Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

बरबट्टा गांव में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी, दो लाख से अधिक के जेवरात व सामान ले गए चोर

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन | मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव स्थित पेठिया चौक पर रविवार देर रात चोरों ने बारी-बारी से तीन दुकानों को निशाना बनाया। चोर दुकानों के ताले तोड़कर जेवरात, नकदी और किराना सामान सहित दो लाख रुपए से अधिक का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह दुकानदारों को हुई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पातेपुर गांव निवासी रंजन कुमार साह की पेठिया चौक पर ज्वेलरी की दुकान है। उन्होंने बताया कि वे रोज की तरह रविवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह मकान मालिक ने फोन कर बताया कि दुकान खुली हुई है। इसके बाद वे आनन-फानन में दुकान पर पहुंचे। वहां दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। रंजन कुमार साह के अनुसार, चोर दुकान में रखे सोना-चांदी के जेवरात और गल्ले में रखे करीब 1,200 रुपए नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवरात की कीमत दो लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। इसी चौक पर सुरेश महतो की किराना दुकान में भी चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की। दुकानदार के अनुसार, दुकान से करीब 40 हजार रुपए मूल्य का किराना सामान चोरी हुआ है। वहीं, चौक की एक अन्य दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। दुकानों में चोरी की सूचना मिलने पर 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में पिस्टल के बल पर युवक से 25 हजार रुपए और मोबाइल लू”टने का आरोप

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सातनपुर रोड स्थित हुनडहिया पेट्रोल पंप के पास हथियार के बल पर एक युवक से करीब 25 हजार रुपए नकद और लगभग 50 हजार रुपए कीमत का मोबाइल फोन लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित युवक ने मुसरीघरारी थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित की पहचान मानस कुमार, पिता संजय राय, वार्ड संख्या-11, मुसरीघरारी के रूप में बताई गई है। वह एक निजी फाइनेंस कंपनी में रिकवरी का काम करता है। पीड़ित के अनुसार, वह रिकवरी की राशि लेकर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सातनपुर रोड में हुनडहिया पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर युवक को भयभीत किया और उसके पास मौजूद रिकवरी की राशि छीन ली। इसके साथ ही बदमाश उसका मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक, उसके पास करीब 20 से 25 हजार रुपए की रिकवरी राशि थी, जबकि मोबाइल फोन की कीमत लगभग 50 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना के बाद युवक ने मुसरीघरारी थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी और लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

समस्तीपुर

इको क्लब के तत्वावधान में विद्यालय में हुआ तुलसी उत्सव, बच्चों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

नया विचार न्यूज सरायरंजन । प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चैनपुर में इको क्लब के तत्वावधान में विभिन्न गतिविधियों के तहत तुलसी उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में तुलसी के पौधे लगाए गए। साथ ही विद्यार्थियों को तुलसी के औषधीय, पर्यावरणीय एवं धार्मिक महत्व की जानकारी दी गई। प्रधान शिक्षिका अफसाना नेगार के मार्गदर्शन में शिक्षक चंदन कुमार, श्यामा नंद आर्य, अर्चना कुमारी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान बच्चों को पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया। विद्यालय के बाल संसद के प्रधानमंत्री प्रिंस कुमार एवं शिक्षा मंत्री मुस्कान के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने तुलसी उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने तुलसी के पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया। प्रधान शिक्षिका अफसाना नेगार ने कहा कि इको क्लब के माध्यम से आयोजित ऐसी गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जैव विविधता तथा पौधों के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रकृति के प्रति लगाव बचपन से विकसित करना जरूरी है, ताकि वे आगे चलकर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और हरियाली का माहौल बना रहा। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर तुलसी सहित अन्य पौधें लगाते हुए उनके संरक्षण का संकल्प लिया तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने का संदेश भी दिया।

