Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

समस्तीपुर अपर समाहर्ता ने किया राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री ब्रजेश कुमार द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इस अवसर पर सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता , सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियों कान्फ्रेंसिंग से जुडे रहे। बैठक में आंतरिक संसाधन तथा राजस्व संबंधी प्रतिवेदन की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। विभिन्न कार्यालयों द्वारा माह अगस्त 2025 तक की राजस्व वसूली प्रगति प्रस्तुत की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कई विभागों एवं कार्यालयों ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व अर्जित किया है, वहीं कुछ विभागों में उपलब्धि अपेक्षित स्तर से कम रही। जिलाधिकारी ने ऐसे विभागों को लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया। म्यूटेशन (Mutation) से संबंधित प्रगति की समीक्षा में बताया गया कि जिले में अब तक कुल 37,565 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 31,520 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं तथा 3,938 आवेदन रिवर्टेड हुए हैं। वर्तमान में 6,045 आवेदन लंबित हैं, जिनमें से 4,719 आवेदन 20 दिनों से अधिक समय से लंबित पाए गए। अपर समाहर्ता ने संबंधित अंचलाधिकारियों एवं राजस्व पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। बैठक में Parimarjan Plus (डिजिटाइज्ड एवं छूटे हुए जमाबंदी), ROR Verification Report, प्रशासनी भूमि सत्यापन एवं म्यूटेशन, Abhiyan Basera-2, आधार सीडिंग, ई-मैपिंग (E-Mapi Online Filling), RCMS Mutation Appeal, Rent Collection एवं LPC जैसे विषयों की भी गहन समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता ने कहा कि सभी ऑनलाइन सेवाओं को पारदर्शी एवं जनसुलभ बनाया जाए ताकि आम जनता को न्यूनतम समय में सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि राजस्व संग्रहण को लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, लंबित मामलों की साप्ताहिक समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाए, तथा संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध निर्वहन करें।

समस्तीपुर

सरायरंजन में मृतक के परिवार से मिले जल संसाधन मंत्री 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : स्थानीय जदयू विधायक सह राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी सोमवार की दोपहर प्रखंड के चिंतामनपुर गांव निवासी राजद नेता राजन प्रसाद सिंह उर्फ राजू सिंह के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजू सिंह के जेष्ठ पुत्र संजीव कुमार की हत्या पर शोक प्रकट करते हुए सांत्वना दी। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मालूम हो कि उक्त युवक को कतिपय लोगों ने विगत 1 सितंबर की अलसुबह हत्या कर शव को सरैया पुल स्थित एनएच 28 किनारे एक झाड़ी में फेंक दिया था। मृतक परिवार से मिलकर मंत्री ने कहा कि क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति मेरे परिवार के समान है। उनके दुख में शामिल होना मेरा कर्तव्य है। उन्होंने मृतक के स्वजनों से कहा कि दुख की इस घड़ी में धैर्य एवं साहस से काम लेने की जरूरत है। इसके बाद मंत्री प्रखंड के खालिसपुर निवासी चंद्रभूषण प्रसाद सिंह के पुत्र शिवम कुमार के निधन पर उनके स्वजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। साथ ही प्रशासनी नियमानुसार आवश्यक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि शिवम कुमार की करंट लगने से दो दिनों पर पूर्व मौत हो गई थी। मौके पर पूर्व प्रमुख रंजीत पटेल, लालबाबू ईश्वर, संजय कुमार राय, रामलाल झा, परमानंद साह विकास कुमार ठाकुर,उमेश सिंह चंद्रशेखर सिंह,शिव कुमार सिंह,मंतोष कुमार सिंह, मिलन कुमार सिंह,शंभू सिंह राजीव सिंह,सुधीर कुमार सिंह ,अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।

अपराध, समस्तीपुर

शिक्षिका ने पति से जान बचाने की लगाई गुहार 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में रहने वाली एक शिक्षिका ने अपने पति से जान बचाने को लेकर एक प्राथमिककी दर्ज कराई है। मुसरीघरारी थाना कांड सं. 148/25 के तहत दर्ज प्राथमिकी में शिक्षिका सोनाली कुमारी ने कहा है कि वह मूल रूप से जिले के सिंघिया थाना अंतर्गत कुंडल वार्ड 11 निवासी रंजेश कुमार सिंह की पत्नी हैं। वर्तमान में वह मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के वास्तु विहार, क्वार्टर नं. 14 सी में रहती हैं। पूर्व में उनके पति ने उसके साथ काफी मारपीट की, जिसको लेकर उन्होंने स्त्री थाना में कांड सं. 65/24 दर्ज करवाई तथा बाद में तलाक बाद सं. 41/25 दाखिल करवाई । इस पर उनके पति को नोटिस भेजा गया,जिससे हुए बेहद नाराज हो गए। आक्रोशित होकर उसके पति ने बार-बार उक्त शिक्षिका के डेरा पर आकर उन्हें गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पर आस –परोस के लोगों के जुट जाने से उसकी जान बच गई। इतना ही नहीं विगत 23 अगस्त को भी जब उक्त शिक्षिका ने बस पकड़ने के लिए वास्तु विहार के गेट पर आई तो पूर्व से घात लगाए उसके पति उसे पकड़ कर सरेआम बेइज्जती की तथा उस पर छिड़कने के लिए पॉकेट से एसिड की बोतल निकालने लगे। वह किसी तरह जान बचाकर बस में चढ़ गई। इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

