Hot News

समस्तीपुर

अपराध, समस्तीपुर

बदमाशों ने गोली मार कर 3 वर्षीय मासूम की कर दी ह”त्या

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर (राजेश झा ) :ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्वे आहर वार्ड 23 में देर रात बदमाशों द्वारा की गई गोली बारी में एक 3 वर्षीय मासूम शिशु की मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो दिन पूर्व ताजपुर बाजार में एक बाइक कार में सट गया जिससे कार में हल्का खरोच लग गया। इसी बात पर दोनों मे गली गलौज होने लगा । बात जब और विगडी तो दोनों में मारपीट हो गया।उसके बाद स्थानीय लोग दोनों पक्ष को समझ बुझा कर मामला को शांत कर दोनों को भेज दिए। लेकिन जाते जाते धमकी देकर गया।कल होकर कार वाले लोगो ने बाइक वाले के घर के आस पास पहुँच कर खोजबीन करने लगा वह वहां नहीं मिला। उसके बाद देर रात करीब दस बजे पुनः बाइक वाले के घर पर दो बाइक पर सवार चार लोग पहुँच गए और घर के अंदर फायरिंग कर दिया। गोली घर के गली में टहल रहे एक 3 वर्षीय मासूम शिशु के सिर में जाकर लग गयी। गोली की आवाज सुन परिजन दौरे तो देखे की बच्चा को गोली लग है। तुरंत समस्तीपुर लेकर गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर फायरिंग करने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए लेकिन जाते जाते गांव के ही स्कूल के सामने भी फायरिंग करते हुए फरार हो गए।घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। ताजपुर पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की छानबीन करने लगी। गहमा गहमी तेज हुई तो कई अन्य थाने की भी पुलिस पहुँच गयी।उसके बाद डीएसपी संजय पांडेय भी घटना स्थल पर पहुँच गए। और घटना की जानकारी लिए। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व बाइक कार में धक्का लगा उसी में विवाद हुआ। विवाद बढ़ने के कारण गोली चलाई गयी जिसमे एक 2 वर्ष के शिशु की मौत हो गई। मृतक की पहचान मो० उरेज के पुत्र मो० आरिब के रूप में किया गया है।

समस्तीपुर

401 सेक्टर पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण, ईवीएम संचालन से लेकर प्री-पोल व पोस्ट-पोल तक मिली जानकारी

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर :आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को सेक्टर पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने की। इस प्रशिक्षण में कुल 401 सेक्टर पदाधिकारियों को चुनावी जिम्मेदारियों की बारीक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि “निर्वाचन कार्य लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है इसे शांतिपूर्ण व निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सेक्टर पदाधिकारी चुनावी मशीनरी की रीढ़ होते हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र की भौगोलिक स्थिति, वहां की संवेदनशीलता और उपलब्ध संसाधनों की पूरी जानकारी रखना उनकी जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि वे सेक्टर पदाधिकारी अपने आवंटित वाहन का ही प्रयोग करेंगे। किसी भी सूरत में गाड़ी का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। उन्हें उसी वाहन से अपने क्षेत्र में जाना होगा और उसी से वापस लौटना होगा। यदि ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल वरीय पदाधिकारियों को सूचित करना अनिवार्य होगा। डीएम ने अधिकारियों से अपील की कि वे निर्वाचन आयोग की सभी गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि “मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को सुगमता और सुरक्षा की गारंटी देना सबसे अहम कार्य है। खासकर दिव्यांग, वृद्ध और स्त्री मतदाताओं के लिए अतिरिक्त सुविधा सुनिश्चित करनी होगी।” प्रशिक्षण में अधिकारियों को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के संचालन की बारीकियों की जानकारी दी गई। साथ ही प्री-पोल, ड्यूरिंग पोल और पोस्ट-पोल की विस्तृत कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। मतदान केंद्रों पर पहुंच, मतदान प्रक्रिया की निगरानी और मतपेटियों की सुरक्षित वापसी जैसे सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर डीडीसी शैलजा पांडेय, नोडेल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, डीएफओ प्रवीण कुमार, ओएसडी अली इकराम, सदर एसडीएम दिलीप कुमार, एसडीओ दलसिंहसराय समेत सभी सहायक निर्वाचक पदाधिकारी, सभी डीसीजीआई सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने अपने-अपने स्तर से सेक्टर पदाधिकारियों को चुनावी ड्यूटी में अपनाई जाने वाली सावधानियों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी न केवल मतदान केंद्रों के नोडल अधिकारी होंगे, बल्कि मतदाताओं का विश्वास कायम करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। डीएम ने उपस्थिति, अनुशासन और जवाबदेही पर दिए कड़े निर्देश प्रशिक्षण के दौरान डीएम रोशन कुशवाहा ने उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर किए हुए सभी सेक्टर पदाधिकारियों से विस्तृत सवाल-जवाब किए। उन्होंने ड्यूटी के प्रति उनकी तत्परता, क्षेत्र की जानकारी और निर्वाचन प्रक्रिया की समझ पर सवाल किए। इसके अलावा, अनुपस्थित सेक्टर पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि आज के दिन प्रशिक्षण में बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले किसी भी पदाधिकारी पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि “चुनाव कार्य में अनुशासन, जवाबदेही और तत्परता सर्वोच्च प्राथमिकता है। जो अधिकारी निर्धारित समय और पद्धति का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