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

71वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2026 का आयोजन, समस्तीपुर मंडल का शानदार प्रदर्शन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। पूर्व मध्य रेल के 71वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (VRSP)-2026 के अंतर्गत घोषित विभिन्न दक्षता शील्डों में समस्तीपुर मंडल ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कुल 13 शील्ड प्राप्त कर मंडल की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, प्रशासनिक दक्षता तथा टीम भावना का परिचय दिया है। इनमें से कई शील्ड समस्तीपुर मंडल को एकल विजेता के रूप में प्राप्त हुई हैं, जबकि कुछ शील्ड अन्य मंडलों/इकाइयों के साथ संयुक्त रूप से प्राप्त हुई हैं। सभी शिल्ड को मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा द्वारा संबंधित विभाग के शाखा अधिकारी के साथ प्राप्त किया गया। • समस्तीपुर मंडल को एकल रूप से प्राप्त शील्ड • बेस्ट स्क्रैप डिस्पोजल शील्ड – सामग्री प्रबंधन एवं स्क्रैप निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन। • राजभाषा अंतर मंडलीय दक्षता शील्ड – राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रोत्साहन के लिए। • बेस्ट टीआरडी (TRD) शील्ड – विद्युत कर्षण वितरण प्रणाली के उत्कृष्ट अनुरक्षण एवं संचालन हेतु। • बेस्ट गति शक्ति यूनिट शील्ड – पीएम गति शक्ति परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समन्वय के लिए। • संयुक्त रूप से प्राप्त शील्ड • सिग्नल एफिशिएंसी शील्ड • लेवल क्रॉसिंग एवं आरओबी/आरयूबी सेफ्टी वर्क्स शील्ड • इंजीनियरिंग एफिशिएंसी शील्ड • मेडिकल एफिशिएंसी शील्ड • रेल मदद (सार्वजनिक शिकायत निवारण) शील्ड समस्तीपुर मंडल की इकाइयों की उपलब्धियां समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत आने वाली इकाइयों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार में अपनी पहचान बनाई है। इसके अंतर्गत • क्लीनलीनेस शील्ड – (मध्यम श्रेणी स्टेशन) नरकटियागंज स्टेशन को तथा • बेस्ट रनिंग रूम शील्ड (संयुक्त विजेता)- जयनगर स्टेशन के रनिंग रुम को प्रदान की गई, जो स्टेशन साफ सफाई तथा रनिंग स्टाफ को उपलब्ध कराई जा रही उत्कृष्ट सुविधाओं एवं रख-रखाव का प्रमाण है। इन उपलब्धियों से स्पष्ट है कि समस्तीपुर मंडल ने राजभाषा, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत, चिकित्सा, सामग्री प्रबंधन, सार्वजनिक शिकायत निवारण, स्वच्छता, रनिंग स्टाफ सुविधाओं तथा गति शक्ति परियोजनाओं सहित अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे मंडल के सामूहिक समर्पण, टीमवर्क एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी समस्तीपुर मंडल इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूर्व मध्य रेल एवं हिंदुस्तानीय रेल की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।

समस्तीपुर

महान कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन की जयंती मनाई गई

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गंगापुर में शुक्रवार को देश के महान कृषि वैज्ञानिक एवं हरित क्रांति के अग्रदूत डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन का पूरा जीवन कृषि अनुसंधान, किसानों की खुशहाली और देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन ने ऐसे समय में हिंदुस्तानीय कृषि को नई दिशा दी, जब देश खाद्यान्न की कमी जैसी गंभीर चुनौती से जूझ रहा था। उनके वैज्ञानिक प्रयासों और कृषि क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रधानाध्यापक ने कहा कि डॉ. स्वामीनाथन को हिंदुस्तान में हरित क्रांति का जनक माना जाता है। उन्होंने उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीक, सिंचाई तथा वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों की आय और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। विद्यार्थियों को उनके जीवन और उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर विज्ञान एवं कृषि के क्षेत्र में नए प्रयोग करने के लिए आगे आना चाहिए।इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को डॉ. स्वामीनाथन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से अवगत कराया। समारोह में वरीय शिक्षक त्रिभुवन शर्मा, राज कुमार, नूतन कुमारी, ज्योति कुमारी, आरती कुमारी, रिंकू कुमारी, शुभम कुमारी, सृष्टि सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