समस्तीपुर

आठ सूत्री मांगों को ले स्वच्छता कर्मियों ने शुरू की हड़ताल 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में सोमवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से जुड़े कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजू कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से आठ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। संघ की मुख्य मांगों में अंशकालीन से पूर्णकालीन करने, ससमय वेतन, इपीएफ और मानदेय की बढ़ोतरी करने जैसी मांगे शामिल हैं। उपस्थित संघ के सदस्यों में ओम प्रकाश, पुरुषोत्तम कुमार, अजीत कुमार साह,पंकज कुमार साह, संजय कुमार, फुलबाबू राय, सुबोध कुमार, सुमित कुमार, कौशल राय आदि शामिल थे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर छात्र राष्ट्रीय जनता के जिला सचिव बने राकेश यादव जिलाध्यक्ष रौशन कुमार यादव ने सौंपा पत्र

नया विचार न्यूज़ मोरवा:- मोरवा प्रखंड क्षेत्र के चकपहाड़ पंचायत निवासी योगेन्द्र राय, उपेन्द्र राय जी के पौत्र राकेश यादव को छात्र राजद जिला सचिव समस्तीपुर बनाया गया बनने पर , मोरवा विधायक श्री रणविजय साहू, उजियारपुर संगठन जिलाध्यक्ष श्री राजेश्वर महतो, महेश्वर राय , संजय कुमार सुमन , नवीन कुमार, रामचंद्र राय , रंजीत राय, चंदन कुमार यादव, संतोष यादव , पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार राय, सरपंच पति अविनाश राय , जितेन्द्र राय , अर्जुन राय तबरेज आलम, पंचायत समिति पवन कुमार यादव, रजनीश कुमार, अजहर मिकरानी, छत्रधारी यादव , देवानंद राय , सुरेश राय , रंधीर कुमार, चमन यादव, दीपक कुमार, प्रियांश कुमार, आलोक यादव , रमेश कुमार, शशिकांत राय , रत्नेश कुमार, बबलू यादव , अभय कुमार, छोटू कुमार, बांबी राय , सोनू कुमार, आदि लोगों ने बधाई दी!!

राजनीति, समस्तीपुर

तेजस्वी यादव की पत्नी को राजबल्लभ यादव द्वारा विवादित टिप्पणी के बाद समस्तीपुर राजद महिला सेल ने की कार्रवाई की मांग

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – तेजस्वी यादव की पत्नी को राजबल्लभ यादव द्वारा ‘जर्सी गाय’ कहने की विवादित टिप्पणी के बाद समस्तीपुर राजद स्त्री सेल की जिलाध्यक्ष सह नगर पार्षद पिंकी राय ने राजबल्लभ यादव पर करारा प्रहार किया है । राजद नेत्री ने बयान की तीव्र निंदा करते हुए कहा है कि राजबल्लभ यादव का बयान नारी समाज और सभी वर्गों का अपमान है । इस तरह की भाषा सभ्य समाज में असहनीय है ।उन्हें फिर से जेल भेजा जाना चाहिए । राजबल्लभ यादव असभ्य व अमर्यादित प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और उनका नैतिक और नेतृत्वक पतन निश्चित है ।स्त्री पर इस तरह की टिप्पणी एक अपराध है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । स्त्री आयोग को इस पर संज्ञान लेते हुए राजबल्लभ यादव पर कठोर करवाई करनी चाहिए ।