समस्तीपुर

अनुकंपा पर चयनित 143 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र,डीएम की पहल में झलकी संवेदनशीलता, अनुकंपा पर चयनित अभ्यर्थियों को मिला नया जीवन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : राज्य प्रशासन की संवेदनशील पहल और जिलापदाधिकारी के प्रयास का परिणाम है कि बुधवार को समस्तीपुर में अनुकंपा के आधार पर चयनित 143 अभ्यर्थियों को विद्यालय लिपिक एवं परिचारी पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। समाहरणालय सभागार में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता डीएम रोशन कुशवाहा ने की। इस अवसर पर अभ्यर्थियों के चेहरों पर संबल और संतोष की चमक साफ झलक रही थी। सर्वप्रथम नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री कुशवाहा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता और डीपीओ (स्थापना) सत्यम कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व डीईओ ने डीएम का स्वागत पौधा भेंट कर किया। डीएम रोशन कुशवाहा ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “यह दिन आपके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। प्रशासनी सेवा केवल रोजगार नहीं, बल्कि समाज और देश की सेवा का माध्यम है। आप सभी से अपेक्षा है कि निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।” डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने भी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि अनुकंपा पर मिली यह नियुक्ति न केवल प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करेगी, बल्कि विद्यालयों में प्रशासनिक कार्यों को गति भी देगी। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) सत्यम कुमार ने जानकारी दी कि बुधवार को कुल 121 विद्यालय लिपिक और 22 विद्यालय परिचारी पदों पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 27 अगस्त को माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा 135 लिपिक और 11 परिचारी पदों पर नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के बीच उल्लास और संतोष का माहौल देखने को मिला। कई अभ्यर्थियों ने इसे अपने परिवार के लिए राहत की घड़ी बताते हुए कहा कि इस अवसर से उनकी आजीविका को संबल मिलेगा और वे अपने दिवंगत अभिभावकों के सपनों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।समारोह में कई वरीय पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के कर्मी तथा बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी और उनके परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे सभागार में उत्सव का माहौल रहा।

समस्तीपुर

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025: मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण संपन्न

डीएम ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, 24 सितंबर से पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण प्रारंभ नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को सभी डिस्ट्रिक्ट लेवल मास्टर ट्रेनर एवं असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर कुल 326 स्त्री व पुरुष मास्टर ट्रेनर शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री कुशवाहा ने मास्टर ट्रेनरों से बारी-बारी से प्रश्न पूछकर उनकी जानकारी की जांच की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण का बुकलेट उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे आगामी प्रशिक्षण में पोलिंग पार्टियों को सही ढंग से मार्गदर्शन कर सकें। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण 24 सितंबर बुधवार से शहर के संत कबीर महाविद्यालय के 21 कमरों में कोटी वार प्रारंभ होगा, जिसमें मॉक पोल की प्रक्रिया एवं चुनाव कराने की बारीकियां से अवगत कराया जाएगा। मतदान से पूर्व मॉक पोल अनिवार्य है। पोलिंग एजेंट का 15 मिनट तक इंतजार किया जाएगा, पोलिंग एजेंट की अनुपस्थित रहने पर पोलिंग पार्टी की उपस्थिति में मॉक पोल होगा। मॉक पोल में प्रत्येक प्रत्याशी को कम से कम एक-एक वोट और कुल 50 वोट डालने होंगे। इसके बाद मतगणना कर ईवीएम और वीवीपैट का मिलान किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने पर पीठासीन पदाधिकारी रिपोर्ट-1 तैयार करेंगे, एजेंटों से हस्ताक्षर कराएंगे और कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट मशीन को सील कर वास्तविक मतदान शुरू करेंगे। डीएम ने सभी मास्टर ट्रेनरों को यह भी निर्देश दिया कि निर्वाचन आचार संहिता का पालन सख्ती से कराया जाए। मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की विशेष सुविधा सुनिश्चित की जाए। साथ ही वीवीपैट पर्चियों की गिनती, आपातकालीन परिस्थितियों के प्रबंधन तथा मतदान केंद्रों पर शांति एवं निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए। डीएम श्री कुशवाहा ने कहा कि मास्टर ट्रेनरों की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके प्रशिक्षित होने से ही पोलिंग पार्टियों को सही प्रशिक्षण मिलेगा और निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं सफल हो सकेगी। इस अवसर पर प्रशिक्षण कोशांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार, ओएसडी अली इकराम, डीपीओ एसएसए जमालुद्दीन, डीपीओ (एसएमएस) प्रेम शंकर झा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, मुख्य प्रशिक्षक सतीश कुमार यादव, तनवीर आलम, अंजनी कुमार पांडेय, पवन कुमार, मंगलेश कुमार, कुमार लोकआशीष सहित बड़ी संख्या में स्त्री एवं पुरुष मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