सकरी–हरनगर रेलखंड पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन रहेगी निरस्त

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर:  समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत सकरी जंक्शन–हरनगर रेलखंड पर आधारभूत संरचना कार्य के अंतर्गत लगभग 1400 स्लीपरों की अनलोडिंग के लिए 09 अगस्त 2026 (रविवार) को प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक (08 घंटे) का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस अवधि में कार्य को सुरक्षित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए वन ट्रेन ओनली सिस्टम लागू रहेगा। उक्त ट्रैफिक ब्लॉक के कारण निम्नलिखित ट्रेनें निरस्त रहेंगी— गाड़ी संख्या 75291 दरभंगा–हरनगर पैसेंजर – निरस्त। गाड़ी संख्या 75294 हरनगर–दरभंगा पैसेंजर – निरस्त।

समस्तीपुर

तिरहुत मुख्य नहर के किनारे बनेगी सर्विस रोड, उदापट्टी से गंगापुर तक 3-4 किमी सड़क का निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के निर्देश पर अधिकारियों ने किया स्थल भ्रमण, मोरवा में अतिरिक्त पुल और जल निकासी व्यवस्था का भी लिया जायजा नया विचार न्यूज सरायरंजन। उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के निर्देश तथा उनके आप्त सचिव रजनीकांत चौधरी की पहल पर शुक्रवार को जल संसाधन विभाग की टीम ने तिरहुत मुख्य नहर के दोनों किनारों पर प्रस्तावित सेवा पथ (सर्विस रोड) के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं अन्य तकनीकी अधिकारियों ने प्रस्तावित सड़क की संभावनाओं और निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। प्रस्तावित सर्विस रोड सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र में तिरहुत मुख्य नहर के अब तक निर्मित अंतिम छोर उदापट्टी (नगर पंचायत मुसरीघरारी) से गंगापुर तक लगभग 3 से 4 किलोमीटर लंबाई में बनाई जाएगी। इस सड़क के निर्माण से नहर के रखरखाव में सुविधा होगी, वहीं आसपास के गांवों के लोगों को भी बेहतर आवागमन का लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थल की भौगोलिक स्थिति, भूमि की उपलब्धता तथा तकनीकी आवश्यकताओं का भी आकलन किया। इसके बाद टीम ने सरायरंजन से सटे मोरवा प्रखंड के फतेहपुरवाला पंचायत का भी दौरा किया। यहां मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत दो स्थानों पर अतिरिक्त पुल निर्माण तथा जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए ह्यूम पाइप लगाने की आवश्यकता का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत के मुखिया से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा आवश्यक सुझाव लिए गए। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि स्थल पर प्राप्त तथ्यों और तकनीकी आवश्यकताओं के आधार पर संबंधित विभाग को आवश्यक पत्राचार कर दिया गया है। प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि क्षेत्र की वर्षों पुरानी आवागमन और जल निकासी की समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके। निरीक्षण के दौरान जदयू जिला महासचिव विधाकर झा, सहायक अभियंता सुबोध कुमार, कनीय अभियंता धनंजय सिंह, अमीन प्रवीण कुमार, कृष्ण कुमार झा तथा भोलानाथ सिंह , विमल झा सहित विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

गाड़ी सं.11401/11402 पुणे-सुपौल-पुणे एक्सप्रेस का भुसावल मंडल के रावेर स्टेशन पर ठहराव

