Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

प्रखंड स्तरीय बैठक में उठी सवर्ण जाति के विकास की मांग 

 नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में शुक्रवार को उच्च जाति के विकास के लिए राज्य सवर्ण आयोग के सदस्य जयकृष्ण झा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से प्रशासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के समीक्षा की गई। वहीं आगामी कार्य के विस्तार हेतु तथा ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के निर्गत करने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, अंचलाधिकारी निशांत कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम प्रसाद सिंह,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रामचंद्र यादव, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रामयाद शांडिल्य, प्रखंड उपप्रमुख संजीव कुमार ठाकुर,मुखिया नवीन कुमार सिंह, महेंद्र राय, बृजभूषण कुमार, कविता कुमारी, प्रेम शंकर साह, अरुण सहनी, राजेश कुमार सिंह, वकील राय आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

ट्रेन संख्या 14603/14604 एवं 12149/12150 का क्रमशः नरपतगंज तथा सुपौल तक मार्ग विस्तार तथा नियमित ट्रेन के रूप में परिचालन शुरू

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– आज समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों का मार्ग विस्तार करते हुए नियमित ट्रेन के रूप ने क्रमशः नरपतगंज एवं सुपौल से शुभारंभ हुआ जिसे एक समारोह में माननीय संसद द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए किया गया। 1.गाड़ी सं. 14604/03 अमृतसर-सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस का नरपतगंज तक विस्तार – इस ट्रेन का मार्ग विस्तार करते हुए इसका नियमित ट्रेन के रूप में संचालन का शुभारंभ नरपतगंज (NPV) स्टेशन से किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद, लोकसभा, अररिया, श्री प्रदीप कुमार सिंह द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। मार्ग एवं ठहराव: यह ट्रेन मुख्यतः सीमांचल क्षेत्र को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के उद्देश्य से चलाई गई है। गाड़ी सं. 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस अमृतसर से 13.25 बजे खुलकर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार रूकते हुए 19.50 बजे सहरसा पहुंचेगी तथा यहां से 20.00 प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 23.30 बजे नरपतगंज पहुंचेगी। इसी तरह नरपतगंज से गाड़ी सं. 14603 नरपतगंज- सहरसा- अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस नरपतगंज से 13.15 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 16.50 बजे सहरसा पहुंचेगी तथा यहां से यह 17.00 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार रूकते हुए 02.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी । सहरसा और नरपतगंज के मध्य यह सुपौल, सरायगढ़, राघोपुर एवं ललितग्राम स्टेशनों पर रुकेगी । 2.गाड़ी सं. 12149/12150 पुणे-दानापुर-पुणे एक्सप्रेस का सुपौल तक विस्तार – इस ट्रेन को आज सुपौल (SOU) स्टेशन से माननीय सांसद,लोकसभा, सुपौल, श्री दिलेश्वर कामत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मार्ग एवं ठहराव : गाड़ी सं. 12149/12150 पुणे-दानापुर-पुणे एक्सप्रेस का सुपौल तक विस्तार किया जा रहा है। सुपौल तक विस्तार होने के उपरांत यह ट्रेन 12149/ 12150 के बदले *11401/ 11402 नंबर से परिचालित की जाएगी । गाड़ी सं. 11401 पुणे-दानापुर -सुपौल एक्सप्रेस पुणे से 21.05 बजे खुलकर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार रूकते हुए 02.15 बजे दानापुर पहुंचेगी तथा यहां से यह 02.45 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 13.15 बजे सुपौल पहुंचेगी । इसी तरह सुपौल से गाड़ी सं. 11402 सुपौल-दानापुर-पुणे एक्सप्रेस सुपौल से 14.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 22.45 दानापुर पहूँचेगी तथा यहां से यह 23.15 बजे खुलकर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार रूकते हुए 04.00 बजे पुणे पहुंचेगी । दानापुर और सुपौल के मध्य यह ट्रेन पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा एवं गढ़ बरूआरी स्टेशनों पर रूकेगी । विशेष लाभ : इन दोनों ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अधिक सुविधा एवं सहज आवागमन मिलेगा। सीमांचल एवं उत्तरी बिहार के यात्रियों को सीधे राजधानी एवं अन्य बड़े शहरों से जोड़ने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर रेलवे के अधिकारीगण तथा कई गणमान्य अतिथि एवं आम जन उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

