों ने भाग लिया। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित शपथ एवं प्रतिज्ञा दिलाई गई।

शिक्षा, समस्तीपुर

वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में किया गया जयप्रकाश नारायण जयंती कार्यक्रम का आयोजन 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – सोमवार को वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में नेतृत्व विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मधुलिका मिश्रा द्वारा जयप्रकाश नारायण जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जयंती समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. अरुण कुमार कर्ण द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा की जे.पी के सामाजिक विचारों में समान वितरण, समान अधिकार एवं समान सामाजिक आचार संहिता के पक्षधर थे। वह समाज में एक ऐसे समाज की व्यवस्था स्थापित करना चाहते थे, जिसमें एक वर्ग से दूसरे वर्ग के मध्य बहुत बड़ा अन्तर न हो। । डॉ. मधुलिका मिश्रा ने कहा कि जय प्रकाश नारायण ने नेतृत्व को केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं माना। उनके अनुसार नेतृत्व का उद्देश्य समाज में नैतिकता, सेवा और न्याय की स्थापना होना चाहिए। राज्य व्यवस्था की पुनर्रचना का एक सुझाव’ में जयप्रकाश नारायण ने पंचायती राज योजना के माध्यम से विकेंद्रीकरण की प्रक्रिया पर बल दिया एवं साथ ही जयप्रकाश नारायण के सामाजिक एवं नेतृत्वक विचार वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है । प्रो. सुरेश शाह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण दलविहीन लोकतंत्र के समर्थक विचारक थे। डॉ. लालिमा सिन्हा ने कहा कि जयप्रकाश नारायण गांधीवादी विचारधारा से प्रभावित समाजवादी नेता थे। प्रो. रंजन कुमार ने कहा कि जय प्रकाश नारायण के सामाजिक विचारों पर राममनोहर लोहिया के सामाजिक दर्शन का प्रभाव परिलक्षित होता है राजनिति विज्ञान की छात्रा नमिता रॉय के द्वारा मंच संचालन का कार्य किया गया। उदिता, गुड़िया, दीपम, अंजली, सिमरन , हिमांशी ,नमिता, साक्षी , राफिया, आदि ने भी जे.पी के व्यक्तित्व पर भाषण के माध्यम से प्रकाश डाला । डॉ.विजय गुप्ता ने समग्र क्रांति पर जय प्रकाश नारायण के विचारों की विस्तृत चर्चा की एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक / शिक्षिका और छात्राएं उपस्थित थें।

समस्तीपुर

बाल संसद की विशेष बैठक प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर- समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण से संबंधित बैठक आयोजित किया गया।इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सहगल फाउंडेशन की सीनियर प्रोग्राम लिस्ट इंदु वर्मा भाग ली।विद्यालय में बाल बैंड पार्टी की धुन पर मार्च पास्ट कर अतिथियों को एस जी एस हाल तक लाया गया,जहां बाल संसद की प्रधानमंत्री शालिनी कुमारी एवं साथी के द्वारा स्वागत गीत गाकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंदु वर्मा ने डिजिटल लाइब्रेरी की उपयोगिता एवं उससे बच्चों को मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन कंप्यूटर विशेषज्ञ अनुपम कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं के द्वारा छठ पर्व पर आधारित भाव नृत्य का प्रदर्शन किया गया।मौके पर कृषि विशेषज्ञ आनंद कुमार मौर्य, लक्ष्मी कुमारी, शिक्षक संजीव कुमार झा, किरण कुमारी,बीबी शकीला रहमान, विभा कुमारी, इंदिरा कुमारी आदि ने सहयोग किया।