समस्तीपुर

दलसिंहसराय के बलान नदी में नहाने गई 5 साल की बच्ची कि नदी डूबने हुए मौ”त

नया विचार न्यूज़ दलसिंहसराय। नगर परिषद क्षेत्र के बलान नदी में रविवार की दोपहर स्नान करने गई 5 साल की बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजन और ग्रामीणों के काफी खोजबीन करने के बाद भी बच्ची का नदी में कुछ पता नहीं चला बाद में ग्रामीणों ने एसटीएफआर की टीम को घटना की जानकारी दी जानकारी मिलने पर तुरंत घटना स्थल पर पहुंची एसटीआरफ की टीम बालन नदी में डूबी बच्ची को खोजने लगे काफी खोजबीन के बात बच्ची नहीं मिलने पर निराश हो कर एसटीआरफ साम होने के कारण टीम वापस चली जाती है।लेकिन बच्ची के परिजन और ग्रामीण नदी में बच्ची को खोजते रहे। लास्ट में करीब रात के 9 बजे के आसपास बच्ची के स्व को नदी से खोज निकालती है। बता दे कि दलसिंहसराय नगर परिषद के चकनवादा वार्ड 6 निवासी मोहम्मद आरिफ की पुत्री रिफाहत उम्र लगभग 5 साल की बताई जाती है। वही दलसिंहसराय शहर के बालन नदी में डूबने से बच्ची की मौत के होने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। वही इस घटना से आसपास के इलाके में पूरा गम का माहौल छा गया है।

बिहार, शिक्षा, समस्तीपुर

आरपीसीएयू पूसा में शासन-व्यवस्था पर संकट: वाइस-चांसलर पर मनमाने ढंग से अधिकारों के इस्तेमाल का आरोप

डॉ. डी.एन. सिंह ने विज़िटर को पत्र लिखकर जताई आपत्ति, बैठकें ठप और नियुक्तियों पर उठे सवाल नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (RPCAU), पूसा में शासन-प्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, चियांकी (पलामू) के जोनल रिसर्च स्टेशन के मुख्य वैज्ञानिक एवं विश्वविद्यालय प्रोफेसर डॉ. डी.एन. सिंह ने 3 जून 2024 को विश्वविद्यालय के विज़िटर को पत्र लिखकर इस पर आपत्ति दर्ज कराई है। पत्र में कहा गया है कि अक्टूबर 2016 में स्थापित इस विश्वविद्यालय में 2017 से 2022 तक कुल 18 बैठकें हुईं — औसतन साल में तीन बैठकें। लेकिन सितंबर 2022 के अंतिम सप्ताह में वाइस-चांसलर बने डॉ. पी.एस. पांडे के कार्यकाल के 1 वर्ष 8 माह में अब तक केवल तीन ही बैठकें हो पाई हैं। डॉ. सिंह का कहना है कि RPCAU के नियम clause-12(3) of statute के अनुसार प्रशासनिक शक्तियां केवल बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (BoM) के पास होती हैं, जबकि वाइस-चांसलर केवल BoM और अन्य प्राधिकरणों (जैसे रिसर्च काउंसिल, एकेडमिक काउंसिल) के निर्देश पर कार्य कर सकते हैं। इसके बावजूद, BoM की बैठकें नहीं हो रही हैं और वाइस-चांसलर गैर-जरूरी मुद्दों पर भी BoM के अधिकारों का उपयोग कर रहे हैं। इससे BoM “निष्क्रिय” होता जा रहा है। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि 21वीं बैठक में विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति सचिवालय के निर्देश का उल्लंघन किया। यह मामला DARE (डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च एंड एजुकेशन) की जांच रिपोर्ट से जुड़ा था, जिसे विज़िटर पहले ही अनुमोदित कर चुके थे। रिपोर्ट में डॉ. एस.के. पटेल (एसोसिएट प्रोफेसर, फार्म पावर एंड मशीनरी) की नियुक्ति को अवैध बताया गया था। लेकिन BoM ने DARE रिपोर्ट से अलग निष्कर्ष निकालते हुए उन्हें दोषमुक्त ठहरा दिया। पत्र में आगे कहा गया है कि BoM ने अन्य बिंदुओं (B(vii) और B(ix)) पर भी यही गलती दोहराई। RPCAU एक्ट की धारा 9(7) के तहत न तो विश्वविद्यालय और न ही BoM को DARE रिपोर्ट की समीक्षा करने का अधिकार है, क्योंकि वह पहले ही विज़िटर द्वारा अनुमोदित की जा चुकी है। डॉ. सिंह ने पत्र में स्कूल ऑफ एग्री-बिजनेस एंड रूरल मैनेजमेंट की नियुक्तियों पर भी सवाल उठाए हैं। इस संस्था को आत्मनिर्भर रूप में (ऑर्डिनेंस 19/2018) चलाया जाना था, लेकिन बड़े पैमाने पर नियुक्तियां कर दी गईं और वेतन का बोझ विश्वविद्यालय व DARE पर डाल दिया गया। इसी तरह डायरेक्टर रिसर्च की नियुक्ति को भी उन्होंने अवैध बताया है। आरोप है कि उम्मीदवार का आवेदन न तो सही चैनल से आया और न ही मूल संस्था (इंडियन शुगरकेन रिसर्च इंस्टीट्यूट, लखनऊ) से एनओसी ली गई। पत्र में डॉ. सिंह ने यह भी कहा है कि उन्हें 21वीं बैठक में “कॉनफ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट” का हवाला देकर शामिल होने से रोका गया, जबकि वे इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट भी नहीं थे। इसे उन्होंने वाइस-चांसलर का अवैध कदम बताया है। अंत में, पत्र में विज़िटर से अनुरोध किया गया है कि वाइस-चांसलर को निर्देशित किया जाए कि BoM की बैठक तुरंत बुलाई जाए, ताकि इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हो और नियमसम्मत निर्णय लिया जा सके। डॉ. डी.एन. सिंह का यह पत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ढांचे में गहरी खामियों को उजागर करता है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विज़िटर इन गंभीर आरोपों पर क्या रुख अपनाते हैं और क्या RPCAU में पारदर्शिता बहाल हो पाएगी।