उच्च वर्ग के गरीब एवं पिछड़े परिवारों को मुख्य धारा में जोड़ना सहित कई मुद्दों पर की गई चर्चा

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।आज समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में उच्च जातियों के लिए राज्य आयोग के माननीय सदस्य श्री जय कृष्ण झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उच्च वर्ग के गरीब एवं पिछड़े परिवारों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु विकासात्मक कार्यों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक सुझाव प्राप्त किए गए। माननीय सदस्य श्री झा ने बताया कि अन्य वर्गों की भांति उच्च जातियों के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों एवं परिवारों के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पूरे राज्य में व्यापक भ्रमण एवं निरीक्षण किया जा रहा है तथा विभिन्न स्तरों से सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं। इस क्रम में पहले प्रमंडल स्तर पर बैठक की गई और अब सभी जिलों में बैठक आयोजित की जा रही है। आगे चलकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी बैठकें आयोजित कर सुझाव प्राप्त किए जाएंगे और प्रशासन को अवगत कराया जाएगा ताकि आवश्यक और ठोस निर्णय लिए जा सकें। बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री बृजेश कुमार, नजारत उप समाहर्ता समस्तीपुर श्री रजनीश कुमार राय, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने उच्च जातियों के गरीब एवं पिछड़े परिवारों के विकास हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। माननीय सदस्य द्वारा अधिकारियों के सुझावों को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु आश्वासन दिया गया।

समस्तीपुर

जयनगर-दानापुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस का किशनपुर स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ

समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को किया रवाना नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर–  आज दिनांक 11 सितम्बर 2025 को किशनपुर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13225/13226 (जयनगर–दानापुर–जयनगर) इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ माननीया सांसद (लोकसभा) श्रीमती शांम्भवी जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीया सांसद महोदया ने किशनपुर स्टेशन पर 12:30 बजे गाड़ी के ठहराव की हरी झंडी दिखाकर औपचारिक शुरुआत की।  उन्होंने इसे क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया, जिससे यात्रियों को यात्रा में और अधिक सुविधा प्राप्त होगी। इस ठहराव से किशनपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को प्रतिदिन जयनगर, दरभंगा, समस्तीपुर एवं दानापुर सहित अन्य प्रमुख गंतव्यों तक सीधी सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर रेलवे प्रशासन के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

उप विकास आयुक्त ने किया बुथों का निरीक्षण

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।आज दिनांक को आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र उप विकास आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी, 133 समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र सुश्री शैलजा पांडे द्वारा ताजपुर प्रखंड अंतर्गत अति संवेदनशील (Vulnerable) बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही मतदाताओं को किसी प्रकार की बाधा या भय के बिना अपने मतदानाधिकार का प्रयोग करने हेतु माहौल बनाए रखने पर बल दिया गया। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बूथों का निरंतर फील्ड विजिट कर मतदाताओं से संवाद स्थापित करें, शिकायतों का संज्ञान लें और रिपोर्टिंग समय पर सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

जनसुराज के बिहार बदलाव यात्रा में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : जनसुराज कार्यकर्ताओं की एक विधानसभा स्तरीय बैठक बुधवार को प्रखंड के मधुबन गांव में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी अमरकांत झा ने की। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 14 सितंबर से शुरू होने वाले बिहार बदलाव यात्रा को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही इस बदलाव यात्रा में कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया गया। मौके पर जनसुराज प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार झा, विधानसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशी सजन कुमार मिश्र, राकेश कुमार सिंह, साकेत प्रसाद सिंह, विद्यापति अभियान समिति के संयोजक सुबोध झा, विपिन कुमार सिंह,प्रमोद ठाकुर, संजीव कुमार राय, रामबली झा सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर जिला अधिकारी ने पेंशन योजना के बारे में दी जानकारी

