Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

मुसरीघरारी चौक पर अतिक्रमण से लगा जाम, पुलिस ने आधा दर्जन ऑटो व ट्रकों का काटा चालान 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन–  मुसरीघरारी चौराहा पर गुरुवार की सुबह एक बार फिर जाम की समस्या ने लोगों को परेशान कर दिया। सुबह के समय बालू-गिट्टी से लदे ट्रकों और सड़क पर खड़े ऑटो की वजह से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। रोजाना की तरह इस दिन भी सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े रहने से अतिक्रमण की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालू और गिट्टी लेकर आने वाले ट्रक सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं। ये ट्रक खरीदारों का इंतजार करते हुए लंबे समय तक वहीं लगे रहते हैं। दूसरी ओर, ऑटो चालक भी सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियों को चढ़ाने-उतारने का काम करते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और जाम लग जाता है। सुबह के व्यस्त समय में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। जाम की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क से वाहनों को हटवाया और यातायात को सुचारू कराया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम पूरी तरह खुल सका। जाम हटने के बाद भी कई ऑटो चालक दोबारा सड़क पर खड़े होकर सवारी का इंतजार करने लगे, जिससे फिर से जाम की स्थिति बनने लगी। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि यातायात बाधित करने के आरोप में करीब आधा दर्जन ऑटो और आधा दर्जन ट्रकों का चालान काटा गया है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुबह, दोपहर और शाम—हर समय निगरानी रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने ऑटो चालकों और ट्रक चालकों से अपील की कि वे निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करें, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि रोज-रोज लगने वाले जाम से राहत मिल सके। मौके पर एस एस आई रंगलाल शाह, पी एस आई अलका कुमारी, पी एस आई अभिषेक कुमार, ए एस आई बृजेश कुमार सहित कई पुलिस कर्मी शामिल रहे

समस्तीपुर

युवक का अप”ह”र’ण कर भूसे के गोदाम में बे”र”ह:मी से की पि”टाई

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन :थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में सोमवार की अलसुबह ह’थि’यारबंद अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। 14-15 की संख्या में आए अपराधियों ने एक युवक को उसके घर से अगवा कर लिया और एक गोदाम में ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। बदमाशों ने युवक के गले से सोने की चेन भी छीन ली। घटना सोमवार की सुबह करीब 3:30 बजे की है, जब भगवतपुर निवासी शंभू राय का पुत्र पंकज कुमार राय (28) अपने घर में सोया हुआ था।दो गाड़ियों डिज़ायर और स्कॉर्पियो से आए करीब 15 लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और जोर-जोर से धक्का देने लगे। घटना के संबंध में पीड़ित पंकज ने बताया कि जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, नामजद आरोपियों ने उन पर पिस्तौल तान दी। आरोपियों ने लोहे की रॉड, डंडे और लात-घूंसों से उनकी पिटाई शुरू कर दी और जबरन गाड़ी में बिठाकर इमली चौक स्थित एक भूसे के गोदाम में ले गए। वहां भी उनके साथ काफी मारपीट की गई। पीडित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके गले से करीब 2 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन छीन ली। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पंकज का दावा है कि इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग उनके मोबाइल में सुरक्षित है।आवेदन में जिन लोगों को नामजद किया गया है उनमें थाना क्षेत्र के नौआचक निवासी देवेंद्र राय के पुत्र राजू कुमार राय एवं राजा कुमार, मनोज राय के पुत्र दीपक कुमार, शिव कुमार राय के पुत्र 1सुशील कुमार राय, दिनेश राय के पुत्र चंदन कुमार एवं करपुरीग्राम थाना क्षेत्र के चंदौली निवासी शिवचंद्र यादव के पुत्र धीरज कुमार के अलावा 9 से 10 अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी शराब के कारोबार और हत्या जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रहे हैं।इस घटना के बाद से पीड़ित का परिवार काफी डरा हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि इस घटना को लेकर पीड़ित द्वारा आवेदन दिया गया है। जांचोपरांत आग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर

जनगणना प्रशिक्षण का तीसरा चरण संपन्न, रोल प्ले से समझी गईं ग्रामीण चुनौतियां 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन- सरायरंजन प्रखंड के नगर पंचायत मुसरीघरारी अंतर्गत बथुआ बुजुर्ग स्थित नवयुवक पुस्तकालय परिसर में मंगलवार को जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के तीसरे चरण के अंतिम सत्र का अवलोकन चार्ज पदाधिकारी सह मुसरीघरारी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन द्वारा किया गया। उनके निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता और प्रशिक्षुओं की सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में शामिल प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने जनगणना कार्य की बारीकियों को समझने के लिए रोल प्ले (अभिनय आधारित अभ्यास) का सहारा लिया। इस अभ्यास के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं और चुनौतियों को व्यावहारिक रूप से समझने का प्रयास किया। प्रशिक्षुओं ने घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने, लोगों से संवाद स्थापित करने और डेटा संग्रह की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की। चार्ज पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन ने प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसकी सफलता सटीक और समयबद्ध डेटा संग्रह पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को गंभीरता से आत्मसात करें और फील्ड में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। इस दौरान फील्ड ट्रेनर निलेश कुमार, तनु कुंडलू, लिपिक रमेश कुमार सिंह, प्रधान शिक्षक महेश झा, आशुतोष कुमार झा, मणिकांत झा, पंकज कुमार, सुमित राज और दीपक कुमार यादव सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षण को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से फीडबैक भी लिया गया, जिससे प्रशिक्षण की प्रभावशीलता का आकलन किया जा सके। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस प्रकार के व्यावहारिक प्रशिक्षण से जनगणना कार्य में आने वाली जमीनी चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना किया जा सकेगा और कार्य को सुचारू रूप से संपन्न किया जा सकेगा।

समस्तीपुर

जमीन धोखे से लिखवाने के बाद परेशान युवक ने की आ”त्मह”त्या, परिवार में मचा को”ह”राम

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ गांव में बुधवार शाम एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान स्व. सेवक ठाकुर के पुत्र अनमोल कुमार ठाकुर (36) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व कुछ लोगों ने धोखे से अनमोल से जमीन लिखवा ली थी। तभी से वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। बुधवार शाम उसने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक अपने पीछे पत्नी चंदा देवी और दो बेटे अविनाश व अभिमन्यु को छोड़ गया है। घटना के बाद उसके स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं गांव में मातम का माहौल था। सूचना पर पहुंची मुसरीघरारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के स्वजनों के बयान के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर

उमावि सरायरंजन में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति गठित 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सरायरंजन में बुधवार को विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति गठित की गई। सात सदस्यीय नवगठित विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति में दिनेश कुमार साहू अध्यक्ष बनाए गए। वहीं बीडीओ सुनील कुमार, शिक्षाप्रेमी राम दयाल राय, दाता सदस्य रामचंद्र साहू, प्रधानाध्यापक सह सचिव रवीन्द्र कुमार ठाकुर, वरीय शिक्षक मदन कुमार भगत तथा अनुसूचित स्त्री मंजू पासवान सदस्य के रूप में मनोनीत किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार ठाकुर ने नवगठित विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सभी सदस्यों को चादर, माला एवं पाग भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने विद्यालय के विकास, शैक्षिक व्यवस्था एवं अनुशासन को बनाए रखने में सबसे सहयोग देने की अपील की। मौके पर शिक्षक– शिक्षिकाओं में रवींद्रनाथ झा, तौशिक आलम, धनंजय कुमार सिंह, बालेश्वर प्रसाद सिंह, सुनील कुमार, रवि शंकर कुमार, शरत कुमार,आरती कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

