Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

प्रो. विनोद कुमार झा ने प्रभारी प्राचार्य पद पर किया योगदान

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत केएसआर इंटर कॉलेज के सरायरंजन के प्रभारी प्राचार्य पद पर कॉलेज के वनस्पति विभाग के वरीय प्राध्यापक प्रो. विनोद कुमार झा ने सोमवार को अपना योगदान किया। इस योगदान को लेकर प्राध्यापक डॉ. एस .एन. झा ने नवपदस्थापित प्रभारी प्राचार्य के शैक्षणिक योगदान की सराहना की और कहा कि उनकी पदोन्नति कॉलेज के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां कॉलेज की प्रतिष्ठा को बढ़ाती हैं तथा अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बनती हैं। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने प्रो. झा को चादर, माला एवं पाग भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर प्रो. सुधीर कुमार झा,प्रो. अमरकांत झा, प्रो. लाल बहादुर पंडित, प्रो.शंभू झा,प्रो. जगन्नाथ झा, प्रो. शोभा झा, प्रो.अनिल कुमार झा, प्रो. दयानंद, प्रो. विनोद कुमार झा, प्रो. मीरा कुमारी, प्रो. अविनेश कुमार झा,संतोष झा, प्रभाकर कुमार, विनोद ईश्वर, राम झा, लक्ष्मण राय, रामसुंदर राय, राजेश कुमार यादव, उपेंद्र महतो आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

33 केवी गंगापुर फीडर में मेंटेनेंस, कई पंचायतों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। मुसरीघरारी विद्युत प्रशाखा अंतर्गत 33 केवी गंगापुर फीडर में आवश्यक लाइन मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार, 03 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान पंचायत गंगापुर, लाटबसेपुरा, फतेहपुर विशंभरपुर, ऐलोथ, बखरी बुजुर्ग, बरबट्टा, बथुआ बुजुर्ग, जितवारपुर कुम्हीरा तथा नौवाचक में बिजली सेवा प्रभावित रहेगी। कनीय विद्युत अभियंता मोहम्मद रिजवान कैसर ने उपभोक्ताओं से सहयोग एवं आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि कार्य सुरक्षित और समय पर पूरा किया जा सके।

समस्तीपुर

उपमुख्यमंत्री से मिले सरायरंजन के पैक्स अध्यक्ष व इफको प्रबंधक, उर्वरक की किल्लत से कराया अवगत

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के पैक्स अध्यक्षों एवं मुसरीघरारी के इफको प्रबंधक ने पटना में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री से मिलकर सभी ने शुभकामनाएं देते हुए मिथिला पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद पैक्स अध्यक्षों एवं समस्तीपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक ने जिले भर में उर्वरक की कमी को लेकर जानकारी दी । उर्वरक की कमी की शिकायत मिलने के संबंध में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समस्तीपुर जिला हीं नहीं पूरे बिहार में उर्वरक की कोई कमी नहीं होगी।इस कमी को दूर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री से मिलनेवालों में समस्तीपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक मो. फराज खान, पैक्स अध्यक्ष रामकुमार झा, मुकेश कुमार चौधरी आदि कई पैक्स अध्यक्ष शामिल थे।

समस्तीपुर

शिक्षक की सेवानिवृत्ति पर दी गई भावपूर्ण विदाई 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरबट्टा में गुरुवार को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिव सकल महतो की सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र राय ने कहा कि शिव सकल महतो एक कर्तव्यनिष्ठ,ईमानदार एवं विद्यानुरागी शिक्षक रहे हैं। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना की। वहीं जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के वरीय उपाध्यक्ष अखिलेश ठाकुर ने शिव सकल महतो के शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, अनुशासनप्रियता और विद्यार्थियों को प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह विदाई नहीं, नए दायित्वों की ओर एक सशक्त कदम है। इसके पूर्व सेवानिवृत होने वाले शिक्षक को अंग वस्त्र,पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह की अध्यक्षता पंचायत के पूर्व मुखिया अजय कुमार राय ने की। संचालन शिक्षक रामनाथ पंडित ने किया। धन्यवाद ज्ञापन देवराज परिमल ने किया। मौके पर महावीर राय, नवीन कुमार, रतन कुमार,फिरदौस आलम, मो. सनाउल्लाह, मो. शाहनवाज सहित सभी शिक्षक –शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