समस्तीपुर

दिव्यांगजन प्रभात फेरी व साइकिल रैली से मतदाता जागरूकता का संदेश

दिव्यांगजनो ने शहर वासियों को मतदाता जागरूकता, स्वच्छता और सामाजिक समावेशन का दिया संदेश नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर :– बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला स्तरीय स्वीप प्लान के अंतर्गत मंगलवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के द्वारा दिव्यांगजन प्रभात फेरी व दिव्यांगजन साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली समाहरणालय परिसर से सुबह 8 बजे शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पटेल गोलंबर के रास्ते बीआरबी कॉलेज तक गई और अंततः पटेल मैदान में समाप्त हुई। रैली को एनडीसी सह डीपीआरओ रजनीश कुमार राय और सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन पदाधिकारी सोनाली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला भर से लगभग 45 दिव्यांगजन और जीविका की ओर से कई साइकिल सवार स्कूली छात्राएं रैली में शामिल हुए।कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल स्वच्छता और मतदाता जागरूकता फैलाना था, बल्कि दिव्यांगजन और अन्य समुदायों के सामाजिक समावेशन को भी बढ़ावा देना था। रैली में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शहर के प्रमुख मार्गों पर मतदाता जागरूकता संदेश फैलाए।प्रतिभागियों ने मतदाता होने के अधिकार, चुनाव में सक्रिय भागीदारी और समाज में दिव्यांगजनों की भूमिका पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ समाज में समरसता और जिम्मेदार नागरिक निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए साइकिल सवार दिव्यांगजन, जीविका दीदी एवं स्कूली छात्राएं मौजूद थी।

समस्तीपुर

एसडीओ व भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य ने तैयारियों का लिया जायजा 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत नरघोघी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आगमन 27 सितंबर को तय हुआ है। श्री साह के आगमन को लेकर नरघोघी में तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि श्री साह के द्वारा कई जिले के सहकारिता विभाग एवं भाजपा के मुख्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वहीं श्री साह के आगमन से पूर्व नरघोघी हाई स्कूल मैदान में हेलीपैड का भी निर्माण शुरू करा दिया गया है।श्री साह के आगमन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को हेलीपैड निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए सदर एसडीओ दिलीप कुमार, समस्तीपुर दक्षिणी भाजपा के जिलाध्यक्ष शशिधर झा के नेतृत्व में किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने कई आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर सरायरंजन के बीडीओ सुनील कुमार, सीओ निशांत कुमार, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के सहयोगी शिवकुमार सिंह, विशाल कुमार, दीपक महाराज, शानू ठाकुर आदि उपस्थित थे।

समस्तीपुर

शांति समिति की बैठक में दिए गए कई निर्देश

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : सरायरंजन थाना परिसर में मंगलवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शांति व आपसी सद्भाव के बीच दुर्गा पूजा मनाएं। बैठक में बताया गया कि दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। धीमी एवं मध्यम आवाज वाले साउंड बजाने की अनुमति होगी। दुर्गा पूजा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। साथ ही पूजा समिति के सदस्यों को वालंटियर रखने का भी निर्देश दिया गया। वहीं पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही गई , ताकि संदिग्ध गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान करने में मदद मिल सके। पूजा पंडाल में किसी भी नेतृत्व दल का गीत व संभावित प्रत्याशी की तस्वीर लगाना गैर कानूनी माना जाएगा। इस क्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर जारी निर्देश के बारे में विस्तृत जानकारी सदस्यों को दी गई। इस दौरान सदस्यों ने सरायरंजन चौक के अलावा अन्य स्थानों पर अवैध रूप से संचालित ऑटो पार्किंग को हटाने की मांग अधिकारियों से की, ताकि पूजा के दौरान लोगों को होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके। मौके पर मुख्य पार्षद पूजा कुमारी, उपप्रमुख संजीव ठाकुर, मुखिया मो. अलाउद्दीन, पूर्व प्रखंड प्रमुख राम प्रवेश राय, कुमार विश्वनाथ, संजय कुमार राय, मुखिया नवीन कुमार सिंह, मुकेश झा, अशोक ईश्वर,मुकेश कुमार , ललन ईश्वर, पूर्व सरपंच वैधनाथ ठाकुर, एसआई रवींद्र कुमार दुबे, रविकांत कुमार रवि, संजय दास आदि मौजूद थे।