आपदा, समस्तीपुर

वज्रपात की चपेट में आने से किसान समेत भैंस की मौ”त 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रायपुर पंचायत के खनुआं वार्ड 5 निवासी पशुपालक किसान रमसु पासवान पिता स्वर्गीय जगदीश पासवान उम्र 45 वर्ष की वज्रपात के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई वहीं किसान की भैंस की भी वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक किसान रविवार दिन में भैंस चरा रहा था इसी क्रम में दोपहर 2:00 के आसपास अचानक वज्रपात होने से व उसके चपेट में आने से किसान एवं भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलने पर उजियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं इस घटना पर पशुपालक संघ के अध्यक्ष पशु प्रेमी महेंद्र प्रधान, जिला सचिव बैजनाथ चौधरी, पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, रामसागर महतो, समाज सेवी मंटून चौधरी ने किसान की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से मृतक के परजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

समस्तीपुर

11 सूत्री मांगों को लेकर कार्यपालक सहायकों का जिला मुख्यालय पर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ जिला इकाई समस्तीपुर के आह्वान पर जिले के सभी प्रखंडों व विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर राज्य संघ के निर्देश पर एकजुट होकर रविवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया, जिसकी अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने की। उन्होंने बताया की यह विरोध सिर्फ एक प्रतीकात्मक कदम नहीं था, बल्कि प्रशासन की नीतियों और उपेक्षा के खिलाफ गहरी नाराजगी और असंतोष का प्रदर्शन है। प्रशासन और बीपीएसएम की निष्क्रियता और टालमटोल रवैये को देखते हुए चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की गयी है। बार-बार मांगें रखे जाने के बावजूद सकारात्मक समाधान नहीं निकलने से कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है। मुख्य वजह यह है कि कार्यपालक सहायकों की सेवाएं विगत 12 वर्षों से संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर ली जा रही हैं लेकिन उनका स्थायीकरण, राज्यकर्मी का दर्जा, वेतनमान, मानदेय वृद्धि व चिकित्सीय लाभ सहित अन्य सुविधा अब तक नहीं दी गई है। इसके अलावा अनुकंपा पर नियुक्ति, आकस्मिक निधन पर उपादान समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर 3 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं।  संघ के जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि अगर *10 सितंबर* तक हम सभी की मांगें पूरी नहीं हुई तो किसी भी दो कार्य दिवस को सामूहिक अवकाश करेंगे। इसके बाद भी सकारात्मक कार्रवाई नही होने की स्थिति मे अनिश्चितकालीन हड़ताल आदि करने के लिए कार्यपालक सहायक बाध्य होंगे। संघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह सिंह ने बताया की सभी कार्यपालक सहायक विभिन्न विभागों में विगत 12 से 14 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे हैं परंतु अब तक हमारा सेवा संवर्ग का गठन नहीं किया गया है व विभिन्न मांगों को लेकर बार बार प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद मांगों पर किसी तरह का पहल नहीं की जा रही है। 11 सूत्री मांगों में सेवा संवर्ग का गठन कर स्थायीकरण करते हुए राज्य कर्मी का दर्जा एवं वेतनमान दिया जाना, पूर्व में हटाए गए कार्यपालक सहायकों का समायोजन किया जाना, सेवा स्थाई होने तक पे-मैट्रिक्स के आधार पर वेतन निर्धारण किया जाना, पूर्व के हड़ताल की अवधि को अवकाश में समायोजित करते हुए मानदेय का भुगतान किया जाना, इपीएफ का आच्छादन नियुक्ति तिथि से किया जाना, चिकित्सा सेवा का लाभदिया जाना, कार्यपालक सहायक के पद की योग्यता मैट्रिक से उन्नयन कर इंटरमीडिएट किया जाना, सेवा के दौरान मृत्यु होने पर आश्रित को अनुकंपा के तहत नौकरी व कम से कम 40 लाख रुपया उपादान दिया जाना आदि शामिल है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top