बिहार के अर्थशास्त्र पर पहली पुस्तक डॉ. सुवंश ने लिखी: डॉ. नवल किशोर

स्व. डॉ. अरविंद कुमार के स्मृति में “बिहार का अर्थशास्त्र” पुस्तक लोकार्पण समारोह नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: बिहार के अर्थशास्त्र पर सबसे पहली बार अपनी पुस्तक प्रकाशित की है , डॉ. सुवंश कुमार चौधरी ने। उक्त बातें समारोह के मुख्य अतिथि सह पटना विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ.नवल किशोर चौधरी ने प्रखंड अंतर्गत केएसआर महाविद्यालय सरायरंजन में पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ.अरविंद कुमार की स्मृति के अवसर पर ” बिहार का अर्थशास्त्र” पुस्तक के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहीं ।डॉ. नवल किशोर चौधरी ने डा.सुवंश कुमार चौधरी की इस उपलब्धि पर उनके अवकाश ग्रहण करने के अवसर पर उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की। इस अवसर पर डॉ. चौधरी ने स्पष्ट किया कि बिहार की प्रशासन खुद बिहार की वित्तीय स्थिति की ओर ध्यान नहीं दे रही है। जब तक समाज की स्थानीय वित्तीय स्थिति पर बिहार की प्रशासन ध्यान नहीं देगी, बिहार के वित्तीय स्थिति सुदृढ़ नहीं हो सकेगी। प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को विशिष्ट अतिथि सह बिहार विश्वविद्यालय के डीन डॉ. रवींद्र कुमार चौधरी, डॉ. रमेश चंद्र चौधरी, डॉ.सुधीर कुमार, डॉ.उमेश कांत चौधरी, दिलीप कुमार चौधरी, डॉ. बैद्यनाथ चौधरी आदि ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने डॉ. सुभाष कुमार चौधरी द्वारा लिखित पुस्तक की सराहना करते हुए बिहार की वित्तीय स्थिति एवं अर्थशास्त्र के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। आयोजक संयोजक डॉ. सुवंश कुमार चौधरी, डॉ. वाल्मीकि चौधरी, डॉ.सुशील कुमार चौधरी, एवं डॉ.राम कुबेर सिंह तथा प्राचार्य डॉ.विपिन कुमार झा के द्वारा आगत अतिथियों को चादर ,माला, पाग से सम्मानित किया गया। मौके पर महाविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं वर्तमान सभी महाविद्यालय कर्मी प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं मौजूद थी। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया गया।

पटना, बिहार, समस्तीपुर

संघर्ष, हार-जीत और विकास के दम पर मिली बड़ी जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी

रोजगार बढ़ाने, वित्तीय स्थिति मजबूत करने और शिक्षा-स्वास्थ्य सुधार की बड़ी चुनौतियां होंगी नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – भाजपा की सम्राट प्रशासन में सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय कुमार चौधरी काे उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता चौधरी को यह जिम्मेदारी उनके चार दशक लंबे नेतृत्वक अनुभव और प्रशासनिक दक्षता के आधार पर मिली है। विजय कुमार चाैधरी की इस उपलब्धि पर विस क्षेत्र में खुशी का माहाैल है। 69 वर्षीय विजय चौधरी का नेतृत्वक जीवन संघर्ष और अनुशासन का उदाहरण रहा है। उनके पिता जगदीश चौधरी कांग्रेस के विधायक थे। पिता के निधन के बाद 1982 में उन्होंने बैंक की पीओ नौकरी छोड़ नेतृत्व में कदम रखा और पहली बार विधायक बने। उन्हाेंने ने अपने नेतृत्वक करियर की शुरुआत हिंदुस्तानीय राष्ट्रीय कांग्रेस से की। 1985 से 1990 तक विधायक रहे और विधानसभा में सचेतक भी बने। हालांकि 1995 और 2000 में हार का सामना करना पड़ा। 2005 में उन्होंने जेडीयू जॉइन किया, जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद वे लगातार चुनाव जीतते रहे और संगठन में भी मजबूत पकड़ बनाई। मंत्री और स्पीकर के रूप में निभाई अहम भूमिका विजय चाैधरी ने वित्त, ग्रामीण विकास, शिक्षा, ऊर्जा और जल संसाधन जैसे अहम विभाग संभाले। वे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे और उनके कार्यकाल को संतुलित व निष्पक्ष माना गया। समस्तीपुर के सरायरंजन क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, सड़कों और बिजली-पानी जैसी सुविधाओं का विस्तार उनकी बड़ी उपलब्धियों में शामिल है। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद उनके सामने रोजगार बढ़ाने, वित्तीय स्थिति मजबूत करने और शिक्षा-स्वास्थ्य सुधार की बड़ी चुनौतियां होंगी।

समस्तीपुर

जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने समस्तीपुर सदर में ‘भारत की जनगणना 2027’ के प्रशिक्षण सत्र का किया शुभारंभ