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– आज मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत् सभी 06 पेंशन योजना के लाभुकों को नई दर 400 से बढ़ाकर 1100 की दर से माह अगस्त की राशि भुगतान हेतु डी०बी०टी० के माध्यम से अंतरण एवं उनके संदेश का लाइव प्रसारण जिला स्तर पर समाहरणालय सभा कक्ष में 267 पेंशनधारियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सभी पेंशनधारियों/लाभुकों को पेंशन की वर्द्धित दर की स्वीकृति हेतु बधाई दी गई। पेंशनधारियों को सभी 6 पेंशन योजना के लाभुकों को समस्तीपुर जिला अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में 1,23,816, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में 2,05,010, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 31,039, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 42,288, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना में 4,036, बिहार निःशक्त पेंशन योजना में-74,380, कुल-4,80,569 पेंशनधारियों को कुल-53,33,48,900 की राशि DBT के माध्यम से मुख्यमंत्री के करकमलों से राशि का अंतरण किया गया जिलाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा बधाई दी गई एवं माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा जारी संदेश पत्र को पढ़ कर योजनाओं का अद्यतन जानकारी से अवगत कराया गया। उपस्थित पेंशनधारियों / लाभुकों को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जारी संदेश पत्र में उल्लेखित सूचनाओं से अवगत कराया गया। सभी उपस्थित पेंशनधारियों में काफी उत्साह एवं प्रशासन द्वारा की गई पेंशनवृद्धि पर काफी हर्ष व्यक्त किया गया। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर, अपर समाहर्ता, समस्तीपुर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस०, समस्तीपुर, जिला नजारत उप समाहर्त्ता, समस्तीपुर, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, समस्तीपुर एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित हुए।

समस्तीपुर

नेत्र रोग चिकित्सा शिविर में 55 रोगियों की हुई जांच

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ में बुधवार को नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में डॉ. अर्चना कुमारी के द्वारा 55 नेत्र रोगियों की जांच की गई। इनमें 18 रोगियों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। मोतियाबिंद के सभी रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन करने का निर्देश दिया गया। र मौके पर व्यवस्थापक प्रमोद प्रसाद सिंह,चिकित्सक सलाहकार प्रमोद कुमार, अजय कुमार, मनोज कुमार, संजय कुमार सिंह, रामचंद्र पासवान,राम किशोर गिरि,ईशा कुमारी, अश्वमेघ देवी आदि मौजूद रहे।

शिक्षा, समस्तीपुर

समस्तीपुर में बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा को लेकर जिला अधिकारी ने दिए कई निर्देश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।आज समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या-37/2025, बिहार लोक सेवा आयोग, पटना) के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु बैठक आयोजित की गई। यह परीक्षा दिनांक 10 सितंबर 2025 को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 2:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा की शुचिता एवं विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कुल 08 ज़ोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी तथा 20 स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं कड़ाई से दायित्व निर्वहन करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था के साथ-साथ आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

समस्तीपुर

समस्तीपुर अपर समाहर्ता ने किया राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री ब्रजेश कुमार द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इस अवसर पर सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता , सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियों कान्फ्रेंसिंग से जुडे रहे। बैठक में आंतरिक संसाधन तथा राजस्व संबंधी प्रतिवेदन की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। विभिन्न कार्यालयों द्वारा माह अगस्त 2025 तक की राजस्व वसूली प्रगति प्रस्तुत की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कई विभागों एवं कार्यालयों ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व अर्जित किया है, वहीं कुछ विभागों में उपलब्धि अपेक्षित स्तर से कम रही। जिलाधिकारी ने ऐसे विभागों को लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया। म्यूटेशन (Mutation) से संबंधित प्रगति की समीक्षा में बताया गया कि जिले में अब तक कुल 37,565 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 31,520 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं तथा 3,938 आवेदन रिवर्टेड हुए हैं। वर्तमान में 6,045 आवेदन लंबित हैं, जिनमें से 4,719 आवेदन 20 दिनों से अधिक समय से लंबित पाए गए। अपर समाहर्ता ने संबंधित अंचलाधिकारियों एवं राजस्व पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। बैठक में Parimarjan Plus (डिजिटाइज्ड एवं छूटे हुए जमाबंदी), ROR Verification Report, प्रशासनी भूमि सत्यापन एवं म्यूटेशन, Abhiyan Basera-2, आधार सीडिंग, ई-मैपिंग (E-Mapi Online Filling), RCMS Mutation Appeal, Rent Collection एवं LPC जैसे विषयों की भी गहन समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता ने कहा कि सभी ऑनलाइन सेवाओं को पारदर्शी एवं जनसुलभ बनाया जाए ताकि आम जनता को न्यूनतम समय में सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि राजस्व संग्रहण को लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, लंबित मामलों की साप्ताहिक समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाए, तथा संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध निर्वहन करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top