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर मध्य रेलवे के भुसावल मंडल के भुसावल-खंडवा रेलखंड पर स्थित रावेर स्टेशन पर गाड़ी सं. 11401/11402 पुणे-सुपौल-पुणे एक्सप्रेस का तत्काल प्रभाव से अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है । गाड़ी सं. 11401 पुणे-सुपौल एक्सप्रेस 05.22 बजे रावेर स्टेशन पहुंचेगी और 05.23 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह गाड़ी सं. 11402 सुपौल-पुणे एक्सप्रेस 17.44 बजे रावेर स्टेशन पहुंचेगी और 17.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

समस्तीपुर

डीएम बोले- ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता, 500 ऑनलाइन आवेदन का लक्ष्य

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर | प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के अधिक से अधिक लाभुकों को जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को दलसिंहसराय प्रखंड कार्यालय के समीप मैदान में एक दिवसीय विशेष सोलर परामर्श एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक पात्र परिवार तक योजना का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस विशेष शिविर का उद्देश्य विद्युत उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना, आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाना तथा बैंक ऋण, प्रशासनी सब्सिडी और तकनीकी परामर्श जैसी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। प्रशासन ने शिविर के माध्यम से 500 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उद्घाटन के बाद जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना आम लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि घरों की छत पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने से बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आती है। साथ ही स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने जिले के सभी पात्र विद्युत उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, तीनों विद्युत प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता समेत विभाग के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लाभुकों को रूफटॉप सोलर संयंत्र की तकनीकी व्यवहार्यता, नेट-मीटरिंग प्रणाली, बिजली बचत और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। योजना के वित्तीय पहलू को आसान बनाने के लिए शिविर में कैनरा बैंक, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया सहित 10 प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधियों ने अपने सहायता काउंटर लगाए। बैंक अधिकारियों ने लाभुकों को सोलर संयंत्र लगाने के लिए उपलब्ध ऋण, आसान किस्त, रियायती ब्याज दर और ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया की जानकारी दी। इसके अलावा प्रशासन से अधिकृत एवं पंजीकृत सोलर वेंडरों ने भी शिविर में भाग लिया। उन्होंने लाभुकों को उनकी आवश्यकता और छत की क्षमता के अनुसार उपयुक्त सोलर संयंत्र के चयन, उपकरणों की गुणवत्ता, वारंटी, स्थापना प्रक्रिया तथा केंद्र प्रशासन की ओर से मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी दी। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक परिवार इस योजना से जुड़ें और अपने घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर बिजली की बचत, आर्थिक लाभ और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाएं। उन्होंने लोगों से सौर ऊर्जा अपनाकर ऊर्जा आत्मनिर्भर हिंदुस्तान के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया।

समस्तीपुर

डॉ. शिवमंगल सिंह सुमन की जयंती पर याद किए गए उनके साहित्यिक अवदान

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के अंतर्गत मध्य विद्यालय गंगापुर में बुधवार को प्रख्यात राष्ट्रकवि, साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. शिवमंगल सिंह सुमन की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित संगोष्ठी में शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि डॉ. शिवमंगल सिंह सुमन केवल एक महान कवि ही नहीं, बल्कि हिंदुस्तानीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और मानवीय मूल्यों के सशक्त संवाहक थे। उनकी रचनाएँआज भी युवाओं में आत्मविश्वास,कर्तव्यनिष्ठा और सकारात्मक सोच का संचार करती हैं। विद्यार्थियों को उनके साहित्य का अध्ययन कर अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करनी चाहिए।वरीय शिक्षक त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि डॉ. सुमन की कविताओं में जीवन-संघर्ष, आशा, आत्मबल और कर्मयोग का अद्भुत संदेश मिलता है। उनका साहित्य नई पीढ़ी को विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी डॉ. सुमन की प्रसिद्ध कविताओं का पाठ किया तथा उनके साहित्यिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।मौके पर शिक्षक राज कुमार, नूतन कुमारी, ज्योति कुमारी, रुबी कुमारी, अंबिका कुमारी, आरती कुमारी, रिंकू कुमारी, शुभम कुमारी, सृष्टि सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top