समस्तीपुर

मिथिला रेंज के डीआईजी ने की बंधन बैंक लूट कांड की जांच 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : सरायरंजन बाजार के कॉलेज रोड स्थित बंधन बैंक में हुई लूट कांड का मंगलवार की दोपहर मिथिला रेंज के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने गहन जांच की। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को इस मामले के जल्द खुलासे के सख्त निर्देश दिए। डीआईजी ने बैंक के इर्द-गिर्द लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से देखा, ताकि लुटेरों के हुलिए और भागने की दिशा का सुराग मिल सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर को विशेष टीम बनाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया । उन्होंने इस बात की भी जांच की कि लूट के समय बैंक के सुरक्षा मानक क्या थे और गार्ड की तैनाती में क्या कमी रही। डीआईजी ने स्थानीय थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडे से घटना के समय की परिस्थितियों पर विस्तृत रिपोर्ट ली। घटना के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस के पास कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही इस कांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लूटी गई राशि बरामद कर ली जाएगी। इधर, बंधन बैंक के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया इस घटना को लेकर बैंक प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस लूट कांड को लेकर एलएसओ सोनू कुमार के लिखित बयान पर सरायरंजन थाना कांड संख्या 101/26 दर्ज कराई गई है। प्राथमिक में पांच अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। उन्होंने बताया कि आज बैंक में आम दिनों की तरह ही काम हो रहा है। आज सभी एक दर्जन कर्मचारी बैंक में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के अभाव में काफी कठिनाई हो रही है।

समस्तीपुर

बखरी बुजुर्ग में अष्टयाम महायज्ञ को ले निकली भव्य कलश शोभा यात्रा 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । मुसरीघरारी नगर पंचायत के बखरी बुजुर्ग गांव के वार्ड -11 में श्री श्री 108 अष्टयाम महायज्ञ को ले भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।इस कलशयात्रा में 501 से अधिक कुंवारी कन्याओं एवं अन्य श्रद्धालु सामिल थे। कलशयात्रा को महायज्ञ स्थल से शुरू किया गया और गांव का भ्रमण कराया गया।इसके बाद कलश में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान के साथ गंगा घाट से लाए गए गंगाजल एवं तालाब के पवित्र जल को भरा गया। पुनः कलशयात्रा को महायज्ञ स्थल पर लाकर स्थापित किया गया। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्री श्री 108 अष्टयाम महायज्ञ को शुरू किया गया। कलशयात्रा में मुख्य पार्षद दिव्या कुमारी, विधाकर झा, रितेश राय,फणींद्र राम,अमर कुमार, अजीत कुमार, कैफी आज़मी नैयर, रमेश यादव, विष्णु राय, सहदेव राय, संजय चौरसिया, सुनील राय, पंकज कुमार, संतोष कुमार, बिरजू पाल, राजा पाल, अरुण यादव, प्रिंस पाल, मंजय लाल राय, नीतीश राय, नीतीश पाल, अखिलेश राउत आदि सहयोग कर रहे हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर, समस्तीपुर

रायपुर में डाकघर के पिछे फेंका मिला सैकड़ों आधार कार्ड, डाक-बाबू के द्वारा आधार कार्ड फेंकने का लोगों ने लगाया आरोप 

आधार कार्ड फेंके जाने से लोगों में है आक्रोश नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत में एक जगह सैकड़ों आधार कार्ड फेंके हुए की बात सामने आई है। फेंके गए आधार कार्ड गांव के लोगों के द्वारा बनाए गए आधार कार्ड बताए गए हैं।यह आधार कार्ड गांव के डाकघर के बगल में डाक विभाग के कर्मियों के द्वारा ही फेंकने की बात लोगों ने बताया है। फेंके गए आधार को लेकर पंचायत के लोगों ने बताया की यह आधार कार्ड लोगों की जीवन की बात है लेकिन डाक विभाग के कर्मियों के द्वारा लोगों के साथ कार्ड फेंककर खिलबाड़ किया गया है।आज के जमाने में लोगों के लिए आधार कार्ड से सभी काम होते हैं। आधार कार्ड को लोगों के बीच नहीं बांटकर फेंके जाने से लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