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: आज जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा द्वारा समस्तीपुर सदर प्रखंड में ‘हिंदुस्तान की जनगणना 2027’ के सफल संचालन हेतु प्रगणकों (Enumerators) एवं पर्यवेक्षकों (Supervisors) के लिए आयोजित प्रशिक्षण सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े देश और राज्य की भविष्य की योजनाओं और विकास नीतियों के निर्धारण में आधार स्तंभ की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण की हर बारीकी को ध्यान से समझें ताकि डेटा संकलन के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण और त्रुटिरहित आंकड़े एकत्र करने पर विशेष बल दिया। प्रगणकों को बताया गया कि किस प्रकार डिजिटल माध्यमों या निर्धारित प्रपत्रों में जानकारी दर्ज करनी है।पर्यवेक्षकों को अपने अधीन प्रगणकों के कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) समस्तीपुर सदर, मास्टर ट्रेनर्स, विभिन्न विभागों के प्रशिक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा जनगणना की प्रश्नावली, मैपिंग और तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने विश्वास जताया कि सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समयबद्धता के साथ करेंगे।

समस्तीपुर

रब्बी गेंहूँ फसल कटनी प्रयोग का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत जिला समस्तीपुर, प्रखंड- समस्तीपुर के पंचायत धुरलख, मौजा- धुरलख , थाना संख्या- 186 में खेसरा -1125 में रब्बी गेंहूँ फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी महोदय श्री रोशन कुशवाहा द्वारा किया गया । इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अशोक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री सुमित सौरभ, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री शुभ प्रभात, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण मुरारी सिन्हा, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी श्री रितेश कुमार, कृषि समन्वय श्री हरिदर्शन चोधरी, किसान सलाहकार श्री विपिन कुमार महतो व धिरेन्द्र कुमार, डाटा एंट्री आपरेटर (सांख्यिकी), अन्य जिला/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी एवं किसान उपस्थित थे। कटनी प्रयोग 10×5 मीटर में सम्पादित किया गया एवं दाना का वजन- 27.790 कि॰ ग्रा॰ प्राप्त हुआ । प्राप्त वजन के अनुसार 54 क्विटल लगभग कि॰ ग्रा॰ प्रति हेक्टेयर उपज दर अनुमानित किया गया ।

समस्तीपुर

सरायरंजन में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं को मिलेगा अधिकारों का ज्ञान

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । ग्रामीण स्त्रीओं को उनके हक और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य स्त्री आयोग ने सरायरंजन प्रखंड से “स्त्री आयोग आपके द्वार, जानिए अपने हक और अधिकार” अभियान की शुरुआत की। मेयारी सलेमपुर स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्त्रीएं, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य स्त्री आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा ने कहा कि यह अभियान विशेष रूप से उन स्त्रीओं तक पहुंचने के लिए शुरू किया गया है, जो अब तक अपने संवैधानिक और कानूनी अधिकारों से अनभिज्ञ हैं। उन्होंने बताया कि आयोग अब ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर स्त्रीओं को न केवल उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा, बल्कि मौके पर ही उनकी शिकायतों का समाधान भी किया जाएगा। इससे स्त्रीओं को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जदयू विधायक एवं राज्य स्त्री आयोग की पूर्व अध्यक्ष अश्वमेध देवी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भी गांवों में कई स्त्रीएं आयोग की भूमिका से परिचित नहीं हैं। ऐसे में यह पहल बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आयोग की टीम घर-घर जाकर स्त्रीओं को जागरूक करेगी, ताकि वे अपने अधिकारों को पहचानें और किसी भी प्रकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठा सकें। वहीं पूर्व मंत्री और फूलपरास विधायक शीला मंडल ने कहा कि इस अभियान के तहत स्त्रीओं को संपत्ति के अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ कानूनों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब पीड़ित स्त्रीएं सीधे इन कैंपों में अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगी, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव होगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ध्रुव कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रंधीर कुमार मिश्र ने किया। समारोह में एक दर्जन अतिथियों को चादर, माला, पाग और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्त्री आयोग की सदस्य साधना देवी, जिला अधिकारी रोशन कुशवाहा, विमेंस कॉलेज समस्तीपुर के प्राचार्य डॉ. आदित्य चरण झा, जिला परियोजना पदाधिकारी सुनीता सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं, पंचायत प्रतिनिधि, बीमा सखी, दुग्ध उत्पादन समिति की संचालिकाएं और ग्रामीण स्त्रीएं उपस्थित

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top