समस्तीपुर

निर्वाचन तैयारी में तेजी लाने का दिया निर्देश: फॉर्म-18 व 19 की अद्यतन रिपोर्ट शीघ्र भेजने का आदेश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से निर्वाचन कोषांग के नोडल पदाधिकारी-सह-उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) एवं अंचल अधिकारियों (CO) को स्पष्ट निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि निर्वाचन संबंधी फॉर्म-18 और फॉर्म-19 की प्राप्ति एवं उसकी स्थिति की अद्यतन रिपोर्ट अविलंब जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजी जाए। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक प्रखंड स्तर पर नामनिर्दिष्ट पदाधिकारियों के पास अब तक प्राप्त फॉर्मों की संख्या — ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों में — स्पष्ट रूप से अंकित होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि “यह प्रतिवेदन तत्काल तैयार कर भेजा जाए ताकि आयुक्त महोदय को अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।” श्री कुमार ने कहा कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में लिया जाए और किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराना प्रशासनिक पारदर्शिता और चुनाव की निष्पक्षता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फॉर्म-18 और 19 से जुड़ा कार्य निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, जिसके माध्यम से डाक मतपत्र (Postal Ballot) और सेवा मतदाता (Service Voter) से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित होती हैं। जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड एवं अंचल अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे निर्देशों का तात्कालिक अनुपालन करें, ताकि निर्वाचन की तैयारियां समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरी की जा सकें।

समस्तीपुर

“समय से पहले पूरी हों सभी व्यवस्थाएं” – डीएम ने प्रेक्षक कोषांग की समीक्षा बैठक में दिए स्पष्ट निर्देश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर–  आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रेक्षक कोषांग के पदाधिकारियों एवं संपर्क पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण है, अतः सभी पदाधिकारी अपने कार्यों को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को गंभीरता से लिया जाएगा। डीएम श्री कुशवाहा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रेक्षकों के आगमन, प्रवास, परिवहन एवं समन्वय से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं ससमय सुनिश्चित की जाएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। उन्होंने संचार प्रणाली को मजबूत बनाने और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी संपर्क पदाधिकारी प्रेक्षकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें और आवश्यक सहयोग प्रदान करें। साथ ही निर्वाचन संबंधी रिपोर्टिंग और अभिलेखों की सटीकता सुनिश्चित करें। बैठक में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, एडीएम (आपदा) राजेश कुमार सिंह, पंचायती राज पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल, एनडीसी-सह-डीपीआरओ रजनीश कुमार राय सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। डीएम ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

समस्तीपुर

एडीएम आपदा राजेश कुमार सिंह ने बैलेट व पोस्टल कोषांगों की समीक्षा की, डाक मतपत्र प्रक्रिया को लेकर दिए स्पष्ट निर्देश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को वरीय पदाधिकारी-सह-एडीएम (आपदा) राजेश कुमार सिंह ने विधि महाविद्यालय परिसर स्थित सभागार में बैलेट पेपर, पोस्टल बैलट (डाक मतपत्र) एवं ईटीपीबीएस (ETPBS) कोषांगों की गहन समीक्षा की। बैठक में सभी सहायक रिटर्निंग पदाधिकारी (ARO) और संबंधित कोषांगों के प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान एडीएम श्री सिंह ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न चरणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि डाक मतपत्र मतदान प्रणाली को लेकर सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूरी की जाएँ। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कर्मियों एवं पात्र मतदाताओं को प्रपत्र-12 (डाक मतपत्र हेतु आवेदन पत्र) समय पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी को आवेदन या मतदान में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पोस्टल बैलेट से मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया — आवेदन से लेकर प्रेषण तक — पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “हर पात्र मतदाता को डाक मतपत्र से मतदान का अधिकार मिले, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” एडीएम आपदा श्री राजेश कुमार सिंह ने सभी एआरओ को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल वोटिंग केंद्रों की स्थापना शीघ्रता से पूरी की जाए तथा ईटीपीबीएस प्रणाली के माध्यम से मतदान करने वाले सेवा मतदाताओं के लिए भी सभी तकनीकी व व्यवस्थागत पहलू सुनिश्चित किए जाएँ। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बैलेट पेपर वितरण और संकलन से जुड़ी कार्यवाहियों में समन्वय और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए प्रत्येक चरण पर सतर्कता बरती जाए। बैठक के अंत में एडीएम ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे एकजुट होकर कार्य करें और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू बनाने में अपनी भूमिका का पूर्ण निर्वहन करें। बैठक में सहयोगी पदाधिकारी महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विवेक कुमार शर्मा, एसडीसी अंजली कुमारी, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अनुष्का श्रीवास्तव, कला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आलोक कुमार सहित कई सहायक पदाधिकारी मौजूद थे.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top