समस्तीपुर

ओज और उत्साह के सशक्त कवि थे दिनकर 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में मंगलवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि दिनकर की कृतियां राष्ट्रीय चेतना,देश प्रेम, स्वाभिमान, सौंदर्य एवं सामाजिक समता –समरसता के प्रतीक हैं। वे ओज और उत्साह के कवि थे। वहीं शिक्षिका शुभम कुमारी ने कहा कि दिनकर छायावादोत्तर हिंदी काव्य जगत में वैसे प्रथम कवि हुए,जिन्होंने कविता को छायावाद की रूमानी कुहेलिका से बाहर निकाल, उसे आमजन के व्यापक संदर्भों एवं सरोकारों से जोड़ा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक– शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र कवि दिनकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। आयोजित समारोह को शिक्षक राज कुमार, ज्योति कुमारी,अंबिका कुमारी आदि ने संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

समस्तीपुर

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दरभंगा प्रमंडल आयुक्त ने की समीक्षा, समस्तीपुर की प्रगति पर जताई संतोष

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत सोमवार को समाहरणालय सभागार में निर्वाचक सूची के प्रेक्षक – सह- आयुक्त दरभंगा प्रमंडल कौशल किशोर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान प्रमंडल आयुक्त श्री किशोर ने मतदाता सूची के अद्यतन, सत्यापन एवं शुद्धिकरण की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की सटीकता ही चुनाव की पारदर्शिता की गारंटी है। इसलिए नए मतदाताओं का नाम जोड़ने से लेकर मृत या स्थानांतरित मतदाताओं का नाम विलोपन तक हर कार्य में पूरी सतर्कता बरती जाए। उन्होंने जिले में अब तक हुए कार्यों को संतोषजनक बताते हुए और अधिक तेजी से अभियान चलाने का निर्देश दिया। प्रमंडल आयुक्त ने बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) के कार्यों की भी समीक्षा की और कहा कि बीएलओ की सक्रियता ही मतदाता सूची की गुणवत्ता सुनिश्चित करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं ताकि जिले की मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध एवं अद्यतन हो सके। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की और बताया कि सभी निर्वाचन संबंधी गतिविधियां योजना के अनुरूप प्रगति पर हैं तथा आगामी समय में इसे और तेज गति से पूरा किया जाएगा।

समस्तीपुर

स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का हुआ शुभारंभ, डीएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

 25 सितम्बर को चलेगा विशेष सफाई अभियान नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : जिले में “स्वच्छता ही सेवा-2025” अभियान की शुरुआत शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में हुई। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। इस अवसर पर अभियान का स्वच्छता लोगो का भी अनावरण किया गया। डीएम श्री कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन की दिनचर्या का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि हर नागरिक अपने व्यवहारिक जीवन में स्वच्छता को अपनाए। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि 25 सितम्बर को सुबह 8 से 9 बजे तक जिले के सभी पंचायतों, प्रखंडों, जिला स्तरीय कार्यालयों, धार्मिक स्थलों और हाट-बाजारों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को पंचायत और प्रखंड स्तर पर विविध गतिविधियाँ आयोजित कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश भी दिया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शैलजा पांडेय ने कहा कि स्वच्छता अच्छे संस्कारों की नींव है। उन्होंने जिले को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का आह्वान किया और लोगों को व्यवहारिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला जल एवं स्वच्छता समिति के जिला समन्वयक ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि देशभर में यह कार्यक्रम वर्ष 2017 से हर साल 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष 2025 का थीम “स्वच्छोत्सव” है, जिसके अंतर्गत क्लीन एंड ग्रीन फेस्टिवल पर बल दिया जाएगा। इसका उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना और उत्सवों को शून्य कचरा व पर्यावरण अनुकूल बनाना है। अभियान के तहत स्कूली बच्चों द्वारा साइकिल रैली भी निकाली गई, जिसमें स्वच्छता का संदेश दिया गया। मौके पर डी.आर.डी.ए. निदेशक आशुतोष आनंद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, ग्रामीण विकास विभाग के जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top