समस्तीपुर

कथावाचक ने सुनाया सती चरित्र का रोचक प्रसंग 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के झखड़ा स्थित दुर्गा स्थान में मूर्ति की प्राण– प्रतिष्ठा एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन जारी है। इस अवसर पर केवल अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि मर्यादा एवं ज्ञान का संगम भी देखने को मिल रहा है। वहीं वैदिक मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि से झखड़ा गांव का कण –कण गुंजायमान हो रहा है। सुप्रसिद्ध कथा वाचक डॉ. पुंडरीक शास्त्री अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान की लीलाओं का वर्णन कर रहे हैं। श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन गुरुवार को कथावाचक ने बताया कि किसी भी स्थान पर बिना निमंत्रण पर जाने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि आप जहां जा रहे है,वहां आपका, अपने इष्ट का या अपने गुरु का अपमान ना हो। यदि ऐसा होने की आशंका हो तो उसे स्थान पर नहीं जाना चाहिए। कथा के दौरान सती चरित्र के प्रसंग को सुनते हुए भगवान शिव की बात को नहीं मानने पर सती के पिता के घर जाने से अपमानित होने के कारण स्वयं को अग्नि में स्वाहा होना पड़ा। कथा में उत्तानपाद के वंश में ध्रुव चरित्र की कथा को सुनते हुए समझाया कि ध्रुव की सौतेली मां सुरुचि के द्वारा अपमानित होने पर भी उसकी मां सुनीति ने धैर्य नहीं खो, जिससे एक बहुत बड़ा संकट टल गया। इसी तरह परिवार को बचाए रखने के लिए धैर्य एवं संयम की नितांत आवश्यकता रहती है। मौके पर्व पूर्व मुखिया अजित कुमार झा, वार्ड पार्षद नीरज कुमार झा, विनोद बाजपेयी,बैजनाथ झा, अशोक झा, रवींद्र झा, गोपाल झा, रंजीत झा, रामानंद झा,अरुण कुमार झा, जगन्नाथ झा, शंभू झा, विमल झा, मनीष झा, भूषण झा,अजय कुमार झा, फूलबाबू झा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

समस्तीपुर

सं”दिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौ”त, मायके वालों ने लगाया ह”त्या का आरोप

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव के चंद्रदेव राम की पत्नी रोशनी कुमारी (22) की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की मां ने कहा कि दहेज का 51 हजार रुपए बकाया था। बकाया दहेज के लिए बेटी को उसकी सांस और देवर ने मिलकर मार डाला। 15 अप्रैल को ही सास के कहने पर देवर बिदागरी करा कर ले गया था। मृतका की मां मोहिउद्ददीननगर निवासी संगीता देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी करीब तीन साल पहले चंद्रदेव राम के साथ की थी। शादी में एक लाख रुपए देने की बात तय हुई थी। शादी के वक्त 50 हजार रुपए और घर का सामान दिया गया था। 50 हजार रुपए बकाया रह गया। जिस राशि के लिए बेटी की सांस और उसके देवर दबाव दे रहे थे। उनका दामाद तमिलनाडू में मजदूरी का काम करता है। इनकी बेटी अपने मायका में ही थी। इसी दौरान 15 अप्रैल को मेरी बेटी का देवर घर आया और बोला कि मां पोता को देखने के लिए बुला रही है। वह जाने नहीं देना चाह रही थी। कुछ दिन पहले ही बेटी के गोल ब्लडर का ऑपरेशन कराया था। लेकिन कहने पर उसे देवर के साथ भेज दिया। जहां पैसा के लिए कहासुनी हुई। इसी दौरान सूचना मिली कि बेटी की तबीयत खराब है। लेकिन जब घर पर पहुंचे तो उनकी बेटी मरी पड़ी हुई थी। सास और देवर भी फरार था। करीब डेढ वर्ष का नाती है। उसे भी लेकर लोग चले गए थे। दामाद को फोन किया तो वह बोला आने में कम से कम तीन दिनों का समय लगेगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को दहेज का बकाया रुपए के लिए सास और देवर ने मार दिया है। अगर उन लोगों ने कुछ नहीं किया तो घर से फरार क्यों हो गया है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके। ससुराल के लोग घर से फरार है। अभी परिवार के लोगों द्वारा आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर

अष्टयाम महायज्ञ को ले निकाली भव्य कलश यात्रा

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: घटहो पंचायत के किशनपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित अष्टयाम महायज्ञ को लेकर गुरुवार की सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में गांव की 251 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। इस कलश शोभायात्रा में सनातन धर्म के प्रति युवाओं का उत्साह और एकता देखने लायक थी। जय श्री राम के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया। इस संबंध में युवा कार्यकर्ता गुंजन कुमार चौधरी के कहा कि धर्म के प्रति युवाओं का समर्पित भाव और एकता ही समाज में क्रांति का काम करेगी और लोगों में जगरूपता लाएगी। विश्व शांति एवं विश्व कल्याण के प्रयोजन से आयोजित इस अष्टयाम महायज्ञ में आयोजनकर्ता सह अध्यक्ष अंकित कुमार मिश्र , कोषाध्यक्ष चंदन कुमार चंदन ,राकेश कुमार मिश्र,रामशंकर मिश्र,गौरव मिश्र , विकास मिश्र, जीतेन्द्र चौधरी,राजीव चौधरी,त्रिलोकी सिंह, दिलीप साह,डॉ.अमित राय सहित समस्त ग्रामवासी सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top